कैसे अँग्रेजी पंक्चुएशन का सही उपयोग करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

इस इंटरनेट की दुनिया में, इंटरनेट की स्लैंग भाषा (हिंगलिश) के जन्म, और SMS के प्रयोग की बढ़ोत्तरी के साथ, हम में से कई लोग अंग्रेज़ी भाषा के पंक्चुएशन के मूलभूत सिद्धांतों को भूलते जा रहे हैं। क्या आप अपनी किसी एक क्लास के लिए एक उत्कृष्ट पत्र लिखना चाहते हैं या एक परिष्कृत और त्रुटिहीन लिखित प्रस्ताव अपने उच्चाधिकारी के सम्मुख रखना चाहेंगे? यदि ऐसा है, तो उचित पंक्चुएशन अत्यावश्यक है। इस आर्टिकल को अंग्रेज़ी पंक्चुएशन का क्रैश कोर्स समझें, और शुरू करने के लिए नीचे का पहला क़दम देखें।

विधि 1
विधि 1 का 8:

बड़े अक्षरों का उचित उपयोग (Using Proper Capitalization)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सदैव वाक्य का आरंभ बड़े अक्षर से करें:
    जबतक कि आप अग्रणी कवि न हों या आप किसी ब्रांड नाम जैसे “विकिहाऊ” या “आईपॉड” से वाक्य शुरू न कर रहे हों, प्रत्येक वाक्य का पहला अक्षर आपको बड़ा लिखना आवश्यक है।
    • बड़े अक्षर से वाक्य आरंभ करने का यहाँ एक उदाहरण है:

      She invited her friend over after school.

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बड़े अक्षरों से...
    बड़े अक्षरों से व्यक्तिवाचक संज्ञा और नामों को लिखना आरंभ करें: वाक्य आरंभ करने के साथ साथ, बड़े अक्षरों से व्यक्तिवाचक संज्ञा और उपाधियों को लिखना शुरू करें। किसी व्यक्ति, स्थानों, और वस्तुओं के नामों को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। शीर्षक, जो एक प्रकार की व्यक्तिवाचक संज्ञा हैं, वे होती हैं, कलाकृतियों के नाम (जैसे पुस्तकें, चलचित्र, नाटक, आदि), संस्थाएं, भौगोलिक क्षेत्र, और बहुत कुछ। उपाधियाँ आदरवाचक भी हो सकती हैं( महारानी, राष्ट्रपति महोदय, आदि)।
    • छोटे शब्दों और आर्टिकल्स जैसे “द”, “ऐन”, “और”, आदि के अतिरिक्त एक से अधिक शब्दों वाली उपाधियों और व्यक्तिवाचक संज्ञाओं के प्रत्येक शब्द बड़े अक्षर से आरंभ होने चाहिए। उपाधि का प्रथम शब्द बड़े अक्षर वाला होना चाहिए( ऊपर लिखे “ब्रांड नाम" के अपवाद को छोड़कर)।
    • यहाँ पर उपाधियों और व्यक्तिवाचक संज्ञा को बड़े अक्षर से आरंभ करने के कुछ उदाहरण दिये जा रहे हैं:

      Genghis Khan quickly became the most powerful man in Asia, if not the world.

      In her opinion, Queen Roberta's favorite museum in the world is the Smithsonian, which she visited during her trip to Washington, D.C., last year.

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 परिवर्णी के लिए बड़े अक्षरों का प्रयोग करें:
    परिवर्णी शब्द (या एक गढ़ा हुआ शब्द) कई शब्दों वाले व्यक्तिवाचक संज्ञा या उपाधि के प्रत्येक शब्द के पहले अक्षर से बनता है। लंबी व्यक्तिवाचक संज्ञाओं को छोटा करके उनके परिवर्णी शब्द लगातार प्रयुक्त होते हैं जिससे हर बार उनका ज़िक्र आने पर पूरे शब्द बार बार लिखने न पड़ें। कभी कभी परिवर्णी के अक्षरों को विराम के साथ लिखकर अलग दिखाया जाता है।
    • यहाँ बड़े अक्षरों वाला एक उदाहरण दिखाया गया है:

      The CIA and the NSA are just two of the USA's many intelligence agencies.

विधि 2
विधि 2 का 8:

वाक्य के अंत में विराम चिन्हों का प्रयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 घोषणात्मक वाक्यों और...
    घोषणात्मक वाक्यों और वक्तव्यों के अंत में बिन्दु (पूर्ण विराम) लगाएँ: प्रत्येक वाक्य में कम से कम एक विराम चिन्ह होता है—अंत में। वाक्यों के अंत में प्रयुक्त होने वाले विराम चिन्हों में सबसे आम बिन्दु है (".", “पूर्ण विराम” भी कहलाता है)। यह साधारण बिन्दु घोषणात्मक वाक्यों के समाप्त होने पर लगाया जाता है। सबसे अधिक वाक्य घोषणात्मक होते हैं। जो वाक्य किसी तथ्य को बताते हैं या किसी सुझाव का वर्णन करते हैं या समझाते हैं, घोषणात्मक वाक्य होते हैं।
    • इस उदाहरण में वाक्य के अंत में सही विधि से बिन्दु (पूर्ण विराम) लगाना दिखाया गया है:

      The accessibility of the computer has increased tremendously over the past several years.

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 प्रश्नों के अंत में प्रश्नचिन्ह लगाएँ:
    वाक्य के अंत में लिखा हुआ प्रश्नचिन्ह ("?") दर्शाता है कि ये प्रश्नवाचक वाक्य-- अर्थात प्रश्न है। किसी प्रश्न, संदेह, या जांच के अंत में इस पंक्चुएशन चिन्ह को लिखना चाहिए।
    • यहाँ वाक्य के अंत में सही विधि से प्रश्नचिन्ह लगाना बताया गया है:

      What has humanity done about the growing concern regarding global warming?

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 विस्मयादिबोधक वाक्यों के...
    विस्मयादिबोधक वाक्यों के अंत में विस्मयादिबोधक चिन्ह का प्रयोग करें: विस्मयादिबोधक बिन्दु ("!", को "विस्मयादिबोधक चिन्ह" या "चीख चिन्ह" भी कहते हैं) उत्साह या बड़े महत्त्व को बताता है। उद्गार के अंत में विस्मयादिबोधक बिन्दु लगाया जाता है-- अक्सर केवल एक शब्द में प्रचंड भावना की छोटी अभिव्यक्ति है।
    • यहाँ वाक्य के अंत में सही विधि से विस्मयादिबोधक बिन्दु लिखने के दो उदाहरण हैं:

      I can't believe how difficult the exam was!

      Eek! You scared me!

विधि 3
विधि 3 का 8:

अर्धविराम के प्रयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 वाक्य में अंतराल...
    वाक्य में अंतराल या ठहराव दिखाने के लिए अर्धविराम का प्रयोग करें: अर्धविराम (“,”) एक बहुमुखी विरामचिन्ह है। दर्जनों स्थितियों में इसके प्रयोग की आवश्यकता हो सकती है। एक बारंबार होने वाला मामला है अपोज़िटिव-- वाक्य के बीच में अंतराल जो कर्त्ता की जानकारी को बढ़ाकर बताता है।
    • वाक्य के बीच में अंतराल को दर्शाने के लिए ये एक उदाहरण है:

      Bill Gates, CEO of Microsoft, is the developer of the operating system known as Windows.

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक क्रम में...
    एक क्रम में तीन या उससे अधिक वस्तुओं को लिखते समय अर्धविरामों का प्रयोग करें: एक ही शृंखला में लिखी वस्तुओं को अलग दिखाने के लिए अर्धविरामों का प्रयोग आम है। आमतौर पर प्रत्येक वस्तु के बीच में और आखिरी से पहले वाली वस्तु और आगे आने वाले संयोजक के बीच में अर्धविराम चिन्ह लिखे जाते हैं।
    • हालांकि कई लेखक संयोजक के पूर्व अर्धविराम नहीं लगाते हैं (जिसे क्रमिक अर्धविराम या "ऑक्सफोर्ड कॉमा" कहते हैं), क्योंकि आखिरी अर्धविराम चिन्ह के बिना भी "और" जैसे संयोजक से सूची के अंत का ज्ञान होता है।
    • यहाँ सूचिक्रम में प्रयुक्त अर्धविरामों के दो उदाहरण हैं--एक ऑक्सफोर्ड कॉमा के साथ और एक बिना उसके।

      The fruit basket contained apples, bananas, and oranges.

      The computer store was filled with video games, computer hardware and other electronic paraphernalia.

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक संज्ञा का...
    एक संज्ञा का वर्णन करने वाले दो या उससे अधिक विशेषणों के बीच में अर्धविराम चिन्ह लिखें: कभी कभी कई गुणों वाले एक ही कर्त्ता का वर्णन करने के लिए एक के बाद एक विशेषणों का प्रयोग किया जाता है। अर्धविरामों का ऐसा प्रयोग क्रम में लिखी वस्तुओं को अलग करने जैसा ही है, एक अपवाद के साथ: अंतिम विशेषण के बाद अर्धविराम चिन्ह लिखना "गलत" है।
    • यहाँ विशेषणों को अलग करने के लिए अर्धविराम चिन्ह के सही और गलत उपयोग के उदाहरण दिये गए हैं:

      CORRECT: The powerful, resonating sound caught our attention.

      INCORRECT: The powerful, resonating, sound caught our attention.

  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बड़े भौगोलिक क्षेत्र...
    बड़े भौगोलिक क्षेत्र से, उसीके भीतर के छोटे क्षेत्र को अलग करने के लिए अर्धविराम चिन्ह का प्रयोग होता है: निश्चित भौगोलिक स्थानों या क्षेत्रों के नाम देते समय, सबसे छोटे स्थान से आरंभ होकर बड़े क्षेत्रों कि ओर बढ़ते हैं। उदाहरण के लिए, आप एक निश्चित शहर के बारे में बात करते समय उस शहर का नाम लेते हैं, फिर उस राज्य का जिसमें वो है, और तब उस देश का जिसमें वो है। प्रत्येक भौगोलिक नाम (अंतिम नाम के अतिरिक्त) के बाद एक अर्धविराम चिन्ह लिखते हैं। ध्यान रखें कि यदि वाक्य जारी रहता है तो एक अर्धविराम चिन्ह अंतिम (सबसे बड़े) भौगोलिक क्षेत्र के बाद लगाया “ही” जाता है।
    • यहाँ भौगोलिक क्षेत्रों के नाम लिखते समय सही अर्धविराम चिन्ह लगाने के दो उदाहरण हैं:

      I am originally from Hola, Tana River County, Kenya.

      Los Angeles, California, is one of the largest cities in the United States.

  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 परिचयात्मक वाक्य को...
    परिचयात्मक वाक्य को शेष वाक्य से अलग दिखाने के लिए एक अर्धविराम चिन्ह का प्रयोग करें: परिचयात्मक वाक्य (जो एक या उससे अधिक पूर्वसर्गिक वाक्य होते हैं) संक्षेप में वाक्य का परिचय देते हैं और प्रसंग उपलब्ध कराते हैं किन्तु ये वाक्य के विषय और विधेय के भाग नहीं होते। इसलिए, इसे मुख्य विषयवस्तु से अलग दिखाने के लिए एक अर्धविराम लिखते हैं।
    • यहाँ परिचयात्मक वाक्य को शेष वाक्य से अलग दिखाने के लिए अर्धविराम के प्रयोग के दो उदाहरण है:

      After the show, John and I went out to dinner.

      On the back of my couch, my cat's claws have slowly been carving a large hole.

  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 दो स्वतंत्र खंडों...
    दो स्वतंत्र खंडों को अलग करने के लिए एक अर्धविराम चिन्ह का प्रयोग करें: एक वाक्य में दो स्वतंत्र खंडों के होने का अर्थ है कि आप मूल अर्थ को बनाए रखते हुये उस वाक्य को दो छोटे वाक्यों में बाँट सकते थे। यदि आपके वाक्य में एक संयोजक के द्वारा अलग किए दो स्वतंत्र भाग हैं (जैसे "और", "जैसे", "परंतु","के लिए", "न", "अतः", या "फिर भी"), संयोजक के पहले एक अर्धविरामचिन्ह लगाएँ।
    • यहाँ स्वतंत्र भागों वाले वाक्यों के दो उदाहरण हैं:

      Ryan went to the beach yesterday, but he forgot his sunscreen.

      Water bills usually rise during the summer, as people are thirstier during hot and humid days.

  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 सीधा सम्बोधन करते...
    सीधा सम्बोधन करते समय एक अर्धविराम चिन्ह का प्रयोग करें: वाक्य के आरंभ में जिस व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करना हो, उसका नाम पुकारें, और वाक्य से व्यक्ति का नाम अलग रखने के लिए नाम के बाद अर्धविराम चिन्ह लिखें। ध्यान रहे कि ऐसा अर्धविराम लिखने में कम आता है, क्योंकि साधारणतः बोलते समय इसका प्रयोग किया जाता है। आमतौर पर लेखक दूसरे साधनों से ये बता देते हैं कि कौन किससे बोल रहा है।
    • यहाँ सीधे सम्बोधन का एक उदाहरण है:

      Amber, could you come here for a moment?

  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 वाक्य में सीधे...
    वाक्य में सीधे उद्धरण के बाद अर्धविराम चिन्ह लगाना चाहिए: वाक्य में जिस उद्धरण का परिचय प्रसंग या वर्णन से दिया जा रहा है उस से ठीक पहले वाले शब्द के बाद ही अर्धविराम चिन्ह लिखना चाहिए। दूसरी ओर, अप्रत्यक्ष उद्धरण से पहले अर्धविराम चिन्ह लगाना आवश्यक “नहीं” है (जब आप किसी व्यक्ति की कही बात को उसके नहीं, बल्कि अपने शब्दों में बता रहे हैं)। इसके अलावा, यदि आप पूरी बात को नहीं, बल्कि केवल उसके कुछ शब्दों को दोहरा रहे हैं, तो अर्धविराम लगाने की आवश्यकता नहीं है।
    • यहाँ पर सीधी बात का एक उदाहरण है जिसमें अर्धविराम की ज़रूरत होती है।

      While I was at his house, John asked, "Do you want anything to eat?"

    • यहाँ अप्रत्यक्ष उद्धरण का एक उदाहरण है जिसमें अर्धविराम की ज़रूरत नहीं होती है।

      While I was at his house, John asked me if I wanted anything to eat.

    • यहाँ एक आंशिक सीधी बात का उदाहरण है, जिसमें उसकी लघुता के कारण और वाक्य के बीच में होने के कारण, अर्धविराम की ज़रूरत नहीं होती:

      According to the client, the lawyer was "lazy and incompetent."

विधि 4
विधि 4 का 8:

कोलन और सेमीकोलन के प्रयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 दो संबन्धित मगर...
    दो संबन्धित मगर स्वतंत्र भागों को अलग करने के लिए सेमीकोलन का प्रयोग करते हैं: सेमीकोलन का उचित प्रयोग अर्धविराम जैसा है, पर उसके समान नहीं है। एक ही वाक्य में एक स्वतंत्र भाग की समाप्ति और दूसरे स्वतंत्र भाग के आरंभ के बीच सेमीकोलन लिखते हैं। ध्यान रखें, अगर दोनों भागों में बहुत अधिक शब्द हैं या जटिल हैं, तो बेहतर होगा कि दोनों के बीच “बिन्दु” (“पूर्ण विराम”) लगा कर, दो अलग वाक्य ही बना दें।
    • यहाँ सेमीकोलन के सही प्रयोग का एक उदाहरण है:

      People continue to worry about the future; our failure to conserve resources has put the world at risk.

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वस्तुओं की जटिल...
    वस्तुओं की जटिल शृंखला को अलग करने के लिए सेमीकोलन का प्रयोग करते हैं: आमतौर पर, एक क्रम में वस्तुओं को अर्धविराम से अलग करते हैं, किन्तु उन स्थानों पर जहां एक या अधिक वस्तुओं को वर्णन की ज़रूरत होती है, पाठक को भ्रम से बचाने के लिए अर्धविराम के साथ साथ सेमीकोलन का भी प्रयोग करते हैं। वस्तुओं और उनके वर्णनों को एक दूसरे से अलग करने के लिए सेमीकोलन का प्रयोग करते हैं। किसी वस्तु को उसीके वर्णन से अलग करने के लिए अर्धविराम का प्रयोग करते हैं।
    • यहाँ एक सूची में सेमीकोलन के सही प्रयोग का एक उदाहरण है जिसके बिना उसका अर्थ कुछ और ही हो जाता:

      I went to the show with Jake, my close friend; his friend, Jane; and her best friend, Jenna.

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 किसी सूची का...
    किसी सूची का परिचय देने के लिए कोलन का प्रयोग करें: मगर ध्यान रहे, कोई विचार, जिसमें वस्तुओं के नामों की “सूची” लिखनी हो, वहाँ कोलन नहीं लगाया जाता है। दोनों एक जैसे हैं, मगर हैं अलग अलग। अक्सर वाक्य के अंत में लिखे ये शब्द, “निम्नलिखित”, या “इस प्रकार से है” के बाद कोलन तब लिखा जाएगा जब उसके बाद नयी, वर्णनात्मक जानकारी होगी।
    • यहाँ कोलन के सही प्रयोग का एक उदाहरण है:

      The professor has given me three options: to retake the exam, to accept the extra credit assignment, or to fail the class.

    • दूसरी ओर, यहाँ कोलन के प्रयोग का एक गलत उदाहरण है:

      The Easter basket contained: Easter eggs, chocolate rabbits, and other candy. In this case you would simply omit the colon.

  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक नया सुझाव...
    एक नया सुझाव या उदाहरण बताने के लिए कोलन का प्रयोग करें: वर्णनात्मक वाक्य या वर्णन के बाद भी कोलन का प्रयोग ये बताने के लिए किया जाता है कि अगली सूचना इसके संबंध में ही होगी। इससे हमें इसके संबंध में ऐसा सोचने में सहायता मिलेगी “एक ही वस्तु वाली सूची का परिचय”।
    • यहाँ इस प्रकार से कोलन के प्रयोग का उदाहरण है:

      There's only one person old enough to remember that wedding: grandma.

  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 शीर्षक के भागों...
    शीर्षक के भागों को अलग करने के लिए कोलन का प्रयोग करें: कुछ ललितकलाओं के कार्यों, विशेषकर पुस्तकों और चलचित्रों में, लंबे, विभाजित शीर्षक होते हैं। ऐसे स्थानों पर, मुख्य नाम के बाद जो आता है उसे “उपनाम” कहते हैं। इनको अलग करने के लिए कोलन का प्रयोग करें।
    • यहाँ विभाजित, लंबे नामों के साथ कोलन के सही प्रयोग का उदाहरण है:

      Fred's favorite movie was The Lord of the Rings: The Fellowship of the Ring, though Stacy preferred its sequel, The Lord of the Rings: The Two Towers.

विधि 5
विधि 5 का 8:

हाइफेन और डैश के प्रयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 किसी शब्द में...
    किसी शब्द में उप पद लगाते समय एक हाइफेन लिखना चाहिए: इसको लिखने से उस शब्द को पढ़ना आसान हो जाता है। जैसे कि, अगर आप re-examine, शब्द मे से हाइफेन हटा दें तो यह reexamine, हो जाएगा, और दो "e" भ्रम उत्पन्न करेंगे। कई शब्दों में उपसर्ग अलग करने के लिए हाइफेन लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है, जैसे restate, pretest, और undo। उपसर्ग के बाद हाइफेन लगाने के लिए शब्दकोश के मार्गदर्शन का आश्रय लें।
    • यहाँ हाइफेन के अच्छे प्रयोग का उदाहरण है:

      Cara is his ex-girlfriend.

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 जब कई छोटे...
    जब कई छोटे शब्दों को मिलाकर एक जटिल शब्द बनाते हैं तो हाइफेंस का प्रयोग करते हैं: यदि आपने कभी भी किसी ऐसी वस्तु के बारे में लिखा है जो gold-plated, radar-equipped, or one-size-fits-all, तब तो आपने इस तरह हाइफेन का प्रयोग किया होगा। दो या उससे अधिक शब्दों को मिलाकर जब एक लंबा वर्णनकारी शब्द बनाते हैं, तो सभी “भागों” को अलग करने के लिए हाइफेंस लगाते हैं।
    • यहाँ एक जटिल शब्द बनाने के लिए हाइफेन लिखने का उदाहरण है:

      The up-to-date newspaper reporters were quick to jump on the latest scandal.

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अंकों को शब्दों...
    अंकों को शब्दों के रूप में लिखने में हाइफन का प्रयोग करें: सौ से कम वाले अंकों के शब्दों के बीच में हाइफेन लिखें। सौ से बड़े अंकों के हिज्जे ध्यान से लिखें- यदि संख्या को विशेषण के रूप में लिखा गया है, तो हाइफेन लिखा जाएगा, क्योंकि सभी संयुक्त विशेषणों के साथ हाइफेन लगाया जाता है। (This is the one-hundredth episode). वर्ना, सौ से छोटी संख्या जब बड़ी संख्या के साथ लिखते हैं तो हाइफेन लिखा जाता है, जैसे, He lived to be one hundred twenty-one.
    • संख्या लिखते समय “and” मत लिखिए, जैसे इस उदाहरण में, "The amount is one hundred and eighty"। आमतौर पर अमरीका और कनाडा में "and" न लिखने की गलती होती है। वैसे, दुनिया के और सभी अँग्रेजी- भाषी देशों में, "and" को शामिल किया जा सकता है।
    • यहाँ सौ से छोटी और बड़ी संख्याओं में क्रम से हाइफेन के प्रयोग के दो उदाहरण हैं:

      There are fifty-two playing cards in a deck.

      The packaging advertised one thousand two hundred twenty-four firecrackers, but it contained only one thousand.

  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 किसी वक्तव्य के...
    किसी वक्तव्य के बीच में एक छोटी रुकावट के लिए एक डैश लगाना चाहिए: डैश (“--“ या “—“) हाइफेन से थोड़ा लंबा होता है और इसे विचार, अतिरिक्त वक्तव्य, या नाटकीयता से अचानक हुये परिवर्तन को दिखाने के लिए लगाया जाता है। इसे प्रारम्भिक वक्तव्य को और भी स्पष्ट करने के लिए लगाया जाता है, मगर इसे वाक्य के संदर्भ में होना चाहिए। अन्यथा, कोष्ठक का प्रयोग करें। ध्यान रखें कि बाकी वाक्य का प्रवाह उसी तरह से चलते रहना चाहिए जैसे कि डैश वाला भाग, वाक्य में हो ही नहीं।
    • ये जानने के लिए कि डैश का प्रयोग सही है या नहीं, डैश के भीतर के शब्दों को हटा कर देखें। यदि वाक्य तितर-बितर सा लगता है, या उसका कोई अर्थ नहीं निकलता है, तो आप डैश लगाने की जगह उसे दोबारा लिखना चाहेंगे।
    • ब्रिटिश इंगलिश के अनुसार डैश से पहले और उसके बाद स्थान छोडना चाहिए।
    • यहाँ डैश के सही प्रयोग के दो उदाहरण हैं:

      An introductory clause is a brief phrase that comes — yes, you guessed it — at the beginning of a sentence.

      This is the end of our sentence — or so we thought.

  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 दो पंक्तियों में...
    दो पंक्तियों में आने वाले एक शब्द के दो भागों के बीच में हाइफेन लगाना चाहिए: हालांकि आजकल आमतौर पर इसका प्रयोग नहीं होता है, टाइपराइटर पर हाइफेन (“-“) एक आम विराम चिन्ह हुआ करता था, जिसे एक लंबे शब्द के भागों को दो पंक्तियों में लिखने के लिए लगाते थे। ये तरीका अब भी कुछ पुस्तकों में दिखता है, पर कंप्यूटर के शब्द प्रोसेसिंग प्रोग्राम्स की प्रामाणिकता के सामर्थ्य ने इसे कम कर दिया है।
    • यहाँ पंक्ति बदलने के कारण एक शब्द के दो भागों के बीच हाइफन लगाने का एक उदाहरण है:

      No matter what he tried, he just couldn't get the novel's elec-
      trifying surprise ending out of his head
      .

विधि 6
विधि 6 का 8:

संबंध कारक चिन्ह का प्रयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आधिपत्य दिखाने के...
    आधिपत्य दिखाने के लिए शब्द के साथ ये चिन्ह s वर्ण के साथ लगाया जाता है: अधिकार व्यक्त करने के इस चिन्ह (“” ‘ “”) के विभिन्न उपयोग हैं। एकवचन और बहुवचन संज्ञा के साथ इसके प्रयोग के अंतर के बारे में सावधानी रखें। एकवचन संज्ञा में इसे एस से पहले लगाते हैं ('s), जबकि उसी संज्ञा के बहुवचन रूप में एस के बाद इसको लगाते हैं (s'). यह नियम अनेक बंधनों के साथ नीचे स्पष्ट किया गया है।
    • उन संज्ञा शब्दों में सावधानी रखें जिन्हें हमेशा बहुवचन ही माना जाता है, जैसे children और people। ये बहुवचन संज्ञा शब्द हैं फिर भी 'sका प्रयोग होगा।
    • उन सर्वनामों का भी ध्यान रखें जो अपने आप में अधिकारपूर्ण हैं और उनमें संबंधकारक चिन्ह लगाने की आवश्यकता नहीं होती, जैसे hers और its। (It's का अर्थ है it is या it has). इस चिन्ह और s के बिना भी Their अधिकारपूर्ण है, केवल उपदेशात्मक विशेषण में ये theirs हो जाता है।
    • यहाँ संबंधकारक चिन्ह का एकवचन संज्ञा के साथ अधिकार दिखाने का एक उदाहरण है:

      The hamster's water tube needs to be refilled.

    • यहाँ संबंधकारक चिन्ह का बहुवचन संज्ञा के साथ अधिकार दर्शाने का एक उदाहरण है:

      In the pet store, the hamsters' bedding needed to be changed.

    • यहाँ "s" के बिना बहुवचन संज्ञा का अधिकार दिखाने के लिए संबंधकारक चिन्ह का एक उदाहरण है:

      These children's test scores are the highest in the nation.

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 संबंध कारक चिन्ह...
    संबंध कारक चिन्ह से दो शब्दों को जोड़कर एक संक्षिप्त शब्द भी बनाया जाता है: संक्षिप्त शब्द दो शब्दों के मेल से बनते हैं। जैसे, cannot से can't, "it is" से "it's", you are से you're,और "they have" से they've बन जाते हैं। हर संक्षिप्तता में एक या दोनों शब्दों के छोड़े गए अक्षर या अक्षरों के स्थान पर संबंधकारक चिन्ह आ जाता है।
    • your और you're जैसे स्वत्वबोधक सर्वनामों के सही प्रयोग को निश्चित करें। इनकी अदला- बदली एक बड़ी आम गलती है।
    • यहाँ it is को संक्षिप्त करने के लिए संबंधकारक चिन्ह का प्रयोग, स्वत्वबोधक एकवचन संज्ञा के साथ इसका प्रयोग और साथ ही सत्वबोधक सर्वनाम (hers, theirs, its) से सही रूप में इसे निकाल देने का उदाहरण है:

      Friends of hers explained that it's her idea, not theirs, to refill the hamster's water tube and change its bedding.

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सामान्य कोटेशन के...
    सामान्य कोटेशन के अंदर के कोटेशन के लिए एक ही कोटेशन चिन्ह का प्रयोग ये दिखाने के लिए करें कि एक कोटेशन के अंदर दूसरा कोटेशन भी है: केवल एक कोटेशन चिन्ह जो बिलकुल संबंधकारक चिन्ह के समान दिखते हैं, एक कोटेशन को उसके भीतर के कोटेशन से अलग करने के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं। इन्हें सावधानी से प्रयोग करें: इस बात का सदा ध्यान रखें कि एक कोटेशन के आरंभ में कोटेशन चिन्ह तो लगता ही है, उसके अंत में भी लगेगा।
    • यहाँ पर एक वक्तव्य के अंदर दूसरे वक्तव्य का एक उदाहरण है:

      Ali said, "Anna told me, 'I wasn't sure if you wanted to come!'"

  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक वचन संज्ञा...
    एक वचन संज्ञा शब्द को बहुवचन संज्ञा शब्द में बदलने के लिए संबंधकारक चिन्ह का प्रयोग s के साथ न करें। यह एक बहुत ही आम गलती है। याद रखें कि साधारण तरीके से संज्ञा को बहुवचन शब्द में बदलने के लिए संबंधकारक चिन्ह का प्रयोग नहीं किया जाता है।
    • यहाँ संबंधकारक चिन्ह के सही और गलत प्रयोग के कुछ उदाहरण हैं:

      CORRECT - apple → apples

      INCORRECT - apple → apple's

विधि 7
विधि 7 का 8:

तिरछी रेखा के प्रयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जब उचित हो...
    जब उचित हो तब and को or से अलग करने के लिए स्लैश का प्रयोग करना चाहिए: ऐसी कहावतों में जिनमें and/or स्लैश के साथ ( " / " ) लिखे होते हैं, उनमें बताए गए विकल्प एक दूसरे से भिन्न नहीं होते हैं।
    • यहाँ पर अच्छे “and/or” के उपयोग का उदाहरण है:

      To register, you will need your driver's license and/or your birth certificate.

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 गीत या कविता...
    गीत या कविता से उद्धृत करते समय स्लैश का प्रयोग लाइन तोड़ दिखाने के लिए करें: स्लैशों का प्रयोग तब अधिक उपयोगी होता है जब किसी गीत या कविता का मूल संरूपण फिर से बनाना अव्यावहारिक हो। इस प्रकार से स्लैशों का प्रयोग करते समय ध्यान रखिए कि स्लैशों के पहले और बाद में एक एक स्थान रिक्त छोड़ा जाये।
    • गीत में लाइन परिवर्तन करते समय स्लैशों के प्रयोग का यह एक उदाहरण है:

      Row, row, row your boat / Gently down the stream. / Merrily, merrily, merrily, merrily, / Life is but a dream.

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 साथ ही, जब...
    साथ ही, जब दो संज्ञाओं को जोड़ रहे हों तो, स्लैश का उपयोग “and” शब्द के स्थान पर करिए: “and” के स्थान पर स्लैश के उपयोग से आप यह सुझाव देते हैं कि दिये गए, दोनों विकल्पों की महत्ता बराबर है। इन विकल्पों का प्रयोग वहाँ पर सावधानी से अधिक ज़ोर दें के लिए करिए, जहां “and” वैसा न कर सके, और साथ ही पाठक भी उलझने से बचा रहे। वही चीज़ आप “or” के साथ भी कर सकते हैं, जैसे “his/her” में। मगर स्लैश का स्वतंत्र उप-वाक्यों को अलग करने के लिए उपयोग न करें।
    • यहाँ पर कुछ उदाहरण हैं यह दिखाने के लिए कि कैसे स्लैश का उपयोग इस प्रकार से न किया जाये:

      CORRECT:
      "The student and part-time employee has very little free time."
      "The student/part-time employee has very little free time."

      INCORRECT:
      "Do you want to go to the grocery store, or would you prefer to go to the mall?"
      "Do you want to go to the grocery store / would you prefer to go to the mall?"

विधि 8
विधि 8 का 8:

विभिन्न पंक्चुएशन चिन्हों का उपयोजन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 किसी मौखिक अथवा...
    किसी मौखिक अथवा लिखित स्त्रोत को सीधे उद्धृत करने के लिए उद्धरण चिन्ह का उपयोग करें: आम तौर पर उद्धरण चिन्हों का उपयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि सूचना “उद्धृत” है। ऐसे भी कहा जा सकता है कि यदि आप किसी के बोले हुये शब्दों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं या उनकी लिखी किसी चीज़ का पुनर्लेखन कर रहे हैं तो आप उद्धरण चिन्हों का प्रयोग करेंगे।
    • नीचे उद्धरण चिन्हों के उपयोग के दो उदाहरण दिये गए हैं:

      "I can't wait to see him perform!" John exclaimed.

      According to the article, the value of the dollar in developing nations is "strongly influenced by its aesthetic value, rather than its face value."

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 स्पष्ट करने के लिए कोष्ठकों का उपयोग करें:
    कोष्ठकों का प्रयोग अक्सर उन चीजों को स्पष्ट करने के लिए किया जाता है जिनका अनुमान शेष वाक्य से नहीं किया जा सकता है। कोष्ठकों का उपयोग करते समय (“()”), सुनिश्चित करें कि वाक्य का पूर्ण विराम, उस स्थिति को छोड़ कर जब तक कि पूरा वाक्य ही कोष्ठक में न हो, कोष्ठक बंद होने के उपरांत ही लगाया जाये। ध्यान रखें कि कभी कभी कोष्ठक और अर्धविराम को एक दूसरे के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है।
    • यहाँ पर एक उदाहरण है कि कैसे कोष्ठक को स्पष्टीकरण के लिए प्रयोग किया गया है:

      Steve Case (AOL's former CEO) resigned from the Time-Warner board of directors in 2005.

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कोष्ठकों का प्रयोग...
    कोष्ठकों का प्रयोग उत्तर चिंतन दिखाने के लिए करिए: कोष्ठकों का प्रयोग, मूल वाक्य की पूरक सूचना को देने के लिए भी किया जा सकता है। इस परिस्थिति में यह निश्चय करना कठिन हो जाता है कि कोष्ठक का प्रयोग किया जाये अथवा नया वाक्य ही शुरू कर दिया जाए। मोटा मोटी यह नियम हो सकता है कि जटिल विचारों की अभिव्यक्ति के लिए तो नहीं, परंतु छोटे परिशिष्ट या उक्ति के लिए ही कोष्ठक का उपयोग करें।
    • यहाँ पर कोष्ठक का उत्तर चिंतन के उपयोग का उदाहरण दिया जा रहा है। ध्यान दीजिये कि बिन्दु (पूर्ण विराम) अंतिम कोटक के उपरांत लगता है – “पहले वाले के पहले नहीं”। यह भी देखिये कि यहाँ पर अर्धविराम माकूल नहीं है और न ही कोष्ठक का स्थान ले सकता है, जबकि पूर्णविराम या सेमीकोलन काम कर सकता है:

      You will need a flashlight for the camping trip (don't forget the batteries!).

  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 व्यक्तिगत टिप्पड़ियों के...
    व्यक्तिगत टिप्पड़ियों के लिए कोष्ठकों का उपयोग करें: कोष्ठकों की एक अतिरिक्त उपयोगिता यह है कि उनमें लेखक की सीधी टिप्पड़ी पाठक के लिए हो सकती है। आम तौर पर कोष्ठकों में दी गई टिप्पड़ियाँ पिछले वाक्य के संदर्भ में होती हैं। जैसा कि पहले कहा गया है, वह जितनी छोटी और सीधी होगी उतनी ही अच्छी होगी। यदि आपको लंबी चौड़ी बात कहनी है अथवा अपने लेख के विभिन्न पहलुओं को संदर्भित करना है तो बेहतर होगा कि नया वाक्य ही शुरू कर दीजिये।
    • यहाँ पर व्यक्तिगत टिप्पड़ी के लिए कोष्ठकों के प्रयोग का एक उदाहरण दिया गया है:

      Most grammarians believe that parentheses and commas are always interchangeable (I disagree).

  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 नियमित लेख में...
    नियमित लेख में संपादक के नोट को दिखाने के लिए बड़े कोष्ठकों का प्रयोग करें: आप किसी सीधी बात को स्पष्ट करने अथवा दोहराने के लिए बड़े कोष्ठकों (“[ ]”) का उपयोग कर सकते हैं। बड़े कोष्ठकों का उपयोग अक्सर “sic” शब्द (“thus” का लातिनी संस्करण) को सम्मिलित किए होता है, यह प्रदर्शित करते हुये कि पिछले शब्द या उक्तियाँ, मूल प्रति की गलतियों के साथ, “जैसी थीं” वैसी ही प्रस्तुत की गई हैं।
    • यह एक उदाहरण है, सीधे उद्धरण को स्पष्ट करने के लिए, बड़े कोष्ठकों के उपयोग का। (ध्यान दीजिये कि मूल उद्धरण था, “It was absolutely devastating!”)

      "'[The blast] was absolutely devastating!' said Susan Smith, a local bystander at the scene of the incident.

  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 गणित में संख्याओं...
    गणित में संख्याओं को दिखाने के लिए माध्यम कोष्ठक का उपयोग करें: कभी कभी, मध्यम कोष्ठकों (“{ }”) का उपयोग नियमित लेखन में बराबर और स्वतंत्र विकल्पों के समूहों को प्रदर्शित करने के लिए भी किया जाता है।
    • यहाँ पर मध्यम कोष्ठकों के दो उपयोगों के उदाहरण हैं। ध्यान दीजिये कि दूसरा तो शायद ही कभी प्रयुक्त होता है:

      The set of numbers in this problem is: { 1, 2, 5, 10, 20 }

      Choose your favorite utensil { fork, knife, spoon } and bring it to me.


सलाह

  • औपचारिक लेखन में प्रश्न चिन्हों और विस्मय बोधक चिन्हों के अतिशय प्रयोग से बचिए। आपके अधिकांश वाक्य वर्णनात्मक वक्तव्य होने चाहिए।
  • यदि आप अपने वाक्यों में, लगातार अर्धविरामों को न लगाने का निर्णय लेते हैं तो सुनिश्चित करिए कि आपका वाक्य विन्यास बिना उनके ठीक रहे। एक ऐसे पारंपरिक वाक्य का उदाहरण सोचिए जिसमें लगातार अर्ध विरामों की आवश्यकता हो: "My heroes are my parents, Mother Teresa and the Pope."
  • हालांकि डैश और कोष्ठकों की उपयोगिता एक जैसी ही है, परंतु याद रखिए कि कोष्ठक की अभिव्यक्ति डैश से मजबूत होती है।
  • डैश सामान्य तौर पर अनौपचारिक माने जाते हैं। आप संभवतः डैश के स्थान पर कोष्ठकों एवं यहाँ तक कि अर्ध विरामों का प्रयोग करना चाहेंगे। इसी प्रकार से अपने लेखन में डैश की आवृत्ती घटाइए; इसका उपयोग केवल कुछ गिने चुने महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर ज़ोर देने के लिए ही करिए।
  • अपने लेखन में बड़े वाक्यों, जिनमे बहुत से बिन्दु हों, को तोड़ कर छोटे छोटे वाक्य लिखने में हिचकिचाइए मत। आपका पाठक उसी लेखन की प्रशंसा करेगा जो स्पष्ट और छोटे छोटे वक्तव्यों के साथ सारगर्भित हो, न कि प्रति वाक्य 20 शब्द वाले एक पृष्ठ के पैराग्राफ़ की।
  • यदि आप व्यावसायिक रूप से लिख रहे हों तो निश्चय ही उन्हीं दिशा निर्देशों का पालन करें जो आपके नियोजक ने निर्धारित किए हों। कुछ मामलों में उनके नियम यहाँ दिये गए अथवा आपके द्वारा अन्यथा पढे गए नियमों से फ़र्क हो सकते हैं, तब उनके नियम ही प्रधानता लेंगे। जैसे कि कुछ कंपनियाँ लगातार अर्धविरामों का प्रयोग करती हैं (a, b, and c) और कुछ नहीं भी करती हैं (a, b and c)।
  • पंक्चुएशन चिन्ह का स्थान उद्धरण चिन्ह के पहले या बाद में, कहीं भी हो सकता है।
    • अमेरिकन अँग्रेजी में बिन्दु (पूर्ण विराम) एवं अर्ध विराम सदैव ही उद्धरण चिन्ह के अंदर रखे जाते हैं, “like so.“ ब्रिटिश अँग्रेजी में बिन्दु (पूर्ण विराम) एवं अर्ध विराम सदैव ही उद्धरण चिन्ह के बाहर रखे जाते हैं, “like so“, संभाषण को छोड़ कर, जहां पंक्चुएशन चिन्ह, उद्धरण चिन्ह के अंदर रखे जाएँगे: “like so,“
    • प्रश्न चिन्ह एवं विस्मय बोधक चिन्हों का प्रयोग संदर्भ पर आधारित होगा। यदि पूरा वाक्य ही प्रश्न हैं, और उद्धरण वाक्य के अंत में आने वाला शब्द या उक्ति है तो प्रश्न चिन्ह, उद्धरण चिन्हों के बाहर रहेगा। यदि पूरा वाक्य एक वक्तव्य है और उद्धरण प्रश्न है, तो प्रश्न चिन्ह उद्धरण के अंदर रहेगा।
      • Do you like to watch "The Office"?
      • वह चिल्लाया, "Where do you think you're going?"
  • अनेक व्याकरणविदों का मानना है कि सूचना लेने देने में कोष्ठकों एवं अर्ध विरामों की एक दूसरे के स्थान पर अदला बदली की जा सकती है। कभी कभी तो यह सती हो सकता है, मगर कुछ ऐसी परिस्थितियां भी हैं जहां कोष्ठकों का समूह अधिक माकूल हो सकता है, जैसे कि जब आप अपने व्यक्तिगत विचार व्यक्त कर रहे हों।
  • हाइफेन-डैश नियम के अपवाद भी हैं। मिश्रित शब्द बनाते समय, जब उनमें से एक शब्द स्वयं में ही दो शब्दों से मिल कर बना हो तब हाइफेन के स्थान पर एक “एन डैश” (-) का प्रयोग करें जैसे कि, "He took the Paris–New York route." एन डैश का प्रयोग, फैलाव बताने के लिए, संख्याओं के बीच में भी किया जा सकता है। ("A discussion on personal finance is found on pages 45–62.")
  • यदि आप को लगता है कि कोई वाक्य खींचता ही जा रहा है, तो एकाध अर्धविराम लगाने का तारीक खोजिए, ताकि पाठक को पढ़ने में सुविधा हो जाये। यदि कोई वाक्य बहुत लंबा हो जाये , तो उसको दो या अधिक वाक्यों में तोड़ने पर विचार करिए।

चेतावनियाँ

  • अँग्रेजी पंक्चुएशन माकूल विधि से प्रयोग करने से आपके लेखन का प्रवाह निर्बाध हो सकता है, मगर अति मत करिए। फालतू और भ्रामक संबंध कारक चिन्ह, अर्धविराम आदि लगाने से, कुछ छूट जाने की गलती करना बेहतर है।
  • पंक्चुएशन की गलतियों से बचने के लिए विभिन्न भाषाओं के पंक्चुएशन नियमों के अंतर को समझने का प्रयास करें।
  • पंक्चुएशन को केवल इसलिए प्रयोग मत करिए कि उसका प्रयोग अधिक बौद्धिक लगता है।
  • यह ध्यान रखिए कि पंक्चुएशन का उपयोग लेखन को विकसित करने और अधिक बुद्धिमान प्रतीति के लिएकिया जाना चाहिए। पंक्चुएशन का मूल उद्देश्य स्पष्टता की अभिवृद्धि है।

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 164 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ८,७१३ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,७१३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?