कैसे किसी को प्यार करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

प्यार (Pyaar या Love) एक ऐसा एहसास है जो हर इंसान महसूस करना चाहता है | प्यार सबकी जरुरत है और हर इंसान ने कभी न कभी किसी न किसी से प्यार जरूर किया होगा | कुछ लोग कहते हैं कि प्यार किया नहीं जाता, बस हो जाता है वो भी बिना किसी प्रयास के | यहा तक कि प्यार की कोई सटीक परिभाषा नहीं होती | किसी को सच्चे दिल से प्यार करने के लिए सबसे पहले जरुरी है प्यार को समझना और इसे कैसे बयान करें | बहुत से लोग तो इसका सही मतलब तक नहीं जानते तो आइये समझें कि कैसे किसी को इतना प्यार करें कि दो दिल एक हो जाएँ |

विधि 1
विधि 1 का 3:

प्यार को महसूस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सबसे पहले तो...
    सबसे पहले तो इस बात को सोचना जरुरी है कि वह इंसान आपके प्यार के लायक है भी या नहीं: प्यार में भावुकता का निवेश करना होता है और कई बार दिल को घाटा भी हो सकता है तो जरा संभल के ! कई बार, किसी से प्यार आप सोच समझ के नहीं करते बस दिल से दिल का कनेक्शन होता है और आप किसी को अपना महसूस करने लगते हो लेकिन फिर भी आपको ये देखना होगा कि आपका और उनका कनेक्शन कैसा है, उनसे प्यार करना आपके अंदर क्या अंतर लाता है या आपकी ज़िन्दगी को कैसे बदल सकता है | हो सकता है आपको ये पढ़ना किसी चेतावनी जैसा लग रहा हो लेकिन सच माने उन्हें प्यार करने के लिए यह एक सबसे पॉजिटिव कदम होगा | अगर किसी से प्यार करने में दिल साथ नहीं दे रहा तो दिमाग का हाथ थाम आगे बढ़ें |
    • अपने एहसासों को सच्चाई का रूप देने से इंकार करना भी इन्फैचूएशन हो सकता है | इसीलिए सतर्क रहें |[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ये मान के...
    ये मान के चले कि अगर प्यार में पड़ना है तो दिल भी दुखेगा:[२] क्योंकि प्यार के साथ दर्द भी आ सकता है, वो प्यार आपको भारी भी पड़ सकता है लेकिन डर के आगे ही जीत है | तो अगर प्यार करना है तो खुल के करो | डर को हटाना होगा | ये सोचना होगा कि प्यार के लिए किसी भी परेशानी का सामना करने की हिम्मत है आप में | वो कहते है न - जब प्यार किया तो डरना क्या !
    • अपने बारें में पोस्टिव सोच रखने से ये डर दूर हो सकता है | अगर आप कभी भी किसी दुविधा में है तो अपने आप को ज़ोर से कहें : "प्यार के लिए हर दर्द सहने की काबलियत है मुझमे " क्योंकि डर में ज़िन्दगी बिताना भी किसी दर्द से कम नहीं | और अगर आप ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो ये आपके आने वाले समय को खूबसूरत बना देगा |[३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्यार को एक लत की तरह लो:
    आपने ये जरूर सुना होगा कि प्यार का नशा सबसे बड़ा | लेकिन अगर गौर करें तो यह बात कई हद तक सही भी है |[४] जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उसके साथ रहने या उसको हमेशा अपने पास देखने की आदत सी हो जाती है | जब आप किसी के बारे में हमेशा अच्छा सोचते हो और आपको उस इंसान की हर बात अच्छी लगती है तो आप हर दम उसको अपने सामने रहने की चाह रखते है |
    • प्यार को एक लत इसीलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि जब जिसे आप प्यार करते है जब वो इंसान आपके सामने नहीं होता तो उसकी याद हर पल तड़पाती है |[५]
    • लेकिन याद रहे किसी से इतना भी प्यार न हो कि वह प्यार दूसरे को बंदिश लगने लगे या उसके लिए सही न हो |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आपका प्यार अगर...
    आपका प्यार अगर कामयाबी की बुलंदियों को छूता है तो हाथ थाम उसका साथ दें: ईर्ष्या प्यार की सबसे बड़ी दुश्मन है |[६] यहा तक कि जब हम अपने दोस्तों की सफलता के बारे में सुनते हैं तो मन में ईर्ष्या आनी सव्भाविक है खासकर जब हम अपनी ज़िन्दगी से खुश नहीं हैं | लेकिन प्यार में ऐसा नहीं होता | जब आप किसी को सच्चा प्यार करते हैं तो आप उनकी ख़ुशी में खुश होते हैं | इसीलिए ईर्ष्या को बाहर का रास्ता दिखाना आपका काम है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने आप से प्यार करें:
    आपकी अपने आप को लेकर सोच का और आपका दूसरों के प्रति अहसासों का एक दूसरे से कोई सम्बन्ध नहीं है लेकिन सच्चाई ये है जब तक आप अंदर से खुश और सुरक्षित महसूस नहीं करेंगें आप किसी को अपना नहीं बना सकते | अपने आप से प्यार करना मतलब अपनी अच्छाईयों के बारे में पता होना और उन बातों का पता होना जो आपको दूसरों से अलग और प्यारा बनाती है |[७] अपने आप से प्यार करने का अनुभव को दूसरों से प्यार करने के अनुभव से तौला नहीं जा सकता | लेकिन यह एक सही दिशा में लिया गया एक बढ़िया कदम है |
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने हाव-भाव से प्यार जाहिर करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने प्यार को शब्दों में बयान करें:
    अपने प्यार को जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका उसे शब्दों में बताना है |[८] यह एक सिंपल आई लव यू से लेकर उनकी बेहतरीन आदतों या गुणों को बताना हो सकता है | यह नियम दोस्ती से लेकर प्यार तक सब पर लागू होता है |
    • सिर्फ आई लव यू एक ऐसा वाक्य है जो अपने आप में पूरा है और बहुत कुछ कह जाता है लेकिन सिर्फ तब जब इन तीन शब्दों को दिल से और पूरे विश्वास के साथ बोला जाएँ |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 शारीरिक स्पर्श का भी सहारा लें:
    एक प्यारा सा स्पर्श भी बहुत सी अनकही बातें बोलने की शक्ति रखता है |[९]वैसे तो ऐसा करने का ज्यादा असर तब होता है जब आप एक रोमांटिक रिलेशनशिप में होते हैं लेकिन सभी तरह के रिलेशनशिप में प्यार दर्शाया जा सकता है | जब आप किसी से प्यार करते है, शारीरिक स्नेह अपने आप आ जाता है और अगर सामने वाला भी आप जैसा ही महसूस करता है तो वह आपको बदले में उतना ही प्यार देता है | अपनी उन सभी दबी भावनाओं को जताने का शारीरिक स्पर्श एक बहुत ही प्यारा तरीका है [१०]
    • किस (Kiss) करना या फिर गले लगाना रोमांटिक लव को दर्शाने के अद्भुत तरीकें हैं |
    • हाथ मिलाना या फिर गले लगाना आध्यात्मिक प्यार को जताने के तरीकें हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 गिफ्ट देने की आदत डाल लें:
    [११] अगर आप किसी को अपना प्यार जताना चाहते हैं तो गिफ्ट देना प्यार की लिस्ट में नंबर 1 तरीका हो सकता है | क्योंकि जहाँ शब्द नहीं बोल पाते वहां गिफ्ट अपना काम कर जाता है | गिफ्ट बड़ा हो या छोटा, यह आप पर निर्भर करता है लेकिन भावनाएं बड़ी और सच्ची होनी चाहिए | आप किसे किस तरह का गिफ्ट दें यह आपके प्यार पर निर्भर करता है, मतलब दोस्तों के लिए अलग और लवर के लिए अलग |:
    • रोमांटिक लवर को देने के लिए फूल बहुत ही प्यारा और सामान्य गिफ्ट माना जाता है |
    • गिफ्ट जैसे मूवी टिकट किसी दोस्त या परिवारजन को दिया जा सकता है |
    • छोटे लेकिन एक क्रिएटिव गिफ्ट जैसे होममेड कार्ड्स या फूल सबको बहुत भाते हैं |
  4. 4
    अपने प्यार के साथ एक अच्छा समय बिताएं: जब आप दोनों एक साथ हो तो बस आप उन्ही के हो, उनकी बातें, उनकी चीज़ें सिर्फ वही सबसे ज्याद इम्पोर्टेन्ट हो और कुछ नहीं | आपके और आपके लवर के बीच की बातों में कोई न आएं | अपने प्यार को स्पेशल महसूस करवाने के लिए अपना फ़ोन या फिर कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को अपने आप से दूर रखें ताकि उन्हें लगे कि यह टाइम हमारा है |[१२]
    • जब आपके लवर आपसे बात कर रहे हो तो उनकी आँखों में आँखे डाल कर गौर से उन्हें सुने और देखें कि वह क्या कहना चाह रहे हैं | उनकी बात को बीच में न काटे बल्कि उन्हें बोलने का मौका दें |
    • किसी ऐसी जगह डिनर या डेट नाईट पर जाएँ जो आपने कभी न देखी हो ताकि आप दोनों मज़ा कर सकें और आप दोनों को क्वालिटी टाइम मिलें |
  5. 5
    जिसे आप प्यार करते है उसकी काम में हेल्प करें: कभी-कभी घर का काम या फिर रोज की ज़िन्दगी में आपकी थोड़ी सी हेल्प उन्हें ये एहसास दिला सकते है कि आप उन्हें प्यार करते है | चाहे ऐसे करने में आपको थोड़ी परेशानी हो या फिर थोड़ी मेहनत करनी पड़े लेकिन ऐसे काम में हाथ जरूर बटाएं जिसे वह करना पसंद नहीं करती | यकीन मानिये आपके इस कदम को सराहा जाएगा |[१३]
    • उदहारण के लिए अगर आपका प्रियजन बहुत बिज़ी है और घर का बहुत सारा काम पड़ा है या बाजार से कुछ जरुरी लाना है तो आपकी हेल्प बनती है ताकि उनकी टेंशन कम हो जाएँ |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 प्यार कभी फीका न पड़ने दें:
    जब लोग प्यार में पहली बार पड़ते है तो वह फ्यूचर में आने वाली बातों को भूल जाते हैं | किसी को प्यार करने से अच्छा एहसास कोई नहीं हो सकता लेकिन प्यार हमेशा बने रहने के लिए सबसे जरूरी है दोनों तरफ से सब्र और प्रयास | एक बार रिश्ता मजबूत होने के बाद ढीले न पड़ जाएँ बल्कि उस रिश्ते को और निखारने के लिए जो हो सके वह करें | इसका ख्याल हर दिन रखना होगा ताकि आपके रिश्ते की वो ताज़गी कभी बासी न हो | फिर ये चाहे आपको बार-बार एक ही चीज़ करने से मिलें या फिर नए तरीके ढूंढ कर | प्यार में वो मिठास बनाएं रखें और इसे हर ऐसी बात या चीज़ से बचाएं जो इसे फीका कर सकती है |
    • अपनी चाहतें, अपनी जरूरतों से पहले अपने प्यार की जरूरतों के बारें में सोचना ही सच्चा प्यार माना जाता है |
विधि 3
विधि 3 का 3:

प्यार को समझना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 किसी भी चीज़...
    किसी भी चीज़ से पहले, यह समझना बहुत जरूरी है कि आखिर प्यार है क्या?: दुनिया में सबसे बड़ी ताकत क्या है ? कुछ लोग कहेंगे प्यार लेकिन कुछ लोगों के जवाब अलग हो सकते है तो प्यार की परिभाषा सबकी ज़िन्दगी में अलग हो सकती है |[१४]हो सकता है आपके पास प्यार की परिभाषा हो तो अपनी उस परिभाषा को शब्दों में ढालें
    • प्यार एक ऐसा एहसास है जिसे हम महसूस करते हो और जब आप म्यूज़िक या आर्ट का सहारा लेते है तो आप दूसरों की भावनाओं का भी अंदाजा लगा सकते है | बहुत से ऐसे खूबसूरत हिंदी गानें है जो आपका दिल जीत सकते है और कई भावनाओं को उजागर कर देतें है |
    • लेखकों और दार्शनिकों ने तो प्यार को कई परिभाषाएं दी है | अगर आपको प्यार को लेकर जरा सी भी दुविधा है तो आप इनकी राय या फिर सलाह को मान सकते है |[१५]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अलग-अलग तरह के प्यार को समझें:
    प्यार में सिर्फ एक भावना ही नहीं बल्कि बहुत सारे रिश्तों का संगम है | उन सभी कनेक्शन के बारें में सोचें जो आप लोगों के साथ बना सकते है | जो प्यार माँ-बाप का बच्चों के प्रति होता है या बच्चों का माँ-बाप के प्रति होता है वह प्यार किसी लवर के प्यार से बिल्कुल अलग होता है | इसलिए सबसे पहले जरुरी है सभी प्रकार के प्यार को समझना और इसके होने पर कैसा महसूस होता है | वैसे तो प्यार की अनगिनत परिभाषा होती है लेकिन प्राचीन यूनानी (Ancient Greek) ने प्यार को 4 भागों में बांटा गया है:[१६]
    • eros का मतलब होता है रोमांटिक लव | यह ऐसा प्यार है जो इंसान के दिमाग में सबसे पहले आता है जब भी प्यार की बात आती है |
    • Storge मतलब ऐसा प्यार जो परिवारजनों के लिए होता है |
    • Philia ऐसा प्यार जो दोस्ती से भरा होता है | इसे प्लेटोनिक लव भी कहा जाता है |
    • Agape एक ऐसा शब्द है जो दिव्य प्रेम से जोड़ा गया है जो अक्सर आध्यात्मिकता की ओर रूख करता है |
    • प्यार एक ऐसा स्नेह है जिसे चीज़ों के साथ भी जोड़ा गया है जैसे किसी को अपनी कार से बहुत प्यार होता है तो किसी को देश से प्यार है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्यार और इन्फैचूएशन दोनों अलग है:
    [१७] कभी कभी ऐसा होता है कि किसी पर आप बहुत ज्यादा आकर्षित हो जाते हो लेकिन वो सच्चा प्यार नहीं होता | और कई बार यह सिर्फ एक इन्फैचूएशन (लगाव) होता है | किसी के प्रति आकर्षण को प्यार का नाम देने से प्यार की परिभाषा फीकी पड़ने लगती है | अगर आप रोमांटिक लव के बारें में सोच रहे है तो यह सिर्फ एक शारिक आकर्षण हो सकता है |
    • वैसे तो प्यार एक नज़र में भी हो सकता है और वक्त के साथ ये गहरा भी होता चला जाता है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 प्यार को लेकर वास्तविकता का हाथ थामे रखें:
    प्यार को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही गयी है और इसको लेकर लोगो के दिमाग में बहुत सी अवास्तविक आशाओं का भण्डार होता है | ऐसा नहीं है कि एक सच्चा प्यार असल ज़िन्दगी का हिस्सा नहीं हो सकता | पर जब भी प्यार की बात आएं तो थोड़ा रियलिटी के साथ बने रहे | हां प्यार एक जादू है लेकिन ये कोई राजा-रानी की कहानी या फिर परफेक्ट नहीं होता | आप किसी को प्यार करते है तो हो सकता है आपकी उसके साथ लड़ाई भी हो, नौक़-झोक हो या फिर उनकी ऐसी कुछ चीज़ें भी हो सकती है जो आपको पसंद न हो | आखिर में, किसी को प्यार करना मतलब उनकी अच्छी बातों पर ध्यान देना और बुरी बातों को कई बार नज़रअंदाज़ करना | और आप उनकी हेल्प करने के लिए हर कोशिश करते है चाहे उसमे आप ज़रा भी फायदा न हो | प्यार को पूजा का नाम दे सकते है लेकिन हम सबको असल ज़िन्दगी में इसकी सही परिभाषा जाननी भी उतनी ही जरूरी है |
    • वास्तविक होने का मतलब बेरंग या स्वार्थी होना नहीं है | निराशावादी होना भी झुकाव दर्शाता है | बल्कि ये समझना बहुत आवश्यक है कि प्यार में कोई दिखावा नहीं होता बस सच्ची भावना होती है जो आपको ज़िन्दगी जीने की प्रेरणा देती है | तो अच्छी और बुरी दोनों ही चीज़ों को साथ लेकर चलें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने आप से पूछें कि क्या आपने पहले प्यार किया है:
    आपको कैसे पता कि आपने पहले कभी प्यार किया है क्योंकि प्यार दिखाई नहीं देता बल्कि महसूस किया जाता है और इसे अच्छे से पहचानने का कोई एक तरीका नहीं है | प्यार की खुद की परिभाषा बनाएं और फिर देखें ये किसी रिश्ते से मेल खाती है या नहीं | आप इसे यूनानी द्वारा दिए गए वर्गों में भी विभाजित कर सकते है जैसे रोमांटिक, प्लेटोनिक या अन्य | अगर आपने कभी भी किसी से प्यार किया है तो प्यार करना और भी आसान हो जाता है |
    • लेकिन अगर आपको लगता है कि आपने पहले कभी किसी से प्यार नहीं किया तो आपके लिए प्यार की परिभाषा थोड़ी सख्त और आदर्शवादी होती है |
    • और अगर आप कभी भी प्यार में नहीं पड़े तो प्यार एक एहसास है जो आपको नयी भावनाओं के साथ ज़िन्दगी को जीना सिखाएगा और आपके अंदर एक पॉजिटिव भावना जगायेगा |

सलाह

  • प्यार में कोई जबरदस्ती नहीं होती क्योंकि यह दिल से किया जाता है और दिल पर किसी का जोर नहीं | और किसी को भी प्यार हो सकता है | इस आर्टिकल में दिए गए स्टैप्स को इस तरह न समझें कि यह आपको प्यार न होने पर भी प्यार करने में मदद करेगा या फिर जो प्यार पहले से है उसे पहचानने में हेल्प करेगा |

चेतावनी

  • टीवी शो, मूवी या फिर किताबों का यूज़ करके प्यार का मतलब न समझें | बल्कि असल ज़िन्दगी में प्यार भरे जोड़ों को देखकर, समझकर इसका असली मतलब जानें |
  • प्यार की कोई एक परिभाषा नहीं है इसलिए सबके लिए इसका मतलब अलग-अलग है | इसलिए प्यार को समझना मुश्किल हो जाता है |[१८]

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपनी किसी फ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएँ (Turn a Girl Friend Into a Girlfriend)अपनी किसी फ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएँ (Turn a Girl Friend Into a Girlfriend)
How.com.vn हिन्द: पता करें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या नहींपता करें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या नहीं
How.com.vn हिन्द: ओमेगले (Omegle) पर लड़कियों से मिलें और चैट करेंओमेगले (Omegle) पर लड़कियों से मिलें और चैट करें
How.com.vn हिन्द: बॉयफ्रेंड को किस करें (Boyfriend ko Kiss Kaise Kare)बॉयफ्रेंड को किस करें (Boyfriend ko Kiss Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: किस करें (Kaise Kiss Kare)किस करें (Kaise Kiss Kare)
How.com.vn हिन्द: अपना प्यार अपने प्रेमी को दिखाएँअपना प्यार अपने प्रेमी को दिखाएँ
How.com.vn हिन्द: किसी आदमी को आपसे प्यार करने पर विवश करेंकिसी आदमी को आपसे प्यार करने पर विवश करें
How.com.vn हिन्द: पता लगाएं कि आपका बैस्ट फ्रैंड आपको प्यार करने लगा हैपता लगाएं कि आपका बैस्ट फ्रैंड आपको प्यार करने लगा है
How.com.vn हिन्द: जानें कि आप किसी को पसंद करते हैंजानें कि आप किसी को पसंद करते हैं
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करेंअपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करें
How.com.vn हिन्द: जानें कि आप किसी के प्यार में हैंजानें कि आप किसी के प्यार में हैं
How.com.vn हिन्द: पता करें कि आपका सहकर्मी आपको पसंद करता हैपता करें कि आपका सहकर्मी आपको पसंद करता है
How.com.vn हिन्द: जानें कि क्या वह वास्तव में आपसे प्रेम करता हैजानें कि क्या वह वास्तव में आपसे प्रेम करता है
How.com.vn हिन्द: क़िस करें (Kiss Passionately)क़िस करें (Kiss Passionately)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Trudi Griffin, LPC, MS
सहयोगी लेखक द्वारा:
लाइसेंस्ड प्रोफेशनल कॉउंसलर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Trudi Griffin, LPC, MS. ट्रूडी ग्रिफिन विस्कॉन्सिन में एक लाइसेंस प्राप्त पेशेवर परामर्शदाता है। उन्होंने 2011 में मार्क्वेट यूनिवर्सिटी से क्लीनिकल मेंटल हेल्थ काउंसलिंग में एमएस किया। यह आर्टिकल ४,९३० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: प्यार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,९३० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?