कैसे प्लास्टिक पर पेंट करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

प्लास्टिक फर्नीचर के एक पुराने पीस या एक लघु मूर्ति पर थोड़ा सा पेंट लगाकर आप उसको एक नया रूप दे सकते हैं। यह कम पैसों में घर को सजाने का अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी पर सही सामान और थोड़े समय के साथ आप आसानी से प्लास्टिक को पेंट कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 2:

पेंट करने के लिए तैयारी करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    ज्यादातर प्लास्टिक और परतदार चीजों को पेंट कर सकते हैं पर कुछ चीजों को पेंट करना संभव नहीं है। फर्नीचर, लघु मूर्तियों, खिलौनों, कंटेनर्स, और सजाने की चीजों को आम तौर पर पेंट कर सकते हैं। अगर आप अपने घर में काम कर रहे हैं तो आप प्लास्टिक की दीवारों (बाथरूम या किचन में), कैबिनेट्स, और बैकस्प्लैशिस (backsplashes) (सिंक या स्टोव के पीछे दीवार को सुरक्षित रखने के पैनल) को पेंट कर सकते हैं। पर प्लास्टिक की या परतदार जमीन, बाथटब्स (bathtubs) या शावर स्टॉल्स (shower stalls) या काउंटर्स को पेंट करना संभव नहीं है।[१]
    • ध्यान रखें कि जिन चीजों का ज्यादा उपयोग होता है - जैसे किसी फर्नीचर के पीस - को तैयार करने के लिए पेंट की ज्यादा परतें और ज्यादा समय की जरूरत होगी।
    • आप एकदम नई या कई साल पुरानी चीजों को पेंट कर सकते हैं पर उनको रेगमाल करने योग्य होना चाहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    आप सब पेंट्स को प्लास्टिक पर नहीं लगा सकते हैं। मान लीजिये आप कोई गलत पेंट चुन लेते हैं, वह सूखने के बाद भी छिलकर उतर सकता है या फैल सकता है। दूकान में जाकर देखें या ऑनलाइन खास प्लास्टिक पेंट खोजें। वे अकसर स्प्रे पेंट और लिक्विड (ब्रश ऑन) पेंट जैसे मिलते हैं। पहला वाला पेंट लगाना आसान है।
    • अपने पेंट को सुरक्षित रखने और ऊपर की परत को थोड़ी सी चमक देने के लिए आप एक सीलर खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।
    • प्लास्टिक पर पेंट करने से पहले प्राइमर की एक परत लगाने की आवश्यकता नहीं होती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    अपनी चीज और पेंट के आलावा आपको साथ में कुछ और चीजों की जरूरत होगी। आपको एक ड्रॉप क्लॉथ (drop cloth) (बड़ा कपड़ा) या टार्प (tarp) (अगर आप कोई छोटी चीज पेंट कर रहे हैं तो अखबार अच्छा काम करेगा), 180 ग्रिट रेगमाल, एक सैंडर (फर्नीचर के बड़े पीसिस के लिए), साबुन और पानी, साफ करने के लिए एक स्पंज या ब्रश, मिनरल स्पिरिट्स या रबिंग ऐलकोहल, और पेंटर्स टेप, अगर आप पूरी चीज को पेंट नहीं करना चाहते हैं।
    • मान लीजिये आप किसी ऐसी जगह पर पेंट करने का काम कर रहे हैं जहाँ हवा का अच्छा आना जाना नहीं है तो आपको एक फेस मास्क की जरूरत होगी।
    • यह जरुरी नहीं है, पर पेंट करते समय पुराने कपड़े और प्लास्टिक ग्लव्स पहनना अच्छा है ताकि आपकी त्वचा और कपड़ों पर दाग न लगे।
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपनी चीज को पेंट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    अगर आपकी प्लास्टिक की चीज पर धूल या गंदगी होगी तो पेंट उसके ऊपर नहीं चिपकेगा। अगर पेंट के नीचे धूल, कालिख और फफूंदी दब जाएगी तो वह ऊँचा नीचा होगा और देखने में अच्छा नहीं लगेगा। आप गर्म साबुन के पानी और स्पंज या ब्रश से अपनी चीज को अच्छी तरह साफ करें। अगर आपकी चीज पर फफूंदी लगी हो तो उसे ठन्डे ब्लीच के पानी से हटायें।
    • अगले चरण पर जाने से पहले यह पक्का कर लें कि आपकी चीज पूरी तरह से सूख गयी है।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    एक साफ कपड़े पर मिनरल स्पिरिट्स (या रबिंग ऐलकोहल) उँडेलें और प्लास्टिक की पूरी सतह को पोंछें। इससे पुराने पेंट या सीलर की परत विघटित हो जायेगी और अगर प्लास्टिक पर तेल होगा तो हट जायेगा। उसके बाद उसे पानी से धोएं और यह पक्का कर लें की वह पूरी तरह से सूख गया है।[२]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    अपने रेगमाल या सैंडर से प्लास्टिक की ऊपरी सतह को रगड़ें। प्लास्टिक छिद्रिल नहीं होता है इसलिए रेगमाल करके उसकी संरचना पेंट के चिपकने लायक बनायेंगे। आप ऐसा करके प्लास्टिक की चमक को हटाकर उसे फीका और चमकरहित बनायेंगे।
    • बारीक रेगमाल (जैसे 180 ग्रिट) से सतह खुरदरी नहीं लगेगी। सिर्फ इतना हो जायेगा कि वह पेंट के चिपकने लायक हो जाएगी।
    • रेगमाल करने के बाद प्लास्टिक को एक कपड़े या ब्रश से पोंछें।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    अगर आप पूरी चीज को पेंट नहीं करना चाहते हैं तो आप उसके कुछ हिस्सों पर टेप लगा सकते हैं। आप जिन हिस्सों को पेंट नहीं करना चाहते हैं वहाँ सामान्य पेंटर्स टेप लगायें; पूरी पेंटिंग करने के बाद, जब पेंट गीला हो तब उसे निकाल दें।
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    अगर आप एक पेंट के कैन और ब्रश का उपयोग कर रहे हैं तो ब्रश से पूरी चीज पर पेंट लगायें। अगर आप स्प्रे पेंट इस्तेमाल कर रहे हैं तो पेंट के कैन को चीज के ऊपर पकड़ें और लेफ्ट से राईट ले जाकर स्प्रे करें। पेंट की बराबर परत लगाने और चूने से रोकने के लिए, हर बार इस प्रकार ले जाने के बाद नोज़ल (nozzle) पर से अपनी उँगली उठायें।
    • उपयोग करने से पहले स्प्रे पेंट के कैन को 1-2 मिनट अच्छी तरह हिलाएं।
    • पेंट की हर परत को सूख जाने दें फिर अगली परत लगायें।
    • आप जो पेंट इस्तेमाल कर रहें हैं उसके अनुसार आपको पेंट की 2+ परतें लगानी पड़ सकती हैं।[३]
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    अगर आप अपने प्लास्टिक के ऊपर एक पारदर्शी चमकदार सीलेंट लगाना चाहते हैं तो उसे पेंट की सब परतों के सूखने के बाद लगायें। सीलर को भी पेंट लगाने के लिए पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार लगायें।
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to प्लास्टिक पर पेंट करें
    24-36 घंटे पेंट और सीलर को पूरी तरह से पक्का हो जाने दें। आपका काम पूरा हो गया ! अगर आपने कोई टेप लगाया हो तो उसे हटायें और जरूरत हो तो एक दो जगह ठीक करें। अब आपकी प्लास्टिक की चीज इस्तेमाल करने के लिए तैयार है आप उसे सुरक्षित रूप से अंदर या बाहर रख सकते हैं।

सलाह

  • आप चाहें तो अपनी प्लास्टिक की चीज को स्प्रे पेंट करने के लिए पहले उसके ऊपर प्राइमर जैसे प्लास्टिक स्प्रे पेंट लगायें और उसके ऊपर सामान्य ऐक्रेलिक लैटेक्स पेंट की एक परत लगायें। इस प्रकार आप ज्यादा रंगों में से चुन सकते हैं। प्लास्टिक स्प्रे पेंट की वजह से दूसरे पेंट प्लास्टिक पर चिपक जायेंगे।

चेतावनी

  • पेंट, सीलर, या मिनरल स्पिरिट्स की विषैली धूम से बचने के लिए हमेशा एक ऐसे स्थान पर काम करें जहाँ हवा का अच्छा आना जाना हो।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • प्लास्टिक के लिए स्प्रे पेंट
  • पेंटर्स टेप
  • अखबार
  • बारीक रेगमाल
  • साबुन और पानी
  • मिनरल स्पिरिट्स
  • सीलर

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १९,९६२ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १९,९६२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?