कैसे दूसरों से प्यार पाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

दूसरों से प्यार पाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको प्रेरणा की आवश्यकता होती है, और आपको पहले खुद से प्यार करना होता है। दूसरों से प्यार पाना बहुत आसान भी हो सकता है; बशर्ते कि आपको पता हो कि कैसे!प्यार-करना-सीखें-(Kaise-Pyar-Kare)

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सदैव दूसरों के...
    सदैव दूसरों के साथ वही व्यवहार करिए जैसा व्यवहार आप अपने लिए चाहते हों: इसका अर्थ है कि सबके साथ दयालुतापूर्ण व्यवहार करिए। क्या आप अपमानित होना चाहते हैं? बेशक, आप नहीं चाहते हैं! तब दूसरों को भी अपमानित मत करिए! जब आप किसी कठिन परिस्थिति में पड़ जाएँ तब कुछ भी करने या कहने से पहले, स्वयं से पूछिये, "अगर किसी ने मेरे साथ ऐसा किया होता तो मुझे कैसा लगता?" अगर आप दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा आप अपने लिए चाहते हैं, तब वे आपसे वैसे ही व्यवहार करेंगे और आपका सम्मान करेंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 दूसरों की सहायता करिए:
    इसका अर्थ है की उस शर्मीली नई लड़की से बात करिए। या दूसरे लोगों की, उनकी परेशानियों में, मदद करिए। या किसी अकेले आदमी से मेल जोल बढ़ाइए। दूसरों को ऐसी सलाहें दीजिये जिससे उनकी मदद हो सके और घर के काम में या ऐसे काम में उनकी सहायता करिए जो उनको पूरा करना ही हो। स्वार्थी मत बनिए और जिसे भी ज़रूरत हो, उसकी मदद करिए। वे उसे याद रखेंगे, और उसके परिणामस्वरूप मददगार होने के लिए वे आपसे प्यार करेंगे और आपकी सराहना करेंगे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सामाजिक बनिए:
    नए लोगों से बातचीत करिए। जितने अधिक लोगों से कर सकेंगे, उतना बेहतर होगा। अपने आप को उन्हीं 3 या 4 दोस्तों तक ही सीमित मत कर दीजिये। नए लोगों से मिलिये और हो सके तो उन पुराने परिचितों से बात करिए जिनसे आपने लंबे समय से बात न की हो। उनसे बातें करिए और शिष्ट बने रहिए। आपको पता ही नहीं होगा कि आप उनके बारे में क्या नई बात जान जाएँगे। शायद आप जितना सोचते हों, आपमें उनके साथ उससे कहीं अधिक कोई कॉमन (common) चीज़ हो! इसके अलावा, अगर आप लोगों से बात ही नहीं करेंगे, तब लोग आपसे प्यार भी नहीं कर सकेंगे, कर सकेंगे क्या?
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 दूसरों को सुनिए:
    जितना अधिक लोग आपको पसंद करेंगे, आप पर विश्वास करेंगे, और आपसे प्यार करेंगे, उतना अधिक वे आपके पास अपनी समस्याओं के लिए सहायता लेने आएंगे। जब यह होता है, तब उनकी बातें सुनिए। उन्हें ऐसी ही झिड़क मत दीजिये और न ही उनसे कह दीजिये "अभी मेरे पास इसके लिए समय नहीं है," या "मुझसे इसका क्या मतलब है।" धैर्यपूर्वक उनकी कहानी सुनिए और उसके बाद उसके बारे में उनसे बातें करिए। कभी-कभी लोग केवल अपने मन की भड़ास निकालना चाहते हैं और आपके पास उसी के लिए आते हैं। अगर आप उनकी समस्याओं को सुन सकेंगे, तब वे आपसे और भी प्यार करेंगे।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 दूसरों को कॉम्प्लिमेंट (Compliment) दीजिये:
    अगर आप ध्यान दें कि दूसरी ओर बैठी लड़की ने कोई नया हेयरकट कराया है, तब उसके लिए उसे कॉम्प्लिमेंट दीजिये! इससे उसे अच्छा लगेगा, और बदले में, आपको भी अच्छा लगेगा। आपके कर्म वापस आपके पास आएंगे, और अगर आप दूसरों के साथ भले होंगे तब वे भी आपके साथ भले होंगे! जब आप दूसरे लोगों को कॉम्प्लिमेंट देना शुरू करेंगे, तब संभावना यही है कि आपको भी कॉम्प्लिमेंट मिलने लगेंगे और लोग आपसे प्यार भी अधिक करेंगे!
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 दूसरों से प्यार करिए!:
    दूसरे आपसे प्यार करें, इसके पहले ज़रूरी यह है कि आप भी दूसरों से प्यार करें! आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि आप किसी व्यक्ति से प्यार न करें और उसकी परवाह न करें और वो व्यक्ति आपसे प्यार करे। लोग आपको प्यार करें, उसके पहले आपको उनसे प्यार (या कम से कम उनकी परवाह) करना होगा।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 जितना हो सके उतना पॉज़िटिव (positive) रहिए:
    कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे के साथ नहीं रहना चाहता जो हर समय चिड़चिड़ा और निर्दयी ही बना रहता हो! पॉज़िटिव बने रहिए और अच्छी वाइब्स (vibes) प्रसारित करिए! अगर आपका कोई दिन अच्छा न बीता हो, तब उन बुरी वाइब्स को जाने देना सीखिये, और लोगों के साथ बातचीत में अपने खराब मूड को प्रभाव मत डालने दीजिये। किसी को भी तुनकमिज़ाज लोग पसंद नहीं आते हैं।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 स्वयं ही बने रहिए:
    कोई भी बनावटी व्यक्ति को पसंद नहीं करता है। दूसरे लोगों के साथ फ़िट (fit) होने के लिए अपने को मत बदलिये, और न ही दूसरों को खुश करने वाला व्यक्ति बनिए। दूसरों के प्रति सदैव ही उचित और निष्पक्ष विचार रखिए। आप जो हैं और आसपास लोग जैसे भी हैं, उन्हें उसी तरह पसंद करिए। चाहे आप किसी लोकप्रिय व्यक्ति से बात कर रहे हों या उस शर्मीली लड़की से, सभी के साथ समान व्यवहार करिए।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 पहले खुद से प्यार करिए!:
    जैसा कि पहले कहा गया है, पहले आपको स्वयं से प्यार करना होगा। अपने बारे में सभी अच्छे गुणों को लिख डालिए, और उन गुणों को सही करने की कोशिश करिए जिन्हें आप नहीं पसंद करते हैं। सीखिये कि आत्मविश्वासी कैसे बनें, क्योंकि दूसरों से प्यार पाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आप जो हैं, उसी को स्वीकार करिए, यहाँ तक कि अपनी कमियों को भी। कोई भी परफेक्ट नहीं होता है, मगर यदि जब आप जो भी हैं, उसी को प्यार करते रहेंगे, तब आपको परफेक्ट होने की ज़रूरत ही नहीं होगी!

सलाह

  • अपने आप पर भरोसा करिए, विश्वास रखिए और आप जो हैं उसी से प्यार करिए, अगर आप "सुंदर" नहीं हैं और इस कारण लोग आपको पसंद नहीं करते हैं, तब इन लोगों का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है... आप जो हैं वही हैं, और बस बात इतनी ही है।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ३,१७९ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य | रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,१७९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?