कैसे किचन में मक्खियों से छुटकारा पायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

मक्खियाँ उड़ने वाले कीट-पतंगों की श्रेणी में आती हैं और ये फलों, सड़ते हुए पौधों, और ठहरे हुए पानी की तरफ आकर्षित होती हैं | ये फ्रूट फ्लाईज (fruit flies) या विनेगर फ्लाईज (vinegar flies) के नाम से भी जानी जाती हैं | ये एकबार में सैकड़ों अंडे दे सकती हैं और अपनी संख्या बढ़ाकर किसी भी किचन में बहुत ही तेजी से फ़ैल सकती हैं | इसलिए किचन में इन मक्खियों से छुटकारा कैसे पायें, ये जानिये |

विधि 1
विधि 1 का 3:

भोजन सामग्री और पानी को हटा दें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने किचन को...
    अपने किचन को अच्छी तरह स्कैन करें ताकि आप बचे-खुचे खाने को ढूंढ सकें: इधर-उधर पड़े फल और सब्जियों को भी ढूंढें | जब आप मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए प्रयास कर रहे/रही हों, उस समय इन फल और सब्जियों को रेफ्रीजिरेटर के अंदर रख दें |
    • मक्खियों को फ्रूट फ्लाईज भी कहा जाता है क्योंकि ये पके हुए, या सड़ते-गलते हुए फलों को खाना पसंद करती हैं | जब आप मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए प्रयासरत हों तब अगर फल को रेफ्रीजिरेट करने की कोई जरूरत नहीं हो तो भी रेफ्रीजिरेटर ही इसे रखने के लिए सबसे सही जगह है |
    • सूखी चीजों को डिब्बों में बंद करके रखें | इसके बाद इन्हें अपनी अलमारियों में रख दें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अगर कहीं भी रुका हुआ पानी हो तो उसे बहा दें:
    इसमें पानी की गिलासें, पेट बोतलों में रखा पानी, और पौधों के गमलों में रुका पानी सम्मिलित है | ऐसे रुके हुए पानी में हर दिन मक्खियां सैकड़ों अंडे देती हैं |
    • अपनी पेट बोतल के पानी को किसी ऐसे कमरे में रखें जहाँ कोई भी खाद्य सामग्री नहीं हो | जब आप मक्खियों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे/रही हों तब अपने परिवार के लोगों को समझा दें कि वो पानी से भरे हुए गिलासों को ना रखा करें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कचरा बाहर करें:
    मक्खियाँ अक्सर सड़ते हुए कचरे में भी पनपती हैं | इसलिए कचरे को नियमित रूप से हटा दिया करें और कचरे के डिब्बे पर ढ़क्कन को कसकर लगायें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कम्पोस्ट स्टोरेज कंटेनरों को घर के बाहर रखें:
    भोजन बनाने के बाद कम्पोस्ट को तुरंत हटा के इसका ढेर बना दें | कम्पोस्ट बास्केट को तुरंत धोकर साफ़ कर दें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सड़ते हुए पौधों के संकेतों पर ध्यान दें:
    मक्खियाँ नम, सड़ते हुए फूलों और घर के अन्दर उगाये जाने वाले छोटे पौधों के अंदर और आसपास भी तेजी से पनपती हैं | इसलिए अपने पौधों की जड़ों को चेक करते रहें और अगर वो सड़ या सूख रही हों तो ऐसे पौधों को बाहर फेंक दें |
    • यह सुनिश्चित करें कि आपको अपने पौधों को कभी भी जरूरत से ज्यादा पानी नहीं देना है | पौधों के तल में मतलब जड़ों के पास अगर जरूरत से ज्यादा पानी का जमाव हो तो इसमें मक्खियाँ पनपने लगती हैं और पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं जिससे पौधे नष्ट हो जाते हैं |
    • जो पौधे नमी रहित, शुष्क मिटटी में नहीं लगे हों उन्हें कहीं और रोप दें | हमेशा ऐसे गमलों का प्रयोग करें जिनमे निकास छिद्र (drainage holes) हों | जल निकास ज्यादा अच्छी तरह हो, इसके लिए गमले के पेंदे में कंकड़-पत्थर भर दें |
    • जब आप पौधों में पानी डालें तब आप उन्हें किसी सिंक या बाथटब में रख दें | मिट्टी में पानी डाल दें और पानी को तल तक बह कर निकलने दें | इसके बाद अपने घर के अंदर हर पौधे को ट्रे में रखें | ऐसा करने से गमले के कटोरे (pot’s saucer) में जमा होने वाले पानी की मात्रा में कमी आएगी |
विधि 2
विधि 2 का 3:

किचन को साफ़ करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 खाने (जैसे रोटी,...
    खाने (जैसे रोटी, ब्रेड इत्यादि) के टुकड़ों को काउंटर और सिंक से पोंछ कर हटा दें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 हर सतह पर...
    हर सतह पर किसी क्लीनिंग प्रोडक्ट को स्प्रे करें: जितने ज्यादा समय के लिए संभव हो इस प्रोडक्ट को फैला रहने दें ताकि कीड़े-मकोड़ों का जड़ से नाश हो जाए और किसी तरह का संक्रमण ना हो सके |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सभी जगहों को...
    सभी जगहों को किसी साफ़, गीले स्पंज से धोकर साफ़ कर दें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने काउंटरों और...
    अपने काउंटरों और सिंक को किसी पेपर टॉवल या क्लॉथ टॉवल का प्रयोग करके शुष्क बना दें: ऐसा आपको इसलिए करना चाहिए ताकि ठहरे पानी के जमाव की किसी भी संभावना का तुरंत अंत हो जाए |
    • सिंक के आसपास की जगहों पर भी ध्यान दें: आप जब बर्तन धोते/धोती हैं तब सिंक के आसपास जिन-जिन बिन्दुओं पर गड्ढ़े होंगे, वहाँ पानी के जमाव की संभावना बनती है | अगर इन जगहों पर फफूंदी लगती है तो इसका स्पष्ट अर्थ ये है कि ये जगहें बहुत ज्यादा नम हैं और इनकी नियमित रूप से सफाई के साथ-साथ इन्हें सूखा बना के रखना भी जरूरी है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने गार्बेज डिस्पोजल...
    अपने गार्बेज डिस्पोजल (garbage disposal) को बर्फ के टुकड़ों (ice cubes) और नींबू के छिलके का प्रयोग करके साफ़ करें: जब आप निकास (disposal) को साफ़ करें तब इसमें बहुत सारा पानी डालें/बहायें | इनमें जो भोजन के टुकड़े अटक जाते हैं, उनपर अक्सर मक्खियाँ जमा होने लगती हैं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 1 कप (237ml)...
    1 कप (237ml) अमोनिया (ammonia) किसी गार्बेज डिस्पोजल और/या किचन सिंक में डालें: इसे अच्छी तरह धो दें, लेकिन उसके पहले करीब-करीब एक घंटा अपना असर दिखाने के लिए छोड़ दें | इससे इन जगहों पर जो मक्खियाँ पनप रही हैं वो नष्ट हो जायेंगी |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 एक छोटे कटोरे को एप्पल सीडर विनेगर से भर दें:
    डिश सोप की कुछ बूँदें भी कटोरे में डालें | विनेगर और सोप को अच्छी तरह मिला दें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

मक्खियों को फंसायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 विनेगर के प्याले...
    विनेगर के प्याले को दिनभर और रातभर अपने किचन में ही रहने दें: मक्खियाँ विनेगर की खुशबू पर आकर्षित होंगी लेकिन चिपचिपे साबुन के कारण फंस जायेंगी |
    • निकास नाली (drain) में इन मक्खियों को गिरा दें और उन्हें बहा दें | हर सुबह इस प्याले की सामग्री बदल दें | हर कमरा जहाँ पर खाने-पीने का सामान पड़ा रहता हो या जहाँ मक्खियाँ अक्सर फ़ैल जाती हों, वहाँ पर ऐसे मक्खियों को फंसाने वाले ट्रैप को रख दें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 किसी लोकल हार्डवेयर...
    किसी लोकल हार्डवेयर स्टोर से कोई नैट फोगिंग स्प्रे खरीद लें: आप जब भी ऐसी किसी केमिकल इंसेक्टिसाइड का प्रयोग करें, अपने घर से एक दिन बाहर रहने की प्लानिंग कर लिया करें |
    • हर खाद्य सामग्री को या तो रेफ्रीजिरेटर में रखें या एयरटाइट डिब्बों में रखें या शेल्फों के अंदर रख दें | किचन के आसपास प्रोडक्ट का छिड़काव करें | इसके बाद एक मास्क पहनें और घर से फटाफट बाहर चले जाएँ | अपने पालतू जानवरों को भी अपने साथ ले जाना ना भूलें |
    • जब आप वापस लौटें तो हर सतह को अच्छी तरह साफ़ कर दें | केमिकल इंसेक्टिसाइड बच्चों और पालतू जानवरों के लिए प्राणघातक भी हो सकते हैं |

सलाह

  • इंसेक्टिसाइड के प्रयोग से पहले हमेशा प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर देखें, जैसे कम खाद्य सामग्री रखना और हर सतह को साफ़ करके रखना | अगर आप खाने-पीने की चीजों की मात्रा कम कर दें और इन्हें रखने की जगहें भी सीमित रखें तो मक्खियों की समस्या एक सप्ताह में भी सुलझ सकती है |

चेतावनी

  • जब आप अपने किचन का उपयोग कर रहे/रही हों तब कभी भी इंसेक्टिसाइड का प्रयोग ना करें | आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम ना हो, इसके लिए अपने इंसेक्टिसाइड प्रोडक्ट के पैकेट पर दिए गए सुरक्षा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • सील किये हुए डिब्बे
  • फल/सब्जियों को स्टोर करने के लिए रेफ्रीजिरेटर
  • कम्पोस्ट हीप
  • निकास छिद्रों वाले गमले
  • कंकड़-पत्थर
  • स्पंज
  • किचन टॉवल
  • सरफेस क्लीनर
  • अमोनिया
  • बर्फ के टुकड़े
  • नींबू के छिलके
  • एप्पल सीडर विनेगर
  • डिश सोप
  • बाउल
  • फोगिंग इंसेक्टिसाइड स्प्रे

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को लिखने में और इसकी गुणवत्ता सुधारने में लेखकों ने अपनी स्वेच्छा से (volunteer authors) कार्य किया। यह आर्टिकल ४,०२५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,०२५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?