कैसे प्राकृतिक रूप से लाल होठ पायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आप अपनी हर एक चीज पर लाल लिपस्टिक के निशानों से परेशान हैं ? अगर आप अपने होठों को बिना कोई बाहरी वस्तु (जैसे लिपस्टिक) का उपयोग किये बिना लाल रंग के दिखाना चाहते हैं तो अपने होंठों को उनके प्राकृतिक रंग में लाने के लिए होंठों की कंडीशनिंग (conditioning) करने की शुरुआत करें | होंठों को एक प्राकृतिक रंग देने के लिए बेरी (berry) या चुकंदर के रस से बनाये गये लिप स्टेन (lip stain) का उपयोग करना एक सबसे अच्छा उपाय है | अपने होंठों को दिखने में सबसे सुंदर बनाये रखने के लिए, सनस्क्रीन और माँइस्चराइजर का उपयोग करें जिससे ये पपडीदार और मुरझाये हुए दिखने की बजाय हमेशा चमकदार और तरोताज़ा दिखें |

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपने होंठों को तैयार करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 चीनी के स्क्रब का उपयोग करें:
    होंठों पर रुखी और मृत त्वचा के बनने से आपके होंठ अपने स्वाभाविक रूप की अपेक्षा पीलापन लिए हुए हलके रंग के दिख सकते हैं | अपने होंठों के प्राकृतिक लाल रंग को वापस लाने के लिए आपको अपने लिप्स को एक्स्फोलियेट (exfoliate) करने की ज़रूरत पड़ेगी जिससे अंदर छुपी हुई नयी स्किन बाहर आ सके | इसे करने का एक आसान तरीका है कि जो सामग्री संभवतः आपके पास उपलब्ध हो उन्हें मिलाकर एक घर पर तैयार (homemade) लिप स्क्रब (lip scrub) बनायें | इसे बनाने का तरीका यहाँ बताया गया है:
    • एक छोटी चम्मच चीनी और एक छोटी चम्मच शहद (या ऑलिव आयल अगर आपके पास शहद न हो तो) मिलाएं |
    • इस मिश्रण के द्वारा अपने होंठों पर घुमावदार गति में स्क्रब करें |
    • धोकर साफ़ कर लें और होंठों के रुखी त्वचा से मुक्त होने तक इसे दोहराएँ |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने लिप्स को टूथब्रश से ब्रश करें:
    अगर आपके लिप्स बहुत पपडीदार हैं तो एक साधारण स्क्रब के रूप में पपड़ीयुक्त स्किन को निकालने के लिए एक नर्म ब्रिसल वाले टूथब्रश का उपयोग करें | अपने होठों को बेसलाइन (baseline) में ढंकें, गर्म पानी में टूथब्रश को भिगोयें और इससे अपने होंठों को धीमी गोलाकार गति में स्क्रब करें | अपने होंठों के प्रत्येक हिस्से को दूसरे हिस्से पर जाने से पहले 20 से 30 सेकंड तक स्क्रब करें | इसे ख़त्म करने पर आपके होंठ बहुत सुंदर हो जायेंगे |[१]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने होंठों को सीरम (serum) के साथ कंडीशन (condition) करें:
    अब, जब आपने लालिमा युक्त रंग पा लिया है तो अपने लिप्स को एक अच्छे शेप में बनाये रखने के लिए लिप सीरम (lip serum) की परत लगाकर लिप्स को कंडीशन करें | रात में लिप सीरम लगाने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे; आप सुबह नर्म, गुलाबी रंग वाले होंठों के साथ जागेंगे | एक प्राकृतिक लिप सीरम के रूप में इनमे से किसी एक तेल का उपयोग करने की कोशिश करें:
    • नारियल तेल
    • बादाम का तेल
    • जैतून का तेल (olive oil)
    • जोजोबा आयल
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 प्राकृतिक रंगों के...
    प्राकृतिक रंगों के द्वारा अपने होंठों को भरा हुआ दिखाएँ: जिस तरह गालों को दबाने से या चिकोटी लेने से गाल गुलाबी दिखने लगते हैं, उसी तरह अपने लिप्स का रक्त संचरण बढाकर उनके प्राकृतिक लाल रंग को उभारें जिससे ये भी सुन्दर और भरे हुए दिखने लगें | आप स्टोर से एक लिप प्लंपर (lip plumper) खरीद सकते हैं, लेकिन यह हमेशा के लिए प्रभावी नहीं होते | इसलिए नीचे दिए गए कोई एक प्राकृतिक लिप प्लंपर का उपयोग करें:
    • 1/4 छोटी चम्मच दालचीनी या केएन मिर्च (cayenne pepper) को पर्याप्त ऑलिव आयल में मिलाकर पेस्ट बनायें और इसे अपने होंठों पर 5 मिनट के लिए लगायें और फिर धोकर साफ़ कर लें |
    • 1/2 छोटी चम्मच ऑलिव आयल में 5 बूँद पेपरमिंट एक्सट्रेक्ट मिलाएं | अपने होंठों पर इसे 5 मिनट लगायें और फिर धोकर साफ़ कर लें |
    • ताज़े अदरक का एक छोटा टुकड़ा काटें या जलापेनो मिर्च (alapeno pepper) आधी काटें | इस कटे टुकड़े को अपने होंठों पर 5 मिनट तक मलें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने होंठों को माँइश्चराइज करें:
    एक अच्छा प्राकृतिक रंग पाने के लिए अपने होंठों को नम बनाये रखना बहुत ज़रूरी है। अगर आपके होंठ सूख जायेंगे तो वे फिर से पीले और दबे हुए रंग के दिखने लगेंगे | एक अच्छी प्राकृतिक लिप बाम का उपयोग करें जो आपके होंठों को कभी सूखने न दे | निम्लिखित विधि के द्वारा आप खुद अपनी लिप बाम बना सकते हैं:
    • एक बड़ी चम्मच बी-वेक्स (bees wax) को 3 बड़ी चम्मच नारियल तेल के साथ पिघलायें |
    • इसमें कुछ बूँद अपने पसंदीदा एस्सेंसिअल आयल की डालें जैसे पेपरमिंट |
    • इस मिश्रण को एक पुराने लिप बाम के कंटेनर में डालें और उपयोग से पहले इसे कठोर हो जाने दें |
विधि 2
विधि 2 का 3:

प्राकृतिक रंग जोड़ें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 लाल फलों के रस का उपयोग करें:
    शुरुआत होंठों की कंडीशनिंग से करें, लाल फलों के रस के एक छोटे पात्र में एक कॉटन स्वाब को डुबायें और रस को अपने होंठों पर मलें, इसे अपने लिप्स की लाइन के अंदर बनाये रखें और अब रस को सूखने दें | गहरा रंग पाने के लिए ज्यादा परत लगायें | इनमे से किसी भी प्रकार का रस अच्छा काम करेगा:
    • चेरी जूस (cherry juice)
    • क्रैनबेरी जूस (cranberry juice)
    • अनार का रस
    • स्ट्रॉबेरी का रस (गुलाबी रंग के लिए)
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चुकंदर के टुकड़े का उपयोग करें:
    एक ताज़े चुकंदर का एक टुकड़ा काटें और ध्यान दें कि इसका आंतरिक गूदा चमकदार लाल हो | इस टुकड़े को अपने होंठों पर मलें, इसका रस निकालने के लिए धीरे से निचोड़ें | अब रस को सूखने दें और फिर गहरे लाल रंग के लिए अधिक लेयर लगाते जाएँ | एक साफ़ लिप बाम के उपयोग के द्वारा इसे सील करें |
    • चुकंदर का पाउडर भी एक प्रभावी लिप स्टेन है | थोडा सा पाउडर पर्याप्त ऑलिव आयल में मिलाकर एक पेस्ट बनायें | इसे अपने लिप्स पर लगायें और पेस्ट को पूरी तरह से सूखने दें | अतिरिक्त पेस्ट को पोंछ दें और फिर साफ़ लिप बाम के द्वारा रंग को सील करें |
    • आप डिब्बाबंद चुकंदर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन इसका पिगमेंट अधिक तेज़ नहीं होता |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक लाल पोप्सिकल या डंडी वाली आइसक्रीम खाएं:
    लाल पोप्सिकल में आपके लिप्स को प्राकृतिक रूप से लाल दिखाने के लिए सही मात्रा में भोज्य रंग (food coloring) पाया जाता है | एक चेरी या रास्पबेरी (raspberry) पोप्सिकल चुनें और इसे धीरे-धीरे खाएं जिससे पिघली हुई पोप्सिकल आपके होंठों को कोट (coat) करती जाये | इसे खाकर खत्म करने के बाद आपके होंठ चमकदार लाल रंग के हो जायेंगे |
    • अधिक सटीक रूप से लगाने के लिए आप पोप्सिकल को एक प्लेट में पिघला लें और एक कॉटन स्वाब से इसे लगायें | इससे आपके दांत भी लाल होने से बचेंगे |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कूल-ऐड पाउडर (kool-aid powder) का उपयोग करें:
    1950 से लाल कूल-ऐड पाउडर का उपयोग लिप स्टेन के रूप में किया जा रहा है | किसे पता था कि यह साधारण सा ड्रिंक मिक्स (drink mix) आपके कॉस्मेटिक बैग के लिए एक परफेक्ट एड़ीशन बना सकेगा ? कूल-ऐड पाउडर के चेरी या स्ट्रॉबेरी फ्लेवर वाले पैकेट लें और इन्हें पर्याप्त ऑलिव आयल के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनायें और फिर इसे अपने लिप्स पर मलें | 5 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें और फिर अपने लिप्स पर लगे अतिरिक्त पेस्ट को पोंछ लें | आप कूल-ऐड पाउडर को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। [२]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 खुद अपना पोर्टेबल लिप स्टेन (portable lip stain) बनायें:
    अगर आप चाहते हैं कि जहाँ कही भी आपके होंठों को लाल करने की ज़रूरत हो वहां आपके पास एक स्टेन हो तो इसे आसानी से खुद चुकंदर के पाउडर या कूल-ऐड पाउडर के द्वारा बनायें | स्टेन बनाने के लिए पाउडर को नारियल के तेल में मिलाएं जिससे यह आपके लिप्स में अवशोषित हो जाएगा इसलिए इसे पोंछकर न हटायें | यहाँ दिया गया है कि यह कैसे करें:
    • एक बड़ी चम्मच नारियल तेल पिघलाएं |
    • इसमें एक बड़ी चम्मच कूल-ऐड पाउडर या चुकंदर का पाउडर मिलाएं |
    • इस मिश्रण को एक चुस्त ढक्कन वाले जार में डालें |
    • इसे अपनी अँगुलियों या कॉटन स्वाब से लगायें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

अपने होंठों को स्वस्थ और चमकदार रखें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 होठों को धूप से बचाएं:
    बहुत अधिक धूप आपके होंठों का रंग बिगाड़ सकती है, डार्क स्पॉट भी आ सकते हैं | कम से कम SPF 15 युक्त लिप बाम के साथ अपने होंठों के प्राकृतिक रंग को सुरक्षित रखें | सबसे अच्छा होगा कि पूरे साल सनस्क्रीन का उपयोग करें, सर्दियों में भी जब धूप बहुत तेज़ नहीं होती |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 होंठों को माँइश्चराइज्ड रखें:
    अपने होंठों को नम रखने से उन्हें चमकदार और ताज़ा दिखाने में मदद मिलती है, साथ ही होंठों को फटने और पपड़ी पड़ने से भी बचाया जा सकता है | यह विशेषरूप से तब ज़रूरी है जब हवा ठंडी और शुष्क हो | अपने होंठों को माँइश्चराइज्ड या नम रखने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाएँ:[३]
    • अपने होंठों को एक्स्फोलियेट करने के बाद, हमेशा एक अच्छी नमी देने वाली लिप बाम लगाकर होंठों को खोई हुई अतिरिक्त नमी दें |
    • अगर आप होंठों पर पपड़ी पड़ने से परेशान हों तो एक ह्युमिडीफायर (humidifier) लगाकर सोयें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 हाइड्रेटेड रहें:
    अगर आपका शरीर डिहाइड्रेट होता है तो वो आपके होंठों पर दिखाई देगा | प्रत्येक दिन की शुरुआत एक गिलास पानी के साथ करें | पूरे दिन में आप जितने भी कप कॉफी या सोडा लें उतने ही गिलास पानी पीकर हाइड्रेटेड बने रहें |
    • अगर आप अल्कोहल ले रहे हों तो ध्यान रखें कि इसके साथ बहुत सारा पानी पीते रहें जिससे आप रूखे होंठों के साथ सोकर न उठें |
    • अत्यधिक नमकीन भोज्य पदार्थों से दूर रहें क्योंकि ये आपके होंठों को रुखा कर सकते हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 धूम्रपान से बचें:
    तम्बाकू युक्त प्रोडक्ट्स के धूम्रपान होंठों के रंग को बिगाड़ सकता है | इससे होंठ पतले हो सकते हैं और होंठों पर झुर्रियां भी आ सकती हैं | जब आप प्राकृतिक लाल रंग के होंठ पाने की कोशिश कर रहे हों तब सबसे अच्छा होगा कि सभी प्रकार के धूम्रपान से दूर रहें |[४]

चीज़ें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • लिप स्क्रब (चीनी, शहद)
  • लिप प्लंपर या होंठों को फूला हुआ दिखाने वाली चीज़ें (ऑलिव आयल और दालचीनी; अदरक का टुकड़ा)
  • लिप बाम (नारियल तेल या ऑलिव आयल)
  • लिप स्टेन (lip stain) (बेरी जूस, चुकंदर का रस, पोप्सिकल या डंडी में लगी हुई स्वादिष्ट आइसक्रीम या कूल-ऐड पाउडर)

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 12 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ६०,४७६ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६०,४७६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?