कैसे अपनी पत्नी को ख़ुश करें (Make Your Wife Happy)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

शादी बहुत बढ़िया चीज़ होती है, मगर उसे बनाए रखने के लिए काम करना पड़ता है। चाहे आप नवविवाहित हों या आप का विवाह बहुत पहले हो चुका हो, किसी भी विवाहित जीवन में कठिन समय आता ही है। अगर आपको लगता है कि अब वो समय आ गया है, जबकि आपको कुछ सुधार करना चाहिए, तब यहाँ पर कुछ स्टेप्स बताए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपनी पत्नी की ख़ुशी को दिन प्रतिदिन बढ़ा सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 2:

उसके लिए कुछ करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसको एप्रीशिएट (appreciate) करिए:
    संभव है कि विवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ कम्फ़र्टेबल (comfortable) हो जाएँ। इसके कारण हो सकता है कि वे उस आपसी इंटेन्स कनेक्शन (intense connection) का कुछ भाग खो दें, जिसके कारण उन्होंने विवाह किया था। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए अपनी पत्नी को प्रतिदिन बताइये कि आप उसे कितना एप्रीशिएट करते हैं। जब वो कमरे में आए, तब उसको पता चलने दीजिये कि आप जानते हैं कि वो वहाँ है। जब आप दोनों सुबह जागें, या जब वह काम से वापस आए तब उसे प्यार से किस (kiss) करिए। उसे जान लेने दीजिये कि आपको उसकी उपस्थिति का एहसास है, और आप अभी भी आप दोनों के बीच के कनेक्शन को महसूस करते हैं।
    • उसे हग (hug) करने की भी कोशिश करिए। हग करना एक सीधा सादा फ़िजिकल (physical) कनेक्शन है, जो यह बताता है कि आप उससे प्यार करते हैं और उसके आसपास रहने को, आप एप्रीशिएट करते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसे बताइये कि आप उससे प्यार करते हैं:
    ऐसी सीधी सादी बात कि आप उससे प्यार करते हैं उसे ख़ुश कर सकती है। दिन प्रतिदिन का जीवन चक्कर में डाल सकता है और ऐसी छोटी चीज़ें उस उलझन में खो भी सकती हैं। आप प्रतिदिन इसको आदतन कह सकते हैं, मगर आप इसको जब भी कहिए तब इसे दिल से कहिए। घर से बाहर जाने से पहले, उसकी आँखों में देखिये और उसे बताइये कि आप उससे प्यार करते हैं। उसे पता लगने दीजिये कि आप यह आदत की वजह से नहीं कह रहे हैं, बल्कि इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह आपके दिल की आवाज़ है। अपने दिल में, उसे पता है कि आप उससे प्यार करते हैं, मगर आपको पूरे विश्वास से ऐसा कहता हुआ सुन कर उसे भी वैसा महसूस भी होगा।
    • इसके साथ में हग (hug), किस (kiss) या केयरेस (caress) जैसा कोई प्यारा सा जेशचर (gesture) भी शामिल करिए। इसको रोमांटिक बनाइये मगर सेक्सुअल नहीं। आप चाहते हैं कि वो यह महसूस करे कि आप अभी भी प्रतिदिन उसे वैसे ही कोर्ट (court) करना चाहते हैं, जैसे कि आप शादी से पहले करते थे।[१]
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Jin S. Kim, MA

    Jin S. Kim, MA

    लाइसेंस्ड मैरिज और फैमिली थेरेपिस्ट
    जिन किम, लॉस एंजिल्स स्थित, एक लाइसेंस्ड मैरिज तथा फ़ैमिली थेरपिस्ट है। जिन की विशेषज्ञता LGBTQ व्यक्तियों, अश्वेत व्यक्तियों तथा उन लोगों के साथ काम करने की है जिन्हें विविध तथा इंटरसेक्शनल पहचानों को रिकन्साईल करने की चुनौतियाँ मिल रही हों। जिन ने 2015 में, क्लीनिकल साइकोलॉजी में अपना मास्टर्स, अंटिओक विश्वविद्यालय लॉसएंजिल्स से किया तथा एलजीबीटी-एफ़र्मिंग साइकोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त की।
    How.com.vn हिन्द: Jin S. Kim, MA
    Jin S. Kim, MA
    लाइसेंस्ड मैरिज और फैमिली थेरेपिस्ट

    उसे सचमुच में कुछ ख़ास महसूस कराने के लिए अपनी पत्नी की प्यार की भाषा सीख लीजिये: आपकी प्यार की भाषा वह तरीका होती है जिसमें आप प्यार को एक्स्प्रेस (express) करना और पाना पसंद करते हैं। जब एक बार आपको अपने पार्टनर की प्यार की भाषा का पता चल जाये, तब उस जानकारी का इस्तेमाल यह पता लगाने को करिए कि वह क्या है जिससे उसे कुछ ख़ास महसूस होगा। क्रिएटिव होने और कुछ अलग हट कर सोचने में शरमाइए मत – चकित करने से बहुत कुछ हो सकता है।

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसके लिए उपहार ख़रीदिए:
    अपनी पत्नी को अक्सर उपहार दे कर चकित करिए। ज़रूरी नहीं कि वह कोई बहुत बड़ा या महंगा उपहार हो। आप उसे कोई छोटा उपहार भी दे सकते हैं, जिससे उसे पता चलेगा कि आप उसके बारे में सोचते रहते थे। चॉकलेट का डिब्बा ले कर घर पहुंचिए। काम से वापस जाते समय उसके लिए फूल ख़रीद कर ले जाइए। उसके लिए वो किताब ख़रीद दीजिये जो उसकी ऑनलाइन वेटलिस्ट पर हो। जब वो कहे कि वो यह चीज़ चाहती है, तब उस पर ध्यान दीजिए और उसके लिए वही ख़रीद कर उसे चकित कर दीजिये। न केवल उसे वह उपहार पसंद आयेगा जो आप उसे देंगे, बल्कि उसे यह भी ख़ुशी होगी कि आपने उसके बारे में इतना सोचा, कि आपने उस उपहार को ख़रीदा।[२]
    • ज़रूरी नहीं कि उपहार खरीदे ही जाएँ। आप उसके लिए ऐसा जो कुछ भी करेंगे, जिसकी उसे उम्मीद न हो, वही उपहार है। उसके लिए उसका मनपसंद खाना बना कर उसे चकित करिए। सब कपड़े धो डालिए, क्योंकि आप जानते हैं कि उसे यह काम नापसंद है। आप तो बच्चों को भी बाहर ले जा सकते हैं, ताकि वो कुछ समय अपने दोस्तों के साथ बिता सके।[३]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 धन्यवाद कहिए:
    कभी-कभी किसी विवाहित जीवन में ऐसी दुखद बातचीत हो सकती है, "मैंने यह किया था, इसलिए अब तुमको वो करना है।" एक दूसरे के साथ आप जो कुछ भी करते हैं उसको कभी ऐसा मत लगने दीजिये कि वह किसी और काम का बदला है। उसकी जगह, समय निकालिए और अपनी पत्नी से प्रतिदिन उन सभी चीज़ों के लिए धन्यवाद कहिए जो कि वो करती है। सुबह-सुबह कहिए, जब वो पॉट में कॉफी डाल रही हो। जबकि आपकी कोई मीटिंग हो और वो अपने काम से लौटते समय ड्राई क्लीनिंग ले कर आ जाए, तब उसे धन्यवाद दीजिये। चाहे जो भी अवसर हो, उसे यह पता लगने दीजिये कि आप देख रहे हैं कि वो आपके लिए क्या करती है।
    • बात चाहे जितनी भी साधारण हो, कहने की कोशिश करिए। उससे कहिए "तुम जो हो उसके लिए धन्यवाद।" या "दुनिया की सबसे अच्छी पत्नी होने के लिए धन्यवाद।" इससे उसको पता चलता है कि आप केवल उसके काम के लिए उसे धन्यवाद नहीं कहते रहते हैं।[४]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उसे स्पेस (space) दीजिये:
    शादी होने से पहले आप दोनों अलग-अलग व्यक्ति थे। केवल इसलिए कि अब आप दोनों अपना जीवन शेयर करते हैं इसका यह मतलब नहीं है, कि आप दोनों को एक दूसरे के साथ अपनी सभी रुचियाँ भी शेयर करनी चाहिए। अगर वो चाहती है तो उसे अपने डेन (den) में बैठ कर सारे दिन लिखने का समय दीजिये। उसे अकेले जिम (gym) जाने दीजिये। उसे अपनी पसंद की उन रुचियों पर काम करने के लिए स्पेस दीजिये, जो आपसे अलग हों। वो फिर से चार्ज होने के लिए मिले समय को, एप्रीशिएट करेगी और उससे उसे ख़ुशी भी मिलेगी।
    • जब वो आपके बिना कुछ करना चाहे तब बात को दिल पर मत लीजिये। केवल इसलिए कि वो बुकस्टोर अकेले जाना चाहती है, इसका यह मतलब नहीं है कि वो आपसे प्यार नहीं करती है। वो जो भी करना चाहती है, उसे वो करने के लिए एनकरेज (Encourage) करिए, और खुद भी वही करिए।[५]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उसे निर्णय लेने दीजिये:
    विवाहित जीवन में प्रतिदिन छोटे-छोटे निर्णय लेने पड़ते हैं। हो सकता है कि कोई छोटी सी बात हो जैसे कि आज आप डिनर में क्या खाएँगे। उससे पूछिये कि वो डिनर में क्या खाना पसंद करेगी। डेट नाइट को आप कौन सी मूवी देखेंगे, यह उसे पसंद करने दीजिये। जब आप रात में टीवी देखने बैठें, तब उसे रिमोट दे दीजिये। गेम नाइट को उसका पसंदीदा गेम खेलिए। उसको यह पता लगने देना कि उसकी राय महत्वपूर्ण है और यह भी कि आप उसकी इतनी परवाह करते हैं कि उसे निर्णय करने देते हैं, जान कर उसे ख़ुशी होगी।
    • जो कुछ भी वो चुने उस पर न तो बड़बड़ाइए और न ही अपसेट (upset) होइए। इससे उसे केवल नाराज़गी होगी और लगेगा कि आप मज़ा ख़राब करने वाले व्यक्ति हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उसे प्रेम पत्र लिखिए:
    प्रेम पत्र लिखने से डर लग सकता है, मगर यह उसे ख़ुश करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। ज़रूरी नहीं कि आप बहुत शानदार लेखक हों, बस उसे अपनी भावनाएँ बता दीजिये। उसे अपने बारे में उन चीज़ों का पता लगने दीजिये जो कि आप उसमें पसंद करते हैं और उसके कारण आपको कैसा महसूस होता है। उसे बताइये कि उसके बिना आप अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उसे समझाइए कि जब वो आपके जीवन में नहीं होती है तब आप कोई काम ठीक से नहीं कर सकते हैं। बात को बस यह बता कर सीधी सादी रखिए कि उसकी हंसी की आवाज़ आपके लिए दुनिया में सबसे प्यारी आवाज़ है, या रात में सोते समय जब उसकी ज़ुल्फें आपको गुदगुदी करती हैं तब आपको वो बहुत पसंद आता है।
    • इनको घर में ऐसी जगहों पर छुपा दीजिये जहां वो उसे मिल जाएँ। उन्हें उसके मेकअप बॉक्स में रख सकते हैं या आप दोनों सोने जाएँ उसके पहले उसकी तकिया के नीचे रख दीजिये। वे उसके लिए बहुत शानदार आश्चर्य होंगे और उसे सारे दिन ख़ुश रखेंगे।
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपनी रिलेशनशिप (Relationship) पर काम करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 दूसरों के सामने उसे कॉम्प्लिमेंट दीजिये:
    जब आप और आपकी पत्नी नए लोगों से मिलें, तब उसका परिचय दूसरों को तारीफ़ करते हुये कराइए। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करिए, "मुझे अपनी सुंदर पत्नी का परिचय कराने दीजिये।" या "ये मेरी बेटर हाफ़ ( better half) हैं।" इससे उसे यह पता चलता है कि आपके जीवन में उसका कितना महत्व है। उसे यह भी पता चलेगा कि आप दूसरों को बताना चाहते हैं कि आपके लिए वो कितनी महत्वपूर्ण है।
    • जब वो आसपास न हो, तब भी आपको यही करना चाहिए। जब आप काम पर कॉफी ब्रेक ले रहे हों, तब यह बताइये कि आपकी पत्नी कितनी बढ़िया कुक है या अभी उसको अपने काम में बड़ा प्रोमोशन मिला है। आपकी अगली ऑफिस पार्टी में वो स्टार होगी और उसे पता चलेगा कि आप उसे कितना प्यार करते हैं और उसकी कितनी सराहना करते हैं। इसके अलावा, आपके साथ काम करने वालों और दोस्तों को भी पता चलेगा कि एक जोड़े के रूप में आप दोनों कितने बढ़िया हैं और इसके कारण वे आपको और भी बेहतर ट्रीट करेंगे।[६]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक निश्चित डेट नाइट रखिए:
    विवाहित जीवन की दिन प्रतिदिन की भागम भाग में डेट्स पर जाना अक्सर रह जाता है। अपनी पत्नी के साथ हफ़्ते में एक बार डेट नाइट पर अवश्य जाइए। कुछ ऐसा करिए, जो कि आप दोनों को करना पसंद हो। प्रत्येक डेट नाइट पर कुछ अलग करने की कोशिश करिए। मूवीज़ देखने जाइए। डिनर और डांसिंग के लिए जाइए। कभी-कभी तो आप ऐसा कुछ सीधा सादा भी कर सकते हैं कि रोज़ाना के जीवन के डिस्ट्रैक्शन्स (distractions) से दूर रह कर आप केवल घर में रह कर रात बितायें। अपने सेल फ़ोन बंद कर दीजिये और पूरी रात को केवल आप दोनों के बारे में ही होने दीजिये और यह भी कि आप दोनों का एक दूसरे के लिए क्या मतलब है। उसे सब चीज़ों से दूर केवल आपके साथ रात बिताने में खुशी होगी।
    • अगर आपके बच्चे हों, तब कोई विश्वसनीय बेबी सिटर खोज लीजिये ताकि आपको रात में उनकी चिंता न करनी पड़े। इससे आप दोनों को एक दूसरे पर पूरी तरह फ़ोकस करने का अवसर मिलेगा।
    • अगर आप दोनों काम और परिवार में बहुत व्यस्त हों, तब हर हफ़्ते इसकी ज़रूरत नहीं है। बस यह ध्यान रहे कि दो डेट्स के बीच बहुत समय नहीं बीत जाना चाहिए और इनको जल्दी-जल्दी करिए। बस ऐसा मत करिएगा कि एक या दो बार के बाद आप इस सबको भूल जाएँ।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपना ध्यान रखिए:
    जब आपके विवाह को कुछ समय बीत जाता है, तब आप दूसरे व्यक्ति के साथ इतने कम्फ़र्टेबल हो जाते हैं कि अपने आपको कुछ मामलों में ढीला छोड़ सकते हैं। अपनी पत्नी के लिए सर्वश्रेष्ठ दिखाई पड़ कर उसे दिखाइए कि उसका आपके लिए क्या मतलब है। केवल किसी ख़ास अवसर के लिए ही मत सजिए- सँवरिए। प्रयास करिए कि जब आप घर पर रहें तब भी उसके लिए अच्छे दिखें। अपनी छेदों वाली स्वेटपैंट की जगह रात में डिनर के समय बढ़िया जींस और साफ़ कमीज़ पहनिए। इससे उसे लगेगा कि वो ख़ास है और उसे ख़ुशी होगी।[७]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मदद करने की पेशकश करिए:
    अपनी पत्नी से पूछिये कि आप उसकी क्या मदद कर सकते हैं। बात चाहे रात में बर्तन साफ़ करने की हो या स्कूल के बाद बच्चों की देखभाल करने की हो उससे पूछिये कि उसके काम को आसान करने के लिए, आप क्या मदद कर सकते हैं। ग्रोसरी शॉपिंग के बाद आप जा कर कार्ट को रैक पर लगा कर आइये। जिस दिन उसे काम पर प्रेजेंटेशन देना हो, उस दिन बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कार-पूल करने का ऑफर दीजिये। बात इतनी सीधी भी हो सकती है कि आप उससे पूछें कि क्या उसके बोझ को हल्का करने में आप कुछ मदद कर सकते हैं, जिससे वो जान सके कि आप उसके लिए वहाँ हैं।
    • यह इंतज़ार मत करिए कि वो आपको बताए कि क्या करना है। अगर आपको सिंक में बर्तन भरे हुये नज़र आयें, तब उससे मदद मत मँगिए। बस उनको धोना शुरू कर दीजिये।
    • यह सुनिश्चित करिए कि आप ऐसा सामान्य तरीके से करें। इसको एक बार करना बढ़िया होता है, मगर इसकी आदत हो जाना आपकी पत्नी को प्रतिदिन ख़ुश करेगा।[८]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 खबर पहले उसे बताइये:
    जब भी कोई बड़ी बात हो, तब पहले अपनी पत्नी को बताइये। उसे पता लगने दीजिये कि वो ही आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है। अगर आपको काम पर प्रोमोशन मिले, तब अपने दोस्त को कॉल करके मत बताइये कि आप कितने शानदार हैं। काम से घर जा कर अपनी पत्नी को इस बारे में बताने का इंतज़ार करिए। उसके बाद आप सब लोगों को बता सकते हैं। उसे पता चल जाएगा कि आपके जीवन में उसका महत्व है और उसको इससे ख़ुशी मिलेगी।[९]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उसकी बात सुनिए:
    जब आपकी पत्नी आपके पास कोई समस्या ले कर आए, तब उसकी बात सुनिए। परिस्थिति के बारे में अपनी नाराज़गी दिखा कर या यह बता कर कि आप कैसे हालात को ठीक करना चाहते हैं, उसकी बात मत काटिए। अगर वो आपको बताती है की उसकी नौकरी में उसके काम का क्रेडिट (credit) कोई और ले रहा है, तो बस यह कहना शुरू मत कर दीजिये की यह कितनी ग़लत बात है। इससे, आप दरअसल उसकी बात सुनना बंद कर देंगे और उसे अपनी भड़ास निकालने का जो अवसर मिला है, वो उससे छीन लेंगे। उसे अपनी शिकायतें कर लेने दीजिये, जिससे वो अपने फ़्रस्ट्रेशन (frustration) निकाल सके।
    • जब वो शिकायतें करे, तब नॉड (nod) करते रहिए जिससे उसे पता चल सके कि आप उसकी बातें सुन रहे हैं। उसे बस इतना चाहिए कि आप वहाँ हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं और इसी से वो ख़ुश हो जाएगी।
    • अपनी बात को सरल रखिए और जो भी कहिए उसे दिल से कहिए। आप कह सकते हैं, "यह तो बहुत बुरा है, स्वीटी, मुझे बेहद अफ़सोस है।" इससे उसे पता चलता है कि आप समझ रहे हैं कि हालत कितनी ख़राब है।[१०]
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Jin S. Kim, MA

    Jin S. Kim, MA

    लाइसेंस्ड मैरिज और फैमिली थेरेपिस्ट
    जिन किम, लॉस एंजिल्स स्थित, एक लाइसेंस्ड मैरिज तथा फ़ैमिली थेरपिस्ट है। जिन की विशेषज्ञता LGBTQ व्यक्तियों, अश्वेत व्यक्तियों तथा उन लोगों के साथ काम करने की है जिन्हें विविध तथा इंटरसेक्शनल पहचानों को रिकन्साईल करने की चुनौतियाँ मिल रही हों। जिन ने 2015 में, क्लीनिकल साइकोलॉजी में अपना मास्टर्स, अंटिओक विश्वविद्यालय लॉसएंजिल्स से किया तथा एलजीबीटी-एफ़र्मिंग साइकोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त की।
    How.com.vn हिन्द: Jin S. Kim, MA
    Jin S. Kim, MA
    लाइसेंस्ड मैरिज और फैमिली थेरेपिस्ट

    हमारे विशेषज्ञ सहमत हैं: एक स्वस्थ रिलेशनशिप बनाने और उसे बनाए रखने के लिए की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है कि आपको अपने कम्यूनिकेशन को सुधारना होगा। कोशिश करिए कि नियमित रूप से आप दोनों अपनी भावनाओं को एक दूसरे को बताएं। किसी मनमुटाव की परिस्थिति में तनाव कम करने के लिए आप "मैं-स्टेटमेंट्स (I-statements)" का इस्तेमाल कर सकते हैं, झगड़ा बढ़ाने वाले ट्रिगर्स (triggers) की पहचान कर सकते हैं, और जब आप झगड़े के कारणों को एड्रेस कर रहे हों उस समय अपने पार्टनर के कम्यूनिकेशन स्टाइल को ध्यान में रख सकते हैं।

  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 लोगों के बीच प्यार को दिखाइये:
    विवाह के बाद, कुछ शुरुआती रोमांस चला जा सकता है। शुरू के दिनों के कुछ सीधे सादे प्यार के तरीकों को वापस ले आइये। सड़क पर चलते समय उसका हाथ पकड़ लीजिये। जब अप डिनर पर बाहर जाएँ तब उसको अपनी बाँहों में घेर लीजिये। जब आप सड़क पार करने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं तब प्यार से उसकी आँखों में देखिये। प्यार के ये छोटे-छोटे पल उसे दिखाएंगे कि आपके लिए उसका क्या मतलब है। उसे यह भी पता चलेगा कि आपको इस बात की परवाह नहीं है कि दूसरे लोगों को पता चलेगा तो क्या हगा।
    • प्यार को सीधा सादा और उचित ही रखिए: आप रैस्टौरेंट में सबके सामने तो उसके साथ मेक आउट (make out) नहीं करना चाहेंगे। सुनिश्चित करिए कि आप जो भी करें वो आप दोनों के लिए कम्फ़र्टेबल हो।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 बेडरूम में उसके लिए कुछ करिए:
    किसी भी मज़बूत वैवाहिक संबंध में सेक्सुअल कनेक्शन महत्वपूर्ण होता है। एक ही समय और जगह पर सेक्स करने के साप्ताहिक रूटीन में मत फंस जाइएगा। विवाहित होने का फ़ायदा यह होता है, कि आप उसकी हर इच्छा और आवश्यकता को पूरा करने के लिए क्या कर सकते हैं, इसका पता लगाने का और समझने का समय मिल जाता है। उससे पूछिये कि वो बेडरूम में क्या करना चाहती है। उसे ख़ुश करने के लिए कुछ नई और एक्साइटिंग चीजों को मिला कर जीवन को कुछ और रंगीन बना दीजिये।
    • उसे अक्सर यह बताते रहिए कि उसके साथ सेक्सुअल निकटता रखने में आपको कितना मज़ा आता है। उसे पता लगने दीजिये कि उसके साथ आपको जीवन के सबसे बढ़िया सेक्सुअल अनुभव हो रहे हैं।[११]
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 बेडरूम के बाहर...
    बेडरूम के बाहर भी इंटीमेसी और पैशन के लिए प्रयास करिए: हालांकि, सेक्सुअल इंटीमेसी महत्वपूर्ण होती है, मगर बेडरूम के बाहर भी इंटीमेसी और पैशन दिखाने के तरीके होते हैं। अपने काम पर आई हुई समस्या के बारे में उसकी सलाह मांगने जैसी साधारण चीज़ भी आपके रिलेशनशिप में इंटीमेसी ला सकती है। जब वो कपड़े धो रही हो, तब उसे बाँहों में भर कर चूम लेने से भी आप यह दिखा सकते हैं कि आप कितने पैशनेट हैं। जब आप काउच पर बैठे किताब पढ़ रहे हों या संगीत सुन रहे हों, उस समय उसे लिपटा लीजिये। आप दोनों जितने निकट होंगे, आपकी पत्नी उतनी ही ख़ुश होगी।
    • प्रतिदिन, अपनी पत्नी के साथ कनेक्ट होने के लिए समय निकालिए। यह सुबह-सुबह की पहली चीज़ हो सकता है, जैसे साथ चाय या कॉफी पीना जबकि आप एक दूसरे के साथ साझा करते हैं कि पूरे दिन में आप क्या क्या करने वाले हैं। यह डिनर के बाद का समय भी हो सकता है, जब आप दिन भर की घटनाओं के बारे में बातें करते हैं। बस कोशिश यह करिए कि आप हर दिन उससे पूछते रहें जिससे उसे पता चले कि आप परवाह करते हैं।
    • हर जोड़े के लिए पैशन और इंटीमेसी फ़र्क होती है। पता करिए कि आपकी पत्नी के लिए क्या चीज़ सबसे बढ़िया रहेगी। ऐसे अवसर खोजिए जब आप अपनी से कनेक्ट कर सकते हों। इस बारे में उससे बात करिए कि आपके निकट महसूस करने के लिए वो क्या चाहती है और उसे किस चीज़ की ज़रूरत है।[१२][१३]
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 उससे बात करिए:
    पत्नी के साथ हमेशा खामोश रहने से उसे महसूस होगा कि वो आपसे डिसकनेक्टेड है। आपको क्या महसूस हो रहा है, इस बारे में उससे बातें करिए। दिन प्रतिदिन आप जो सोचते हैं और महसूस करते हैं, उस बारे में ओपेन और ईमानदार रहिए। जब आप किसी चीज़ के बारे में असुरक्षित और अपसेट महसूस करें, तब उसे बता दीजिये। अगर वो आपकी भावनाओं को चोट पहुंचा रही हो या ख़ुश कर रही हो, तब उसे इसका पता लगने दीजिये। आप उसके साथ जितने ईमानदार रहेंगे, आप एक जोड़े के रूप में उतने निकट और ख़ुश रहेंगे।[१४]
    • अगर उसकी भावनाओं को व्यक्त करने में आपको कठिनाई होती है, तब जो कर सकते हैं वो सब करिए। अगर वो देखेगी कि आप कोशिश कर रहे हैं, तब उसे पता चल जाएगा कि आप कितनी परवाह करते हैं।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Jin S. Kim, MA
सहयोगी लेखक द्वारा:
लाइसेंस्ड मैरिज और फैमिली थेरेपिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Jin S. Kim, MA. जिन किम, लॉस एंजिल्स स्थित, एक लाइसेंस्ड मैरिज तथा फ़ैमिली थेरपिस्ट है। जिन की विशेषज्ञता LGBTQ व्यक्तियों, अश्वेत व्यक्तियों तथा उन लोगों के साथ काम करने की है जिन्हें विविध तथा इंटरसेक्शनल पहचानों को रिकन्साईल करने की चुनौतियाँ मिल रही हों। जिन ने 2015 में, क्लीनिकल साइकोलॉजी में अपना मास्टर्स, अंटिओक विश्वविद्यालय लॉसएंजिल्स से किया तथा एलजीबीटी-एफ़र्मिंग साइकोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त की। यह आर्टिकल २३,४०८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: पारिवारिक जीवन
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २३,४०८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?