कैसे नकली नाईकी जूतों की पहचान करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

नाईकी जूते दुनिया में सबसे लोकप्रिय उत्पादों में से एक हैं, जिसका मतलब है की वह जालसाजों के सबसे प्रमुख शिकार भी हैं | अगर आप खरीदारी करते समय ध्यान ना दें तो आपको असली जूतों के बजाय नकली स्नीकर्ज़ से समझौता करना पड़ सकता है | शुक्र है, की कुछ ऐसे आवश्यक चिन्ह हैं जिन्हें देख आप धोखा खाने से बच सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 2:

ऑनलाइन नाईकी शूज खरीदना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 इन्टरनेट पर नाईकी...
    इन्टरनेट पर नाईकी जूतों के विक्रेताओं की जाँच करें: इन्टरनेट पर नाईकी शूज खरीदने से पहले काफी सावधानी से काम लें | क्योंकि वास्तविक उत्पाद आपके सामने नहीं है, हो सकता है की आप नकली जूते पर पैसा बर्बाद कर रहे हों | नकली जूता खरीदने से बचने के लिए:
    • कुछ भी खरीदने से पहले वेबसाइट की रेटिंग और रिव्यु पढ़ लें | [१] ख़राब रिव्यु का सीधा मतलब है की विक्रेता भरोसेमंद नहीं है | लेकिन, ध्यान रखें की कुछ साईट आपको सिर्फ “अच्छे” रिव्यु ही दिखा सकती हैं | विक्रेता की वेबसाइट पर देखने के बजाय किसी तीसरी पार्टी की सर्च साईट पर विक्रेता का नाम डाल कर ये जानें की वह कितना प्रतिष्ठित है |
    • अपने को धोखे से बचाने की पूरी कोशिश करें | कुछ ऑनलाइन वेबसाइट अगर विक्रेता वेबसाइट बाहर का है तो भी अपने ग्राहकों को रिटर्न पोलिसी का फायदा देती हैं | अगर आप नकली नाईकी जूते गलती से खरीद भी लेते हैं तो पैसे वापस मिलने का भरोसा आपको सुरक्षित रखेगा |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐसे विक्रेताओं से...
    ऐसे विक्रेताओं से दूर रहे जो असली नाईकी जूतों के बजाय उनकी स्टॉक तसवीरें डालते हैं: स्टॉक शू तस्वीर देखने में ज्यादा खूबसूरत होती है पर ऑनलाइन जूते खरीदते समय आपको सिर्फ इस बात पर ध्यान नहीं देना है | घर में खींचा गया फोटो इस बात का सबूत है की जूतों का जोड़ा वास्तविकता में है और उसकी स्थिति तस्वीर से मेल खाती है |
    • आप विक्रेता से संपर्क करने की कोशिश कर उन्हें जूतों का जिससे तारीख की पुष्टि हो ऐसा फोटो लेने की कह सकते हैं | उदहारण के तौर पर, विक्रेता से कहें की वह आज के अख़बार के साथ जूतों की तस्वीर लें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐसे उत्पादों से...
    ऐसे उत्पादों से दूर रहे जो “कस्टम”, “वैरिएंट” या “सैंपल” नाईकी जूते होने का दावा करते हैं: असली नाईकी जूते आदमियों के लिए यू एस साइज़ 9,10,11, औरतों के लिए साइज़ 7 और बच्चों के लिए साइज़ 3.5 में ही मिलते हैं | “कस्टम” और “वैरिएंट” जैसे नाम के कोई असली नाईकी जूते नहीं होते |
    • विक्रेता की उत्पादों की पूरी सूची देखें | अनजान कारणों के चलते जालसाज़ यू एस साइज़ 9 या 13 या उससे ऊपर के जूते नहीं बेचते हैं |
    • पुराने नाईकी जूते (जो अब नहीं बनाये जा रहे हैं) वह उनकी निर्धारित साइज़ में आपको कभी नहीं मिलेंगे | उदाहरण के तौर पर यदि आप कोई पुराने नाईकी जूते ढूंढ रहे हों और किसी वेबसाइट पर 200 जोड़ियाँ हों तो इसका मतलब वह नकली हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐसे नाईकी जूतों...
    ऐसे नाईकी जूतों से दूर रहे जो अपनी असली कीमत से बहुत कम में बेचे जा रहे हैं: या तो वह जूते नकली हैं या फिर उन में किसी प्रकार की कमी है |
    • सामान्यतः, आधी कीमत में मिलने वाला नाईकी जूता नकली होगा | एक विश्वसनीय छूट पर भरोसा किया जा सकता है, ख़ास तौर से तब जब वह जूता या तो पुराने या सिमित संस्करण का है |
    • विक्रेता जूते की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ा कर आप को मोलभाव करके उस कीमत को कम कराने का मौका भी दे सकता है | सावधान रहें, ख़ास तौर पर तब जब आप के पास जूते की स्थिति और मोजूदगी जानने के लिए वह प्रत्यक्ष रूप में उपलब्ध नहीं है |
    • जूतों का शिप्पिंग समय देखें. अगर जूतों को आपके पास आने में 7 से 14 दिन लगने वाले हैं, तो इसका मतलब वह चाइना (नकली नाईकी पाने का साबित स्रोत) या किसी और दूर के देश से आ रहे हैं |
    • अगर आपको ऑनलाइन ही नाईकी जूते आर्डर करने है तो, बेहतर होगा की आप खरीदारी कंपनी की वेबसाइट या उनके अधिकृत सेंटर से करें |[नाईकी विक्रेता]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 जूतों की आधिकारिक...
    जूतों की आधिकारिक रिलीज़ तारीख से पहले मिलने वाले जूते कभी ना खरीदें: ये निश्चित है की आधिकारिक रिलीज़ तारीख से पहले मिलने वाले जूते नकली होंगे |
    • ये जूते किसी आने वाली डिजाईन जैसे होंगे पर असलियत में ये ऐसे बनाये गए होंगे की ये बिलकुल उनके जैसे दिखें | रिलीज़ से पहले निकलने वाले फोटोज की मदद से बिना असली जूतों के उनके नकली संस्करण बनाये जा सकते है और अक्सर कई लोग जो औरों से पहले उन जूतों को खरीदना चाहते हैं इस जाल में फँस जाते हैं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने नाईकी जूतों की पुष्टि करें:
    एक बार आपको पसंद के जूते मिल जाएँ, कुछ और तरीकों से उसके असली होने की पुष्टि करें |
    • नाईकी से या किसी भरोसे के विक्रेता की वेबसाइट से वास्तविक जूते की तस्वीर के साथ दो बार उसका मिलान करें |
    • विक्रेता से इस बात की पुष्टि कराएं की ये जूते असली हैं | आप ज्यादा जानकारी के लिए उससे उसके सप्लायर का नाम और फ़ोन नंबर भी मांग सकते हैं |
विधि 2
विधि 2 का 2:

प्रत्यक्ष रूप में नकली नाईकी जूते की पहचान

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पैकेजिंग को गौर से देखें:
    अधिकतर नकली नाईकी जूते उसके वास्तविक डब्बे में नहीं मिलेंगे | इसके बजाय जूता आपको प्लास्टिक में लिपटा या फिर बिना डब्बे के मिलेगा |
    • नकली नाईकी जूतों के डब्बे अक्सर जल्दबाजी में जोड़े गए होते हैं और इसलिए असली नाईकी जूतों के डब्बों जैसे मज़बूत नहीं होते |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 जूतों की स्थिति का मुआयना करें:
    अगर आपने पहले भी इसी प्रकार के नाईकी जूते पहने हैं तो उनकी अपने नए जूतों से तुलना करें | अगर दोनों जोड़ों की गुणवत्ता में काफी ज्यादा फर्क है तो इसका मतलब आपके नए जूते नकली हैं और कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद टूट जायेंगे |
    • असली नाईकी जूते हमेशा नकली जूतों से ज्यादा नर्म और भूरे होते हैं | ऐसा इसलिए क्योंकि वह असली लेदर से बने होते हैं जबकि नकली नाईकी जूते प्लेदर से बनाये जाते हैं |
    • नकली नाईकी जूतों के मिडसोल में बनवाई के समय उभरी बिन्दुएँ होती हैं, जो की असली नाईकी जूतों में नहीं होतीं |
    • जूतों के लेस की जांच करें | असली नाईकी जूते हमेशा पूरी तरह से लेस्ड होते हैं, जबकि नकली जूतों में कुछ लेसिंग होल छोड़ दिए जाते हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बॉक्स पर लिखे...
    बॉक्स पर लिखे गए SKU अंक और दोनों जूतों के अन्दर मोजूद लेबल पर लिखा SKU अंक एक होना चाहिए: हर असली नाईकी जूतों का जोड़ा एक SKU अंक के साथ आता है जो की डब्बे पर लिखे अंक से मेल खाता है | अगर अंक मोजूद नहीं है या वह मेल नहीं खाते, तो शायद जूते नकली होंगे |
    • जूते की जीभ पर लगे लेबल की जांच करें | अक्सर, नकली नाईकी जूते बनाने वाले जूतों के अन्दर पुराने साइज़ के लेबल डाल देते हैं | उदाहरण के तौर पर, एक नकली लेबल आपको बताएगा की जूता 2008 में बना है जबकि नाईकी ने सबसे पहले वह मॉडल 2010 में बनाया होगा |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जूते पहन कर देखें:
    अक्सर नकली नाईकी जूतों के सोल प्लास्टिक जैसे लगते हैं और उनमें ट्रैक्शन भी नहीं होता है, जबकि असली नाईकी जूतों में BRS 1000 रबर सोल होते हैं
    • ज़्यादातर नाईकी स्नीकर्ज़ की फिटिंग साइज़ के मुताबिक नहीं होती | वह अक्सर असली नाईकी से ½ साइज़ छोटे और काफी ज्यादा पतले होते हैं | उस नाईकी जूते को किसी भरोसे के विक्रेता के पास जाकर पहन कर देख ये ठीक से समझें की कैसा लगता है |

सलाह

  • नाईकी को ईमेल भेज कर ऐसे स्टोर और विक्रेताओं के नाम बताएं जो नकली नाईकी जूते बेच रहे हैं | इससे भविष्य में और लोगों को नकली नाईकी जूते खरीदने से रोका जा सकेगा |
  • नाईकी स्टोर के कर्मचारियों से जूते के असली होने की पहचान करने में मदद मांगें | दुर्भाग्य से अनधिकृत विक्रेताओं या तीसरे पक्ष के विक्रेताओं से खरीदे गए जूतों के लिए नाईकी ज़िम्मेदार नहीं है और वह आपको कोई मुआवजा या पैसे वापस नहीं दे पायेगा |


विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 24 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २०,०१५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २०,०१५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?