कैसे पता करें कि आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

एक बहुत अजीब सी तकलीफ जिससे आप गुज़र सकते हैं वो है ये पता करना की क्या आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है | ना सिर्फ आपको पसंद करने वाले से आपको मिश्रित भाव प्रकट किये जा सकते हैं, कार्य क्षेत्र में मोजूद असहज वातावरण के कारण वो आपसे सही से अपने दिल की बात करने से भी कतरा सकता है | लेकिन, कई ऐसे संकेत हैं जिनकी मदद से आप पता कर सकते हैं की आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है | उसके इशारों को समझ कर या उससे बात करके, आप अपने सहकर्मी के दिल में छुपी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

इशारों को समझना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ये ध्यान दें...
    ये ध्यान दें की वो व्यक्ति आपके व्यक्तिगत क्षेत्र (personal space) को कैसे समझता है: ध्यान से देखें की वो व्यक्ति आपके व्यक्तिगत क्षेत्र को कितना समझता है | अगर वो आपको पसंद करता है, तो वो बार बार उस क्षेत्र में आने की कोशिश करेगा |
    • क्या वो व्यक्ति आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में बिना आपको धमकाए, प्रेम के साथ स्थान बनाने की कोशिश कर रहा है? वो आपको अपना स्नेह दिखाने के लिए आपके नज़दीक आने की कोशिश कर रहे होंगे |
    • ध्यान दें की क्या आपका सहकर्मी आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में आकर आपको कंधे पर, बालों पर, हाथ पर छूने की कोशिश करता है या बार बार आपसे गलती से टकरा जाता है |
    • ये ध्यान दें की वह आपके आस पास के लोगों से किस प्रकार का व्यव्हार करते हैं और फिर तय करें की क्या वो आपको पसंद करते हैं |
    • इस बात का ध्यान रखें की आप “चुगली करने वाले” या ऐसे लोगों को जिन्हें किसी के व्यक्तिगत क्षेत्र की इज्ज़त करनी नहीं आती है उनसे अपने लिए भावनाएं रखने की उम्मीद नहीं करें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 इस बात पर...
    इस बात पर गौर करें की क्या वो व्यक्ति आपके पास रहने के बहाने ढूंढता है: क्या कोई सहकर्मी आपको पसंद करता है ये जानने का एक और अच्छा तरीका है ये देखना की क्या वो अलग से आपके पास बने रहने के तरीके आजमाते हैं | अगर हाँ, तो ये एक संकेत है कि वो आपको पसंद करते हैं |
    • अगर किसी के पास आपके आस पास रहने के लिए कोई ठोस वजह नहीं है, फिर भी वहीँ नज़र आते हैं तो हो सकता है की उनके मन में आपके लिए भावनाएं हैं |
    • अगर कोई आपके आस पास ही रहता है, लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि उसका काम ऐसा है, तो हो सकता है उसके मन में आपके लिए कोई भावना नहीं है |[१]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 देखें की क्या आपका सहकर्मी आपको देख रहा है:
    थोड़ा वक़्त निकालकर इस बात पर ध्यान दें की क्या वो सहकर्मी आपको बार बार देखता है | अन्य संकेतों के साथ आपको बार बार देखना भी इस बात का संकेत हो सकता है की वो आपको पसंद करते हैं | आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है अगर:
    • वो पूरे दिन बिना किसी बहाने के आपको चोरी चोरी देखते हैं |
    • वो आपको मीटिंग या काम के अन्य मौकों पर घूरते हैं, आँख मारते हैं या किसी और तरीके से आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं |
    • वो बार बार आपके रूप-रंग का जायजा लेते हैं |[२]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उस व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें:
    ये जानने में की क्या आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है बॉडी लैंग्वेज एक बहुत अहम् किरदार निभाती है | अपने सहकर्मी की बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देकर आपको इस बात के अहम् संकेत मिलेंगे की वो आपके बारे में क्या सोचते हैं |
    • क्या आपका सहकर्मी रास्ते में ऐसे खड़ा है जो आरामदायक या बातचीत के लिए न्योता देने का एहसास दिला रहा है? अगर उनके हाथ और पैर फैले हैं और उनकी मुद्रा शांत है, तो वो आप में रूचि रखते हैं |
    • क्या आपका सहकर्मी ऐसे संकेत देता है की वो आपसे बिलकुल भी सम्बन्ध नहीं बनाना चाहते हैं? अगर वो हाथ बाँध कर या खुद में खोये हुए खड़े हैं तो या तो वो बैचैन हैं या उन्हें आपमें कोई रूचि नहीं है |
    • सदैव बॉडी लैंग्वेज को उस व्यक्ति द्वारा दिए गए और संकेतों के साथ जोड़ कर समझने की कोशिश करें |[३]
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने सहकर्मी से बात करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ये ध्यान दें...
    ये ध्यान दें की क्या आपका सहकर्मी आपको बार बार कॉम्पलिमेंट देता है: ये सोचें की क्या आपका सहकर्मी आपको ज्यादा कोम्प्लिमेंट्स देता है | कोम्प्लिमेंट्स या अन्य पॉजिटिव बातें इस बात का संकेत देता है की वो आपको या तो पसंद करते हैं या उनके मन में आपके लिए बहुत इज्ज़त है |
    • अगर आपका सहकर्मी बार बार आपके काम की तारीफ करें, तो इसका मतलब है, की वो सिर्फ एक सहकर्मी के तौर पर आपकी इज्ज़त करते हैं |
    • अगर आपका सहकर्मी आपके रूप रंग या कार्य के इलावा और किसी बात की तारीफ करता है, तो इसका मतलब है की उनकी आप में रूचि है |
    • कोम्प्लिमेंट्स को सीधे सीधे उनका आपको पसंद करने का संकेत नहीं मानें: कोम्प्लिमेंट्स का अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए जायजा लें |[४]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ये देखें की...
    ये देखें की आपका सहकर्मी आपसे किस बारे में बात करता है: आपके सहकर्मी के बातचीत के विषय उनके आपके लिए भावना के संकेत दे सकते हैं | इसलिए, ध्यान दें की वो आपसे क्या कहते हैं और किस प्रकार की वार्तालाप की शुरुआत करते हैं | खुद से पूछें:
    • क्या आपके सहकर्मी बार बार बेहद निजी जानकारी के बारे में बात करते हैं? अगर हाँ, इसका ये मतलब हो सकता है की वो आपको एक जानकार से ज्यादा समझते हैं |
    • क्या आपका सहकर्मी आपसे सेक्स, नजदीकियाँ बढ़ाने की या रोमेंटिक बातें करता है? इसका ये संकेत होता है की वो आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करवाना चाहते हैं |
    • क्या आपके सहकर्मी आपसे अपने मन की बात करते हैं? इसका मतलब है की वो आपको सहकर्मी से ज्यादा मानते हैं |
    • क्या आपके सहकर्मी आपको काम के बाद अन्य गतिविधियों के लिए आमंत्रित करते हैं? ये एक पक्का सन्देश है की वो आपमें नजदीकियां बढ़ाने की रूचि रखते हैं |[५]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने सहकर्मी से अपने रिश्ते के बारे में पूछें:
    अन्य संकेतों को देखने के बाद आप उनसे सीधे सीधे पूछ सकते हैं की क्या वो आपको पसंद करते हैं | वैसे तो ये सहज और आसान तरीका नहीं होगा, इससे आपको अपने पसंद के नतीजे मिल सकते हैं |
    • कुछ ऐसा कहें “क्या आपको लगता है की हमारा रिश्ता काम से आगे भी स्थापित हो सकता है?”
    • अगर आप सीधे नहीं पूछना चाहते हैं, तो अपने सवाल को पेश करने के लिए मजाक करें | जैसे जोक करके कहें की कैसे अन्य सहकर्मी आपसे बात करना पसंद नहीं करते हैं, फिर कहें “ऐसा लगता है की तुम औरों की तरह मुझको नापसंद नहीं करते हो |”
    • उनको काम से ज्यादा रिश्ता स्थापित करने के लिए कहने से पहले थोड़ी अहतियात बरतें |[६]
विधि 3
विधि 3 का 3:

समस्याओं से बचना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऑफिस में प्रेम...
    ऑफिस में प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने से पहले अपनी कंपनी की पॉलिसी के बारे में जान लें: ये पता करने से पहले की क्या आपका सहकर्मी आपको पसंद करा है, आपको ये जानना ज़रूरी है की कार्यक्षेत्र में प्रेम संबंधों को लेकर आपकी कंपनी की पॉलिसी क्या है | ये तब भी ज़रूरी है जब आप कोई रिश्ता नहीं बनाना चाहते हैं, क्योंकि दो लोगों के प्रेम सम्बन्ध की अफवाह भी समस्या पैदा कर सकती है |
    • अपनी एम्प्लोयी हैंडबुक जांचें, अगर आपके ऑफिस में है तो, और जानें की ऑफिस में प्रेम संबंधों को लेकर क्या पॉलिसी है |
    • अगर आपको कहीं और जानकारी नहीं मिले तो ह्यूमन रिसोर्स (human resource) के कर्मचारी से पूछें |
    • अगर आप एक फॉर्मल, आपसी सहमति का रिश्ता शुरू कर रहे हैं तो अपने सुपीरियर्स को इसके बारे में बताएं |[७]
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: John Keegan

    John Keegan

    डेटिंग कोच
    जॉन कीगन, न्यूयॉर्क स्थित एक डेटिंग कोच तथा मोटिवेशनल स्पीकर है। वह अवेकेंड लाइफ़स्टाइल संचालित करता है जहां वह डेटिंग, आकर्षण तथा सामाजिक डायनामिक्स में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल लोगों की प्रेम खोजने में सहायता करने के लिए करता है। वह लॉस एंजिल्स से ले कर लंदन तक और रियो दे जनेरो से ले कर प्राग तक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाता और अपनी डेटिंग वर्कशॉप्स संचालित करता है। उसका काम न्यूयॉर्क टाइम्स, हयूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क तथा मेन्स हेल्थ में फ़ीचर हो चुका है।
    How.com.vn हिन्द: John Keegan
    John Keegan
    डेटिंग कोच

    हमारे एक्सपर्ट सहमत हैं: आपके लिए कंपनी की प्रेम संबंधों से जुड़ी जानकारी जानना ज़रूरी है क्योंकि कई कंपनियों में सहकर्मियों के प्रेम को गलत माना जाता है । ऑफिस में प्रेम सम्बन्ध को बढ़ाने से पहले ये देख लें की क्या आपको ऐसा करने की इजाज़त है और क्या आप उनके लिए अपनी नौकरी छोड़ने के लिए भी तैयार हो जायेंगे ।

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कुछ भी ऐसा...
    कुछ भी ऐसा नहीं करें जिसे योन शोषण का नाम दिया जा सके: ये पता करने में की आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है, आपको ये सुनिश्चित करना होगा की आपकी कोई भी हरकत या वार्तालाप योन शोषण की श्रेणी में तो नहीं आता है | ऐसा करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं और आपकी सामान्य टिपण्णी को कुछ ज्यादा समझ सकते हैं |
    • जब तक आपक किसी के साथ फॉर्मल, आपसी सहमति के रिश्ते में नहीं हो कोई तीखा सा सेक्शुअल या रोमेंटिक कमेंट नहीं करें |
    • जब तक आप को सामने से पुष्टि नहीं हो अन्य सहकर्मियों को छूएं नहीं, और काम पर ऐसा सेक्शुअल या रोमेंटिक तरीके में नहीं करें फिर चाहे आप आपसी सेह्मती से स्थापित रिश्ते में ही क्यूँ नहीं हों |
    • अगर आपको लग रहा है की कोई आपको पसंद करता है, और आप उन्हें बता नहीं पा रहे हैं की आपके दिल में ऐसी कोई बात नहीं है, तो ह्यूमन रिसोर्सेज से संपर्क करें |
    • अगर कोई आपके मना करने के बाद भी आपकी तरफ रूचि के संकेत देता रहे, तो मैनेजमेंट या ह्यूमन रिसोर्सेज से तुरंत संपर्क करें |[८]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अंदाज़ा नहीं लगायें:
    शायद किसी सहकर्मी की अपने लिए पसंद जानने के लिए सबसे ज़रूरी है, की आप कोई अंदाज़ा नहीं लगायें | अंदाज़ा लगाने से, आप बिना पूरी बात जानें नतीजों पर पहुंचेंगे | जब आप ऐसा करते हैं, आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिनसे आप तकलीफ़ में आ सकते हैं या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं |
    • आपको क्या करना है इससे जुड़ा फैसला लेने से पहले ये देख लें की आपके पास सही जानकारी मोजूद है |
    • अगर आपको लग रहा है की कोई आपको पसंद करता है तो भी उसके साथ अलग बर्ताव नहीं करें |
    • जिससे आप खुद को पसंद करने की उम्मीद रख रहे हैं उनसे डेट पर जाने की, सेक्षुअल फायदों, और किसी भी और चीज़ की उम्मीद नहीं रखें |[९]

एक्सपर्ट सलाह

आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है उसके लिए इन संकेतों को देखें:

  • वो बार बार आपसे नज़र मिलाते हैं |
  • वो काम के बजाय और विषयों पर बात करने की कोशिश करते हैं |
  • वो आपसे काम के इलावा भी समय बिताने की गुज़ारिश करते हैं |
  • वो आपसे आपके रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़े सवाल करते हैं |
  • वो आपके साथ शाम को अलग से समय बिताना चाहते हैं |
  • वो आपसे बात करते समय आपको हलके से छूते हैं |

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपनी किसी फ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएँ (Turn a Girl Friend Into a Girlfriend)अपनी किसी फ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएँ (Turn a Girl Friend Into a Girlfriend)
How.com.vn हिन्द: पता करें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या नहींपता करें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या नहीं
How.com.vn हिन्द: किसी को प्यार करेंकिसी को प्यार करें
How.com.vn हिन्द: बॉयफ्रेंड को किस करें (Boyfriend ko Kiss Kaise Kare)बॉयफ्रेंड को किस करें (Boyfriend ko Kiss Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: ओमेगले (Omegle) पर लड़कियों से मिलें और चैट करेंओमेगले (Omegle) पर लड़कियों से मिलें और चैट करें
How.com.vn हिन्द: किस करें (Kaise Kiss Kare)किस करें (Kaise Kiss Kare)
How.com.vn हिन्द: अपना प्यार अपने प्रेमी को दिखाएँअपना प्यार अपने प्रेमी को दिखाएँ
How.com.vn हिन्द: किसी आदमी को आपसे प्यार करने पर विवश करेंकिसी आदमी को आपसे प्यार करने पर विवश करें
How.com.vn हिन्द: पता लगाएं कि आपका बैस्ट फ्रैंड आपको प्यार करने लगा हैपता लगाएं कि आपका बैस्ट फ्रैंड आपको प्यार करने लगा है
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करेंअपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करें
How.com.vn हिन्द: जानें कि आप किसी के प्यार में हैंजानें कि आप किसी के प्यार में हैं
How.com.vn हिन्द: जानें कि आप किसी को पसंद करते हैंजानें कि आप किसी को पसंद करते हैं
How.com.vn हिन्द: जानें कि क्या वह वास्तव में आपसे प्रेम करता हैजानें कि क्या वह वास्तव में आपसे प्रेम करता है
How.com.vn हिन्द: समझें शब्दों से...कि लड़की आपको पसंद करती हैसमझें शब्दों से...कि लड़की आपको पसंद करती है

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: John Keegan
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा John Keegan. जॉन कीगन, न्यूयॉर्क स्थित एक डेटिंग कोच तथा मोटिवेशनल स्पीकर है। वह अवेकेंड लाइफ़स्टाइल संचालित करता है जहां वह डेटिंग, आकर्षण तथा सामाजिक डायनामिक्स में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल लोगों की प्रेम खोजने में सहायता करने के लिए करता है। वह लॉस एंजिल्स से ले कर लंदन तक और रियो दे जनेरो से ले कर प्राग तक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाता और अपनी डेटिंग वर्कशॉप्स संचालित करता है। उसका काम न्यूयॉर्क टाइम्स, हयूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क तथा मेन्स हेल्थ में फ़ीचर हो चुका है। यह आर्टिकल ३,५२१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: उत्तम लेख | प्यार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,५२१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?