कैसे सुनामी आने पर अपनी रक्षा करें।

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

सुनामी, लगातार चलने वाली बहुत ही खतरनाक लहरें हैं, जो भूकंप गतिविधि या फिर पानी के भीतर होने वाले अन्य अशांति से आती हैं |[१] पिछले कुछ सालों से सुनामी एक अविश्वसनीय हानि का कारण बनी है | सुनामी से बचने के लिए आपको तैयार, सतर्क, और शांत बने रहना होगा | इस लेख में, आपको सुनामी से बचने के तरीके बताए गए हैं ताकि आप इनसे सीखकर पहले से ही सतर्क हो जाएं |

विधि 1
विधि 1 का 4:

पहले से तैयारी करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 खतरों के बारे में पहले से ही जान जाएं:
    जरुरी नहीं है कि जहाँ आप रहते हैं, वहाँ सुनामी आए | लेकिन, अगर आ जाए तो उसका सामना कैसे करें, इस महत्वपूर्ण घटना के बारे में जाने | आप संभवतः खतरे में है, अगर:
    • आपका घर, स्कूल, या कार्यस्थल समुद्र के पास, एक तटीय क्षेत्र में है |
    • आपके घर, स्कूल, या कार्यस्थल की भूमि की ऊंचाई समुद्र के स्तर पर (या उससे कम), फ्लैट (या उससे थोड़ा ऊपर) है | अगर आपको अपने घर, स्कूल, या कार्यस्थल की भूमि की ऊंचाई के बारे में नहीं पता है, तो पता लगाएं | कुछ स्थानीय अधिकारि, भूमि की ऊंचाई को खतरे की घंटी या चेतावनी मानते हैं |
    • यह चेतवानी के संकेत होते हैं, जो दर्शाते हैं कि आपके क्षेत्र में सुनामी आ सकता है |
    • आपके स्थानीय अधिकारियों ने सुनामी से अपनी रक्षा करने के बारे में जानकारी जारी दी है |
    • प्राकृतिक समुद्र बाधाएं जैसे टिब्बा की लेविस (leeves of dunes) को विकास के लिए हटा दिया गया है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ध्यान रखें, अगर...
    ध्यान रखें, अगर सुनामी आपके तटीय क्षेत्र में पहले भी आई है, तो: कुछ पुस्तकालय में या स्थानीय सरकार के कार्यालय में पूछ-ताछ करें | FEMA के वेबसाइट से आपको ऑनलाइन बाढ़ जोखिम के बारे में पता लग सकता है |[२]
    • अधिकांश सुनामी "रिंग ऑफ़ फायर" जो प्रशांत महासागर में एक क्षेत्र है, और भूगर्भिक गतिविधि के लिए जाना जाता है, में ही आए हुए हैं |[३] चिली, पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, और फिलीपींस विशेष रूप से कमज़ोर हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आसानी से प्राप्त...
    आसानी से प्राप्त होने वाले स्थान पर आवश्यक सामग्री रखें: अगर सुनामी (या अन्य प्राकृतिक आपदा) आ जाए, तो आपको इन सामग्रियों की आवश्यक्ता पड़ेगी | इसलिए, इनकी पहले से ही तैयारी कर के रख लें |
    • एक सुरक्षा पैक तैयार रखें: खाना, पानी, और एक प्राथमिक चिकित्सा किट की सब से ज्यादा जरुरत होती है | इसे आसानी से पाने वाली जगह (जो आपके बिल्डिंग में सब को पता हो), पर रखें | आप प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक रेनकोट या अन्य कोट, सुरक्षा पैक के पास रख सकते हैं |
    • एक निजी रक्षा पैक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के लिए और एक परिवार रक्षा पैक, आम वस्तुओं के साथ तैयार करें | परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए आवश्यक दवाई भी रखें | अपने पालतू जानवरों के लिए रक्षा पैक ना भूलें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक निकासी योजना बनाएं:
    इस योजना को पहले से बनाकर रखें ताकि जरुरत पड़ने पर काम आ सके | अपने परिवार, कार्यस्थल, स्कूल, और अपने व्यापक समुदाय को ध्यान में रखते हुए योजना बनाए | अगर आपके समुदाय में कुछ भी नहीं किया जा रहा है, तो एक समुदाय व्यापक निकासी योजना बनाना शुरू करें | योजना को बनाने की शुरुआत आप करें और फिर धीरे-धीरे अन्य निवासियों और स्थानीय अधिकारियों को भी शामिल करें | स्थानीय चेतावनी और निकासी योजना की कमी से आप अपने परिवार और अपने पूरे समुदाय को सुनामी के दौरान या उसके बाद चोट या मृत्यु के जोखिम में डाल रहे हैं |[४] इन सब चीज़ों को अपने निकासी योजना में शामिल करें |
    • परिवार और सहयोगियों से निकासी के विभिन्न विकल्पों के बारे में बात करें | उदहारण के लिए: जब आप अपने प्रियजनों से पुनर्मिलन करें और वहाँ सुनामी आ जाए |[५]
    • कुछ अभ्यास करें, ताकि समुदाय के सभी सदस्यों को पता चल सके कि सुरक्षित निकासी के लिए वे क्या करें और कहाँ जाएं |
    • एक ऐसी योजना बनाएं जिसमें समुदाय के हर एक सदस्य के बारे में पता लग सके | सुनिश्चित करें कि अक्षम लोगों और बीमार व्यक्तियों को सहायता प्रदान की जा सकें|
    • ध्यान दें कि चेतावनी और निकासी संकेतों को समुदाय वाले अच्छे से समझ जाएं | पर्चे वितरित करें या व्याख्यान दें ताकि सबको अच्छे से समझ में आ जाए |
    • भूकंप के दौरान कई सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे नष्ट हो जाते हैं, इसलिए मार्गों का उपयोग कर बाहर निकलने के लिए, कई सुरक्षा मार्गों को प्रदान करना याद रखें |
    • गौर करें कि किस तरह के "आश्रय क्षेत्र" निकासी क्षेत्रों में मौजूद हैं और क्या ऐसे आश्रय क्षेत्रों को पहले से ही विकसित करना जरुरी है?
विधि 2
विधि 2 का 4:

सुनामी संकेतों को पहचाने

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ध्यान दें, खासकर भूकंप के आने के बाद:
    अगर आप तटीय क्षेत्र में रहते हैं, तो भूकंप की घटना का तात्कालिक कारण, अलार्म, और अस्पष्ट कार्रवाई होनी चाहिए |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तटीय जल में...
    तटीय जल में तेजी से वृद्धि और गिरावट पर ध्यान दें: अगर समुद्र अचानक पीछे जाकर वापस आ जाए और खाली रेत को छोड़ दे, तो यह एक बड़ी चेतावनी का संकेत है कि पानी में अचानक अंतर्देशीय वृद्धि होने वाली है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पशुओं में अजीब...
    पशुओं में अजीब व्यवहार के परिवर्तन पर ध्यान दें: पशुओं का अपनी जगह को छोड़ना, मानव शरण लेने की कोशिश करना, असामान्य व्यवहार, या एक साथ समूह बनाना जो वे आमतौर पर नहीं करते हैं |[६]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 समुदाय और सरकार की चेतावनियों पर ध्यान दें:
    अगर स्थानीय अधिकारियों को चेतावनी देने का वक़्त ना मिले, तो आप ध्यान दें | पहले से ही अपने आप को सूचित करें कि स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी देने के लिए कैसी योजना बनाई है ताकि आप से गलती न हो और फिर इस चेतावनी को नजरअंदाज ना कर पाएं | इन जानकारियों के बारे में अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों, और समुदाय के साथ बात करें | अगर स्थानीय अधिकारियों के पास पर्चे, वेबसाइट, या अन्य जानकारी है, तो उनकी प्रतियों को बाटें या फिर स्थानीय अधिकारियों को यह भूमिका निभाने के लिए कहें |
विधि 3
विधि 3 का 4:

सुनामी के आने के पर बाहर निकलना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने सामान के बारे में ना सोचें:
    अगर सुनामी आ जाए, तो "संपत्ति को नहीं, लोगों को बचाएं" | अगर आप चीजों को बटोरने में लग जाएंगे, तो आपका बहुमूल्य समय खत्म हो जाएगा और आपको भागने में मुश्किल पड़ सकती है | अपने सुरक्षा पैक, गरम कपड़े (खुद के लिए और अपने परिवार के लिए) तुरंत ले लें | जब सुनामी आता है, तो लोग अपने कार्य को जल्दी-जल्दी करते हैं ना कि अपने सम्पति को बचाने के बारे में सोच कर परेशान होते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अंतर्देशीय या फिर ऊँची भूमि पर तुरंत जाएं:
    सब से पहले आपको तट, झील, या पानी के अन्य निकायों से "दूर भाग कर" ऊँची भूमि पर या पहाड़ियों पर चले जाना चाहिए | समुद्र के स्तर से 2 मील (3,200 m) अंतर्देशीय या 100 कदम (30 m) ऊपर की और चले जाएं |[७]
    • अपेक्षा करें की सड़कें, सुनामी में पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं:[८] अगर आप सड़कों से जाना चाहते हैं, तो दो बार सोचें | सुनामी में सारी सड़कें भूकंपीय गतिविधि के द्वारा या सुनामी से ही तबाह हो चुकी होंगी | सामान्य दिशा की ओर बढ़ने के लिए सही तरह से फैसला लें और अपने रक्षा पैक में एक कंपास जरूर रखें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऊँची भूमि पर चढ़ाई करें:
    अगर आप नीचे या अंदर नहीं जा पा रहें हैं क्योंकि आप फंस गए हैं, तो ऊंचाई पर चढ़ाई करें | भले ही यह सही ना हो क्योंकि संरचना भी ढह सकती है, लेकिन अगर आपके पास सिर्फ ये एक ही रास्ता रह गया है, तो एक उच्च मजबूत और ठोस इमारत को चुनें और उस पर चढ़ जाएं | जितना संभव हो सकें उतना ऊपर जाएं, यहाँ तक कि छत पर भी चढ़ जाएं |[९]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक ऊँचे मज़बूत पेड़ पर चढ़ जाएं:
    अंतिम उपाय के रूप में, अगर आप अपने आप को फंसा हुआ, नीचे या अंदर, या ऊँची इमारत पर चढ़ने में असमर्थ पा रहें हैं, तो एक ऊँचे, लम्बे, और मज़बूत पेड़ पर जितना ऊपर हो सके चढ़ जाएं | हालांकि, वह पेड़ सुनामी में डूब भी सकता है, लेकिन जब अन्य सभी विकल्प असंभव हो चुके हैं, तो आपको यह "जोखिम" उठाना ही पड़ेगा | जितना मज़बूत पेड़ होगा उतना ऊँचा वह खड़ा रहेगा और जितनी मज़बूत उसकी शाखाएं आराम करने के लिए होगी (आप वहाँ घंटों तक रह सकते हैं) उतनी देर तक आप जीवित रह पाएंगे |[१०]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अगर आप पानी...
    अगर आप पानी में फंस गए हैं, तो जल्दी से प्रतिक्रिया करें: अगर आप किसी भी कारण से सुनामी में फंस गए हैं और बाहर निकल नहीं पा रहें हैं, तो इन बातों का ध्यान रखते हुए कोशिश करें कि आप जीवित रह पाएं |
    • "कोई भी चीज़ जो पानी में तैर रही हो, उसे पकड़ें": कोई भी चीज़ जो पानी में तैर रही हो, जैसे कि: पेड़ के तने, दरवाज़े, मछली पकड़ने के उपकरण, आदि को पकड़ लें | जो भी आपके साथ पानी में हो | ताकि आप पानी के ऊपर ही रहें |[११]
विधि 4
विधि 4 का 4:

सुनामी के आने के बाद कैसे जीवित रहें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 झटकें और अतिरिक्त तरंगों से संभलें:
    सुनामी, लहरों में आते हैं | कई घंटों तक लहरें आ सकती है और हर अगली लहर पहले वाली लहर से भी बड़ी हो सकती है |[१२]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें:
    रेडियो सुनें और अद्यतन रहे कि क्या हो रहा है | मुँह से निकले वचन पर भरोसा ना करें | जल्दी वापस जाकर अत्यधिक लहरों में फंसने से बेहतर है की इंतजार करें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्थानीय अधिकारियों द्वारा...
    स्थानीय अधिकारियों द्वारा "सब ठीक है" जारी करने की प्रतीक्षा करें ताकि तभी आप वापस घर जा सकें: स्थानीय अधिकारी किस तरह से सूचना की घोषणा करेंगे, यह पता लगाएं | ध्यान रखें कि सुनामी की लहरों कि वजह से सारी सड़कें बर्बाद हो चुकी होंगी, और आपको विकल्प मार्गों का चयन करना पड़ सकता है |[१३] पहले से ही योजना बनाकर रखें ताकि सुनामी के बाद आपके पास चयन करने के लिए विकल्प मार्ग और सभा स्थान हों |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ध्यान में रखें कि सुनामी के बाद रक्षा जारी है:
    सुनामी के थम जाने के बाद, आपको हर जगह मलबा दिखाई देगा, आप देखेंगे कि, इमारतें ढह चुकी हैं, और टूटे-फूटे बुनियादी ढांचें खड़े हैं | कई लाशें भी पड़ी हुए है | पीने के लिए ताज़ा पानी नष्ट या बाधित हो गया है | खाने के लिए कुछ नहीं है | रोग, तनाव विकार, दु: ख, भुखमरी, और चोटें आदि सुनामी के बाद, सुनामी की ही तरह खतरनाक रूप ले लेती हैं । आपकी योजना में, सुनामी के बाद आप अपने आपको, परिवार को, और समुदाय को बचाने के लिए क्या करेंगे के बारे में भी जानकारी शामिल होनी चाहिए |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पुनर्वास योजना की...
    पुनर्वास योजना की जाँच के बारे में समुदाय रैली को सौंपें: अगर आपके स्थानीय अधिकारियों ने कार्रवाई की योजना नहीं बनाई है, तो उन्हें सुझाव दें कि एक समुदाय कार्रवाई समूह बनाकर पोस्ट-सुनामी की योजना बनाएं | सुनामी के बाद इन चीज़ों की जरुरत पड़ेगी:
    • ताज़ा पानी एकत्रित करने के लिए जगह की स्थापना: आपके समुदाय में बोतलबंद पानी या फ़िल्टर किया हुआ पानी की आपातकालीन समय में पानी की आपूर्ति के लिए जगह होनी चाहिए |
    • दूसरों के लिए अच्छे घर और इमारतों को खोलना: जो लोग संकट में है, उनकी मदद करें और उन्हें आश्रय प्रदान करें |[१४]
    • ध्यान दें की जरूरतमंद चीज़ें जैसे कि: बिजली जनरेटर (खाना पकाने के लिए), स्वच्छता के रखरखाव, स्वास्थ्य, और परिवहन सेवाएं उपलब्ध हों |
    • आपातकालीन आश्रय और भोजन वितरण हमेशा चालू हैं |[१५]
    • स्वास्थ्य देखभाल तुरंत हो रहें हैं |
    • आग और गैस के फटने को तुरंत शांत करना |

सलाह

  • अगर आप समुद्र के तट पर खडें हैं ओर समुद्र के प्रवाह को आश्चर्यजनक की तरह आते हुए देख रहें है, तो उसी समय उस जगह को खाली करें | यह जाँच करने के लिए आमंत्रण नहीं बल्कि विपरीत दिशा ओर भागने का संकेत है |
  • अगर समुद्र का प्रवाह तुरंत कम हो गया है, तो इसका मतलब है कि वह जल्द ही वापस आकर प्रहार करेगा |
  • जब आप पहली बार सुनें कि सुनामी आ रहे है, तो तुरंत ही अपनी आपातकालीन किट को लें और शहर/कस्बे या अंतर्देशीय चले जाएं जब तक कि अधिकारी "सब सही है" घोषणा ना कर दें |
  • जब आप समुद्र से दूर भाग रहें हैं, तो लोगों को भी सीटी के रूप में या अन्य तरीके से चेतावनी देते हुए भागें | स्पष्ट और ज़ोर से चिल्लाएं कि "सुनामी आ रहा है, सब ऊँची भूमि पर जाएं" बिना रुके | अगर समुद्र का परवाह कम हो गया है, तो इसका मतलब है कि आपके पास कुछ ही मिनटों का समय है सुनामी से बचने के लिए |
  • अपने बच्चों को भी वहाँ से ले जाएं और कोशिश करें की सब एक साथ रहें | सबको अच्छे से समझा दें कि अगर वे समूह से बिछड़ जाएं, तो कहाँ पर आकर एकत्रित होना है क्यूंकि पानी के प्रवाह में एक दूसरे का हाथ पकड़ना मुश्किल है | खास कर की अपने बच्चों को अच्छे से समझा दें कि अगर वे अलग हो जाएं तो खुद को जीवित कैसे रखें |
  • जब भी आप सुनामी की चेतावनी सुनें, तो उसे नजरअंदाज ना करें | तुरंत उस जगह को खाली करें और ऊँची, अंतर्देशीय अभयारण्य की तलाश करें | यह साबित करें की आप सुनामी के लिए तैयार हैं, ना कि प्रकृति माँ से कठोर या होशियार हैं और अपनी जान की क़ुरबानी दे बैठें | कोई भी चीज़ को बचाने के लिए पानी में ना जाएं |
  • अपने बच्चों को सुनामी के लक्षण के बारे में बताएं | 2004 में, 10 साल की टिली स्मिथ ने अपनी, अपने परिवार और लोगों की जान सुनामी से बचाई थी जिसके बारे में उसने भूगोल की कक्षा में पढ़ा था |[१६]
  • अगर कहीं दूर पर सुनामी का पता लग जाए, तो प्रमुख शहरों को कुछ घंटे पहले या उससे कम समय में सतर्क कर दिया जाता है | इन चेतावनियों पर ध्यान दें |
  • अगर आप सुनामी में फंस चुके हैं, तो तेरें या फिर किसी चीज़ को पकड़ने की कोशिश करें |

चेतावनी

  • सुनामी के दौरान मौत का पहला मुख्य कारण डूब कर मरना है | दूसरा प्रमुख कारण मलबे के नीचे दब के मरना है |[१७]
  • चेतावनी का इंतज़ार ना करें | अगर आपको लगे कि सुनामी आ रही है, तो तुरंत उस जगह को खाली करें |
  • जब सुनामी आ रही है, तो हमेशा पुलिस के निर्देश और सलाह को सुनें | आमतौर पर अधिकारियों के निर्देश को रेडियो पर सुनाया जाता है, इसे ध्यान से सुनें |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • भोजन
  • ताज़ा पानी
  • हर परिवार या समूह के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट |
  • प्रति व्यक्ति के लिए सूखे, गरम कपड़े और जलरोधक कोट |
  • अस्थमा इनहेलर या दिल की दवा जो नियमित आधार पर किसी भी व्यक्ति को जरुरत पड़ सकती है |
  • टॉर्च और बैटरी-प्रति परिवार या समूह के लिए |
  • आपातकालीन भोजन और पानी की आपूर्ति |
  • दो जोड़ी कपडे प्रति व्यक्ति के लिए |
  • शक्तिशाली चुंबक की जोड़ी-प्रति परिवार या समूह के लिए |
  • बैटरी या क्रैंक- संचालित रेडियो-प्रति परिवार या समूह के लिए |
  • प्रति व्यक्ति के लिए हवा वाले तकिये |
  • सेल फोन / मोबाइल फोन
  • कम्बल
  • उपयोगिता चाकू (सेना चाकू)
  • आपातकालीन धन
  • महत्वपूर्ण जानकारी की प्रतियां जैसे:जन्म प्रमाण पत्र, विल, पहचान पत्र
  1. U.S. Geological Survey, Circular 1187, Version 1.1 (2005), Surviving a Tsunami - Lessons from Chile, Hawaii, and Japan
  2. U.S. Geological Survey, Circular 1187, Version 1.1 (2005), Surviving a Tsunami - Lessons from Chile, Hawaii, and Japan
  3. U.S. Geological Survey, Circular 1187, Version 1.1 (2005), Surviving a Tsunami - Lessons from Chile, Hawaii, and Japan
  4. U.S. Geological Survey, Circular 1187, Version 1.1 (2005), Surviving a Tsunami - Lessons from Chile, Hawaii, and Japan
  5. U.S. Geological Survey, Circular 1187, Version 1.1 (2005), Surviving a Tsunami - Lessons from Chile, Hawaii, and Japan
  6. UNDP, UNDRO, (1992) An Overview of Disaster Management, p 35 (PDF)
  7. http://news.nationalgeographic.com/news/2005/01/0118_050118_tsunami_geography_lesson.html
  8. UNDP, UNDRO, (1992) An Overview of Disaster Management, p 35 (PDF)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ७७,८५० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७७,८५० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?