कैसे पीठ के बालों से छुटकारा पायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

दुर्भाग्यवश, 1970 के समय में प्रचलित बालों वाला शरीर अब प्रचलन में नहीं है बल्कि, आज के समय में पीठ पर बालों वाले कई लोगों को अनाकर्षक (या बिना फैशन वाले व्यक्ति के) रूप में देखा जाता है | हालाँकि, एक स्मूथ, आकर्षक पीठ पाने के लिए, पीठ के न दिखने वाले बालों से मुक्ति पाना कभी भी बहुत आसान नहीं रहा है परन्तु, भाग्यवश इसके विकल्पों की रेंज सस्ती, दर्दरहित और अस्थायी से लेकर महंगी, दर्द्युक्त और स्थायी रूप से अनचाहे बालों से मुक्ति पाने तक फैली हुई है | अपने लिए सबसे अच्छे विकल्प को चुनने का निर्णय लेने के लिए आजकल चलने वाले विकल्पों के बारे में जानें |

विधि 1
विधि 1 का 6:

सहायक की मदद से शेविंग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें

“यह विधि आसान और दर्दरहित होती है और तुरंत उपयोग के लिए उत्तम होती है | इसके लिए आपको एक दोस्त या साथी की ज़रूरत होगी जिसकी मदद से आप पूरी पीठ को शेव कर सकें | अगर आप अकेले ही पीठ के बाल साफ़ करना चाहते हैं तो इस लेख में दी गयी एक अन्य विधि का उपयोग करें |”

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 घने और लम्बे पैचेज को ट्रिम करें:
    अगर आपकी पीठ पर मोटे, घने बाल हों तो ये आपके रेज़र को अवरुद्ध कर सकते हैं | शेविंग के उत्तम परिणाम पाने के लिए पहले इन बालों को ट्रिम कर लें |
    • ऐसा करने के कई रास्ते हैं | उदाहरण के लिए, आप एक जोड़ी कैंची और कंघे की मदद से एक सहायक कट कर सकते हैं या इलेक्ट्रिक क्लिपर के हैवी-ड्यूटी सेट का उपयोग कर सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक्स्फोलियेट (exfoliate) करें:
    एक कोमल अपघर्षक और गर्म पानी से अपनी पीठ को स्क्रब करें | इसके लिए आप एक शावर ब्रश, एक मृदु बॉडी स्क्रब, या एक प्यूमिक स्टोन या आपको जो भी सुविधाजनक लगे, उसका उपयोग कर सकते हैं | इससे आपकी स्किन एक्स्फोलियेट होगी और शेव करने से पहले डेड स्किन सेल्स निकल जायेंगी |
    • इसका मुख्य लाभ यह है कि इससे अन्तर्वर्धित बालों के उत्पन्न होने की सम्भावना कम हो जाती है |[१] परन्तु, यह अतिआवश्यक नहीं है इसलिए अगर आपको जल्दी हो तो आप यह स्टेप छोड़ सकते हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर आपके पास...
    अगर आपके पास इलेक्ट्रिक शेवर हो तो सबसे पहले इसी का उपयोग करें: एक स्मूथ शेव पाने के लिए इलेक्ट्रिक क्लिपर, रेजर की अपेक्षा अच्छे नहीं होते, लेकिन इनसे जल्दी खूब सारे बाल हटाये जा सकते हैं |
    • आपको स्किन से सभी ओर से बालों को हटाने की ज़रूरत नहीं है, सिर्फ बालों के अधिकांश “झुंड” को हटा दें | जब आप रेजर से कुछ स्टेप्स में ही शेव कर लेते हैं तो आपका काम जल्दी हो जायेगा और इससे रेजर में बहुत कम बाल फंसते हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 शेविंग क्रीम या जेल लगायें:
    अपने सहायक से अपनी पसंद के शेविंग लुब्रिकेंट को अपनी पीठ पर एक पतली लेयर के रूप में लगवाएं | अगर आप अपने चेहरे पर लगाने वाले शेविंग लुब्रिकेंट का उपयोग करना चाहें तो वो भी उचित है |
    • ध्यान रखें कि इसमें चेहरे की शेविंग करने में लगाये जाने वाले लुब्रिकेंट की अपेक्षा बहुत अधिक मात्रा में लुब्रिकेंट का उपयोग किया जायेगा | इसलिए शेव करने के बीच में ही और अधिक लुब्रिकेंट लेने के लिए स्टोर के चक्कर लगाने से बेहतर होगा कि शेव करने के पहले ही पर्याप्त मात्रा में शेविंग लुब्रिकेंट रखें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 शेव करें:
    अपने सहायक से शेविंग शुरू करने के लिए कहें | इसके लिए आपको पहले ही सिंक के करीब जाना होगा जिससे आपका सहायक रेजर को धो सकता है | पूरी पीठ शेव होने तक आपके सहायक को ज़रूरत के अनुसार अधिक क्रीम या जेल लगाना पड़ सकता है |
    • बिना परेशानी के एक स्मूथ शेव पाने के लिए, “बालों की दिशा में” पूरी पीठ को एक बार में शेव करें और फिर “बालों की विपरीत दिशा में” शेव करें |[२]पहले रोमों के विरुद्ध शेविंग करने से हल्का दर्द और उत्तेजना हो सकती है |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 वैकल्पिक रूप से शावर लें:
    हालाँकि, आपको यह करने की “ज़रूरत” नहीं होती, लेकिन शेव करने के बाद निकले हुए बालों को धोकर साफ़ करने का यह सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि ये बाल आपके कपड़ों पर गिरकर आपको परेशानी दे सकते हैं | साथ ही, विशेषरूप से अगर आपने लम्बे समय के बाद एक स्मूथ पीठ पायी हो तो शावर एक सुखद अनुभव देता है |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 सुखाएं:
    एक साफ़ टॉवल से स्किन को हलके से थपथपाकर सुखाएं | ध्यान रहे कि आप सिर्फ “थपथपाएं”, स्किन को “रगड़ें” नहीं | रगड़ने से नयी कोमल स्किन उत्तेजित हो सकती है |[३]
    • स्किन को स्मूथ और मुलायम बनाने के लिए, आपको अपनी पूरी पीठ पर बिना गंध वाला लोशन लगाना चाहिए | सुगन्धित लोशन लगाने से बचें क्योंकि इनमे पाए जाने वाले केमिकल शेव करने के बाद की स्किन को उत्तेजित कर सकते हैं (विशेषरूप से अगर आपके सहायक के द्वारा दुर्घटनावश आपको छोटे कट लग गये हों) |
विधि 2
विधि 2 का 6:

हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें

केशहर या लोमनाशक प्रोडक्ट्स (जैसे, नाखून, आदि) आपको शेविंग की अपेक्षा थोड़े अधिक लम्बे समय तक बालों से मुक्त रख सकते हैं, लेकिन इनसे संवेदनशील स्किन वाले लोगों को उत्तेजना हो सकती है |[४] मोटे तौर पर क्रीम का उपयोग सप्ताह में एक बार करना चाहिए | यह विधि सहायक के साथ या सहायक के बिना भी की जा सकती है |”[५]

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 इन प्रोडक्ट की...
    इन प्रोडक्ट की थोड़ी सी मात्रा को अपने हाथों में लें या एक लम्बे हैंडल वाले ब्रश पर लें: ध्यान दें कि आपके हाथ या ब्रश पूरी पीठ तक पहुँच सके | अगर आप अपने हाथों का उपयोग कर रहे हों तो आपको एक सहायक की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है |[६]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी पीठ पर क्रीम को एकसमान फैलाएं:
    ध्यान दें कि इस क्रीम से सभी बाल कवर हो जाएँ | अगर आप अपनी पीठ के मध्य भाग तक पहुँचने में परेशानी हो रही हो तो एक सहायक आपकी मदद कर सकता है, आपको कोई भी जगह छोडनी नहीं चाहिए | आपको क्रीम को अपनी स्किन पर रदने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि इसे सिर्फ अपने सभी बालों के ऊपर धीरे-धीरे लगते जाएँ |
    • क्रीम लगाने के बाद अपने हाथ धोएं | अगर क्रीम आपकी स्किन को रुखा बनाती हो तो यह स्किन को उत्तेजित कर सकती है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्रीम पर लिखे...
    क्रीम पर लिखे निर्देशों के अनुसार उसे लगाये रखें: क्रीम के पैकेट पर लिखा होता है कि क्रीम को कितनी देर के लिए लगाना है | आमतौर पर, इसे तकरीबन तीन से छह मिनट तक लगाना होता है |
    • इंतज़ार करने के बाद, एक गीले कपडे या टॉवल से अपनी पीठ के एक छोटे हिस्से को पोंछें | अगर बाल आसानी से न निकलें तो कुछ मिनट तक और इंतज़ार करें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बाल हटायें:
    जब बाल आसानी से निकल जाएँ तो उन्हें एक गीले कपडे से पोंछकर साफ़ कर लें | फिर से, अगर आपका हाथ पीठ के मध्य भाग में न पहुंचे तो किसी सहायक की मदद लें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 शावर में गर्म पानी से धोकर साफ़ कर लें:
    पूरी क्रीम को (और पानी में मिले हुए बालों को) धोकर साफ़ करने का यह सबसे जल्दी और सुविधाजनक तरीका है | आप गर्म पानी से टॉवल के द्वारा भी पीठ को धोकर “साफ़ कर सकते हैं”, लेकिन इस प्रकार से बाल साफ करने के लिए आपको बहुत लम्बे समय तक क्रीम लगा कर रखनी होगी और कुछ स्पॉट्स भी छूट जाते हैं |
विधि 3
विधि 3 का 6:

वैक्सिंग

आर्टिकल डाउनलोड करें

यह तकनीक पीड़ादायक होने के कारण बदनाम है, लेकिन इससे लम्बे समय तक रहने वाले परिणाम मिलते हैं (लगभग चार से छह सप्ताह तक के) |[७]यह कम से कम ¼ इंच लम्बे बालों पर बेहतर काम करती है | इसमें मदद करने के लिए अपने किसी दोस्त या प्रियजन से कहें क्योंकि साधारण तौर पर आप अपनी पीठ को खुद वैक्स नहीं कर सकते |”

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्टोर से एक वैक्स किट खरीदें:
    यह आपको अधिकतर डिपार्टमेंटल स्टोर्स या कॉस्मेटिक स्टोर्स पर मिल सकती हैं |
    • संभवतः ये विभिन्न वैरायटी में मिलती हैं | अन्य सभी वैरायटी में से हॉट वैक्सिंग पीठ के बालों के लिए सबसे उपयुक्त होती है क्योंकि ये सबसे ज्यादा हिस्से को कवर कर सकती हैं |[८]
    • “’नोट’”: वैक्सिंग के बाद आपकी पीठ लाल या संवेदनशील हो सकती है इसलिए अपनी पीठ को प्रदर्शित करने के पहले कम से कम 24 घंटे पहले इस विधि को शुरू करें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी पीठ को साबुन और पानी से धोएं:
    आमतौर पर शावर लेने पर यह आसान होता है | यह एक ज़रूरी स्टेप है क्योंकि अगर आपकी स्किन पसीने और तेल से मुक्त होती है तो वैक्स आसानी से आपके बालों पर अपनी पकड़ बना सकती है |
    • शावर के बाद, अपनी पीठ को अच्छी तरह से सुखा लें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्रोडक्ट पर लिखे...
    प्रोडक्ट पर लिखे निर्देशों के अनुसार वैक्स को तैयार करें: अधिकतर हॉट वैक्स के लिए, आपको वैक्स को गर्म करने की ज़रूरत होगी (सामान्यतः माइक्रोवेव में) | वैक्स का तापमान गर्म होना चाहिए, लेकिन पीड़ादायक गर्म नहीं | भिन्न-भिन्न प्रोडक्ट्स के निर्देशों में भी थोड़ी भिन्नता हो सकती है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पीठ के एक छोटे हिस्से को वैक्स से कोट (coat) करें:
    एक वैक्स स्टिक या एक साफ़ चमचे से वैक्स को बालों की वृद्धि की दिशा में फैलाएं | एक बार में कुछ इंच के छोटे-छोटे पैचेज पर काम करें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 वैक्स पर वैक्सिंग स्ट्रिप को दबाएँ:
    जब वैक्स गर्म हो तब वैक्स पर पेपर या कपडे की पट्टियों या स्ट्रिप्स को धीरे से दबाएँ | इन स्ट्रिप्स को चिपकने तक कुछ समय के लिए लगा रहने दें |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 बालों को झटके से तुरंत निकालें:
    स्ट्रिप को बालों की वृद्धि की विपरीत दिशा में खींचें | यह आपके द्वारा वैक्स लगाये जाने से “विपरीत” दिशा में करें | इसके लिए एक तीव्र गति का उपयोग करें | धीरे-धीरे न करें अन्यथा इससे आपको क्षति पहुंचेगी |
    • दर्द कम करें के लिए, स्ट्रिप को सीधे या एक एंगल से ऊपर न खींचें | स्ट्रिप को अपने शरीर के नज़दीक रखते हुए स्किन के समान्तर दिशा में खींचें और यथासंभव तीव्रता से खींचें |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 वैक्स और स्ट्रिप्स...
    वैक्स और स्ट्रिप्स को लगाने और निकालने की प्रक्रिया को दोहराएँ: जब तक पीठ के सारे बाल निकाल न जाएँ तब तक इस प्रक्रिया को लगातार दोहराते रहें | इसमें कई बार वैक्स लगाना पड़ेगी | अगर दर्द बहुत ज्यादा होने लगे तो थोड़ी देर का ब्रेक ले लें | भविष्य में की जाने वाली वैक्सिंग पहली बार की गयी वैक्सिंग की अपेक्षा कम दर्द देती है |
    • अगर वैक्सिंग करने पर कभी भी दर्द असहनीय हो तो वैक्सिंग करना बंद कर दें क्योंकि पीठ के बालों के बारे में सोचकर खुद को जलाने या चोट पहुंचाने से बेहतर है कि वैक्सिंग न करें |
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 वैक्सिंग के बाद...
    वैक्सिंग के बाद अपनी पीठ को एक एंटीबैक्टीरियल साबुन से धोएं: वैक्सिंग ख़त्म करने के बाद संभवतः आपकी पीठ थोड़ी लाल और उत्तेजित हो सकती है जिसके कारण स्किन में सामान्य की अपेक्षा अधिक जल्दी संक्रमण हो सकते हैं | इस सम्भावना को कम करने के लिए, पीठ की स्किन को साबुन से धोएं | शावर लेना, ऐसा करने का सबसे आसान तरीका है |[९]
विधि 4
विधि 4 का 6:

बैक शेवर (back shaver) का उपयोग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें

“बिना किसी सहायक या प्रोफेशनल के पीठ के बालों से छुटकारा पाने के लिए एक पीठ के लिए बनाये जाने वाले विशेष शेवर को आजमायें | ये शेवर (जो स्टैण्डर्ड रेजर या इलेक्ट्रिक वैरायटी में आते हैं) एक लम्बी सीधी हो सकने वाली भुजा के साथ बैक-स्क्रैचर (back-scratchers) के समान बनाये जाते हैं जिससे ये आपकी पूरी पीठ पहुँच सकें |”

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी पीठ को तैयार करें:
    आपको एक सामान्य रेजर और एक सहायक के द्वारा शेव करने में जिन चीज़ों की ज़रूरत होती है, उन्ही सब चीज़ों की ज़रूरत आपको बैक शेवर के साथ पड़ती है | दूसरे शब्दों में:
    • अन्तर्वर्धित बालों की सम्भावना को रोकने के लिए एक कोमल अपघर्षक या ब्रश और पानी के साथ एक्स्फोलियेट करना होता है |
    • अगर आप एक इलेक्ट्रिक रेजर का उपयोग कर रहे हों तो अपनी पीठ को साफ़ और सूखा रखें |
    • अगर आप एक स्टैण्डर्ड रेजर का उपयोग करें तो अपनी पीठ को गीला करें और एक शेविंग क्रीम/जेल लगायें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक उचित कार्यस्थल खोजें:
    हालाँकि, बैक शेवर की पहुँच आपकी पूरी पीठ पर हो सकती है, लेकिन फिर भी अगर आप यह न देख पायें कि आप क्या कर रहे हैं तो कुछ स्पॉट्स छूटने की सम्भावना बनी रहेगी | एक ऐसी बाथरूम चुनें जिसमे एक बड़ा दर्पण लगा हो | एक छोटा दर्पण पकड़ें और इससे पीछे वाले दर्पण का प्रतिबिम्ब देखें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपना काम देखने...
    अपना काम देखने के लिए एक छोटे से दर्पण का उपयोग करें: एक हाथ से शेवर को पकड़ें और दूसरे हाथ से छोटे दर्पण का एंगल अपने सामने की ओर करके देखें | इसे समायोजित करें जिससे आप अपने हाथ में पकडे हुए छोटे दर्पण से अपने पीछे उपस्थित इस बड़े दर्पण में अपनी पीठ का प्रतिबिम्ब देख सकें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपनी पीठ के ऊपरी हिस्से को शेव करें:
    बैक शेवर की भुजा को पूरा सीधा कर लें | अपनी कोहनी को मोदते हुए अपनी भुजा को सिर के ऊपर उठायें | अपनी पीठ के मध्य भाग से कंधों की ओर धीमी और नियंत्रित गति से पीठ के बालों को शेव करें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपनी पीठ के निचले हिस्से को शेव करें:
    एक एंगल पर शेवर को मोड़ें (अगर आपके शेवर में यह विकल्प हो तो) | पार्श्वों से अपनी पीठ के निचले हिस्से तक पहुँचने के लिए अपनी भुजाओं को एक एंगल दें | संभवतः आपको दर्पण को समायोजित करना होगा जिससे आप देख सकें कि आप क्या कर रहे हैं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 दो बार चेक...
    दो बार चेक करें जिससे सुनिश्चित हो सके कि कोई भी स्पॉट नहीं छूटा है: दो दर्पणों के सेटअप से एक बार में अपनी पूरी पीठ को देख पाना मुश्किल होता है इसलिए हर स्पॉट को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए थोडा समय दें | अगर आपको कोई भी बचा हुआ बाल दिखाई दे तो उसे सामान्य रूप से शेव करें |
    • शेव करने के बाद, बिखरे हुए बालों को जल्दी से शावर लेकर धो दें | एक साफ़ टॉवल से थपथपाकर सुखा लें और अगर आप चाहें तो, स्किन को नर्म और मुलायम बनाये रखने के लिए एक सुगंधरहित कोमल लोशन लगायें |
विधि 5
विधि 5 का 6:

एक एपिलेटर (epilator) का उपयोग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें

“ एपिलेटर एक छोटा सा यंत्र है जिससे बालों के समूहों को जल्दी से नोंचा जा सकता है जो बहुत कुछ त्वीज़र्स के इलेक्ट्रिक सेट की तरह होता है | यह विधि वैक्सिंग के समान ही प्रभावशाली है (जो आपको लगभग चार से छह सप्ताह के लिए बालों से मुक्ति देती है) | यह लम्बे बालों पर अधिक अच्छा काम करता है (जो एक इंच या उससे भी ज्यादा बड़े हों) | इसके लिए आपको संभवतः एक सहायक की मदद की ज़रूरत पड़ेगी |”[१०]

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी स्किन को गर्म पानी से धोएं:
    तुरंत लिए गये स्नान या शावर से आपकी पथ के बाल नर्म हो जाते हैं और स्किन को आराम मिलता है | इससे बालों को निकालना बहुत आसान हो जाता है इसलिए यह बहुत आवश्यक नहीं है, बल्कि एक अक्लमंद उपाय है |
    • अभी आपको इसे साबुन से धोने की ज़रूरत नहीं है बल्कि ऐसा बाद में करना होगा |
    • ”नोट”: वैक्सिंग के समान ही, यह विधि भी अपनी पीठ को प्रदर्शित करने के कम से कम एक दिन पहले करें जिससे इसके कारण होने वाली कोई भी संभावित लालिमा या उत्तेजना शांत हो जाए |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक प्रोफेशनल वैक्सिंग कराएँ:
    प्रोफेशनल वैक्सिंग उसी तरह या उससे अच्छी तरह से काम करेगी जिस तरह आप खुद अपनी वैक्सिंग करते हैं या अपने दोस्त की मदद लेकर वैक्सिंग करते है | दर्द का स्तर संभवतः समान ही होता है | नौसिखिये सहायक या आप जिस व्यक्ति की सेवा ले रहे हों उसकी अपेक्षा प्रोफेशनल लोग ज्यादा जल्दी काम कर सकते हैं और वहां आपको घर की अपेक्षा अधिक आरामदायक वातावरण मिल सकता है |
    • हर जगह पीठ की वैक्सिंग की फीस अलग-अलग होती है | आमतौर पर पीठ की वैक्सिंग के लिए 2400-4200 रुपये लगते हैं लेकिन अगर आपको अन्य हिस्सों को भी वैक्स कराना हो तो कीमत और ज्यादा होगी |[११]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर आप पीठ को धोएं तो इसे एक साफ़ टॉवल से सुखाएं:
    अधिकतर एप्लीकेटर सूखी स्किन पर बेहतर काम करते हैं |[१२]परन्तु, कुछ एप्लीकेटर गीले वातावरण में उपयोग के लिए बनाये जाते हैं इसलिए अगर आपको कोई संदेह हो तो पहले पैकेजिंग को चेक कर लें |
    • वैकल्पिक रूप से, आप तोवेल से सुखाने के बाद थोड़े से टेलकम पाउडर या बेबी पाउडर को भी लगा सकते हैं | इससे भी बाल सूखे रहेंगे और साथ ही, बाल सीधे खड़े रहेंगे जिससे एप्लीकेटर का उपयोग करना आसान हो जायेगा |[१३]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पीठ को एपिलेट (epliate) करें:
    एपिलेटर को चालू करें | एक सहायक से इसे अपनी पीठ के बालों के पैचेज पर धीरे-धीरे सरकाने के लिए कहें | एप्लीकेटर के दांत बालों को बाहर खींच लेंगे (वैक्सिंग स्ट्रिप के समान) | सामान्यतः इसे भी पीड़ादायक बताया गया है इसलिए इस बारे में मतभिन्नता है कि वैक्सिंग से ज्यादा दर्द होता है या एप्लीकेटर से | वैक्सिंग के समान ही इसमें भी बीच-बीच में ब्रेक ले सकते हैं |
    • अगर दर्द बहुत ज्यादा हो तो स्किन के विरुद्ध एपिलेटर को अधिक जल्दी-जल्दी चलने से आप दर्द का समय को कम कर सकते हैं | हालाँकि, अगर कुछ बाल छूट जाएँ तो आपको कई बार समान पैचेज के ऊपर एपिलेटर का उपयोग करना पड़ सकता है |
विधि 6
विधि 6 का 6:

प्रोफेशनल विकल्प

आर्टिकल डाउनलोड करें

“ये विकल्प आपको आश्वासन देते हैं कि आपके पीठ के बालों को एक प्रशिक्षित व्यक्ति संभाल रहा है | हालाँकि ये डीआईवाय (DIY) विधि की अपेक्षा अधिक महंगे होते हैं | दर्द का स्तर विधि-दर-विधि अलग-अलग होता है |”

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी पीठ को साबुन से धोएं:
    जब आप अपना काम कर लेते हैं तब संभवतः आपकी पीठ लाल और उत्तेजित हो जाएगी | संक्रमण को रोकने के लिए, साबुन और पानी से धीरे-धीरे धोएं | जब पीठ धो लें तो एक साफ़ टॉवल से थपथपाकर सुखा लें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 लेज़र ट्रीटमेंट कराएं:
    इस विकल्प में प्रत्येक बाल की जड़ को जलाने के लिए एक अत्यधिक नियंत्रित चिकित्सीय लेज़र का उपयोग किया जाता है | स्थायी परिणाम पाने के लिए आमतौर पर समय के साथ-साथ मल्टीपल ट्रीटमेंट की ज़रूरत होती है | समय निकलने के साथ बालों की थोड़ी सीमित पुनःवृद्धि देखी जा सकती है जिसकी सम्भावना मल्टीपल सेशन से बहुत कम हो जाती है |[१४]
    • इस प्रक्रिया की कीमत लगभग 24000-30000 रुपये प्रति सेशन तक होती है |
    • लेज़र ट्रीटमेंट का एक लाभ यह है कि ये पूरे बालों को हटाने की बजाय बालों के पैचेज को “पतला करके निकालने” का विकल्प देते हैं |[१५]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 इलेक्ट्रोलायसिस (electrolysis) पर विचार करें:
    इस विकल्प में प्रत्येक हेयर फोलिकल को शॉक देने के लिए एक इलेक्ट्रिक प्रोब का उपयोग किया जाता है | इलेक्ट्रोलायसिस सच में एक स्थायी उपचार है जिसमे एक बार में ही प्रत्येक कोशिका का ट्रीटमेंट हो जाता है और ऐसा बहुत कम होता है कि बाल फिर से बढ़ें | परन्तु, प्रत्येक हेयर फोलिकल के उपचारित होने में बहुत अधिक समय लग सकता है |
    • इस प्रक्रिया की कीमत लगभग 2400 रूपये प्रति ट्रीटमेंट होती है लेकिन बड़ी जगह जैसे आपकी पीठ में कई ट्रीटमेंट की ज़रूरत होती है | [१६]

सलाह

  • शेविंग के परिणाम उत्तम पाने के लिए एक नयी रेजर ब्लेड का उपयोग करें |
  • अन्तर्वर्धित बाल और चकत्तों से बचने के लिए टेन्ड स्किन लिक्विड (tend skin liquid) जैसे प्रोडक्ट्स का उपयोग करें |[१७]
  • अगर आप दर्द के प्रति संवेदनशील हों तो बाल नोंचने (epliating) या वैक्सिंग करने से लगभग दो घंटे पहले दर्द निवारक दवा ले लें |[१८]आपकी पीठ पर एक स्थानीय दर्द निवारक को लगाने के लिए आप अपने दोस्त को भी कह सकते हैं | जब आप ऐसा करें तो इस विधि को करने से पहले इसे से पूरी तरह से सूख जाने दें |

चेतावनी

  • शावर में एक इलेक्ट्रिक शेवर का उपयोग न करें |
  • प्रोडक्ट पर लिखे निर्देशों से अधिक समय तक हेयर रिमूवल क्रीम लगाकर न रखें |
  • महिलाओं के लिए, अत्यधिक काले बाल किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के लक्षण हो सकते हैं इसलिए किसी भी उपचार को करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें |[१९]
  • बाल हटाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट के उपयोग से पहले इसे अपनी पीठ या कंधे के छोटे से हिस्से पर लगाकर टेस्ट करें जिससे आप यह जान सकें कि आपको इससे कोई एलर्जी तो नहीं है |[२०]

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 12 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ७,६३५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,६३५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?