कैसे गले में अटके बाल को निकालें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर अपने गले में फंसे बाल की वजह से आप असहज महसूस कर रहे हैं तो कुछ ऐसी युक्तियाँ हैं जिनका प्रयोग आप कर सकते हैं | आप, थोड़े बाल हों तो उन्हें निगल सकते हैं या उन्हें हटाने के लिए खाना खा सकते हैं | या फिर ये पता कर सकते हैं की किसी और स्वास्थ्य समस्या की वजह से तो आपको गले में कुछ फंसे होने का अहसास नहीं हो रहा है | इन सब कारणों में शामिल है धूम्रपान, एसिड रिफ्लक्स (acid reflux), और एलर्जीज़ |

विधि 1
विधि 1 का 2:

बाल को हटाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बाल को निगलने की कोशिश करें:
    अगर आपको लग रहा है गले में एक या दो बाल फंसे हैं, तो उन्हें निगलने की कोशिश करें | बाल बाकी खाने की तरह आपके शरीर की खाने की नली या डाइजेस्टिव ट्रैक्ट (digestive tract) में जा कर शरीर से बाहर चला जायेगा | आपका शरीर बाल को तोड़ नहीं पायेगा क्योंकि वो एक बहुत घनिष्ट प्रोटीन किरेटिन से बना होता है |[१]
    • अगर आपको लगे की बाल लम्बा है, तो कोशिश करें की आप साफ़ उँगलियों से उसे अपने गले से खुद निकाल लें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 नरम भोजन का सेवन करें:
    अगर आप मुंह में बढ़ा कौर बना कर खाना खायेंगे तो हो सकता है बाल आपके गले से यूँ ही निकल आये | ऐसे खाद्य पदार्थ का चुनाव करें जो खाते समय गले को नरम और कोमल महसूस हों | उदाहरण के तौर पर केले के कुछ कौर या नरम ब्रेड खा सकते हैं |[२]
    • आपको सिर्फ इतना भोजन निगलने की कोशिश करना चाहिए जितना आराम से आपके मुंह में आ जाये | अगर आप ज्यादा बढ़ा हिस्सा मुंह में डालेंगे तो, दम भी घुट सकता है |
    • अगर आप बाल को निगल पाए, तो वो आपके खाने के साथ आपके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में चला जायेगा |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 किसी ईअर, नोज़,...
    किसी ईअर, नोज़, और थ्रोट (ENT) स्पेशलिस्ट से संपर्क करें: अगर आप अपने गले में से बाल नहीं निकाल पा रहे हैं और उस एहसास से आपको तकलीफ हो रही है, तो ईअर, नोज़, और थ्रोट (ENT) स्पेशियलिस्ट के साथ अपॉइंटमेंट ले लें | अगर आपको ख़राब गले के और संकेत महसूस हो रहे हैं, जैसे निगलते समय दर्द या टॉन्सिल्स में पस, तो आपको जांच करवाने की ज़रुरत है |[३]
    • स्पेशियलिस्ट को टेस्ट और एक्स रे करने की ज़रुरत होगी | कोशिश करें की आप अपनी पूर्ण मेडिकल हिस्ट्री और सारे सिम्टम्स उसको बताएं |
विधि 2
विधि 2 का 2:

अन्य तकलीफों पर ध्यान देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 गरम पानी से गरारे करें:
    ऐसा भी हो सकता है की आपको ऐसा लग रहा हो की गले में बाल है पर वहां वाकई में कुछ नहीं हो | कई और तकलीफें भी आपको ऐसा महसूस करवा सकती हैं | अपने गले को आराम देने के लिए, एक ग्लास में गरम पानी लें और उसमें तब तक नमक मिलाएं जब तक वो पूर्ण रूप से समा नहीं जाए | नमक के पानी से ग़रारे करने से आपके गले को आराम मिलेगा |[४]
    • रिसर्च से भी पता चलता है की ग़रारे करने से जुखाम के लक्षणों से मुक्ति मिलती है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 धूम्रपान नहीं करें:
    धुंए से उठने वाले टोक्सिन और पार्टिकल्स आपके गले के अंदरूनी हिस्से को तकलीफ दे सकते हैं | इससे आपको ऐसा लगता है की आपके गले में बाल फँसा है | गले की ख़राश और खांसी से बचने के लिए ये सही होगा की आप अपनी धूम्रपान करने की इच्छा को दबा लें |[५]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने एसिड रिफ्लक्स का इलाज करवाएं:
    अगर आपको एसिड रिफ्लक्स है, तो पेट के एसिड आपके गले में वापस जा सकते हैं | इस एसिड से आपके गले में खिंचाव हो सकता है, ख़ास तौर से अगर वो आपके वोकल कॉर्ड्स (vocal chords) तक पहुँच चुका हो तो | जब ऐसा हो, तो एसिड की वजह से आपको लगेगा की आपके गले में कुछ फंसा हुआ है | अपने डॉक्टर से एसिड रिफ्लक्स के इलाज के बेहतरीन तरीकों के बारे में जानें |[६]
    • अगर आपको इसके साथ गले में ख़राश, खांसी महसूस हो रही है या आप बार बार अपना गला साफ़ कर रहे हैं, तो आपको लैरिनजीयल फैरिनजीयल रिफ्लक्स (laryngeal pharyngeal reflux) हो सकता है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एलर्जी की दवाई लें:
    अगर आपको किसी ऐसी चीज़ से एलर्जी है जो आपने खायी है, तो आपको निगलने में तकलीफ होगी, ऐसे जैसे आपके गले में कुछ अटका है, या आपकी जीभ पर बाल हैं | अपनी एलर्जी के इलाज के नियम का पालन करें या फिर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें |[७]
    • डॉक्टर आपको एलरजन को रोकने के लिए एंटीहिस्टामिन का सुझाव दे सकता है |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Devin Fisher, CCC-SLP
सहयोगी लेखक द्वारा:
स्पीच लैंग्वेज पैथोलोजिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Devin Fisher, CCC-SLP. डेविन फिशर लॉस वेगास, नेवडा बेस्ड एक स्पीच-लैंग्वेज पैथोलोजिस्ट हैं | डेविन अस्वरता (बोल न पाना), निगलने, आवाज़, स्पष्ट उच्चारण, ध्वन्यात्मक सामाजिक कार्यक्रम, मोटर स्पीच और फ्लुएन्सी डिसऑर्डर (धाराप्रवाह बोलने में परेशानी) से पीड़ित लोगों के लिए स्पीच और लैंग्वेज थेरेपी में स्पेशलाइज्ड हैं | इसके अलावा, डेविन कोग्निटिव-कम्युनिकेशन, वाकदोष, देर से भाषा सीखने और पार्किन्संस डिजीज का भी इलाज करती हैं | इन्होंने फॉण्टबोन यूनिवर्सिटी से स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजी में BS और MS की डिग्री हासिल की है | डेविन इससे सम्बंधित वेबसाइट और ब्लॉग भी चलाती हैं जिसमे क्लिनिक चलाने वालों और क्लाइंट्स के लिए स्पीच-लैंग्वेज थेरेपी के रिसोर्सेज और जानकारी दी जाती है | यह आर्टिकल १,०१,६५० बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,०१,६५० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?