कैसे पता करें की आपके पति आपको धोखा दे रहे हैं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

इस बात में कोई शक नहीं की आपके पति का आपको धोखा देने का ख्याल ही कितना दुखदायी हो सकता है | लेकिन, अगर आपके पास उन पर शक करने की कई वजहें हैं- या आपको लगता है की वो धोखा दे रहे हैं – तो आपको इस बात की पुष्टि करते हुए संकेतों को ढूंढना शुरू कर देना चाहिए | आप जितना इस कष्टदायक स्थिति का सामना करने से परहेज़ करेंगे, उतना ही ये सच सामने आने पर आपको बुरा लगेगा | अगर आपको जानना है की आपके पति आपको धोखा तो नहीं दे रहे हैं, तो आपको ये देखना पड़ेगा की जब वो आपके पास है तो वो क्या कहते और करते हैं, और ये भी देखना होगा की आपके बीच क्या बदल गया है | अगर आपको जानना है की वो धोखा तो नहीं दे रहा तो, इन चरणों का पालन करें |

विधि 1
विधि 1 का 3:

ये ध्यान दें की वह क्या कर रहा है

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बहानो पर गौर करें:
    अगर आपके पति और आप अक्सर अपना खाली समय साथ बिताते थे, और अचानक वह आपके आस पास भी नहीं फटकते हैं तो वह अपना समय किसी और औरत के साथ बिता रहे हो सकते है | अगर उसकी सदेव "दोस्तों की महफ़िल," चल रही होती है, या फिर वो दफ्तर से हर रात देर से आने लगे, या अचानक कोई नया खेल पसंद आने लगा है जिसकी वजह से जिम में सारा खाली समय बीत रहा है, तो ये सब अपनी प्रेमिका के साथ वक़्त बिताने के बहाने हो सकते हैं |
    • हाँ, ये भी हो सकता है की उसे सच में ही कोई नया खेल पसंद आने लगा हो, या उसे हर रात देर तक ऑफिस में काम करना पड़ रहा हो, पर अगर उसे ऐसी चीज़ें पहले नहीं की है और इसके साथ और भी शक पैदा करने वाले संकेत देखने को मिल रहे हों, तो इसका मतलब है की वो धोखा दे रहा है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 इस बात पर गौर करें की वह क्या कहता है:
    कुछ ऐसी बातें हैं जो अगर आपका पति बोल रहा है तो वह आपको धोखा दे रहा है | कुछ ऐसे संकेत जिन पर ध्यान देना ज़रूरी है वो हैं:
    • अगर वो आपकी हमेशा तारीफ करता था, लेकिन अब तारीफ के दो शब्द भी नहीं कहता, तो हो सकता है वो किसी और के बारे में सोच रहा हो |
    • अगर वो पहले कभी आपसे मधुर बातें नहीं करता था, पर अचानक आपकी तारीफ करने लगा है, तो वो किसी और के साथ होने की कमी पूरी कर रहा हो सकता है |
    • अगर वो अलग तरीके से व्यव्हार कर रहा है, ऐसे शब्द बोल रहा हो जो आपने पहले नहीं सुने, नए तरीके से हंस रहा हो, या अपने शब्दों को अलग तरीके से पेश कर रहा है, तो उसने हो सकता है ये किसी और महिला से सीखा हो |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने पति की यौन इच्छा (sex drive) में बदलाव देखें:
    यहाँ पर दो बदलाव देखने की ज़रुरत है | सबसे लाज़मी तो ये है की अगर आपके पति किसी और के साथ रिश्ते में हैं, तो वह आपके साथ यौन सम्बन्ध नहीं बनाना चाहेंगे | अगर कुछ समय से आपके बीच के यौन संबंधों में गिरावट आई है, तो ये ज़रूरी नहीं की वह आपको धोखा दे रहे हैं, पर अगर वह पहले आपके साथ सम्बन्ध बनाने के लिए उत्सुक रहते थे और अब नहीं हैं तो ये एक संकेत है की वह कहीं और यौन सम्बन्ध बना रहे हैं |
    • एक और बदलाव ये हो सकता की आपके पति को अब बार बार यौन सम्बन्ध बनाने का मन करे | इसका मतलब ये हैं की अचानक उसकी यौन इच्छा किसी और औरत के साथ सम्बन्ध बनाने की वजह से तीव्र हो गयी है |
    • ये देखें की वह अब बिस्तर में कैसे वर्ताव कर रहा है, क्या वह अब पहले से कामुक हो गए हैं? क्या वो पहले हमेशा एक जैसे प्रक्रिया का पालन करते थे और अब आपके बिस्तर में साथ आते ही थोड़ा ज्यादा उत्तेजित हो रहे हैं? उसे ऐसे विचार किसी और औरत से मिल रहे होंगे?
    • आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए की क्या अब वो आपके सामने अपने शरीर को दिखाने में शर्माने लगे हैं | अगर अब वो अँधेरे में यौन सम्बन्ध बनाना चाहते हैं, तो हो सकता उन्हें अपने शरीर को दो औरतों के साथ बाँटने में तकलीफ हो रही है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ये ध्यान दें...
    ये ध्यान दें की क्या वो अचानक आप पर कुछ ज्यादा मेहरबान हो रहे हैं: वो इसलिए आपसे प्यार से बात कर रहे हैं क्योंकि वह धोखा देने की वजह से मन में दोषी महसूस करते हैं | अगर वो हमेशा से दूरी बनाये रखते थे, या वो प्यार का इज़हार नहीं करते थे, और अचानक से ही वो बहुत विनम्र और मधुर हो रहे हैं, और आपको अच्छी बातें बोल रहे हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता हैं क्योंकि वह साथ के साथ किसी और से प्रेम सम्बन्ध बनाने की कमी इस तरह से पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं |
    • पर, ये भी हो सकता है की वह आपसे इसलिए प्रेम से बात कर रहे हैं, क्योंकि आप तकलीफों से गुज़र रही हैं और वह उससे बाहर आने में आपकी मदद कर रहे हैं |
    • अगर वो अचानक फूल, चोक्लेट, और कार्ड्स दे रहे हैं, तो हो सक्ता है वो आपस में प्रेम को वापस लाना चाहते हैं | इसके इलावा, वह धोखा देने की वजह से भी इस प्रकार व्यव्हार कर सकते हैं |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ये देखें की...
    ये देखें की क्या वो अचानक से आपकी कुछ ज्यादा मदद तो नहीं करने लगे हैं: अगर आपके पति घर में ज्यादा मदद नहीं करते हैं, पर अब वो बर्तन धो रहे हैं, घर का सामान खरीद रहे हैं, और खाना भी बना रहे हैं, तो कुछ गड़बड़ हो सकती है | वो किसी और बात की कमी पूरी कर रहे हो सकते हैं, और वो धोखा हो सकता है |
    • फिर, ये भी हो सकता है की वह इसलिए अच्छे हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें आपसे कुछ और चाहिए | लेकिन, अगर वो घर गृहस्थी की अपनी आदतें बदलें, तो आपको थोड़ा सचेत हो जाना चाहिए |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने पति के व्यव्हार में बदलाव पर ध्यान दें:
    अगर आपका पति अक्सर मूडी रहते थे और अब कुछ ज्यादा खुश रहने लगे हैं, या वह शांत प्रवृत्ति के हैं और अब बार गुस्सा बढ़ता और शांत होता है, तो कुछ बात हो सकती है | अगर वो दूर की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं, ऐसे जैसे किसी और के बारे में सोच रहे हैं, तो उनके अच्छे व्यव्हार का आपसे कोई लेना देना नहीं है |
    • इसके इलावा, अगर वो घर गुस्से में आते और बेहद परेशान लग रहे हैं, और फिर उसका इलज़ाम काम पर या किसी और ऐसे चीज़ पर डाल रहे हैं जिसने पहले उन्हें परेशान नहीं किया वो भी धोखे का संकेत हो सकता है |
    • अगर उनके व्यव्हार में बदलाव “किसी फ़ोन कॉल” या टेक्स्ट के पढ़ने के बाद आता है, तो उसका कारण कोई अन्य औरत हो सकती है |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 ये देख लें...
    ये देख लें की क्या उन्होनें फ़ोन की अपनी आदतें बदल ली हैं: अगर वो घंटों तक अपने फ़ोन को टेबल पर छोड़ देते थे, या वो उस प्रकार के व्यक्ति थे जो घर से निकलते समय अपने फ़ोन को छोड़ जाते थे, पर अब वो फोन के बिना नहीं रह पाते है, तो चिंता का विषय हो सकता है | अगर अब वो अपना फ़ोन नहीं छोड़ते हैं, फोन नहीं मिलने पर घबरा जाते हैं, और अपने टेक्स्ट आपके सामने जांचते नहीं है, या फ़ोन के पास अजीब सा व्यव्हार करते हैं, तो आपको चिंतित होना चाहिए |
    • अगर वो फ़ोन पर पासवर्ड डालते हैं और पहले उसकी सुरक्षा की चिंता नहीं करते थे, तो ये भी धोखे का संकेत हो सकता है |
    • अगर वो फ़ोन पर बात करने के लिए बाहर जाते हैं और दुखी, उत्तेजित, या शर्मिंदा भाव के साथ लौटते हैं, तो आपको सोचना चाहिए की दूसरी तरफ कौन था |
    • अगर जब वो फ़ोन पर बात कर रहे हों और अचानक आपके अन्दर आने से वो फोन काट दें, तो हो सकता है वो किसी और औरत से बात कर रहे हों |
    • अगर वो पहले अपना फ़ोन झट से उठाते हों, लेकिन अब घंटों बाद भी उसने संपर्क कर पाना आपके लिए मुमकिन नहीं हो, तो वो समय किसी और औरत के साथ वक़्त बिता रहे हो सकते हैं |
    • अगर वो घंटों तक अपना फ़ोन बंद रखते हैं और पहले ऐसा नहीं करते थे, ये भी एक अच्छा संकेत नहीं है |
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 कंप्यूटर पर काम करते समय उनका व्यव्हार देखें:
    अगर उन्हें पहले कभी कंप्यूटर की चिंता नहीं होती थी, पर अब अपना अधिकतर समाया ऑनलाइन बिताते हैं, वो किसी और औरत की वजह से हो सकता है | अगर रात में आपके सो जाने के बाद वो कंप्यूटर पर काम करते रहते हैं, या आपके अन्दर आने पर अचानक से कंप्यूटर को बंद कर देते हैं, तो ये भी एक अशुभ संकेत है |
    • अगर आप उन्हें कंप्यूटर पर देखें, और उनका चहरा दमक रहा है, जैसे वो प्रेमिका से बात कर रहे हों, तो हो सकता है वो आपको धोखा दे रहे हैं |
    • अगर वो तब तक कंप्यूटर पर काम नहीं करता जब तक आप उस कमरे में मोजूद हैं तो वह चाहता है की आप ये नहीं देखें की स्क्रीन पर क्या है |
विधि 2
विधि 2 का 3:

उसकी वेशभूषा पर ध्यान दें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने पति के तैयार होने की आदतों पर ध्यान दें:
    अगर आपका पति पहले शेव या हेयर कट पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था और अब वो बार बार अपनी शेव कर रहा है, बाल संभाल रहा है, और अपने को शीशे में देख रहा है, तो वो किसी और औरत के लिए सज रहा हो सकता है |
    • आपको ये भी देखते रहना चाहिए की क्या वो ज्यादा बार शावर करने लगा है, ख़ास तौर से अगर वो ऐसा घर पर आते ही कर रहा हो | ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है वो जल्दी से जल्दी उस औरत की खुशबू अपने शरीर से हटाना चाहता होगा |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ये देखें की...
    ये देखें की क्या वो अपने शरीर पर कुछ ज्यादा ध्यान तो नहीं दे रहा है: अगर आपका पति पहले अपने रंग रूप पर ध्यान नहीं देता था, पर अब हर रोज़ जिम जा रहा है, दौड़ रहा है, या बेसमेंट में वेट उठा रहा है, तो हो सकता वह अपने शरीर को किसी और औरत के लिए तैयार कर रहा है |
    • हां लेकिन, आपको बाकि चीज़ों पर भी ध्यान देना चाहिए: शायद उस पर बढ़ती उम्र का असर हो रहा है और वो अब फिर से तंदरुस्त दिखना चाहता है, या अपने शरीर की और ध्यान देने के लिए उसे अचानक प्रेरित किया गया हो |
    • ये भी ध्यान दें की क्या वो अपने खान पान को लेकर ज्यादा चिंता करने लगा है | इसका मतलब ये भी हो सकता है की वो अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान किसी और औरत की वजह से दे रहा है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्या उसमें अलग सी महक आ रही है?:
    ये खतरे की घंटी है | अगर आपके पति में से अजीब सी महक अचानक से आने लगी है, ये हो सकता है किसी और औरत के साथ रहने की वजह से उसके शरीर की रूपरेखा में बदलाव आ गया है | और अगर उसमें से परफ्यूम, औरतों के लोशन, या औरतों से जुड़ी किसी भी अन्य वस्तु की खुशबू आ रही है तो निश्चित तौर पर वो किसी और औरत के साथ वक़्त बिता रहा है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसके शरीर के हाव भाव देखें:
    आपके पति के शरीर के हाव भाव भी उसके धोखे देने के संकेतों के बारे में बहुत कुछ कह सकते हैं | अगर वो सब सही चीज़ें कह रहा है, तो भी उसका शरीर असलियत बयान कर सकता है | ये कुछ संकेत हैं की उसके लिए कुछ तो बदल गया है:
    • इस बात पर ध्यान दें की वो कितनी बार आपसे निगाहें मिलाता है | अगर वो जब भी आपसे बात करता था आपकी आँखों में देखता था पर अब नज़र फेर लेता है, तो हो सकता है वो ये पछतावे में कर रहा हो |
    • प्यार में कमी पर ध्यान दें | अगर वो अक्सर आपको किस करता था, गले लगाता था, या आपके अपनी बाजुओं में भर कर, आपको अपनी छुअन से अपने प्रेम का एहसास कराता था पर अब ऐसा करना बंद कर दिया है, तो हो सकता है कोई बात हो |
    • इस बात पर गौर करें की वह आपसे बात करते समय उधर मुंह तो नहीं कर रहा है | अगर वो हाथों को बाँध ले, आपकी तरफ से नज़र फेर ले, और शरीर की ओर से आपका सामना नहीं कर पा रहा है, तो वह ऐसा इसलिए कर रहा होगा क्योंकि वह आपके सामने असुविधा महसूस कर रहा है |
    • ये ध्यान दें की क्या वो आपके साथ अकेले होने पर प्यार जाता है, पर बाहर जाने पर नहीं | अगर वो आपको घर पर बहुत प्यार करता है, पर घर से बाहर जाते ही आपसे दूरी बनाने लगता है, तो ऐसा इसलिए क्योंकि उसे डर है की उसकी प्रेमिका उसे किसी और औरत के साथ नहीं पकड़ ले |
विधि 3
विधि 3 का 3:

पता करें की वह धोखा दे रहा है

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसके सामान की जांच करें:
    वैसे तो अपने पति के सामान की जांच करना उसका विश्वास तोड़ना का आसान तरीका है, पर अगर आपको लग रहा है की वो धोखा दे रहा है, और आपको पुख्ता सबूत चाहिए, तो आप इस तरीके का प्रयोग कर सकते हैं | अगर धोखे की पुष्टि चाहती हैं, तो आप इन स्थानों पर देख सकती हैं:
    • उसका फ़ोन | अगर वह तेज़ है तो आपको उसके धोखा देने के कोई भी सबूत उसके फ़ोन पर नहीं मिलेंगे | पर अगर ऐसा नहीं है, तो आप उसकी बातचीत ढूंढ सकते हैं जो उसने किसी ऐसी औरत से टेक्स्ट के माध्यम से की हैं जो आपकी जान पहचान में नहीं है | हो सकता है उसने अपनी प्रेमिका का नंबर फ़ोन में सेव नहीं किया हो- ऐसे में किसी अनजाने नंबर पर किये गए मेसेज और कॉल पर ध्यान दें |
    • उसके कंप्यूटर की जांच करें: अगर आपको सच में जानना है की वह आपको धोखा तो नहीं दे रहा है, तो उसके ईमेल और फेसबुक मेसेज की जांच करें | जब वो ईमेल में लोग्ड इन हो और थोड़ी देर के लिए कंप्यूटर से जाए उस समय को जांच के लिए उपयुक्त समझें | अगर उसने बड़े ध्यान से अपने ईमेल डिलीट करने शुरू कर दिए हैं, तो ये भी एक संकेत है की वह कुछ छिपा रहा है |
    • उसके सामान की छानबीन करें | उसके सूटकेस, डेस्क, वॉलेट, और पैन्ट्स की पॉकेट इत्यादि स्थानों में सबूतों की खोज करें |
    • उसके बैंक स्टेटमेंट की जाँच करें: ऐसी एंट्री ढूँढें जहाँ उसने ऐसे रेस्टोरेंट में काफी पैसा खर्च किया हो जिसके बारे में आपको मालूम नहीं हो | उन डेट्स की जांच करें और ये सोचें की उसने क्या कहा था की वह उस समय कहाँ था; अगर उसने आपसे कहा था की वह देर रात तक ऑफिस में काम कर रहा था लेकिन उसी समय उसने रेस्टोरेंट में महंगा डिनर खाया है, तो ये चिंता का विषय है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसका पीछा करें:
    अगर आपको उससे सीधे पूछने में डर लग रहा है या आपको काफी सबूत नहीं मिले हैं, तो आप उसका पीछा करके ये पता कर सकते हैं की वह असल में कहाँ जाता है | फिर से, इससे आप उसका भरोसा खो सकती है | इसको सही से कर पाने के लिए इन तरीकों को आजमायें:
    • उसका पीछा अपनी गाड़ी में नहीं करें | किसी दोस्त की गाड़ी उधार लें ताकि उसे पता नहीं चले की आप उसके पीछे हैं |
    • एक सुरक्षित दूरी रखें | चाहे आप पैदल चल रही हूँ या गाड़ी में हों, ज्यादा पास नहीं आयें, नहीं तो वो आपको देख लेगा |
    • उसके सामने तब आयें जब उसे उसकी बिलकुल उम्मीद नहीं हो | अगर वो कह रहा है की वह देर रात तक ऑफिस में काम कर रहा है या किसी दोस्त के घर पर कोई गेम देख रहा है तो अचानक वहां, "पहुँच जाएँ" और देखें की क्या वो वहां है | ये ध्यान में रहे की आपके पास वहां जाने की एक ठोस वजह हो |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उससे पूछें की क्या वो आपको धोखा दे रहा है:
    जब आपने कई ऐसे संकेत देख लिए हों जिससे उसकी बेवफाई के सबूत मिल रहे हों, तो अब उससे सीधे बात करने का समय है | हांलाकि ये बातचीत दुखदायक हो सकती है, पर सच जानने के लिए ये ज़रूरी है की आप इसे और देर तक स्थगित नहीं करें | इन तरीकों से आप उनसे पूछ सकती है की क्या वो आपसे बेवफाई कर रहे हैं:
    • उससे तब पूछें जब उसे इसकी बिलकुल उम्मीद नहीं हो | जब तक आप एक ऐसे स्थान में हैं जहाँ कोई और पास नहीं है, तो ऐसी बात करने में कोई परेशानी नहीं है | ये मत कहें की आपको बहुत बड़ी बात करनी है, नहीं तो वो समझ जायेगा की आप किस बारे में बात करना चाहती हैं और बहानों के बारे में सोच लेगा |
    • उससे कहें की आप सच जानना चाहती हैं | उसे याद दिलाएं की आपसे सच नहीं बोलकर वो आप पर कोई एहसान नहीं कर रहे |
    • उसे ये दिखाएं की वो आपको कितनी तकलीफ दे रहा है | उसे ये पता चलने दें की उसकी बेवफाई का ख्याल आपको कितना दुखी कर रहा है |

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Tara Vossenkemper, PhD, LPC
सहयोगी लेखक द्वारा:
लाइसेन्स प्राप्त प्रोफेशनल काउंसलर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Tara Vossenkemper, PhD, LPC. डॉ. तारा वोसेनकेम्पर एक लाइसेंस प्राप्त प्रोफेशनल काउन्सलर हैं और कोलंबिया, मिसौरी में स्थित एक समूह परामर्श अभ्यास, The Counseling Hub, LLC की संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। ये Tara Vossenkemper Consulting, LLC के साथ फाउंडर और बिजनेस कंसल्टेंट भी हैं, जो थेरेपी प्रैक्टिस मालिकों के लिए कंसल्टिंग सर्विसेज हैं। नौ साल से अधिक के अनुभव के साथ, ये तलाक के कगार पर पहुंचे जोड़ों के साथ गॉटमैन मेथड का उपयोग करने में माहिर हैं, जिनके बीच संघर्ष है, या जो एक दूसरे के बीच कोई संबंध नहीं महसूस करते हैं। डॉ. वोसेनकेम्पर ने मिसौरी विश्वविद्यालय, सेंट लुइस से Psychology में बीए, मिसौरी बैपटिस्ट विश्वविद्यालय से Counseling में एमए, और मिसौरी विश्वविद्यालय, सेंट लुइस से Counselor Education और Supervision में पीएचडी की है। इन्होंने Gottman Method Couples Therapy अप्रोच में लेवल 3 की ट्रेनिंग को भी पूरा कर लिया है और Prepare-Enrich Premarital Couples Counseling अप्रोच और PREP दृष्टिकोण में औपचारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया है। यह आर्टिकल १,४८,०७४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,४८,०७४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?