कैसे अपनी ड्रेस का सही साइज पता करें (Determine Your Dress Size)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किसी शॉप पर जाना और अपना सही साइज़ जानने के लिए एक के बाद एक कई सारी ड्रेस पहनकर देखना काफी परेशानी वाला अनुभव होता है | लेकिन चिंता न करें! हालाँकि अधिकतर स्टोर्स पर ड्रेस के साइज़ अलग-अलग होते हैं लेकिन जब आप अपना साइज जान लेंगे तो अपने लिए सही ड्रेस खरीदने में कोई परेशानी अनुभव नहीं करेंगे |

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपना ड्रेस साइज़ नापें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने बस्ट एरिया को नापें:
    सही साइज पाने के लिए आपको अपने बस्ट (bust) के पूरे हिस्से का नाप लेना होगा | ध्यान रहे कि मेजरिंग टेप या फीता (कपडे सिलने वाले का सॉफ्ट मेजर टेप ही लें) आपकी बाजुओं के नीचे से जाए |[१]
    • मेजरिंग टेप को बांधे लेकिन बहुत टाइट न रखें | अगर बहुत टाइट (अगर आपके बस्ट टेप के ऊपर से उभरकर बाहर आते हैं) रखेंगे तो आप गलत नाप ले लेंगे और ड्रेस सही रूप से फिट नहीं आ पायेगी |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कमर का नाप (waist size) लें:
    किसी एक ओर झुकें (किसी भी एक तरफ झुकें) और अपनी कमर की नेचुरल क्रीज़ खोजें | क्रीज़ पर कमर का नाप लें और ध्यान रखें कि फीता थोडा सा ढीला रहे |
    • आप बेली बटन (नाभि) से 2 इंच ऊपर की और नापकर भी नेचुरल वेस्ट खोज सकते हैं | यह आपकी वेस्टलाइन का सबसे छोटा हिस्सा होता है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने कूल्हों (hips) को नापें:
    अपने पैरों के पंजों पर खड़े हो जाएँ | अपने कूल्हों और पृष्ठ भाग के पूरे हिस्से के चारों ओर नापें | यह बेली बटन और क्रॉच (crotch) एरिया के बिलकुल बीच का हिस्सा होता है | आपको एक बार फिर से फीते को थोडा सा ढीला रखना होगा जिससे ड्रेस साइज़ बहुत छोटा न हो |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 साइज़ चार्ट देखें:
    ध्यान रखें कि अलग-अलग स्टोर्स का साइज़ चार्ट भी अलग हो सकता है और आपके नाप और साइज़ चार्ट पर भी यही नियम लागू होता है | आपको यहाँ अलग-अलग साइज़ की ऐसी बहुत वैराइटी मिल सकती हैं जो आपको फिट हो सकती हैं | लेकिन आप एक बेसिक गाइड के तौर पर साइज़ चार्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं |
    • अगर आप ऑनलाइन ड्रेस आर्डर कर रहे हैं और आपका नाप दो साइज़ के बीच में आ रहा हो तो उनमे से बड़ा साइज़ चुनें |
    • ड्रेस साइज़ जनरेटर से बचें क्योंकि इनसे गलत साइज़ मिलता है: ड्रेस साइज़ जनरेटर के बारे में दावा किया जाता है कि ये प्रत्येक स्टोर में (चूँकि अधिकतर स्टोर्स में महिलाओं के कपड़ों के अलग-अलग साइज़ होते हैं) आपकी ड्रेस का साइज़ बता सकते हैं |[२]
    • अगर आप यूरोपियन साइज़ देखेंगे तो आपको उस चार्ट पर नज़र डालनी होगी जो इंडियन साइज़ को यूरोपियन साइज़ में कन्वर्ट करता हो |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सही साइज़ के...
    सही साइज़ के लिए नंबर्स को वर्णमाला के अक्षरों में कन्वर्ट करें: कुछ स्टोर्स पर टिपिकल 6, 8, 10, 12 नंबर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि इसकी जगह पर XS, S, M आदि अक्षरों का इस्तेमाल किया जाता है | भाग्यवश, इन अक्षरों के साइज़ विशेषरूप से न्यूमेरिकल साइज़ से सम्बंधित होते हैं और आप इनके आधार पर अपना साइज़ जान सकते हैं |
    • इंडियन साइज़ में साइज़ 2 – XS है, साइज़ 4 – S है, साइज़ 6 है M, साइज़ 10 है XL और साइज़ 12 है XXL | ये आमतौर पर देखे जाते हैं लेकिन स्टोर्स के आधार पर साइज़ अलग-अलग हो सकते हैं |
विधि 2
विधि 2 का 3:

विशेष स्टोर्स पर साइज़ देखें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऑनलाइन शॉपिंग करते...
    ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमेशा साइज़ गाइड चेक करें: सभी में नहीं लेकिन अधिकतर ऑनलाइन क्लोथिंग वेबसाइट पर चार्ट होता है जो उनके साइज़ के नाप की जानकारी देता है | कई बार ड्रेस टिपिकल साइज़ से बड़ी या छोटी होगी इसलिए वेबसाइट की साइज़ गाइड के अलावा खुद नाप चेक करें |
    • एक ही वेबसाइट पर शॉपिंग करना बेहतर होता है क्योंकि आपको पहले से ही पता होता है कि आपके लिए सही साइज़ क्या है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 प्रत्येक स्टोर पर साइज़ चेक करें:
    जब आपको आपका सही नाप पता चल जाए तो आपको अलग-अलग स्टोर्स पर विभिन्न साइज़ चेक करने होंगे | कई स्टोर्स और ब्रांड्स अपने खुद के साइज़ ऑपरेट करते हैं जो अलग-अलग ड्रेस के भिन्न-भिन्न होते हैं | अपने नाप का आंकलन करने के लिए कई बार लेबल चेक करते रहिये |
    • टारगेट पर, उदाहरण के लिए, एक छोटे टारगेट (जिसमे न्यूमेरिक साइज़: 0 या 2) में बस्ट साइज़ 85.09 सेंटीमीटर से 86.39 सेंटीमीटर, कमर का नाप 66.04 सेंटीमीटर से लेकर 67.31 सेंटीमीटर और कूल्हों का नाप 91.44 से लाकर 93.98 सेंटीमीटर होता है |[३]
    • टॉप शॉप पर, इंडियन साइज़ 6 का बस्ट साइज़ 87 सेंटीमीटर होता है, वेस्ट साइज़ 69.2 सेंटीमीटर और कूल्हों का नाप 91.5 सेंटीमीटर होता है जो जेनेरिक साइज़ चार्ट से काफी छोटा होता है |[४]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पूछें:
    कई बार स्टोर पर मौजूद सेल्सपर्सन से अपनी ड्रेस साइज़ के बारे में पूछना अच्छा होता है | आप ऐसे कोई अकेले इंसान नहीं होंगे जो ड्रेस साइज़ को लेकर कंफ्यूज हों और अधिकतर स्टोर्स के सेल्सपर्सन ड्रेस की अलग-अलग साइज़ मेथड के बारे में जानकारी रखते हैं | जब तक आपको अपने सही नाप के बारे में पता नहीं चल जायेगा, वो आपकी मदद करेंगे |
विधि 3
विधि 3 का 3:

बेस्ट ड्रेस चुनें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्ट्रैट बॉडी के लिए सही ड्रेस चुनें:
    अगर आपका फिगर स्ट्रैट है (संकरे कूल्हे, बस्ट एरिया न के बराबर, पृष्ठ भाग भी न के बराबर) तो यहाँ ऐसी कुछ ड्रेस के बारे में बताया जा रहा है जो किसी और ड्रेस के मुकाबले आप पर ज्यादा खूबसूरत लगेंगी | इस तरह के बॉडी टाइप पर फिटिंग वाली शीथ (लपेटने वाली ड्रेस) और क्लासिक शिफ्ट ड्रेस बहुत आकर्षक लगती हैं |[५]
    • थोडा कर्वे मेन्टेन करने के लिए अगर आपके पास ज्यादा ऑप्शन न हो तो कमर पर बाँधने वाली ड्रेस या A-लाइन स्कर्ट बेहतर होती हैं |
    • आप ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनकर भी लोगों की नज़रों में ख़ास जगह बना सकती हैं | किसी ड्रेस की नैकलाइन कॉलरबोन और भुजाओं पर ज्यादा ध्यान आकर्षित कराती हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अगर आपका बॉडी...
    अगर आपका बॉडी शेप नाशपाती के शेप (पेअर शेप) है तो ऐसी ड्रेस चुनें जो बॉडी के ऊपरी हिस्से को उभारे: पेअर-शेप का मतलब है कि कूल्हों और पृष्ठ भाग का भरा हुआ होना और बस्ट एरिया के आस-पास का हिस्सा संक्रा होना | आपके ऊपरी शरीर पर ध्यान आकर्षित कराने के लिए ओपन-नैक और स्ट्रेपलेस ड्रेस बेहतर होती हैं जो आपकी खूबियों को उजागर करती हैं |[६]
    • कमर पर बाँधने वाली ड्रेस, फुल और A-लाइन स्कर्ट भी कूल्हों को उभारने में और आपको खूबसूरत दिखाने में बेहतरीन काम करती हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर आपका फिगर,...
    अगर आपका फिगर, हौरग्लास फिगर है तो अपने रूप को निखारें: इसका मतलब है कि आपका बस्ट एरिया और कूल्हे भरे हुए हैं जबकि संकरी कमर है | ऐसी बॉडी पर ऐसी ड्रेस चुनें जो कमर पर दबायी जा सके और आपके फिगर को खूबसूरती दे |
    • व्रैप, नीट ड्रेस और वेस्ट वाली शेथ अपने फिगर को बेहतर दिखाने के लिए उचित हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अगर आपका एप्पल...
    अगर आपका एप्पल शेप वाला फिगर है तो ऊपर की और ध्यान आकर्षित कराएं: इसका मतलब यह है कि आपके शरीर का सबसे संकरा हिस्सा पसलियाँ है जो नेचुरल वेस्ट के ऊपर होती हैं | ऊपर ध्यान आकर्षित कराने के लिए कमर को टारगेट करना बेहतर होगा क्योंकि यहाँ वेस्टलाइन बस्ट के बिलकुल नीचे रहेगी |
    • नैकलाइन के आस-पास डिटेल वाली ड्रेस चुनें क्योंकि इससे ऊपर की ओर ध्यान आकर्षित होता है |
    • किसी फुल स्कर्ट या A-लाइन स्कर्ट वाली ड्रेस से हौरग्लास फिगर (बोतल के आकार का) लुक मिल सकता है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अगर आपके बस्ट...
    अगर आपके बस्ट भरे हुए हैं तो नीचे की ओर ध्यान आकर्षित कराएं: अगर आपके बस्ट एरिया का नाप कूल्हे और पृष्ठ भाग के नाप की तुलना में ज्यादा भरा हुआ है तो अच्छा लुक पाने के लिए बस्ट से नीचे की ओर ध्यान आकर्षित करायें और अपनी चुनी हुई ड्रेस में इसी तरह के टॉप और बॉटम शामिल करें |
    • V-नैक और हाल्टर टॉप्स से भी स्लिमिंग इफ़ेक्ट पैदा किया जा सकता है (और भरे हुए बस्ट एरिया के साथ अच्छा लुक भी मिल सकता है) |
    • A-लाइन और फुल स्कर्ट स्टाइल से टॉप और बॉटम के बीच बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी | बॉटम पर डिटेल वाली ड्रेस चुनने से भी नीचे की ओर ध्यान आकर्षित करने में मदद मिल सकती है |

सलाह

  • अगर खुद का नाप लेना मुश्किल हो तो अपने किसी दोस्त की मदद लें |
  • हालाँकि ये नंबर अलग-अलग ब्रांड के अलग-अलग हो सकते हैं | किसी बड़े वीमेन स्टोर के 2x साइज़ की तुलना में चैन स्टोर के 2x साइज़ अलग होते हैं |

चेतावनी

  • नए कपडे खरीदते समय साइज़ के लिए हमेशा गारमेंट टैग जरुर चेक करें | कोट हेंगर साइज़ टैग्स अधिकांशतः गारमेंट टैग्स से अलग होते हैं |
  • एकदम सही नाव के लिए एक गहरी सांस भरें और फिर छोड़ें और इसके बाद ही खुद का नाप लें | गहरी सांस अंदर लेने पर खुद का नाप कभी भी न लें |


विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: LaTricia Brown
सहयोगी लेखक द्वारा:
मास्टर टेलर और क्रिएटिव डाइरेक्टर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा LaTricia Brown. LaTricia Brown एक मास्टर टेलर और डिज़ाइनर और सवाना, जॉर्जिया मेट्रो क्षेत्र में स्थित Trish B. Stylin की मालिक हैं। LaTricia को ब्राइडल डिज़ाइन, पुरुषों और महिलाओं के कपड़ों की डिज़ाइन, और फ़ैशन शो निर्देशन सहित एक दशक से अधिक का अनुभव है। सवाना कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिज़ाइन (SCAD) से एक्सेसरी डिज़ाइन में एक माइनर के साथ फैशन में BFA किया है। LaTricia ने न्यूयॉर्क शहर में W मैगज़ीन के साथ काम किया है और P. Diddy की पर्सनल स्टाइलिंग में सहायता की है। इन्होंने Sean John's 10-Year Anniversary Collection डेवलपमेंट में भी सहायता की है और Diddy की "If I Were King" डॉक्युमेंट्री में भी नजर आई हैं। यह आर्टिकल १३,९१३ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १३,९१३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?