कैसे थके रहने पर भी अपने को जगाए रखें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अभी सिर्फ़ दोपहर हुई है और आप पूरी तरह से थक चुके हैं। आप जगे रहने की पूरी कोशिश कर रहे मगर कुछ काम नहीं कर रहा और आपको समझ मैं नहीं आ रहा की क्या करें ताकि आप ग़लत समय पर सो ना जाएँ। अगर आपको जगे रहने के कुछ गुर सीखने हों तो आगे पढ़ें।

विधि 1
विधि 1 का 5:

अपनी इन्द्रियां को संतुलित करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 इन्द्रियां को संतुलित करें:
    जगे रहने का सबसे सरल उपाय है अपने इन्द्रियां को संतुलित करना। आप कई प्रकार के उपायों से अपने कान, आँख और यहाँ तक की अपने नाक को भी संतुलित कर सकते हैं। आपके शरीर के जितने ज्यादा अंग चौकस रहेंगे, नींद आने की संभावनाएं उतनी ही कम होगी। यहाँ दिए गए कुछ उपाय आप आजमा सकते हैं:
    • जितनी ज्यादा हो सके बत्ती जलाए रखें: अगर रोशनी को नियंत्रित करने के स्थिति में नहीं हैं तो उसके जितना करीब हो सके रहने की कोशिश करें।
    • मिंट चूसें या च्यूइंगम चबाएँ।
    • पिपरमिंट के तेल को सूंघ कर अपनी इन्द्रियों को जगा कर रखें।
    • अगर आप इस जगह पर हैं जहां संगीत सुन सकते हों तो जैज़, हिप-हौप, रौक सुनें जो आपको सतर्क रख सके।
    • अगर आपका आँख दर्द कर रहा हो तो दीवार को देखें या फिर खिड़की के बाहर देखें।
विधि 2
विधि 2 का 5:

अपने शरीर को सतर्क रखें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने शरीर को सतर्क रखें:
    अपने इन्द्रियां को संतुलित रखने के अलावा आप अपने शरीर को ठग सकते हैं जिससे आपका शरीर वास्तविक रूप से ज्यादा सतर्क महसूस करेगा। इधर उधर घूमें, अपने कर्णपाली को छूएँ या फिर अपने दोनों हाथों को रगड़ें। इससे आप पहले से ज्यादा जगा हुआ और चौकस महसूस करेंगे। इन चीज़ों से आप अपने शरीर को सतर्क रख सकते हैं:
    • अपने चेहरे पर ठंडा पानी डालें: पानी डालते समय अपने आँखों को खुला रखें ।
    • धीरे से अपने कर्णपाली को खींचें।
    • अपने अग्रभुज या जांघों के अंदर चिकोटी काटें।
    • मुट्ठी बंद कर के खोलें। ऐसा दस बार करें।
    • जमीन पर अपने पैरों को धीरे से थपथपाएँ।
    • अपने कलाइयों, भुजाओं और पैरों को तानें।
    • अपने कंधों को घुमाएँ।
    • बाहर निकल कर ताजी हवाओं को अपने फेफड़ों में लें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने शरीर को सक्रिय रखें:
    सक्रिय रहने के लिए मैराथन में दौड़ना जरूरी नहीं है। कुछ शारीरिक क्रियाओं से आप अपने शरीर को सक्रिय रख सकते हैं। स्कूल या कार्यस्थल पर रह कर भी कुछ तरीकों से आप अपने शरीर के सामर्थ्य को बढ़ा सकते हैं। कुछ पल के शारीरिक क्रियाएँ का आपके शरीर को सक्रिय रखने में काफी अच्छा प्रभाव होता है। व्यायाम एक प्रकार से अपने शरीर को बताने का तरीका है कि अभी सोने का समय नहीं आया है । ये चीजें आप कर सकते हैं:
    • जब भी मौका मिले तो चलने की कोशिश करें। अगर आप कार्यस्थल पर हैं, तो विश्रामगृह तक लम्बी दूरी तय करें, या सड़क पर जाकर कॅाफी पी लें। अगर आप स्कूल में हैं तो लम्बी दूरी से दूसरी कक्षा जाएं या फिर दूसरी कक्षा जाने के पूर्व कैफेटेरिया में खाने के पूर्व कुछ चक्कर मार लें।
    • लिफ्ट के जगह सीढीयों का प्रयोग करें। यदि 15वीं मंजिल पर ना जाना हो तो, सीढ़ीयाँ चढ़ने से आपके अंदर ज्यादा उर्जा आएगी लिफ्ट में खड़े रहने की उपेक्षा से। यह आपके दिल की धड़कनों को चालू रखेगा और आपको सतर्क।
    • मौका मिलने पर 10 मिनट चलने का समय निकालें।
    • हर मौके या जगह पर आप व्यायाम तो नहीं कर पाएंगे, इसलिए हर दिन कसरत, कम से कम 30 मिनट करने का आदत बना लें। दैनिक व्यायाम आपके कार्य-शक्ति को बढ़ाता है और आपको सक्रिय रखता है, यह प्रमाणित है।
विधि 3
विधि 3 का 5:

खाद्य का सेवन जगे रहने के लिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 दिन की शुरुआत स्वस्थ नाश्ता से करें:
    अंडे, तुर्की और हल्के टोस्ट खाएँ। ओटमिल या दही भी खा सकते हैं। नास्ते में कुछ हरी सब्जियां भी लें जैसे साग, अजवाइन या काले। अगर ज्यादा हरी सब्जियाँ नहीं खाना चाहते तो इन सब का स्मूदी बना लें। स्कूल या काम पर जाने समय स्मूदी लेते जाएं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सही खाएँ:
    सही खानपान आपके उर्जा को बढ़ा सकता है, आपको ज्यादा सक्रिय और कुछ समय ज्यादा काम करने की शक्ति देता है। गलत खाना आपको सुस्त, फुला हुआ और खाने के पहले से भी ज़्यादा थका हुआ महसूस करा सकता है। यहाँ कुछ टिप्स है जिनसे आप सही खानपान कर सकते हैं और जो आपको कम थका हुआ महसूस कराएगा।
    • ज्यादा नहीं खाएँ: इसके बदले, दिन भर कुछ नपे तुले भोजन करें और थोड़ी बहुत टहलते रहें जब भूख लगे। भारी मांस, स्टार्चयुक्त खाना, फैट से भरपूर भोजन और शराब से बचें। ऐ सारे चीज़ आपको और ज्यादा थका हुआ महसूस कराएगा और आपके पाचन क्रिया पर बुरा असर करेगा।
    • भोजन को नहीं छोड़ें: अगर आप इतना थके हों कि खाना का नाम से ही कोई रूचि न आए, तो खाने को छोड़कर आप और थका हुआ महसूस करेंगे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्रोटीन से भरपूर...
    प्रोटीन से भरपूर अल्पाहार जैसे बादाम या काजू अपने साथ ले कर चलें: जहां भी जाएं, कुछ फल साथ में रखें। ऐ ना सिर्फ स्वस्थ है बल्कि आपको ज्यादा चीनी युक्त अल्पाहार से दूर रखेगा।
    • मूंगफली, अजवाइन या दही का अल्पाहार करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जरूरत पड़ने पर थोड़ी कैफीन लें:
    आपको जगे रखने में यह जरूर मदद करेगा, लेकिन इसे ज्यादा या तेजी से पीना सिरदर्द दे सकता है। एक कप चाय या काफी जरूरत महसूस होने पर पीएँ मगर धीरे से सेवन करें वरना आपको पेट दर्द हो सकता है।
    • उर्जा युक्त पेय से बचें। हालांकि यह आपको जगाए रखने में काफी तुरंत मदद कर सकता है लेकिन लम्बे समय में ऐ आपके सोने की क्षमता को कम कर सकता है जो दूसरे दिन आपको और ज्यादा थका हुआ महसूस कराएगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ठंडा पानी पीएँ:
    बहुत सारा। जलयुक्त आपको जगाए रखने में मददगार होगा।
विधि 4
विधि 4 का 5:

अपने मस्तिष्क को जगा रखें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने मस्तिष्क को सक्रिय रखें:
    अगर आपका मन इधर उधर भटक रहा है तो अपने शरीर को जगा हुआ या सक्रिय रखने का कोई मतलब नहीं है। अपने मस्तिष्क को सक्रिय रखने के लिए आपको हमेशा किसी सोच में व्यस्त रखना होगा चाहे आप किसी बातचीत में हों या अपने शिक्षक को सुन रहे हों। अपने मस्तिष्क को सक्रिय रखने के लिए आप यह कर सकते हैं:
    • अगर आप कक्षा में हैं तो ध्यान बनाए रखने की और ज्यादा कोशिश करें। शिक्षक जो कुछ भी कहे उसे लिखें और बार-बार पढ़ें जिससे आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अगर किसी चीज को समझने में परेशानी हो तो हाथ उठाकर सवाल करें। बातचीत के मद्यपान में आपको नींद आने की संभावना काफी कम होगा।
    • अगर कार्यस्थल पर हों, अपने सहयोगियों से काम से जुड़ी बातें करें या फिर इतिहास, राजनीति या अपने परिवार के बारे में बातें करें अगर आप विराम पर हों।
    • अगर घर पर जगा रहने में कठिनाई हो तो किसी दोस्त को फोन लगा लें, ईमेल लिख लें या फिर रेडियो के आकर्षक कार्यक्रम सुन लें।
    • कामों की अदला बदली करें। अपने दिमाग को सक्रिय रखने के लिए कामों का अदलाबदली जितना ज्यादा हो सके करें। अगर आप स्कूल में हैं तो नए कलम से लिखकर, हाइलैटर या उठ कर पानी पीकर ऐसा कर सकते हैं । अगर काम कर रहे हों तो लिखने से विराम लें और कुछ कॅापियाँ या फाइल बनाएँ।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 छोटी नींद लें:
    अगर आप घर पर या कार्य पर हों तो 5-20 मिनट की छोटी नींद लें इससे आपके शरीर को और जगे रहने का समर्थन मिलेगा। इससे ज्यादा सोने से आप और थका हुआ महसूस करेंगे और रात को सोने में भी परेशानी होगी। आप ऐसे कर सकते हैं:
    • आरामदायक जगह ढ़ूढें। अगर आप घर पर हैं तो सोफा सही होगा, अगर कार्यस्थल पर हैं तो कुर्सी पर लंबे होकर लेट लें।
    • विकर्षण को कम करें। अपने फोन को बंद कर दें, दरवाजे को लगा दें और जो भी कर सकें ताकि सभी को लगे कि आप सो रहे हैं करें।
    • उठने पर लंबी सांस लें और एक गिलास पानी पीएँ और कुछ कैफीन भी लें जो आपको चुस्त रखेगा। 3 मिनट तक चलें ताकि आपका शरीर तैयार हो सके।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 भड़कीले रंगों को देखें:
    अपने स्मार्ट फोन में कोई अैप डाउनलोड करें जिसमें चमकीले रंग हों। इससे आपके मस्तिष्क में जगे रहने का संदेश जाएगा। सोने से पहले आई पैड इत्यादि इस्तेमाल करने से नींद नहीं आने का यह भी एक कारण है।
विधि 5
विधि 5 का 5:

जीवनचर्या तत्व को बदलें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 भविष्य में समस्या से बचें:
    हालांकि सारे उपाय जब आप बाध्य हैं तब मदद् कर सकता है, मगर आप ऐसे दिनचर्या पालन करने की कोशिश करें जिससे आपको जगे रहने के लिए जबर्दस्ती ना करना पड़े। ऐ तरीके आजमाएँ:
    • हर दिन एक ही समय पर सोने या जगने की कोशिश करें जिससे आपका शरीर स्वस्थ नित्य में ढल जाएगा।
    • दिन की शुरुआत दमदार तरीके से करें जिससे पूरे दिन आप सक्रिय और तैयार रह सकें।
    • जिम्मेदार बनें। सुबह के 3 बजे तक जगे मत रहें अगर आपको पता हो कि कुछ ही घंटों के बाद आपको स्कूल या काम पर जाना है।
    • अगर आप रात भर जगे रहने के कारण थके हुए हैं तो पढ़ाई का ऐसी सूची बनाएँ जिससे आपको रातों को जगना ना परे। ज्यादातर इंसान थके होने पर जानकारी ले नहीं पाते।
    • अगर आपको हमेशा सोने में समस्या हो और दिन में जगे रहने में कठिनाई महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाएँ कहीं आपको सोने की विकार तो नहीं है।

वीडियो

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 111 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ४,३६८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
आर्टिकल समरी (Summary)X

थकान महसूस होते हुए भी खुद को जगाए रखने के लिए और अपनी अलर्टनेस को बढ़ाने के लिए, किसी जोरदार म्यूजिक पर डांस करके देखें। अगर इससे भी कुछ नहीं हो रहा है, तो बहुत ज्यादा देर के लिए एक ही पोजीशन में रहने से बचें। अगर आप खड़े होकर और अपनी जगह पर ही दौड़ लगा सकें, तो ऐसा ही करें, क्योंकि इससे ब्लड के पम्प होने की वजह से, आपको और ज्यादा एनर्जी का अहसास होता है। अगर आप कंप्यूटर के सामने हैं, तो उसे किसी ऊँचे काउंटर पर रखने और बैठने की बजाय, खड़े होकर काम करने की कोशिश करें। आप अपने चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारकर और ज्यादा से ज्यादा लाइट्स चालू करके भी देख सकते हैं। कॉफी या कैफीनेटेड चाय भी आपकी मदद कर सकती हैं, लेकिन इसे बहुत ज्यादा भी न पियें, क्योंकि बहुत ज्यादा कैफीन लेने की वजह से अगले दिन आपको और ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। अगर किसी भी चीज से मदद नहीं मिल रही है और आप अपनी आँखों को खोल नहीं पा रहे हैं, तो एक अलार्म सेट कर लें और फिर से एनर्जी पाने के लिए 20-मिनट्स की झपकी ले लें। हमारे मेडिकल रिव्यू बोर्ड को-ऑथर से, खुद को जगाए रखने के लिए, अपने दिमाग को एक्साइटेड रखने के बारे में और जानकारी पाने के लिए, आर्टिकल को पढ़ना जारी रखें!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,३६८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?