कैसे पूरी तरह से लापता (गायब) हों (kaise kare, kaise laapata ho)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

चाहे आप अपनी जिंदगी में बुरा महसूस कर रहे हों या बस अकेले रहना चाहते हों, आप पूरी तरह से लापता हो जाने के बारे में सोच सकते हैं। टेक्नोलॉजी पूरी तरह से लापता हो जाने को वास्तविक रूप से असंभव मानती है, लेकिन मेहनत और देखरेख के साथ लापता होना संभव है। पूरी तरह से लापता होने के लिए आपको गहराई से सोचना होगा, अपने सभी निशान मिटा दें, और खुद के लिए एक नई पहचान बनाएं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

गहराई से सोचें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कानूनी कार्यवाही को समझें:
    आपके लापता होने की परिस्थितियों पर निर्भर करते हुए, अगर आप कभी नहीं मिलते, तो आपको कई तरीकों से कानूनी तौर पर जवाबदेह ठहराया जा सकता है। लापता होने के कई अच्छे कारण और अच्छे तरीके हैं, लेकिन लापता होने के बुरे कारण और तरीके अधिक हैं।
    • उदाहरण के लिए, यदि एक बड़े खोजी दल को आपको ढूढ़ने के लिए भेज दिया जाता है, तो आपको उस एजेंसी की खोज की लागत के खर्च का भुगतान करना पड़ सकता है। इसलिए, सूटकेस पैक करके घर से निकलने से पहले सोचें।
    • यदि आप कर्ज से बचने के लिए या एक बीमा के दावे को पुष्ट करने के लिए लापता हो रहे हैं, तो आप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कैद किया जा सकता है। इससे पहले कि आप आगे बढ़ें, याद रखें कि आत्महत्या करना या लापता होना एक गंभीर और अवैध कार्य है
    • यदि आप एक गिरोह से बचने के लिए लापता होना चाहते हैं या आप ब्लैकमेल या स्टॉक किये गए हैं, तो कानून प्रवर्तन से तुरंत संपर्क करें। वहाँ आपकी पहचान बदलने के और इन स्थितियों में सुरक्षित रहने के कानूनी तरीके हैं।
    • यदि आप घरेलू दुरुपयोग का शिकार हैं, तो राष्ट्रीय घरेलू हिंसा हॉटलाइन के नंबर 1091/ 1291 (011) 23317004 डायल करें। यह गोपनीय और सुरक्षित है। यदि आप के साथ एक बच्चा है, तो आप दोनों की तत्काल सहायता के लिए इसे डायल करें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आपको अकेले ही निकलना चाहिए:
    आपके खोजे जाने की संभावना काफी बढ़ सकती हैं, अगर आपके साथ कोई और व्यक्ति भी है, विशेष रूप से एक बच्चा।
    • इसके अलावा, एक बच्चे के साथ लापता हो जाने पर आप अगर पकड़े जाते हैं, तो आप पर अपहरण या बच्चे के खतरे का आरोप लगाया जा सकता है। अगर आपके इरादे अच्छे हैं, तो भी आपने खुद को नरक में झोक दिया है।
    • अगर आपके लापता होने में किसी अन्य व्यक्ति को दोषी ठहराने का कोई कारण हैं, तो लापता होने से पहले कानूनी तौर पर कार्रवाई कर लें, जिससे भविष्य में आप पर लगने वाले आरोपों से आप बच सकें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 समझें आप किससे भाग रहे हैं:
    कुछ भी हो, आप बिना किसी कारण के लापता नहीं होना चाहेगें। कहा जाता है कि "अपने मित्रों को करीब रखें, लेकिन अपने दुश्मनों को और करीब रखें", वे इस तरह की स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं। याद रखें कि आप फ्रॉड पाये जाने की संभावना को कम करने के लिए काम कर रहे हैं।
    • अगर आप पति/पत्नी या परिवार के किसी सदस्य से भाग रहे हैं, तो उनके रिसोर्सेस के बारे में सोचें। वो आपको खोजने के लिए कितनी दूर जा सकते हैं? वे कितना पैसा खर्च कर सकेगें?
    • अगर आप पुलिस, आईआरएस, या इमिग्रेशन अधिकारियों से भाग रहे हैं, तो आपने अपने काम को और बढ़ा दिया है। ये वो पुरुष और महिलाएं होते हैं, जिनको दशकों का अनुभव होता है और इनके संघर्ष में कोई व्यक्तिगत निवेश भी नहीं होता है। अपने पलायन को स्थायी बनाने के लिए उनकी रणनीतियों के साथ खुद को परिचित बनाएं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने ट्रैक्स को कवर करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी कुछ चीजों को मिटा दें:
    आपको सुनिश्चित करना होगा कि जो कोई भी आपको ढूढ़ेगा, उसके ढूढ़ने के चांस जीरो होगें। सबसे अच्छा है कि सभी ढीले कोनों को कस लें और अपने खुद के अपहरण को फेक ना लगने दें। सुनिश्चित करें, यह स्पष्ट हो जाए कि आप स्वैच्छिक परिस्थितियों में लापता हुए थे।
    • आपकी जितनी भी तस्वीरें संभव हों, नष्ट कर दें। इससे आपके परिवार वाले और दोस्त, शहर के चारों ओर जाकर दूसरों से आपके देखे जाने के बारे में पूछ नहीं पाएगें।
    • अपनी कार को त्याग दें। स्लिप को बॉक्स में रख दें, दरवाजा खुला छोड़ें, खिड़की खुली छोड़ दें, और एक बुरे क्षेत्र में पार्क करें। किसी चोर के लिए भाग्यशाली दिन।
    • अपने साथ मोमेंटोस ले जाने का लालच ना करें। यह आपको पुराने जीवन के साथ कनेक्ट करेगा, आपको वापस घर जाने का लालच देगा, और बाद में आपके विरोध के लिए एक संसाधन बन जाएगा। अपने पसंदीदा हैट, पानी की बोतल, और जूतो को ले जाएं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 खुद को अलग कर दें:
    आज की दुनिया में, यह सबसे जरूरी कदमों में से एक है। धीरे-धीरे अपनी गतिविधियों को कम करें, जब तक कोई जरूरी ना हो। जब आप अपने फेसबुक और ट्विटर प्रोफाइल को हटाते हैं, कोई भी उतना समझ नहीं पाएगा। जांचकर्ता को आप के निशान खोजने के लिए कठिन दौर से गुजरना होगा, ऑनलाइन दोस्तों को आपके बारे में जानकारी लेने के लिए उपयोग नहीं किया जा पाएगा।
    • इस कदम के लिए तैयारी जरूरी है। आप अपने बैग पैक करके कल दरवाज़े से बाहर नहीं निकल सकते; यदि आप यह करते हैं, तो आप लापता होने में असफल हो जायेगें। एक समय में अपने पुराने व्यक्तित्व में से एक को मिटाने से शुरुआत करें।
    • सुबह जल्दी निकल जाएं, जब आपके माता पिता बिस्तर में हैं, या स्कूल के बाद, लेकिन तभी जब वे देर तक काम करते हैं या नाइट शिफ्ट करते हैं। अगर रात में जा रहे हैं, तो सावधान रहें। शांत रहें; घबराएं नहीं।
    • अपने मित्रों और परिवार से कहें कि आप काम पर ध्यान देने के लिए इंटरनेट से एक ब्रेक ले जा रहे हैं। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो आप लापता होने के लिए तैयार नहीं हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्लास्टिक मनी से छुटकारा पाएं:
    अब से, आपको सिर्फ नकदी (cash) का उपयोग करना होगा। क्रेडिट कार्ड किसी व्यक्ति को ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका है; उन्हें ना पहचानने योग्य छोटे टुकड़ों में काट दें और दूर फेंक दें, या उन्हें जला कर राख कर दें। अगर आप चिंतित हैं कि कोई इस पर कार्यवाही करेगा, तो आपको कचरे का निपटारा खुद करना होगा।
    • उन्हें किसी इमरजेंसी के लिए रखने के बारे में नहीं सोचें। प्रलोभन से बचने के लिए उनसे छुटकारा पाएं। आपकी पुरानी पहचान किसी बैसाखी की तरह इस्तेमाल नहीं की जा सकती है, जब आप थक गए हों और भूखे हों।
    • कोई भी आपके नाम से जुड़ा प्लास्टिक मिटा दें। क्या यह एक वीडियो कार्ड है? मिटा दें। सदस्यता का कार्ड? आधार कार्ड, वोटर आईडी? लाइसेंस। कोई कूपन कोड, एक पिन, या कुछ भी जो आपके पूर्व नाम से जोड़ा जा सकता है। कैश, कैश, कैश।
    • एक बाइक, ट्रेन, बस या पैदल चलने पर विचार करें, चूंकि परिवहन के इन साधनों में आपसे ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मांगा जाएगा। लेकिन अगर आप सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने का चयन करते हैं, तो ध्यान रखें अगर आप सावधान नहीं हैं, तो दूसरे लोग आपको देख सकेगें, सुरक्षा फुटेज लिया जा सकता है, और आपको पकड़ा जा सकता है। टैक्सी/कैब ना करें, चूंकि ड्राइवर आपकी योजनाओं पर पानी फेर सकते हैं और पुलिस को रिपोर्ट कर सकते हैं।
    • कहीं भी उड़ान भरने का तो सवाल ही नहीं है। चूंकि काफी सारी व्यक्तिगत जानकारी दिए बिना, क्रेडिट/डेबिट कार्ड को प्रयोग किए बिना, ज्यादातर एयरलाइन्स पर प्लेन का टिकट खरीदने का कोई रास्ता नहीं है। अपनी असली पहचान के बिना ऐसा करना निश्चित रूप से असंभव है। आपको ट्रैक किया जाएगा, चाहे यह अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय हो (जहां आपको सभी प्रोसीजर फोलो करने होगें)। सभी उपभोक्ता बिसनेस एयरलाइंस का एनएसए, एफबीआई और अन्य सुरक्षा संगठनों से करीबी संबंध होते हैं। आप फेक पहचान और पासपोर्ट इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सिक्योरिटी काफी घनिष्ठ और भ्रामक होती है। आपको प्लेन में सवार होने से नहीं रोका जाएगा, लेकिन हो सकता है कि आपके गंतव्य स्थान पर अप्रत्याशित रूप से कोई आपको गिरफ्तार करने के लिए इंतज़ार कर रहा हो।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 झूठ बोलें:
    इसका कोई सही तरीका नहीं है-आपको अपने आसपास के लोगों से झूठ बोलना होगा। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई है, लेकिन उम्मीद है कि अंत में यह सार्थक होगी।
    • कंपनियों के लिए झूठी पहुंच बनाएँ। अपना पता बदलें, अपने नाम की स्पेलिंग "सही" करें, कभी भी सवार ना होने के इरादे से एक फ्लाइट बुक करें। एक झूठी कहानी बनाएं, जो किसी को भी भ्रमित करके आप के बारे में खुराफात करने से रोकेगी। एक फेक पहचान से चिपके रहें; कई पहचान होने से लोग भ्रमित हो जाएगें, और लोगों को शक हो सकता है।
    • आपको अपने दोस्तों और परिवार से झूठ बोलना होगा। जैसे जैसे आप उनके पास कम आने वाले लगेगें, यह जायज है कि आपको उनके सवालों का जबाव देना होगा। अगर आप उन लोगों के साथ संबंधों को पूरी तरह से तोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, तो संपर्क में रहने के तरीकों को एडवांस में सोच लें। सार्वजनिक कंप्यूटर पर अतिरिक्त ईमेल अकाउंट्स का उपयोग करके, प्रीपेड फोन-इसे उपयोग करने के कई तरीके हैं। वे आपको खोजने में सक्षम नहीं हो सकते, लेकिन आप उन्हें ढूढ़ सकते हैं।
    • यदि संभव और आवश्यक है, तो किसी से ना कहें। यहाँ तक कि अपने करीबी दोस्त को भी नहीं बताएं। हालात बदल सकते हैं और वे आपके बारे में चिंतित लोगों को सूचित करने के लिए बाध्य हो सकते हैं।
    • एक चाल चलें। एक लंबी अवधि की योजना बनाएं। आपके पास अभी के लिए नकदी और अगले 4 हफ्तों के लिए योजना है, लेकिन उसके बाद क्या? आप इस पहचान को कैसे बनाए रखेंगें, आप उस नारियल का पानी पीना चाहते हैं, जिसे आपने समंदर किनारे धूप सेकते हुए नीचे से चबा लिया था?
      How.com.vn हिन्द: Step 4 झूठ बोलें:
    • सफलतापूर्वक लापता होने के लिए मेहनत लगती है। अगर आपके पास साधन हैं, तो एक "कोर्पोरेशन" शुरु करें, जो आपके सभी बिलों का भुगतान करता है। यह आपके "नाम" के साथ शिथिल रूप से जुड़ा होना चाहिए, जो आपके सभी खर्चों को संभाल सकें।
    • लापता होने से पहले कुछ महीनों का खर्च उठाएं, फिर धीरे धीरे नकदी निकालें और प्रवाह बनाए रखने के लिए एक रास्ता बनाएं। आप कुछ भी जल्दी में और इत्तफ़ाक़ से समाप्त करके भौहों को उठाना नहीं चाहेगें।
    • किसी झूठे सामाजिक सुरक्षा नंबर या पासपोर्ट के लिए भुगतान नहीं करना (या चोरी करना) सबसे अच्छा है। आप किसी अपराधी या एक मृत व्यक्ति का पहचान पत्र ले सकते हैं और/या आपका पासपोर्ट फेक हो सकता है (अगर आप किसी हवाई अड्डे पर लाइन में हैं, तो आपको सीमा शुल्क अधिकारी द्वारा जुर्म का भारीदार माना जा सकता है)। जेल में रहने का समय न्यूनतम करने के बारे में सोचें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

आपकी नई पहचान

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने संसाधनों को इकट्ठा करें:
    इससे पहले कि आप लापता हो जाते हैं, सुनिश्चित करें कि आपको जीवित रहने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी। जब तक आप लापता होने के लिए तैयार नहीं हैं, धीरे-धीरे अपने रिसोर्सेस को कैश में बदलें और अपनी संपत्ति को एक सुरक्षित स्थान में रखते जाएं। लापता होने के पहले या बाद में किसी भी चीज को कैश से खरीदें।
    • अगर आप गुण्डे बनने जा रहे हैं, तो संभवतः आवश्यक वस्तुओं में एक बड़ा बैग, गर्म कपड़े, मजबूत जूते, एक तम्बू, एक छोटा स्लीपिंग बैग, नक्शा, एक कम्पास, और एक चाकू शामिल हैं।
    • यदि आप एक शानदार तरीके से लापता हो रहे हैं, तो अपनी नकदी, आवश्यक कागजात, और कुछ बुनियादी कपड़ों को इकट्ठा कर लें। अपने साथ बहुमूल्य या भावुक आइटम ना ले जाएं; महंगी चीजें चोरी हो सकती हैं या आपको ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं, और अगर कोई आपके साथ आपके किसी मोमेंटो को नोटिस करता है, तो वे आपकी योजना भांप लेंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 शहर छोड़ दें:
    अब जब कि आप पूरी तरह से सेट हैं, आपको कहाँ जाना है? फैसला करने के लिए समय लें। यह पूरी दुनिया आपका घर है। केवल एक चीज जो आप को रोकेगी, वह दुनिया के उसूल हैं।
    • अगर आप देश छोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो वीजा या सरकार के नियमों को पढ़ लें, जिनको पालन करने की आवश्यकता होगी। कई देशों में समय की लंबी अवधि के लिए रहना सस्ता और आसान होता है, लेकिन अगर आप इसे कानूनी तौर पर करना चाहते हैं, आपको रेजीडेंसी कार्ड और उन्हें दिखाने के लिए एक वर्तमान पहचान पत्र की आवश्यकता होगी।
    • अगर आप अपने देश में रहना चाहते हैं, तो आपके खोजे जाने के अवसरों को तौलें। सुनिश्चित करें कि आपके 100 मील के दायरे के भीतर कोई भी आपको जानने वाला शख्स ना हों और कभी भी बार-बार एक ही वेकेशन स्पोट पर ना जाएं।
    • संकल्प लें। अपने लापता होने की योजना बनाने के लिए समय ना लेना, किसी वेबसाइट से गलत पेपर्स लेना या आंखें बंद करके झूठे कागजात खरीदना, और घर से बस निकल पड़ना करना एक डिसास्टर का नुस्खा है और जो आप सोच रहे हैं, उसकी तुलना में भी बड़ा सिर दर्द है। इस विचार के लिए अपने आप को और समय दें, और इसे सफलतापूर्वक प्लान करें।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 शहर छोड़ दें:
    • यह लापता हो जाने का कार्य आप पर शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, और भावनात्मक रूप से प्रभाव डालेगा। इसलिए लापता होने के पक्ष और विपक्ष को तौलने के लिए कुछ समय लें और निर्धारित करें कि आप इस चुनौती के लिए तैयार हैं या नहीं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 नई आदतें विकसित करें:
    अगर आप पूरी तरह से नए व्यक्तित्व का विकास नहीं करते, तो आप उन्हीं पैटर्न में खुद को पाएगें, जहां से आप भाग कर जाना चाहते थे।
    • लोगों को अक्सर उनके मूवमेंट्स से पहचाना जा सकता है, इसलिए यदि आप आमतौर पर धीरे चलते हैं, तो जल्दी चलें।
    • वो कपड़े खरीदें जो आप सामान्य रूप से नहीं पहनते। अगर आप टी शर्ट और जींस पहनते हैं, तो एक बिसनेस मैन की तरह बन जाएं। अगर आप वो लड़की है, जो चश्मे और शूज में रहती हैं, तो पोलो के लिए जाएं। फैशन का यह नया तरीका, आपको खुद के बारे में एक अलग व्यक्ति की तरह सोचने पर मजबूर कर देगा।
    • अपने बालों का कट करवाएं और एक प्राकृतिक कलर दें, यह ध्यान आकर्षित नहीं करेगा।
    • विभिन्न खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अगर आप दाल चावल के आदी रहे हैं, तो अब इसे बंद करने की जरूरत है। अपने पुराने खाने की आदतों को छोड़िए और किराने की दुकान पर जाकर कुछ नया खाना शुरू करें। रेस्तरां (विशेष रूप से जहां आप नियमित रूप से जाते हैं) जाना बंद कर दें और इससे आप अपने परिचित पैटर्न से बाहर निकलना शुरु कर देगें और आपको ढूढ़ना कठिन हो जाएगा और खुद को भूलना आसान हो जाएगा।
    • आपको ढूढ़ निकालना असंभव बना दें। आपके चले जाने के बाद भी, आप को पता नहीं चलेगा आपको कौन ढूढ़ रहा होगा। इसमें आपको लगातार मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मन की शांति सबसे महत्वपूर्ण है।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 नई आदतें विकसित करें:
    • घर के अंदर एक हैट पहनें। ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कैमरों होते हैं और अगर वे आपको ढूढ़ रहे हैं, तो वे आप पर नजर रखेगें।
    • अपने आप को साफ रखें। उंगलियों के निशान और शरीर के तरल पदार्थों के ट्रैशेस के सबूत के साथ होटल के कमरे को छोड़ना एक पुलिस रिपोर्ट को कॉल कर सकता है। आप जहां भी जाएं, इसे पहचानना मुश्किल कर दें कि आप कभी वहाँ थे।
    • स्नेल मेल्स (snail mail) से दूर रहें। अगर यह ज्ञात है कि आप किसी विशेष क्षेत्र में है, तो यह आपके विरोधी की खोज को कम कर सकते हैं। जिन लोगों से आप भाग रहे हैं, केवल उनको भ्रमित करने और अव्यवस्थित करने के लिए स्नेल मेल्स का उपयोग करें।

सलाह

  • अपनी ब्राउज़र हिस्ट्री से इस पेज को हटा दें, या किसी सार्वजनिक कंप्यूटर पर लापता होने के तरीके ढूढ़ें, जैसे किसी पुस्तकालय में।
  • नियमित रूप से अपने रिसोर्सेस की जाँच करें। सुनिश्चित करें कि आपके पास हमेशा पर्याप्त भोजन, पानी, आदि हो।
  • अपनी योजना में बिल्कुल सटीक रहें। त्रुटि के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ें।
  • अपनी खुद की मौत को फेक बनाने की कोशिश ना करें। यह मुश्किल है और संभवतः इससे बाहर आना बेहद खतरनाक है।
  • एक ऐसी जगह ढूढ़ें, जहाँ आपका चेहरा फिट हो जाएं और अलग ना दिखे। अलग दिखने का और अवांछित ध्यान आकर्षित करने का सबसे बढ़िया तरीका एक अलग जाति या आप के आसपास के लोगों से अलग रंग का होना है।
  • लापता होना अंतिम विकल्प होना चाहिए। ऐसा कठोर कदम उठाने से पहले सुनिश्चित करें कि यह आपके लिए सबसे अच्छा और अंतिम विकल्प है।
  • अगर आप आत्महत्या का विचार कर रहे हैं, तो कृपया अन्य तरीकों के बारे में भी सोचें।
  • अगर आप बदमाश बनने जा रहे हैं, तो किसी जंगली क्षेत्र में जाएं, जहां कोई नहीं रहता। किसी सेंट्रल पार्क के शिविर में या सिर्फ शहर के बाहर जंगल में नहीं जाए।
  • जब आप एक नया नाम रख रहे हैं, तो एक ऐसा नाम ना रखें जो कि आपके वर्तमान नाम के पहले अक्षर से शुरू होता हो, या ऐसा नाम जो आपको बहुत पसंद था। अगर आप एक लेखक हैं, तो अपने पात्रों में से किसी नाम का उपयोग नहीं करें।

चेतावनी

  • यदि आप लापता होने के बाद लौटने का चयन करते हैं, तो समझ लें कि यह एक गंभीर प्रक्रिया है। आपके परिवार वाले और दोस्त गहराई तक आपके कृत्य से घायल हो सकते हैं, और आपको उनकी माफी कभी नहीं मिल सकती। फिर से अपने पुराने जीवन में वापस आने की उम्मीद ना रखें, जैसे कि कुछ भी नहीं हुआ हो।
  • लापता होना संभवतः आपके दोस्तों और परिवार के सदस्यों का नाश कर देगा। इस अपराध को करने से पहले आकलन कर लें कि इसका आपकी छवि पर कैसा असर पड़ेगा।
  • पहले अपनी सुरक्षा को देख लें। कभी भी लापता होने के चक्कर में अपना शारीरिक नुकसान ना करवाएं।
  • इस जैसा लापता होने का काम कोई बुद्धिमान, या शिक्षित व्यक्ति ही सफलतापूर्वक कर सकता है। आप उन स्थितियों में पहुच सकते हैं, जहां आपको अपनी बुद्धि को छिपाने की जरूरत होगी। यदि आप अस्थायी रूप से एक मैनुअल मजदूर के रूप में काम कर रहे हैं, तो आपको भी अन्य मजदूर वर्ग की तरह ही बात और काम करना होगा। आप बहुत अजीब ढंग से देखे जा सकते हैं, अगर आप ग्रामीण काउंटी के एक गोदाम में काम कर रहे हैं और एक टीचिंग प्रोफेसर या तकनीकी विशेषज्ञ की तरह बात कर रहे हैं।
  • जो भी पेशा आप अपनाए, आपको नीचे से शुरूआत करनी होगी। अब आप अपनी शिक्षा, ज्ञान, कौशल, अनुभव या व्यावसायिक संपर्कों पर भरोसा नहीं कर सकते। अगर आपका पेशा ऐसा था, जहां दरवाजे के अंदर पैर रखना आपकी प्रतिष्ठा, अतीत की उपलब्धियों, या "नेटवर्क में रहने पर" पर निर्भर था, तो अब आपको इसका त्याग करना होगा क्योंकि आप इतने चिंतित हैं, कि अब आप वह व्यक्ति नहीं है। अगर आप एक डॉक्टर, वकील, कार्यकारी, कॉलेज के प्रोफेसर थे, या बड़े बिसनेस मैन थे, तो आपको किसी अन्य पेशे के लिए देखना होगा। अब आपको मजदूर, रिटेल, गुलाबी कॉलर सेवा नौकरियों के लिए और विभिन्न व्यवसायों को चुनना होगा, जहां वे आपकी वंशावली के बारे में परवाह नहीं करेगें। आप कभी भी बाद में, अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ९,४०३ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ९,४०३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?