कैसे अपने ब्रैस्ट छोटे बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

बड़े ब्रैस्ट होने के कारण असुरक्षा और असुविधा अनुभव करना कई बड़े ब्रैस्ट वाले लोगों की एक आम समस्या है | कुछ लोग अपने ब्रैस्ट के साइज़ से बहुत असुविधा अनुभव करते हैं जिससे ब्रैस्ट एक बिन बुलाये मेहमान की तरह परेशानी देने लगते हैं | आपके प्रयास और इनमे बदलाव की इच्छा के आधार पर, यहाँ ऐसी कई चीज़ें हैं जिनके द्वारा आप अपने ब्रैस्ट को वास्तविक रूप से छोटे बना सकते हैं या उन्हें छोटे दिखा सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

सिर्फ बाहरी तौर पर या फिज़िकली (Physical Appearance) ब्रैस्ट को छोटा दिखाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मिनीमाइजिंग ब्रा (minimizing...
    मिनीमाइजिंग ब्रा (minimizing bra) या स्पोर्ट्स ब्रा (sports bra) का उपयोग करें: मिनीमाइजिंग ब्रा स्पेशल ब्रा होती हैं जो अलग से आपके ब्रैस्ट की साइज को बड़ा नहीं दिखाती हैं। आमतौर पर ये थोड़ी मदद करती हैं लेकिन विशेषरूप से अगर आप किसी विशेष ड्रेस में फिट आना चाहती हैं तो ये आपके उद्धेश्य के लिए काफी मदद कर सकती हैं | स्पोर्ट्स ब्रा न सिर्फ आपके ब्रैस्ट को सहारा देती हैं बल्कि आपकी छाती को भी एक जगह फिट रखती हैं। इनका मुख्य उद्देश्य हिलने के दौरान ब्रैस्ट को स्थिर बनायें रखना है जिससे व्यायाम के समय हिलने से ब्रैस्ट में दर्द न हो | [१]

    टिप: अगर आप कोई हेवी मूवमेंट जैसे दौड़ना या एक्सरसाइज करने जा रही हैं तो स्पोर्ट्स ब्रा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 शेपर (shaper) या चेस्ट बाइंडर (chest binder) का उपयोग करें:
    आपने संभवतः स्पन्क्स (spanx) या अन्य शेपर्स के बारे में सुना होगा | ये ऐसी चीज़ें है जिन्हें आप कपड़ों के अंदर पहन सकती हैं | आप ऐसे बाइंडर खरीद सकती हैं जो आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों को कवर कर सकें लेकिन चेस्ट को कवर करने वाले बाइंडर आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे | अगर आप इन्हे ऑनलाइन खरीद रहीं है तो शेपर या चेस्ट बाइंडर (shaper or chest binder) के नाम से सर्च कर इन्हे पा सकती हैं।[२]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चेस्ट बाइंडर (chest binder) को आजमायें:
    अगर आप निराश हो चुकी हों और किसी अन्य विकल्प से आपको लाभ न मिला हो तो आप एक अस्थायी उपाय के रूप में चेस्ट बाइंडर का उपयोग कर सकती हैं और आखिरी प्रयास कर सकती हैं। यह वास्तव में उन लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं जिनमे ब्रैस्ट यूएस सी–डीडी (US C-DD) कप रेंज में आते हैं, लेकिन इससे बड़ी रेंज में भी आप इनका उपयोग कर सकती हैं | ध्यान रखें कि ये सुविधाजनक नहीं होते लेकिन अगर आप कुछ अच्छे फोटो लेना चाहती हैं या विशेष ड्रेस पहनना चाहती हैं तो ये बहुत अच्छा काम करेंगे | |[३]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बाइंडर के प्रकार को चुनते समय सावधानी रखें:
    आप एक अच्छे, सुरक्षित बाइंडर को ऑनलाइन खरीद सकती हैं | लेकिन ध्यान रहे कि आप जो भी बाइंडर पहने वो आपके लिए सुरक्षित हो और उसके कारण किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या न हो | केवल स्पेश्लाइज़्ड बाइंडर ही पहनें, ऐस बैंडेज (Ace bandages) या अन्य इसी प्रकार के प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें | ऐस बैंडेज ब्रैस्ट पर दबाव डालती हैं और इन्हें लम्बे समय तक पहनने या बार-बार पहनने से सांस लेने में परेशानी, नील पड़ना, पसलियों में फ्रैक्चर या ब्रैस्ट को नुकसान हो सकता है |[४]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 फिटिंग वाली ब्रा और कपडे पहनें:
    ढीले-ढाले कपडे सिर्फ आपको हर तरफ से बड़ा ही दिखाएंगे और आपकी परेशानी को और बढ़ा देंगे | इसलिए ऐसे कपडे पहनें जो कसे हुए या चुस्त न हों लेकिन फिट हों और बिना अतिरिक्त आकर्षण के आपके ब्रैस्ट को पूरी तरह से ढंककर अच्छा दिखाएँ | यही आप अपनी ब्रा के साथ भी कर सकती हैं | सिर्फ एक फिट ब्रा पहनने से आपके ब्रैस्ट को एक अलग अनुभूति मिल सकती है |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 छाती पर ढेर लगाने वाले कपडे पहनने से बचें:
    काव्ल-नैक स्वेटर और शर्ट, टर्टल-नैक शर्ट्स और स्वेटर, छाती के आस-पास तह बनाने वाले या इकट्ठे होने वाले टॉप, सामने झारल वाली शर्ट, और अन्य ऐसे वस्त्र जो छाती पर वॉल्यूम निर्मित करें, उन्हें पहनने से बचें | इनसे आपकी छाती और बड़ी दिखाई देगी | इसकी बजाय, ऐसे टॉप पहनें जो ब्रैस्ट के आस-पास बहुत कम हों |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 भड़कीले रंगों के...
    भड़कीले रंगों के पैन्ट्स या स्कर्ट्स और गहरे रंग के टॉप पहनें: इससे प्राकृतिक रूप से देखने वालों की नज़रों का आकर्षण नीचे की ओर होगा और नज़र आपके ब्रैस्ट से हट जाएगी | उदाहरण के लिए, टील जैसा जर्सी स्कर्ट और एक फिटिंग वाली काले रंग की टी-शर्ट पहनें | या एक गहरे नीले रंग के ब्लाउज के साथ एक चमकदार सफ़ेद साड़ी या पैन्ट पहनें |[५]
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 अपने कूल्हों (hips) पर फोकस करें:
    अगर आप स्वाभाविक तौर पर अपने शरीर को अधिक संतुलित बनाना चाहते हैं और अपने ब्रैस्ट की और ध्यान आकर्षित होना दूर करना चाहते हैं तो अपने ब्रैस्ट की बजाय अपने कूल्हों पर फोकस करें | क्षैतिज लाइन वाले पैन्ट्स और पूरी गोलाई वाली शर्ट पहनें जिससे आपके कूल्हों पर अधिक वॉल्यूम होने का भ्रम पैदा हो सके और इसी प्रकार सादा या प्लेन टॉप पहनें | इससे आपके ब्रैस्ट छोटे दिखेंगे |
विधि 2
विधि 2 का 3:

नेचुरल तरीकों को यूज़ करें (Natural Methods)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐसा कोई काम न करें जिससे ब्रैस्ट बढ़ जाएँ:
    आपको शुरुआत हमेशा उन विशेष चीज़ों को रोकने या बंद करने से करनी चाहिए हैं जिनसे ब्रैस्ट प्राकृतिक रूप से बढ़ जाते हैं | इनमे से सबसे सामने मानक हैं-बर्थ कण्ट्रोल पिल्स जो आपके ब्रैस्ट को दो कप साइज़ तक बढ़ा सकती हैं | आपको डॉक्टर से बिना हार्मोन वाले विकल्पों के बारे में पूछना चाहिए | [६]
    • बर्थ कण्ट्रोल पिल का एक अच्छा विकल्प कॉपर IUD होती हैं |[७]
    • गर्भावस्था और स्तनपान ऐसे प्राकृतिक कारण हैं जिनमे ब्रैस्ट बढ़ जाते हैं लेकिन आपको इन स्थितियों के विरुद्ध कोई काम नहीं करना चाहिए क्योंकि ये स्वाभाविक और अस्थायी होती हैं |[८]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कम कैलोरी (calorie deficit) लेना शुरू करें:
    कैलोरी वो ईंधन है जिसका उपयोग हमारा शरीर करता है और फैट को जलाने के लिए (जो आपके ब्रैस्ट को बड़ा दिखाने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है) आपको शरीर को इसकी ज़रूरत से कम ईंधन देने की आवश्यकता होगी | इसका मतलब ये नहीं है कि आप खुद को भूख रखें बल्कि इससे तात्पर्य है कि ज़रूरत के अनुसार ईंधन की मात्रा के साथ अपनी गतिविधियों या सक्रियता को संतुलित करें | छोटे-छोटे भोजन करने के द्वारा आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन की मात्रा में कमी की जाए जबकि अपनी गतिविधियों के समय को थोडा और बढ़ाएं तो इससे वज़न कम करने में काफी मदद मिल सकती है |
    • अपनी डाइट को समायोजित करना सीखने के लिए एक ऑनलाइन कैलोरी कैलकुलेटर का उपयोग करें |
    • कैलोरी की यह कमी अस्थायी ही होना चाहिए | एक बार स्वस्थ वज़न पा लेने पर अपनी सक्रियता के स्तर के साथ अपनी कैलोरी के अंतर्ग्रहण को संतुलित करें |
    • अपनी कमर की चर्बी घटाने से ज्यादा जरूरी हेल्दी डाइट को मेंटेन करना है। अगर आपका वजन पहले से ही हेल्दी रेंज में आता है, तो सिर्फ ब्रैस्ट साइज को कम करने के लिए वजन कम करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।[९]
      How.com.vn हिन्द: Step 2 कम कैलोरी (calorie deficit) लेना शुरू करें:
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सेहतमंद भोजन करें:
    आपको ऐसा सेहतमंद भोजन करना होगा जो आपके के लिए आवश्यक कैलोरी के अंतर्ग्रहण की पूर्ती करे | कुछ अस्वस्थकर भोज्य पदार्थों को खाने से और आपके द्वारा खाए जाने वाले भोज्य पदार्थों का पोषक मूल्य बढ़ाने से आप कम भोजन के साथ अधिक संतुष्टि अनुभव कर सकते हैं और पूरे दिन में उपभोग की जाने वाली कैलोरी की संख्या को घटा सकते हैं |
    • अपनी डाइट में स्वस्थ चीज़ों को शामिल करें: सेहतमंद खाद्य पदार्थ जैसे, केल (kale), पालक, ब्रोकॉली, समग्र अनाज, आलू, डालें, सफ़ेद बीन्स, मछली, कॉटेज चीज़ और कई अन्य खाद्य पदार्थ खाएं | फलों को खाना छोड़ें क्योंकि ये डाइट में बहुत सारी शर्करा को जोड़ देते हैं, इनकी बजाय दोगुनी मात्रा में सब्जियां और बीन्स खाएं जो ऊपर दर्शायी गयी हैं और इनमे फलों के समान सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं (अधिकतर अधिक मात्रा में खाएं) |
    • अपनी डाइट से अस्वस्थ चीज़ों को बाहर निकाल दें: अस्वस्थकर चीज़ें जैसे ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट, अत्यधिक नमक और चीनी को अपनी डाइट से हटा दें | ये सभी वज़न बढाने और वसा के संग्रह में योगदान देते हैं | आपको ये चीज़ें सोडा, बेकन, चिप्स, बटर, आइसक्रीम और इसी तरह के अन्य भोज्य पदार्थों में मिल सकती हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 भोजन का उचित हिस्सा खाएं:
    कई लोग एक बार में बहुत ज्यादा खा लेते हैं | चूँकि ये रेस्टोरेंट में मिलने वाले भोजनके साइज़ के समान लगता है इसलिए बहुत अधिक खा लिया जाता है | अपने भोजन करने के अभ्यास करने का एक अच्छा उपाय है कि एक डिनर प्लेट की बजाय एक साइड प्लेट का उपयोग करें और अपने भोजन के पहले हिस्से को ख़त्म करने के 15 मिनट बाद भी अगर आपको भूख लगे तो ही फिर से भोजन लेने जाएँ | दूसरी बार भोजन लेने जाने पर आधा खाना ही परोसें | [१०]
    • अधिकतर बहुत छोटे-छोटे भोजन करना भी एक भोजन की मात्रा को नियंत्रित करने का एक अच्छा उपाय है | इससे आपको पूरे दिन पेट भरे होने की अनुभूति भी होगी |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने दैनिक जीवन में सक्रीय रखें:
    ऐसी कई रास्ते हैं जिनसे आप अपने दैनिक जीवन में सक्रीय रह सकते हैं | इनमे से किसी में भी आपके सामान्य कार्यक्रम की अपेक्षा अधिक अतिरिक्त समय की ज़रूरत नहीं होती |[११]
    • अपने दैनिक जीवन में अधिक सक्रिय रहने और कैलोरी जलाना शुरू करने का सबसे आसान तरीका है- ज्यादा से ज्यादा टहलना | एलीवेटर की बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें और जहाँ दूर तक जाने की ज़रूरत हो वहाँ गाड़ी का उपयोग करने की बजाय पैदल जाएँ |
    • इसके अलावा, कुछ अन्य चीज़ें भी करें जैसे, एक कुर्सी की बजाय ट्रेडमिल डेस्क या एक एक्सरसाइज बॉल का उपयोग करें | इन सभी का उपयोग आप अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं और उन्हें अपनी एक्सरसाइज बना सकते हैं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 कुशलतापूर्वक एक्सरसाइज करें:
    पुशअप्स और पुलअप्स में खुद को उलझाये रखना काफी आसान होता है लेकिन इनसे भी अधिक कुशल एक्सरसाइज होती हैं जो आपको फिट बनाकर आपके दिन को आसान बना सकती हैं | इनके अच्छे उदाहरणों में शामिल हैं- स्क्वैट (squats), प्लैंक (planks), और बरपी (burpee) इन सभी को आप “विकिहाउ की व्यायाम कैसे करें” लेख से सीख सकते हैं | इन एक्सरसाइज में से किसी एक या अधिक को चुनें और एक बार में कम से कम 15 मिनट तक प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट करें |
    • स्क्वैट (squats) और प्लैंक (planks) दोनों ही कोर एक्सरसाइज होती हैं | अगर आप सिर्फ इन्हें ही करते हों तो अच्छा होगा की इसके साथ आप टहलें भी | प्रतिदिन कुल टहलने में बिताए जाने वाले समय से 30 मिनट और ज्यादा टहलें और इसमें ज्यादा सीड़ियों पर और ऊंचाई पर चढ़ने जैसी गतिवधियों को शामिल करें तो सोने पर सुहागा होगा |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 प्रोत्साहित बनी रहें:
    वास्तविक प्रभाव देखने के लिए नियमित रूप से लम्बे समय तक एक्सरसाइज करने की ज़रूरत होती है | अगर आप वज़न कम करना चाहती हैं तो आपको वास्तविक जीवनशैली में बदलाव करने होंगे और इसीलिए आपको प्रोत्साहित बने रहना ज़रूरी होता है | एक एक्सरसाइज पार्टनर, एक ट्रेनर या किसी जिम्मेदार व्यक्ति के साथ एक्सरसाइज करने से बहुत मदद मिल सकती है |
    • एक्सरसाइज करते समय म्यूजिक सुनने से भी एक्सरसाइज बहुत मजेदार बन सकती है |
विधि 3
विधि 3 का 3:

सर्जरी का उपयोग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने डॉक्टर से बात करें:
    कृप्या, ब्रैस्ट रिडक्शन के लिए अपना पूरा मन बनाने से पहले निश्चित तौर पर प्लास्टिक सर्जन (जो आपके बहुत सारे पैसे खर्च करा सकते हैं) से बात करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें | ऐसे कई फैक्टर्स हो सकते हैं जो आपके ब्रैस्ट साइज़ में योगदान दे सकते हों, स्वास्थ्य सम्बन्धी फैक्टर्स हो सकते हैं जिनमे सर्जरी करना खतरनाक साबित हो और इसके अलावा प्रभावी रूप से अधिक आसान और कम खतरनाक उपाय भी मिल सकते हैं |
    • अगर आप युवा हैं तो सर्जरी कराना एक बुरा विचार है | खुद को समय दें, इससे आपको अहसास हो सकता है कि कुछ वर्षों में आप अपने शरीर के बारे में बहुत अलग अनुभव करने लगे हैं |सर्जरी का
    • इस सर्जरी को सिर्फ सौन्दर्य सम्बंधित कारणों से या अपनी पसंद के कपड़ों में फिट आने के उद्देश्य से नहीं कराना चाहिए | सर्जरी खतरनाक होती है और आपके लिए आपकी ड्रेस आपके जीवन से अधिक मूल्यवान नहीं होना चाहिए |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 छान-बीन करें:
    अपने एरिया में सबसे अच्छी प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा का पता लगायें | अगर आस-पास कोई उच्च प्रशंसित या समीक्षा करने योग्य जगह न हो तो आपको कहीं अन्य खोजना चाहिए | याद रखें कि प्लास्टिक सर्जरी जोखिमभरी होती है इसीलिए अपने लिए सबसे अच्छे उपचार को चुनें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सलाह लें:
    कई अलग-अलग प्लास्टिक सर्जन से सलाह लें |वे आपको ब्रैस्ट रिडक्शन की विभिन्न विधियों के बारे में और उने मिलने वाले परिणामों के बारे में सलाह दे सकते हैं | वे आपको इन विधियों की कीमत और मिलने वाली अन्य छूट के बारे में भी बता सकते हैं | आपको ऐसे किसी सर्जन को नहीं चुनना चाहिए जो अविश्वसनीय लगता हो या अत्यधिक सस्ती प्रक्रिया करने का लालच दे रहा हो | एक घटिया सर्जन आपके ब्रैस्ट के रूप को आसानी से बिगाड़ सकता है | [१२]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जोखिम की पहचान करें:
    ब्रैस्ट रिडक्शन सर्जरी से सम्बंधित कई जोखिम होते हैं जिनमे से कई जोखिम अन्य सर्जरी में भी होते हैं जैसे, बुनियादी जोखिम है कि एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाता है जिससे इन दवाओं से किसी को कभी भी प्रतिकूल प्रतिक्रिया हो सकती है और व्यक्ति ऑपरेशन टेबल पर भी मर सकता है | आपको संक्रमण या ब्लड क्लॉट भी हो सकते हैं | इसी प्रकार अन्य जोखिम हैं:[१३]
    • आपको स्कार होने की सम्भावना हो सकती है जो आगे चलकर केलोइड (keloids) का रूप धारण कर सकते हैं |
    • आप असमान या असामान्य शेप वाले निप्पल को समाप्त कर सकती हैं |
    • अगर आप बच्चे को जन्म देने की योजना बना रही हैं तो स्थिति जटिल होने के कारण आप स्तनपान की क्षमता को खो सकती हैं |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 स्थायित्व को स्वीकारें:
    ब्रैस्ट सर्जरी को पूर्ववत् नहीं किया जा सकता | अगर यह प्रक्रिया ठीक प्रकार से न की जाए तो निश्चित तौर पर यह एक परेशानी का कारण है, लेकिन यह ध्यान रखना भी ज़रूरी है कि अभी जो फैशन में है या आपको जो पसंद है उनका आकर्षण हमेशा बना नही रह सकता | आपका शरीर वर्तमान में जैसा है आपको उसे वैसा ही पसंद करना होगा, अगर आप सर्जरी कराते हैं तो आप उन्हें पूर्ववत् नहीं करा पायेंगें |[१४]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 सुनिश्चित करें कि आप इसके लिए समर्थ हैं या नहीं:
    अक्सर, ब्रैस्ट रिडक्शन सर्जरी को बोर्ड के द्वारा एक वैकल्पिक सर्जरी माना जाता है और इसे स्वास्थ्य बीमा कवर नहीं करेंगे | इसलिए यह सर्जरी बेहद महंगी बन सकती है | अपनी प्राथमिकताओं की तुलना करके यह सुनिश्चित करें कि यह आपके लिए उचित है या नहीं क्योंकि इसकी बजाय लम्बे समय तक स्कूल जैसी चीज़ों पर पैसे खर्च करना आपके लिए अधिक लाभकारी होता है |[१५]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 सर्जरी कराएं:
    जब आप अपने सभी विकल्पों को परख लें तब आपको सर्जरी करवाने का निर्णय लें | यह आमतौर पर किसी हॉस्पिटल या सर्जरी सेंटर संपन्न की जाती है और इसमें जनरल एनेस्थीसिया की ज़रूरत पड़ती है, यह प्रक्रिया कुछ घंटों में ही पूरी हो जाती है | आमतौर पर, आपको उसी दिन घर भेजा जा सकता है इसलिए आपको खुद को घर पहुंचाने के लिए किसी एक व्यक्ति को अपने पास उपलब्ध रखना होगा |
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 बाद की देखभाल पर ध्यान दें:
    बाद की देखभाल की प्रक्रिया के लिए आपको अत्यधिक सजग रहना होगा | आपको एक ट्यूब से अपनी छाती में उपस्थित तरल और रक्त को ड्रेन करना पड़ सकता है | निश्चित तौर पर आपको टाँके और बैंडेज लगायी जाएँगी | सभी को साफ़ रखें और अपने शरीर के घावों को भरने के लिए और संक्रमण को रोकने के लिए आपको पूरी तरह से निष्क्रीय रखना होगा | आपको संभवतः दर्द हो सकता है और गंभीर सूजन और नील (bruising) हो सकते हैं | टाँके आमतौर पर 1-2 सप्ताह के बाद हटा दिए जाते हैं |[१६]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १५,७२३ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १५,७२३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?