कैसे घोंघों से छुटकारा पाएं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अपने गार्डन, घर और एक्वेरियम (Aquarium) में घोंघों का मिलना बड़ा ही निराशाजनक होता है। अगर इनको ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो घर में यह आपके पौधों को खा सकते हैं और यह अपने पीछे पूरे घर में चिपचिपे निशान छोड़ जाते हैं, यह आपके मछली के टैंक पर भी क़ब्ज़ा कर सकते हैं। खुशकिस्मती से आप घोंघों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को इनसे बचा सकते हैं। आप अपने घर में इनसे छुटकारा पाने के लिए, चाहें तो प्राकृतिक तरीक़ों का इस्तेमाल करें और अगर कोई परेशानी ना हो, तो कीटनाशक भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

ज़मीन पर मौजूद घोंघों का ख़ात्मा

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बियर (Beer) को बर्तन में भरकर घोंघों को पकड़ें:
    किसी छोटे बर्तन में बियर भरें, जैसे कोई ना काम आने वाला बर्तन। फिर इस बर्तन को ज़मीन में गड़ा दें या उस जगह पर गड़ा दें जहां आपको घोंघे नज़र आते हैं, लेकिन बर्तन ज़मीन से 1 इंच (2.5 सेमी.) ऊपर होना चाहिए। बियर की गंध घोंघों को अपनी और आकर्षित करेगी और वह इसमें डूब जाएंगे।[१]
    • अगर इसमें ख़मीर मिला दिया जाए, तो यह घोंघों के लिए और भी ज्यादा कारगर रहेगा।
    • आपको वहां पर ऐसे कई बर्तन रखने होंगे, क्योंकि यह सिर्फ करीब में मौजूद घोंघों पर ही काम करेगा।
    • बर्तन के अलावा आपके पास और भी विकल्प हैं; जैसे प्लास्टिक का कप, बाउल, डिस्पोजल प्लेट आदि।
    • इस बर्तन को ज़मीन से सपाट चिपका कर ना गाड़ा जाए, नहीं तो इसमें दूसरे अच्छे कीट भी गिर सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अगर आपके पास समय है, तो घोंघों को हाथों से बीनें:
    घोंघे सुबह और शाम के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं, यह इनको बीनने का सबसे अच्छा समय है। इनको कहीं और ले जाने के लिए किसी बाल्टी या बर्तन में भरें।[२]
    • आप घोंघों को मारने पर भी विचार कर सकते हैं।
    • इस काम को और आसान बनाने के लिए, आपके गार्डन में, या जहां घोंघे नज़र आते हैं, वहां किसी गमले या बर्तन को उलट कर रख दें। घोंघे इसके नीचे आकर छिपेंगे, जिससे आपको इनको ढूंढने में आसानी रहेगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ठंडी कॉफी का छिड़काव करके घोंघों को मारें:
    कॉफी में मौजूद कैफ़ीन (caffeine) घोंघों पर भयानक असर डालता है, अगर आप इनके ऊपर कॉफी का स्प्रे करते हैं, तो यह मर जाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि घोंघों को मारने के लिए आपको इन्हें अच्छे से गीला करना होगा, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपने इनके ऊपर ख़ूब सारा छिड़काव कर दिया है।[३]
    • आपका खुद का कॉफी स्प्रे बनाने के लिए केतली के अंदर कॉफी बनाएं और फिर उसको ठंडा होने दें। अब इस काॅफी को स्प्रे बोतल के अंदर भरें और फिर इसका इस्तेमाल अपने घर और गार्डन में करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 घर पर लहसुन...
    घर पर लहसुन का स्प्रे बनाकर घोंघों को भगाएं और मारें: अपने घर के अहाते और गार्डन में ज़रूरत के अनुसार लहसुन का स्प्रे करें। अगर आपको कहीं घोंघे नज़र आएं, तो इनके ऊपर लहसुन के स्प्रे करके इन्हें पूरी तरह भिगो दें। इसके छिड़काव से बहुत से घोंघे मर जाएंगे और भविष्य में दोबारा नहीं आएंगे।
    • लहसुन का स्प्रे बनाने के लिए, 3 कुटी हुई लहसुन की कलियों को 1 बड़े चम्मच पकवान के तेल में रात-भर भिगो दें। अब इसको 1 लीटर पानी में मिला दिया जाए। अब इस तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भरा जाए। अब इसके अंदर 1 छोटा चम्मच तरल साबुन मिला दिया जाए और इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छे से हिला लिया जाए।[४]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 घोंघों को मारने...
    घोंघों को मारने के लिए आप आइरन फाॅस्फेट (iron phosphate) मिले हुए चारे का इस्तेमाल करें: आइरन फाॅस्फेट एक मोलासीसाइड (molluscicide) यानी घोंघों और जोंक मारने वाला कीटनाशक है। आप आइरन फाॅस्फेट मिला हुआ चारा, अपने गार्डन में रखें या जिस जगह पर घोंघे हो रहे हों, वहाँ रखें, वह इस चारे की तरफ खिंचे चले आएंगे, जैसे ही घोंघे इस चारे के संपर्क में आएंगे, घोंघे मर जाएंगे।[५]
    • आइरन फाॅस्फेट युक्त चारा आप स्थानीय स्टोर या ऑनलाइन ख़रीद सकते हैं।
    • यह चारा खाते ही घोंघे खाना-पीना बंद कर देंगे, लेकिन इनको मरने में कम से कम 1 हफ्ते का समय लगेगा।
    • आइरन फाॅस्फेट युक्त चारा, इनको मारने का सबसे बेहतरीन उपाय है, क्योंकि यह इंसान और जानवरों को किसी भी तरह का नुक़सान नहीं पहुंचाता।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 घोंघों और जोंक...
    घोंघों और जोंक को मारने वाला कीटनाशक जिसके अंदर फेरिक सौडियम ईडीटीए (ferric sodium EDTA) होता है, इसको घोंघे मारने के लिए इस्तेमाल करें: इस चारे को दोपहर के बाद या‌ शाम को रखा जाए, ताकि रात में जब घोंघे सक्रिय हों, तो यह ताज़ा हो। इस चारे की बहुत हल्की परत का छिड़काव उस जगह किया जाए, जहां घोंघे नज़र आते हैं। घोंघे इस चारे की तरफ खिंचे चले आएंगे, जिसमें इन्हें मारने वाला कीटनाशक मिला है। इसको निगलने के 3 दिन बाद घोंघे मर जाएंगे।[६]
    • घर के अहाते में इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित है, लेकिन फिर भी बच्चों और पालतू जानवरों को छिड़काव वाली जगह से दूर रखा जाए।
    • घोंघों और जोंक के इस कीटनाशक को बारीक टुकड़ों में ही छिड़का जाए। ध्यान रहे कि इसको बड़े टुकड़ों में ना छिड़कें, नहीं तो जानवर इस को निगल कर बीमार हो सकते हैं और मर भी सकते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 किसी पालतू मुर्ग़ी...
    किसी पालतू मुर्ग़ी को लाएं, जो इन घोंघों को खा जाएगी: मुर्ग़ियां घोंघों को बड़े शौक़ से खाती हैं, अगर किसी मुर्ग़ी को आपके घर के अहाते या गार्डन में खुला छोड़ दिया जाए, तो यह घोंघों को ख़त्म करने का एक अच्छा प्राकृतिक उपाय है। मुर्ग़ियां खुद घोंघों को ढूंढ लेंगी और आपको घोंघों को बीनने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
    • बत्तख भी घोंघों को खाती है, लेकिन वह घोंघों के मुक़ाबले जोंक को खाना ज्यादा पसंद करती हैं।[७]
    • इस बात को सुनिश्चित करें कि आप जिस इलाक़े या देश में रहते हैं, क्या वहां के क़ानून के हिसाब से घर के अहाते में मुर्गियां रखना उचित है।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 घोंघों के क़ुदरती...
    घोंघों के क़ुदरती शिकारियों को घर के अहाते या गार्डन में रहने के लिए बढ़ावा दें: इसमें मेंढक, कछुआ, पक्षी, पौसम (Possum) और सांप शामिल हैं। इनमें से किसको घर के अहाते में रखना उचित रहेगा, यह आपके इलाके पर निर्भर करता है, इसकी जानकारी के लिए स्थानीय कृषि विभाग या बाग़वानी विभाग से संपर्क करें, इनको इस बात की जानकारी होती है कि इस क्षेत्र में इन शिकारियों को आकर्षित करने के लिए क्या उपाय करने होंगे,[८] यह आपको झाड़ियाँ और पौधे लगाने की सलाह दे सकते हैं और गार्डन को प्राकृतिक रूप देने का भी बोल सकते हैं; जैसे कि रॉक गार्डन (Rock Garden)।[९]
    • आप ऑनलाइन भी सर्च कर सकते हैं की घोंघों के शिकारियों को आकर्षित करने के लिए, हमें क्या उपाय करने चाहिएं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

घोंघों की गतिविधियों को रोकना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 घोंघों को अंडे...
    घोंघों को अंडे देने से रोकने के लिए सिर्फ सुबह के समय ही गार्डन में पानी दें: घोंघे नम मिट्टी में अंडे देते हैं। क्योंकि यह रात के समय में अंडे देते हैं, तो आप चाहेंगे कि रात तक गार्डन सूख जाए। अगर आप सुबह के समय गार्डन में पानी देते हैं, तो गार्डन की ज़मीन रात होते-होते पूरी तरह सूख जाएगी।[१०]
    • अगर हो सके तो गार्डन में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम (drip irrigation system) या सोकर होज (soaker hose) फिट करवाएं, यह सिस्टम ज़मीन की नमी को काबू में रखेगा, जिसकी वजह से घोंघे इतनी आसानी से फल-फूल नहीं पाएंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 गार्डन या घर...
    गार्डन या घर के अहाते से नमी पैदा करने वाले या सड़ने वाले कचरे को हटाएं: घोंघे नम और सड़े हुए जैविक कचरे की ओर खिंचे चले आते हैं, अगर आप इसकी सफाई नहीं करेंगे, तो घोंघे वहीं रुके रहेंगे। हफ्ते में कम से कम एक बार घर के अहाते और गार्डन की सफाई करनी चाहिए। इस बात को सुनिश्चित करें कि इस कचरे को हटाकर कंपोस्ट पिट (Compost Pit) या कूड़ेदान में डाला जाए।[११]
    • इस बात को ध्यान रखें कि घर में मौजूद जैविक खाद का ढेर घोंघों के लिए फलने-फूलने का स्थान साबित हो सकता है। इसलिए यह हमेशा घर के अहाते और गार्डन से दूर ही होना चाहिए। इसके आसपास किसी खुरदरी चीज़ से रोक लगाई जाए, ताकि इसके अंदर घोंघों की गतिविधियों को रोका जा सके।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 घोंघों को रोकने...
    घोंघों को रोकने के लिए घर के अहाते और गार्डन के आसपास किसी खुरदुरी चीज़ से रोक लगाई जाए: इसका बेहतरीन उपाय अंडे के छिलके, डाईऐटोमेश्यस मिट्टी (diatomaceous earth), कंकर, लकड़ी की राख और देवदार की छाल है। इन सब चीजों को पार करना, घोंघों के लिए बहुत मुश्किल होता है, जिसकी वजह से वह घर में नहीं आ पाएंगे। इन चीज़ों की एक पतली परत, उस जगह के आसपास बिछा दी जाए, जहां पर आप घोंघों को नहीं आने देना चाहते।[१२]
    • घर पर यह बनाने के लिए, अड्डे के छिलकों को तोड़ लें।
    • आप डाईऐटोमेश्यस मिट्टी (diatomaceous earth), कंकर, लकड़ी की राख और देवदार की छाल बाजार से या फिर ऑनलाइन ख़रीद सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इस्तेमाल की हुई...
    इस्तेमाल की हुई कॉफी के बचे अवशेष का गार्डन में छिड़काव करें: क्योंकि घोंघों के लिए कैफीन (Caffeine) हानिकारक होता है, इसलिए घोंघे कॉफी के अवशेष से दूर रहना चाहेंगे। मिट्टी की ऊपरी परत पर इसका छिड़काव करें और घर के आस-पास भी ज़रूरत के मुताबिक इसका छिड़काव किया जाए।[१३]
    • अगर आप कॉफी का सेवन नहीं करते हैं, तो कॉफी के बचे अवशेष को आप नज़दीकी कॉफी की दुकान से ले सकते हैं, दुकानदार उनके यहां इस्तेमाल होने वाली कॉफी के अवशेष आपको दे देंगे।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 घोंघों की गतिविधियों...
    घोंघों की गतिविधियों को रोकने के लिए काॅपर टेप (Copper tape) या तांबे के तार का इस्तेमाल करें: तांबे से घोंघों को हल्का सा झटका लगता है, तो प्राकृतिक रूप से वह इससे बचना चाहेंगे। आप काॅपर टेप को गमलों के आसपास लपेट सकते हैं, और गार्डन के कोनों पर भी, जहां घोंघे चढ़ते हों। अगर आप तांबे के तार का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसको गमले के आसपास लपेटें और इसके तार से गार्डन में आकृतियाँ बना सकते हैं।[१४]
    • दूसरे उपाय के तौर पर, आप गार्डन में तांबे के सिक्के भी डाल सकते हैं।
    • आप काॅपर टेप (copper tape) बाजार से या फिर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ऐसे पौधे उगाएं...
    ऐसे पौधे उगाएं जिनसे घोंघे प्राकृतिक रूप से दूर भागते हैं: ऐसे पौधों में फॉक्सग्लव (foxglove), यूफोरबियास (euphorbias), जापानी एनीमोन (Japanese anemones), डे लिली (day lily), गूदेदार पौधे (succulents), असट्रेनटिया (astrantia), सैल्विया (salvia), और सौंफ (fennel) शामिल हैं। इनमें से हर एक पौधे में, या तो ऐसी गंध होती है जिसको घोंघे नापसंद करते हैं, या फिर उनकी बनावट कुछ इस तरह की होती है कि घोंघों के लिए इन पर चढ़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर इस तरह के पौधे आपके घर के अहाते या गार्डन में मौजूद हैं, तो घोंघे आसपास शायद ही नज़र आएं।[१५]
    • आप इस पौधे का गमला वहां रख दें, जहां से घोंघे चढ़कर आपके घर में आते हैं।
    • इस बात का ध्यान रखें कि फॉक्सग्लोव (foxglove) एक ज़हरीला पौधा है, अगर आपके घर में बच्चे और पालतू जानवर मौजूद हैं, तो यह एक अच्छा उपाय नहीं है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

एक्वेरियम/मछली घर (Aquarium) में मौजूद घोंघों का ख़ात्मा करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पौधों को एक्वेरियम...
    पौधों को एक्वेरियम में रखने से पहले, दो हफ्तों तक अलग रखा जाए: एक्वेरियम में मौजूद पौधे अनचाहे घोंघों का गढ़ होते हैं। अक्सर घोंघे वहां पर अंडे-बच्चे दे देते हैं, जिसकी वजह से घोंघे वहां पर फलने फूलने लगते हैं। लेकिन खुशकिस्मती से आप इनको टैंक संक्रमित करने से रोक सकते हैं, यह करने के लिए आपको पौधे को एक्वेरियम में रखने से पहले, दो हफ्तों तक अलग रखना होगा।
    • अगर पौधों को अलग रखने के दौरान आपको पोधों पर कोई घोंघा नज़र आता है, तो उसको फौरन पौधे पर से हटा दिया जाए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पौधे को एक्वेरियम...
    पौधे को एक्वेरियम में रखने से पहले 1:19 ब्लीच-पानी के घोल से पौधों का इलाज किया जाए: अपना खुद का ब्लीच का घोल बनाने के लिए 1 हिस्सा ब्लीच का लें और 19 हिस्से पानी के लें। अब हर पौधे को इसमें डुबोकर फौरन निकाल लिया जाए। ऐसा करने से इस पर मौजूद घोंघे और इसके अंडे मर जाएंगे। एक्वेरियम में रखने से पहले पौधे को साफ पानी से धोएं।[१६]
    • आपको पौधे को इस घोल के अंदर केवल 1 सेकंड ही डुबोकर रखना है, यानी पौधे को डुबोकर फौरन निकाल लें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पूरे एक्वेरियम की...
    पूरे एक्वेरियम की सफाई करें और साथ में अंदर मौजूद कंकर-पत्थर भी निकालें: अगर आपके पास समय है, तो सारे घोंघों को बीनकर साफ करें। मछलियों को किसी अस्थाई टैंक में रखें और एक्वेरियम का सारा पानी खाली करें। एक्वेरियम में मौजूद सारे कंकर-पत्थर और दूसरा सामान निकाल दें और टैंक की दीवारों पर मौजूद सारे घोंघों को रगड़ कर निकालें।
    • अच्छे नतीजों के लिए एक्वेरियम के अंदर के कंकर-पत्थर और दूसरी चीजों को बदल दिया जाए।
    • पौधों और दूसरे सामानों को एक्वेरियम में रखने से पहले अच्छे से साफ करें। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि घोल जिसमें 19 हिस्से पानी और एक हिस्सा ब्लीज का हो, इसमें पोधे को डुबो दिया जाए। ऐसा करने से इन पर मौजूद सारे घोंघे और इनके अंडे मर जाएंगे।
    • अगर आप टैंक का सारा सामान बाहर नहीं निकालना चाहते हैं, तो टैंक का डिस्चार्ज वाल्व खोल दें और साइफन सिस्टम (Siphon System) का इस्तेमाल करें, जिससे टैंक का सारा पानी और साथ में कंकर-पत्थर और दूसरी चीजें बाहर आ जाएंगी। बस अब आपको दीवारों पर चिपके हुए घोंघों को हाथों से निकालना होगा।[१७]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 घोंघा खाने वाली मछलियाँ रखें:
    बहुत-सी मछलियाँ घोंघे खाती हैं और वह इस तरह आपके टैंक की सफाई कर सकती हैं। शिकारी मछली का चुनाव करते समय, उसकी पूरी जानकारी लें और पता करें कि कहीं यह दूसरी मछलियों को तो नहीं खाती। इस बात को भी सुनिश्चित करें कि कहीं मछली आपके टैंक के हिसाब से ज्यादा बड़ी तो नहीं है।
    • छोटे फिश टैंक के लिए जेब्रा (zebra) या ड्वार्फ चेन लोच (dwarf chain loach) प्रजाति की मछली सही रहेगी।
    • अगर आपका टैंक ज्यादा बड़ा है, तो आप क्लोन लोच (clown loach), पिक्टस कैट फिश (pictus catfish), कोई (koi), या बड़ी गोल्ड फिश (large goldfish) प्रजाति की मछलियों में से किसी का चुनाव कर सकते हैं।[१८]
    • आप आपके टैंक में असासिन स्नेल (assassin snail) भी रख सकते हैं। यह भी एक प्रकार का घोंघा होता है जो दूसरे घोंघों को खाता है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह इतनी तेजी से अपनी आबादी नहीं बढ़ाता।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 घोंघों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएं:
    यह पिंजरा कुछ इस तरह का होता है कि इसके अंदर घोंघे जा तो सकते हैं, पर निकल नहीं सकते। जिसकी वजह से मछलियों को बिना नुकसान पहुंचाए, घोंघों को पकड़ना और निकालना आसान हो जाता है।[१९]
    • यह पिंजरा आपको स्थानीय पशु के सामान वाले स्टोर या फिर ऑनलाइन मिल सकता है।
    • घर पर आप खुद घोंघों को पकड़ने के लिए जाल बना सकते हैं जिसके लिए आपको एक बड़ा लेट्यूस (lettuce) का टुकड़ा, रात भर टैंक की दीवार पर लटकाना होगा। यह काफी घोंघों को अपनी ओर आकर्षित कर लेगा, जिनको आप बाद में टैंक से निकाल सकते हैं![२०]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 घोंघों को मारने...
    घोंघों को मारने के लिए मछलियों को नुक़सान ना पहुंचाने वाला कॉपर सल्फेट (copper sulfate) एक्वेरियम में डालें: क्योंकि तांबा घोंघों के लिए नुक़सानदायक होता है, तो अगर पानी में तांबा मौजूद होगा, तो वह मर जाएंगे। ज्यादातर मछलियों को कॉपर सल्फेट से कोई नुक़सान नहीं होता, इसलिए ज्यादातर एक्वेरियम के लिए यह एक अच्छा उपाय है।[२१]
    • अगर आप इस बारे में फिक्रमंद हैं कि कहीं मछली मर तो नही जाएगी, तो उस मछली के बारे में पूरी जानकारी लें कि कहीं उसको तांबा नुक़सान तो नहीं पहुंचाता।
    • अगर आपके पास झींगे या दूसरी कीमती प्रजातियों के घोंघे मौजूद हैं, तो इस तरीके को इस्तेमाल ना किया जाए, क्योंकि तांबा इनके लिए भी हानिकारक होता है।
    • आपको कॉपर सल्फेट (copper sulfate) ऑनलाइन या फिर स्थानीय पशु के सामान वाले स्टोर पर मिल जाएगा।

सलाह

  • अगर आपके पास आपके गार्डन में घोंघों के हुए संक्रमण का इलाज करने का समय नहीं है तो आप कीट विनाशक टीम से संपर्क कर सकते हैं। यह घोंघों से छुटकारे की सर्विस भी दिया करते हैं, इनकी मदद से आप गार्डन में मौजूद घोंघों से छुटकारा पा सकते हैं।

चेतावनी

  • घोंघों को मारने के लिए नमक के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि यह आपके घर के अहाते और गार्डन में मौजूद पौधों और ज़मीन को नुकसान पहुंचाएगा।
  • कॉफी के अवशेष का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि यह मिट्टी के pH लेवल को बिगाड़ देता है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

ज़मीन पर मौजूद घोंघों के लिए

  • छोटा बर्तन
  • बियर (Beer)
  • बाल्टी
  • कोई पुराना गमला (ऐच्छिक)
  • ठंडी कॉफी
  • स्प्रे बॉटल
  • आईरन फास्फेट युक्त चारा (Iron phosphate bait)(ऐच्छिक)
  • घोंघों और जोंक को मारने वाला कीटनाशक जिसमें फेरिक सोडियम ई.डी.टी.ए. होता है (Molluscicide containing ferric sodium EDTA) (ऐच्छिक)
  • लहसुन की तीन कलियाँ
  • 1 बड़ा चम्मच पकवान का तेल
  • 1 लीटर पानी
  • 1 छोटा चम्मच तरल साबुन
  • मुर्गी (ऐच्छिक)
  • खास पौधे (ऐच्छिक)
  • रॉक गार्डन (ऐच्छिक)

घोंघों की गतिविधियों को रोकना

  • पानी देने वाली कैन
  • ड्रिप इरिगेशन सिस्टम (Drip irrigation system)(ऐच्छिक)
  • सोक होज (Soak hose) (ऐच्छिक)
  • अंडे के छिलके, डाईऐटोमेश्यस मिट्टी (diatomaceous earth), कंकर-पत्थर, लकड़ी की राख, और देवदार की छाल
  • इस्तेमाल की हुई कॉफी के ठोस अवशेष
  • काॅपर टेप, तांबे का तार (Copper wire), सिक्के (pennies)
  • खास पौधे

एक्वेरियम को घोंघा रहित रखें

  • बाल्टी
  • 1:19 ब्लीच-पानी का घोल
  • मछली का जाल
  • अस्थाई मछली का टैंक
  • तौलिये
  • पानी
  • साइफन सिस्टम (Siphon System) (ऐच्छिक)
  • कंकर-पत्थर
  • ऐक्वेरियम के दूसरे सामान
  • घोंघा खाने वाली मछली (ऐच्छिक)
  • घोंघा पकड़ने का पिंजरा (ऐच्छिक)
  • कॉपर सल्फेट (Copper sulfate) (ऐच्छिक)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Melinda Meservy
सहयोगी लेखक द्वारा:
प्लांट स्पेशलिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Melinda Meservy. मेलिंडा मेसर्वी एक प्लांट स्पेशलिस्ट और Thyme and Place की मालिक हैं, जो साल्ट लेक सिटी, यूटा में पौधों और उपहारों की पेशकश करने वाला एक वनस्पति बुटीक है। अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने से पहले, मेलिंडा ने प्रक्रिया और बिजनेस इंप्रूवमेंट और डेटा एनालिटिक्स में काम किया। मेलिंडा ने यूटा विश्वविद्यालय से हिस्ट्री में बीए किया है, लीन और एजाइल कार्यप्रणाली में प्रशिक्षित है, और अपना सर्टिफाइड फ़ैसिलिटेटर सर्टिफिकेशन पूरा किया है। Thyme and Place आपके स्थान और जीवन शैली के अनुरूप इनडोर पौधों और कंटेनरों, एक पूरी तरह से स्टॉक की गई पॉटिंग बेंच और पौधों पर सुझाव प्रदान करता है। यह आर्टिकल १२,८५० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १२,८५० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?