कैसे संक्षेप में अपना विवरण लिखें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

कभी न कभी, काम या व्यक्तिगत कारणों से आपको अपना संक्षिप्त विवरण लिखना पड़ सकता है। यह किसी आवेदन, व्यावसायिक गतिविधि, या आपकी व्यक्तिगत वेबसाइट जैसी चीजों के लिए हो सकता है। आपका व्यक्तिगत विवरण संक्षिप्त, आकर्षक और सटीक होना चाहिए। अपने बारे में बात करना मुश्किल हो सकता है, विशेषकर संक्षेप में। यह निर्णय कर कि आप इसमें क्या शामिल करना चाहेंगे, और फिर लिख कर और उसे संपादित कर, अपना एक संक्षिप्त विवरण लिख सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 2:

तय करना कि क्या शामिल करना है

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने लक्षित पाठकों को पहचानिए:
    सोच कर देखिये कि आपको अपने संक्षिप्त विवरण आवश्यकता क्यों है। क्या यह किसी व्यक्तिगत वेबसाइट, कार्य प्रोफ़ाइल, या फैलोशिप आवेदन के लिए है? यह जानकारी कि आपका विवरण कौन पढ़ेगा, उसके टोन को तय करने यह आपकी सहायता कर सकती है।[१] उदाहरण के लिए:
    • अकादमिक पाठक: औपचारिक और आकर्षक टोन।
    • व्यक्तिगत वेबसाइट: अनौपचारिक, व्यक्तिगत, मज़ेदार टोन।
    • कार्य प्रोफ़ाइल: औपचारिक और व्यक्तिगत टोन के बीच संतुलन।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 देखिये कि क्या कोई निर्देश दिये गए हैं:
    अपना विवरण लिखने के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देश या अन्य सामग्री पढ़िये। संपर्क व्यक्तियों से आवश्यकताओं या अपेक्षाओं के बारे में पूछताछ कर लीजिये। नियमों के अनुपालन से आप अपने पाठकों पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है।[२]
    • कुछ जगहों पर एक पृष्ठ का औपचारिक टेक्स्ट चाहिए होता है तो कहीं पर 100 शब्दों का बिना किसी नियम के।
    • देखिये कि दी जाने वाली जानकारी के संबंध में कोई विशेष बात कही गई है अथवा नहीं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपनी उपलब्धियों की सूची बनाइये:
    संक्षिप्त विवरण में अक्सर आप पुरस्कार और उपलब्धियों को शामिल करते हैं। अपनी अकादमिक डिग्री, जीते गए पुरस्कार, या व्यक्तिगत उपलब्धियों जैसे बोस्टन मैराथन में भाग लेना जैसी चीजों की विस्तृत सूची बनाइये। फिर सूची की समीक्षा करिए और अपने पाठकों के लिए प्रासंगिक तथा विवरण के उद्देश्य से संबन्धित सबसे प्रभावशाली उपलब्धियों को चुनिये।[३]
    • अपनी व्यक्तिगत, राजनीतिक, या धार्मिक मान्यताओं जैसे विवादास्पद विषयों को शामिल न करें। उदाहरण के लिए, यह वक्तव्य कि, "भगवान के प्रति मेरी श्रद्धा परियोजनाओं पर मेरे हर निर्णय को प्रभावित करती है," तब उचित नहीं होगा यदि आप ऐसी बड़ी कंपनी के लिए काम करते हैं, जिसके कोई विशेष धार्मिक विचार ही नहीं हों।[४]
    • हाई स्कूल या उससे पहले की उपलब्धियों की चर्चा मत ही करिए। अधिकांश लोग यही जानना चाहते हैं कि 18 साल से अधिक उम्र के वयस्क के रूप में आपने क्या किया है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपनी रुचियों की चर्चा करिए:
    एक और सूची बनाइये जिसमें अपनी व्यावसायिक और व्यक्तिगत रुचियों को शामिल करिए। फिर सूची को संशोधित करिए ताकि प्रत्येक भाग, आपके लक्षित पाठकों के अनुसार हो। अनुभव और उपलब्धियों के अलावा आपकी रुचियों से आप क्या हैं इसकी और व्यापक तस्वीर मिलती है।[५] उदाहरण के लिए:
    • डॉ लुटज़ की प्रसूति विज्ञान में गहरी दिलचस्पी है, लेकिन वे प्रसव-इतिहास के रिसर्च में भी दिलचस्पी रखते हैं।
    • जैक हैडॉर्न कंपनी के लिए अधिक कुशल बाइक पहियों के विकास पर अपनी टीम के साथ काम करना पसंद करते हैं। माउंटेन बाइकिंग के लिए उनका प्यार, उन्हें सप्ताहांत पर, अपने सहकर्मियों के साथ प्रोटोटाइप के परीक्षण का अवसर देता है।
    • शायद आप अपनी उपलब्धियों और रुचियों के साथ-साथ अपने बारे में मज़ेदार तथ्यों की एक चल-सूची बनाना चाहेंगे। आप अपने स्मार्टफ़ोन पर नोट-ऐप या वर्ड-डॉकयुमेंट का उपयोग कर सकते हैं, ताकि जब आप कुछ जोड़ना चाहें या उसे देखना चाहें, तो आसानी से सूची तक पहुंच सकें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 मामूली दावों की चर्चा मत ही करिए:
    अपनी जानकारी एकत्र करते समय व्यक्तिगत विशेषताओं को लिखने से बचिए। अधिकतर लोग अपने विवरण में एक जैसे ही दावे करते हैं। इसके बजाय, अपने अनुभवों और रुचियों से अपने पाठकों को आकर्षित करिए। गुणों को सूचीबद्ध करने के बजाय, इन गुणों को प्रदर्शित करने के लिए अपनी रुचियों की चर्चा का उपयोग करिए (जैसे कि, यह कहने के स्थान पर कि आप दयालु हैं, यदि आप स्थानीय पशु आश्रय में स्वयंसेवक हैं, उसी से यह पता चल जाएगा)। कुछ ऐसे शब्द जिनका ज़िक्र नहीं ही करना चाहिए:[६]
    • विश्वसनीय
    • निष्ठावान
    • अद्वितीय
    • जोशीला
    • विनम्र
    • दयालु
विधि 2
विधि 2 का 2:

लेखन और सम्पादन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अप्रासंगिक विषयों को निकाल दीजिये:
    ध्यान रहे कि आप संक्षिप्त रहना चाहते हैं, अर्थात आपकी भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। ऐसे शब्दों को चुनिये जो आपके पाठक को मोहित करें और आपकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हों। जैसे कि:[७]
    • यह कहने के स्थान पर “क्रिस्टोफर रोजर्स फ्रांस में इतिहास पर काम करते हैं और वे कैसे खाते हैं। वे वास्तव में फ्रेंच व्यंजन पसंद करते हैं, इसलिए यह उनके शोध को एक रूप देता है।“ यह लिखने का विचार करिए “क्रिस्टोफर रोजर्स आधुनिक फ्रांस के इतिहासवेत्ता हैं। उनकी रुचि इसमें है कि कैसे नगरीकरण ने पेरिस की भोजन संस्कृति को बदल दिया है।“
    • "जेनिफर न्यूमाइयर ने पिछले दो दशकों से योग गुरु के मार्ग का पालन किया है। वह जीवमुक्ति योग की एक चिकित्सक और शिक्षक है, लेकिन अन्य गोपनीय प्रथाओं में भी हाथ पैर मारना पसंद करती है।“ से बेहतर है “जेनिफर न्यूमियर ने 20 वर्षों तक योग का अभ्यास किया है। जीवमुक्ति योग की एक प्रशिक्षित शिक्षक, वह अष्टांग और पुनर्स्थापना वर्गों का भी आनंद लेती है”
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वॉइस और काल को कस्टमाइज़ करिए:
    अपने संक्षिप्त विवरण के दो वर्तमान-काल संस्करण लिखें: एक प्रथम पुरुष में से और एक अन्य पुरुष में। आवेदनों, कार्य-बायो या व्यक्तिगत वेबसाइट जैसी चीजों के लिए प्रथम पुरुष विवरण का उपयोग करिए। सम्मेलनों आदि अवसरों के लिए अपने अन्य पुरुष विवरण का प्रयोग करिए।[८]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सुनिश्चित करिए कि...
    सुनिश्चित करिए कि वाक्यों का प्रवाह तर्कसंगत रहे: लिखते समय ध्यान रखिए कि प्रत्येक अगला वाक्य पिछले के आधार पर बना हो। तर्कसंगत प्रवाह में होने से आपका संक्षिप्त विवरण पाठकों के लिए आकर्षक हो सकता है। वाक्यों को किसी भी क्रम में साथ रखने की तुलना में यह अधिक सुसंस्कृत दिखेगा।[९]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 संक्षिप्त विवरण का सम्पादन करिए:
    अपने विवरण को कुछ घंटों या दिनों के लिए अलग रख दीजिये। फिर इसे स्वयं बोल कर पढ़िये, स्पष्टीकरण, सुधार, या सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता वाले किसी भी स्थल पर निशान लगा दीजिये। आवश्यक परिवर्तन करिए और जब तक ठीक न लगने लगे, बोल कर पढ़ने की क्रिया दोहराते रहिए।[१०]
    • अपने लेखन को बोल कर पढ़ने से, आप अधिक आसानी से स्पेलिंग, व्याकरण तथा प्रवाह संबंधी ग़लतियों को पकड़ पाएंगे।[११]
    • स्पेलिंग अथवा व्याकरण के नियम जिनके बारे में भी संदेह हो उसकी जांच कर लीजिये।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 किसी से अपने लेखन की जांच कराइए:
    अपना विवरण किसी विश्वसनीय सहकर्मी, उच्चाधिकारी, या मित्र को दीजिये। उनसे पूछिये कि क्या आपके लेखन में आत्म-प्रशंसा और विनम्रता का उचित संतुलन है। वे उन ग़लतियों की ओर भी इशारा कर सकते हैं जिन्हें ठीक करने की आवश्यकता हो।[१२]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Christopher Taylor, PhD
सहयोगी लेखक द्वारा:
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Christopher Taylor, PhD. क्रिस्टोफर टेलर टेक्सास सिटी के ऑस्टिन कम्युनिटी कॉलेज में इंग्लिश के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने 2014 में ऑस्टिन की टेक्सास यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर और मध्यकालीन अध्ययन (Medieval Studies) में PHD पूरी की। यह आर्टिकल ७,८९५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,८९५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?