कैसे लकड़ी (वुड) को वाटरप्रूफ करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

सामान्य लकड़ी गल, सड़ या टूट सकती है | अपनी लकड़ी के जीवन को बढ़ाने के लिए आप उस पर वाटरप्रूफिंग उत्पाद का प्रयोग कर सकते हैं | ऐसी लकड़ी को वाटरप्रूफ कर सकते हैं जो लगातार मौसम की मार सहती हैं जैसे बालकनी में रखा फर्नीचर | इसके अलवा घर के अन्दर मोजूद लकड़ी के सामान और किचन की सतह को भी वाटरप्रूफ किया जा सकता है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

तेल से लकड़ी को वाटरप्रूफ करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 फैसला करें की कौन से तेल का प्रयोग करना है:
    लकड़ी को वाटरप्रूफ करने के लिए | तीन आम तेल जिनका प्रयोग किया जाता है वो हैं अलसी (linseed) अखरोट (walnut) और टुंग (tung) | टुंग तेल अक्सर इससे जुड़े व्यावसायिक उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है | अनछूआ टुंग तेल बाकि तेल से महंगा होता है, इसलिए उसे अक्सर छोटे लकड़ी के कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है | अखरोट का तेल वही उत्पाद है जो आपको ग्रोसरी स्टोर में ओलिव तेल के बगल में मिलता है | नट से जुड़ी एलर्जी की वजह से, अखरोट का तेल व्यावसायिक तौर पर प्रयोग नहीं हो सकता है |
    • अलसी का तेल आपको किसी भी रिपेयर शॉप पर मिल जायेगा, पर इसमें से कई उत्पाद या तो कच्चे (raw) रूप में या उबाल (boiled) कर के बेचे जाते हैं | उबले अलसी के तेल में मेटल को सुखाने के एजेंट होते हैं जो की ज़हरीला साबित हो सकता है | आप फिर भी इस उत्पाद को बाहर बालकनी में रखे फर्नीचर पर तो इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसी किसी वस्तु पर नहीं करें जिसका सम्बन्ध खाने से है |[१]
    • अलसी का तेल बिना मेटल को सुखाने के एजेंट के साथ भी खरीदा जा सकता है | अगर आपको किचन काउंटर टॉप जैसे सुरक्षित स्थानों पर कोट करना है तो कच्चा अलसी का तेल ढूँढें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तेल खरीदें:
    अपने कार्य के बारे में सोचें और फैसला लें की कौनसे लकड़ी के सतह पर आपको तेल का प्रयोग करना है | बढ़े कार्यों जैसे बालकनी की टेबल के लिए आप, एक्सटीरियर स्टेन (exterior stain) और डेक सीलेंट (deck sealant) का प्रयोग कर सकते हैं | तेल छोटे लकड़ी के उत्पादों जैसे टेबल, कटाई बोर्ड, काउंटर टॉप या बेसबॉल बैट के लिए उपयुक्त रहता है |
    • उन सतह की सूची बनाएं जिस पर आपको वाटरप्रूफिंग करनी है | इससे आपको पता चलेगा की आपको कितना तेल खरीदना चाहिए | तेल से ठीक करने का ये फयदा है की तेल काफी सालों तक सुरक्षा देता है |
    • वो तेल खरीदें जो आपकी समस्या के लिए सबसे उपयुक्त हो | तेल का एक बड़ा डब्बा खरीदें | कम चीज़ खरीदने से बेहतर है थोड़ा ज्यादा खरीद के रख लेना |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मिक्सचर बनाएं:
    आप तेल को टरपेंटायीन (Turpentine) और एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) के साथ मिलकर एक मज़बूत सीलेंट बना सकते हैं | एक भाग तेल (टुंग, अलसी या अखरोट), एक भाग टरपेंटायीन तेल और आधा भाग एप्पल साइडर विनेगर को मिश्रित करें | ये मिश्रण आपके तेल को सही रखकर ज्यादा सुरक्षित फिनिश देगा |[२]
    • सभी सामग्री को एक मेटल के बर्तन, जैसे खाली कॉफ़ी के डब्बे में मिलाएं | तब तक सभी पदार्थों को मिलाएं जब तक सब कुछ आपस में मिश्रित नहीं हो जाए |
    • ये ज़रूरी नहीं है की मिश्रण बनाया जाए, पर कई लकड़ी पर काम करने वाले इसकी सलाह देते हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 तेल लगाने से पहले लकड़ी को तैयार कर लें:
    किसी प्रकार की सतह में कमी तेल लगाने के बाद ज्यादा अच्छी तरह से दिखाई देंगी | तेल या तेल का मिश्रण लकड़ी के सभी रंगों को दिखा सकता है | मोटे सैंडपेपर या मेटल फाइल की मदद से लकड़ी से उन कमियों को हटायें जो सतह से साफ़ दिखाई देती हैं | सैंडपेपर या फाइल से तब तक रगड़ें जब तक लकड़ी सामान्य नहीं दिखने लग जाए |
    • ख़त्म करते समय पूरे सतह को फाइन ग्रिट (220) सैंडपेपर से रगड़ें | इससे सतह तेल को सही से समाने देने के लिए तैयार हो जाएगी |
    • तेल लगाने से पहले उस हिस्से को साफ़ कपड़े से साफ़ करके गंदगी के सभी निशान मिटा दें | तेल लगाने से पहले लकड़ी को पूरी तरह से सूखा होना चाहिए |[३]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 खुद को तैयार करें:
    एक दाग रहित कपड़ा मोड़ लें और उसके इलावा कई फालतू कपड़े के टुकड़ों को पास रख लें | कपड़े को मोड़ने से तेल को फैलाते समय आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा | जब आप टरपेंटायीन और मिनरल स्पिरिट युक्त अन्य उत्पादों का प्रयोग कर रहे हों तो मोटे रबर के ग्लव्स पहन लें |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 पहले कोट को लगायें:
    कपड़े की सतह पर थोड़ा सा तेल लगायें | तेल को सीधा लकड़ी पर नहीं लगायें | ग्रेन के साथ तेल को अन्दर से बाहर की ओर रगड़ें | जब तेल समा रहा हो तो ध्यान से उसे छूएं नहीं | एक समान (even) कोट लगाने की कोशिश करें | कपड़े को ज्यादा तेज़ नहीं रगड़ें नहीं तो उसमें से तेल रिस जायेगा | तेल के अवशेष नहीं छोड़ें |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 कोट को सूखने दें:
    तेल को लकड़ी में समाने देने के लिए 30 मिनट तक इंतजार करें | ज्यादा तेल को सतह से हटाने के लिए साफ़ कपड़े से सतह को पोंछें | लकड़ी को 24 घंटे, या जब तक वो सूखता नहीं है तब तक छोड़ दें | सूखने में तेल से वाटरप्रूफिंग सीलेंट से की गयी वाटरप्रूफिंग से ज्यादा समय लेता है |
    • सतह को “0000” (बहुत फाइन) स्टील वूल से रगड़ें |
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 तेल के दो और कोट लगायें:
    लकड़ी में तेल की एक और परत लगायें | फिर से सुखाएं और स्टील वूल से सैंड करें | दोबारा इस्तेमाल करने से पहले कुछ दिन या हफ़्तों तक प्रतीक्षा करें | आप जब उसकी सतह पर अपनी उँगलियाँ नरमाई से फेर पाएं तब समझ लें की कार्य सही से सम्पूर्ण हो गया है |[४]
विधि 2
विधि 2 का 3:

सीलेंट से वाटर प्रूफ करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सतह को तैयार करें:
    आपको सीलेंट का प्रयोग करने से पहले पुरानी फिनिश के सभी निशान हटाने होंगे | सीलेंट लगाने से पहले सैंडपेपर का प्रयोग करें | इससे अगर कोई ऐसे उत्पाद हैं जिसकी वजह से सीलेंट समाएगा नहीं तो वो हटा दिए जायेंगे | सीलेंट तरीका उस स्थिति में कारगर साबित होती है जब लकड़ी पर पहले भी फिनिश की गयी हो, क्योंकि ऐसे में तेल का स्टेन लकड़ी में समा नहीं पायेगा |
    • जिन हिस्सों पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है वहां थोड़ा रफ़ सैंडपेपर का प्रयोग करें | इसके बाद उस सतह को फाइन सैंडपेपर से रगड़ कर एक समतल सतह बना लें |[५]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक वाटर बेस्ड वुड सीलर (water-based wood sealer) खरीदें:
    आपको ये उत्पाद होम इम्प्रूवमेंट स्टोर पर सहजता से मिल जायेंगे | आम तौर पर वाटर सील (Water Seal) और स्टेन सीलर (Stain Sealer) लकड़ी के सीलेंट के कुछ नाम है | आप टिंटेड सीलेंट खरीद सकते हैं और उसे लगाने से पहले लकड़ी की सतह को सैंड करना नहीं भूलें |
    • सीलेंट को अक्सर हम जिन उत्पाद पर उनका प्रयोग हो सकता है उसके मुताबिक बांटते हैं | उदाहरण के तौर पर आपको मिलेंगे डेक सीलेंट (deck sealant), फेंस सीलेंट (fence sealant), आउटडोर सीलेंट (outdoor sealant), फ्लोर सीलेंट (floor sealant) या फर्नीचर सीलेंट (furniture sealant) |
    • अगर आपकी लकड़ी को उमस, यू वी किरणें और पानी का सामना करना होता है तो मरीन वुड सीलेंट (Marine wood sealent) खरीदें |
    • उत्पाद की जांच कर उसे लगाने की विधि और सूखने का समय जान लें | कुछ उत्पाद पेंट स्प्रेयर के साथ इस्तेमाल हो सकते हैं |
    • लगाने के लिए पेंट स्प्रेयर और पेंट ब्रशेस खरीदें |[६]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक समान्तर कोट लगायें:
    अपने पेंटब्रश या स्प्रेयर को तैयार करें और सतह पर एक समान्तर कोट बनाने की कोशिश करें | ये ध्यान रहे की हवा की उमस और तापमान उत्पाद के निर्धारित सीमा में हो, नहीं तो वह तुरंत ही उड़ जायेगा | ऐसे स्थान पर काम करें जहाँ उमस नियंत्रण में हैं जैसे गेराज |
    • ये ध्यान रहे की लकड़ी की सतह सीलेंट लगाने से पहले साफ़ कर दी गयी हो |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उत्पाद को सूखने दें:
    उत्पाद के पैकेज पर सूखने के समय को लेकर लिखे निर्देश पढ़ें | यहाँ सूखने का समय तेल के सूखने के समय से कम होगा | कई सीलेंट 4-10 घंटे का समय लेते हैं |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पहले कोट को साफ़ करें:
    फाइन ग्रिट वाले सैंडपेपर की मदद से दूसरे कोट की पकड़ को बेहतर करें, लेकिन ऐसा तभी करें अगर वो उत्पाद के निर्देशों में लिखा है | ऐसा उत्पाद के पूरी तरह से सूखने के बाद करें |
    • आप सीलेंट को साफ़ करने के लिए “0000” (बहुत फाइन) स्टील वूल का प्रयोग भी कर सकते हैं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 दूसरा और तीसरा कोट लगायें:
    सॉफ्टवुड को दो से तीन और हार्डवुड को एक कोट की ज़रुरत होती है | सॉफ्ट वुड सस्ती लकड़ी होती है जिस पर पहले कोई काम नहीं किया गया है | लोकप्रिय सॉफ्ट वुड में शामिल हैं सीडर, पाइन, रेडवुड स्प्रूस, बालसा और ईउ | हार्डवुड तगड़ी लकड़ी होती है और इसका प्रयोग उत्तम गुणवत्ता का फर्नीचर और डेक बनाने के लिए किया जाता है | लोकप्रिय हार्डवुड में शामिल हैं बीच, हिकॉरी, महोगनी, मेपल, ओक और अखरोट |[७]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 लकड़ी को ठीक होने का समय दें:
    लकड़ी के इस्तेमाल या उस पर फर्नीचर रखने के लिए उसे कुछ दिन का समय दें | जब पानी लकड़ी की सतह पर लगेगा तब वह सतह से बह जाने के बजाय लकड़ी को गहरा कर देगा |
    • अपनी लकड़ी की सेहत बनाये रखने के लिए हर कुछ सालों बाद सीलेंट लगायें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

लकड़ी को स्टेन से वाटर प्रूफ करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक आयल बेस्ड...
    एक आयल बेस्ड सेमी ट्रांसपेरेंट स्टेन (oil-based semi-transparent stain) चुनें: अगर आप बाहर की लकड़ी को ठीक करना चाहते हैं, तो एक्स्टीरियर ग्रेड स्टेन (exterior grade stain) लायें | स्टेन जितना हल्का होगा, उतनी ही उसमें तेल की मात्रा होगी | लाइट स्टेन ऐसे कामों और लकड़ी के लिए उपोगी होती है जो बाहर के तत्वों के संपर्क में नहीं है |
    • ये उत्पाद किसी भी हार्डवेयर या रिपेयर स्टोर पर मिल जायेंगे |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 लकड़ी को तैयार करें:
    लकड़ी की सतह पर कोई भी कमी स्टेन लगने के बाद ज्यादा नज़र में आएगी | स्टेन लकड़ी में मोजूद सभी रंगों को पेश करेगा | सतह पर दिखने वाली कमियों को हटाने के लिए मोटे सैंडपेपर या मेटल फाइल का प्रयोग करें | सतह को सैंडपेपर या फाइल से तब तक रगड़ें जब तक लकड़ी समांतर नहीं लगें |
    • अंत में पूरी सतह को फाइन ग्रिट (220) सैंडपेपर से रगड़ें | इससे स्टेन सभी स्थानों पर समान रूप से लग जायेगा |
    • तेल लगाने से पहले सूखे कपड़े से टुकड़ों या कोई अवशेष हों तो उन्हें हटा दें | स्टेन करने से पहले लकड़ी पूरी तरह से सूखी होनी चाहिए |[८]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पहला कोट लगायें:
    पेंट ब्रश से स्टेन को समान तरीके से लगायें | पूरी सतह को ढक दें और उसे सूखने दें | दूसरा कोट लगाने से पहले लकड़ी को चार घंटे से एक दिन तक सूखने दें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अधिक मात्रा को हटा दें:
    फाइन ग्रिट सैंड [पेपर से सूखी सतह को रगड़ें | एक साफ कपड़े से सतह को साफ़ करके ही दूसरा कोट लगायें | एक और कोट लगाने से पहले ये ज़रूरी है की लकड़ी की सतह साफ़ और सूखी हो |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 स्टेन का दूसरा कोट लगायें:
    ये कोट सूखने में ज्यादा वक़्त लेगा | ध्यान रहे की आप उसे सूखने के लिए काफी समय दें तभी बाकि का वाटरप्रूफिंग तेल सही से समा पायेगा | दूसरा कोट लगाने के पांच घंटे बाद स्टेन को जांचें |
    • अगर लकड़ी छूने से चिपकने का एहसास नहीं दे रही है तो समझ लें स्टेन सही से समा गया है |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 तीसरा और आखरी कोट लगायें:
    इन सभी प्रक्रिया का प्रयोग आखरी स्टेन को लगाने के लिए भी करें | सब्र रखें और पूरी प्रक्रिया के दौरान समान कोट लगायें | तीन दिन से एक हफ्ते के इंतजार के बाद ही लकड़ी का इस्तेमाल करें |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

तेल से लकड़ी को वाटररूप्रूफ करना

  • तेल (अखरोट, अलसी और टुंग)
  • टरपेंटायीन तेल (वैकल्पिक)
  • सैंडपेपर (रफ और फाइन)
  • गंदगी रहित कपड़े
  • फालतू कपड़े
  • 0000 स्टील वूल

सीलेंट से वाटर प्रूफ करना

  • कमर्शियल वुड सीलेंट
  • पेंट ब्रश
  • पेंट स्प्रेयर (वैकल्पिक )
  • 220-ग्रिट का सैंडपेपर
  • 0000 स्टील वूल
  • टैक क्लॉथ

लकड़ी को स्टेन से वाटर प्रूफ करना

  • आयल बेस्ड स्टेन
  • पेंट ब्रशेज
  • सैंडपेपर (रफ़ और फाइन)


विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Jeff Baldwin
सहयोगी लेखक द्वारा:
रेसिडेंशियल पेंटर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Jeff Baldwin. जेफ बाल्डविन एक रेसिडेंशियल पेंटर और Baldwin Custom Painting के मालिक हैं। पेंटिंग के दो दशक के अनुभव के साथ, जेफ हाइ-एंड रेसिडेंशियल पेंटिंग और छोटे कमर्शियल पेंटिंग प्रोजेक्ट में माहिर हैं। अच्छी क्वालिटी के शिल्प कौशल के लिए समर्पित, जेफ और Baldwin Custom Painting रेसिडेंशियल पेंटिंग, हल्के कमर्शियल पेंटिंग और लकड़ी की रिफिनिशिंग में बॉन्डेड/इन्श्योर्ड लाइसेंस प्राप्त और सीसा-सुरक्षित प्रमाणित सेवाएं प्रदान करते हैं। यह आर्टिकल ४,१०७ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,१०७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?