कैसे किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आप चाहती हैं कि कोई लड़का आपके लिए बिलकुल उसी तरह से पागल हो जाये जैसे कि आप उसके लिए हैं? हालांकि, आप किसी को ऐसा सोचने के लिए मजबूर नहीं कर सकती हैं, मगर अपनी तरफ़ से यह प्रयास तो कर ही सकती हैं जिससे उसमें भी वही फीलिंग्स जाग जायें जो आप चाहती हैं। यहाँ पर कुछ ऐसे सुझाव दिये गए हैं जिनसे आपको, अपना स्वत्व बनाए रखते हुये भी, किसी लड़के को आकर्षित करने में सहायता मिल सकती है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

स्वयं पर ध्यान दें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कॉंफिडेंट बनिए:
    आपको उस व्यक्ति को यह विश्वास दिलाना है कि आप कितनी कमाल की हैं, मगर उसके पहले आपको स्वयं यह “जान लेना” है कि आप शानदार हैं। यदि आपमें उसकी ज़बरदस्त कमी हो, तो अपना आत्मविश्वास बढ़ाइए। अब इसका यह अर्थ नहीं है कि आपको शोर मचाने वाली, उपद्रवी, अहंकारी, बकवादी या बहुत बढ़ चढ़ कर रहने वाली बन जाना है। इसका अर्थ यह है कि आपको ऐसी स्थिति पर पहुंचना है जब आप स्वयं से संतुष्ट हो सकें।
    • आप एक ही समय पर मज़बूत, मधुर तथा विनम्र, सभी कुछ हो सकती हैं। मगर, पहले अपने खोल से बाहर आने को तैयार रहिए। लड़के ऐसी लड़कियों को पसंद करते हैं जो विश्वास से परिपूर्ण, दिलचस्प और अपना जीवन स्वयं जीने वाली होती हैं।
    • वही लड़के कमज़ोर लड़कियों को पसंद करते हैं जो स्वयं असुरक्षित महसूस करते हैं और जिन्हें किसी दूसरे को दबा कर रखने की इच्छा रहती है। और कौन ऐसे लड़के के साथ रहना चाहता है जो किसी लड़की को अपने बारे में ही बुरा महसूस कराता रहे, या जो आपको हर समय बताता रहे कि क्या करना चाहिए? यह तो स्वस्थ नहीं है, और आप इससे कहीं अच्छे की पात्र हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अच्छी दिखिए:
    आप जिस लड़के को पसंद करती हों, उसके आसपास आपको सबसे बढ़िया दिखना चाहिए। लड़के दृश्य जीव (visual creatures) होते हैं इसलिए बढ़िया दिखना ही, पलड़ा आपके पक्ष में झुका देगा। मगर सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि जब आप बढ़िया दिखें, तब आपको “महसूस” भी बढ़िया ही करना होगा – जिससे आपमें वह विश्वास आ जाए, जिसके कारण आपके शानदार व्यक्तित्व को चमकने का अवसर मिल सके।
    • थोड़ा सा मेकअप बहुत मदद कर सकता है। आपको अपने चेहरे पर बहुत लीपा पोती नहीं करनी है, मगर स्पष्ट मसकारा लगाने से आपकी आँखें खिल उठती हैं, लिप बाम से मुस्कुराहट सुधर जाती है, और चिमटी की मदद से ऑय ब्रो अच्छे शेप में आ जाती हैं।
    • कपड़े ऐसे पहनिए जिनमें आपको सहज लगे। यदि वह आपका स्टाइल नहीं है, तब सिकोड़ कर अपने को किसी टाइट स्कर्ट में मत घुसाइए। एक अच्छी फ़िटिंग वाली जीन्स तथा ऐसे रंग का टॉप, जिससे आपकी आँखों का रंग चमक सके, सुरक्षित मगर असाधारण मिश्रण हो सकता है।
    • ख़ूब मुस्कुराइए – शोध से यह पता चला है कि लोग जब मुसकुराते हैं, तब वे दूसरों के लिए और भी अधिक आकर्षक हो जाते हैं, इसलिए जितना अधिक हो सके, उतने अधिक बार अपने मोतियों से दांतों को दिखा कर मुसकुराती रहिए ताकि आप अधिक सुंदर, मित्रवत और मिलनसार लगें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपनी उपस्थिति का पता चलने दीजिये:
    कोई लड़का आपको तभी पसंद कर सकता है जब उसे पता चल सके कि आप वहाँ हैं। यदि आप अभी तक उसकी नज़र में नहीं आई हों, तब उसका ध्यान आकर्षित करिए। सुनिश्चित करिए, कि आप थोड़ी रुचि दिखाएँ, और छोटे छोटे संकेत भी देती रहें कि आप उसको पसंद करती हैं।
    • अधिकांश लड़के आपसे बाहर चलने के लिए इस कारण से नहीं कहते हैं क्योंकि उन्हें यह डर होता है कि आप इंकार कर देंगी। आपको दौड़ने से पहले चलना तो आना चाहिए, ठीक है न? “हाय” कहिए। “गुड-बाय” कहिए। हल्के से हाथ हिलायें। जब वह उत्तर दे, तब आपको पता चल जाएगा कि आपने उसका ध्यान आकृष्ट कर लिया है।
    • किसी न किसी प्रकार अपना परिचय दीजिये और बातचीत करिए। बिना आपको जान पाये कोई आपको पसंद करे, इसकी तो संभावना है नहीं, जब तक कि वह आपको बिलकुल ही ऊल जलूल कारणों से ही क्यों न “पसंद” करने लगे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ख़ूब मज़ाकिया रहिए:
    अच्छी हास्यवृत्ति होने से सब कुछ बेहतर हो जाता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको फूहड़ों की तरह खींसें निपोरना चाहिए, या हर बात पर हँसते ही रहना चाहिए, बल्कि आपको स्वयं को बहुत गंभीरता से नहीं लेने का प्रयास करना चाहिए, और सदैव हंस देने को तैयार रहना चाहिए, विशेषकर तब, जब आपका चाहने वाला निकट हो।
    • यदि आप हर समय गंभीर या सपाट चेहरा ले कर बैठी रहेंगी, तब या तो वह आपको भयावना या अप्राप्य ही समझ सकता है, जो कि शायद आप कभी भी नहीं चाहेंगी।
    • अपनी हास्यवृत्ति को अपने तरीक़े से प्रदर्शित करिए। कुछ लोग हाज़िर जवाब तथा व्यंग्य करने वाले होते हैं, कुछ मज़ाकिया कहानियाँ सुना सकते हैं, और कुछ लोग अजीबोगरीब हरकतें करके अपना मज़ाक उड़ाते रहते हैं।
    • आपको हंसी चाहे जिस बात पर भी आती हो, सच तो यह है कि किसी ऐसे व्यक्ति को पसंद करना बहुत आसान हो जाता है जिसके साथ मिल जुल कर आप कभी कभार दिल भर कर हंस सकें। यदि आप दोनों को साथ मिल कर हंसने को कुछ नहीं मिल पाता है, तब शायद आप उसे पसंद ही नहीं करती हैं!
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 स्पष्ट कर दीजिये कि आप उपलब्ध हैं:
    कोई भी लड़का आपको पाने का प्रयास उस स्थिति में नहीं करेगा जब उसको लगेगा कि आप तो पहले ही से घिरी हुई हैं, इसलिए आपका काम यह है कि आप स्पष्ट कर दें, कि आप अकेली हैं और मेल जोल के लिए तैयार हैं।
    • यदि आपका फ़ेसबुक अकाउंट है, और वह अभी तक आपकी फ़्रेंड लिस्ट में नहीं है, तब उसको निमंत्रित करिए; बस इतना सुनिश्चित कर लीजिये कि आपका स्टेटस सिंगल पर सेट हो! “सिंगल ब्रेसलेट” पहनने से भी काम बन सकता है: ये चलन में हैं, आसानी से देखे जा सकते हैं, और कहते भी हैं कि आप संबंध बनाने के लिए तैयार हैं।
    • यदि आप ब्रेसलेट पहनने को तैयार नहीं हैं और पहले से ही फ़ेसबुक फ़्रेंड हैं, तब अन्य, थोड़े ढके छिपे तरीक़े से स्पष्ट कर दीजिये, जैसे कि अपनी सहेलियों के साथ उसी जगह जाइए जहां पर आपको पता हो कि वह रहेगा, यह कह कर सूक्ष्म संकेत दीजिये, कि आपको समझ में नहीं आ रहा है कि किसी कार्यक्रम में किसके साथ जाएँ, आदि।
    • मित्रों को अपनी परिस्थित बता देना भी एक अच्छा विचार हो सकता है – वे आप दोनों को साथ लाने के लिए परिस्थितियाँ उत्पन्न कर सकते हैं, और किसी अटपटी परिस्थिति को सुलझा भी सकते हैं। उनको पता होगा कि आप के संबंध कहाँ तक पहुँच चुके हैं और वे उसकी ओर नहीं खिंचने लगेंगी।
विधि 2
विधि 2 का 3:

एक दूसरे को जानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसका मित्र बनने से हिचकिए मत:
    किसी लड़के का पहले दोस्त बनने से दो बड़े लाभ होते हैं: समर्पित सम्बन्धों के अटपटेपन के बिना वह आपको जान जाता है और आप उसको जान जाती हैं। उसके साथ वैसा ही व्यवहार करिए जैसा कि आप अपने अन्य मित्रों के साथ करती हैं – उसके साथ अनौपचारिक और सहज रहिए।
    • लड़के हमेशा ही लड़कियों की अपेक्षा, लड़कों से अधिक खुल पाते हैं, मगर इसका अर्थ यह नहीं है कि आपमें निकटता नहीं बढ़ सकती है – जादू तो अक्सर यहीं पर पैदा होता है।
    • मगर बस इतना ध्यान रखिए – यदि यह बहुत आदर्शवादी हो जाता है, तब आप रूमानी संबंध खो बैठेंगी, और कभी कभी तो आप अगर पक्की दोस्त बन जाती हैं तब वापस उस प्यार की चिंगारी को पा लेना बहुत कठिन हो जाता है।
    • अगर ऐसा होता है तब तो मामला बहुत उलझ जाता है, और आपको शायद यह लगने लगेगा कि अब इसको छोड़ ही दिया जाये। मगर सम्बन्धों के दौरान थोड़ी बहुत छेड़ छाड़ चलते रहने से चीज़ें ठीक ही चलती रहती हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उससे बातें करिए:
    यूं तो यह बात बहुत अजीब लगती है, मगर जिस लड़के को आप पसंद करती हैं, उससे बातें करना (उसको दूर से चाहते रहने की जगह पर) तब बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है जब आप चाहती हों कि वह आपकी ओर आकर्षित हो जाये।
    • उससे उत्तेजक, दिलचस्प प्रश्न पूछिये; उसके जीवन, परिवार और मित्रों के बारे में पता करिए; उसे मज़ेदार किस्से सुनाइए। कुछ भी, जिससे आप दोनों में बातचीत शुरू हो सके।
    • अगर आप इस लड़के से, उसके किसी जुनून के बारे में बातें शुरू करवा पाती हैं – चाहे वह उसके प्रिय खेल की टीम के बारे में हो, संगीतकार के बारे में हो, या लेखक के बारे में – आपकी तो जीत हो ही गई। जब वह आपसे किसी ऐसी चीज़ के बारे में बातें करता है जो उसे पसंद हैं, तब वह अपने सकारात्मक मनोभावों को आपके साथ संबन्धित करने लगेगा!
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसकी प्रशंसा करिए:
    हालांकि, आपको आश्चर्य हो सकता है कि लड़कों को भी प्रशंसा उतनी ही पसंद होती है जितनी लड़कियों को, इसलिए समय समय पर उसकी कुछ तारीफ़ करने में हिचकिचाइए मत। परंतु उसकी बनावटी प्रशंसा करना अच्छी बात नहीं है – बस आप झूठी लगने लगेंगी।
    • वह कैसा दिखता है, इसकी प्रशंसा करिए, जैसे कि उसके आकर्षक डिम्पल्स की, या नए नवेले हेयरकट की। बस अति मत करिए – लड़के इस प्रकार की बातों पर शरमा भी सकते हैं। आपको बस इतना कहने की आवश्यकता है “मुझे आपकी आँखों का रंग बहुत पसंद है”।
    • आवश्यक नहीं है कि प्रशंसा केवल रूप रंग पर ही केन्द्रित रहे। यदि वह किसी ऐसे विषय पर बातें कर रहा हो, जिसके संबंध में वह बहुत ही आविष्ट हो, तब आप उसके जुनून की प्रशंसा कर सकती है। आप उसके खेल कूद के कौशल की प्रशंसा कर सकती हैं, या बता सकती हैं कि उसने क्लास के प्रोजेक्ट पर कितना शानदार काम किया था।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कुछ चीज़ें साथ साथ करिए:
    ऐसी गतिधियों को पा लेने से, जिन्हें साथ साथ करने में आपको मज़ा आता है, आप दोनों में संबंध उत्पन्न हो सकता है, और उसे यह समझ में आ सकता है कि आप कितनी मज़ेदार और दिलचस्प हैं। जब एक बार उसको पता चल जाता है कि आपके साथ वह अपने जुनून और दिलचस्पियों को साझा कर सकता है, तब शायद वह आपको संभावित संबंध योग्य व्यक्ति समझना शुरू कर सकता है।
    • अगर वह अपने आपको बढ़िया खिलाड़ी समझता हो, तब निमंत्रण मिलने पर आप उसके अभ्यास में पहुँच जाइए और उसका हौसला बढ़ाइए। यदि उसको रॉक क्लाइम्बिंग का शौक़ हो, तब उससे कहिए कि आपको दिखाये कि वह कैसे किया जाता है, और ईमानदारी से यह समझने का प्रयास करिए कि उसे वह क्यों पसंद है। खुला दिमाग रखिए।
    • आप उसको “अपनी” कुछ रुचियों के लिए भी निमंत्रित कर सकती हैं। जैसे कि, आप उसको अपनी नृत्य कक्षा में ले जा सकती हैं, या उसको कुछ विचित्र, विशिष्ट संस्कृति के भोजन को चखने का निमंत्रण दे सकती हैं। यह खोज, कि आप ऐसी व्यक्ति हैं जो उसे कुछ नवीन और उत्तेजक अनुभवों से परिचित करा सकती हैं, किसी भी लड़के के लिए प्रमुख आकर्षण हो सकता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 कुछ कॉमन इंटरेस्ट खोज निकालिए:
    पता करिए, कि आप दोनों में क्या कॉमन है और उसका लाभ उठाइये! कॉमन रुचियाँ अनेक सफल सम्बन्धों की आधारशिला होती है, इसलिए इस क़दम की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
    • इससे कोई अंतर नहीं पड़ता है कि रुचियाँ क्या हैं, वे इतनी सीधी सादी हो सकती हैं जैसे कि, टीवी सीरियल के पात्रों की नक़ल करना हो, या उसका ऐस्ट्रोफ़िज़िक्स के साथ तीव्र लगाव – जब तक इसके ज़रिये से वह आपको एक सहृदय व्यक्ति समझ पाता है।
    • जैसे कि, यदि आप दोनों एक ही प्रकार के संगीत को पसंद करते हों, तब किसी विशेष म्यूजिशियन का नाम लेकर उससे पूछिए कि क्या उसने उसके किसी सॉंग को सुना है, या उसका कोई सीडी उसे सुनवाइए। या फिर, आप दोनों का कोई फेवरेट म्यूजिशियन हो, जिसका प्रोग्राम आपकी सिटी में हो रहा हो, तब उसमें साथ चलने के लिए इनवाईट कीजिये।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उसके मित्रों को जानिए:
    लड़के अपने मित्रों को पसंद करते हैं, इसलिए यह आवश्यक है, कि संभावित गर्लफ़्रेंड भी उनके साथ सहज रह सके। इस कारण से, उसके मित्रों के साथ समय बिताना, तथा उन्हें यह दिखाना कि आप कितनी “कूल लड़की” हैं, बहुत महत्त्वपूर्ण है। इससे उस लड़के को यह पता चल पाएगा कि आप कितनी आसानी से उसके जीवन में प्रवेश कर सकती हैं – न कोई उलझन, न कोई नाटक।
    • यदि आप उसके मित्रों को अपनी टीम में शामिल कर पाती हैं तो, यह अतिरिक्त लाभ होगा। वे आपके लिए कार्य करेंगे और जब आप वहाँ नहीं भी होंगी, तब भी आपकी बात आपके चाहने वाले के साथ चलाएँगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप सदैव उसके ध्यान में रहें।
    • हालांकि, आप सावधान रहिए। आप नहीं चाहेंगी कि आप उसके मित्रों के साथ “इश्कबाज़ी” करें। इससे उसको परस्पर विरोधी संकेत मिलेंगे और आप बुरी छवि वाली के रूप में सामने आ जाएंगी।
विधि 3
विधि 3 का 3:

अगला क़दम उठाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 थोड़ा फ़्लर्ट करिए:
    जब आप दोनों एक दूसरे को जान जाएँ, और साथ साथ घूमने फिरने लगें, तब आप मामले को थोड़ा आगे बढ़ा सकती हैं। थोड़ी छेड़ छाड़ करके लड़के को यह दिखाइए कि आप उसमे कुछ अधिक होने में रुचि रखती हैं – शायद वह आपको बाहर ले जाने के लिए पूछने हेतु इसी संकेत की प्रतीक्षा में हो।
    • मुस्कुराइए। सुनिश्चित करिए, कि जब आप उस लड़के को देखें, तब आप मुस्कुराएँ – इससे उसे यह पता चलता है कि आपको उसे देख कर ख़ुशी होती है। चाहे वह लोगों के समूह में ही क्यों न हो, सबसे बड़ी मुस्कान उसी के लिए आरक्षित कर के रखिए।
    • नज़रें मिलाइए। नज़रें मिलाना इश्कबाज़ी की एक आवश्यक तकनीक है। एक अच्छा सुझाव यह है, कि आप जब कमरे के दूसरे छोर से उसको देखें, और वह आपको देखता हुआ पकड़ ले, तब मुस्कुरा कर कुछ पलों तक निगाहें मिलाये रहिए, और तब दूसरी ओर देखने लगिए। वह फंस जाएगा।
    • फिजिकल कांटेक्ट बनाइये। छेड़ छाड़ का एक और बढ़िया तरीक़ा है कि उसको दोस्त की तरह नहीं, बल्कि किसी और तरह से छुआ जाये। बातें करते समय हल्के से उसकी बांह को छू लीजिये, अभिवादन के लिए उसके गले लग जाइए, या जब आप मज़ाक़ कर रही हों, तब धीरे से उसके बाल बिगाड़ दीजिये। इससे उसको “मेरी रुचि है” का संकेत जल्दी से मिल जाएगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 टेक्स्ट भेजिये:
    यदि आपके पास उसका नंबर हो (यदि नहीं हो, तब आपको मांग लेना चाहिए) तब आप उसको सारे दिन टेक्स्ट भेजती रह सकती हैं, ताकि उसे पता चल सके, कि आप उसके बारे में सोच रही हैं। आप उसे मज़ाकिया या छेड़ छाड़ वाले टेक्स्ट भेज सकती हैं, और यदि वह उनका जवाब वैसे ही देता है, तब आपको पता चल जाएगा कि आप सही राह पर हैं।
    • जैसे कि, यदि उसका कोई खेल, या कोई परीक्षा आने वाली हो, तब आप उसको टेक्स्ट भेज कर शुभकामनाएँ दे सकती हैं। उसको यह बात मधुर लगेगी और वह इस तथ्य की सराहना करेगा कि आपने उसको याद रखा।
    • हालांकि, आपको यह भी सुनिश्चित करना है कि इसकी अति न की जाये...नियम याद रखिए: यदि आप दो लगातार टेक्स्ट भेजती हैं, जिनका उत्तर नहीं मिलता है, तब आपको टेक्स्ट भेजना बंद करना चाहिए। इसे तो पारस्परिक होना चाहिए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कहीं घूमने जाने के लिए उसे आमंत्रित करिए:
    यदि आप दोनों केवल समूहों के साथ ही, या औपचारिक परिस्थितियों में (जैसे कि स्कूल, या काम पर) ही अब तक साथ साथ बाहर रहे हों, तब शायद अब यह समय आ गया है कि आप उसको अलग से कहीं आमंत्रित करें। आवश्यक नहीं है कि किसी शानदार रेस्टोरेन्ट में, तीन कोर्स वाले रात्रि भोज के लिए ही आमंत्रित किया जाये, मामूली कॉफ़ी पीने के लिए, या मॉल में घूमने के लिए भी आमंत्रित किया जा सकता है।
    • यदि वह हाँ कह देता है, तब तो यह स्पष्ट संकेत है कि उसकी रुचि आप में है और वह आपका साथ पसंद करता है। इसको सकारात्मक संकेत समझिए और इसका आनन्द उठाइए। प्रयास केवल यह करिए कि चीज़ें अटपटी न हो जाएँ – क्योंकि केवल आप दो दोस्त साथ में अच्छा समय बिता रहे हैं, है न?
    • यदि वह नहीं कहता है, तो भी बहुत परेशान मत हो जाइए। हो सकता है, कि वास्तव में उसकी अन्य प्रतिबद्धताएँ हों, या शायद वह आपके साथ अकेले जाने में शरमा रहा है। इसको थोड़ा और समय दीजिये और फिर कोशिश करिए, शायद आपको इस तथ्य का भी सामना करना पड़े कि उसकी रुचि ही न हो।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसको बताइये कि आपकी दिलचस्पी है:
    आख़िरकार, आपकी भी इंतज़ार और आशा, दोनों की ही सीमाएं हैं। कभी कभी सबसे अच्छी बात तो यह होती है कि आप उसे सीधे सीधे बता दें, कि आपकी उसमें दिलचस्पी है, और उससे पूछ लें कि क्या वह भी वैसा ही महसूस करता है। उसका उत्तर चाहे जो भी हो, कम से कम चीज़ें स्पष्ट तो हो जाएंगी, और आप अपने संबंध के साथ, या उसके अलावा, आगे बढ़ पाएँगी।
    • लड़कों को ही आगे बढ़ कर लड़कियों से पूछना चाहिए, इस बात पर विश्वास मत करिए। वास्तव में, लड़के सशक्त और विश्वास से परिपूर्ण उन लड़कियों को “पसंद” करते हैं, जिन्हें पता होता है कि वे क्या चाहती हैं। केवल यह तथ्य, कि आप में इतनी हिम्मत थी, कि आप उस लड़के से प्रश्न पूछ पायीं, शायद उसे प्रभावित करने के लिए, तथा उससे हाँ कहलवाने के लिए पर्याप्त हो।
    • कभी भी किसी दूसरे से मत कहिए कि वह लड़के को बाहर जाने के लिए पूछे। यह अपरिपक्वता होगी, तथा इससे लड़के के नहीं कहने की संभावना बढ़ जाएगी। चाहे आपको उससे आमने सामने कहने में शर्म आती हो, “दोस्त को भेजने” की पद्धति की तुलना में टेक्स्ट संदेश या हाथ से लिखा हुआ नोट भेजना कहीं अधिक प्रभावकारी होगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 धैर्य रखिए:
    इन चीज़ों में समय लगता है। आप किसी से अपने को बलपूर्वक पसंद नहीं करवा सकतीं, तथा जल्दी करने के प्रयास से, प्रेम संबंध पूरी तरह से समाप्त हो सकते हैं। उसे थोड़ा स्थान दीजिये, तथा ज़िद पर मत आ जाइए। चीज़ों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने, या प्राकृतिक कारणों से धुंधलाने दीजिये।
    • अंततोगत्वा, इस पार या उस पार, वह आपको बता ही देगा कि उसकी आपके स्नेह का प्रत्युत्तर देने में रुचि है, अथवा नहीं। यदि उसकी रुचि नहीं है, तो उसके आस पास भीगी बिल्ली की तरह मंडराती मत रहिएगा। कभी कभी आप में वे विसंगतियाँ भी हो सकती हैं, जिन्हें आप देख नहीं पातीं, और कभी तो, वह लड़का ही दीर्घकालीन संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं होता है।
    • यदि परिस्थितियाँ ऐसी हों, तो उसे छोड़ कर आगे बढ़ने में देर मत लगाइए! अस्वीकार किए जाने को दिल से मत लगाइए। सभी के साथ कभी न कभी ऐसा होता ही है।
    • सागर में मछलियाँ तो बहुत हैं, और यदि आपको अपने पर विश्वास है, तथा आपको यह मालूम है कि आपमें भी कुछ है, तब तो आपके लिए उपयुक्त पात्र कहीं न कहीं प्रतीक्षा में है ही।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उसकी भावनाओं का भी ध्यान रखिए:
    अंत में, सबसे मुख्य बात जो ध्यान में रखनी चाहिए, वह यह है कि दूसरे लोग क्या सोचते और करते हैं, उस पर आपका नियंत्रण नहीं है। उसमें आपकी दिलचस्पी हो सकती है, परंतु इससे उसका यह कर्तव्य नहीं हो जाता है, कि आप भी उसकी दुनिया का अभिन्न अंग बन जाएँ।
    • दूसरी ओर से देखिये। अगर कोई अनजान व्यक्ति आपमें दिलचस्पी दिखाने लगता है, तो क्या वह ऐसा कुछ कर सकता है, जिससे कि वह आपसे अपने आपको पसंद “करवा सके”? शायद नहीं।
    • सच्चाई तो यह है कि या तो वह जैसा है, वैसा ही आप उसे पसंद करेंगी, या नहीं। आपको वह आकर्षक लगेगा, या नहीं लगेगा। आप उसको हास्यप्रद पाएँगी, या नहीं पाएँगी। वह केवल इतना कर सकता है, कि अपनी तरफ़ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास यह करे, कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे, और आशा करे कि वह आपको स्वीकार्य होगा।
    • इसका विपरीत भी सत्य है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करिए और वहाँ से उसको विकसित – होने – या नहीं होने दीजिये।

सलाह

  • कभी भी मुस्कुराना मत भूलिए! किसी लड़के को सोशलाइज़ करने के निमंत्रण की यह एक प्राचीन और सुरक्षित विधि है। साथ ही, यह निःशुल्क है, और इससे आपके चेहरे का मूल्य तत्काल बढ़ जाता है! (वैसे, अपने दाँत अक्सर ब्रश करना याद रखिए ताकि वे सफ़ेद बने रहें!)
  • हालांकि, सभी लोग कहते हैं कि “स्वयं ही बनी रहिए” मगर यदि आप एक ऐसी लड़की हैं, जो कि निम्नस्तरीय है, अशिष्ट है, तथा जिसके बहुत से मित्र भी नहीं हैं, तब नए स्टाइल की शुरुआत करिए। प्रयास करिए, कि आप दूसरों के साथ शिष्ट रहें, तथा उनकी भावनाओं की परवाह करें। हो जाइए, वर्ना लोग सोचने लगेंगे, कि आप ढोंग कर रही हैं। इससे आपको बहुत लाभ हो सकता है।
  • यदि उसकी आपमें रुचि का कोई संकेत नहीं मिलता है, तब आवश्यक नहीं है कि यह समझा जाये कि उसकी आप में रुचि नहीं है। शायद वह शर्मीला हो, या थोड़ा भयभीत, विशेषकर तब, जब उसने लंबे समय से किसी के साथ डेट न किया हो, या यह उसकी पहली बार हो। धैर्य रखिए, मगर उसके पीछे न पड़ जाइए: केवल उसको यह बता दीजिये कि अभी द्वार खुले हैं, और यदि उसमें इतनी हिम्मत आ जाये तो वह खटखटा सकता है।
  • सुनिश्चित करिए कि वह अकेला हो। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति का ध्यान आकृष्ट करती हैं, जिसकी गर्लफ़्रेंड है, और आप यह जानती भी हैं, तब आप अनुचित रूप से किसी दूसरे संबंध में ज़बरदस्ती घुस रही हैं, जो कि ठीक नहीं है। उसकी ओर तभी बढ़िए, जब आपको पता हो कि वह उपलब्ध है। इससे यह भी पता चलेगा कि वह आपके साथ भी कितनी सरलता से संबंध तोड़ सकता है। इस प्रकार के लड़के आमतौर पर, इधर उधर भटकते रहते हैं, जिनके पीछे चाहने वाली परंतु, उनसे ऊबी हुयी लड़कियों की एक कतार होती है। हम में से अधिकांश उनको ‘खिलाड़ी’ कहते हैं, जबकि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स उन्हें ‘जर्क’ कहती हैं। यहाँ केवल यही सलाह दी जा सकती है कि इनसे “बचिए, बचिए, और बचिए”।
  • यह बिलकुल स्पष्ट मत कर दीजिये, कि आप उसे पसंद करती हैं, क्योंकि यही लड़कियों की सबसे बड़ी गलती होती है, जिसका बिलकुल “शिष्ट” लड़के लाभ उठाते हैं।
  • कुछ लोग पहले दोस्त बनना पसंद करते हैं। जबकि कुछ अन्य “केवल दोस्त” के क्षेत्र से बचना चाहते हैं। आदर्श रूप से, आप थोड़ी थोड़ी दोनों हो सकती हैं – एक मित्र “तथा” एक रूमानी दिलचस्पी।
  • अन्य संभावित लड़कों की चर्चा, जिसमें आपको रुचि हो, उससे मत करिए। हालांकि, आपको लग सकता है कि यह इस बात को दिखाने का एक तरीक़ा है कि “आपकी माँग” कितनी है, परंतु इससे यह संकेत मिलता है कि आपमें उथलापन है, तथा आपको आसानी से गुमराह किया जा सकता है, जिन बातों को कोई भी ऐसा व्यक्ति, जो दीर्घकालीन सम्बन्धों की खोज में हो, पसंद नहीं करेगा। सच तो यह है, कि यह अच्छी बात नहीं है, और इसके द्वारा आप उससे छुटकारा ही पा सकती हैं।
  • ध्यान रखिए, कि कुछ लोगों को बड़े होने में, दूसरों की तुलना में, अधिक समय लगता है (“पीटर पैन” सिंड्रोम)। इस परिस्थिति में, बेहतर होगा कि आप प्रतीक्षा न करें, बल्कि ऐसे लड़के की खोज करें, जिसने बड़े होने का निर्णय ले लिया हो। आप किसी की माँ का स्थान तो नहीं लेना चाहेंगी।
  • यदि आपको पता है कि वह किसी दूसरी लड़की को चाहता है, तब उसके प्रति उस चाहत को समाप्त मत करवाइए। यदि उसे पता चलेगा, कि आप क्या कर रही हैं, तब वह आप पर कभी विश्वास नहीं करेगा। इसके स्थान पर, उसे प्रोत्साहित करिए कि वह उस लड़की के साथ, जिसे वह चाहता है, डेट करे। यदि वह सदैव उसके साथ ही डेट करता है, तो स्पष्ट है कि वह उससे प्रेम करता है, और उसी का साथ चाहता है। परंतु, जितनी जल्दी उनमें संबंध विच्छेद हो जाएगा, उतनी जल्दी वह उससे उबर पाएगा और आपके लिए उपलब्ध हो जाएगा!
  • लड़के उन्हीं लड़कियों को पसंद करते हैं, जिनका अपना कोई व्यक्तित्व होता है, इसलिए स्वयं ही बनी रहिए! स्वयं को किसी लड़के के लिए बदलने का प्रयास मत करिए, और आप जैसी हैं, उसी के लिए उसको आकृष्ट करिए, न कि उस परिवर्तित व्यक्ति के लिए, जो कि आप हैं ही नहीं।

चेतावनी

  • यदि आपके मित्र बहुत परिपक्व नहीं हैं, तब अच्छा यही होगा, कि इसके बारे में उन्हें न बताया जाये। अन्यथा वे तुरंत ही उसको घूरने लगेंगे, और उसकी उपस्थिती में दाँत निपोरने लगेंगे। वे शायद गप शप आदि भी करने लगें। चाहे आप उनसे जो भी कहेंगी, वे उसकी ओर देखेंगे तो अवश्य ही। सबसे बुरी बात तो यह हो सकती है, कि जब आपके मित्र अपने आप उस लड़के को ऐसे प्रश्न पूछकर तंग करने लगेंगे जो कि सब एक जैसे ही लगते हों, जैसे कि, ‘आप प्रमिला के बारे में क्या सोचते हैं?’ इससे तो वह भाग ही जाएगा।
  • एकाएक उससे मत कह बैठिए, कि आप उसे पसंद करती हैं, अन्यथा वह आपकी बात को गंभीरता से नहीं लेगा। कुछ समय लीजिये, और पहले उसको भली भांति जान जाइए।
  • किसी व्यक्ति को आकर्षक “लगवाने” के कठिन प्रयास से लग सकता है, कि आप जोड़ तोड़ कर रही हैं, जो कि न तो किसी को पसंद आता है, और न ही कोई उसका शिकार बनना चाहता है। खुला दिमाग रखिए। शायद वह नया लड़का, जो आपको देख कर क्लास में मुस्कुराता रहता है, आपकी वर्तमान इच्छाओं के असफल हो जाने पर, सही व्यक्ति निकल आए। मिस्टर राइट के संबंध में माया एंजेलु ने कहा है, “...सर्वश्रेष्ठ की आशा करिए, सबसे ख़राब के लिए तैयार रहिए, और बीच का कुछ भी मिल जाये, उसे स्वीकार कर लीजिये”। आपको वह मिल जाएगा, मगर जब वह आयेगा, तब यह न सोचिएगा कि वह घोड़े पर चढ़ा हुआ कोई शानदार राजकुमार होगा, क्योंकि वह हो सकता है, साइकल पर बैठा श्रीकुमार। वह सम्पूर्ण तो कभी नहीं होगा, परंतु होगा अच्छा। यह वादा है।
  • प्रयास करिए, कि बात बहुत स्पष्ट न हो जाये, अर्थात बातचीत के दौरान अपने बारे में बहुत बातें मत करिए। जब आप बातें कर रही हों, तब उससे कुछ सवाल पूछने में शर्माइए मत। आप उससे जो भी कहती हैं, उसमें थोड़ी सावधानी बरतिए, क्योंकि गलत बात कह देने से आप बहुत अटपटी परिस्थिति को उत्पन्न कर सकती हैं।
  • दयालुता को, पसंद समझने की भूल न कर बैठिएगा। कभी कभी दोनों में अंतर करना मुश्किल होता है, परंतु ध्यान दीजिये, और आप पता कर लेंगी। कभी कभी जब आप किसी बुरे संबंध से बाहर आई ही होती हैं, तब कुछ लड़के, विशेषकर वे जिनकी आयु आपसे काफ़ी अधिक होती है, ‘बड़े भाई’ की भूमिका ले लेते हैं। तब वे संबंध को बिलकुल आदर्शवादी ढंग से देखते हैं, जिसका अर्थ होता है कि आगे कभी भी रूमानी संबंध तो ठीक से नहीं हो सकता है।
  • यदि आपने अपने मित्रों को उसके संबंध में बता दिया है, और वे प्रश्नों से उसे परेशान करते हैं, तब उनसे दृढ़ता से मना का दीजिए और यदि वे नहीं मानते हैं तो, जब वे उसके बारे में बातें करें, तब उनकी उपेक्षा करिए। जब बात उसकी हो, तो यह मान कर चलिये कि आपके मित्र अपरिपक्व हैं, और आप उनसे कहीं अधिक परिपक्व हैं। उसको यह अच्छा लगेगा कि आप अपनी मित्रों की तरह आठ साल की दाँत निपोरने वाली लड़कियों जैसा अव्यवहार नहीं कर रही हैं।
  • कभी भी उलझाइये मत, या मिश्रित संकेत मत भेजिये। इससे लड़के को उलझन होती है, और परेशानी की संभावना भी बहुत बढ़ जाती है। यह चतुराई का संकेत नहीं है – बल्कि यह संकेत है असुरक्षा तथा हिम्मत की कमी का।
  • यदि ये सुझाव कुछ “अधिक ही” काम कर जाते हैं, तथा उसका आकर्षण ज़ोर शोर से प्रदर्शित होने लगता है, तब उससे कहिए कि थोड़ा ठहरे, और ऐसा कुछ भी मत करिए, जिससे आपको परेशानी हो।

वीडियो

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Alessandra Conti
सहयोगी लेखक द्वारा:
सेलिब्रिटी मैचमेकर और डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Alessandra Conti. एलेसेंड्रा कोंटी एक सेलिब्रिटी मैचमेकर, डेटिंग कोच और Matchmakers In The City के सह-संस्थापक हैं, जो एक पर्सनल मैचमेकिंग फर्म है, जिसका हैडक्वार्टर लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में है। एलेसेंड्रा MTV के “Are You The One” के एक मैचमेकर है, और NBC के Access Hollywood और CBS के Face The Truth जैसे शो के लिए जाने-माने सेलिब्रिटी मैचमेकर हैं। इनकी डेटिंग और रिलेशनशिप की सलाह को Forbes, Elite Daily, The New Yorker, The LA Times और Fox News पर प्रदर्शित किया गया है। लगभग 10 वर्षों तक, एलेसेंड्रा ने सेलिब्रिटीज से लेकर युवा प्रोफेशनल्स तक के क्लाईंट के साथ काम किया है और पारस्परिक संबंधों, बॉडी लैंग्वेज और झूठ का पता लगाने के अपने ज्ञान के माध्यम से सैकड़ों विवाहों के लिए जिम्मेदार मैचमेकर्स की एक टीम का नेतृत्व किया है। इन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में BA किया है और मैचमेकिंग इंस्टीट्यूट सर्टिफाइड मैचमेकर (CMM) हैं। यह आर्टिकल ६,२४,१४९ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
आर्टिकल समरी (Summary)X

किसी लड़के को अपनी ओर अट्रेक्ट करने के लिए, सबसे पहले उसके साथ में बातें करके शुरुआत करें। उसे सिर्फ दूर से देखकर ही खुश न होती रहें। बल्कि, खुद को इन्ट्रोड्यूस करने और बातचीत स्टार्ट करने के पहले, स्माइल करें और उससे आइ कांटैक्ट बनाएँ। फिर, आप दोनों एक-दूसरे को थोड़ा और ज्यादा जानना शुरू कर सकते हैं। उससे, उसकी लाइफ, फैमिली और फ्रेंड्स के बारे में ओपन-एंडेड क्वेश्चन पूछने की कोशिश करें। अगर आपको ऐसी किसी चीज के बारे में बात करने का मौका मिल जाए, जिसके लिए वो पैशनेट है, जैसे उसकी फेवरिट स्पोर्ट्स टीम या ऑथर, तो इस तरह से वो आपके साथ एक पॉज़िटिव इमोशन के साथ जुड़ जाएगा। अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दोनों के कुछ कॉमन इंट्रेस्ट हैं, तो फिर उनके बारे में बात करें, ताकि वो आपके साथ में और ज्यादा कनैक्टेड फील कर सके। अपने सेन्स ऑफ ह्यूमर को दिखाने या फिर उसे एक सिम्पल कॉम्प्लिमेंट देने से न घबराएँ। जब आप दोनों एक-दूसरे के थोड़ा करीब आ जाएँ, फिर उसे रॉक क्लाइम्बिंग या पेंटिंग जैसी कुछ एक्टिविटीज़ के लिए इन्वाइट करें, जिसे आप दोनों ही एंजॉय करें, उसे देखकर स्माइल करके या फिर बस यूं ही उसके हाथ या बालों को छूकर, उसके साथ फ़्लर्ट करें। आखिर में, कभी-कभी वो एक इशारा, जिसे वो समझ सकता है, वो सिर्फ यही है कि आप खुद उसे बता दें कि आप उसमें इंट्रेस्टेड हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, अपने आप में कॉन्फिडेंट रहें। आपके अंदर काफी सारी शानदार क्वालिटीज हैं और एक सही लड़का, उन्हें जरूर देख पाएगा। उसे जानने के बारे में और भी सलाह पाने के लिए, पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६,२४,१४९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?