कैसे जल्दी लिखने की आदत डालें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप अपनी लिखने की गति (writing speed) को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो ऐसे कई काम हैं जिनको करने से आप अपने असाइनमेंट को जल्दी और फुर्ती से लिख सकते हैं | सबसे पहले, आपको सारी रिसर्च करनी होगी और अपने विचारों को एक आउटलाइन की तरह से लिखना होगा | उसके बाद, आप अपने लिए हासिल किये जाने वाले गोल (goal) तय कर सकते हैं और तब तक उन पर कम करें जब तक आपकी गति में सुधार नहीं आ जाये | अगर आप कागज़ और पेन से लिखने की गति के साथ मुश्किल का सामना कर रहे हैं, तो आपको ये देखना होगा की आप आराम से हैं और आपके पास लिखने की सभी चीज़ें मोजूद हैं | बार बार प्रैक्टिस कर, आप अपनी लिखने की स्पीड को बड़ा सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 2:

अपनी लिखने की गति को बेहतर करना (Improving Your Handwriting Speed)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐसा पेन या...
    ऐसा पेन या पेंसिल प्रयोग करें जिसमें आपको ज्यादा दबाव नहीं डालना पड़े: अगर आपको लिखते समय दबाव डालने की ज़रुरत पड़ रही है, तो आपका हाथ जल्दी थक जायेगा | ऐसा पेन ढूँढें जो ज्यादा पतला नहीं हो और ना ही उसको पकड़ने में ज्यादा तकलीफ हो | वह इतना चौड़ा भी नहीं होना चाहिए की आपको लिखते समय असुविधा महसूस हो |[१]
    • एक मैकेनिकल पेंसिल लिखने के लिए साधारण पेंसिल से कम मेहनत करवाती है |
    • आप अपने राइटिंग टूल को चौड़ा बनाने के लिए पेंसिल या पेन ग्रिप खरीद सकते हैं |

    टिप: लिखने के लिए जेल पेन, बॉलपॉइंट पेन से ज्यादा आराम देता है

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पेन या पेंसिल को अपनी सुविधा के मुताबिक पकडें:
    आप जिस तरह पेंसिल को पकड़ते हैं उसका आपकी लिखने की गति पर इतना फर्क नहीं पड़ता जितना मिल रहे आराम पर पड़ता है | जब लिख रहे हों, तो ध्यान दें की आपका हाथ आरामदायक स्थान पर हों और जैसे आप लिख रहे हों उस पर किसी प्रकार का दबाव या थकावट के लक्षण नहीं पैदा हों | अगर ऐसा है तो लिखने की गति को बढ़ाने के लिए आप जिस प्रकार अपनी पेंसिल और पेन को पकड रहे हैं उसको बदलने की कोशिश करें |[२]
    • पेन और पेंसिल को पकड़ने का पारंपरिक तरीका है अपने अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच उसे सहारा देते हुए मध्य ऊँगली पर टिका कर के रखना |
    • किसी और तरीके से पेन को पकड़ना भी आपको आरामदायक साबित हो सकता है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक सही पोस्चर में बैठें:
    अपनी पीठ को सीधा कर लें और ध्यान रहे की आपके दोनों पैर धरती पर टिके हैं | आपकी पीठ के निचले हिस्से और हिप्स को उस कुर्सी का पूरा सहारा मिलना चाहिए, जिस पर आप बैठे हैं | आपके घुटने और कोहनी का हिस्सा झुका होना चाहिए और आप जिस तरह से बैठे हैं उससे आपको आराम मिलना चाहिए | इस पोस्चर को बनाये रखें ताकि आपको लिखने की वजह से कम थकावट हो और आप में ताकत बनी रहे |[३]
    • जब भी आपको लगे की आप आगे को झुक रहे हैं, तो अपनी मुद्रा बदल कर देखें की आप ठीक से बैठे हैं |
    • अगर आपकी कुर्सी ज्यादा नीची या डेस्क ज्यादा ऊंची है, तो आपको नया फर्नीचर खरीदने की ज़रुरत हो सकती है |

    नोट: बैठने के सही पोस्चर को कायम रखना आपकी पीठ और हिप्स के लिए भी लाभदायक साबित होता है

  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अगर आप असाइनमेंट...
    अगर आप असाइनमेंट नहीं लिख रहे हैं तो शोर्टहैण्ड का प्रयोग करें: पिटमैन शॉर्टहैंड (Pitman Shorthand ) और ग्रेग्ग शॉर्टहैंड (Gregg Shorthand ) जैसे तरीके चिह्नों से शब्द, अक्षर और विराम चिन्ह को दर्शाते हैं | अक्सर शॉर्टहैंड चिन्ह लेखन के अक्षरों और शब्दों को लिखना आसान बनाते हैं और इनके प्रयोग से ना सिर्फ आपके लेखन का समय कम होता है बल्कि आपके लिखने की गति भी बेहतर होती है | ऑनलाइन या किसी लाइब्रेरी में जा कर इन शॉर्टहैंड के तरीकों को प्रयोग करना सीखें |[४]
    • ध्यान रहे की शॉर्टहैंड के ये तरीके सभी को पता नहीं होते हैं इसलिए आप इन्हें असाइनमेंट और टेस्ट के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं |
    • इन शॉर्टहैंड के तरीकों को भली भाँती सीखने के लिए कुछ हफ्ते और महीने का वक़्त लग सकता है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अभ्यास करते रहें:
    हर रोज़ अभ्यास करके अपने लिखने की गति और छवि दोनों में सुधार लायें | आप जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, उतनी ही आपकी गति सुधरेगी और आपकी हैंडराइटिंग भी बढ़िया होगी | आप घर पर लिखने का अभ्यास कर सकते हैं, या क्लास के बीच में नोट्स सुन कर बना सकते हैं | ऐसे तरीकों का प्रयोग करें जो काम करती हैं और उन चीज़ों से बचें जो आपको धीमा करती हैं |[५]
    • अगर सब तरीके आजमाने के बाद भी सुधार नहीं दिखे तो अपनी टीचर से बात करें और पूछें की क्या कोई और तरकीब उन्हें मालूम है जो मददगार साबित हो सकती है |

    नोट: अगर आपके हाँथों में ऐंठन हो या आपको थकावट महसूस हो तो, ब्रेक लें और थोड़ी देर बाद लेखन पर वापस लौटें

विधि 2
विधि 2 का 2:

लेखन (writing) असाइनमेंट्स को जल्दी ख़त्म करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 दिन का वो...
    दिन का वो समय देखें जब आपका उत्पाद सबसे अधिक रहता है: कुछ लोग सुबह ज्यादा गति और बेह्तर तरीके से लिख पाते हैं, जबकि कुछ रात को सही समय मानते हैं | दोनों ही समय पर लिख कर देखें की आपके लिए कौनसा समय उपयुक्त है | फिर उस समय पर जब आपका उत्पाद सबसे अधिक रहता है तब सबसे ज्यादा लेखन का काम निबटाने की कोशिश करें |[६]
    • अगर आप रात में काम करते हैं, तो भी हो सकता है सुबह आपका उत्पाद अच्छा रहता हो | दिन के अलग अलग समय पर काम करके देखें की आपके लिए क्या काम करता है |

    टिप: आप उस समय में लेखन का कार्य कर सकते हैं और बाकी कम उत्पाद वाले समय पर जा कर उसमें बदलाव कर सकते हैं

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी असाइनमेंट के लिए आउटलाइन लिखें:
    उस असाइनमेंट या प्रोम्प्ट के बारे में पढ़ें ताकि आपको पता हो की आपको क्या लिखना है | रिसर्च करें और अपने एस्से, पेपर या स्टोरी मे उसके मुख्य बातों को आउटलाइन रूप में लिखें | ये पता करें की आपको अपने लेखन में क्या क्या शामिल करना है, और फिर इन मुख्य पॉइंट के बीच 2-3 वाक्य या सबपॉइंट लिखें | इससे आपका लेखन संक्षिप्त और मुद्दे के मुताबिक रहेगा, जिससे आपको बाद में उसमें ज्यादा बदलाव करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी |[७]
    • उदाहरण के तौर पर आपके आर्टिकल के मुख्य पॉइंट हो सकते हैं, " डेस्क्रयिबिंग सर्किट्स (Describing circuits)" और " पावरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Powering Electronics)|" " डेस्क्रयिबिंग सर्किट्स " में शामिल हो सकते हैं " एक्स्प्लैनिंग अ सिंपल सर्किट (Explaining a simple circuit)" और " कम्प्लीटिंग अ सर्किट (Completing a circuit)"
    • लेखन के बाच इन सब चीज़ों पर रिसर्च करने से बहुमूल्य समय बचता है |
    • समय बचाने के लिए आउटलाइन में अपने सोर्स शामिल करें, खास तौर से अगर बाद में आपको साइटेशन लिखने हैं | अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सोर्सेज का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें अपने कंप्यूटर आर बुकमार्क कर लें | अपने आउटलाइन में नोट्स शामिल करें की आप कैसे इन सोर्स का प्रयोग करेंगे और आप इनसे क्या जानकारी पाना चाहते हैं |
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Bryce Warwick, JD

    Bryce Warwick, JD

    टेस्ट प्रेप ट्यूटर, Warwick Strategies
    ब्राइस वार्विक इस समय, सैन फ्रान्सिस्को बे एरिया स्थित प्रतिष्ठान Warwick Strategies, जो GMAT, LSAT और GRE के लिए प्रीमियम, पर्सन्लाईज्ड प्राइवेट ट्यूटरिंग प्रदान करता है, के प्रेसिडेंट हैं। ब्राइस के पास George Washington University Law School से JD प्राप्त है।
    How.com.vn हिन्द: Bryce Warwick, JD
    Bryce Warwick, JD
    टेस्ट प्रेप ट्यूटर, Warwick Strategies

    हमारे एक्सपर्ट्स मानते हैं: आप तेजी से और आसानी से लिख पाएंगे अगर आपको पता होगा कि आपको क्या लिखना है और अपने पॉइंट्स किस तरह रखने हैं। यदि आपके पास निबंध लिखने के लिए 30 मिनट हैं, तो खुद को सात से आठ मिनट समय प्लान बनाने के लिए दें।

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपना पहला ड्राफ्ट...
    अपना पहला ड्राफ्ट जल्दी लिखें और फिर दोबारा जाकर उसे एडिट करें: संक्षेप में सही जानकारी प्रस्तुत करें, लेकिन पहले ड्राफ्ट में स्पेल्लिंग और ग्रामर पर इतना ध्यान नहीं दें | इसके बजाय अपना पहला ड्राफ्ट लिखें, और फिर थोड़ी देर बाद आकर उस लेखन को रिव्यु कर के एडिट करें | इससे बढ़ा काम निबट जायेगा और दूसरी बार में आपको सिर्फ स्पेल्लिंग और ग्रामर पर ध्यान देने की ज़रुरत होगी |[८]
    • छोटे निर्देशों पर समय बर्बाद करने से समय नष्ट होगा और लेखन की प्रक्रिया भी ज़रुरत से ज्यादा लम्बी हो जाएगी |
    • अगर आप अपने आप को कहीं फंसा हुआ पाते हैं, तो आगे बढें और ताज़े दिमाग से फिर उस पर काम शुरू करें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने आस पास...
    अपने आस पास से ध्यान बंटाने वाली चीज़ों को हटा दें: वेब सर्फिंग, टीवी या खुले चैट प्रोग्राम आपका ध्यान बंटा कर आपके लेखन की गति को कम कर सकते हैं | कोई ऐसा स्थान ढूँढें जहाँ आप अकेले हों, आराम से लिख सकें और आस पास की कोई भी चीज़ आपको प्रभावित नहीं कर सके |[९]
    • अपनी डेस्क पर से ज्यादा सामान हटाने से भी ध्यान कम बंटेगा और आपका उत्पाद भी बेहतर होगा |
    • अगर कर सकें तो, अपने फोन, टेबलेट या अन्य कोई ऐसे उपकरण जिस पर आप सोशल मीडिया या वेब ब्राउज करने के लिए आकर्षित हों, उन्हें वहां से हटा दें | आप प्रोडक्टिविटी एप्पस या एक्सटेंशन (जैसे StayFocused) की मदद लेकर समय बर्बाद करने वाली वेबसाइट से खुद को दूर रख सकते हैं |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने लिए हासिल होने वाले गोल या डेडलाइन तय करें:
    अगर आपने अभी लिखना शुरू किया है और डेडलाइन के मुताबिक लिखना आपको नहीं आता, तो ऐसी सम्भावना है की आप किसी अनुभवी व्यक्ति के देखे धीमे लिख पाएं | ऐसे गोल तय करें जो आपके मुताबिक हों और जिन्हें आप आसानी से हासिल कर सकें | अगर आप कोई गोल तय करें और आप के लिए उसे हासिल कर पाना नामुमकिन है, तो उस गोल को थोड़ा कम तीव्र कर दें |[१०]
    • अपने लिए ज्यादा मुश्किल गोल तय करें लेकिन ध्यान रहे की बहुत जल्दी बहुत कुछ हासिल करने का प्रयत्न नहीं करें |
    • अगर आपने पहले ज्यादा लिखा नहीं है, तो आप अभ्यास के बिना ज्यादा जल्दी नहीं लिख पाएंगे |
    • उदाहरण के तौर पर, आप गोल तय कर सकते हैं की एक दिन में आप निर्धारित पेज या शब्दों की संख्या लिखेंगे | अगर आप अभी भी गति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, तो हर दिन के लिए गोल तय करना छोटे गोल (जैसे प्रति घंटे के) तय करने से बेहतर साबित होता है |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने गोल पाने के लिए टाइमर का प्रयोग करें:
    अपनी लिखने की गति को सुधारने के लिए, आपको कोई ऐसा तरीका ढूंढना होगा जिससे आपको पता चले की आप में सुधार आ रहा है | जो गोल आपने तय किया है उसके लिए टाइमर लगा कर देखें की क्या आप उस गोल को हासिल कर पा रहे हैं | अगर आपके पास स्टॉपवॉच या टाइमर नहीं है, तो ऐसी कई एप्स हैं जो इस काम के लिए उपयुक्त हैं |[११]
    • टाइमर को देख कर चिंता ग्रस्त नहीं हो | वो सिर्फ आपको दिखाने के लिए है की आप एक असाइनमेंट पर कितना समय लगा रहे हैं |

    टिप: हर 30 मिनट से एक घंटे के बीच में 3-5 मिनट का ब्रेक लें ताकि आप जल्दी नहीं थक जाएँ

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Bryce Warwick, JD
सहयोगी लेखक द्वारा:
टेस्ट प्रेप ट्यूटर, Warwick Strategies
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Bryce Warwick, JD. ब्राइस वार्विक इस समय, सैन फ्रान्सिस्को बे एरिया स्थित प्रतिष्ठान Warwick Strategies, जो GMAT, LSAT और GRE के लिए प्रीमियम, पर्सन्लाईज्ड प्राइवेट ट्यूटरिंग प्रदान करता है, के प्रेसिडेंट हैं। ब्राइस के पास George Washington University Law School से JD प्राप्त है। यह आर्टिकल ४२,६३५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४२,६३५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?