कैसे स्टार्च और जेलाटीन से बायोप्लास्टिक बनायें (Make Bioplastic with Starch and Gelatin)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

पौधों के स्टार्च और जेलाटीन या अगर से बने हुए प्लास्टिक को बायोप्लास्टिक कहते हैं। वह एनवायरनमेंट फ्रेंडली होता है क्योंकि उसको बनाने के लिए पेट्रोलियम यूज़ नहीं किया जाता है। उसे आसानी से कुछ साधारण अवयवों और एक स्टोव के साथ घर पर बनाया जा सकता है!

विधि 1
विधि 1 का 3:

कॉर्नस्टार्च और सिरका (Cornstarch and Vinegar) इस्तेमाल करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आपको जिन चीजों...
    आपको जिन चीजों की ज़रूरत होगी उन्हें एकत्र करें: इस प्रकार के बायोप्लास्टिक को बनाने की खातिर आपको आसुत पानी या डिस्टिल्ड वॉटर, कॉर्नस्टार्च, सफेद सिरका, ग्लिसरॉल, एक सॉस पैन, सिलिकॉन का स्पैचुला, और एक स्टोव की ज़रूरत होगी। आप चाहें तो खाने में डालने वाला रंग या फूड कलर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको ये सब चीजें आसानी से किसी भी किराने की दुकान में, या ऑनलाइन मिल जाएँगी। ग्लिसरॉल को ग्लिसरीन भी कहते हैं इसलिए यदि आपको ग्लिसरॉल न मिले तो आप ग्लिसरीन को खोजने की कोशिश करें। बायोप्लास्टिक को बनाने के लिए आपको इन अवयवों की जो मात्रा लेनी है, वह इस प्रकार है -
    • 10ml डिस्टिल्ड वॉटर (distilled water)
    • 0.5-1.5g ग्लिसरॉल (glycerol)
    • 1.5g कॉर्नस्टार्च (cornstarch)
    • 1ml सफेद सिरका (white vinegar)
    • 1-2 बूंदें फूड कलर (food coloring)
    • किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति की देखरेख में ये काम करें तो अच्छा है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सब चीजों को साथ में मिलाएं:
    सारे अवयवों को एक सॉस पैन में डालें और स्पैचुला से हिलाकर मिलाएं। उसे तब तक हिलाएं जब तक मिक्सचर में से अधिकांश ढेले हट जाएँ। इस समय मिक्सचर दूध जैसी सफेद और पानी जैसी पतली होगी।
    • अगर भूल से आप अवयवों की गलत मात्रा मिला दें तो उस मिक्सचर को फेंकें और दूसरी मिक्सचर बनायें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मीडियम-लो (medium-low) आंच पर गर्म करें:
    आप सॉस पैन को स्टोव पर मीडियम-लो आंच पर रखें। जब मिक्सचर गर्म हो रही हो, आप उसे हिलाते रहें। उसे हल्का सा उबलने दें। जैसे-जैसे मिक्सचर गर्म होगी वह पारदर्शी और गाढ़ी बनती जाएगी।
    • जब मिक्सचर क्लियर और गाढ़ी हो जाये आप उसे आंच पर से हटायें।
    • गर्म करने का कुल समय करीब 10 से 15 मिनट होगा।
    • यदि मिक्सचर को ज़रूरत से ज्यादा गर्म करेंगे तो उसमें ढेले बन जायेंगे।
    • अगर आप प्लास्टिक को रंगीन बनाना चाहते हैं तो इस समय उसमें फूड कलर की एक या दो बूंदें डालें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मिक्सचर को पार्चमेंट पेपर या फॉयल पर उंडेलें:
    आप मिक्सचर को ठंडा करने के लिए पार्चमेंट पेपर या फॉयल के ऊपर फैलाएं। यदि आप प्लास्टिक को कोई आकार देना चाहते हैं तो जब वह गर्म हो तभी आपको उसे ढालना चाहिए। प्लास्टिक को आकार देने के बारे में जानने के लिए आप अंत में दिए गए तरीके को देखें।
    • आपको जो बुलबुले दिखाई दें उन्हें एक टूथपिक से फोड़कर हटायें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्लास्टिक को कम से कम दो दिनों तक सूखने दें:
    प्लास्टिक को सूखने और सख्त बनने में कुछ समय लगेगा। वह ठंडा होते समय सूखने लगेगा। वह कितना मोटा है इसके मुताबिक उसे सूखने में कम या ज्यादा समय लग सकता है। अगर आप एक छोटा, मोटा पीस बनायेंगे तो उसे सूखने के लिए एक पतले, बड़े पीस से ज्यादा समय की ज़रूरत होगी।
    • इस प्रक्रिया के लिए आप प्लास्टिक को एक ठंडी और सूखी जगह पर छोड़ें।
    • दो दिन बाद प्लास्टिक को चेक करके देखें कि वह पूरी तरह से सख्त हो गया है या नहीं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

जेलाटीन या अगर (Gelatin or Agar) इस्तेमाल करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आवश्यक सामान एकत्र करें:
    इस तरह के बायोप्लास्टिक को बनाने की खातिर आपको जेलाटीन या अगर पाउडर, गर्म पानी, ग्लिसरॉल, एक सॉस पैन, स्पैचुला, कैंडी थर्मामीटर, और स्टोव की ज़रूरत होगी। आपको ये चीजें आसानी से किराने की दुकान में मिल जाएँगी। ग्लिसरॉल को ग्लिसरीन भी कहते हैं इसलिए यदि आपको ग्लिसरॉल न मिले तो आप ग्लिसरीन को खोजने की कोशिश करें। बायोप्लास्टिक को बनाने के लिए आपको इन अवयवों की जो मात्रा लेनी है, वह इस प्रकार है -
    • 3g (½ छोटा चम्मच) ग्लिसरॉल
    • 12g (4 छोटा चम्मच) जेलाटीन या अगर
    • 60ml (¼ कप) गर्म पानी
    • फूड कलर (वैकल्पिक)
    • बायोप्लास्टिक को शाकाहारी या वेगन (vegan) फ्रेंडली बनाने के लिए आप जेलाटीन की जगह अगर इस्तेमाल कर सकते हैं जो शैवाल से प्राप्त होता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सब अवयवों को साथ में मिलाएं:
    सारे अवयवों को एक सॉस पैन में डालें और हिलाएं ताकि सारे ढेले हट जाएँ। ढेलों को हटाने के लिए आप एक मथनी या व्हिस्क (whisk) यूज़ कर सकते हैं। फिर सॉस पैन को स्टोव पर मीडियम-हाई (medium-high) आंच पर रखकर मिक्सचर को गर्म करें।
    • अगर आप प्लास्टिक को रंगीन बनाना चाहते हैं तो इस समय उसमें फूड कलर की एक या दो बूंदें डालें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मिक्सचर को 95°C...
    मिक्सचर को 95°C (203°F) के टेम्प्रेचर, या झाग बनने तक गर्म करें: आप कैंडी थर्मामीटर को मिक्सचर में डालकर टेम्प्रेचर को चेक करते रहें। मिक्सचर को करीब 95°C (203°F), या झाग बनने तक पकने दें। यदि इतने टेम्प्रेचर तक पहुँचने से पहले उसमें झाग बनने लगे तो भी ठीक है। आप उसे आंच पर से हटायें जब वह इस टेम्प्रेचर तक पहुँच जाये या उसमें झाग बनना शुरू हो जाये।
    • जब मिक्सचर गर्म हो रही हो तो आप उसे हिलाते रहें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 प्लास्टिक को पार्चमेंट...
    प्लास्टिक को पार्चमेंट पेपर या फॉयल से ढकी हुई एक स्मूद सतह पर उंडेलें: पैन को आंच पर से हटाने के बाद आपको उसमें से फालतू झाग को हटाना पड़ेगा। आप उसे चम्मच से निकालकर हटायें। फिर प्लास्टिक को पैन में से उंडेलें। आप मिक्सचर को हिलाएं ताकि प्लास्टिक में कोई ढेले न रहें।
    • यदि आप प्लास्टिक को केवल मज़े के लिए बना रहे हैं तो उसे एक स्मूद सतह पर उंडेलें। याद रखें कि सतह पर पार्चमेंट पेपर या फॉयल बिछा होना चाहिए ताकि प्लास्टिक को आसानी से निकाला जा सके।
    • अगर आप प्लास्टिक को किसी खास आकार का बनाना चाहते हैं तो इस समय उसे ढालें। ज्यादा जानकारी और सहायता के लिए आप आखिरी सेक्शन में दी गयी आकार देने की विधि को देखें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्लास्टिक को सख्त...
    प्लास्टिक को सख्त होने के लिए कम से कम दो दिनों तक छोड़ें: वह कितना मोटा है इसके मुताबिक उसे सूखने में कम या ज्यादा समय लग सकता है। आमतौर पर उसे ठीक से सूखने और सख्त बनने के लिए कम से कम दो दिनों तक छोड़ना पड़ता है। यदि आप उसे जल्दी सुखाना चाहते हैं तो उसे एक ब्लो ड्रायर से सूखा सकते हैं। लेकिन उसे कुछ दिनों तक यूँ ही छोड़ देना और खुद सूखने देना, उसे सुखाने का सबसे आसान तरीका है।
    • जब प्लास्टिक सख्त हो जायेगा तो उसे कोई आकार देना या ढालना संभव नहीं होगा। यदि आप उसे किसी खास आकार का बनाना चाहते हैं तो जब वह थोड़ा गर्म और ढालने लायक हो तब ढालें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

बायोप्लास्टिक (Bioplastic) को आकार दें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 प्लास्टिक के लिए एक सांचा या मोल्ड बनायें:
    आप जिस चीज को बनाना चाहते हैं, सांचा उसके उल्टे आकार का होगा। उस चीज का सांचा बनाने के लिए आप उसके चारोंओर चिकनी मिट्टी के दो टुकड़े गढ़ें। जब मिट्टी सूख जाये आप दोनों टुकड़ों को हटायें। अगर आप इन दोनों आधे हिस्सों में लिक्विड प्लास्टिक भरकर दोनों को साथ में जोड़ेंगे तो आप उसी आकार की चीज बना पाएंगे। जब प्लास्टिक गर्म हो तो आप एक कुकी कटर की मदद से प्लास्टिक के भिन्न आकार काट सकते हैं।
    • यदि आप खुद एक सांचा न बनाना चाहें तो किसी क्राफ्ट स्टोर या हॉबी शॉप से एक सांचा खरीदें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 गर्म प्लास्टिक को सांचे में उंडेलें:
    जब आपके पास एक सांचा होगा तो आप उसे ज्यादा चीजें बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। प्लास्टिक जब गर्म हो तब आप उसे सांचे में डालें। पक्का करें कि प्लास्टिक पूरे सांचे के अंदर चला जाये। आप सांचे को काउंटर पर हल्के से थपथपाएं ताकि बुलबुले हट जाएँ।
    • प्लास्टिक को सांचे में डालने से पहले आप सांचे पर नॉन-स्टिक स्प्रे की एक परत लगायें ताकि ढाली हुई चीज को आसानी से निकाला जा सके।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्लास्टिक को कम से कम दो दिन तक सूखने दें:
    प्लास्टिक को सूखने और सख्त बनने में दो-चार दिन लगेंगे। वह कितना मोटा है इसके मुताबिक उसे सूखने में कम या ज्यादा समय लग सकता है। अगर वह काफी मोटा है तो उसे सख्त बनने में दो से ज्यादा दिन लग सकते हैं।
    • दो दिनों के बाद प्लास्टिक को चेक करें: यदि वह थोड़ा सा गीला हो तो आप उसे दोबारा एक दिन के लिए छोड़ दें। उसके बाद फिर से चेक करें। इस प्रकार आप रोज़ चेक करें और छोड़ें, जब तक वह बिल्कुल सूख जाये।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 प्लास्टिक को सांचे में से निकालें:
    कुछ दिनों तक इंतज़ार करने के बाद आप प्लास्टिक को सांचे में से निकाल सकते हैं तब तक वह बिल्कुल सूखा और सख्त हो गया होगा। अब आप प्लास्टिक की जिस चीज को सांचे में डालकर खुद बनाना चाहते थे वह रेडी है।
    • आप उस आकार वाली जितनी भी प्लास्टिक की चीजें बनाना चाहें उनके लिए उस मोल्ड को बार-बार यूज़ कर सकते हैं।

सलाह

  • यदि आपको ज्यादा रबर जैसी फिनिश चाहिए तो आप थोड़ा ज्यादा ग्लिसरॉल डालें। अगर आप ज्यादा दृढ़ फिनिश चाहते हैं तो थोड़ा कम ग्लिसरॉल इस्तेमाल करें। इस तरह आप इन रेसिपीज़ को बदलकर अपनी पसंद का प्लास्टिक बना सकते हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

कॉर्नस्टार्च और सिरका इस्तेमाल करें

  • 10ml डिस्टिल्ड वॉटर (Distilled water)
  • 0.5-1.5g ग्लिसरॉल (Glycerol)
  • 1.5g कॉर्नस्टार्च (Cornstarch)
  • 1ml सफेद सिरका (White vinegar)
  • 1-2 बूंदें फूड कलर (Food coloring)
  • नॉन-स्टिक स्पैचुला (Non-stick spatula)
  • नॉन-स्टिक सॉस पैन (Non-stick saucepan)
  • पार्चमेंट पेपर या फॉयल (Parchment paper or foil)

जेलाटीन या अगर इस्तेमाल करें

  • 3g (½ छोटा चम्मच) ग्लिसरॉल
  • 12g (4 छोटा चम्मच) जेलाटीन या अगर
  • 60ml (¼ कप) गर्म पानी
  • फूड कलर (वैकल्पिक)
  • नॉन-स्टिक स्पैचुला
  • नॉन-स्टिक सॉस पैन
  • पार्चमेंट पेपर या फॉयल
  • कैंडी थर्मामीटर (Candy thermometer)


विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Anne Schmidt
सहयोगी लेखक द्वारा:
Anne Schmidt
यह आर्टिकल हमारे सहायक लेखकों की टीम में से एक सहायक लेखक, Anne Schmidt द्वारा लिखा गया है। विकीहाउ आर्टिकल्स लिखने वाले सहायक लेखक हमारी सम्पादकीय (editors) टीम के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी सामग्री यथासंभव सटीक और व्यापक है। यह आर्टिकल १,८४८ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,८४८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?