कैसे एक लड़की को पहली बार किस करें (Kaise Ladki ko pehli baar Kiss karen)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

वह प्यारी है और खुबसूरत है और फाइनली आपको लग रहा हैं कि...यही सही समय है किस करने का? अगर आपने पहले कभी उसे किस नहीं किया है (या कभी किस ही नहीं किया हैं) यह कुछ डराने वाला हो सकता हैं। लेकिन चिंता नहीं करे! एक छोटी तैयारी और थोड़ा सा अभ्यास और आपके जानने से पहले आप इसमें माहिर हो जायेंगे। बिल्कुल न डरे: आपने अपना मन बना लिया है....तो आगे बढे और लड़की को चूमे!

विधि 1
विधि 1 का 3:

सफलता की तैयारी करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अभ्यास:
    आरामदायक होने और अच्छे से किस करने के लिए सर्वश्रेष्ठ तरीका अभ्यास हैं। यह जाहिरी तौर पर एक सलाह लगती है मगर इससे असल में मदद मिलती हैं। आप अपने हाथ पर, या किसी और चीज या किसी दुसरे इंसान पर अभ्यास कर सकते हैं।
    • ध्यान रहे, आप किसी दूसरे इंसान को किस नही करना चाहेंगे क्योंकि अगर आप उस लड़की से जुड़े हुए है जिसे आप किस करना चाहते है या जल्द ही किस करना चाहते है और उसे इस बात का पता चल जाये, वह उदास हो जायेगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सुनिश्चित करे कि आपकी श्वास की महक अच्छी है:
    लड़की कभी भी लहसुन सी या घटिया स्वाद को किस के बाद चखना नहीं चाहेगी, जैसे कि इससे बहुत गलत हो सकता हैं। मिलने से पहले या उसे देखने से पहले, दातो और जीभ को साफ करे और माउथ वाश का इस्तेमाल करे! श्वास की महक अच्छी बनाये रखने के लिए मिलने के दौरान ठंडे पेय की जगह पानी पीने की कोशिश करें। इसके अलावा आप मिंट को मुँह में रख सकते है या मिलने के दौरान कुछ मिनिट के लिए मिंट युक्त चबाने वाले गम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
    • अगर आप किसी रेस्टोरेन्ट में है, अपना पसंदीदा माउथ फ्रेशनर साथ ले जाये। खाने के बाद अनुमति ले और स्नानागार (बाथरूम) में जाये। अपनी सांस को ताजा करे, अपनी श्वास की महक अच्छी है सुनिश्चित करने के लिए, अपने हाथ को चेहरे के सामने रखे और श्वास छोड़ कर उसे सूंघ कर पता करे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 थोड़ी सी इश्कबाजी करे:
    यह मन बनाने में मदद कर सकता हैं। उसे बताये जो उसने पहन रखा है वो बहुत अच्छा लग रहा हैं; उसे इससे अच्छा लगेगा! अगर वह दोस्त तरीके से बहुत मुक्के मारती है या परेशान करती है, इसका मतलब वह आपके द्वारा छुए जाना चाहती हैं। जब आप उसे कुछ दिखाना चाहते है तो सुरक्षित रहते हुए जल्दी से उसका हाथ पकड़ ले। वह इसकी सराहना करेगी कि उसे पूर्ण अजीब तरह से एक दूसरे को देखना और शर्माना आदि नहीं करना पड़ रहा हैं।
    • अगर आप बहादुर है तो जब आप दोनों हंस रहे है उस समय अपनी बाहें उसकी कमर पर रख सकते है और कुछ चंचल या अच्छा सा कह सकते है जैसे "तुम बहुत सुन्दर हो!"
    • उसे सवारी के लिए पूछे, या गुदगुदी करे अगर वो ऐसा पसंद करती है। ऐसा लगातार ना करे, जब आप यह करे, यह सम्मान के साथ करे। उसके स्तन या नितम्ब ना पकड़े।
    • इश्कबाजी उसे आपको किस करने के लिए और खुला बनाएगी। किस करने को पहाड़ की चोटी पर पहुचने की तरह सोचे। आपको चोटी पर पहुँचने के लिए छोटा सा सफर तय करना होगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 परिस्थिति उपयुक्त है:
    सही परिस्थिति इसे काफी हद तक आसान बना देता हैं। किस करने का सही समय मुलाकात के अंत के दौरान होता हैं, जब आप सामान्यतः अलविदा कहते है, जब आप घूमने के लिए बाहर होते है, या फिल्म देखना खत्म करने के तुरन्त बाद। आपने ये जरूर ध्यान दिया होगा कि ये सारा समय काफी निजी है और इसमें केवल आप दोनों ही होने चाहिए। यह महत्वपूर्ण है! आप पहले किस के लिए निजी समय को चुने।
    • किस भी निजी ही रहना चाहिए। चुम्बन के बारे में बताये नहीं। यह असभ्य हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पूछे:
    यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा क्योंकि हम केवल अतिआकर्षक लोगो को फिल्मो में किस करते हुए देखते है, लेकिन लड़की को अच्छे तरीके से पूछते समय कि क्या आप उन्हें किस कर सकते है यह उन्हें जताने का बहुत अच्छा तरीका है कि आप उनकी इज्जत करते है और उनकी भावनाओ को समझते है। वह इसकी सराहना करेगी!
    • आप कुछ ऐसा कह सकते है जैसे: "मैं तुम्हे अभी इसी समय किस करना चाहता हूँ? क्या ऐसा करना ठीक है?" या " क्या तुम मुझ से अभी किस करवाना चाहती हैं?"
विधि 2
विधि 2 का 3:

श्रेष्ठ तकनीक

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपना चेहरा धीमे से उसकी तरफ बढ़ाये:
    इस संकेत को सभी जानते है कि आप किस के लिए बढ़ रहे हैं। यह उसे चुनाव देगा जिससे आपको पता चल सके कि वह इस किस के लिए असहज है और आप थप्पड़ खाने से भी बच सकेंगे। अपनी आँखे तब तक बंद नहीं करे जब तक आप किस करने ही वाले हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक बंद मुँह वाले सामान्य किस करने की कोशिश करें:
    लड़की को पहली बार किस करते समय जीभ का इस्तेमाल नहीं करे। किस शुरू करने से तुरन्त पहले आखे बंद करना नहीं भूले।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने सर को मोड़े। थोड़ा सा बाजु में जाये:
    अगर आप उसके एकदम सामने है, तो आप होंठो को उसके होंठो की जगह अपनी नाक उससे टकरा बैठेंगे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 धीरे धीरे आगे बढे और उसके अनुसार अनुसरण करे:
    अगर वह भावुक और संजीदा किस वाली है, वो आपको होंठो को उसके होंठो में लंबे समय तक जकड़ के रख लेगी; आपको अपने होंठ ज्यादा हिलाने की भी जरूरत नहीं होगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने हाथो का इस्तेमाल करें:
    अगर आप चाहते है तो, आपका चेहरा अपने हाथो से पकडे और अंगूठे से उसके गालो को सहलाये। यह करते समय सुनिश्चित करे कि आपका एक हाथ खुला है और उसकी कमर पर या उसकी पीठ पर पीछे की और हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 नरम और प्यार भरे रहे:
    किस एक शांत वार्तालाप की तरह है: आप सज्जन, सौम्य, दयाशील रहना चाहेंगे, और आप उसे पुनः बुलाना चाहेंगे!
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 श्वास ले:
    आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे कि कितने सारे लोग सांस लेना भूल जाते हैं जब वो ज्यादा किस नहीं कर चुके होते हैं! अगर आप लगातार किस करना चाहते है लेकिन आपको सांस लेने के लिए समय निकालने में दिक्कत हो रही है, उसके होंठो से दूर हटने की कोशिश करते हुए उसके माथे और गालो को किस।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 जब आप तैयार हो तब रुक जाये:
    धीरे धीरे कुछ सेकंड या मिनट रुकने के बाद दूर हटे! और अपनी आँखे खोले। बधाई दे! पहले किस के बाद का हर किस "काफी" आसान होता जाता हैं। आप पहाड़ की चोटी पर पहुँच चुके हैं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

निपुण होना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    फ्रेंच किस सीखना: किस करने वालो के लिए यह अगला मुख्य सिखने वाला हुनर हैं। यह इतना मुश्किल नहीं जितना लग रहा है और, अभ्यास के साथ, यह आपके किस के अभ्यास में एक शानदार जोड़ होगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 समझनेे के लिए सीखे:
    पहले बार समझना मुश्किल होता हैं, खासकर जब आप दोनों को अपनी लय पकड़ने में मुश्किल हो रही हो, लेकिन समय के साथ यह डाब आसान हो जायेगा। ध्यान रहे इसमें अति नहीं करे और इसे हमेशा रोचक बना रहने देवे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 भावपूर्ण किस करना सीखे:
    एक बार आप अपने प्रदर्शन की बुनियादी तकनीक समझ लेते है, आप किस करने में बहुत अच्छा बनना चाहेंगे, और तब सब कुछ भावपूर्ण बनने पर निर्भर करता है। यह करना बहुत आसान हैं अगर आप खुद को शांत रखे और अपनी भावनाओ को बाहर आने दें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 दुसरे लोगो के सामने किस करना सीखे:
    सम्भावना है, आप अपनी लड़की के साथ जितने ज्यादा समय से है, आप खुद को दूसरे लोगो के सामने भी किस करते हुए पाएंगे (जैसे दो लोगो के साथ या बहुत ही सार्वजानिक मिलन के दौरान)। इसमें कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन आपको यह सब शिष्टाचार के साथ करना सुनिश्चित करना होगा!
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 दंतपट्टिका (braces) के साथ किस सीखे:
    अगर यह आपका पहले किस है तो इस बात की भी बहुत सम्भावना होगी कि आपके भी दंतपट्टिका (braces) लगी है। चिंता ना करे! फिल्मो और टेलीविजन कार्यक्रमो को दरकिनार करे, दंतपट्टिका (braces) के साथ किस करना उतना भी मुश्किल नहीं हैं।

सलाह

  • आपके होंठ फटे नहीं होने चाहिए, हल्की सी शक्कर लेकर उससे होंठो को रगड़े जिससे मरी हुई चमड़ी हट जायेगी।
  • होंठो को छूने से ठीक पहले। अतिरिक्त थूक को निगल ले और होंठो को हल्का का नम करने के लिए जीभ से गिला करे। ऐसा उसके सामने ना करे अन्यथा वो अजीब महसूस करेगी।
  • जबरदस्ती ना करे। अगर वह रुकना चाहती है लेकिन आप चुम्बन को लगातार रखना चाहते है, उसकी भावनाओ की इज्जत करे और किसी और समय फिर से कोशिश करे।
  • वह शायद हमेशा जबरदस्ती नहीं चाहेगी, तो यह सही ही है अगर वह आपको चूमना नहीं चाहती। फिर भी, अगर वह चूमना चाहते, आगे बढे!
  • एक चुम्बन एक रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कह सकता है तो सावधान रहे। किसी को नहीं चूमे अगर आप उसका मूल्य नहीं समझते।
  • हताश ना हो जाये अगर वह आपको नहीं चूमती- वह दबाव में हो सकती है या इसके लिए तैयार नहीं होगी।
  • चुम्बन में खो जाने के लिए एक हाथ उसके गर्दन के पीछे, उसकी कमर या उसके गालो पर रखने की कोशिश करे। एक बार आप सही स्थिति में आ जाये उसे आराम से धीरे धीरे अपने नजदीक खींचने की कोशिश करे।

चेतावनी

  • अगर वह चुम्बन नहीं चाहती तो उदास ना हो जाये, इसके लिए आपको आगे और भी बहुत से मौके फिर मिलेंगे!

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Cher Gopman
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Cher Gopman. शेर गोपमैन, न्यूयॉर्क सिटी स्थित एक डेट कोचिंग सर्विस, NYC Wingwoman LLC, के फॉउंडर हैं। 'NYC Wingwoman' मैचमेकिंग सेवाएँ, विंगवुमन सेवाएँ, वन-ऑन-वन कोचिंग, और इंटेंसिव बूटकैंप उपलब्ध कराते हैं। शेर एक सर्टिफ़ाइड लाइफ़ कोच और एक पूर्व साइकायट्रिक नर्स हैं, और उनके काम को Inside Edition, Fox, ABC, VH1, और The New York Post पर फ़ीचर किया जा चुका है। यह आर्टिकल १,०९,१५४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: युवा
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,०९,१५४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?