कैसे दीवारों की बनावट सुधारें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

दीवारों की बनावट घर की सजावट को व्यकतित्व देतीं हैं। कुछ साल पहले तक दीवारों की बनावट घर को रंगने वाले पेशेवरों के भरोसे होती थी, परन्तु आजकल कई ऐसे उपकरण उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से कोई भी घर की दीवारों को मनचाही बनावट दे सकता है। इस काम के लिये कपड़े साफ करने वाले झाड़ु, कंघी एवं स्पॉन्ज जैसी चीजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस लेख से आप दीवारों को इच्छानुसार बनावट देने के बारे मे सीख सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

वाल पुट्टी (joint compound) की सहायता से बनावट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कमरे के ज़मीन...
    कमरे के ज़मीन और खिड़कियों को पुराने कपड़ो या प्लास्टिक से ढक दें: इसके लिये आप चिमटी या पिन इत्यादि की सहायता भी ले सकते हैं। दीवारों को बनावट देना एक गंदा काम है इसलिये ध्यान रखे कि हर वो जगह जो आप नही चाहते कि गंदी हो, कपड़ो से अच्छी तरह से ढकि होनी चाहिये।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 दीवार पर 1/8 इंच (0.
    3 cm) मोटी वॉल पुट्टी का उपयोग करें: वॉल पुट्टी, ठेकेदारों के लिये एक सामान्य उपकरण है जो कि दीवारों को ऊपर से चिकना बनाने के काम आता है। वाल पुट्टी के उपयोग के तुरंत बाद ही बनावट करनी होती है, इसलिये यदि आप अकेले काम कर रहे हों तो एक बार में दीवार के एक ही हिस्से पर ध्यान दें।
    • बनावट के वक्त थोड़ी सी वॉल पुट्टी झड़ ही जाएगी इसलिये पहले से थोड़ी ज्यादा वॉल पुट्टी का उपयोग करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बनावट के लिये...
    बनावट के लिये निम्न दिये गये उपकरणों मे से चुनें: आपके दीवार की बनावट इन्ही उपकरणों से निर्धारित होगी।
    • कपड़े साफ करने वाले झाड़ु का उपयोग दीवार को ग्रास क्लोथ की बनावट देने के लिये किया जा सकता है। ग्रास क्लोथ संयंत्र फाइबर से बना लिनन जैसा कपड़ा होता है जो कि प्राय: वॉलपेपर इस्तेमाल किया जाता है। कपड़े साफ करने वाले झाड़ु को धीरे से उपर से नीचे तक लाएँ, और फिर अगलि धारि उपर से शुरु करें। इस तरह से आप दीवार को कपड़ो जैसि बनावट दे सकते हैं।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 बनावट के लिये...
    • मोटी और एकआकार रेखाओं की बनावट के लिये एक मोटी कंघि को उपर से नीचे तक एक सीध मे खीचें। अन्यथा एक घुमावदार बनावट के लिये आप कंघे से "S" आकार मे रेखाएँ खीच सकते हैं।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 बनावट के लिये...
    • गोलाकार बनावट के लिये आप एक मोटे रेशों वाले ब्रश के उपयोग कर सकते है। ब्रश को दीवार पर एक ही स्थान पर रखे हुए उसे एक घुमाव दें। इससे एक गोल बनावट बन जाएगी. फिर से इस्तेमाल करने से पहले ब्रश पर से वाल पुट्टी झाड़ लें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 बनावट के लिये...
    • मनकों जैसि बनावट के लिये एक विंडो सक्वीजी (window squeegee) लें और उसमे थोड़ि थोड़ि दूरी पर नालियाँ बनाएँ। नालियों कि दूरी इसपपर निर्भर करती है कि आप मनकों को कितना पास रखना चाहते हैं। सक्वीजी को उपर से नीचे की दिशा मे खीचे। लमबे और सीधे बनावट के लिये स्थिर हाथों से सीधा प्रस्ताव रखें, अथवा विद्रुप बनावट के लिये आगे पीछे का प्रस्ताव रखें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 बनावट के लिये...
    • बुने हुए बनावट के लिये, सक्वीजी से पहले खड़ी रेखाएँ खीचें और फिर आड़ी रेखाएँ खीचें। इससे छोटे छोटे बक्से बनेंगे जो बुने हुए कपड़े जैसा दिखेगा।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 बनावट के लिये...
    • और लम्बी घटता वालि बनावट के लिये स्किप ट्रोवेलिंग (skip troweling) के तरीके का उपयोग करें। एक कन्नी ले और 3 से 6 इंच (8 to 15 cm) तक की दूरी पर वाल पुट्टी का प्रयोग करें। वाल पुट्टी को सूखने दें और अगले दिन रगड़कर चिकना करें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 बनावट के लिये...
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उपर बताए गए...
    उपर बताए गए उपकरणो के अलावा आप और भी कल्पनाचतुर सतह का उपयोग कर सकते है, जैसे:
    • स्पंज: स्पंज के झरझरे पहलू से ताज़ा लगाये गए वाल पुट्टी को दबाए। इससे स्पंज के छेद दीवार पर बेहद खूबसूरत आकार बनाते हैं।
      How.com.vn हिन्द: Step 4 उपर बताए गए...
    • पुराने कपड़े: पुराने कपड़े को भी ताज़े वाल पुट्टी लगाये गए दीवार पर दबाने से स्पंज की तरह ही, परन्तु कम एक रूपि बनावट बनती है।
      How.com.vn हिन्द: Step 4 उपर बताए गए...
    • टिश्यु पेपर: टिश्यु पेपर को वाल पुट्टी पर बिछाएँ और उसे एख साफ रोलर से वाल पुट्टी मे धसाएँ।
      How.com.vn हिन्द: Step 4 उपर बताए गए...
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 दीवार पर वाल...
    दीवार पर वाल पुट्टी को कई घंटों के लिये सूखने दे। इसरे बाद एक खुरदरे रोलर की सहायता से रंग की एक या दो परत का प्रयोग करें।
विधि 2
विधि 2 का 4:

वॉलपेपर की सहायता से बनावट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बनावटी वॉलपेपर खरीदें।...
    बनावटी वॉलपेपर खरीदें। ये वॉलपेपर रोल या टाइल के रूप मे उपलब्ध होते हैं, जिनहे जोड़ना या चिपकाना या तुकमा लगाना होता है। आप वॉलपेपर के लिये इन्टरनेट पर सर्च कर सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वॉलपेपर को अपने...
    वॉलपेपर को अपने दीवार पर लगाएँ। वॉलपेपर कई रूप मे मिलते हैं जिनकी दिशाएं अलग-अलग होती हैं। इसे दीवार पर लगाने के लिये वॉलपेपर को दीवार के अनुसार काट लें और उसके बाद एक मज़बूत से चिपकाने वाले गोंद की सहायता से दीवार पर चिपकाएँ।
विधि 3
विधि 3 का 4:

बनावटी पेंट की सहायता से बनावट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 रेत या पॉपकार्ण...
    रेत या पॉपकार्ण की बनावट वाला पेंट एक ट्रे मे डाले और पेंट रोलर की सहायता से दीवार पर एक या दो कोट का प्रयोग करें। (आजकल ज्यादातर ब्रांड इन बनावटों का रंग बनाती हैं।) यह दीवार की बनावट करने का सबसे जल्द तरीका है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आजकल ज्यादातर ब्रांड...
    आजकल ज्यादातर ब्रांड वेनेसियन प्लासटर (Venetian plaster) बनातीं हैं। यह एक ऐसा पेंट है जिसमे दो लहज़े होते हैं। वेनेसियन प्लासटर का प्रयोग दीवारों को संग्यमरमर या पत्थरों की बनावट देने के लिये होता है। वेनेसियन प्लासटर का स्पेट्युला (spatula) की सहायता से एक 3 x 3 फुट (1 by 1 m) के क्षेत्र मे आड़े-तिरछे तरीके से प्रयोग करें ताकि हर जगह एक पतलि परत बन जाए। पूर्व दीवार कि थोड़ि जगह दिखनी चाहिये। इसे 1 से 4 घंटों तक सूखने दें। तब तक इसका रंग हलका पड़ जाएगा।
    • स्पेट्युला से थोड़ि सी वेनेसियन प्लासटर लेकर दीवार पर उपरी रंग को समान करने के लिये 90 डिग्री के कोण से प्रयोग करें। इसे पहले की तरह सूखने दें और इच्छानुसार बनावट ना बनने तक दोहराएँ। इसके पश्चात सैंडपेपर (sandpaper) से गोल आकार मे चमकाएँ।.
विधि 4
विधि 4 का 4:

विशेष पेंट उपकरणों की सहायता से बनावट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 डबल रोलर कि...
    डबल रोलर कि सहायता से एक साथ दो रंगों से दीवार को रंगा जा सकता है। दो मानार्थ रंगों को ट्रे मे डालें और रोलर कि सहायता से दीवार पर हर तरफ से उपयोग करें, ताकि रंग आपस मे घुल मिल जाएँ। यह तरीका आजकल ज्यादा प्रचलित है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वुड ग्रेन टूल...
    वुड ग्रेन टूल (wood grain tool) और लाटेक्स पेंट की सहायता से लकड़ी जैसी बनावट की जा सकती है। लाटेक्स पेंट से पहले अपने दीवार को रंगें। इसके पश्चात् वुड ग्रेन टूल को पेंट के ट्रे मे डुबोएँ और टूल के दोनो पहलुओं का बारी बारी से उपयोग करते हुए दीवार पर उपर से नीचे तक प्रयोग करें।

सलाह

  • दीवार पर बनावट शुरु करने से पहले आप अपने योजनाओं का परिक्षण एक पोस्टर बोर्ड पर कर सकते है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • प्लास्टिक या पुराने कपड़े
  • चिमटियाँ या पिन
  • वाल पुट्टी
  • रेत या पॉपकार्ण की बनावट वाला पेंट या वेनेसियन प्लासटर
  • कपड़े साफ करने वाले झाड़ु
  • कंघि
  • विंडो सक्वीजी (squeegee)
  • कन्नी
  • पेंट रोलर या डबल पेंट रोलर
  • धातु से बनी हुई स्पेट्युला
  • वुड ग्रेन टूल

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 10 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ५५,२०२ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५५,२०२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?