कैसे Myers Briggs के अनुसार अपने पर्सनेलिटी टाइप का पता लगाएँ (Determine Your Myers Briggs Personality Type)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आपने कभी किसी को Myers-Briggs पर्सनेलिटी टाइप के बारे में बात करते सुना है और क्या आपने कभी इस सिस्टम के अनुसार अपने पर्सनेलिटी टाइप का पता लगाने के बारे में सोचा है? Myer's Briggs Type Indicator (MBTI) सिस्टम आपके व्यक्तित्व के 4 मुख्य कम्पोनेंट का विश्लेषण करता है, फिर 16 संभावित व्यक्तित्व प्रकारों में से एक को असाइन करता है। MBTI टेस्ट करना आसान है और कुछ वर्जन तो आपको तुरंत रिजल्ट दे देते हैं। अगर आप अपने Myer's Briggs पर्सनेलिटी टाइप का पता लगाने को तैयार हैं, तो इस गाइड में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। Myer's Briggs Type Indicator टेस्ट कैसे काम करता है इसे कैसा करना चाहिए और अपने रिजल्ट का पता लगाना सीखने के लिए पढ़ते जाएँ। (MBTI Kaise Karen)

विधि 1
विधि 1 का 3:

Dichotomies के माध्यम से अपने प्रकार का निर्धारण करना (Finding Your Type Through Dichotomies)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Girl Checks on Friend During Party.png
    1
    निर्धारित करें कि आप एक बहिर्मुखी यानि एक्स्ट्रोवर्ट (extrovert) या अंतर्मुखी यानि इंट्रोवर्ट (introvert) व्यक्ति हैं:[१] ये प्रेफरेंस इस बारे में नहीं है कि आप कितने मिलनसार हैं (जो कि ये शब्द अक्सर इनके साथ जुड़े होते हैं), लेकिन आपके किसी काम को करने की प्रवृत्ति के बारे में है। जब किसी परेशानी को हल करते समय क्या क्या आप अपनी सोच और आत्मनिरीक्षण की प्रक्रिया को चुनते हैं या बाहरी चीजों के साथ संचार के माध्यम से समस्याओं को हल करना पसंद करते हैं?
    • बहिर्मुखी (Extroverts) लोगों को सोशल एक्टिविटी पसंद आती हैं। ये लोगों के बड़े समूहों के साथ रहना और पार्टी में मिलने वाले एक्साइटमेंट को एंजॉय करते हैं। भले उन्हें अकेले में समय बिताना भी अच्छा लग सकता है, लेकिन बहुत शांत माहौल में बहुत ज्यादा समय बिताना उन्हें बोर कर सकता है।
    • अंतर्मुखी (Introverts) लोगों को शांति पसंद आती है। भले ये अन्य लोगों या लोगों के समूहों के आसपास रहने का भी आनंद ले सकते हैं, लेकिन अकेले रहना या किसी खास व्यक्ति के साथ अकेले टाइम स्पेंड करना उन्हें रिचार्ज होने में मदद कर सकता है।

    क्या आप जानते हैं? किसी के शर्मीले होने से इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता कि कोई व्यक्ति अंतर्मुखी है या बहिर्मुखी। कुछ एक्स्ट्रोवर्ट लोग शर्मीले होते हैं और कुछ इंट्रोवर्ट लोग मस्ती करने वाले भी होते हैं। जब भी शक लगे, तो इस बारे में सोचें कि आपको किस चीज से ऊर्जा मिलती है और ऐसा क्या है (जो चाहे कितना भी मज़ेदार हो) आपको थका देता है।

  2. How.com.vn हिन्द: Thoughtful Teen with Curly Hair.png
    2
    अपने जानकारी प्राप्त करने के तरीके की जाँच करें: क्या आप चीजों को भाँपकर या फिर अपने अंतर्ज्ञान के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हैं? भाँपने वाले प्रकार पेड़ों का विश्लेषण करते हैं, सहज ज्ञान युक्त प्रकार वनों को देखते हैं।[२] सेंस करने वाले प्रकार "क्या" सवाल के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, जबकि सहज ज्ञान युक्त प्रकार अक्सर "क्यों" के बारे में जानना चाहते हैं।
    • भाँपने वाले प्रकार ठोस डिटेल और तथ्यों को पसंद करते हैं। इनका ध्यान वर्तमान के तथ्यों में होता है। ऐसे लोग आमतौर पर कह सकते हैं, "जब तक मैं इसे अपनी आँखों से नहीं देखता, तब तक मुझे विश्वास नहीं होगा।" यदि वे तर्क, अवलोकन या तथ्यों में निहित नहीं हैं, तो वे अनुमानों या मन की आवाज पर अविश्वास करते हैं। ये लोग विवरण में भी बेहतर हैं। वे अपनी जरूरतों के बारे में भी बहुत जागरूक हैं।
    • मन की आवाज सुनने वाले लोग अमूर्त विचारों और सिद्धांतों को पसंद करते हैं। ये लोग अधिक कल्पनाशील होते हैं और भविष्य की संभावनाओं के बारे में सोचना पसंद करते हैं। इनके विचार पैटर्न, कनेक्शन और मन में उठ रही भावनाओं से जुड़े होते हैं। ये लोग खुली आँखों से सपने देखते हैं और वास्तविक दुनिया के विवरणों को (जैसे कि किसी काम पर ध्यान लगाने के दौरान खाने का समय) आसानी से भूल जाते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Husbands Comforting Each Other.png
    3
    निर्णय लेने के अपने तरीके पर ध्यान दें: जब आप अपनी जानकारी को इकट्ठा कर लें, फिर आप उस पर सोच-विचार करके या फिर भावनाओं के जरिए, किस तरह से फैसले पर पहुँचते हैं?[३] इसे आमतौर पर "भावना" (लोगों की भावनाओं और भलाई को प्राथमिकता देना) और "सोच" (तर्क और व्यावहारिकता को प्राथमिकता देना) में विभाजित किया जाता है।
    • फीलिंग टाइप शामिल सभी लोगों के नजरिए से समस्याओं को देखने की कोशिश करते हैं, सबसे संतुलित, सामंजस्यपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करते हैं (उदाहरण के लिए आम सहमति तक पहुंचना)। उनके लिए संघर्ष बहुत तनावपूर्ण हो सकता है।
    • सोच के साथ जाने वाले लोग सबसे तार्किक और सुसंगत समाधान की तलाश करते हैं, जो शायद ये नियमों या मान्यताओं के एक सेट पर विचार करते हुए करते हैं।

    सलाह: ध्यान रखें कि दोनों प्रकार संतुलित और उचित हो सकते हैं। फीलिंग टाइप के लोग तर्क को समझ सकते हैं और सोच के प्रकार अन्य लोगों की भावनाओं को अपने तर्क में शामिल कर सकते हैं। दोनों प्रकार के लोग मजबूत भावनाओं का अनुभव कर सकते हैं और मूर्खतापूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दोनों प्रकार मूल्यवान हैं

  4. How.com.vn हिन्द: Woman in Wheelchair with an Idea 1.png
    4
    इस बारे में सोचें कि आप बाहरी दुनिया से कैसे निपटते हैं:[४] क्या आप दूसरों के साथ अपने निर्णय या धारणाओं को कम्युनिकेट कर सकते हैं?[५]
    • निर्णय करने वाले प्रकार निर्णय लेना और ओर्गेनाइज़ रहना पसंद करते हैं। ये लोग समाधान खोजना पसंद करते हैं और इसके पीछे की वजह को बताने में प्रसन्न होते हैं। ये लोग प्लानिंग करते हैं, करने योग्य काम की लिस्ट बनाते हैं और डैडलाइन से पहले काम करना पसंद करते हैं।
    • समझ का इस्तेमाल करने वाले टाइप के लोग निर्णय लेने में अधिक अनिच्छुक होते हैं, चीजों को खुला छोड़ना और अवलोकन करते रहना पसंद करते हैं। ये लोग चुनने के मामले में धीमे होते हैं, खासकर जब चीजें महत्वपूर्ण लगती हैं। ये भविष्य में संभावित परिवर्तनों के लिए कुछ लचीलापन बनाए रखने की प्रवृत्ति रखते हैं। ये लोग काम और खेल को मिला सकते हैं और टालने की आदत के साथ में जूझ सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Pencil and Paper.png
    5
    अपने व्यक्तित्व प्रकार का वर्णन करने के लिए चार डाइकोटॉमीज (अक्षरों) का इस्तेमाल करें: ये INTJ या ENFP के जैसे चार अक्षरों का कोंबिनेशन होता है।
    • पहला अक्षर या तो I (इंट्रोवर्ट के लिए) होगा या फिर E (एक्स्ट्रोवर्ट के लिए) होगा।
    • दूसरा अक्षर या तो S (सेंस करने वालों के लिए) या N (दिल से सोचने वालों के लिए) होगा।
    • तीसरा अक्षर या तो T (सोचने वालों के लिए) या F (भावनाओं के लिए) होगा।
    • चौथा अक्षर या तो J (निर्णय के लिए) या P (समझ से बढ़ने वालों के लिए) होगा।
विधि 2
विधि 2 का 3:

टेस्ट करना (Taking the Test)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Laptop on Neurodiversity Website.png
    1
    एक या दो फ्री ऑनलाइन टेस्ट लेकर देखें: सर्च इंजन में "MBTI free test" टाइप करते ही आपको कई सारे फ्री टेस्ट मिल जाएंगे, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। सवालों पर क्लिक करके आगे बढ़ते जाएँ और आपको रिजल्ट मिल जाएंगे।
    • यदि आप एक या एक से अधिक एरिया में सीमा के एकदम करीब पहुँचते हैं, तो टेस्ट के शब्दों या उस दिन आपका मूड कैसा है, इसके आधार पर आपको अलग-अलग परिणाम मिल सकते हैं।
    • आप कैसे व्यवहार करते हैं, इसके आधार पर जवाब देना याद रखें, न कि इस आधार पर कि आप कैसे व्यवहार करना चाहते हैं (या कोई और चाहता है कि आप व्यवहार करें)।
  2. How.com.vn हिन्द: Person in Blue Typing.png
    2
    अगर आप बेहतर डिटेल चाहते हैं, तो ऑफिशियल MBTI टेस्ट लें: अगर आप ऑनलाइन आपको मिलने वाले जवाब की क्वालिटी को लेकर श्योर नहीं हैं, तो शायद आप एक प्रोफेशनल से जैसे कि एक साइकोलॉजिस्ट से या फिर किसी करियर काउंसलर से भी, अपना MBTI टेस्ट कराने में इन्टरेस्टेड हो सकते हैं। अमेरिका में कुछ 10,000 कंपनी, 2,500 कॉलेज और यूनिवर्सिटी और 200 गवर्नमेंट एजेंसी से ज्यादा इस टेस्ट का इस्तेमाल अपने एम्प्लोयी और स्टूडेंट्स को समझने के लिए करती हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Hijabi Girl at Computer.png
    3
    अपने टाइप की प्रोफ़ाइल को देखें: ऑनलाइन प्रोफ़ाइल आपको यह समझने में मदद कर सकती है कि आप कौन हैं, आपके पास क्या ताकत है और कौन से एरिया में विकास की गुंजाइश है। आप यह भी जान सकते हैं कि "महसूस करना" या "समझना" का वास्तव में क्या अर्थ है। प्रत्येक व्यक्तित्व प्रकार को "The Giver," या "The Teacher" बगैरह टाइटल दिए गए हैं।[६][७]
    • एक फुल प्रोफ़ाइल आपके व्यक्तित्व प्रकारों को विभिन्न संदर्भों में कवर करेगी, जिसमें कार्य, व्यक्तिगत संबंध, परिवार और बहुत कुछ शामिल हैं। भले ये हर एक पहलू को कवर नहीं कर सकती और जरूरी नहीं है कि हर एक पहलू आपके ऊपर करीब से लागू हो, लेकिन कुछ दृष्टिकोण आपके लिए उपयोगी हो सकती हैं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

अपने रिजल्ट का इस्तेमाल करना (Using Your Results)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Strong Girl Posing.png
    1
    अपने लाभ के लिए परीक्षण के परिणामों का उपयोग करें: जब आप अपने व्यक्तित्व प्रकार को जान लेते हैं, फिर आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि आप अपने आस-पास की दुनिया में कैसे फिट हो सकते हैं। अगर आप एक INTJ हैं और एक सेल्सपर्सन हैं, तो आप अपने करियर पर फिर से विचार कर सकते हैं! इस परीक्षण के लिए कई सारे दैनिक उपयोग हैं।[८]
    • सीखना: आप तथ्यों और अवधारणाओं को कैसे स्वीकार और समझते हैं?
    • रिश्ते: आप अपने होने वाले साथी में क्या गुण पाना चाहते हैं? आप किस तरह के गुणों वालों के साथ सबसे अधिक संगत हैं?
    • व्यक्तिगत विकास: आप किन पॉज़िटिव एरिया का उपयोग कर सकते हैं? आप किन कमजोरियों से बाहर निकल सकते हैं?
  2. How.com.vn हिन्द: Four Young People Chat.png
    2
    ये बात जान लें कि सभी व्यक्तित्व प्रकार समान रूप से मूल्यवान हैं: कोई भी व्यक्तित्व प्रकार दूसरे के सामने श्रेष्ठ नहीं है। MBTI मुख्य रूप से किसी व्यक्ति की जन्मजात प्रवृत्तियों की पहचान करता है, क्षमताओं की नहीं। अपने टाइप का पता लगाते समय, आपको यह समझना चाहिए कि आप कैसे कार्य करते हैं, न कि वह जो आपको लगता है कि आपको करना चाहिए। आत्म-सुधार के लिए अपनी स्वयं की प्रवृत्तियों को जानना बहुत उपयोगी है।[९]
    • MBTI किसी व्यक्ति की व्यवहारिक प्रवृत्तियों की व्याख्या करता है, योग्यताओं को नहीं। उदाहरण के लिए, एक भावनात्मक प्रकार बहुत बुद्धिमान हो सकता है, एक निर्णय प्रकार जरूरी नहीं है कि आवश्यक रूप से जजमेंटल ही हों, और एक सोच प्रकार में उच्च भावनात्मक बुद्धि भी हो सकती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Two Friends Taking a Walk.png
    3
    अन्य लोगों से उनके व्यक्तित्व प्रकार के बारे में पूछें: पर्सनेलिटी के प्रकारों पर चर्चा करना मजेदार है और आपको उन लोगों के बारे में एक नया दृष्टिकोण दे सकता है जिन्हें आप जानते हैं। यह एक काफी सामान्य टेस्ट है, जिसमें हर साल लाखों लोगों का परीक्षण किया जाता है। लोगों से पूछें कि क्या किसी ने इस टेस्ट को लिया है। हो सकता है कि इससे आपको एक-दूसरे से जुडने में और एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानने में मदद मिले।
    • कोई आपसे बहुत मिलता-जुलता है या नहीं, आप अभी भी इन दोनों ही प्रकार के लोगों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Autistic Teen Siblings Chatting.png
    4
    स्टीरियोटाइप पर न जाएँ: ऐसा न मानें कि आप किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व प्रकार को उसके रूप या फिर किसी एक दिन के उसके व्यवहार के आधार पर जान सकते हैं। यहां तक ​​कि अगर आप किसी के व्यक्तित्व प्रकार को जानते हैं, तो उसका उपयोग किसी कमजोरी या बुरे व्यवहार को सही ठहराने के लिए न करें। पर्सनेलिटी टाइप का इस्तेमाल आप अपनी मदद के लिए और किसी के साथ ठीक से इंटरेक्ट करने में मदद के लिए कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सीमित करने के लिए इसे न इस्तेमाल करें।
    • लिंग या अक्षमता जैसी विशेषताओं के आधार पर किसी के व्यक्तित्व प्रकार के बारे में धारणा न बनाएं। उदाहरण के लिए, सभी पुरुष सोच प्रकार के नहीं होते हैं, और सभी ऑटिस्टिक लोग अंतर्मुखी सहज ज्ञान युक्त नहीं होते हैं।
    • अन्य लोगों के व्यक्तित्व प्रकारों के बारे में नकारात्मक टिप्पणी न करें। यदि आप उनके व्यवहार से नाखुश हैं, तो उसे एक बुरे व्यवहार की तरह डिस्क्राइब करें, न कि किसी के व्यक्तित्व दोष की तरह। उदाहरण के लिए, सोच के प्रकार दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना सीख सकते हैं और उन्हें सीखना भी चाहिए, जबकि समझ से चलने वाले उनकी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं और करना चाहिए।
    • ऐसा न मान लें कि आपके व्यक्तित्व प्रकार की खामियां पत्थर की लकीर हैं। आप उनसे सीख और खुद को विकसित कर सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Woman with Hearing Aid Thinking Positively.png
    5
    याद रखें कि एक अकेला टेस्ट आपके पूरे जीवन को परिभाषित नहीं कर सकता है: यह केवल कुछ पहलुओं को ध्यान में रखता है कि आप दुनिया को कैसे देखते हैं और आप क्या पसंद करते हैं। आपकी पहचान से जुड़े ऐसे और भी कई पहलू हैं जो इस टेस्ट में शामिल नहीं होते हैं। आपके परिणाम आपको सीमित करने के लिए नहीं हैं, बल्कि आपको आपके बारे में थोड़ा और आत्म-ज्ञान देने के लिए हैं।
    • पर्सनेलिटी के और भी कई प्रकार मौजूद हैं, जिन्हें केवल 16 संभावित कोंबिनेशन में नहीं बांटा जा सकता है। ये अक्षर आपके व्यक्तित्व के केवल एक पहलू का वर्णन कर सकते हैं, और कभी भी ये पूरी तरह से आपका प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
    • आपकी पर्सनेलिटी रिजल्ट कोई पत्थर की लकीर नहीं हैं। आपके द्वारा लिए गए टेस्ट या दिन के मिजाज के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। साथ ही, कुछ लोग यह भी पाते हैं कि समय के साथ उनके व्यक्तित्व में बदलाव आता है।

सलाह

  • MBTI कम्यूनिटी में, लोग बहुत कम डाइकोटॉमीज का इस्तेमाल करते हैं। इसकी बजाय, फंक्शनल मॉडल को समझने का, जैसे कि INTP = Ti-Ne-Si-Fe ध्यान रखें।
  • यदि आपको अपने प्रेफरेंस की पहचान करने में मुश्किल हो रही है, कल्पना करें कि अगर आप कम उम्र के होते, तब आप किस चीज को चुनते, जैसे कि 12 वर्ष की उम्र में। नियमों को सीखने या अन्य तरीकों से प्रतिक्रिया देने से पहले अपनी "जन्मजात" प्रवृत्तियों का पता लगाएं, यानी वह अवधि जब आपकी "जन्मजात" व्यक्तित्व प्रवृत्ति "अधिग्रहित" कारकों से प्रभावित नहीं हुई है।[१०]

चेतावनी

  • गैर-जिम्मेदार या निर्दयी व्यवहार को सही ठहराने के बहाने के रूप में अपने व्यक्तित्व प्रकार का उपयोग न करें। समझ से काम करने वाला प्रकार होना ग्रुप के साथ काम करते समय अपने लिए कम काम को चुनने काकोई कारण नहीं है, न ही एक विचारक या अंतर्मुखी होना लोगों के प्रति असभ्य होने का कोई बहाना नहीं है। हमेशा दूसरों के साथ सम्मान और दया के साथ पेश आने की कोशिश करें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Seth Hall
सहयोगी लेखक द्वारा:
लाइफ कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Seth Hall. सेथ हॉल एक लाइफ कोच और Transformational Solutions के संस्थापक हैं, जो लॉस-एंजेल्स स्थित लाइफ-कोचिंग कंपनी है। ये स्वस्थ आदतों और व्यवहारों का निर्माण करने के लिए समूहों और व्यक्तियों के साथ काम करने में माहिर हैं जो एक समृद्ध जीवन शैली की ओर ले जाते हैं। ये The Mountain Method and The Mountain Method: Children’s Edition के सह-लेखक भी हैं। सेथ iNLP Center के माध्यम से न्यूरो-भाषाई प्रोग्रामिंग के सर्टिफाइड प्रैक्टिसनर हैं। यह आर्टिकल १,९७७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९७७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?