कैसे कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

सफ़ेद डिस्टिल्ड विनेगर लांड्री के लिए एक चमत्कार की तरह साबित होता है | आप इस सस्ते से उत्पाद का इस्तेमाल कपड़ों को नर्म और खुशबूदार बनाने और दाग हटाने के लिए कर सकते हैं | ज़्यादातर परिस्थितियों में आप विनेगर या उसका मिश्रण सीधे वॉशर के पानी में मिला सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 2:

कपड़ों की सफाई

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    इस्तेमाल करने वाले डिटर्जेंट के बजाय ½ कप डिस्टिल्ड सफ़ेद विनेगर अपनी वाशिंग मशीन में डालें | इससे आपके कपड़े लांड्री डिटर्जेंट में मोजूद हानिकारक रसायन के इस्तेमाल के बिना ही साफ़ हो जायेंगे [१]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    विनेगर को कपड़ो को नर्म करने के लिए इस्तेमाल करें: एक कप सफ़ेद डिस्टिल्ड विनेगर तैयार रखें | जब आपकी मशीन में कपड़े आखरी बार धुल रहे हों, तो उसको सीधा वॉशर में डाल दें | ये सामान्य ,असरदार और प्राकृतिक तरीका है कपड़ों को नर्म बनाने का |[२]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    एक गैलन पानी में ½ कप विनेगर मिश्रित करें | एक साफ़ कपड़े की मदद से या फिर इस मिश्रण को सीधा, अपने कपड़ों पर लगे दाग पर लगायें | कपड़ों को वैसे ही धो दें जैसे आप सामान्य स्थिति में धोते हैं |[३]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    ¼ कप नींबू का रस, ¼ कप बोरेक्स और ½ विनेगर का मिश्रण बनाएं | जब भी आप अपनी लांड्री के साथ ब्लीच का इस्तेमाल करें तो इसे एक नम्र विकल्प की तरह इस्तेमाल करें |[४]
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    विनेगर की मदद से कपड़ों की दुर्गन्ध हटा सकते हैं. अगर आपके कपड़ों में से दुर्गन्ध आ रही है तो जब आपकी मशीन में कपड़े आखरी बार धुल रहे हों वॉशर में सीधा ½ से 1 कप विनेगर डाल दें | इससे आपके कपड़ों में मोजूद दुर्गन्ध बिना विनेगर की महक हुए चली जाएगी| [५]
विधि 2
विधि 2 का 2:

कपड़ों की सुरक्षा

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    लांड्री के एक बार के लोड में ½ कप सफ़ेद, डिस्टिल्ड विनेगर डाल दें | इसी तकनीक से आप गहरे रंग जैसे काला और गहरा नीला को बार बार धुलाई में फीका पड़ने से रोक सकते हैं |[६]
    • आप रंगों को संजोने के लिए बार बार कपड़ों को विनेगर से धो सकते हैं | एक गैलन पानी में ½ कप विनेगर को मिलाएं | रंगों को बहने से रोकने, के लिए चमकीले रंग के कपड़ों को इस मिश्रण में डालें, और फिर धो लें |
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    ½ कप सफ़ेद डिस्टिल्ड विनेगर को जब आपकी मशीन में कपड़े आखरी बार धुल रहे हों मिला दें | इससे आप स्टेटिक को रोक सकते हैं जिसकी वजह से कपड़े आपके शरीर से चिपकते हैं | कई तरीकों के कपड़ों के लिए, वह लिंट की बढ़त को भी रोक सकता है |[७]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    साधारण डिटर्जेंट आपके कपड़ों पर साबुन के अवशेष छोड़ सकते हैं जिससे कपड़ों पर दाग पड़ सकते हैं और वह रूखे भी हो सकते हैं | एक गैलन पानी में 1 कप विनेगर मिलाएं | अपने कपड़ों को इस मिश्रण में मिलाएं और फिर उन्हें धो दें | कपड़ों पर हुआ जमाव हट जायेगा | |[८]
    • ये जमाव खास तौर से सफ़ेद कपड़ों पर ज्यादा दिखाई देता है जिस कारण वह समय के साथ पीले होते जाते हैं | काले रंग के कपड़े भी बीतते समय के साथ फीके पड़ने लगते हैं | इन्हें विनेगर और पानी के मिश्रण में रखने से इसका असर कम किया जा सकता है |
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कपडे धोने में विनेगर का यूज़ करें
    आपकी वाशिंग मशीन के अन्दर भी साबुन के अवशेष जमा हो सकते हैं | महीने में एक बार 1 कप विनेगर वॉशर में डालें और बिना कपड़े डाले मशीन को चला दें | इससे साबुन का ये जमाव हट जायेगा | [९]

चेतावनी

  • कपड़े धोने के लिए सिर्फ सफ़ेद डिस्टिल्ड विनेगर का इस्तेमाल ही करें |
  • विनेगर का मिश्रण 100% कॉटन, पॉलिएस्टर और स्थायी प्रेस्सड कॉटन पर इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होता है
  • अगर आपको इस बात का अंदाज़ा नहीं है की विनेगर किसी कपड़े पर कैसे काम करेगा तो उसके मिश्रण को पहले एक छोटे से स्थान में लगा कर देख लें | अगर कपड़े को कोई नुकसान नहीं पहुँचता तो इस मिश्रण में कपड़े को धोना सुरक्षित है |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Susan Stocker
सहयोगी लेखक द्वारा:
ग्रीन क्लीनिंग एक्सपर्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Susan Stocker. सुज़ेन स्टोकर, सिएटल स्थित #1 ग्रीन क्लीनिंग कंपनी की संचालक और मालकिन हैं। उन्होंने 2017 में एथिक्स और इंटीग्रिटी के लिए Better Business Torch Award जीता था और अपनी बेमिसाल कस्टमर सर्विस प्रोटोकॉल और साथ ही उचित मज़दूरी, कर्मचारियों को लाभ और ग्रीन क्लीनिंग प्रक्टिसेस का समर्थन करने के लिए अपने क्षेत्र में जानी जाती हैं। यह आर्टिकल ४,८९१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,८९१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?