कैसे काले पड़ते होंठों का रंग हल्का करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आपके होंठों के काले पड़ने की कई वजहें हो सकती हैं। धूम्रपान, प्रदूषण, और सूरज की धूप से होने वाली क्षति आपके होठों पर असर डाल सकती हैं। सौभाग्य से, बहुत से घरेलू उपचार हैं, जो होठों का रंग साफ़ करने में मदद कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

होठों को काला पड़ने से रोकना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने होठों को नम रखें:
    शुष्क, क्षतिग्रस्त होंठ इसे कालिमा दे सकते हैं।
    • अच्छी गुणवत्ता वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें।
    • नमी देने वाले तत्वों जैसे शिया बटर (shea butter), कोको मक्खन और बादाम तेल से बने लिप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
    • शिया बटर (shea butter) प्राचीन काल से उपयोग किया जाता रहा है, और अपने एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए ख़ास तौर से जाना जाता है।[१]
    • कोको मक्खन अक्सर दाग से होने वाले धब्बों को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।[२]
    • त्वचा की सेहत और शक्ल-सूरत को सुधारने के लिए बादाम के तेल को सबसे अच्छे तेलों में माना जाता रहा है।[३]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सनब्लॉक का उपयोग करें:
    सूरज से अपने होंठों की हिफाजत कीजिये जैसे आप अपने बाकी त्वचा की करती हैं।
    • होंठ झुलसते नहीं हैं, लेकिन वे जलकर शुष्क हो सकते हैं जो उनमें कालिमा ला सकता है।[४]
    • यह निश्चित करें कि आपके बाम में एसपीएफ 20 या अधिक मान वाले सूरज रोधी तत्व हैं।
    • एसपीएफ 20 वाले सनब्लॉक सहित लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 धूम्रपान छोड़ दें:
    धूम्रपान होंठों को बदरंग कर सकता है।
    • सिगरेट में निकोटिन होता है, जो होंठों में कालिमा ला सकता है।[५]
    • तम्बाकू और तार (Tar) भी होंठों को काले कर सकते हैं।[६]
    • सिगरेट की गरमी ज़्यादा मेलानिन उत्पन्न करने का कारण बन सकती है (जो त्वचा को सूरज से बचाता है) और आपके होंठों में कालिमा भर सकती है।[७]
विधि 2
विधि 2 का 3:

मालिश और एक्सफ़ोलीएटिंग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने होंठों की मालिश करें:
    मालिश रक्त संचालन बढ़ता है, और आपके होंठ तरिताज़ा और जीवंत हो उठते हैं।
    • गहराई तक नमी पहुँचाने के लिए अपने होंठों पर बादाम तेल की मालिश करें।[८]
    • होंठों को नमी देने और भरा-पूरा और गुलाबी दिखने के लिए आइस क्यूब से होंठों पर मालिश करें।[९]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 होंठों को एक्सफोलिएट करें:
    साधारण शुगर स्क्रब से मुरझाई त्वचा कोशिकाओं को हटा दें।
    • पर्याप्त मात्रा में शहद या फिर जैतून के तेल में एक बड़े चम्मच सफ़ेद या ब्राउन शुगर मिलाकार पेस्ट बना लीजिये।[१०]
    • मिश्रण को तेजी से अपने होंठों पर रगड़ें।
    • एक मिनट बाद इसे एक गीले कपड़े से धो लें।
    • एक आरामदेह लिप बाम लगायें।
    • यह हफ़्ते में दो बार दोहराएँ। अगर जलन हो, तो हफ़्ते में इसे कम बार लगाएं और ज़रा सावधानी बरतें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अनार के लिप स्क्रब का उपयोग करें:
    अनार आपके होंठों में गुलाबी आभा भरता है।[११]
    • अनार के बीज को पीस कर दूध में मिलायें और पेस्ट बना लें।
    • इसे होंठों पर लगाएं।
    • इसे दो मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। अगर जरूरत पड़े, तो फिर दोहराएँ।
    • अगर जलन हो तो इसे बंद कर दें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

खाद्य पदार्थों से रंग हल्का करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नींबू के रस का प्रयोग करें:
    नींबू का रस त्वचा को हल्के रंग देने और चमकाने के लिए जाना जाता है।[१२]
    • हर रात सोने से पहले होंठों पर नींबू के रस की कुछ बूंदे रगड़ें।
    • ताजे निचोड़े गए नींबू रस का ही उपयोग करें।
    • सुबह गर्म पानी से कुल्ला कर लें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आलू का इस्तेमाल करें:
    त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के साथ इसे साफ़ रंग देने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जाता है।
    • आलू में एक प्राकृतिक एंजाइम कैचीकॉलेज़ (catecholase) होता है, जो त्वचा के काले रंग को हल्का करने के लिए जाना जाता है।[१३]
    • सोने से पहले होंठों पर आलू की एक स्लाइस रगड़ें।[१४]
    • इसे धोएँ नहीं।
    • सुबह पानी से धो लें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चुकंदर के रस का इस्तेमाल करें:
    चुकंदर का रस होंठों को गुलाबी बनाता है।[१५]
    • अपने होंठों पर चुकंदर के रस की 2-3 बूँदें लगाएं।
    • इसे धोयें नहीं।
    • यह रोज़ाना दोहराएँ।
  4. How.com.vn हिन्द:
    4
    अनार को होठों पर लगायें: होंठों के प्राकृतिक लेप के लिए इसे दूसरे जूस में मिला लीजिये।[१६]
    • एक बड़े चम्मच अनार के बीज को पीस लें।
    • चुकंदर और गाजर के रस को बराबर भागों में मिलाएँ।
    • इसे होठों पर रगड़ें।
    • फिर इसे होंठों पर ही छोड़ दें।
    • इसे रोजाना दोहराएँ।

चेतावनी

  • इनमें से किसी भी तरीके का इस्तेमाल करते वक्त एलर्जी का ध्यान रखें।
  • अगर जलन होती है, तो इसे बंद कर दें, और जरूरत हो तो इलाज करा लें।

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 12 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २,८६० बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,८६० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?