कैसे जानें कि क्या कोई लड़का आपको इंटरनेट पर पसंद करता है

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

जब आमने-सामने फ़्लर्ट किया जाता है, तब तो साफ़ पता चल जाता है, मगर फ़ेसलेस इंटरनेट पर किसी लड़के के व्यवहार का मतलब समझ पाना बहुत कठिन हो जाता है। यह जानने के लिए कि क्या कोई लड़का आपको ऑनलाइन पसंद करता है, आपको एनालाइज़ करना होगा कि वह आपको किस तरह मेसेज भेजता है, और सोशल मीडिया तथा मेसेजिंग ऐप्स पर आपसे किस तरह इंटरेक्ट करता है। अगर आप किसी डेटिंग साइट का इस्तेमाल करके ऑनलाइन मिले हों, तब आप एक दूसरे को और अच्छी तरह जानने के लिए मिलने का सुझाव दे कर यह तय कर सकती हैं कि वह आपको पसंद करता है अथवा नहीं। उसका जवाब आपको उसकी नीयत के बारे में बता देगा।

विधि 1
विधि 1 का 3:

ऑनलाइन मेसेज भेजना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ध्यान दीजिये कि...
    ध्यान दीजिये कि आपको मेसेज भेजने में क्या वह समय लगाता है: कोई भी व्यक्ति जो आपको ऑनलाइन पसंद करता होगा वह आपको मेसेज भेजने और आपसे बात करने के लिए समय निकाल ही लेगा। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपके ऑफलाइन होने पर भी, वह आपको फ्रीक्वेंटली मेसेज भेजे। आप इस पर भी ध्यान दे सकती हैं कि क्या आप लोग घंटों तक दिन और रात मेसेजेज़ का आदान-प्रदान करते रहते हैं। यह इस बात का संकेत है कि वह आपसे बात करना पसंद करता है और अपने समय में से आपसे कम्युनिकेट करने के लिए समय निकाल रहा है।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 देखिये कि क्या...
    देखिये कि क्या वह आपके मेसेजेज़ का जवाब जल्दी से देता है: अगर आप उसको मेसेज भेजती हैं और उसे जवाब देने में एक घंटा लगता है, जबकि आप देख रही हैं कि वह ऑनलाइन है, तब इससे तो संभावना यही लगती है, कि वह इंटरेस्टेड नहीं है। इसके बदले, अगर वह मेसेज का जवाब तुरंत दे देता है, और बातचीत भी शुरू कर देता है, तब शायद वह आपको पसंद करता है।[२]
    • इसी प्रकार, कोई लड़का जो आपको पसंद करता होगा, वह अक्सर आपको फ़ेसबुक मेसेंजर या किसी भी दूसरे मेसजिंग ऐप पर ऑनलाइन देखते ही, मेसेज करेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसके द्वारा भेजे...
    उसके द्वारा भेजे हुये मेसेजेज़ की क्वालिटी को एनालाइज़ करिए: कुछ लोग आपके मेसेजेज़ का जवाब केवल इसलिए देंगे क्योंकि वे पोलाइट होंगे। अगर ऐसा है, तो वे लोग छोटा, एक शब्द वाला जवाब देंगे, और शायद ही कभी कोई सार्थक बातचीत करने के लिए थोड़ी भी कोशिश करेंगे। इसकी जगह पर, अगर कोई लड़का आपको पसंद करता होगा, तब आपकी सलाह या राय माँगेगा, या दिन भर की अपनी घटनाओं की कहानियाँ आपको बताएगा।
    • अगर वह इंटरेस्टेड होगा, तब शायद वह कहेगा, "तुम्हारा दिन कैसा रहा?" या "इस वीकेंड पर क्या करने वाली हो?" इस तरह के सवाल यह दिखाते हैं कि वह आपके दिन-प्रतिदिन के जीवन का हिस्सा बनना चाहता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फ़्लर्ट करने के संकेतों पर ध्यान दीजिये:
    लड़के अक्सर जब किसी को पसंद करते हैं, तब उसके साथ फ़्लर्ट करते हैं। ऑनलाइन फ़्लर्टिंग के संकेतों में कॉम्प्लिमेंट देना, हल्के मज़ाक करना, एक्स्क्लेमेशन पॉइंट्स, इमोटीकॉन्स, या बिटमोजीज़ का इस्तेमाल करना आदि शामिल हो सकते हैं।
    • वह ऐसा कुछ कह सकता है "तुम अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर में कितनी प्यारी लग रही हो।"
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 केवल इंटरेक्शन से कोई निर्णय मत निकाल लीजिये:
    केवल एक या दो ऑनलाइन कंवर्सेशन्स पर ही अपनी सारी आशाओं या भय को टिकने मत दीजिये। बहुतेरे लोग, चाहे उनके पास चैट करने के लिए समय हो या न हो, अपने इंसटेंट मेसेंजर को बैकग्राउंड में चलने देते हैं। इसलिए इन लोगों के छोटे मेसेजेज़ शायद इस बात का भी संकेत हो सकते हैं कि वे व्यस्त है, या किसी दूसरे काम में लगे हुये हैं।[3]
    • अगर यह कोई नियमित पैटर्न बन जाता है, तब शायद यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उसे आपमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

सोशल मीडिया के जरिये से इंटरेक्ट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 देखिये कि क्या...
    देखिये कि क्या वह आपकी पोस्ट्स से इंटरेक्ट करता है: कोई लड़का आपको पसंद करता है, इसका एक संकेत यह है कि वह सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट्स पर रिएक्ट करेगा। अगर वह सचमुच इंटरेस्टेड होगा, तब तो शायद वह आपके अपडेट्स पर "like" से अधिक भी कुछ करेगा। उदाहरण के लिए वह शायद आपकी पोस्ट्स पर कमेन्ट भी करेगा या आपकी अपलोड की हुई चीज़ों का जवाब देगा, या शायद सोशल प्लेटफॉर्म्स पर आपको सीधे मेसेज भी भेजेगा।
    • देखिये कि क्या वह दूसरे लोगों की पोस्ट्स पर भी कमेन्ट करता है। अगर वह फ्रीक्वेंटली कमेन्ट करता है, तब इससे केवल यही सिद्ध होता है कि वह एक उत्साही सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाला है।
    • परंतु, अगर वह शायद ही कभी दूसरी पोस्ट्स को “like” करता है या उन पर कमेन्ट करता है, तब शायद यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उसके अंदर आपके लिए कुछ फ़ीलिंग्स हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसके कमेंट्स का जवाब दीजिये:
    अगर वह सार्वजनिक रूप से आपकी फ़ोटो या पोस्ट्स पर कमेन्ट करता है, तब आपको उसका जवाब देना चाहिए। अगर वह इस तरह आपसे कनवरसेशन शुरू करने के लिए उत्सुक है, तब इससे यह पता चल सकता है कि वह आपको पसंद करता है, या कम से कम आपको मेसेज करने में उसे अच्छा तो लगता है।[4]
    • उदाहरण के लिए, वह कह सकता है "यह बहुत बढ़िया फ़ोटो है! तुम हो कहाँ पर?"
    • आप ऐसा कह कर जवाब दे सकती हैं "मैं पिछले हफ़्ते बनारस गई थी। कितना सुंदर शहर है! क्या तुम कभी वहाँ गए हो?"
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ध्यान दीजिये अगर...
    ध्यान दीजिये अगर वह पुरानी पिक्चर्स या पोस्ट्स पर कमेन्ट करता हो: अगर कोई लड़का जिससे आप अभी हाल ही में मिली हों, आपकी पुरानी फ़ोटोज़ को "like" करना या उन पर कमेन्ट करना शुरू कर देता है, तब यह इस बात का संकेत होता है कि वह आपमें इंटरेस्टेड है। इसका अर्थ यह होता है कि उसने आपकी पिछली फ़ोटोज़ को देखने में समय लगाया है क्योंकि शायद वह आपको और बेहतर तरीके से जानना चाहता है या हो सकता है कि उसे आपकी पिक्चर्स को देखना अच्छा लगता हो!
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 यह देखिये कि...
    यह देखिये कि क्या उसने आपको अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐड (add) किया है: जब कोई लड़का आपको पसंद करता है, तब वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपके साथ कनेक्ट होना चाहेगा और आपको फॉलो करना चाहेगा। उदाहरण के लिए, शायद वह आपको फ़ेसबुक तथा स्नैपचैट में शामिल कर लेगा, और ट्विट्टर तथा इंस्टाग्राम पर आपको फॉलो करने लगेगा।
    • आपको अनेक सोशल मीडिया साइट्स पर शामिल करना शायद इस बात का संकेत है कि आपको बेहतर जानने की कोशिश में वह आपकी पोस्ट्स, फ़ोटोज़, और सेल्फ़ीज़ को देखना चाहेगा।
विधि 3
विधि 3 का 3:

ऑनलाइन डेटिंग साइट का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ध्यान दीजिये कि...
    ध्यान दीजिये कि क्या वह आपके बारे में और अधिक जानना चाहता है: अगर आपको, ऑनलाइन मिला कोई लड़का चाहता होगा, तब संभावना यही है कि वह आपके बारे में और अधिक जानना चाहेगा। क्या वह आपसे आपके जीवन के संबंध में प्रश्न पूछता है? अगर वह आपके जवाबों में एंगेज होता है और उन पर रेस्पोंड करता है, तब यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह आपको पसंद करता है।[5]
    • आपको और भी अच्छी तरह जानने के लिए, हो सकता है कि वह आपसे आपके काम, हॉबीज़, और परिवार के संबंध में पूछे। आपके जीवन में दिलचस्पी दिखाना इस बात का संकेत हो सकता है कि वह आपको पसंद करता है।
    • मगर इसके साथ ही यह भी कह दें, कि अगर वह आपसे वास्तव में बहुत ही निजी, मगर बेतुके सवाल पूछता है, जैसे कि आपका पता क्या है या आप घर पर अकेली हैं या नहीं, तब शायद उसकी नीयत कुछ और हो सकती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पूछिये कि क्या...
    पूछिये कि क्या वह आपसे आमने-सामने मिलना चाहता है: अगर वह आपसे कॉफी के लिए या डेट पर जाने के लिए मिलने को कहता है, तब यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वह आपको पसंद करता है, और आपको और भी अच्छी तरह जानना चाहता है। कुछ लड़के शरमीले या दब्बू होते हैं तथा शायद आपसे मिलने के लिए नहीं कह पाएंगे। अगर आप उसमें इंटरेस्टेड हों, तब आप ही पहल करिए, और पूछिये, "क्या कभी कहीं कॉफी पीने के लिए चलना चाहोगे?" अगर वह जल्दी से और उत्साहपूर्वक जवाब देता है, तब इसका मतलब यह है कि वह भी आपको पसंद करता है।
    • इसकी जगह पर वह कह सकता है, "बेशक, बस ज़रा मुझे अपना शिड्यूल देख लेने दो।" अगर अपनी उपलब्धता के बारे में वह आपको कभी नहीं बताता है, तब इसका स्पष्ट मतलब है कि शायद वह आपमें इंटरेस्टेड नहीं है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उससे सीधे पूछ...
    उससे सीधे पूछ लीजिये कि क्या वह आपको पसंद करता है: कुछ समय बाद उसके सिगनल्स से यह समझ पाना कठिन हो जाता है कि उसके मन में आपके लिए फ़ीलिंग्स हैं या नहीं। आप हमेशा कोशिश करके डायरेक्ट हो सकती हैं और उससे सीधे पूछ सकती हैं कि वह आपके बारे में कैसा महसूस करता है। आप कह सकती हैं "मुझे लगता है कि हममें सचमुच अच्छा कनेक्शन है और मेरे मन में तुम्हारे लिए फ़ीलिंग्स विकसित होनी शुरू हो रही हैं। क्या तुम्हें भी ऐसा ही लगता है?" इस तरह से आप सीधे मुद्दे पर आ जाएंगी और उसकी नीयत और फ़ीलिंग्स के संबंध में अंदाज़ा लगाना बंद कर सकेंगी।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 देखिये कि क्या...
    देखिये कि क्या वह अपनी ऑनलाइन डेटिंग प्रोफ़ाइल हटा लेता है: जब आप मिलने के बाद कुछ डेट्स पर जा चुकी होती हैं, तब शायद आप सोचने लगती हैं कि यह रिश्ता किस दिशा में जा रहा है। यह देखने का कि वह आपको पसंद करता है या नहीं, एक तरीका तो यह देखना है कि क्या उसने ऑनलाइन डेटिंग प्रोफ़ाइल को हटाया है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उसे अपनी पसंद का कोई मिल गया है (आप) और अब वह ऑनलाइन डेटिंग में इंटरेस्टेड नहीं है।

सलाह

  • अंतिम विकल्प के तौर पर, आप ऑनलाइन कोई क्विज़ ढूंढ सकती हैं, जिनसे आपको यह तय करने में मदद मिल सकती है कि आप जिस लड़के को ऑनलाइन मेसेज भेज रही हैं, वह आपको पसंद करता है या नहीं।
  • कुछ लोग वास्तव में बहुत फ़्रेंडली होते हैं तथा लगातार फ़्लर्टेशियस इशारे करते ही रहते हैं। केवल फ़्लर्टेशन ही यह तय करने के लिए काफ़ी नहीं है कि वह आपको पसंद करता है।

चेतावनी

  • अगर वह आपसे ऐसा कुछ पूछता है जिसका जवाब देना आपको अनकम्फ़र्टेबल करता हो, तब उसे सीधे बता दीजिये, "मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती।" अगर लड़का वास्तव में आपको चाहता होगा, तब वह निजी जानकारी शेयर न करने के आपके निर्णय का सम्मान करेगा।
  • अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने वाली हों जिससे आपकी मुलाक़ात ऑनलाइन हुई हो, तब मिलने के लिए कोई बहुत ही सार्वजनिक जगह चुनिये जहां पर आसपास में बहुत सारे लोग हों। हालांकि ऑनलाइन डेटिंग काफ़ी कॉमन ही क्यों न हो चुकी है, फिर भी यह संभावना हमेशा ही रहती है कि आपकी मुलाक़ात उस व्यक्ति से न हुई हो, जिसकी आपने कल्पना की थी। इसलिए हमेशा ही अच्छा यही होता है, कि ज़रूरी सावधानियाँ बरती ही जाएँ।
  • अगर आप माइनर (minor) हैं, तब ध्यान रखिए कि आपके ऑनलाइन इंटरेक्शन्स की निगरानी आपके पेरेंट्स या गार्जियन्स करें। ऑनलाइन शिकारी भी होते हैं और आप हमेशा ही यह चाहेंगी कि आपके इंटरेक्शन्स सुरक्षित और सहमति से हों।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: John Keegan
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा John Keegan. जॉन कीगन, न्यूयॉर्क स्थित एक डेटिंग कोच तथा मोटिवेशनल स्पीकर है। वह अवेकेंड लाइफ़स्टाइल संचालित करता है जहां वह डेटिंग, आकर्षण तथा सामाजिक डायनामिक्स में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल लोगों की प्रेम खोजने में सहायता करने के लिए करता है। वह लॉस एंजिल्स से ले कर लंदन तक और रियो दे जनेरो से ले कर प्राग तक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाता और अपनी डेटिंग वर्कशॉप्स संचालित करता है। उसका काम न्यूयॉर्क टाइम्स, हयूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क तथा मेन्स हेल्थ में फ़ीचर हो चुका है। यह आर्टिकल २,९३७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: युवा | रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,९३७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?