कैसे अपना खुद का कलर पेंट बनाएँ (Make Your Own Paint)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

बाहर से बने बनाए पेंट खरीदने की बजाय, आप चाहें तो कुछ बहुत सस्ती चीजों का इस्तेमाल करके अपना खुद का कलर पेंट (Paint) तैयार कर सकते हैं। एक ऐसा पेंट, जो सभी उम्र के बच्चों के लिए सेफ हो, उसे बस आटे या कॉर्न सिरप की मदद से बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है। कुछ ज्यादा अनुभवी आर्टिस्ट बस कुछ कच्चे रंग और मीडियम का इस्तेमाल इस्तेमाल करके अपना खुद का पेंट तैयार कर सकते हैं। अगर आपको किसी DIY प्रोजेक्ट के लिए पेंट की जरूरत है, तो फिर फर्नीचर के लिए चॉक पेंट (chalk paint) या फिर दीवार के लिए आटा या फ्लोर-बेस्ड पेंट (flour-based paint) तैयार करके देखें। अपना खुद का पेंट कलर तैयार करना न केवल एक मजेदार अनुभव होगा, बल्कि आपके मन को एक तरह की संतुष्टि भी देगा और साथ में आपके कुछ पैसे भी बचा देगा।

विधि 1
विधि 1 का 5:

फ्लोर-बेस्ड ड्रिप पेंट तैयार करना (Making Flour-Based Drip Paint)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक कटोरे में सफेद आटा, पानी और नमक लें:
    एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 1 कप या 240 ml गुनगुना पानी डालें। इसके साथ ही 340 ग्राम सभी तरह के सफेद आटे को और टेबल साल्ट को मिलाएँ। सारे इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करके एक स्मूद लिक्विड तैयार कर लें।[१]
    • ऐसा करने से एक जल्दी से सूखने वाला, नॉन-टॉक्सिक पेंट तैयार होगा, जो बच्चों के लिए सेफ होगा।
    • आप जितना पेंट तैयार कर रहे हैं, उसके हिसाब से इन सभी इंग्रेडिएंट्स की ज्यादा या कम मात्रा को एडजस्ट करें। सारे इंग्रेडिएंट्स को इसी अनुपात में रखें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पेंट को अलग कंटेनर्स में डिवाइड करें:
    कुछ छोटे बाउल में या फिर स्क़्वीज बॉटल में पेंट को एक-बराबर बाँट लें। दोबारा सील होने वाली प्लास्टिक की बॉटल भी इस तरह के पेंट के लिए ठीक काम करेगी।[२]
    • एक जिप वाले प्लास्टिक बैग के साथ, आप बाद में एक कोने को काटकर पेंट की एक स्थिर धार पा सकते हैं। ऐसा करना बहुत सारे पेंट कंटेनर्स इस्तेमाल होने से बचा लेता है और साथ में गंदगी को भी फैलने से रोकता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पेंट में फूड कलरिंग को 2 बूंदें मिलाएँ:
    एक पेंट कलर चुनें, फिर फूड कलरिंग की 2 से 3 बूंदें अपने पेंट में मिलाएँ। हर एक कंटेनर में अलग-अलग कलर को मिक्स करके अपने लिए एक कलर पेलेट तैयार करें। आप चाहें तो अगर आपको पेंट ज्यादा डार्क नहीं लग रहा है, तो उसमें और बूंदें भी मिला सकते हैं।[३]
    • अगर आपको एक स्पेसिफिक फूड कलरिंग नहीं मिल रही है, तो फिर दूसरे कलर की कुछ बूंदें मिलाएँ। जैसे, आप 3 बूंदें लाल रंग की मिलाकर और उसमें 1 बूंद नीला मिलाकर पर्पल कलर बना सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फूड कलरिंग को...
    फूड कलरिंग को मिक्स करने के लिए पेंट को अच्छे से मिलाएँ: अगर पेंट ओपन कंटेनर में रखा है, तो उसे एक चम्मच या ऐसे ही किसी दूसरे बर्तन से मिलाएँ। बॉटल या बैग के लिए, कंटेनर को बंद करें और उसे अच्छे से हिलाएँ या दबाएँ। जब तक कि पेंट का कलर एक जैसा नहीं हो जाता, तब तक ऐसा करते रहें।[४]
    • अगर आप एक दोबारा सील होने वाले बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बैग को हल्का सा खुला रखें, ताकि उसमें से एक्सट्रा हवा बाहर निकल सके। ध्यान रखें कि आप कहीं पेंट को दबाकर खुले हुए हिस्से से बाहर न निकाल दें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पेंट को पतला करने के लिए उसमें और पानी मिलाएँ:
    आटे के मिक्स्चर से बना पेंट शायद शुरुआत में हल्का सा गाढ़ा लग सकता है। पेंट को पतला करने के लिए, धीरे-धीरे कंटेनर में थोड़ा पानी डालें। पेंट को आपकी इच्छा के अनुसार कंसिस्टेन्सी में पहुँचने तक सारे इंग्रेडिएंट्स को एक-साथ मिलाएँ।[५]
    • क्योंकि ये पेंट नॉन-टॉक्सिक है, इसलिए आप इसे बड़े आराम से अपनी उँगलियों से टच कर सकते हैं, साथ ही इसे कंटेनर से भी डाल सकते हैं।
    • ये पेंट ट्रेडीशनल स्टोर से खरीदे पेंट से हल्का सा गाढ़ा रहेगा, इसलिए इसे फैलाना बहुत आसान भी नहीं रहेगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 पेंट को पेपर...
    पेंट को पेपर पर यूज करें और एक्सट्रा पेंट को फ्रिज में रखें: आर्ट सप्लाई स्टोर से खरीदा वॉटरकलर पेपर इस्तेमाल करने के हिसाब से सबसे अच्छा पेपर होता है। ये पेपर लकड़ी के पल्प से या कॉटन से बना होता है और ये रेगुलर प्रिंटर पेपर से ज्यादा अच्छी तरह से पेंट को रोके रख सकता है। आप चाहें तो कार्डबोर्ड, कार्डस्टॉक या केनवस के जैसी किसी फ्लेट सर्फ़ेस को भी ट्राई कर सकते हैं। एक्सट्रा बचे पेंट को एक बंद डिब्बे में रखकर अपने फ्रिज में स्टोर करें।
    • ये पेंट करीब दो हफ्ते तक इस्तेमाल किए जाने के हिसाब से सेफ रहेगा। हालांकि, समय के साथ ये थोड़ा ठोस जरूर होते जाएगा।
विधि 2
विधि 2 का 5:

वॉटरकलर पेंट बनाना (Making Watercolor Paint)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्टोव के ऊपर एक बर्तन में चीनी और पानी को उबालें:
    एक हीट सेफ कटोरे में करीब 240 ml पानी डालें। उसमें तकरीब 450 g सफेद चीनी मिलाएँ। स्टोव की हीट को चालू करें और पानी में उबाल आने दें।[६]
    • ऐसा करने की बजाय, आप चाहें तो एक ग्रॉसरी स्टोर से एक लाइट कॉर्न सिरप खरीद सकते हैं। आपको किसी भी चीज को उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस सिरप को बाकी के दूसरे इंग्रेडिएंट्स में मिला लें।
    • ऐसा करने से एक नॉन-टॉक्सिक पेंट तैयार होगा, जो बच्चों के लिए सेफ होगा। इसे फैलाना आसान होगा और ये भी काफी हद तक स्टोर से खरीदे पेंट के जैसा ही रहेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 हीट को चालू...
    हीट को चालू करें और मिक्स्चर से एक सिरप जैसा बना लें: पानी का उबलना शुरू होते ही, हीट को धीमा कर दें। चीनी के मिक्स्चर को लगातार करीब 3 से 5 मिनट के किए, चीनी के पूरे घुलने तक चलाएं। जैसे ही ये मिक्स्चर एक क्लियर सिरप में बदल जाए, बर्तन को आंच से नीचे उतार लें।[७]
    • एक चम्मच में मिक्स्चर को निकालकर चेक करें कि उसमें कहीं बिना घुली चीनी तो नहीं है।
    • आप मिक्स्चर को जितने ज्यादा समय के लिए उबालेंगे, ये ठंडा होने के बाद उतना हो गाढ़ा बनेगा। अगर आप काफी देर के लिए उबालते हैं, तो ये शायद जल भी सकता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बेकिंग सोडा, कॉर्नस्टार्च,...
    बेकिंग सोडा, कॉर्नस्टार्च, व्हाइट विनेगर और कॉर्न सिरप मिलाएँ:करीब 1 ½ चम्मच या 22 ml कॉर्न सिरप को पॉट से एक मिक्सिंग बाउल में डालें। इसके साथ ही, उसमें बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च दोनों की भी 43 g मात्रा को दलाएँ। सारे इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करके एक स्मूद लिक्विड तैयार कर लें।[८]
    • आप इन्हें ज़्यादातर सभी ग्रॉसरी स्टोर्स में पा सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पेंट को एक छोटे कंटेनर में डालें:
    पेंट को टी-लाइट होल्डर (Tea-light holders) के जैसे छोटे बाउल में बाँट लें। आप जितने भी पेंट बनाना चाहते हैं, उन सभी के लिए अलग-अलग कंटेनर्स का इस्तेमाल करें।[९]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पेंट में फूड कलरिंग की दो बूंदें मिलाएँ:
    अपने आर्ट को भरपूर रंग देने के लिए कुछ अलग-अलग रंगों को चुनें। पहले फूड कलरिंग की केवल कुछ ही बूंदों के साथ में शुरुआत करें, ताकि पेंट का कलर एकदम से बहुत ज्यादा भी डार्क न हो जाए। पेंट को मिक्स करने के बाद में आप चाहें तो कुछ और भी बूंदें मिला सकते हैं।[१०]
    • अगर आपको एक स्पेसिफिक फूड कलरिंग नहीं मिल रही है, तो फिर दूसरे कलर की कुछ बूंदें मिलाएँ। जैसे, आप 1 बूंद रेड कलर में, 2 बूंदें यलो फूड कलरिंग की मिलाकर एक ऑरेंज कलर तैयार कर सकते हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 एक टूथपिक का...
    एक टूथपिक का इस्तेमाल करके फूड कलरिंग को मिक्स करें: पेंट को तब तक कंटेनर में मिलाएँ, जब तक कि फूड कलरिंग पूरी तरह से मिक्स नहीं हो जाती। अलग-अलग कलर्स को मिक्स होने से रोकने के लिए हर एक कंटेनर के लिए अलग-अलग टूथपिक का इस्तेमाल करें। फिर, आप पेंट को पेपर पर यूज कर सकते हैं। वॉटरकलर पेपर का यूज करना इस्तेमाल करने के लायक सबसे सही सर्फ़ेस होता है, क्योंकि रेगुलर पेंट के मुक़ाबले ये बेहतर तरीके से लिक्विड पेंट को रोकता है।[११]
    • दूसरे कलर के पेंट पर इस्तेमाल करने से पहले पेंट ब्रश को धो लें।
    • ये पेंट भी स्टोर से खरीदे वॉटर कलर की तरह ही होगा, इसलिए आप पेपर पर कलर्स मिक्स कर सकते हैं। ये पेंट धीरे-धीरे सूखता है, गर्माहट के नीचे तेजी से सूखता है।
    • इस पेंट को एक कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। ये आमतौर पर दो हफ्ते तक ठीक रहेगा। अगर आपको इसमें फफूंदी लगते दिखाई दे, तो इसे फेंक दें।
विधि 3
विधि 3 का 5:

एक्रिलिक या ऑयल पेंट को मिक्स करना (Mixing Acrylic or Oil Paint)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पेंट से खुद को बचाने के लिए एक डस्ट मास्क पहनें:
    क्योंकि आप पेंट के पिग्मेंट और मीडियम के ऊपर काम कर रहे हैं, इसलिए एक मास्क या रेस्पिरेटर पहनकर खुद को प्रोटेक्ट कर लें। आप चाहें तो लंबे स्लीव्स वाले कपड़े पहनकर अपनी आर्म्स को भी अच्छी तरह से ढँक सकते हैं।[१२]
    • ये पेंट नॉन-टॉक्सिक होते हैं, बशर्ते आपने इनमें “कैडमियम रेड (cadmium red)” के जैसे किसी मेटल-बेस्ड पिग्मेंट का इस्तेमाल न किया हो। हालांकि, ये पेंट्स त्वचा पर भी इस्तेमाल किए जाने के हिसाब से नहीं बनाए जाते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक फ्लेट मिक्सिंग...
    एक फ्लेट मिक्सिंग सर्फ़ेस पर कच्चे कलर के पिग्मेंट को डालें: आपको आपके द्वारा बनाए जाने वाले कलर के लिए सूखे पेंट पिग्मेंट की जरूरत पड़ेगी। पेंट पेलेट या एक स्लेब या पट्टी के जैसी किसी फ्लेट सर्फ़ेस के ऊपर करीब 1 चम्मच या 14 ग्राम पिग्मेंट डालें।[१३]
    • सूखे पेंट को आप किसी भी आर्ट सप्लाई स्टोर से खरीद सकते हैं। हर एक पिग्मेंट में दिखाई देने वाला कलर होगा और साथ में इनके ऊपर टाइटेनियम व्हाइट (Titanium White) या रेड आयरन (Red Iron) की तरह लेबल भी लगा होगा।
    • ज्यादातर आर्टिस्ट पत्थर की पट्टी या ग्लास का इस्तेमाल करते हैं। आप किसी भी होम इम्प्रूवमेंट स्टोर से एक प्लेक्सीग्लास खरीद सकते हैं और फिर अपने पेंट को मिक्स करने के लिए उसे ही यूज कर सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर आप पिग्मेंट...
    अगर आप पिग्मेंट को स्मूद करना चाहते हैं, तो उसमें 2 बूंद पानी मिलाएँ: बहुत जरा सा पानी मिलाना पेंट को एक सही कंसिस्टेन्सी देने में मदद करेगा। पेंट को फैलाकर पिग्मेंट पाइल के सेंटर में एक स्पेस बनाएँ। एक पाईपेट या आइ ड्रॉपर का इस्तेमाल करके, स्पेस पर पानी की 2 से 3 बूंदें फैला लें।[१४]
    • अगर पिग्मेंट पूरा स्मूद नहीं है, तो पेंट को आप जब इस्तेमाल करेंगे, तब ये थोड़ा दानेदार सा लगेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक पेलेट नाइफ की मदद से पेंट और पानी को मिलाएँ:
    एक पेलेट नाइफ या स्पेचुला का इस्तेमाल करके पूरे पिग्मेंट में पानी फैलाएँ। जब तक कि पेंट की एक स्मूद सॉस के जैसी कंसिस्टेन्सी न मिल जाए, तब तक उसे मिक्स करें। आपको दिखने वाले कच्चे पिग्मेंट के किसी भी बड़े हिस्से को कम करने की कोशिश करें।[१५]
    • हो सकता है कि आप सारे क्लम्प को न हटा पाएँ। ये भी नॉर्मल है, क्योंकि आगे जाकर आपको पेंट को पतला करने का एक और दूसरा मौका मिलने वाला है।
    • अगर आप अक्सर अपने पेंट को बनाया करे हैं, तो फिर ऑनलाइन या फिर किसी आर्ट सप्लाई स्टोर से एक पेंट मलर (paint muller) खरीदने का सोचें। एक पेंट मलर कच्चे पेंट को पीसता और फैलाता करता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने पेंट मीडियम को पिग्मेंट में मिलाएँ:
    पहले अपने लिक्विड पेंट की तकरीबन दो चम्मच मात्रा के साथ में शुरुआत करें। आप किस मीडियम को चुन रहे हैं, ये आपके द्वारा बनाए जाने वाले पेंट के ऊपर डिपेंड करेगा। आर्ट सप्लाई एक्रिलिक्स के लिए अलग-अलग मीडियम को बेचा करती है, नहीं तो आप अपने ऑयल पेंट को बनाने के लिए एक प्लांट-बेस्ड ऑयल भी पा सकते हैं।[१६]
    • जैसे, आप पतले, ट्रांसपरेंट एक्रिलिक पेंट को बनाने के लिए एक ग्लॉस मीडियम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • ऑयल पेंट के लिए, लिन्सीड, वॉलनट या पॉपी ऑयल (poppy oil) का इस्तेमाल करें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 पेंट मिक्स करें...
    पेंट मिक्स करें और कंसिस्टेन्सी के लिए और मीडियम एड करें: पिग्मेंट और मीडियम को मिलाने के लिए अपने पेलेट नाइफ या स्पेचुला का इस्तेमाल करें। जब पेंट की कंसिस्टेन्सी सही हो जाए, तब ये स्मूद, मजबूत और थोड़ा सा ग्लॉसी दिखेगा। कंसिस्टेन्सी के सही होने तक उसमें जरूरत के अनुसार और भी मीडियम मिलाकर पेंट को एडजस्ट करें।[१७]
    • मीडियम को पेंट में मिक्स करते हुए उसे धीरे-धीरे एड करते जाएँ। बार-बार कंसिस्टेन्सी को चेक करें, ताकि आप बहुत ज्यादा भी कुछ न मिला लें।
    • बहुत ज्यादा पेंट को टिन फॉइल पर फैलाकर, टाइट लपेटकर और फिर कम से कम 2 या 3 महीने तक फ्रीज़र में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विधि 4
विधि 4 का 5:

फर्नीचर के लिए चॉक पेंट बनाना (Creating Chalk Paint for Furniture)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक कटोरे में पानी और बेकिंग सोड़ा मिलाएँ:
    एक मिक्सिंग बाउल में 44 ml ठंडा पानी डालें। ध्यान रखें कि आपको कमरे के टेम्परेचर से कम के नल के पानी का इस्तेमाल करना है। फिर, उसमें तकरीबन 110 ग्राम बेकिंग सोडा मिलाएँ।[१८]
    • ये पेंट फर्नीचर को एक एज किया, बिगड़ा हुआ लुक देने का एक अच्छा तरीका होता है।
    • ये पेंट नॉन-टॉक्सिक है, लेकिन इसे निगलने की वजह से आपको कुछ समय तक बीमार जैसा महसूस हो सकता है।
    • इस पेंट को प्लास्टर ऑफ पेरिस या अनसैंडेड ग्राउट से भी बनाया जाता है। जो भी यूज कर रहे हैं, उसकी 110 ग्राम मात्रा का ही इस्तेमाल करें।[१९]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मिक्स्चर के स्मूद दिखने तक उसे मिलाएँ:
    कटोरे में एक चम्मच से या दूसरे किसी बर्तन से मिक्स्चर को घुमाएँ। बेकिंग सोडा के घुलने तक ऐसे ही मिलाते रहें। इस लिक्विड को पूरी तरह से स्मूद दिखाई देना चाहिए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मिक्स्चर को लेटेक्स पेंट के कप में डालें:
    एक पेंट के कटोरे में तकरीबन 250 ml तक लेटेक्स पेंट डालें। ये पेंट आपके चाहे अनुसार किसी भी कलर का हो सकता है। फिर, पेंट में बेकिंग सोडा और पानी का मिक्स्चर मिलाएँ, एक मिक्सिंग स्टिक की मदद से इसे चलाते रहें।[२०]
    • लेटेक्स पेंट को आप किसी होम इम्प्रूव्मेंट स्टोर से खरीद सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि इसे लेटेक्स-बेस्ड ही होना चाहिए। ऑयल पेंट अलग होते हैं और धीमे सूखते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक पेंट ब्रश की मदद से पेंट को फर्नीचर पर फैलाएँ:
    चॉक पेंट भी लगभग दूसरे तरह के किसी भी रेगुलर पेंट की ही तरह स्मूदली लगेगा। इसे बस आप जिस भी फर्नीचर को कलर करना चाहते हैं, सीधे उसी पर लगाया जाना चाहिए। एक चॉक वाला, बिगड़ा सा अपीयरेंस देने के लिए फर्नीचर को पेंट से कोट करें।[२१]
    • पेंट बस कुछ ही घंटे में सूखना शुरू कर देगा। इसके पूरी तरह से सूखने की पुष्टि के लिए करीब 1 दिन का इंतज़ार करें।
    • पेंट के सूखने के बाद, आप उसे एक 180 से 220 ग्रिट के सैंडपेपर से भी सैंड कर सकते हैं।
    • एक्सट्रा पेंट को हटाने के लिए, उसे खुला छोड़ दें। क्योंकि इसे लेटेक्स पेंट से बनाया है, इसलिए ये सूख जाएगा। फिर आप इसे कचरे में फेंक सकते हैं।
विधि 5
विधि 5 का 5:

फ्लोर-बेस्ड वॉल पेंट बनाना (Making Flour-Based Wall Paint)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक मिक्सिंग बाउल में ठंडा पानी और आटा मिलाएँ:
    ठंडे पानी से मिक्स्चर बनाएँ। एक कटोरे में 470 ml पानी लें। इसे करीब 450 g आटे के साथ में मिलाकर, एक स्मूद मिक्स्चर बनने तक चलाएं।[२२]
    • इस मिक्स्चर से एक सस्ता, नॉन-टॉक्सिक पेंट तैयार होगा, जिससे दीवारों को या दूसरी सर्फ़ेस को एक मैट फिनिश देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
    • ये पेंट भी ठीक स्टोर से खरीदे पेंट की तरह ही होगा, इसलिए ये कई सालों तक बना रहेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 स्टोव पर 350 ml पानी उबालें:
    स्टोव पर गरम करने के लायक किसी बर्तन में डेढ़ कप पानी डालें। स्टोव की हीट को हाइ या सबसे तेज कर दें और पानी में उबाल आने का इंतज़ार करें।[२३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 हीट को धीमा...
    हीट को धीमा करें और मिक्स्चर को मिलाकर एक पेस्ट बनाएँ: हीट को धीमा करें, मिक्स्चर को लगातार एक व्हिस्क से या किसी दूसरे मिक्सिंग टूल से मिलाते रहें। इस मिक्स्चर को 3 से 5 मिनट के अंदर एक गाढ़े पेस्ट में बदल जाना चाहिए। जैसे ही ये पेस्ट बन जाता है, इसे हीट से उतार लें।[२४]
    • पेस्ट की कंसिस्टेन्सी चेक करके उसके गाढ़े होने की पुष्टि करें। अगर ये पतला लग रहा है, तो इसे थोड़ा और देर के लिए पकने दें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पेस्ट में 470 ml ठंडा पानी मिलाएँ:
    केवल ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें, ताकि पेस्ट ज्यादा पतला न हो पाए। इसे धीरे-धीरे पेस्ट में डालें, हर बार अच्छे से मिलाते जाएँ। आपके द्वारा पानी मिलाने पर ये पेस्ट को एक पेंट के जैसी कंसिस्टेन्सी में बदल देगा।[२५]
    • बहुत जल्दी-जल्दी पानी मिलाने की वजह से पेस्ट आपकी इच्छा से भी ज्यादा पतला हो जाएगा, इसलिए फिर ये आपके घर की दीवारों पर लगाने के हिसाब से गाढ़ा नहीं रह जाएगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 एक दूसरे कटोरे...
    एक दूसरे कटोरे में छाने हुए क्ले और पाउडर फिलर (screened clayand powder filler) को लें: एक दूसरे मिक्सिंग बाउल में तकरीबन 230 g छाने हुए क्ले फिलर को 110 ग्राम माइका (mica) या आयरन सल्फेट के जैसे पाउडर फिलर के साथ में लें। ये इंग्रेडिएंट्स पेंट को कलर और स्टेबिलिटी देते हैं, जो आपकी दीवार को उखड़ने और दरार पड़ने से रोके रखते हैं।[२६]
    • छाने हुए क्ले को आप ऑनलाइन या फिर किसी लैंडस्केपिंग कंपनी से भी ऑर्डर कर सकते हैं।
    • पाउडर फिलर्स को अक्सर होम इम्प्रूव्मेंट स्टोर पर पाया जा सकता है और इन्हें ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 पेस्ट में फिलर मटेरियल को एड करें:
    लगातार चलाते हुए आराम से क्ले मिक्स्चर को पेस्ट में मिलाएँ। इंग्रेडिएंट्स को तब तक मिक्स करें, जब तक कि पेस्ट आपकी चाही हुई कंसिस्टेन्सी में नहीं पहुँच जाता। फिर आप इसे ब्रश की मदद से पेंट की सर्फ़ेस पर, ठीक किसी भी लेटेक्स या ऑयल पेंट की तरह ही फैला सकते हैं।[२७]
    • आप चाहें तो पेंट को करीब 30 मिनट तक उबालकर, फिर उसमें करीब 950 ml लिन्सीड ऑयल मिलाकर उसे और पतला कर सकते हैं। इस्तेमाल करने से पहले उसके छूने के लायक ठंडा होने का इंतज़ार करें।[२८]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 पेंट का इस्तेमाल...
    पेंट का इस्तेमाल करें और बचे हुए एक्सट्रा पेंट को एक सील होने वाले कंटेनर में स्टोर करें: ब्रश की मदद से पेंट को पेंटिंग सर्फ़ेस के ऊपर लगाएँ, फिर पेंट के सेट होने का इंतज़ार करें। पेंट करीब 1 घंटे में सूख जाएगा और 24 घंटे के अंदर पक्का हो जाएगा। इसके बाद आप चाहें तो आपकी पेंटिंग सर्फ़ेस को और भी अच्छा दिखाने के लिए उस पर पेंट का एक और दूसरा कोट लगा सकते हैं। बचे हुए एक्सट्रा को पेंट के केन के जैसे एक सील होने वाले कंटेनर में रखकर, किसी क्लोजेट, गैरेज या इसी तरह के दूसरे एरिया में रखें।
    • सही तरीके से स्टोर किया पेंट को 5 से 10 सालों तक ठीक बने रहना चाहिए।
    • आप चाहें तो बचे हुए पेंट को खुले में रख सकते हैं, फिर सूखने के बाद उसे फेंक सकते हैं।

सलाह

  • पेंट को कई अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है, इसलिए एक ऐसा पेंट चुनें, जो आपके प्रोजेक्ट के ऊपर सूट करता हो।
  • आपके द्वारा बनाए जा रहे पेंट की मात्रा को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करें, ताकि आप उसकी बेकार की बर्बादी को बचा सकें।
  • पेंट के दाग लगने से रोकने के लिए एप्रन पहनें।

चेतावनी

  • अगर ये पेंट बहुत छोटे बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा है, तो ओर्गेनिक मटेरियल से पेंट तैयार करें। इस तरह से बने पेंट को अगर निगल भी लिया जाए, तो इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

फ्लोर-बेस्ड ड्रिप पेंट तैयार करना

  • मिक्सिंग बाउल
  • 240 ml गुनगुना पानी
  • 340 g सफेद आटा
  • 340 g टेबल साल्ट
  • स्क़्वीज बॉटल या दोबारा सील होने वाली प्लास्टिक बैग
  • फूड कलरिंग

वॉटरकलर पेंट बनाना

  • स्टोव
  • बर्तन
  • 240 ml पानी
  • 450 g सफेद चीनी
  • 44 ml व्हाइट विनेगर
  • 43 g बेकिंग सोडा
  • 43 g कॉर्नस्टार्च
  • टी-लाइट कंटेनर्स
  • फूड कलरिंग
  • टूथपिक

एक्रिलिक या ऑयल पेंट को मिक्स करना

  • डस्ट मास्क
  • 14 ग्राम कच्चे पिग्मेंट
  • पेलेट नाइफ या स्पेचुला
  • पेलेट या फिर और किसी तरह की मिक्सिंग सर्फ़ेस
  • पाईपेट
  • पानी
  • 890 ml लिक्विड पेंट मीडियम

फर्नीचर के लिए चॉक पेंट बनाना

  • 44 ml ठंडा पानी
  • 110 ग्राम बेकिंग सोडा
  • मिक्सिंग बाउल
  • लेटेक्स पेंट
  • पेंट की बाल्टी या ट्रे
  • पेंट ब्रश

फ्लोर-बेस्ड वॉल पेंट बनाना

  • 1,300 ml ठंडा पानी
  • 450 g आटा
  • मिक्सिंग बाउल
  • मिक्सिंग स्पून
  • स्टोव
  • बर्तन
  • 230 g छाना हुआ क्ले फिलर
  • 110 ग्राम माइका या और दूसरा पाउडर फिलर
  • पेंट ब्रश

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,२७१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,२७१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?