कैसे किसी लड़की को दिखाएँ कि आप उसे पसंद करते हैं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप किसी लड़की से रोमांटिक दोस्ती बनाना चाहते तो हैं, मगर यह नहीं समझ में रहा है कि शुरुआत कैसे करें, तब ये कुछ पॉइंटर्स हैं कि शुरुआत की हिचक समाप्त कर, बात किस तरह शुरू की जा सकती है।

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पहले तो दोस्त...
    पहले तो दोस्त बनिए: अपनी वासना पर नियंत्रण कर के, पहले तो लड़की को एक व्यक्ति समझिए, कोई खिलौना नहीं। आपका पहला लक्ष्य उसके बारे में जानना है, न कि उसकी शक्ल सूरत के बारे में, चाहे वो कितनी भी कूल क्यों न हो।
    • उसके साथ साइंस या हिस्टरी प्रोजेक्ट में पार्टनर बन जाइए। काम में आगे रहिए, पूरी कोशिश करिए, और जो भी वो कहती है उसको सुनिए। शायद दोस्ती आगे बढ़ ही जाये।[१]
    • जब आप स्पोर्ट्स की टीम चुनें, तब उसे चुन लीजिये। खेल के बाद उसे आश्वस्त करिए कि उसने सचमुच बढ़िया खेला और उसे यह भी बताइये कि उसके साथ खेल कर आपको मज़ा आया।
    • उसकी किसी दोस्त के साथ एक स्ट्रैटेजिक (strategic) दोस्ती करिए। चाहे वो दोस्त जो भी हो, बस यह ध्यान रहे कि उसके साथ आपको खुले आम फ़्लर्ट (flirt) नहीं करना है। इस दोस्त से आपको परिचय का अवसर मिलना चाहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 जब भी उसे...
    जब भी उसे देखें, तब उसे हेलो कहिए, मगर इसकी अति मत करिएगा, वरना वो चिढ़ भी सकती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 नज़रें मिलाइए और...
    नज़रें मिलाइए और मुस्कुराइए: नज़रें मिलाना, बिना कुछ कहे, लड़की को यह बताने का अचूक तरीका है कि आप उसे पसंद करते हैं।[२] उसकी आँखों में झाँकिए, और शरमाइए मत, और इसके अलावा इस समय उसकी गर्दन के नीचे मत देखिये। अगर वो आपसे आँखें मिलाती है, मुस्कुराती है या ब्लश (blush) करती है, तब शायद आपके पास मौका है। अगर वो भौंहें सिकोड़ती है, या आपको ऐसे देखती है "क्या परेशानी है?" तब कुछ समय के लिए पीछे हट जाइए। हालांकि, याद रखिएगा, कि वो बहुत लोगों का ध्यान आकर्षित करती होगी, इसलिए अगर आप बिलकुल अनजान हैं या लगभग अनजान हैं, तब ऐसे देखा जाना स्वाभाविक ही है। थोड़ी सी भौंहों के सिकोड़ने से हिम्मत मत हार जाइयेगा, हो सकता है कि उसके जूते में कंकड़ चला गया हो? थोड़ा रुकिए और कुछ समय बाद फिर से कोशिश करिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आगे बढ़िए और...
    आगे बढ़िए और अपने आप को इण्ट्रोड्यूस करिए: हड़बड़ी करने की ज़रूरत नहीं है, जितना समय लगता है लगने दीजिये, क्योंकि याद रहे, आप दोस्ती बना रहे हैं। बहुत एग्रेसिव (aggressive) हो जाने से या तो वो डर जाएगी या उसे चिढ़ होने लगेगी।
    • सच पूछिये तो बस एक सीधा सादा बेसिक परिचय ठीक काम करता है। आप कह सकते हैं: "हेलो, मेरा नाम [नाम] है। आपसे मिल कर अच्छा लगा।" उसको इम्प्रेस (impress) करने के लिए आपको हमेशा ही कोई फ़ैन्सी पिक-अप लाइन (pick-up line) इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है।
    • अगर आप शरमीले या झेंपू हों, तब आप उसके पास जा कर कुछ ऐसा कह सकते हैं: "मुझे अफ़सोस है कि यह इतना अजीब लग रहा है, मगर सुंदर लड़कियों के सामने मैं बहुत नर्वस (nervous) हो जाता हूँ। मेरा नाम [नाम] है।" अगर आप यह बात कैजुयली (casually) कहेंगे तब हो सकता है कि वो पिघल जाये।
    • अगर आप थोड़ा और अधिक कॉन्फिडेंट हों, और अपने परिचय में थोड़ा और मिर्च मसाला डालना चाहते हों, तब ऐसा कुछ कहने का प्रयास करिए: "आशा है कि आप समझती होंगी कि स्कूल की सबसे सुंदर लड़की से बात करने के लिए हिम्मत जुटाना कितना कठिन होता हैI मेरा नाम [नाम] है। आप कैसी हैं?"
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 बातचीत शुरू करिए:
    किसी सुरक्षित विषय, जैसे कि स्कूल या मौसम के बारे में बात शुरू करिए[३], और फिर उसके बारे में कुछ पूछिये। ध्यानपूर्वक, उसका जवाब सुनिए! अपने बारे में बहुत बात मत करिए। फ़ोकस उसी पर रखिए।
    • धर्म, राजनीति या अन्य "हॉट-बटन" विषयों पर बात करने से बचिए: धर्म और राजनीति पर बातें नहीं ही करना अच्छा होता है क्योंकि इनके बारे में हम बहुत गहराई से महसूस करते हैं और पार्टी और उससे संबंध हमें बाँट देते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप धार्मिक हैं और वो नहीं है, या वो एक पार्टी की है और आप दूसरी पार्टी के हैं, तब तो वो आपके दूसरे गुणों पर ध्यान दिये बिना इन्हीं कारणों से आपको मौका ही नहीं देगी। धर्म और राजनीति को बाद में बात करने के लिए बचा कर रखिए।
    • कुछ ऐसा चुनिये जिसमें सचमुच उसकी दिलचस्पी हो। लोग अपने बारे में बातें करना पसंद करते हैं और इसी परिभाषा के अनुसार, वो अपनी हॉबीज़ और रुचियों के बारे में बातें करना पसंद करेगी। अगर आप इनमें से किसी एक पर शुरू हो जाएँगे, तब आपको अधिक बोलना नहीं पड़ेगा, और बातचीत स्वाभाविक ढंग से आगे बढ्ने लगेगी।
    • वो जो भी कहती है, उस पर ध्यान दीजिये: उसने जो कहा हो, उसे याद रखिए। उसमें एक इंसान की तरह दिलचस्पी दिखाइए। अगर उसने जो भी कहा है, आप उस पर सोचेंगे और उसे याद रखेंगे, तब आप उसका इस्तेमाल अपने फ़ायदे के लिए कर सकते हैं: आप उसके कारण किसी सटीक गिफ़्ट के बारे में सोच सकते हैं या किसी आपसी मज़ाक को शुरू करने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उसकी शक्ल सूरत...
    उसकी शक्ल सूरत की जगह, किसी ऐसी चीज़ के बारे में, जिसमें वो अच्छी हो या जिसमें उसकी दिलचस्पी हो, उसको कॉम्प्लिमेंट दीजिये: शक्ल सूरत तो उसे जन्म से मिली है, मगर उसकी उपलब्धियां उसने ख़ुद पाई हैं। कला, गायन या स्पोर्ट जैसी किसी चीज़ में उसकी स्किल (skill) को खोजिए। आपके कॉम्प्लिमेंट वास्तविक होने चाहिए।[४]
    • मगर इसके साथ ही यह भी कहना होगा कि कुछ लड़कियां अच्छा दिखने के लिए बहुत प्रयास करती हैं तो अगर उसने नया हेयरकट कराया है या कोई नया बैग लिया है, तब उसकी तारीफ़ करने में कोई नुकसान नहीं है, विशेषकर तब, जबकि उसकी पसंद बढ़िया हो। केवल यह कारण कि आपने उसमें किसी परिवर्तन पर ध्यान दिया है, उसको दिखाएगा कि आप उस पर ध्यान देते हैं और यह भी कि आप उसे पसंद करते हैं।
    • वो जैसी दिखना चाहती है उसी को रीइन्फोर्स (Reinforce) करिए। वो अपने आप को क्या समझती है अथलीट, विचारक या सोशल वर्कर? उसके बाद उसे कॉम्प्लिमेंट दीजिये कि वह बहुत कोऑर्डिनेटेड है, बहुत स्मार्ट है या बहुत दयालु है। पता लगाइए कि वो अपने को किस तरह देखा जाना पसंद करती है, और फिर उसको उसी के हिसाब से कॉम्प्लिमेंट करिए।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उस पर ध्यान देते रहिए:
    अगर यह एक छोटी सी मुलाक़ात है और आपके पास अपनी भावनाओं को दिखाने का एकमात्र अवसर है, तब सामान्य से कुछ अधिक फ़्लर्ट करें।
    • अगर आप अपने मित्रों के साथ हों, तब उससे पूछिये कि क्या आपके दोस्तों के साथ आना चाहेगी। अगर वो व्यस्त हो, तब उससे पूछिये कि क्या बाद में साथ आना चाहेगी। यह उसका नंबर लेने का सही समय होगा।
    • छूने के बैरियर को तोड़ दीजिये। जब आप उससे बात कर रहे हों तब उसके हाथ, बांह, या कंधे को कोमलता से छू लीजिये। ये किसी भी लड़की को छूने के लिए सुरक्षित जगहें होती हैं, बशर्ते कि आप उसे जानते हों। अगर आप यह सही तरह से करेंगे, और वो आपको पसंद करती होगी, इससे उसमें एक सिहरन दौड़ जाएगी।
    • उसके साथ थोड़ा प्लेफ़ुल (playful) रहिए। अगर आप दोस्त हों, तब उसे कोमलता से चिढ़ाइए (बस यह सुनिश्चित कर लीजिये कि उस पता हो कि आप मज़ाक कर रहे हैं!) या उसे सुझाइए कि आप उसे पीठ पर बैठा कर घुमाना चाहते हैं। बहुत ज़रूरतमन्द मत दिखाई पड़िए, मगर डरिए भी मत!
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 धीरज रखिए...
    धीरज रखिए: इन चीज़ों में समय लगता है। मगर यदि आप उस पर अपना पूरा ध्यान देंगे तब उसे देर सबेर यह संकेत मिल जाएगा कि आप उसे पसंद करते हैं।
    • इस बीच, आपको जो भी अवसर मिले उसमें उसे अपने साथ डांस, स्विमिंग, या हाइकिंग पर साथ चलने का निमंत्रण देते रहिए, उसे पार्टी में निमंत्रित करिए या और कुछ नहीं तो उसके और उसके दोस्तों के साथ रहिए। बस यह ध्यान रहे कि उसके दोस्तों से भी आपके संबंध अच्छे रहें।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 जवाबी दिलचस्पी के...
    जवाबी दिलचस्पी के संकेतों के दिखाई पड़ने का इंतज़ार करिए: उसकी बॉडी लैंगवेज पढ़ने की कोशिश करिए। क्या वो आपकी ओर झुक रही है? क्या उसने अभी आपकी बांह को कोमलता से छुआ है? क्या वो आपसे नज़रें मिला रही है? क्या वो अपनी बालों से खेल रही है, मुस्कुरा रही है या खिलखिला रही है? अगर ऐसा है, तब संभावना यह है कि वो भी आपको पसंद करती है। आपने उस पर बढ़िया प्रभाव डाल दिया है!
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 अपना अगला कदम चुनिये:
    जब आपने पिछले सभी कदम उठा लिए हों, तब उसके बाद आप क्या करेंगे, यह आप पर है।
    • अगर आपको संभावना दिखती हो, तब आप उससे औपचारिक डेट पर चलने को कह सकते हैं। शानदार डेट में आप उसको बहुत अच्छी तरह प्रभावित कर सकते हैं।
    • आप चाहें तो एक कोमल पहले किस (kiss) का प्रयास कर सकते हैं, या अगर आपकी हिम्मत बहुत बढ़ गई हो तब फ़्रेंच किस के लिए भी प्रयास कर सकते हैं। मगर यहाँ सावधान कर देना उचित होगा कि इससे पहली डेट पूरी तरह बरबाद भी हो सकती है, और बेहतर होगा कि इसको सम्बन्धों में बाद के लिए बचा कर रखा जाये।
    • आप अगला कदम बढ़ाएँ उसके पहले शायद आप सचमुच में यह जानना चाहेंगे कि फ़्लर्ट कैसे करें! और आप तो बस जल्दी ही फ़्लर्ट करने लग जाएँगे!

सलाह

  • Act confident and जो हैं वही बने रहिए। कुंजी तो कॉन्फ़िडेंस है, और आपकी कुछ पर्सनैलिटी होनी चाहिए।
  • अगर आप उसके दोस्तों के भी अच्छे दोस्त बन जाएँगे, तब संभावना यह है कि वो जल्दी ही आपको पसंद करने लगेगी!
  • सर्वश्रेष्ठ की अपेक्षा करिए, मगर सबसे बुरा होने के लिए भी तैयार रहिए। जब आप उससे साथ चलने को पूछें तब बहुत उदास चेहरा मत बनाए रहिए, और न ही बिना कारण बहुत उत्साहित हो जाइए।
  • संकेत समझना सीखिये। कुछ लड़कियां आपको पसंद नहीं करेंगी, और यही जीवन की सच्चाई है। अगर वो आपसे सचमुच चिढ़ जाए, तो बस वहीं तक रहिए, ताकि बात और अधिक न बिगड़े।
  • जिस लड़की को आप पसंद करते हैं, उसके साथ सहानुभूति रखिए और किसी संबंध में बहुत हड़बड़ी मत करिए तथा जो संबंध बना है उसका आनंद लीजिये।
  • अपने मन की बात सुनिए, दिमाग़ की नहीं। अगर आप उसकी ओर आगे बढ़ने के लिए कॉन्फिडेंट नहीं हैं, तब मत जाइए।
  • आप उसे कहाँ छुएंगे इस बारे में सावधान रहिए। आप नहीं चाहेंगे कि वो आपके आसपास असहज रहे, और न ही आप उसे चोट पहुंचाना चाहेंगे।[५]
  • उसकी आँखों में देखिये और जब वो ध्यान दे, तब मुस्कुरा कर दूसरी ओर देखने लगिए।
  • अगर आपको लगे कि सब ठीक चल रहा है, तब उसके साथ फ़्लर्ट करिए या आप यह भी पूछ सकते हैं कि वो आपके बारे में क्या महसूस करती है।
  • दयालु और उसके लिए मददगार बने रहिए। कोशिश करिए कि उसके साथ आपका व्यवहार वैसा न हो जैसा दूसरों के साथ होता है, मगर दूसरों के साथ भी सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करिए। अगर आप सभी के साथ शिष्ट रहेंगे, तब उसे समझ में आ जाएगा कि आप एक सभ्य व्यक्ति हैं।

चेतावनी

  • अगर कोई लड़की आपको यह दिखा रही है कि वो आपको पसंद करती है (चाहे आप उसे चाहते हों या नहीं), आपको उसके बारे में अपने दोस्तों से बातें करने में सावधान रहना चाहिए। हो सकता है कि कुछ दोस्त उसको चिढ़ाने लगें और जो कि बहुत अच्छी बात नहीं होगी। इसका दूसरा पक्ष यह है कि जब आप उसमें अपनी रुचि दिखाएंगे, तब आप भी नहीं चाहेंगे कि आपका (चाहे आपके सामने या आपकी पीठ के पीछे) मज़ाक उड़ाया जाये।
  • अगर वो आपको किस करने की कोशिश करे, तब इस बारे में सावधान रहिए कि आप कितनी तेज़ी से आगे बढ़ते हैं– उसको ऐसा लग सकता है कि आपको तो बस यही चाहिए था।
  • कभी भी दोस्तों से अपने बढ़ते हुये सम्बन्धों की डींगें मत हाँकिए। अगर बात उस तक पहुंचेगी, तब सब कुछ बिलकुल बचकाना लगेगा। चाहे आप कितने ही कूल व्यक्ति क्यों न हों, लड़कियां नहीं चाहती हैं कि आपके दोस्तों को पता चले कि आप लोगों ने किस किया है या आप साथ में सो चुके हैं। दरअसल कूल होने की एक खास बात यह है कि आप दोनों के बीच जो होता है, आप उसे आप दोनों के बीच ही रखते हैं।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,३५७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,३५७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?