कैसे कुछ भी याद रखें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

बहुधा सभी लोग समय पर काम की बात का स्मरण न हो पाने का अनुभव करते हैं। सौभाग्यवश यथार्थ में किसी की भी स्मरण- शक्ति बुरी नहीं होती है, और इसीलिए कुछ अनोखी तारकीबों और सलाहों की सहायता से आप अपनी स्मरण- शक्ति को बढ़ा सकते हैं और कुछ भी आसानी से याद रख सकते हैं, चाहे वह परीक्षा के लिए याद करना हो, अथवा ग्रोसरी की सूची ही क्यों न हो।

विधि 1
विधि 1 का 3:

विद्यालय के लिए याद रखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कई कार्य एकसाथ न करें:
    स्मरण शक्ति बनाए रखने के लिए एकाग्रता अत्यावश्यक है, आपको चीज़ों को सीधा सादा रखना है। इसी कारणवश आप कमरे में जाते हैं पर भूल जाते हैं कि आप वहाँ आए क्यों थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक ही समय में कदाचित आप एक पार्टी के आयोजन की योजना बना रहे थे, या अभी- अभी टीवी पर देखे हुये एपिसोड के विषय में सोच रहे थे और आपका ध्यान भटक गया था।
    • जब आप पढ़ाई कर रहे हैं और विद्यालय के लिए चीज़ों को याद कर रहे हैं, तो केवल उसी एक कार्य पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अपने मित्र की सप्ताहांत की पार्टी के विषय में न सोचें। एक ही समय पर कई अलग कार्य न करें, अन्यथा किसी भी कार्य का पूर्ण लाभ नहीं प्राप्त होगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बाह्य विकर्षणों से बचें:
    जब आपके पढ़ने का समय हो, तो आप अपने उस अनूठे परिवेश से हट जाएँ जो आपका समय ले लेता है। इसका अर्थ है कि आप अपना घर, परिवार, मित्र, पालतू पशु, टीवी सब अपनी पढ़ाई के समय छोड़ देंगे।
    • पढ़ने के लिए एक विशिष्ट स्थान खोजिए और वहाँ कोई और कार्य मत करिए (जैसे अपने बिल चुकाना, विश्राम के क्रिया-कलाप आदि)। उस स्थान पर केवल आप पढ़ना सुनिश्चित करें, जिससे आपकी बुद्धि भी पढ़ाई की ओर ही लगी रहे।
    • ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां पर्याप्त हवा और प्रकाश उपलब्ध हों जिससे ध्यान भी न हटे और आप जगे भी रह सकें।
    • यदि आपको लगे कि न तो आप पढ़ पा रहे हैं और न ही स्मरण हो रहा है, तो एक छोटा सा ब्रेक ले लें (बहुत बड़ा ब्रेक न लें और इंटरनेट जैसा कोई काम न करने लगें जिसमें आपका अधिक समय नष्ट हो जाये)। थोड़ी दूर टहल लीजिये, या कुछ पी लीजिये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आंतरिक विकर्षणों से बचें:
    कभी- कभी मित्रों और परिवार के स्थान पर विकर्षण स्वयं अपनी ही बुद्धि से होता है। बहुधा जब आप अपने विद्यालय के लिए पढ़ रहे होते हैं तो आप पाते हैं कि आपकी बुद्धि उसमें नहीं लग रही है, अपितु उसके स्थान पर आगामी पार्टी जिसमें आपको जाना है, या बिजली का बिल जमा किया है या नहीं, इन सोचों में लगी होती है।[१]
    • ऐसे ध्यान हटाने वाले विचारों के लिए एक विशेष नोट बुक बनाइये। जो विचार कुछ किए जाने वाले कार्यों से संबन्धित हों (जैसे बिजली के बिल का भुगतान), उन्हें इस नोट बुक में लिख लेने से आप अपने कार्य में पूर्ण रूप से ध्यान लगा सकेंगे।
    • अपने विकर्षण को पुरस्कार बनाइये। स्वयं से कहिए कि इस विभाग की पढ़ाई पूरी करके (और समझने और याद करने के पश्चात), आप अपने सपनों और विचारों में खोने के लिए एक ब्रेक लेंगे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 दोपहर में पढ़िये:
    शोध बताते हैं कि पाठ याद करना दिन के समय से संबन्धित होता है। यद्यपि आपको लगता होगा कि आपके लिए प्रातः काल अथवा रात्रि काल सबसे उपयुक्त समय है, तथापि आप अपनी सबसे महत्त्वपूर्ण पढ़ाई मध्याह्न में करने का प्रयास करें। आपको पढ़ाई और भी याद रहेगी।[२]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्रत्येक पैराग्राफ़ का सार किनारे पर लिखें:
    आप यदि याद करने के लिए पढ़ रहे हैं, तो प्रत्येक अनुच्छेद का सार पृष्ठ के किनारे लिख लें। पुनः लिखने से आपको पाठ का बेहतर स्मरण हो जाएगा, और साथ ही परीक्षा के लिए (या कक्षा के लिए) अपने नोट्स दोहराते समय स्मरण शक्ति और भी पैनी होगी।
    • पाठ के प्रत्येक भाग के मुख्य बिन्दुओं को लिखें, जिससे आवश्यकता होने पर आप सरलता से दिमागी कसरत कर सकें तथा आप ये पता चल सके कि पढ़ाई आपकी समझ में आ गई है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 चीजों को बार-बार लिखिये:
    बार-बार लिखने से चीज़ें आपके मस्तिष्क में जमकर बैठ जाती हैं, विशेषकर दिनांकों तथा विदेशी भाषा की परेशान करने वाली शब्दावलियों जैसी चीज़ें। जितना आप लिखेंगे, उतनी ही दृढ़ता से वे आपकी बुद्धि में समा जाएंगी।
विधि 2
विधि 2 का 3:

स्मरण करने की तरक़ीब

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्मरण शक्ति बढ़ाने के साधनों का प्रयोग करें:
    कुछ चीज़ों को किसी से जोड़कर या कल्पना से याद करना कठिन होता है अतः आपको अलग स्मरण रखने की तकनीक, नेमोनिक डिवाइसेज़ (mnemonic devices), का प्रयोग करना होगा। अनेक प्रकार की तकनीकें प्रयोग के लिए होती हैं। विभिन्न जानकारियों के लिए भिन्न तकनीकों का प्रयोग बेहतर होता है।[३]
    • जिन शब्दों को याद करना है, उनके परिवर्णी शब्द बनाएँ। प्रत्येक शब्द का पहला अक्षर लें और अपनी समझ के अनुसार उनसे परिवर्णी शब्द बना लें। उदाहरण के लिए, आप V.I.B.G.Y.O.R. इंद्रधनुष के रंगों से बना सकते हैं (Violet, Indigo, Blue, Green, Yellow, Orange, Red)।
    • स्मरण-शक्ति बढ़ाने का शास्त्र, वर्तनी याद करने में बहुत प्रभावी होता हैं। प्रत्येक अक्षर से एक शब्द बनाकर एक छोटी कविता या मनोरंजक तुकबंदी बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, necessary की स्पेलिंग याद करने के लिए 'Never Eat Cake; Eat Salad Sandwiches And Remain Young' को सरलता से याद रख सकते हैं।
    • कुछ अकूस्टिक्स (Acoustics) बनाएँ। मूलरूप से ये बेतुके वाक्य होते हैं जो किसी भी जानकारी की शृंखला के पहले अक्षर को याद रखने में सहायता करते हैं (गणित के कई सूत्र याद करने के लिए इसका प्रयोग करते हैं)। उदाहरण के लिए Please Excuse My Dear Aunt Sally को गणित की क्रियाओं के क्रम, Parenthesis, Exponents, Multiply, Divide, Add, Subtract, को याद रखने में करते हैं।
    • आप महत्त्वपूर्ण चीज़ों को याद करने के लिए छोटी छोटी तुकबंदी या कविता बना सकते हैं। उदाहरण के लिए: "I before e except after c/ or when sounding like a/ in neighbor and weigh" से आपको ये याद रखना आसान होगा कि जब e तथा i एकसाथ हों तो स्पेलिंग में कैसे प्रयोग किए जाएँगे।[४]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 शब्दों को सम्बद्ध करके प्रयोग करें:
    विभिन्न प्रकार के संबंध होते हैं, पर हरेक की विशेषता ये होती है कि आप जिस चीज़ को जानते हैं और जिसे नहीं जानते हैं, उन दोनों को साथ रख दें, तो आपकी पहचान का शब्द आपको नया शब्द और उससे जुड़ी बात याद रखने में सहायता करेगा।
    • तथ्य को याद करने के लिए उसके साथ किसी मज़ेदार या विचित्र चित्र की कल्पना करें। उदाहरण के लिए, यदि आपको चाभी मेज़ पर रखकर भूल जाने कि आदत है, तो आप यह कल्पना कर सकते हैं कि मेज़ चाभी को खा जाती है। मेज़ की चाभी खाने की बात से आपको चाभी के स्थान का ध्यान रहेगा।
    • संख्या से संबंध, किसी संख्या की एक मानसिक बिम्ब के साथ कल्पना को कहते हैं। यही कारण है कि लोगों के पासवर्ड कोड्स गुप्त अर्थों से जुड़े होते हैं (जैसे जन्मदिन, बिल्ली का जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, आदि)। यदि आप अपने पुस्तकालय की सदस्यता संख्या (मान लें कि 52190661 है) को स्मरण करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आप कह सकते हैं कि आपके भाई का जन्मदिन 21 मई, 1990 है ( इससे 52190 याद रहेगा)। आपकी माँ 66 वर्ष की हैं, और 1 ही हैं (यहाँ 661 याद हो जाएगा)। जब भी आप अपनी सदस्यता संख्या याद करना चाहेंगे, आप अपने भाई का जन्मदिन और केक की कल्पना करेंगे और फिर अपनी माँ की।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कल्पना करें:
    आपको कोई बात यदि अच्छी तरह से याद करनी हो, तो उसकी कल्पना करने का अधिक प्रयास करना सुनिश्चित करें। आप उसकी सूचनाओं पर ध्यान केन्द्रित करें। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी उपन्यास के विषय में याद करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आप उसके पात्रों और वातावरण का विस्तार से मनन करें और साथ ही देखने के लिए कोई सहायक सामग्री अपने पास रखें, जो हर पात्र और विशिष्ट विशेषताओं को याद दिलाने में सहायक सिद्ध हो सके।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कहानियाँ गढ़ें:
    जब आपको एक क्रम में कई चित्रों को याद करना हो (शॉपिंग की सूची के शब्दों को), तो उन्हें याद रखने के लिए एक नासमझी की कहानी गढ़ें। कहानी से सारी छवियाँ आपके मस्तिष्क में उतर जाएंगी, और समय पर आपके ध्यान में वे शब्द रहेंगे।[५]
    • उदाहरण के लिए, यदि आपको दुकान से केले, ब्रेड, अंडे, दूध, और लेटस (lettuce) खरीदना है, तो आप एक बेवकूफ़ी की कहानी गढ़ें जिसमें केले, ब्रेड, और अंडे को दूध के तालाब में से लेटस को बचाना है। यह एक अत्यंत मूर्खतापूर्ण कहानी है, किन्तु इसमें आपकी सूची की प्रत्येक वस्तु का नाम शामिल है जो आपको याद रखने में सहायक सिद्ध होगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 घर की किसी एक वस्तु की स्थिति परिवर्तित कर दें:
    कुछ करने का ध्यान रखने के लिए यह एक उत्तम उपाय है कि अपने घर की किसी वस्तु को सामने ही गलत स्थान पर रख दें। उदाहरण के लिए, आप अपने मुख्य द्वार के सामने एक मोटी पुस्तक रख दें जो बाहर निकलते समय आपको वापस करने वाली पुस्तक का स्मरण करा देगी। जब आप अटपटे स्थान पर सामान रखा देखेंगे तो आपकी स्मृति में खलबली मच जाएगी।
विधि 3
विधि 3 का 3:

दीर्घ काल तक याद रखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 शारीरिक व्यायाम करें:
    मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में बहुत बड़ा संबंध है, अपने शरीर को स्वस्थ रखने से और व्यायाम करने से, आपका मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और आपकी स्मरण शक्ति भी सुधरती है।[६]
    • प्रतिदिन 30 मिनट टहलिए। यह व्यायाम की एक सरल विधि है (और आपको बहुत कुछ देखने को भी मिलता है!)। आपके मानसिक स्वास्थ्य पर व्यायाम का दूरगामी प्रभाव होगा।
    • केवल टहलना ही नहीं, व्यायाम और साथ ही मनोरंजन की और भी कई अन्य विधियाँ हैं! योगा करिए, या संगीत पर नृत्य करिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी बुद्धि से व्यायाम कराएं:
    मस्तिष्क से श्रम कराने से स्मरण शक्ति कम नहीं होगी और इससे स्मृति को पूर्ण रूप से लाभ होगा। जिन क्रियाओं से मस्तिष्क का व्यायाम होता है उनको करने के पश्चात आप थक जाते हैं, और आपको एक विराम की आवश्यकता पड़ जाती है। इसके अंतर्गत: गणित के प्रश्न हल करना, बुनाई सीखना, गूढ़ पुस्तकें पढ़ना आते हैं।[७]
    • परिवर्तन करें। आप अपने मस्तिष्क को लापरवाह नहीं होने देना चाहते हैं, तो सीखते रहें और कुछ नया करते रहें। इससे आपके मस्तिष्क में निष्क्रियता नहीं आएगी तथा स्मरण शक्ति सुधारने में सहायता भी होगी। उदाहरण के लिए: प्रतिदिन एक नया शब्द सीखें, या अपने देश के इतिहास को जानें। इनसे स्मृति अच्छी होगी और आप और अधिक बुद्धिमान बनेंगे।
    • दो- चार सप्ताह के अंतर पर एक कविता याद करें। चाहे किताबी कीड़ा ही क्यों न लगने लगें, पर पार्टी के लिए यह एक अच्छी ट्रिक हो सकती है। चलिये सुभद्रा कुमारी चौहान की “झांसी की रानी” याद करना आरंभ करिये!
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पर्याप्त सोइए:
    स्मरण शक्ति सुधारने और बनाए रखने के लिए भरपूर निद्रा अत्यावश्यक है। इसी कारणवश किसी बड़ी परीक्षा के पूर्व रात भर जाग कर पढ़ने के स्थान पर, दोपहर में ही अधिक पढ़ाई करने के पश्चात रात में भरपूर सोने से आपका मस्तिष्क पढ़ी हुयी सम्पूर्ण जानकारी को भली- भांति प्रोसेस कर सकेगा।
    • हर रात कम से कम 8 घंटे सोएँ, जिससे आपका मस्तिष्क निद्रा की सभी महत्त्वपूर्ण स्थितियों को प्राप्त कर सके और आपको भरपूर विश्राम मिले।
    • मस्तिष्क को शांत करने तथा सोने की तैयारी के लिए, अपने सभी एलेक्ट्रोनिक उपकरणों को सोने से 30 मिनट पहले ही बंद कर दें। अर्थात सभी एलेक्ट्रोनिक उपकरण: फ़ोन, कंप्यूटर, किंडल, आदि।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ज़ोर से बोलें:
    ज़ोर से बोलने से याद करने के प्रयास में सहायता मिलती है। यदि आपकी प्रवृत्ति कार्य करके भूल जाने की है, जैसे गैस बंद करके भूल जाते हैं, तो गैस बंद करने के बाद ऊंची आवाज़ में बोलें “मैंने गैस बंद कर दी है”। आप पाएंगे कि गैस बंद करने बात याद रखने में अब आप पहले से बेहतर हो गए हैं।
    • नए व्यक्तियों से परिचय पाकर उनका नाम दोहराएँ (स्वाभाविक शैली में)। बोलें “तुमसे मिलकर प्रसन्नता हुयी माया”। इससे उस व्यक्ति और उसके नाम का संबंध आपके मस्तिष्क में दृढ़ होगा और बाद में नाम को याद रखना सरल लगेगा।
    • दिनांक, समय, तथा स्थानों को याद रखने के लिए भी आप यही कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसीने आपको आमंत्रित किया है, तो उसके सामने आमंत्रण को दोहराएँ, जैसे “ताजमहल पर दिन में 11 बजे? मैं बहुत उत्साहित हूँ!”
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ध्यान रखिए:
    यह ठीक है कि अपने काम-काज में आप गोपीचन्द जासूस नहीं बन सकते हैं, किन्तु आपकी अवलोकन क्षमता अभ्यास से आपको स्मरण (लोग, चेहरे, नाम, कार की चाभी रखने का स्थान) रखने में बहुत सहायता करेगी। इस क्षमता के निर्माण में समय लगता है, किन्तु भविष्य के लिए ये बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।
    • किसी दृश्य को ध्यान से देखकर ध्यान देने का अभ्यास करें (आप यह कहीं भी कर सकते हैं: अपने घर में, बस में, कार्यक्षेत्र में) तथा, आँखें बंद करके दृश्य से संबन्धित जितने भी विवरण याद कर सकते हैं, करें।
    • किसी फ़ोटो को देखकर भी ऐसा कर सकते हैं, परंतु फ़ोटो अनदेखी होनी चाहिए। एक दो सेकंड इसे देखें और फिर पलट दें। फ़ोटो के अधिक से अधिक विवरण को स्मरण करने का प्रयास करें। दूसरी फ़ोटो के साथ यही प्रक्रिया दोहराएँ।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 सही भोजन करें:
    स्मरण शक्ति को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। स्वास्थ्यकर वस्तुएँ तो वैसे भी आपको अपने आहार में लेनी चाहिएँ, परंतु स्मरण शक्ति को बढ़ाने और बनाए रखने के लिए आपको ऐसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ अवश्य ही खाने चाहिए। ऐन्टीऔक्सीडेंट्स (antioxidants) युक्त भोजन [जैसे ब्रोकोली, ब्लूबेरी (blueberries), अथवा पालक] तथा साथ ही ओमेगा- 3 फैटी एसिड (Omega-3 fatty acid) [जैसे सैल्मन (salmon) या बादाम] का सेवन करना चाहिए।[८]
    • प्रतिदिन तीन बड़े आहारों के स्थान पर 5-6 छोटे आहार लें। इससे आपका ब्लड- शुगर (blood sugar) कम नहीं होगा जो मस्तिष्क के सुचारु ढंग से कार्य करने में बाधा पहुंचा सकता है। पौष्टिक भोजन करना सुनिश्चित करें।

विकीहाउ वीडियो: कैसे कुछ भी याद रखें

देखें

सलाह

  • यदि ध्यान केन्द्रित करने और स्मरण करने में कोई बाधा पड़ रही हो, तो ये पता करें कि वो बाधा क्या है। इस बात का पता चलने पर कि वो व्यक्तिगत, या उसके जैसी ही समस्या है, याद करने का कार्य आगे बढ़ाने के पूर्व ही उसका हल निकालें।
  • ऐसा कहा गया है कि रोज़मेरी (rosemary) सूंघने से स्मरण शक्ति पुष्ट होती है और आप सरलता से चीज़ें याद रख सकते हैं।[९]

चेतावनी

  • स्मरण शक्ति “ख़राब” है, स्वयं को बताने से आपकी स्मरण शक्ति और भी ख़राब होगी क्योंकि आप तो अपनी बुद्धि को यही विश्वास दिला रहे हैं।
  • याददाश्त बढ़ाने वाली सभी तरकीबें आपके लिए या सभी परिस्थितियों के लिए ठीक नहीं होंगी। अपने लिए स्मरण की सर्वोत्तम विधि परीक्षण से ज्ञात करें।
  • यदि आपको कम आयु से ही स्मरण की बहुत समस्याएँ हैं, तो ये सुनिश्चित करने के लिए कि कोई गंभीर समस्या तो नहीं है, डॉक्टर से परामर्श करें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Bryce Warwick, JD
सहयोगी लेखक द्वारा:
टेस्ट प्रेप ट्यूटर, Warwick Strategies
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Bryce Warwick, JD. ब्राइस वार्विक इस समय, सैन फ्रान्सिस्को बे एरिया स्थित प्रतिष्ठान Warwick Strategies, जो GMAT, LSAT और GRE के लिए प्रीमियम, पर्सन्लाईज्ड प्राइवेट ट्यूटरिंग प्रदान करता है, के प्रेसिडेंट हैं। ब्राइस के पास George Washington University Law School से JD प्राप्त है। यह आर्टिकल ८,८८७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
आर्टिकल समरी (Summary)X

किसी चीज को याद रखने के लिए, उसे बार-बार पेपर के ऊपर लिखें, ताकि वो चीज आपके दिमाग में बैठ जाए। आप उसे जितनी ज्यादा बार लिखेंगे, उसके आपको याद रहने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा होगी! वैकल्पिक रूप से, अगर आपको बहुत सारी चीज़ें याद रखना हैं, तो फिर एक्रोनिम या छोटा शब्द बनाने के लिए, उनके पहले लैटर का इस्तेमाल करके देखें। उदाहरण के लिए, अगर आपको क्रैकर्स, एप्पल्स या चाय लेकर आना याद रखना है, तो आप इससे C.A.T. एक्रोनिम बना सकते हैं। फिर, आप स्टोर पर अपने दिमाग को दौड़ाने में कुछ मदद पाने के लिए, इसी एक्रोनिम को याद कर सकते हैं। आप चाहें तो किसी बात को याद रखने के लिए, अपने मन में उससे जुड़ी कोई कहानी भी बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी टेस्ट के लिए कुछ ऐतिहासिक लोगों के नाम याद रखना है, तो फिर आप उन सभी लोगों के नाम का इस्तेमाल करके, ऐसी कोई कहानी बना सकते हैं, जिसमें वो सारे लोग एक-दूसरे के साथ जुड़े हों। टेस्ट के दौरान, उन सभी नामों को याद करने के लिए, आप अपनी उसी कहानी के बारे में सोच सकते हैं! अगर आप आगे आने वाली किसी मीटिंग या काम को याद रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसके लिए कैलेंडर इस्तेमाल करके देखें, रिमाइंडर्स सेट करें या फिर खुद को एक फॉलो-अप ईमेल भेजकर देखें। डिटेल्स याद रखने के लिए इफेक्टिव विज़्यूलाइजेशन टेकनिक इस्तेमाल करने के बारे में और सलाह पाने के लिए, पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,८८७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?