कैसे एक प्यार भरा गाना लिखें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

हमेशा से ही प्यार भरे, रोमांटिक गाने, अन्य गानो की तुलना में सूची में ऊपर रहे हैं। सामान्यतः हजारो ऐसे गाने है जो "मैं तुमसे प्यार करता हुँ" से शुरू होते हैं। अगर आप स्वयं का एक प्यार भरा गाना लिखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आगे पढ़ते रहे!

विधि 1
विधि 1 का 2:

गीत के शब्द बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आपके प्यार के बारे में लिखे:
    आप अपने दिल को कविता और संगीत में बदले उससे पहले, आप खुद को बिना मीटर और तुकबंदी की असहजता से व्यक्त करना चाहेंगे। यह करने के लिए, आप जिससे प्यार करते है उसके बारे में वर्णन करे, वो आपको कैसा महसूस करवाते है, और साथ होने पर कैसा महसूस करते हैं।
    • आप उनकी शारीरिक विशेषताओ का वर्णन कर सकते है, साथ में वो कैसे दिखते है, वो कैसे चलते है, वो कैसे प्यार करते है, वो कैसे नाचते हैं —कुछ भी जो उन्हें शारीरिक रूप से दर्शाते हैं।
    • साथ ही उनका भावनात्मक वर्णन करे। क्या वे मजबूत, साहसी और स्पष्ठवादी या शांतचित या ध्यानशील है l कुछ भी जो वर्णित करता है कि "वो" कौन है और उनकी व्यक्तित्व की विशेषताए भी लिखने के लिए अच्छी हैं।
    • वर्णन करें "साथ होने के" रिश्ते के बारे में बताये। आप साथ में जो करते है, जो नही करते है उनके बारे में बात करे। आप दोनों कैसे मिले, और आपकी भविष्य की आशाओ के बारे में उनसे बात करे। भले ही असल में प्यार के विषय में साथ में नही है, आप कल्पना कर सकते है की कैसा लगता अगर तुम दोनों साथ "होते"।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 रूपकालंकार बनाये:
    यह वह है जहा आपकी रचनात्मकता का काम आता है। आपके प्यार की कहानी को आगे बढ़ाते हुए वर्णन करे जो ज्यादा शाब्दिक नही है। एक रूपकालंकार, यह अपने में सबसे बड़ा आधार हैं, यह दर्शाता है कि क्या कुछ है साथ में क्या कुछ नहीं है का इस्तेमाल करे।
    • उदहारण के लिए, आप उसके अंगो को प्यार कर सकते है क्योंकि उससे अच्छी खुशबु आती है, ऐसा करना अच्छा है, लेकिन यह प्यार के गाने में अच्छी लगने वाली पंक्ति नहीं होगी! इसकी जगह आप यह लिख सकते है कि वह गर्म, जोशपूर्ण सुगन्धित रातो में फूलो का एक मैदान है।
    • अपने विवरण का अच्छे से प्रयोग करे, आप जितने ज्यादा रूपकालंकार इस्तेमाल कर सकते है करे। उनमे से कुछ तो शानदार उत्कृष्ठ कृति के रूप में सामने आएंगे, कुछ शहर के कचरे की तरह बेकार होंगे। इस बिंदु पर, आपका लक्ष्य यही है कि आप इसके बारे में खोजे की आप अपने प्यार के बारे में और क्या कह सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने विवरण को उपमाओं से सजाये:
    जैसे कि रूपकालंकार, उपमाएँ के द्वारा आप अपने प्यार का कुछ प्रतीकात्मक रूप से वर्णन कर सकते हैं। फिर भी, एक उपमा केवल संकेत करती है कि एक चीज दूसरे के जैसी ही हैं।
    • फिर से आपके प्रेमी की खुसबू को एक उदहारण के रूप में इस्तेमाल करते हुए, आप यह कह सकते है कि वह फूलो का एक मैदान है। भले ही, बिना यह बताये की ऐसा "क्यों" है, इसे सुनने वालो पर छोड़ दीजिये: वह फूलो के मैदान जैसी है क्योंकि वह रंगीन है, या उससे अच्छी खुसबू आती है, या वो पुरुषो को आकर्षित करती है जैसे मधुमक्खियाँ छत्ते से होती है? सब कुछ संभव है, इसलिए विवरण को पूरा करना सुनिश्चित करे!
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपना चित्रण खोजे:
    एक बार आपने विवरण को भर दिया, और आपके पास अपने दोनों कामनाओ के विषय में साफ अनुमान मिल जाये, और कैसे आप उनका वर्णन करने जा रहे है, आप समझना शुरू कर देंगे की आपका गाना कैसे काम करेगा। आपके गीत के शब्दों को रूप देना, अपने गीतों के शब्दों के बीच की खाली जगहों को भरने के लिए एक पूरी छवि बनाये।
    • ऊपर दिए गए उदहारण का इस्तेमाल करते हुए, आप बगीचे की पूरी छवि का इस्तेमाल करने का निर्णय भी ले सकते हैं। आप फूलो का इस्तेमाल यहाँ पहले ही कर चुके है। आप शायद जड़ो, या मधुमक्खियों या बगीचे के दूसरे भागो का इस्तेमाल अपने गीत के शब्दों को बनाने के लिए कर सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 शब्दों की सूची तैयार करे:
    अपने विवरण का सम्बन्ध बनाने के लिए, अपनी छवि और पर्याय शब्दकोश का इस्तेमाल कर शब्दों की सूची बनाये जिससे आप गीत बना सकते हैं।
    • उदहारण के तौर पर, "बगीचे," से आप ऐसे शब्द ले सकते है जैसे "वृद्धि", या "फूल", "झुकना", या शायद "काँच का घर" इत्यादि शब्दों को धुंधली छवि बनाने के लिए ले सकते हैं!
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 कुछ कविताये खोजे:
    खुद के शब्दों की सूची का इस्तेमाल करते हुए एक छवि बनाये, किसी भी संगीत शब्दकोश का इस्तेमाल अपनी हरेक शब्द छवि के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत शब्दों को खोजने के लिए करे। इसमें से कुछ दुसरो से आसान हो सकते हैं!
    • उदहारण के लिए, शब्द जैसे "फूल" को कविता में देने के लिए: "वर्षा" या "कुंज" और "पुष्प" का आसानी से इस्तेमाल कर सकते है वही जहाँ दूसरे और भी चुनौती हो सकते हैं जैसे "वृद्धि"। आप इस संगीत सूची को इस्तेमाल कर अजीब शब्दों को निकाल कर अपने शब्दों को सीमित करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके काम आएंगे, या जो बिल्कुल भी काम नहीं आएंगे।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपने गाने की रुपरेखा तैयार करे:
    अब आपको अनुमान हो गया होगा कि आप कैसे अपने प्यार को संबोधित करने वाले है, अब आप क्या कहना चाहते है उसकी रुपरेखा तैयार करे, और आप यह कैसे कहना चाहते है। प्यार के गानो का एक विशिष्ट रूप का फॉर्मेट है छंद, छंद, स्वर, छंद, स्वर।"
    • हर छंद विषय के बारे में कुछ नया कहता है, और स्वर इन सभी को आपस में बांधता हैं। आप हर छंद के भाग में क्या कहना चाहते है इसकी एक रुपरेखा तैयार करे।
    • उदहारण के लिए, छंद 1 में आप आपके प्यार को कैसे देखते है उसके बारे में बात कर सकते हैं; दूसरे छंद में, वो आपको कैसा महसूस करवाते है; और तीसरे छंद में आपके भविष्य के बारे के विचारो का वर्णन कर सकते हैं।
    • स्वर कुछ निम्नलिखित चीजे कर सकते हैं: आप अपने प्यार बढ़ने की जगह के रूप में बगीचे को चुन सकते हैं; या इसका इस्तेमाल निराशा को प्रकट करने के लिए करे कि कैसे सारी चीजे कैसे कल्पना के बगीचे से बाहर ही नही आती हैं। यह सब आपके द्वारा बनाये गए विवरण से बन सकता हैं!
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपने गाने को संगीत में डाले

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 खुलेपन से सोचे:
    इससे पहले कि आप शब्दों को मधुर गीत में बदले, आपको मधुर संगीत के बुनियादी विचारो के साथ आना होगा। बहुत बार जब आप लिखते है, अनायास ही ऐसा घटित होगा। यदि ऐसा होता है, तो आप खुद को भाग्यशाली मानेंगे! फिर भी, ऐसा समय भी आएगा जब आपकी विचार और प्रेरक शक्ति नाकाम हो जायेगी, और आपको मधुर संगीत बनाना पड़ेगा।
    • शुरूआत करने के लिए अपने रिकॉर्डिंग उपकरण को चालू करे। जहा तक कि यह कैसेट डेक की तरह आसान हैं, या इसमें पेशेवर उपकरण भी शामिल है, सुझाव यही है कि अपने विचारो के पथ पर बने रहे।
    • अपने गीत के शब्दों को पद्यात्मक साधन की तरह इस्तेमाल करना। अपनी धुन को गुनगुनाना शुरू करे जो आपके साथ होती हैं। अगर आप चाहते है, आप खुद के असली शब्दों को धुन बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं, अन्यथा आप कलाकार पीटर गेब्रियल की के जैसे भी कर सकते हैं, और बेतुके तरीके से शब्दांशों को गा सकते है जिससे आपको धुन का कुछ अनुमान हो जायेगा।
    • ऐसा करीब आधे घंटे के लिए करे, फॉर कुछ आराम करे। एक छुट्टी ले, कुत्ते को घुमाने ले जाये, अपना पसंदीदा टेलीविजन शो या फ़िल्म देखे—इससे कोई फर्क नही पड़ता आप क्या करे, जितनी देर में आप अपने दिमाग और कानो को आपके गाने से खाली करे जिसमे लगभग एक घंटा लग जायेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आपने जो रिकॉर्ड किया है उसे सुने:
    एक कलम और कागज लेकर बैठे। इसमें कुछ भाग होंगे जो आपको रोकंचक कर देंगे, और कुछ जो आपको तुरंत सुना देंगे। जो आपको प्रभावित करते है उन्हें लिख दे, और उसे अपनी धुन बनाने के लिए इस्तेमाल करे।
    • जैसे ही आप अपनी संगीत के विचार बनाना शुरू कर दे, उन्हें आपके गिटार या पियानो पर बजाने के लिए भेज दे। अगर आपकी भी, बहुत से लोगो की तरह प्रशिक्षित आवाज नही है, तो पियानो या गिटार पर धुन बजाने से आपको गाने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 तालमेल जोड़ना:
    जैसे आपने मधुर गीत तैयार कर लिया, यह ऐसा है कि आपने तालमेल को अंतर्निहित कर लिया जो आप इस्तेमाल करोगे। अपने गाने को गाये, तारो के साधारण संरचना को समझे, यह कोई अनोखा या जटिल नही होना चाहिए—मधुर गीत से बाद में सुर ताल वापिस भी निकाल सकते है, जिसमे आप दूसरे पसन्द की रूचि या किसी बिलकुल दूसरे स्वाद के हिसाब से भी जोड़ सकते हैं।
    • यह एक लयबद्ध संरचना के साथ शुरू करने के लिए बराबर मान्य हैं, और तारो पर आधारित मधुर गीत का कार्य पूरा करे, बल्कि आस पास के दूसरे तरीके भी। असल में, आप गाने के शब्दों से पहले पीछे चलने वाला संगीत भी बना सकते है। कुछ लोग एक कार्य को दूसरे से आसान पाते हैं। अगर पहला रास्ता आपके लिए काम नहीं करता तो, उसकी जगह दूसरा करने की कोशिश करे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इन सब को साथ कर दे:
    एक बार जब आपको शब्द मिल जाये, धुन, और लय भी सही है, इसे चलाये! अपने रिकॉर्डिंग डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए, गाने में से कुछ परिवर्तित भाग रिकॉर्ड करें, फिर इसे रात भर रहने दे। अगले दिन जो अपने रिकॉर्ड किया उसे सुने, और इसके हर भाग में से सर्वश्रेष्ठ परिवर्तित को चुने, और उसे अपने गाने को सुधारने में करे।
    • इसी प्रक्रिया को तब तक दोहराये जब तक आप अपने गाने से संतुष्ट ना हो जाये। जब आप सब पूरा कर चुके है, अपने प्यार को खोजे, और अपना गाना गाए!

सलाह

  • सुनिश्चित करे कि यह आपके दिल से आया हैं।
  • भले ही यह आपका पुराना प्यार हो या जिसके साथ अभी हो, अपने दिल की बातो को भरने से डरे नही।
  • आप अपने किसी के बारे में असल में क्या महसूस करते है वो लिखे।
  • इसमें अपने गीत के शब्दों में अपनी भावनाये दर्शाये और उन्हें दिल को छूने वाला बनाये।
  • इस बारे में सोचे कि आप उस व्यक्ति के बारे में सोचते है जो आपके गाने को बेहतर बनाते है।
  • सुनिश्चित करे कि लिखते और गेट समय यह आपके दिल की आवाज हों।
  • अपने प्रेमी को भी इन संकेतो का अहसास करवाने की कोशिश करे। गीतों के ऐसे शब्दों को चुने जो किसी और के बारे में नहीं है, उन्हें बताये यह उनके बारे में है। यह बहुत ही अच्छा प्रेम का तरीका है। सब इसे बहुत अच्छा गाना मानेंगे, लेकिन उन्हें पता है कि यह केवल उनके लिए ही हैं।
  • इसका आनंद उठाये और चिंता को अपनी क्रियात्मकता के ऊपर हावी ना होने दे।
  • आप असल में कैसा महसूस करते है यह कहने में बिल्कुल भी ना झिझके।
  • अपने असली रंग दिखाने और और अपने चयन के बारे में बताने में बिल्कुल भी ना डरे।
  • अपनी भावनाओ का वर्णन करे।
  • अगर आप उस इंसान को नहीं बताना चाहते कि यह केवल उनके लिए है तो केवल "आप"या तुम जैसे शब्दों का प्रयोग करें। जो किसी के लिए भी हो सकता हैं!
  • आप जितना ज्यादा लिखेंगे यह उतना ही आसान रहेगा।
  • अगर आप खुद उनके लिए गाना चाहते है तो इसे अपनी आवाज देने में बिलकुल भी नहीं घबराये!
  • बिल्कुल भी नहीं घबराये बस कर दे।
  • पॉवर टैब, पेशेवर गिटार, और दूसरे संगीत रिकॉर्डिंग एप्स गाने लिखने के लिए सबसे अच्छे रहेंगें
  • "प्यार" शब्द की ज्यादा पुनरावृति नहीं करे! आपके उनके लिए अहसास को बिना "प्यार", "जान" जैसे शब्दों के कहने की कोशिश करे।
  • चीजो के बिगड़ने से ना डरे। बस आपकी असलियत बरकरार रखते हुए गीतों के वो शब्द लिखे जो आप चाहते है। सुनिश्चित करे की यह सब आपकी पसंद का वर्णन करता है और कुछ उपमाओं का इस्तेमाल करे।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कागज और पेन्सिल या एक कम्प्यूटर
  • एक संगीतवाद्य

रेफरेन्स

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,३४,८३८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: कला और मनोरंजन
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,३४,८३८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?