कैसे अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किसी कपल के लिए अपनी ज़िन्दगी में इतना मसरूफ हो जाना की एक दूसरे के लिए प्यार जताना भूल जाएँ एक आम बात है | एक सरप्राइज उस रिश्ते में फिर से जान डालने का और एक दूसरे पर ध्यान नहीं देने की गलती करने से रोकने का एक अच्छा तरीका है | आप अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए साथ में एक ख़ास रात बिताने की तैयारी कर सकते हैं, या एक दूसरे को एक खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं, या उसे अपने हाथों से खाना पका कर खिला सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 2:

उसे कुछ ख़ास दे कर सरप्राइज करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 लव लेटर लिखें...
    लव लेटर लिखें: ईमेल और टेक्स्ट मैसेज बहुत सुविधाजनक होते होंगे, लेकिन हाथ से लिखे लव लेटर में गहरी भावनाएं छिपी होती हैं | लेटर अक्सर ज्यादा संवेदनशील और रोमांचक लगते हैं | अगर आपको ये शब्द कहने में अजीब लगता है, तो उन्हें कागज़ पर पढ़कर आपकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाएगी |
    • अगर आप किसी एक प्रकार का कोलोन (cologne) प्रयोग करते हैं, तो लेटर को भेजने से पहले थोड़ा सा उसके कागज़ पर भी छिड़क दें |
    • ये लेटर उसके लंच बैग में या लॉकर में डालने की कोशिश करें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसे बताएं की आप चाहते हैं की वो रिलैक्स करे:
    एक पूरा दिन उसके साथ रह कर उसे ख़ास महसूस कराने के लिए तय करें | उसके लिए खाना बनाएं, घर के काम निब्टायें, और उसे मालिश देने की पहल करें | आप इस दिन के लिए हफ्ते के अंत के दो दिन में से कोई चुन सकते हैं, या आप ऐसा किसी भी हफ्ते के दिन में कर सकते हैं |
    • ये सरप्राइज तब अच्छा काम करता है जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं, लेकिन आप अलग भी रहते हैं तो भी उसे ख़ास महसूस कराने के कई तरीके हैं | उदाहरण के तौर पर, आप ऑफिस के बाद उसे चाय पीने (अगर उसे चाय पसंद हैं) की पूछ सकते हैं या वर्कआउट के बाद उसके कन्धों की मालिश की गुज़ारिश |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पुराना तरीका अपनाएं:
    चॉकलेट्स, खिलोने, गुलाब के फूल, या उसके पसंद के फूलों का बुके बहुत समय से रोमांटिक तोहफे माने जाते हैं | लेकिन, कुछ भी उल्टा सीधा नहीं खरीदें- कुछ ऐसा खरीदें जो उसे अच्छा लगे |
    • उदाहरण के तौर पर, अगर उसके पसंदीदा फूल पीले गुलाब हैं, तो उसे पीले गुलाब ही दें | अगर उसे पीनट बटर कप्स अच्छे लगते हैं, तो उसे उन्हीं का पैकेज दे कर खुश करें | अगर उसे जिराफ्फ़ पसंद है तो, उसे स्टफफ्ड जिराफ तोहफे में दें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 थोड़ा और निजी तोहफा चुनें:
    उसके पसंदीदा लेखक की किताब, पंसदीदा बैंड की एल्बम, या किसी ऐसे प्ले की टिकट्स जो वो ना जाने कब से देखना चाहती है | ये तोहफे आपकी गर्लफ्रेंड को दर्शाते हैं की आप उनकी कितनी अच्छी तरह से जानने लगे हैं | इससे ऐसा भी लगता है की अपने साधारण प्रेम तोहफा ना देते हुए तोहफा चुनने में बहुत विचार लगाया है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उसके लिए मिक्स सी डी बनाएं:
    ये खास तौर से तब अच्छा तोहफा है जब आपकी गर्लफ्रेंड को दूर यात्रा करके जाना होता है और संगीत उसको तरोताजा रखता है या फिर वो एक्सरसाइज करते समय संगीत सुनना पसंद करती है | एक सी डी को बर्न कर उसमें ऐसे गाने डालें जो आपके रिश्ते के लिए अहम् हैं या आपको उसकी याद दिलाते हैं | तीसरा विकल्प है कोई भी ऐसे गाने डालना जो आपको पता है उसे पसंद आ जायेंगे |
    • अगर आप इसमें अपना पर्सनल टच डालना चाहते हैं, तो सी डी की शुरुआत, में आप अपना एक मेसेज भी डाल सकते हैं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 आउटिंग प्लैन करें:
    कुछ ऐसा करें जो उसे पसंद हो, फिर चाहे वो आपको अच्छा लगे ना लगे | उदाहरण के तौर पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को पूरे दिन शौपिंग करने के लिए ले जा सकते हैं | अगर उसे शौपिंग करना इतना पसंद नहीं है, उसे किसी ऐसे प्ले या कॉन्सर्ट में ले जाएँ जो उसे अच्छा लगेगा, या म्यूजियम, चिड़ियाघर या बोटैनिकल गार्डन के बारे में भी सोच सकते हैं | कुछ ऐसा करें जिसके बारे में बार बार ज़िक्र होता है, पर अभी तक आप कर नहीं पाए हैं |
    • उदाहरण के तौर पर, अगर आप नयी फिल्म देखने की सोच रहे हैं, तो दिनचर्या देख कर ऐसा दिन चुनें जो आप दोनों के लिए उपयुक्त हो | उसे कहें की आपने अपना दिन खाली रखा है, और अगर उसके पास उस दिन समय है तो आप उसके साथ उस एक्स्हिबिट को देखना चाहेंगे | अगर आप उसकी मोजूदगी के बारे में सही थे, तो निश्चित ही वह इस बात से खुश होगी की आपने इस आउटिंग के लिए समय निकाला है |[१]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 फोटो या यादों की एल्बम बनाएं:
    एक ऐसी एल्बम जिसमें आपकी और उसकी साथ की यादें डली हैं आपकी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए उत्तम है | इसके लिए सबसे आसान तरीका है एक साधारण सी फोटो एल्बम में आप दोनों के रिश्ते की शुरुआत से अभी तक के सफ़र के फोटो लगाना | कुछ ज्यादा गहरायी में जाने के लिए, आप ऐसी एल्बम बना सकते हैं जिसमें आपके उसके लिए विचार और भावनाएं भी शब्दों के माध्यम से बयान हैं |
    • आप इसे स्क्रैपबुक एक्सरसाइज बनाते हुए, उदहारण के तौर पर ऐसे टिकेट स्टब्स या फ़ूड लेबल डाल सकते हैं जिनके साथ आपकी भावनाएं जुड़ी हैं |
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 उसे सरप्राइज करने...
    उसे सरप्राइज करने के लिए छोटे छोटे तरीके प्रयोग करें: छोटे छोटे तरीके भी आपकी गर्लफ्रेंड को इस बात का एहसास दिलाएंगे की आपको उनकी चिंता है | दिन में ऐसे मौके ढूँढें जिनसे आप उसे सरप्राइज कर सकते हैं | उदाहरण के तौर पर आप:[२]
    • जब वो नहीं देख रही हो उसका सेल फ़ोन चार्ज कर दें| अगर आपकी गर्लफ्रेंड कई बार अपना फ़ोन चार्ज करना भूल जाती है तो, उसके लिए उसे चार्ज कर देना एक अच्छा सरप्राइज है | घर से निकलने से पहले या मूवी देखने से पहले उसे प्लग इन कर दें |
    • उसे कॉम्पलिमेंट दें| कोम्प्लिमेंट्स एक अच्छा सरप्राइज होते हैं | अपनी गर्लफ्रेंड को तक कॉम्पलिमेंट करें जब वो उसकी उम्मीद नहीं कर रही हो | उदाहरण के तौर पर, आप उसे सुबह उठते ही कह सकते हैं की वो बहुत सुन्दर लग रही है या जब वो अपनी किताब ख़त्म कर ले आप उसकी बुद्धि की तारीफ कर सकते हैं |
    • उसके लिए किसी अलग से स्थान में नोट छोड़ें| कुछ बेहद सादा सा जैसे “तुम सबसे अच्छी हो!” या “तुम्हारा दिन अच्छा बीते!” उसके चहरे पर मुस्कान ले आएगा | नोट को पलैनर या ऐसी किसी जगह में रखें जहाँ से वो उसे निश्चित ही देख सके |
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 पार्टी का आयोजन करें:
    एक सरप्राइज पार्टी तब तक नहीं दें जब तक आपको इस बात का पूरा भरोसा नहीं हो जाए की आपकी गर्लफ्रेंड को इसमें आनंद आएगा | ये उसे उसके बर्थडे या ग्रेजुएशन डे पर सरप्राइज देने का अच्छा तरीका हो सकता है, लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब उसे लोगों से मिलना जुलना अच्छा लगता है | अगर वो शर्मीली, घबराने वाली या खुद में ही खोयी रहने वाली शक्सियत है तो अपना प्यार जताने के लिए और कोई प्रेम से भरा तरीका सोचें |
    • ये ध्यान रखें की अपने दोस्तों और परिवार जनों के इलावा उसके दोस्तों और परिवार जनों को बुलाना भी आवश्यक है |
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 वेकेशन के लिए जानकारी हासिल करें:
    अगर ऐसी कोई जगह है जहाँ आप जाना चाह रहे थे, तो उसके बारे में रिसर्च करें | ब्रोशर्स लाकर उस यात्रा की कीमत का अंदाज़ा लगायें | पता करें की कैसे आप इस यात्रा को मुमकिन बना सकते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाएं की आप आख़िरकार उस मनपसंद यात्रा पर जा रहे हैं | ये सुनिश्चित करें की वो ऐसी जगह हो जहाँ आप दोनों जाना चाहते हों, नाकि सिर्फ आप |[३]
विधि 2
विधि 2 का 2:

एक सरप्राइज मील प्लान करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 खुद खाना बनाएं:
    घर का पका हुआ खाना बहुत रोमांटिक लगता है, ख़ास तौर से अगर अक्सर वो खाना बनाती है | अगर आपको अपने खाना बनाने की क़ाबलियत पर यकीन है, तो अपने घर के लिए सम्पूर्ण भोजन तैयार करें | अगर नहीं, तो कुछ आसान सा जैसे ग्रिल्ड चीज़ या नूडल्स बनाएं | आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर बना सकते हैं | खाना ज्यादा लज़ीज़ नहीं हो तो भी ठीक है, बस ये देख लें की उसे वो चीज़ पसंद होनी चाहिए |
    • अगर आपको खुद से खाना बनाने में डर लग रहा है, तो साथ में खाना बनाने का विचार उसके दें | इस तरह आप दोनों कुछ मज़ेदार वक़्त साथ बिता सकते हैं, और ये एहसास काफी रोमांटिक लगता है |
    • टेबल साफ़ करें, मिलता हुआ डिनर वेयर रखें, और कैंडल्स जलाएं | इससे ऐसा लगेगा की आप सिर्फ एक समय का भोजन नहीं तैयार कर रहे हैं, बल्कि आपके लिए ये एक ख़ास मौका है |
    • अगर आप रूममेटस या माँ बाप के साथ रहते हैं, तो ऐसी शाम ढूँढें जहाँ आप एक या दो घंटे के लिए जा सकें और सिर्फ आप और वो वक़्त बिता सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसे लंच का सरप्राइज दें:
    उसके पसंदीदा कैफ़े या फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट से खाना लेकर उसके दफ्तर पर पहुंचें या लॉकर के बाहर मिलें | घर के बने सैंडविच, व्रैप, या सलाद भी अच्छा लगेगा | अगर दफ्तर पर जाना संभव नहीं है, तो आप किसी ऐसे ही वीकेंड को मिला कर पिकनिक लंच तैयार कर पार्क में खाने के लिए ले जा सकते हैं |
    • ध्यान से उसकी दिनचर्या को कभी नज़रंदाज़ नहीं करें | अगर आम तौर पर वो लंच में खाली होती है लेकिन इस हफ्ते वो किसी कार्य में व्यस्त रहने वाली है, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसे अच्छे से डिनर डेट पर ले जाएँ:
    रेस्टोरेंट कोई अच्छे रिव्युज़ वाला नया खुला रेस्टोरेंट हो सकता है, या कोई ऐसा पुराना रेस्टोरेंट जहाँ आप पहले बहुत मन से जाते थे | इसके इलावा, अगर आप कोई नया खुला रेस्टोरेंट चुन रहे हैं, ऐसा स्थान देखें जहाँ आपकी गर्लफ्रेंड ने जाने की इच्छा जताई है या वो कम से कम ऐसा खाना देते हैं जो उसे पसंद है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चॉकलेट का बॉक्स बांटें:
    अगर आप कुछ बढ़ा रोमांटिक कदम नहीं उठाना चाहते हैं, तो उसके साथ चॉकलेट का बॉक्स बांटें | चॉकलेट की दुकान पर जाकर साथ में एक बॉक्स चुनें | उसे किचन की टेबल पर रखें और आने वाले हफ्ते में उस का आनंद लें | साथ में अपनी पसंदीदा स्वाद और सैंपल बांटना एक प्यार बढ़ाने वाली गतिवधि हो सकती है |

सलाह

  • आप अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्तों से सहायता लेकर ये सुनिश्चित कर सकते हैं की वो उस दिन खाली रहे, या सही स्थान पर पहुँच पाए | ये ध्यान रहे की वो दोस्त भरोसेमंद हो और आपका सरप्राइज बता नहीं दे |[४]
  • आपको उसके लिए कुछ ज्यादा बढ़ा करने की ज़रुरत नहीं है | आप जो भी करेंगे उसे अच्छा ही लगेगा | बस आप उसके बारे में सोच रहे हैं यही ख्याल उसके लिए बहुत है | ये सुनिश्चित करलें की आपको उसकी सभी पसंदीदा चीज़ें मालूम हैं, इससे गिफ्ट चुनने में आसानी होगी |

चेतावनी

  • ये सोचें की क्या आपकी गर्लफ्रेंड सरप्राइज पसंद करेगी | क्षोधों से पता चला है की कई औरतों, को किसी भी प्रकार के सरप्राइज, अच्छे नहीं लगते हैं | उसे अपने प्यार का एहसास कराने का सबसे बेहतरीन तरीका है उसे अपनी भावनाओं से अवगत कराना |[५]

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपनी किसी फ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएँ (Turn a Girl Friend Into a Girlfriend)अपनी किसी फ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएँ (Turn a Girl Friend Into a Girlfriend)
How.com.vn हिन्द: पता करें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या नहींपता करें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या नहीं
How.com.vn हिन्द: किसी को प्यार करेंकिसी को प्यार करें
How.com.vn हिन्द: ओमेगले (Omegle) पर लड़कियों से मिलें और चैट करेंओमेगले (Omegle) पर लड़कियों से मिलें और चैट करें
How.com.vn हिन्द: बॉयफ्रेंड को किस करें (Boyfriend ko Kiss Kaise Kare)बॉयफ्रेंड को किस करें (Boyfriend ko Kiss Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: किस करें (Kaise Kiss Kare)किस करें (Kaise Kiss Kare)
How.com.vn हिन्द: अपना प्यार अपने प्रेमी को दिखाएँअपना प्यार अपने प्रेमी को दिखाएँ
How.com.vn हिन्द: किसी आदमी को आपसे प्यार करने पर विवश करेंकिसी आदमी को आपसे प्यार करने पर विवश करें
How.com.vn हिन्द: पता लगाएं कि आपका बैस्ट फ्रैंड आपको प्यार करने लगा हैपता लगाएं कि आपका बैस्ट फ्रैंड आपको प्यार करने लगा है
How.com.vn हिन्द: जानें कि आप किसी को पसंद करते हैंजानें कि आप किसी को पसंद करते हैं
How.com.vn हिन्द: जानें कि क्या वह वास्तव में आपसे प्रेम करता हैजानें कि क्या वह वास्तव में आपसे प्रेम करता है
How.com.vn हिन्द: जानें कि आप किसी के प्यार में हैंजानें कि आप किसी के प्यार में हैं
How.com.vn हिन्द: समझें शब्दों से...कि लड़की आपको पसंद करती हैसमझें शब्दों से...कि लड़की आपको पसंद करती है
How.com.vn हिन्द: पता करें कि आपका सहकर्मी आपको पसंद करता हैपता करें कि आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ४,०१५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: प्यार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,०१५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?