कैसे किसी लड़के को दर्शाएं, कि आप उसे पसंद करतीं हैं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप के लिए, किसी लड़के को यह दर्शाना कि आप उस से पसंद करतीं हैं, थोड़ा सा मुश्किल काम है। आप के लिए यह तय करना भी मुश्किल होगा कि क्या सीधे जाकर उसे कह दें, या फिर उसे कोई संकेत दें। यदि आप सच में उसे बताना चाहतीं हैं, कि आप के मन में उस के लिए कोई भावना है, तो ऐसा करने के लिए आप को उस के करीब जाना होगा और फिर जब भी आप उन्हें थोड़ा सा भी रोमांटिक मूड में पाएँ, तो उन्हें कोई ना कोई संकेत ज़रूर दे दें। यदि आप, अधीर लगे बिना उसे बताने के बारे में जानकारी पाना चाहतीं हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

कोई संकेत देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी बाहरी दिखावट पर ध्यान दें:
    जब भी आप उस के आसपास हों, तो खुद को थोड़ा सा अच्छा दिखाकर, उसे यह समझाने का प्रयास करें, कि आप उसे पसंद करतीं हैं। हालाँकि, अभी भी आप वास्तविक ही रहें, लेकिन अपने बालों पर, अपने कपड़ों पर और अपने मेकअप पर ज़रा ध्यान दें, ताकि वो आप की तरफ अपना ध्यान लगा पाए। ऐसा नहीं है कि आप एकदम चुस्त कपड़े पहन कर या फिर बहुत ज़्यादा मेकअप लगाकर उस के सामने खड़ी हो जाएँ, लेकिन कुछ ऐसा करें जिससे उसे भी समझ आ जाए कि, जब भी आप उस के आसपास रहती हैं तो कुछ अलग लगती हैं।
    • थोड़ा सेक्सी बनने से भी ना घबराएँ।
    • यदि आप बहुत ज़्यादा मेकअप लगाना पसंद नहीं करतीं हैं, तो किसी और के लिए भी आप को ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
    • लिप ग्लॉस लगाएँ, और उस के सामने ही लगाएँ, ताकि उस का ध्यान आप की होंठों पर जा सके।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने हावभाव से...
    अपने हावभाव से उसे दर्शाएं कि आप कैसा महसूस करतीं हैं: आप के हावभाव उसे दर्शा सकते हैं, कि आप उस को अपने मित्र से ज़्यादा कुछ समझतीं हैं। जब आप उस से बात करें, तो थोड़ा सा उस के करीब पहुँच कर उस की आँखों से संपर्क साधें। उस समय इधर-उधर देखना या अपने फ़ोन को देखना शुरू ना कर दें।
    • उस के साथ बात करते वक़्त अपने बालों के साथ खेलें।
    • समय-समय पर आँखों से संपर्क हटाकर, यहाँ-वहाँ देखना शुरू कर दें, इस से उसे समझ आएगा कि आप के कारण उसे शर्म महसूस हो रही है।
    • मुस्कुराना ना भूलें। आपकी मुस्कान उसे दर्शाएगी कि आप उसे कितना पसंद करतीं हैं।
    • अपने शरीर को उस की तरफ रखें। यदि आप बैठी हुई हैं, तो अपने पैरों को उस की तरफ क्रॉस करें। यदि आप खड़ी हैं, तो अपने कंधों को उस की ओर रखें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उस के साथ फ्लर्ट करें:
    आप उस के साथ जितना ज़्यादा फ्लर्ट करेंगी, उतना ही उस को समझ आएगा कि आप उसे पसंद करतीं हैं। किसी लड़के के साथ फ्लर्ट करने के बहुत सारे तरीके मौजूद हैं:
    • उस से बात करते वक़्त, बहुत आराम से बोलें।
    • उस के साथ मज़ाक करें।
    • ज़ोर से हँसें। यदि आप के फ्लर्ट करते वक़्त उसे कुछ समझ ना आए, तो ज़ोर से हँसकर उसे दर्शाएं, कि उस के साथ फ्लर्ट करने में आप को कितना मज़ा आ रहा है।
    • बहुत ज़्यादा फ्लर्टिंग भी ना करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 स्पर्श बाधा को तोड़ें:
    एक बार आप उस लड़के के करीब आ जाएँ, तो उस के कुछ बहुत मजेदार बात कहने के बाद उस के, हाथ पर, या कंधे पर हल्के से हाथ मारने से ना घबराएँ। यदि आप को उचित लगे तो उसे मिलते वक़्त गले लगा सकतीं हैं। इस तरह से स्पर्श बाधा को तोड़ कर आप को उसे यह समझाने में आसानी होगी, कि आप उस के करीब होना चाहती हैं।
    • ध्यान रखें कि वो भी आप को वापस उसी तरह से छूना चाहता है जिस तरह आप ने छुआ, अन्यथा ऐसा कर के आप उसे असहज महसूस करा रही हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उस की तारीफ करें:
    " तुम बहुत हॉट लग रहे हो" आप को सिर्फ़ यह दर्शाने के लिए कि आप उसे पसंद करतीं हैं, ऐसा बोलने की ज़रूरत नहीं है, इस के बजाय उसे संकेत देते हुए, तारीफ करें। यदि उसने अभी बाल कटाए हैं, या फिर नई शर्ट पहन कर आया है, तो इन की तारीफ करें।
    • आप उस की व्यक्तित्व पर कुछ और भी अच्छी टिप्पणी कर सकतीं हैं, जैसे आप कह सकतीं हैं कि "तुम्हें हमेशा मालूम होता है, किस तरह से किसी को अच्छा महसूस कराया जाए"।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 क्या वह किसी और को पसंद करता है, उस से पूछें:
    यह उसे दर्शाने का कोई तरीका नहीं है कि आप उसे पसंद करतीं हैं, लेकिन इस से उसे फ़र्क ज़रूर पड़ेगा। बस बातों ही बातों में उस से पूछें, कि क्या वह किसी को पसंद करता है या पूछें क्या तुम एक गर्लफ़्रेंड की तलाश कर रहे हो। उसे खुलकर बोलने दें और देखें वह आप को क्या बताता है। सावधान रहें और उसे समझ आने दें कि आप के ऐसा पूछने के पीछे का उद्देश्य क्या है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उसे बताएँ कि...
    उसे बताएँ कि आप एक बॉयफ़्रेंड की तलाश कर रहीं हैं: बस ऐसे ही बातों ही बातों में उसे बता दें कि आप डेट करने लिए किसी की तलाश कर रहीं है। हाँ लेकिन उसे ऐसा ना लगने दें कि आप अपने आसपास मौजूद किसी के भी साथ डेट पर जाने के लिए तैयार हैं। आप चाहें तो अपने बॉयफ़्रेंड में जो गुण देखना चाह रहीं हैं, उस की एक लिस्ट उस के सामने पेश करें, और ध्यान से उस लिस्ट में उस लड़के के अंदर मौजूद गुणों को डालना ना भूलें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 उसे आप को...
    उसे आप को अपने साथ कहीं बाहर ले जाने का पूछने दें: आप कुछ ऐसी कोशिश कर सकतीं हैं, जिस से वो आप को अपने साथ बाहर चलने का पूछे। उस के सामने, अपने आने वाली योजनाओं के बारे में बात करें, और कहें कि आप इस दिन बिल्कुल फ्री है, इस के बाद में उस के पूछने तक का इंतेज़ार करें। या फिर कहें कि "मुझे नहीं पता, मैं कल क्या करने वाली हूँ, लेकिन मैं कुछ बहुत ही मजेदार करना चाहती हूँ", और इस के बाद उस की प्रतिक्रिया का इंतेज़ार करें, शायद वो आप से अपने साथ कहीं चलने का पूछ ले।
    • आप इस जगह पर दोनों की कुछ समान रुचियों से भी फायदा ले सकतीं हैं, जैसे कहें कि "दो दिन के बाद हमारे (आप दोनों के) मनपसंद कलाकार का एक प्रोग्राम है" और देखें कि क्या वो भी वहाँ जाना चाहता है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

उसे बताना, कि आप उसे पसंद करतीं हैं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सुनिश्चित कर लें कि वो आप को पसंद करता है:
    ऐसा कोई भी तरीका नहीं है, जिस से आप जान सकें कि क्या आप की भावनाओं की तरह भावनाएँ हैं, लेकिन कुछ संकेतों से ये ज़रूर जाना जा सकता है, कि वो आप के बारे में क्या महसूस करता है। उसे बताने से पहले एक बार इस बात की पुष्टि ज़रूर कर लें, कि उस के मन में भी आप के लिए जगह है। वह आप को मित्र से ज़्यादा कुछ समझता है या नहीं? यह जानने के कुछ तरीके दिए गए हैं:
    • उस की कही हुई बातों पर ध्यान दें। देखें क्या वह आप की बहुत तारीफ करता है, या आप से पूछता है कि आप किसी और को पसंद करतीं है और फिर कहता है कि वो चाहता है कि उस की कोई गर्लफ़्रेंड हो।
    • वह क्या करता है, इस पर भी ध्यान दें। यदि वो आप को पसंद करता है, तो आप से बात करने के और आप को छूने के बहाने ढूंढेगा और यहाँ तक कि आप को मदद के लिए भी पूछेगा।
    • उस के दिखावे पर ध्यान दें। यदि वह आप के आसपास होने पर अपने दिखावट पर ज़्यादा ध्यान देते है, तो वो सच में आप को पसंद करता है।
    • क्या वह कभी भी आप के साथ समय बिताने को तैयार रहता है। भले ही डेट ना हो, लेकिन फिर भी क्या वो आप को बार-बार अपने साथ समय बिताने के लिए बोलता है, तो वो आप को पसंद करता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसे बोल दें कि आप उसे पसंद करतीं हैं:
    यदि आप इन सारी योजनाओं के माध्यम से भी उसे समझाने में नाकामयाब रह जातीं हैं, तो बेहतर होगा कि आप उसे सीधे बता दें, कि आप उस के बारे में कैसा महसूस करतीं हैं। इसे बताने के लिए, आप को किसी ऐसे समय और स्थान को चुनना चाहिए, जहाँ पर आप दोनो अकेले, चिंता और तनाव से मुक्त रह सकें और फिर शांति में धीरे से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर दें। उस पर और खुद पर भी बहुत ज़्यादा दवाब ना डालें और उस की प्रतिक्रिया का इंतेज़ार करें।
    • शांत रहें। यदि उस की भावनाएँ आप के जैसी नहीं हैं, तो कोई बात नहीं, कम से कम अब आप के पास चिंता करने का कोई विषय नहीं होगा।
    • इसे बहुत ही सुलझा हुआ रखें। उसे बहुत ज़्यादा कुछ ना कहें और ना ही आप के उसे पसंद करने के कारणों की लिस्ट पेश कर दें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उचित प्रतिक्रिया दें:
    यदि वो भी आप को पसंद करता है, तो आप उसे गले लगा सकतीं हैं या फिर किसी भी तरह से अपनी खुशी का इज़हार करते हुए, अपने रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में बात करें। और यदि वो आप को पसंद नहीं करता है, तो भी कोई बात नहीं, इस बात से बिना दुखी हुए या फिर बिना गुस्सा दिखाए, उसे दर्शाएं कि आप कितनी परिपक्व हैं।
    • यदि वो आप को पसंद करता है, तो आप उसे जताने के लिए की सारी कोशिशों को याद कर के ज़ोर से हँस सकतीं हैं।
    • यदि वो आप को पसंद नहीं करता है, तो आप उसे जता पाईं इस बात के लिए अपने ऊपर गर्व करें और आगे बढ़ जाएँ।
विधि 3
विधि 3 का 3:

उस के बारे में जानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मित्र बनें:
    यदि आप चाहतीं हैं, कि वो आप को डेट के लिए पूछे, तो आप पहले ही अपने रिश्ते की नींव रख चुकीं हैं। लेकिन यदि आप अभी तक उस की मित्र भी नहीं बन पाईं हैं, तो उस के साथ मित्रता कर के, आप को उसे अपनी भावनाएँ जताने में मदद होगी। यदि आप उस के बारे में कुछ भी नहीं जानतीं हैं, और वो भी शायद ही आप को जानता हो, तो आप को उसे अपनी भावनाएँ व्यक्त करने में सच में कठिनाई होगी। मित्र बनकर, आप को भावनाएँ जताने में सहायता मिल सकती है।
    • उस के साथ मित्रता की शुरुआत करें। हालाँकि, आप को फ़ौरन ही उस से फ्लर्ट करना शुरू करने की ज़रूरत नहीं है। चीज़ों को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दो।
    • हर समय उस के आसपास ना रहें। उस के साथ बिताने वाले समय को धीरे-धीरे बढ़ाते जाएँ।
    • बस उस की मित्र बनकर ही ना रह जाएँ। आप को उस की मित्र बनना चाहिए, लेकिन इस दोस्ती को इतना गहरा भी ना कर दें, कि बाद में आप को अपनी भावनाएँ व्यक्त करने में परेशानी होने लगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 शुरुआत में दोनों...
    शुरुआत में दोनों की कुछ एक समान रुचियों की बात करें: यदि आप उस के बारे में ज़्यादा जानना चाहतीं हैं, तो आप उस के और अपने बीच में मौजूद कुछ एक सी रुचियों का सहारा ले सकतीं हैं, जैसे कि अपने परिवार, खेल-कूद या फिर गानों का शौक। यदि आप दोनों के बीच में ऐसा कुछ भी नहीं जो एक सा हो, तो कम से कम आप दोनों, एक-दूसरे से कुछ सीख सकते हैं। और यदि आप उस की मनपसंद खेल के बारे में परवाह करना चाहतीं हैं, तो ऐसा करना भी उचित है।
    • अधिकांश लड़कों को खेल-कूद की बातें करना पसंद होता है। यदि आप दोनों एक से खेल को पसंद करते हैं, तो उस बारे में भी बात कर सकते हैं, यदि नहीं, तो उस की पसंद की टीम के बारे में जानकारी हासिल कर के, इस बारे में थोड़ा-बहुत बात कर सकतीं हैं।
    • म्यूज़िक से एक-दूसरे को बाँधे रखें। हो सकता है कि आप दोनो का मनपसंद कलाकार या कोई बैंड एक ही हो। यदि आप की मित्रता अच्छी तरह से विकसित हो चुकी हो, तो आप उस का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए, अपने मनपसंद गानों की CD भी उसे दे सकतीं हैं।.
    • अपने परिवार के सदस्यों के बारे में बात करें। बहुत ज़्यादा नहीं, लेकिन अपने भाई-बहन या कोई पालतू जानवर के बारे में थोड़ा-बहुत बात करें।
    • देखें, क्या आप दोनों एक ही तरह के व्यंजन पसंद करते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक ही बातों पर हँसे:
    ऐसी कोई एक चीज़ पाने की कोशिश करें, जिस पर आप दोनों एक साथ हँस सकें। आप के एक साथ हँसने का चाहे जो कारण हो, लेकिन एक साथ हँसने से आप के रिश्ते में और भी मजबूती आएगी।
    • यदि आप दोनों किसी एक म्यूज़िक स्तर को पसंद नहीं करते तो उस के बारे में बात कर के भी हँस सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उस के मित्रों को जानें:
    यदि उस के मित्र आप को पसंद करेंगे, तो संभावना है कि वह भी आप को पसंद करेगा। उस के मित्रों के साथ में बात कर के और उन से अच्छा व्यवहार कर के, आप उसे दर्शाएँगी कि आप कितनी मिलनसार हैं, और इस से आप की उस में रूचि भी सामने झलक कर आएगी।
    • आप को उस के मित्रों से मिलना चाहिए, लेकिन हर वक़्त ही उन के आसपास रहने की ज़रूरत नहीं है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सहायता करें:
    एक बार आप उसे जान जाएँ, तो ज़रूरत पर आप उसे कुछ सहायता भी दे सकतीं हैं। जैसे किसी काम में उस की मदद कर दें, यदि वह लंच नहीं लाया हो, तो अपना लंच उस के साथ बाँटें। इस तरह के भावों से वह भी समझने लगेगा, कि आप को उस की परवाह है। हाँ लेकिन ज़रूरी नहीं है कि सिर्फ़ आप ही उसे सहायता प्रदान करतीं रहें, कभी-कभी उसे भी आप की सहायता करने का मौका दें, नहीं तो ये रिश्ता एक-तरफ़ा ही लगेगा।
    • यदि उसने कोई सी क्लास मिस कर दी है, तो उसे अपने नोट्स दें।
    • यदि आप कॉफी लेने जा रहीं हैं और रास्ते में वो मिल जाता है, तो उस के लिए भी क़ॉफ़ी लाने का पूछें।
    • हाँ लेकिन किसी भी बात की अति ना करें, आप उसकी गर्लफ़्रेंड नहीं हैं, तो आप को उस के कपड़े धोने या घर का सामान लाने की ज़रूरत नहीं है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उस का फ़ोन नंबर माँगें:
    यदि आप दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं, तो फ़ोन नंबर माँगना एक आम बात है। आप को नंबर माँगते वक़्त बहुत ही सामान्य रहने की ज़रूरत है, उसे कहीं से भी ना लगने दें, कि आप किसी और उद्देश्य से नंबर माँग रहीं हैं। किसी वजह से उस का नंबर माँगें, जैसे किसी पार्टी का वेन्यू मेसेज करने के लिए। यदि वो एक अच्छा व्यक्ति होगा, तो वो कभी भी मना नहीं करेगा।
    • उस का नंबर आप दोनों को और भी ज़्यादा करीब लाने में मदद करेगा। अब आप दोनों मेसेज के ज़रिए भी चैटिंग कर के अपने रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं।
    • उस का नंबर पाने के बाद, इस बात का ध्यान रखें, कि सिर्फ़ आप ही उसे मेसेज या उस के साथ चैटिंग नहीं करतीं, बल्कि वो और भी लोगों के साथ चैटिंग करता है।

सलाह

  • सिर्फ़ उस के लिए खुद को बदलने की कोशिश ना करें। यदि वो सच में आप को पसंद करता होगा, तो आप जैसी भी हैं, उसे पसंद आएँगी।
  • उस के साथ ईमानदार रहें। झूठे लोग किसी को भी पसंद नहीं होते।
  • उस से बात करने से पहले अपने आत्म-विश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें। इस से आप को मदद मिलेगी!
  • बहुत ज़्यादा भी फ्लर्ट ना करें। यदि आप हर समय फ्लर्ट ही करती रहेंगी तो उसे लगने लगेगा कि आप इसी तरह की लड़की हैं और हर किसी के साथ ऐसे ही बात करतीं होंगीं। और आप बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी कि ऐसा हो।
  • यदि आप को लगे कि आप ने कुछ बहुत ही मूर्खतापूर्ण बात कह दी है, तो घबराएँ नहीं, क्योंकि यदि वो आप को पसंद करता होगा, तो आप की बात को भी समझेगा।
  • यदि वो आप को बदलना चाहता है, तो वो आप के लिए सही नहीं है।
  • आप जैसी नहीं हैं, वैसी होने का नाटक भी ना करें।
  • उस पर बहुत ज़्यादा भी ध्यान ना दें।
  • ध्यान रखें, कि कुछ लड़के सिर्फ़ अच्छे दोस्त बनाना चाहते हैं।
  • यदि आप उसे सच में पसंद करतीं हैं, तो उस से बातें करें (लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं और उस के सामने इस तरह से व्यवहार ना करें, कि आप उसे एक बहुत बड़ी फ्लर्ट की तरह लगने लगें)।
  • यदि आप के पास उस का नंबर हो, तो दिनभर ही मेसेज ना करते रहें। उसे ऐसा भी लग सकता है कि आप उस पर नज़र रख रहीं हैं।
  • हर समय अपने ही बारे में ना बताती रहें, उस की बातों में भी अपनी रूचि दर्शाएं।
  • यदि आप अपने क्रश को अपनी भावनाओं के बारे में नहीं बताना चाहतीं, तो किसी और को ऐसा करने को कहें। लेकिन ऐसा करते वक़्त भी सावधानी बरतें।

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 201 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २,६०८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: युवा
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,६०८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?