कैसे किसी आदमी को आपसे प्यार करने पर विवश करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किसी को आपसे प्यार करने के लिए "मजबूर" करना संभव नहीं है, पर किसी को आप के बारे में एक खास तरह से महसूस करने के लिए उकसाना संभव है और यथार्थवादी भी है। अगर आप किसी आदमी के लिए प्यार महसूस करते हैं और आप चाहते हैं कि वो भी आपके लिए उसी तरह महसूस करें, तो यहां दी गई चीजों से आप अपने लिए उसके स्नेह को बढ़ा सकते हैं। बस ध्यान रखें इन रणनीतियों से काम लेने के लिए उसके मन में पहले से ही आप में कुछ रुचि होनी चाहिए। (Make a Man Fall in Love with You)

विधि 1
विधि 1 का 3:

उसे आकर्षित करें (Attracting Him)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसे दिखाएँ कि...
    उसे दिखाएँ कि आप अपने रंग रूप और हैल्थ का ध्यान रखती हैं: अपने शारीरिक रूप में समय और ऊर्जा डाल कर आप दिखा सकते हैं कि आप अपने रूप और अच्छे स्वास्थ्य को महत्व देते हैं। अगर आप स्वस्थ और मजबूत दिखते हैं, तो आप अपने आप में अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे और आत्मविश्वास हमेशा आकर्षक होता है।[१][२]
    • नियमित रूप से जिम जाकर एक्टिव रहें। उसके साथ समय बिताने के लिए अपनी कसरत ना छोड़ें। उसे आपकी पार्टी में शामिल करने के लिए आमंत्रित करें।
    • अपने बाल साफ रखें और बड़े करीने से स्टाइल करें। व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी ध्यान दें।
    • सुबह में या बाहर जाते समय लाइट पर्फ्यूम लगाएं या हल्की सुगंध वाला वॉडी लोशन लगाएं।
    • अगर आप मेकअप करते हैं, तो एक ऐसे रूप के लिए करें जो हल्का हो पर आकर्षक हो; इस पहलू को ज़्यादा नहीं करें।
    • दिन में दो बार अपने दांत साफ करें, और माउथवॉश का उपयोग करें। दिन के दौरान, अपनी सांसें तरोताजा रखने के लिए मिन्ट या गम का उपयोग करें।
    • नियमित रूप से अपने कपड़े धोएं। नए कपड़े खरीदने के बजाय, जो आपके पास हैं उनमें से सबसे अच्छे पहनें। एक नियमित कार्यक्रम निर्धारित करें और हमेशा स्वच्छ शर्ट, पैंट/स्कर्ट, अंडरगार्मेंट्स और मोजे पहनने का ध्यान रखें। दाग वाले या मैले वस्त्र ना पहनें!
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अक्सर और बढ़िया तरीके से मुस्कुराएं:
    आपका सबसे अच्छा हथियार पूरी तरह से मुफ्त है, हमेशा उपलब्ध है, और जितना चाहे उपयोग किया जा सकता है - आपकी भीनी मुस्कान! जितनी बार संभव हो एक हल्की मुस्कान दें, भले ही यह आपके आदमी के लिए हो या नहीं। इससे आप देखने में अधिक आसान लगते हैं, और यह आपको खुश बनाती है।[३][४]
    • मुस्कुराने के लिए कोई चीज ढ़ूंढें। अगर आप थोड़े उदास हैं, तो किसी खुशी के पल या किसी जोक के बारे में सोचें जिससे आप मुस्कुरा सकें। क्या आपका कोई पसंदीदा पालतू जानवर है? एक पसंदीदा स्मृति? जो भी है, अक्सर जब आप को इसकी जरूरत हो सोचें।
    • एक धीमी मुस्कान की कोशिश करें। अगर आपने अपने आदमी के साथ आँखों से संपर्क किया है, तो धीरे से उसे मुस्कान दें, इसे आपके चेहरे पर फैलने दें। जब वो आपको देखता है, तो अगर आप ब्लश करते हुए नीचे देख सकते हैं, तो मुस्कान के बाद ऐसा होने दें- इससे वो अस्थिर हो जाएगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 लगातार नजरों से संपर्क करें:
    आँखों से संपर्क बनाना फ्लर्टिंग का एक महत्वपूर्ण घटक है और यह आप के लिए उनकी आकर्षण की भावनाओं को बढ़ा सकता है। जब वह आपसे बात कर रहा है, तब उसकी आँखों में देखें, जब आप दोनों चुप हैं तब भी उसकी आँखों में टकटकी लगाकर देखने से डरें नहीं।[५]
    • अगर आप उसकी आंखों में टकटकी लगाने से घबरा रहे हैं या अगर आपको लगता है यह उचित नहीं है, तो उसके साथ बारंबार नजरों से संपर्क बनाने के लिए उसकी तरफ थोड़ी थोड़ी देर में देखें। एक पल के लिए उसे देखें और फिर दूर देख कर जताएं कि आप उसमें रुचि रखते हैं और पता करें कि वह भी रुचि रखता है या नहीं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसके स्पर्श को...
    उसके स्पर्श को आकर्षित करने के लिए नरम बनावट के कपड़ें पहनें: अध्ययन से पता चलता है कि मुलायम और सुखद बनावट के कपड़े मनभावन और सुखदायक होते हैं।[६] माइक्रोफाइबर, सिल्क, फॉक्स फर, या अन्य नरम बनावट से बने कपड़े पहनने की कोशिश करें, जिसे वह छूना चाहेगा। इससे आपके लड़के को आप के आसपास होने पर सुखद अनुभूति का एहसास भी होगा।[७]
    • उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए लाल रंग पहनने की कोशिश करें। लाल रंग से पुरुषों और महिलाओं दोनों में आकर्षण और जुनून की भावनाओं को बढ़ावा मिलता है। एक लाल रंग की पोशाक पहनने की कोशिश करें, एक लाल टॉप, या उसे नोटिस करने के लिए लाल लिपस्टिक लगाने की कोशिश करें।[८]
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने व्यक्तित्व का उपयोग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी समानताओं पर बल दें:
    लोग एक-दूसरे की ओर क्यों आकर्षित होते हैं उसका एक कारण है कनेक्शन की भावना। अगर आपकी उसके साथ कोई आम बात है, तो अपनी बातचीत में उन चीजों पर जोर दें। उदाहरण के लिए, अगर आप दोनों किसी संगीत या बैंड के एक खास प्रकार को पसंद करते हैं, तो उसे इसके बारे में बात करें। बस ध्यान रखें कि आप बहुत जोर ना दें या आप आम चीज़ों के बारे में झूठ नहीं बोलें। ऐसा करने से आप हताश या बेईमान लग सकते हैं।[९]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी स्वतंत्रता को प्रदर्शित करें:
    चिपकू होना और अपनी खुशी के लिए किसी और पर निर्भर होना आकर्षक गुण नहीं हैं। इसके बजाय, उसे दिखाएं कि आप एक स्वतंत्र, मजबूत महिला हैं। उसे यह दिखाना कि आप एक बढ़िया जीवन जीती हैं और आपको खुश होने के लिए किसी और की जरूरत नहीं होती, उसे आकर्षित करेगा। मित्रों और परिवार के साथ अपने प्लान बनाएं और उसे डेट पर जाने के लिए मना करें ताकि उसे पता चले कि आप अपना जीवन जीती हैं।[१०]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 विनम्र और विचारशील रहें:
    पुरुष या अन्य लोगों के लिए कठोर होने से उसकी आप लिए रुचि त्वरित कम हो सकती है। जिस आदमी पर आपकी नजर है उस पर विनम्र और दयालु रहें और आप दूसरों के लिए भी विनम्रता दिखाएं। आपके इस तरह के व्यक्तित्व से उसकी नजरों में आपके लिए स्नेह में वृद्धि होगी।[११]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आपको क्या खास बनाता है उसे दिखाएं:
    एक आदमी को यह बताना कि आपके अंदर किस तरह की खूबी है उसके लिए आपके स्नेह को बढ़ाने का एक बढ़िया तरीका है। यह उसे आकर्षित करेगा और उसे आपको और अच्छे से जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उदाहरण के लिए, अगर आप एक उपकरण बजाने में कुशल हैं, तो उसके सामने बजाने का एक अवसर ढ़ूढ़ें। या, अगर आप एक उत्कृष्ट बेकर हैं, तो कुछ कुकीज़ बनाएं और उसके साथ शेयर करें।[१२]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उसके जीवन में एक सकारात्मक शक्ति बन कर साथ दें:
    अधिकांश लोग खुद में ही रह कर जीवन में सब नकारात्मक बना लेते हैं, और वे लोग चीजों के उज्जवल पक्ष पर ध्यान केंद्रित करने वाले लोगों की तरफ आकर्षित होते हैं। आपके जीवन की गलत चीजों पर ध्यान केंद्रित करने या आप जिनसे परेशान हैं उन लोगों के बारे में बात करने के बजाय क्या सही है उस पर जोर देने की कोशिश करें। इसके अलावा, आप उससे जो भी कहते हैं वह सुखद रखें और गपशप से बचें। उनकी उपस्थिति में एक सकारात्मक व्यक्ति बनें और सामान्य रूप से भी सकारात्मक बनने का लक्ष्य बनाएं।[१३]
    • इसका मतलब यह नहीं हैं कि आप उसके आसपास कभी भी शिकायत नहीं कर सकते। हर कोई शिकायत करता है। लेकिन लगातार किसी के कष्ट को सुनना थकाऊ हो सकता है। मगर इस पर एक लगाम लगाने की कोशिश करें ताकि वह आप के साथ सकारात्मक और फजी महसूस करें ना कि थका हुआ और नकारात्मक।
विधि 3
विधि 3 का 3:

उसे लुभाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक संतुलन बनाए रखें:
    रिश्ते की शुरुआत में, एक साथ बहुत सा समय खर्च करना महत्वपूर्ण है। यह समय सिर्फ एक साथ मनोरंजन के लिए बिताएं और एक दूसरे को समझने के लिए बिताएं। अगर आप अभी शुरूआत कर रहे हैं, तो उसके साथ बहुत सा समय खर्च करने के लिए आग्रह ना करें, लेकिन समझे कि कब इसे कम करना चाहिए। "कमी का सिद्धांत" कहता है कि लोग उसी चीज को चाहते हैं और महत्व देते हैं जो पाने में थोड़ी मुश्किल हो।[१४]इसका मतलब यह नही है कि आप अपने आदमी के मन के साथ खेलें, लेकिन हर समय जब वो कॉल करें तब आप एक झटके में उसके लिए उपलब्ध नहीं हो जाएं। अपने दम पर उसके साथ समय बिताने और अपने लिए समय देने के बीच एक संतुलन बनाए रखें।
    • उससे दूर रहने के लिए कुछ समय निकालें, और अपने दोस्तों और परिवार के साथ प्लान बनाएं, अकेले में अधिक समय खर्च करें, या उससे कुछ समय दूर रहने के लिए अधिक काम करें।
    • यह रणनीति अजीब लग सकती है, लेकिन यह आप दोनों के लिए अच्छी रहेगी। इससे उसे अपनी भावनाओं के बारे में सोचने के लिए कुछ समय मिलेगा और इससे आपको भी अपनी भावनाओं के बारे में सोचने के लिए एक मौका मिलेगा। कुछ समय के अलावा आप दोनों को एक दूसरे के साथ बोर होने से बचने में मदद मिलेगी या एक दूसरे के लिए सम्मान बढ़ेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आपको उसकी जरूरत महसूस कराएं:
    कुछ चीजें करने से जिससे आपको उसकी जरूरत महसूस हो उसके दिल में आप के लिए स्नेह की भावनाओं में बढ़ावा मिल सकता है। उससे मदद के लिए पूछने से, या किसी सलाह के लिए पूछने से उसे लगेगा कि आपको उसकी जरूरत है और उसे महत्वपूर्ण महसूस होगा। उदाहरण के लिए, आप अपने बेडरूम में कुछ फर्नीचर खिसकाने के लिए या आप अपनी कार के बीमा के बारे में निर्णय लेने के लिए उससे पूछ सकते हैं।[१५]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आकस्मिक रहें:
    याद रखें: आप वास्तव में उसे आपसे प्यार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। वह क्या चाहता है, यह चुनने के लिए स्वतंत्र है। इसके अलावा, हालांकि, लोग हमेशा किसे प्यार करेंगे इस पर नियंत्रण नहीं रख सकते। अगर वह आप पर मोहित नहीं होते, तो इसके लिए उसे दंडित करने के प्रलोभन से बचें। स्वीकार करें अगर रिश्ता बनने होगा, तो यह बनेगा ही; अगर नहीं, तो आपको इससे कुछ बेहतर मिलना होगा।
    • जब तक वह पहली बार नहीं कहता, तब तक "गर्ल फ्रेंड" शब्द का प्रयोग करने से बचें। अगर आप ही पहले से ऐसा कहते हैं, तो शायद वह आपसे दूर जा सकता है और कभी वापस नहीं आ सकता। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात, शादी और बच्चों जैसी सभी बातें करने से बचें- इससे निश्चित रूप से वह डर जाएगा।

सलाह

  • उसे आप के आसपास रहने पर स्वतंत्र महसूस कराएं।
  • उसे स्पेस दें। उसे अपने दोस्तों के साथ घूमने दें, और कुछ समय एक बार में कहें आप नहीं आ सकते हैं। इससे वास्तव में आपको पता चलेगा कि वह आपके साथ रहना चाहता है या नहीं।
  • अपने आप को व्यक्त करें, एक पुरुष के लिए ऐसा कुछ करने का कोई मतलब नहीं है जो आपके व्यक्तित्व में नहीं है।

चेतावनी

  • उनके करीबी दोस्तों के साथ फ्लर्ट नहीं करें। यह सिर्फ साथियों के बीच झगड़े के साथ खत्म होगा और उनमें से कोई भी आप की केयर नहीं करेगा।
  • उसे किसी समझौते की स्थिति में ना डालें। पुरुष आप कैसा महसूस कर रहे हैं इसके बारे में परवाह करते हैं, भले ही वे आप में दिलचस्पी नहीं रखते। अगर वे इसके साथ असहज हैं तो उन्हें किसी सवाल का जवाब देने के लिए मजबूर ना करें।
  • अपने एक्स के बारे में डींगें मारकर उसे बेकार महसूस ना कराएँ। अगर आप अपने एक्स के बारे में क्या नापसंद करते थे यह कहते हैं, तो वह दूर जा सकता है।
  • कष्टप्रद और जुनूनी ना बनें; अगर वे कहते हैं कि वह सिर्फ दोस्त के रूप में आपको स्वीकार करते हैं, लेकिन आप दिखाते हैं कि आप अभी भी रुचि रखते हैं तो वह अपना मन बदल सकते हैं।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपनी किसी फ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएँ (Turn a Girl Friend Into a Girlfriend)अपनी किसी फ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएँ (Turn a Girl Friend Into a Girlfriend)
How.com.vn हिन्द: पता करें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या नहींपता करें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या नहीं
How.com.vn हिन्द: किसी को प्यार करेंकिसी को प्यार करें
How.com.vn हिन्द: बॉयफ्रेंड को किस करें (Boyfriend ko Kiss Kaise Kare)बॉयफ्रेंड को किस करें (Boyfriend ko Kiss Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: ओमेगले (Omegle) पर लड़कियों से मिलें और चैट करेंओमेगले (Omegle) पर लड़कियों से मिलें और चैट करें
How.com.vn हिन्द: किस करें (Kaise Kiss Kare)किस करें (Kaise Kiss Kare)
How.com.vn हिन्द: अपना प्यार अपने प्रेमी को दिखाएँअपना प्यार अपने प्रेमी को दिखाएँ
How.com.vn हिन्द: पता लगाएं कि आपका बैस्ट फ्रैंड आपको प्यार करने लगा हैपता लगाएं कि आपका बैस्ट फ्रैंड आपको प्यार करने लगा है
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करेंअपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करें
How.com.vn हिन्द: जानें कि आप किसी के प्यार में हैंजानें कि आप किसी के प्यार में हैं
How.com.vn हिन्द: जानें कि आप किसी को पसंद करते हैंजानें कि आप किसी को पसंद करते हैं
How.com.vn हिन्द: जानें कि क्या वह वास्तव में आपसे प्रेम करता हैजानें कि क्या वह वास्तव में आपसे प्रेम करता है
How.com.vn हिन्द: समझें शब्दों से...कि लड़की आपको पसंद करती हैसमझें शब्दों से...कि लड़की आपको पसंद करती है
How.com.vn हिन्द: पता करें कि आपका सहकर्मी आपको पसंद करता हैपता करें कि आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Maria Avgitidis
सहयोगी लेखक द्वारा:
मैचमेकर और डेटिंग एक्सपर्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Maria Avgitidis. मारिया एव्गिटाइडिस न्यू यॉर्क सिटी स्थित एक मैचमेकिंग सर्विस, Agape Match की CEO और मैचमेकर हैं। एक दशक से अधिक समय से, उन्होने सफलतापूर्वक, 4 पीढ़ियों के मैचमेकिंग परंपरा का नवीन रेलेशनशिप साइकोलोजी और सर्च तरीकों के साथ समंजस्य बनाया है जिससे उनके प्रोफेशनल क्लाइंट्स को अपने आइडियल मैच के साथ मिलना सुनिश्चित होता है। Maria और Agape Match को The New York Times, The Financial Times, Fast Cpmpany, CNN, Esquire, Elle, Reuters, Vice, और Thrillist द्वारा फीचर किया गया है। यह आर्टिकल ६६,७८१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: प्यार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६६,७८१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?