कैसे बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

सामान्य मादा मक्खी का जीवनकाल लगभग एक माह होता है, लेकिन उस समय में वह लगभग पाँच सौ अंडे दे सकती है। स्पष्ट रूप से, मात्र कुछ मादा मक्खियाँ आपके बाहर बहुत कम समय में हजारों मक्खियों को उत्पन्न कर सकती हैं।[१] क्योंकि मक्खियाँ गंदगी और मल खाती हैं, वे बीमारियाँ फैलाती हैं, तो आप जो भी कर सकते हैं वह उनकी संख्या को कम करने के लिए करें।

विधि 1
विधि 1 का 2:

मक्खियों को आकर्षित करने से बचें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने यार्ड को स्वच्छ रखें:
    मक्खियाँ किसी भी तेज़ गंध के प्रति आकर्षित होती हैं;[२] यदि आप गंध को हटा दें, तो आप ज़बरदस्त रूप से अपने घर के बाहर मक्खियों की संख्या को कम कर देंगे।
    • कुत्ते के मल को उठाएँ। सुनिश्चित करें कि आप उसे सील करने योग्य बैगों में डाल सकते हैं इससे पहले कि आप उसे कचरे के डिब्बे में डालें।
    • कचरे के कैन के ढक्कनों को कसकर बंद करके रखें। अगर आपके यहाँ एक पार्टी है, तो सुनिश्चित करें कि फेंकने योग्य पेपर गुड्स के लिए प्रयोग किए जानेवाले कचरे के डिब्बे का ढक्कन कसा हो, और मेहमानों से अपना कचरा फेंकने के बाद उस पर ढक्कन लगाने को कहें।[३]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मक्खियाँ लंबी घास और झाड़ियों के ढेर को पसंद करती हैं, इसलिए झाड़ियों को छांट कर रखें और कटी हुई घास के ढेर, पत्तियाँ या झाड़ियाँ अपने हाते में न छोड़ें।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    कम्पोस्ट बिन सड़नेवाले पदार्थ से भरा होता है; जो मक्खी के लिए स्मोरगैसबोर्ड की तरह है।
    • अपने कम्पोस्ट के ढेर को बहुत गीला न रखें।
    • कम्पोस्ट के ढेर को जितना हो सके अपने घर से दूर रखें।
    • अपने कम्पोस्ट के ढेर को उचित रूप से रखें। इसकी “कुकिंग” (cooking) करते रहें ताकि यह मक्खी के लार्वा को पनपने के लिए बहुत गर्म हो।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मक्खियाँ गीलेपन और ठहरे हुए पानी पर आकृष्ट होती हैं; चिड़ियों के नहाने के लिए ताज़ा पानी रखें और बाल्टियों या बर्तनों को बरसाती पानी से न भरने दें। आपको पुराने टायरों या किसी मलबे को निकाल देना चाहिए जो आपके हाते में बरसाती पानी इकट्ठा कर सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    अगर आप अपने पिछवाड़े की चिड़ियों को फल की ट्रीट्स देना चाहते हैं, तो फल या छिलकों को अपने घर से जितना संभव हो दूर रखें।
विधि 2
विधि 2 का 2:

मक्खियों को हटाना और दूर करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मोलैस और कॉर्नमील मिलाएँ और उसे उथली डिश या प्याले में रखें। प्याले को अपने हाते से दूर रखें—मक्खियाँ वहाँ इकट्ठी हो सकती हैं जब आप शांति से अपना भोजन कर रहे होंगे।[४]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मांसभक्षी कीड़े खरीदें...
    मांसभक्षी कीड़े खरीदें जो मक्खी का लार्वा खाते हैं या अन्यथा जीवन चक्र को बाधित करते हैं: Nasonia vitripennis और muscidifurax zaraptor एक दूसरे के साथ देने का प्रयास करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मक्खी के लिए लाइट ट्रैप बिजली से चार्ज की गई लाइट होती है जो मक्खियों को आकर्षित करती है और उन्हें नष्ट कर देती है। एक आनंदप्रद क्षेत्र के चारों ओर उन्हें लटकाने की कोशिश करें – ठीक ऊपर जहां कोई उनमें दौड़ सकता है।
    • इनकी सेटिंग करने में सावधानी बरतें। लाइट ट्रैप्स कभी भी किसी को अधिक चोट नहीं पहुंचा सकते हैं, लेकिन फिर भी उनके द्वारा ज़ैप किया जाना काफी दर्दनाक है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 वोडका बैग्स टांगें:
    मक्खियाँ वोडका की गंध से बचती हैं। इसलिए, अपने पोर्च के चारों ओर या किसी अन्य मनोरंजन के बाहरी क्षेत्र में वोडका बैग्स टाँगने की कोशिश करें।
    • चौथाई गैलन फ्रीज़र बैग्ज़, स्ट्रिंग के साथ एक गटर से बंधे हुए, अच्छी तरह से काम करते हैं।
    • कोई भी सस्ती वोडका काम करेगी।
    • आप थोड़ी वोडका अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं, हालांकि तीखी गंध और त्वचा के रूखे होने से सावधान रहें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 मांसाहारी पौधों का परिदृश्य रखें:
    जबकि कुछ पौधे सिर्फ़ मक्खियों को भगाते हैं, अन्य वास्तव में मक्खियों को खा जाते हैं: वीनस फ़्लाइ ट्रैप, पिचर प्लांट आदि।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 फ्लाई-रिपेलिंग पौधों के साथ परिदृश्य बनाएँ:
    मक्खियाँ कुछ पौधों की गंध से रुकती हैं, इसलिए अपने आँगन में या अपने दरवाज़ों के पास गमलों में पौधों को रखें जो मक्खियों को बाहर निकालते हैं: तुलसी, एल्डरबेरी, लैवेंडर, पुदीना और फ़ाल्स इंडिगो।
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मकड़ियां मक्खियों को खाती हैं, लेकिन यदि आप उनके जाले को नष्ट कर देते हैं, तो मक्खियां एक प्राकृतिक शिकारी को खो देती हैं।
  8. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मक्खियों को हवा नहीं पसंद होती है। बाहर पंखा लगवाना मूर्खतापूर्ण लग सकता है, लेकिन यदि आपके पास छोटा घर है तो आपकी छत पर या आँगन में पंखा मक्खियों को भगा सकता है।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 बाहर के डाइनिंग एरिया के चारों ओर लौंग रखें:
    लौंग की गंध मक्खियों को दूर करती है। बाहर की डाइनिंग टेबिल पर सजावट के लिए लौंग रखना मक्खियों को खाने पर उतरने से रोक सकता है।[५]
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 मीट को बाहर छोडने से बचें:
    मक्खियाँ मीट की गंध पर बहुत आकर्षित होती हैं और झुंड बनाकर आपके बारबेक्यू ग्रिल में घुस जाएंगी जैसे हि आप पकाने के लिए मीट को बाहर निकालेंगे।
    • पूरे मीट को कसकर ढककर रखें जब वह ग्रिल में न हो।
    • बारबेक्यू ग्रिल के ढक्कन को बंद रखें जब मीट पक रहा हो।
    • अपने ग्रिलिंग टोंग्स और बर्तनों को सुरक्षित रखें—मक्खियाँ मीट सूंघेंगी और उनपर उतरेंगी। (यदि आप देखते हैं कि मक्खियाँ आपके ग्रिलिंग बर्तनों पर उतरी हैं, तो अंदर ले जाकर मीट पलटने से पहले उन्हें धोलें।)

सलाह

  • यदि आप मक्खियों के लिए ट्रैप बनाना चाहते हैं जो मक्खियों के पैरों में चिपक जाए तो पीनट बटर, स्कूल ग्ल्यू और शहद मिलाएँ। आप चकित हो जाएंगे!
  • कुछ लोग दृढ़तापूर्वक कहते हैं कि उनके हाते के चारों ओर चमकीली वस्तुएँ लटकाने से मक्खियाँ डर कर रुक जाती हैं। इसका समर्थन करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन आप अपने आँगन या अपने गार्डेन में एल्यूमीनियम फॉइल की स्ट्रिप्स या कुछ अन्य रिफ्लेक्टिव धरातल वाली चीज़ को लटकाकर कोशिश कर सकते हैं।
  • इकोसिस्टम में मक्खियों का भी अपना स्थान होता है, इसलिए उनका पूरी तरह उन्मूलन समझदारी नहीं है। मधुमक्खियों और ततैया के बाद, मक्खियाँ सबसे अधिक पौधों और फूलों का परागण करती हैं। मक्खियाँ अन्य कीटों को नियंत्रित करने में भी मदद करती हैं।
  • ऐसी सामग्री को हटाकर जिसमें लार्वा विकसित होता है, मक्खी के जीवन चक्र को तोड़ा जा सकता है, जिससे वयस्क मक्खियों के उत्पादन को प्रतिबंधित किया जा सकता है। जबकि कुछ स्थितियों में वयस्क मक्खी की संख्या को कम करने में रासायनिक कीटनाशक प्रभावी हो सकते हैं, वे उचित सफ़ाई व्यवस्था और मक्खी के विकास के स्थलों के आक्रामक उन्मूलन का विकल्प नहीं हैं। मक्खियाँ कीटनाशकों के प्रतिरोध को शीघ्र विकसित कर सकती हैं और घर की मक्खियाँ अब बहुत से ऐसे कीटनाशकों के लिए प्रतिरोधी हैं जो उनके प्रबंधन के लिए पंजीकृत हैं। वयस्क मक्खियों पर तत्काल नियंत्रण के लिए केवल अंतिम उपाय के रूप में कीटनाशकों का प्रयोग करें।[१]

चेतावनी

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ३,००३ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,००३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?