कैसे मिलिटरी टाइम बताएं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

मिलिटरी टाइम का इस्तेमाल केवल मिलिटरी ही नहीं करती है, बल्कि उसका इस्तेमाल लॉं इन्फ़ार्समेंट तथा अस्पतालों द्वारा भी किया जाता है। मिलिटरी टाइम का इस्तेमाल टाइम को अधिक एक्यूरेटली रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है, क्योंकि यहाँ पर उसे 24 घंटों में बांटा जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि मिलिटरी टाइम किस तरह से बताया जाता है, तब इस लेख में जो स्टेप्स दिये गए हैं, उनको पढ़िये क्योंकि यहाँ पर उनको पढ़ने और बोलने का आसान तरीका, स्टेप्स में समझाया गया है।

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मिलिटरी क्लॉक को समझिए:
    मिलिटरी क्लॉक अर्द्धरात्रि को शुरू होती है, जिसे 0000 आवर्स कहा जाता है। इसे "ज़ीरो हंड्रेड आवर्स" कहते हैं। बारह-घंटे की क्लॉक के स्थान पर, जो कि दो बार रीसेट होती है, मिलिटरी टाइम में आप एक क्लॉक से काम लेते हैं जो कि अर्द्धरात्रि में 0000 से शुरू होती है और 2359 आवर्स (11:59 p.m.) तक चलती रहती है, जिसके बाद वह 0000 आवर्स पर अर्द्धरात्रि में फिर से रीसेट हो जाती है। नोट कर लीजिये कि मिलिटरी क्लॉक में घंटों और मिनटों को अलग करने के लिए कोलन (colon) का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।[१]
    • जैसे कि 1 a.m. होता 0100 आवर्स, जबकि 1 p.m. होता है 1300 आवर्स।
    • लोकप्रिय विश्वास के विपरीत, मिलिटरी भी अर्द्धरात्रि को 2400 आवर्स, या "ट्वेंटी फ़ोर हंड्रेड आवर्स" नहीं कहती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मिलिटरी टाइम में...
    मिलिटरी टाइम में अर्द्धरात्रि से दोपहर तक के घंटों को लिखना सीखिये: यह जानने के लिए कि अर्द्धरात्रि से दोपहर तक के घंटों को मिलिटरी टाइम में कैसे लिखा जाये, आपको केवल घंटों के पहले एक ज़ीरो लगाना है और उसके बाद दो ज़ीरो लगाने होते हैं। 1 a.m. होगा 0100 आवर्स, 2 a.m. होगा 0200 आवर्स, 3 a.m. होगा 0300 आवर्स, आदि। जब आप दो डिजिट नंबर्स पर पहुँचें, 10 a.m. और 11 a.m., तब 10 a.m. के लिए केवल 1000 आवर्स लिखिए और 11 a.m. के लिए 1100 आवर्स। नीचे कुछ और उदाहरण दिये जा रहे हैं:[२]
    • 4 a.m. होगा 0400 आवर्स।
    • 5 a.m. होगा 0500 आवर्स।
    • 6 a.m. होगा 0600 आवर्स।
    • 7 a.m. होगा 0700 आवर्स।
    • 8 a.m. होगा 0800 आवर्स।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मिलिटरी टाइम में...
    मिलिटरी टाइम में दोपहर से अर्द्धरात्रि तक के घंटों को लिखना सीखिये: जैसे जैसे घंटे दोपहर से अर्द्धरात्रि की ओर बढ़ते हैं, वैसे वैसे चीज़ें थोड़ी ट्रिकी होती जाती हैं। मिलिटरी टाइम में आप दोपहर में बारह घंटे की साइकल नहीं शुरू करते हैं, बल्कि 1200 से आगे गिनना शुरू करते हैं। इसलिए, 1 p.m. बन जाता है 1300 आवर्स, 2 p.m. हो जाता है 1400 आवर्स, 3 p.m. बन जाता है 1500 आवर्स, आदि। यह अर्द्धरात्रि तक चलता है, जबकि क्लॉक फिर से रीसेट हो जाती है। ये कुछ और उदाहरण हैं:[३]
    • 4 p.m. होगा 1600 आवर्स।
    • 5 p.m. होगा 1700 आवर्स।
    • 6 p.m. होगा 1800 आवर्स।
    • 10 p.m. होगा 2200 आवर्स।
    • 11 p.m. होगा 2300 आवर्स।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 सीखिये कि किस तरह से मिलिटरी टाइम को बताया जाये:
    अगर आप बिना किसी मिनटों के पूरे आवर्स को डील कर रहे हैं, तब उन्हें बोल कर बताना आसान होगा। अगर पहली डिजिट में ज़ीरो होगा, तब पहली दोनों डिजिट को ऐसे बोलिए कि पहला नंबर "ज़ीरो" कहा जाये और उसके बाद जो भी नंबर है उसे कहा जाये, तथा उसके बाद "हंड्रेड आवर्स" कहें। अगर पहली डिजिट के रूप में 1 या 2 हो, तब पहले दोनों नंबर्स को जोड़े के रूप में कहिए जिसमें दहाई और इकाई की डिजिट्स होंगी, और उसके बाद "हंड्रेस आवर्स" आयेगा। ये उसके कुछ उदाहरण हैं:[४]
    • 0100 आवर्स होगा "ज़ीरो वन हंड्रेड आवर्स।"
    • 0200 आवर्स होगा "ज़ीरो टू हंड्रेड आवर्स।"
    • 0300 आवर्स होगा "ज़ीरो थ्री हंड्रेड आवर्स।"
    • 1100 आवर्स होगा "इलेवेन हंड्रेड आवर्स।"
    • 2300 आवर्स होगा "ट्वेंटी थ्री हंड्रेड आवर्स।"
      • यह ध्यान रखिए कि मिलिटरी में, "ज़ीरो" का इस्तेमाल हमेशा नंबर के पहले वाली ज़ीरो डिजिट को सिग्निफ़ाई करने के लिए किया जाता है। "ओह" का इस्तेमाल बोलचाल की भाषा में किया जाता है।
      • ध्यान रखिए कि "आवर्स" का इस्तेमाल ऑप्शनल है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सीखिये कि मिलिटरी...
    सीखिये कि मिलिटरी टाइम में घंटों और मिनटों को किस तरह बताया जाये: जब आप घंटों और मिनटों, दोनों को एक साथ मिलिटरी भाषा में बताना चाहेंगे तब सब कुछ थोड़ा पेचीदा हो जाएगा, मगर आप जल्दी ही उसको सीख जाएँगे। जब आपको मिलिटरी टाइम बताना होगा, तब आपको एक चार डिजिट का नंबर, दो नंबरों के दो जोड़े में बताना होगा जिनमें इकाई और दहाई के अंक होंगे। जैसे कि, 1545 बन जाएगा "फिफ़्टीन फॉर्टी-फ़ाइव आवर्स।" इस प्रोसेस के लिए ये कुछ और नियम हैं:
    • अगर किसी नंबर के पहले एक या उससे अधिक ज़ीरो होंगे, तब उन्हीं बोलना होगा। 0003 को कहा जाएगा "ज़ीरो ज़ीरो ज़ीरो थ्री आवर्स " और 0215 को कहेंगे "ज़ीरो टू फिफ़्टीन आवर्स।"
    • अगर पहली दो डिजिट्स में कोई ज़ीरो नहीं है, तब पहले दो नंबर्स को इकाई और दहाई के सेट के रूप में कहिए, वही काम बाद की दो डिजिट्स के लिए करिए। 1234 बन जाएगा "ट्वेलव थर्टी-फ़ोर आवर्स" और 1444 बन जाएगा "फोर्टीन फॉर्टी-फ़ोर आवर्स।"
    • अगर आखिरी नंबर ज़ीरो पर ख़त्म होता है, तब उसे समझिए कि वह इकाई में है और उसका दहाई वाला जोड़ी का नंबर उसके बाईं ओर है। इसलिए 0130 होगा "ज़ीरो वन थर्टी।"
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 मिलिटरी टाइम को सामान्य टाइम में बदलना सीखिये:
    जब एक बार आपको मिलिटरी टाइम लिखना और बोलना आ जाएगा, तब आप उसे मिलिटरी से सामान्य टाइम में बदलने में माहिर हो सकते हैं। अगर आप 1200 से बड़ा कोई नंबर देखें तब समझ लीजिये कि आप 12-घंटों वाली क्लॉक में समय पाने के लिए दोपहर के समय के आगे पहुँच गए हैं, उदाहरण के लिए, स्टैण्डर्ड टाइम में 1400 आवर्स 2 p.m. होगा, क्योंकि जब आप 1400 में से 1200 घटाएंगे तब आपको 200 मिलेगा। 2000 आवर्स का अर्थ होगा 8 p.m. क्योंकि जब आप 2000 में से 1200 घटायेंगे, तब आपको मिलेगा 800।[५]
    • अगर आप 1200 से कम कोई टाइम देख रहे होंगे, तब उसका मतलब होगा कि आप अभी अर्द्धरात्रि से दोपहर के बीच के नंबर्स देख रहे हैं। पहले दो डिजिट्स का इस्तेमाल a.m. आवर को जानने के लिए करिए, और बाद वाली दोनों डिजिट्स का इस्तेमाल मिनटों में बदलने के लिए करिए।
      • जैसे कि, 0950 आवर्स का अर्थ होगा 9 घंटे और 50 मिनट, या 9:50 a.m.। 1130 आवर्स का मतलब होगा 11 घंटे और 30 मिनट, या 11:30 a.m.।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 यह मिलिटरी टाइम चार्ट है।

सलाह

  • आप मिलिटरी टाइम बताने का जितना अधिक अभ्यास करेंगे, आपके लिए वह उतना ही आसान होता जाएगा।
  • आप 12 या उससे अधिक किसी भी वैल्यू से 12 घटा सकते हैं जिससे आपको वास्तविक स्टैण्डर्ड टाइम का पता चल जाएगा। उदाहरण: 2100 आवर्स-12 = 9:00 PM
  • आप मिलिटरी आवर्स के किसी भी टाइम में से दो घटा सकते हैं जिससे आपको वास्तविक टाइम मिल जाएगा। हालांकि इसके कुछ आसान नियम हैं।

अगर 22 बजे के बाद का समय है, तब आपके पास पहले भी एक डिजिट बच जाएगी। पहली डिजिट में से एक घटा दीजिये।13:00 आवर्स - 2:00 आवर्स = 11:00 आवर्स। पहली डिजिट में से एक घटा दीजिये। 1:00 PM। याद रखिएगा कि आपको केवल 13:00 और उसके बाद के नंबर्स में से घटाना होगा। अन्य तो सेल्फ़ एक्स्प्लेनेटरी हैं।

चेतावनी

  • यह ध्यान रखिएगा कि मिलिटरी टाइम और 24-घंटा टाइम एक समान नहीं हैं।[६] हालांकि दोनों टाइम सिस्टम 24 घंटों में बंटे हुये हैं, मगर कुछ अंतर हैं। मिलिटरी टाइम में लिखा जाता है 1357 आवर्स या 1357, जबकि 24-घंटा टाइम में इसे 13:57 के रूप में दिखाते हैं तथा उसमें "आवर्स" शब्द नहीं होता है।[७]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,९७६ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९७६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?