कैसे लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप किसी को चाहते हैं तो ये जरूरी है कि उसे पता चलने दिया जाये। मगर यदि आप वह छोटा सा वाक्य बोलने में शरमाते या घबराते हैं, तब चिंता मत करिए। ऐसे अनेक तरीके हैं जिनसे आप, उस बात को कहने की हिम्मत आने तक, अपने कृत्यों से, शब्दों से और व्यवहार से किसी लड़की को “दिखा” सकते हैं कि आप उसका कितना ध्यान रखते हैं। किसी लड़की को यह दिखाने के लिए कि आप उससे प्यार करते हैं, यहाँ पर कुछ बढ़िया सुझाव दिये गए हैं।

विधि 1
विधि 1 का 2:

रोमांटिक हाव-भाव (Romantic Gesture) से

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसे फूल भेजें या गिफ्ट करें:
    हालांकि यह तरीका थोडा घिसा-पिटा और पुराना लग सकता है, मगर "I love you", कहने के लिए फूलों के बुके से अच्छा कुछ भी और नहीं है। मगर इसमें भी आपको थोड़ा प्रयास करना होगा – बाज़ार में सस्ते दामों पर मिलने वाला कोई भी बुके मत उठा लीजिये। थोड़ा प्रयास कर, उसके परिवार या मित्रों की मदद से पता करिए कि उसे कौन से फूल पसंद हैं और उन्हीं फूलों को उसके घर पर भिजवाइए।
    • कुछ और रूमानियत जोड़ने के लिए आप उन फूलों के साथ एक रोमांटिक नोट लगा सकते हैं। बस कुछ छोटा सा, जैसे कि, “खूबसूरत फूल, एक खूबसूरत लड़की के लिए” या कुछ थोड़ा लंबा, किसी रोमांटिक कविता, शायरी या गीत का हिस्सा।
    • अगर पैसे कम हैं तो, चिंता मत करिए। ज्यादा महंगे फूल ही खरीदने की आवश्यकता नहीं है। सच तो यह है कि एक लाल गुलाब, या कोई भी ताज़े फूलों का एक गुलदस्ता, किसी बढ़िया बने हुये गुलदस्ते से कहीं अधिक रोमांटिक लग सकता है।
    एक्सपर्ट टिप

    "रोमांटिक होने का मतलब है अपनी तय सीमाओं से बाहर जाकर अपने पार्टनर के लिए कुछ करना"

    How.com.vn हिन्द: Sarah Schewitz, PsyD

    Sarah Schewitz, PsyD

    लव & रिलेशनशिप सायकोलॉजिस्ट
    सारा स्केवित्ज़, PsyD एक सायकोलॉजिस्ट हैं जिन्हे 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है, और जो कपल्स और अन्य लोगों को प्यार और रिश्तों में सुधार और उनके पैटर्न को बदलने में मदद करते हैं। सारा एक ऑनलाइन सायकोलॉजी प्रैक्टिस Couples Learn की फाउंडर हैं।
    How.com.vn हिन्द: Sarah Schewitz, PsyD
    Sarah Schewitz, PsyD
    लव & रिलेशनशिप सायकोलॉजिस्ट
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसका फेवरेट खाना तैयार करिए:
    किसी ऐसी चीज़ में समय और प्रयास लगा कर, जो उसे पसंद हो, जैसे उसके लिए, उसकी पसंद का खाना बना कर, आप उस लड़की को यह बता सकते हैं कि आप उसे प्यार करते हैं। अगर आप उससे काफ़ी समय से मिल जुल रहे हैं, तब तो आपको उसकी पसंद के बारे में जानकारी होनी चाहिए। किसी ऐसे जटिल व्यंजन को बनाने के चक्कर में मत पड़िए, जो कि आपने पहले कभी न बनाया हो। टेबल को सजा कर, कुछ मोमबत्तियाँ जला कर और बैकग्राउंड में मधुर म्यूजिक लगा कर खाने को कुछ और रूमानी बना दीजिये।
    • आप चाहें तो उसे अपने प्लान की जानकारी दे सकते हैं और उससे कह सकते हैं कि वह खाने पर सज-धज कर आए या आप उसे बिलकुल सरप्राइज भी कर सकते हैं – केवल इतना सुनिश्चित करिए कि वह समय से, और अकेली ही घर आए!
    • यदि आप बहुत अच्छे कुक नहीं भी हैं, तब भी चिंता मत करिए, क्योंकि महत्ता तो विचार की है। परंतु यदि आपकी चिंता यह है कि आपका बनाया भोजन खाने लायक ही नहीं होगा, तब तो आप उस व्यंजन को बनाने का अभ्यास कर सकते हैं और अपने परिजनों पर पहले उसका परीक्षण कर सकते हैं।
    • यदि आप उसको रैस्टौरेंट ले जाने का खर्चा नहीं कर सकते हैं, और खाना बनाना भी नहीं आता है, तब आप उसके साथ खाना पकाने का प्लान बनाइए! रिसर्च बताती हैं कि पार्टनर्स जो रोज़मर्रा के काम काज साथ में मिलकर करते हैं, वो ज़्यादा खुश रहते हैं और लंबे समय तक साथ भी रहते हैं। रेसिपी बुक को साथ साथ पढ़िये और साथ साथ ही कुछ पकाइए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसको लव लैटर...
    उसको लव लैटर लिखिए: किसी लड़की को लव लैटर लिखना उसको यह दिखाने का अत्यंत रूमानी तरीका है कि आप उसे प्यार करते हैं और उसे वह हमेशा के लिए संजोएगी भी। यह विकल्प उस परिस्थिति में और भी अच्छा है यदि आपको अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने में कठिनाई होती है – करना यह है कि अपना कलम निकालिए और अपने दिल को बातें करने दीजिये। आप लैटर को व्यक्तिगत रूप से दे सकते हैं या उसको और भी सरप्राइज करने के लिए डाक से भी भेज सकते हैं।
    • अगर आपको लैटर शुरू करने में कठिनाई प्रतीत हो रही हो तब शेक्सपियर, लॉर्ड बायरन, एमिली डिक्सन के लेखन से प्रेरणा प्राप्त करिए या कुछ प्रसिद्ध रूमानी उद्धरण खोज डालिए जिन्हें आप अपने पत्र में शामिल कर सकें।
    • आप उसको एक बढ़िया सा ई-मेल या टेक्स्ट संदेश भी भेज सकते हैं।
    • अन्यथा, यदि आप कुछ और ही सृजनात्मक होना चाहते हैं, तब आप अपनी भावनाओं को एक गीत या कविता में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। आप वह गीत व्यक्तिगत रूप से गा सकते हैं या अगर आपको थोड़ी शर्म आ रही हो तो रेकॉर्ड कर उसे भेज सकते हैं। अगर आप कोई वाद्य पहले से ही बजाते हों, तब तो और भी अच्छा है!
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसको बाहर ले जाइए:
    आप पहल करिए और दोनों के लिए एक रूमानी शाम की योजना बनाइये। आप मूवी और डिनर के बारे में सोच सकते हैं या आप अनुभव को कुछ व्यक्तिगत रूप देने के लिए अपनी पहली डेट की याद ताज़ा कर सकते हैं या उसको उसी जगह ले जा सकते हैं जहां आप दोनों पहली बार मिले थे। केवल दो व्यक्तियों के लिए विशेष कुछ करने की योजना बनाने में लगा समय और प्रयास स्वयं ही बताएगा कि आप उसकी कितनी परवाह करते हैं।
    • अपनी रुचियों के स्थान पर, उसकी रुचियों को ध्यान में रखिए – जैसे कि, यदि उसे डांस शो पसंद हो, तब उसे क्रिकेट दिखाने मत ले जाइए।
    • उसकी रुचियों और शौक को ध्यान में रख कर कुछ क्रिएटिव सोचिये। यदि उसको बाहर जाना पसंद है तो उसे हाइकिंग या पेंट बॉल के लिए ले जाइए। यदि वह स्पोर्टी है तब उसे थीम पार्क या बरसाती रास्तों पर ले जाइए। यदि उसे संगीत या नाटक अधिक पसंद हैं, तब किसी संगीत कार्यक्रम या नाटक के टिकट जुटाइये।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उसकी प्रशंसा करिए:
    यह तो आसान है। यदि आपको सचमुच में उस लड़की से प्यार है तो उसके बारे में जो 101 चीज़ें आपको पसंद हैं, उनकी प्रशंसा करने में आपको कुछ समस्या नहीं होगी। आप उसके रंग रूप की प्रशंसा कर सकते हैं: चाहे उसको स्वयं उन चीजों पर गर्व न भी हो जैसे उसके काले घने लंबे बाल, बड़ी बड़ी आँखें या ऐसी कोई चीज़ जिसके बारे में उसको पता हो, जैसे उसका शारीरिक गठन, उसकी मुस्कान। हालांकि, आपको केवल उसके रूप रंग पर ही नहीं टिके रहना चाहिए, आपको उसके व्यक्तित्व की श्रेष्ठ विशेषताओं या उसके द्वारा किए गए बढ़िया कामों की भी प्रशंसा करनी चाहिए।
    • जैसे कि, आप उसे बता सकते हैं कि आपको उसकी दयालुता से प्यार है और आपको पसंद है कि कैसे वह सदैव, सभी की मदद के लिए, आगे आती रहती है या आप तारीफ कर सकते हैं उस काम की जो उसने अभी पिछले दिनों उस खेल कूद के कार्यक्रम में किया था या उसके गृहकार्य के लिए दिये गए असाइनमेंट की।
    • प्रशंसा सदैव दिल से की जानी चाहिए। यदि आप उससे ऐसा कुछ कहेंगे जो कि सच नहीं है, तब तो वह तुरंत बता सकेगी कि वह प्रशंसा झूठी है और पूरी बात ही उलट जाएगी। प्रशंसा को सदैव ही निष्कपट एवं हार्दिक रहने दीजिये।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उसे सरप्राइज करें...
    उसे सरप्राइज करें: सरप्राइज, किसी लड़की को यह दिखाने के बढ़िया तरीके होते हैं कि आप उसके बारे में सोचते रहते हैं और उसके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आपको किसी बड़ी पार्टी की योजना बनाने की या उसके लिए पपी (puppy) आदि खरीदने की आवश्यकता नहीं है (हालांकि ये विचार कुछ विशेष परिस्थितियों में बड़े काम के होते हैं!) सरप्राइज सीधा सादा भी हो सकता है जैसे कि, जिस दिन वह दुखी हो तब आप उसके घर आइस क्रीम का डिब्बा और उसके मन पसंद डी वी डी ले कर पहुँच जाएँ या जब उसको बिलकुल भी आशा न हो तब उसके पर्स या तकिये के नीचे एक छोटा सा नोट छोड़ दीजिये।
    • कुछ लड़कियां सरप्राइज होना बहुत पसंद नहीं करती हैं, इसलिए यदि आप अपनी बनाई जाने वाली योजना के संबंध में बहुत निश्चित नहीं हैं, तब चुपके से उसकी भावनाओं का पता लगाइये या कुछ भी दीवानगी करने से पहले, उसे सूक्ष्म संकेत दीजिये।
    • यह कदम तभी सफल होगा यदि आप का सरप्राइज बढ़िया होगा – अपनी बांह पर उसके चेहरे का टैटू ले जाकर उसके सामने कर देना या उसको एकाएक यह सूचना देना कि आप सदा के लिए, दूसरे स्थान पर जा रहे हैं, कोई बहुत अच्छी बात नहीं है। इस प्रकार के सरप्राइज, आम तौर पर, पसंद नहीं किए जाते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उसको बताइये कि आप उसे कितना प्यार करते हैं:
    यदि आप सचमुच में इस लड़की से प्यार करते हैं तब उसे दिखाने का सबसे आसान, सीधा सादा तरीका तो यह है कि आप उसे बता दें। इसके बारे में बहुत बातें बनाने की, या हवाई जहाज़ से लटकने वाला “मैं तुमसे प्यार करता हूँ” बैनर बनाने की आवश्यकता नहीं है, आपको चाहिए कि जब भी आप दोनों को एकांत मिले, गंभीरता और ईमानदारी से ये शब्द दोहरा दें।
    • यदि आपको बिलकुल वही शब्द, “I love you”, कहने में हिचकिचाहट होती हो तब उस जैसा कुछ कहने का प्रयास करिए, जैसे कि, “मुझे लगता है कि मुझे तुम्हारे साथ समय बिताना अच्छा लगता है” या कुछ और रोमांटिक बात जैसे कि, “तुमने मेरा दिल चुरा लिया है”। उसे समझ में आ जाएगा।
    • यदि आप पहली बार ऐसा कह रहे हों तो, यदि वह इसी बात को तुरंत न भी दोहराए, तो निराश मत हो जाइए। संभव है कि जानकारी को समझ पाने में उसे कुछ समय लगे। याद रखिए कि “मैं तुमसे प्यार करता हूँ” कोई सवाल नहीं है जिसका जवाब मांगा जाये।
    • दूसरी ओर, हो सकता है कि यह सुन कर वह सातवें आसमान पर पहुँच जाये कि अंततोगत्वा जिन शब्दों को सुनने की वह कब से प्रतीक्षा कर रही थी, उनको कहने की हिम्मत आपने जुटा ही ली, और इन्हीं शब्दों को आपसे कहने का सुअवसर हाथ से न जाने दे। परंतु जब तक आप करेंगे नहीं, तब तक जानेंगे नहीं!
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपने व्यवहार से

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 दयालु बनिए...
    दयालु बनिए: चाहे आप जहां भी और जिसके साथ भी हों, सदैव दयालु बने रहकर लड़की को यह दिखाइए कि आप उससे प्यार करते हैं। यदि आप एकांत में तो उसके साथ दुनिया के सबसे सहृदय व्यक्ति जैसा व्यवहार करते हैं, मगर लोगों के बीच घटिया व्यक्ति जैसा, तब आपका सहृदय होना व्यर्थ है। आपको हर समय शत-प्रतिशत शिष्ट व्यक्ति बने रहना होगा।
    • लड़की के साथ सहृदय होने का अर्थ है कि, बगैर कहे, आप उसकी बातें सुनें, उसकी राय का सम्मान करें (चाहे आप असहमत ही क्यों न हों), उसकी प्रशंसा करें, उसको कभी भी अपने संबंध में नीचा न देखने दें और उसके लिए अच्छी चीज़ें करें।
    • यह दर्शन कि “नारियां ताड़न की अधिकारी होती हैं” बिलकुल ही निम्नस्तरीय है, लड़कियां ऐसे लोगों को पसंद करती हैं जो उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, विशेषकर जब प्रश्न संबंध बनाने का हो, तब।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ईमानदार रहिए...
    ईमानदार रहिए: जब सवाल प्यार का हो, तब ईमानदारी बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप ईमानदार नहीं हैं, तब लड़की आप पर विश्वास नहीं करेगी और यह आपके सम्बन्धों के लिए अच्छी बात नहीं है। आपको सदैव सच ही बोलना चाहिए, चाहे वह इस बारे में हो कि आप पिछली रात कहाँ थे या इस बारे में कि आपसे उसका प्रिय मग टूट गया है। संभव है कि उस समय वह आपसे नाराज़ हो जाये, मगर अंततोगत्वा वह आपकी ईमानदारी की सराहना ही करेगी।
    • आपको अपनी भावनाओं के संबंध में उससे ईमानदार रहना चाहिए। अगर आप उसके प्यार में पड़ रहे हों, मगर अभी कहा कुछ नहीं हो, तब हिम्मत जुटाइये और कह डालिए। जब बात भावनाओं की हो, तब सच बोलना सदैव ही सर्वश्रेष्ठ नीति होती है।
    • जो भी समस्याएँ या कठिनाइयाँ आयें उनका सामना मिल जुल कर करिए, बातों को अंदर दबा कर मत रखिए। इस प्रकार से उसे पता चलेगा कि आप उसका विश्वास कर रहे हैं। आप दोनों निकट आएंगे और आपका संबंध और भी सुदृढ़ होगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 विचारपूर्ण बनिए (Be thoughtful):
    छोटे छोटे विचारपूर्ण शब्द और कृत्य किसी लड़की को यह दिखाने के लिए बहुत काफी होते हैं कि आप उससे प्यार करते हैं। विचारपूर्ण होने से लड़की को यह पता चलता है कि आपको उसके विचारों और भावनाओं की परवाह है। हो सकता है कि आप स्वभावतः ही विचारपूर्ण हों, अन्यथा यह दिखाने के लिए कि आप उसकी परवाह करते हैं, आपको अलग से प्रयास करना पड़ेगा। आप उसकी पसंद नापसंद का पता लगा कर, अपनी स्वार्थी पृवृत्तियों पर लगाम लगा कर और उसकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दे कर, यह कर सकते हैं।
    • यह कुछ विधियाँ हैं जिनसे आप अधिक विचारपूर्ण हो सकते हैं: पता करिए कि वह अपनी कॉफी कैसी पसंद करती है (शक्कर, दूध वगैरह) और सुबह या भोजन के बाद उसके लिए एक कप लाइये; चाहे आपकी रुचि न भी हो, तब भी उसको यह चयन करने देना कि कौन सी मूवी देखी जाएगी; किसी किताब, जो वह पढ़ना चाहती हो या सी डी जो वह सुनना चाहती हो उसके बारे में की गई किसी टिप्पड़ी को याद करिए और फिर वह किताब या सी डी उसके लिए खरीदिए। आपको उसके जन्मदिन या अपनी पहली डेट जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं और तिथियों की याद रखनी चाहिए, तथा उन अवसरों को चिन्हित करने के लिए उसको कप केक या एक आकर्षक कार्ड दीजिये।
    • विचारपूर्ण होने का अर्थ यह भी है कि आप ध्यान रखें कि आपके कृत्यों का उस पर क्या प्रभाव होगा। जैसे कि यदि आप दोस्तों के साथ रात में कहीं बाहर जाने वाले हैं और उससे संपर्क नहीं कर पाएंगे, तब आपको उसे बता देना चाहिए कि आप उसे सुबह फोन करेंगे। इस प्रकार से वह चिंतित नहीं रहेगी कि आप कहाँ रह गए। अथवा यदि आपकी अनेक महिला मित्र हैं, तब आपको उसकी उपस्थिती में उनसे बहुत छेड़ छाड़ या छूना लिपटना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे वह असुरक्षित महसूस करेगी।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 स्नेहमय बनिए:
    स्नेही होने से लड़की को स्पष्ट संकेत मिलता है कि आप उससे प्यार करते हैं। हाथ पकड़ना, आलिंगन (hug) और किस या चुंबन करना, “जानेमन” “दिलबर” जैसे प्यार के नामों से या ऐसे किसी नाम से पुकारना जो केवल आप दोनों के बीच हों, स्नेही होने का भाग है। आपको यह स्नेहिल व्यवहार केवल तब के लिए नहीं बचा कर रखना है, जब आप दोनों एकांत में हों, आप सार्वजनिक रूप से या मित्रों के बीच भी उसके कंधों पर या कमर के इर्द गिर्द हाथ रख कर स्नेहिल हो सकते हैं। विश्व को प्रदर्शित करिए कि आप इस लड़की के साथ हो कर गौरवान्वित हैं और इसी से उसे पता चल जाएगा कि आप उसे प्यार करते हैं।
    • कभी कभी आपको संपर्क करने में पहल करनी चाहिए। सड़क पर चलते समय उसका हाथ पकड़िए या पीछे से उसे आलिंगन में भर कर अचंभित करिए।
    • बस उन चीजों को मत करिए जिनसे वह असहज हो जाये। शायद अपने परिवार और मित्रों की उपस्थिति में उसे आपका अपने साथ लिपटना आदि पसंद नहीं आए, क्योंकि इससे उसे अटपटा लग सकता है। उसकी भावनाओं का ध्यान रखिए और सुनिश्चित करिए कि आपको मालूम रहे कि सीमाएं कहाँ हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उदात्त (Chivalrous) बनिए:
    अपने साथ लड़की (या किसी भी महिला) के साथ शिष्टता का व्यवहार करके सिद्ध करिए कि उदात्तता अभी भी जीवित है। उसके लिए द्वार खोलने का प्रयास करिए, उसको रैस्टौरेंट में पहले भोजन मंगाने का आदेश देने दीजिये, ठंड लगने पर उसे अपनी जाकेट देने का प्रस्ताव करिए और जब आप उसे घर छोड़ने जाएँ तब सुनिश्चित करें कि वह घर के अंदर ठीक ठाक पहुँच जाये। आम तौर पर, किसी भी प्रकार के कृपा प्रदर्शन के बिना, आपको यह प्रयास करना चाहिए कि वह सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। उसे यह पता चलने दीजिये कि आप सदैव उसके साथ हैं और आवश्यकता पड़ने पर आप पीछे नहीं हटेंगे।
    • जान लीजिये कि सभ्य व्यक्ति होने का यह अर्थ नहीं है कि आप उसके लिए हर समय, सब कुछ करते रहेंगे या यह मान लेंगे कि वह अपना ध्यान स्वयं नहीं रख सकती है, चूंकि उसे यह अपमान लग सकता है। उसे बताइये कि आपको उसका स्वतंत्र होना कितना अच्छा लगता है मगर आप समय समय पर उसके लिए “कुछ” करना चाहते हैं।
    • उदात्त होने का अर्थ उसको सदैव खतरे में फंसी लड़की ही समझना उतना नहीं है, जितना कि उसको यथायोग्य सम्मान देना।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 समर्थन दीजिये:
    जिस लड़की से आप प्रेम करते हैं उसे यथासंभव समर्थन दीजिये। इसका अर्थ है कि आप उसे अपने लक्ष्यों को पाने और सपनों को सच करने के लिए प्रेरित करिए और उनको मूर्खतापूर्ण अथवा अवास्तविक कह कर हंसी में मत उड़ा दीजिये। जब भी कर सकें, आपको उसकी सहायता करनी चाहिए या वहाँ पर उपस्थित रहना चाहिए जहां उसे आपकी आवश्यकता हो। आप जितना समझ सकते हैं, वह उससे कहीं अधिक उसकी सराहना करगी।
    • आप अनेक तरीकों से उसका समर्थन कर सकते हैं, चाहे, जिस नाटक में उसका छोटा सा रोल हो, उसे देख कर या स्कूल अथवा कार्यालय में दिये जाने वाले प्रेसेंटशन के अभ्यास को सुन कर या जब उसको आवश्यकता हो तब उसको अपना दुख बांटने दे कर।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उसके लिए उपस्थित रहिए:
    उसकी आवश्यकता के समय उपस्थित रह कर आप किसी लड़की को यह दिखा सकते हैं कि आप उससे प्रेम करते हैं। उसका अपनी पक्की सहेली से झगड़ा हुआ हो, उसको परीक्षा में अपेक्षित परिणाम न मिला हो या वह किसी निकट संबंधी के निधन से दुखी हो, आपका काम बस इतना है कि वहीं रहें और उसको पता लगने दें कि चाहे जो भी हो, आप उससे प्यार करते हैं। अच्छे समय में साथ रहना ठीक है, मगर प्यार की असली परीक्षा तभी होती है जब दुख में आप साथ साथ रह सकते हों। जब उसे सच में आपकी आवश्यकता हो तब आप उसके लिए वहीं रहिए और तब उसे आपकी भावनाओं के संबंध में कोई संदेह नहीं रहेगा।
    • आप किसी का साथ बहुत से तरीकों से दे सकते हैं। आप उनको रोने के लिए सहारा दे सकते हैं, उनको उनकी महानता की याद दिला कर उनका हौसला बढ़ा सकते हैं, या उनके साथ कुछ हका फुल्का करके उनका दिल बहला सकते हैं। उसको किस चीज़ की सबसे अधिक आवश्यकता है, यह जानने के लिए परिस्थिति को समझिए।
    • और किसी लड़की को “अपनी” आवश्यकता के समय साथ रख कर भी आप यह दिखा सकते हैं कि आप उससे प्रेम करते हैं। जब आप कठिनाई में हों तब उसे अलग थलग या अंधेरे में मत रखिए, उसे साथ रखिए और अपनी भावनाओं को बांटने दीजिये। उसे पता चल जाएगा कि आप उस पर विश्वास करते हैं और उस पर निर्भर हैं और आप दोनों को यह एहसास है कि साथ साथ आप अधिक सुदृढ़ हैं।

सलाह

  • हर लड़की अलग होती है, इसलिए अपने कृत्यों को व्यक्तित्व विशेष के अनुसार निर्धारित करिए। यदि आप उससे सचमुच में प्यार करते हैं, तब आपको पता होना चाहिए कि उसे क्या पसंद है और उसे क्या अच्छा लगता है। उससे, उसकी रुचियों की जानकारी लीजिये ताकि आप उसे पहचान सकें और अपने स्नेह को उसके अनुसार ढाल सकें। सभी लड़कियों को फूल और मूवीस नहीं पसंद आती हैं, इसलिए जिन प्रशंसकों को वह पसंद करती है और जिनका वह भाग है, उस पर ध्यान दीजिये।

चेतावनी

  • आप जो भी करें, मगर लड़की को यह दिखाने में मत हिचकिचाइए कि आप उसे प्यार करते हैं। यदि उसे नहीं पता है या समझ में नहीं आता है कि आप उसकी कितनी परवाह करते हैं, तब तो शायद आप उसे हमेशा के लिए खो बैठेंगे। डरिए मत, हिम्मत बाँधिए, जोखिम उठाइये और चाहे जो भी हो, स्वयं को वहाँ तक ले जाइए। आप केवल इसलिए तो उस लड़की को खो कर पछताना नहीं चाहते हैं, क्योंकि आप अपनी भावनाओं को उसे बताने में डरते थे।
  • यदि आप लड़की से सचमुच में प्यार करते हैं तब उससे प्रतिबद्ध रहिए। उससे पूछिये कि वह कैसे सहज रहेगी और निष्ठावान बने रहिए। यदि आप उसको चिंता का कोई कारण देंगे, या आपके पास उससे छुपाने को कुछ है तो वह उसको आपसे दूर कर सकता है और कर ही देगा।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 21 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ६,३०,९३७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६,३०,९३७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?