कैसे उद्धरण का दृष्टांत दें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

साहित्यिक चोरी का शाब्दिक अर्थ हो सकता है कि किसी दूसरे के विचारों, कार्य या शब्दों को अपना कह कर प्रस्तुत करना या उन विचारों, कार्य या शब्दों का स्त्रोत को उचित आभार व्यक्त किए बिना उपयोग कर लेना। आप इस दुष्कृत्य से, यथास्थान आभार व्यक्त करके, बच सकते हैं। तीन मुख्य उद्धरण पद्धतियाँ हैं APA, MLA, तथा CMS।

विधि 1
विधि 1 का 3:

APA स्टाइल में उद्धरण का दृष्टांत देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मूल पाठ के अंदर उद्धरण के लिए दृष्टांत का उपयोग:
    उद्धृत सामग्री के तुरंत बाद ही कोष्ठक में उचित उद्धरण रखिए। APA स्टाइल में लेखक-तिथि-संदेश का प्रयोग होता है। इसका अर्थ है कि यदि आप उद्धृत लेखक का नाम दे रहे हैं तब आपको नाम के उपरांत कोष्ठक में प्रकाशन का वर्ष भी लिखना होगा।
    • उदाहरण: Smith (2013) states that citing quotes can be challenging.
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक लेखक वाले प्रकाशन का दृष्टांत दीजिये:
    पुस्तकें, समाचार पत्र, पत्रिकाओं में छपे लेख, पत्रिकाएँ आदि प्रकाशन में शामिल होती हैं। उद्धरण के उपरांत कोष्ठक में लेखक का अंतिम नाम, प्रकाशन का वर्ष तथा पृष्ठ संख्या (जिसके पहले p लिखा होना चाहिए) दिखाई जानी चाहिए। यदि आप अपने वाक्य में लेखक का नाम देते हैं, तब नाम के बाद कोष्ठक में प्रकाशन का वर्ष होना चाहिए और उद्धरण के बाद पृष्ठ संख्या। यदि किताब में अनेक लेखक हों तब भी इसी प्रक्रिया का अनुपालन करिए।[१]
    • In her book, she stated, “students tend to have trouble citing quotes,” (Smith, 2002, p. 32) but did not offer an explanation of why this might be.
    • Smith (2002) stated, “students tend to have trouble citing quotes,” (p. 32) but did not offer an explanation of why this might be.
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐसी पुस्तक का...
    ऐसी पुस्तक का दृष्टांत दीजिये जिसके अनेक लेखक हों: इसमें लेखक का अंतिम नाम, प्रकाशन का वर्ष तथा पृष्ठ संख्या दी जानी चाहिए।
    • अनेक लेखकों वाला उदाहरण: In their book, the authors state that “citing quotes can be annoying” (Hu, Koller, and Shier, 2013, p. 75). (Or: Hu, Koller and Shier (2013) state that “citing quotes can be annoying” (p.75))
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐसे प्रकाशन का...
    ऐसे प्रकाशन का दृष्टांत दीजिये जिसमें कोई अज्ञात लेखक हो: सामग्री के बीच में दृष्टांत देने के लिए लेखक के नाम का उपयोग करने के स्थान पर, प्रकाशन के नाम तथा उसके उपरांत तिथि लिखिए।[२]
    • In a study, it was determined that “the sky is in fact blue” (“Obvious Observations,” 2013).
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 वेब पृष्ठ का दृष्टांत दीजिये:
    यदि संभव हो तो वेब पृष्ठ का दृष्टांत किसी भी अन्य दस्तावेज़ की तरह, लेखक-तिथि शैली में ही करिए। यदि लेखक का नाम या तिथि उपलब्ध नहीं हो, तब संक्षेपाक्षरों में, कोष्ठक में वेब पृष्ठ का शीर्षक लिखिए तथा उसके बाद लिखिए n.d. (जिसका अर्थ है “कोई तिथि नहीं”)। यदि वेब पृष्ठ में पृष्ठ संख्या नहीं दी है, तब यह “पैरा” (इसका अर्थ है पैराग्राफ़ अर्थात अनुच्छेद) और उसके बाद उसका क्रमांक लिख कर यह संकेत दीजिये कि आपके उद्धरण का दृष्टांत किस अनुच्छेद से है।[३]
    • उदाहरण: Another study showed that “clouds are white” (“More Obvious Observations,” n.d., para. 7).
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 व्यक्तिगत सम्प्रेषण या...
    व्यक्तिगत सम्प्रेषण या साक्षात्कार का दृष्टांत दीजिये: ई मेल जैसे व्यक्तिगत सम्प्रेषण तथा साक्षात्कार को पुनः प्राप्ति योग्य डेटा नहीं माना जाता है, अतः उन्हें आपके कार्य के अंत में उद्धरण सूची के रूप में नहीं रिकॉर्ड किया जाता है। निम्नलिखित सभी को उद्धरण के यथा संभव निकट, कोष्ठक दृष्टांत के रूप में सम्मिलित करिए: आपके स्त्रोत का नाम, सम्प्रेषण का प्रकार, सम्प्रेषण की तिथि।
    • In a message, it was determined that “the sky is in fact blue” (John Smith, email, August 23, 2013).
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 संदर्भ सूची बनाइये:
    यहाँ पर अपने लेख में दिये गए समस्त उद्धृत स्त्रोतों को आप सूचीबद्ध करते हैं। सभी संदर्भों को वर्णानुक्रम में रखिए। ध्यान रखिए कि प्रत्येक प्रविष्टि की पहली पंक्ति के बाद की, प्रत्येक पंक्ति बाएँ हाशिये से डेढ़ इंच पर इंडेंट (indent) की जानी चाहिए।[४]
    • एक या अनेक लेखकों वाली पुस्तक के लिए: अंतिम नाम, पहले संक्षिप्ताक्षर (कोष्ठक में वर्ष). पुस्तक का शीर्षक. स्थान: प्रकाशक. (एक लेखक का उदाहरण: Sinclair, U.B (1906). The Jungle. New York, NY: Doubleday, Pages & Company. अनेक लेखकों का उदाहरण: Hu, C.A., Koller, K.O., and Shier, M.D. (2013). The Book about Stuff. San Francisco, CA: Some Publisher.)
    • ऐसी पुस्तक जिसका कोई लेखक न हो: पुस्तक का शीर्षक. (वर्ष).स्थान: प्रकाशक.[५] (उदाहरण: A Book without an Author. (2013). San Francisco, CA: Some Publisher.)
    • वेब पृष्ठ के लिए: अंतिम नाम, A.A. (प्रकाशन की तिथि). दस्तावेज़ का शीर्षक. किस वेब एड्रैस से लिया गया. यदि कोई तिथि नहीं है तब n.d. का प्रयोग करिये. यदि कोई लेखक नहीं है तब दस्तावेज़ के शीर्षक से प्रारम्भ करिए और (तिथि). [६] (उदाहरण: “The Sky is Blue.” (2013). Retrieved from www.blahobservationsblah.com.
विधि 2
विधि 2 का 3:

MLA स्टाइल में उद्धरण का दृष्टांत देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 यथा संभव उद्धरण...
    यथा संभव उद्धरण के तुरंत बाद कोष्ठक में सामग्री के बीच में ही दृष्टांत दीजिये: आप सामग्री के बीच में दृष्टांत कैसे देंगे यह इस पर निर्भर करेगा कि आपने वह उद्धरण किस प्रकार के स्त्रोत से निकाला है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सामग्री के बीच...
    सामग्री के बीच में, ज्ञात लेखक वाले प्रकाशन (पुस्तक, पत्रिका, पत्रिका में छपा लेख, समाचार पत्र) का दृष्टांत दीजिये: शब्द या उक्ति (लेखक का नाम) तथा पृष्ठ संख्या दीजिये। यदि आप शब्द या उक्ति का प्रयोग अपने वाक्य में कर देते हैं तब आपको सामग्री के मध्य के दृष्टांत में उसको देने की आवश्यकता नहीं है।[७]
    • The people who worked in the meat factories of Chicago at the turn of the century “were tied to the great packing-machine, and tied to it for life” (Sinclair, 99).
    • Upton Sinclair states that the people who worked in the meat factories of Chicago “were tied to the great packing-machine, and tied to it for life” (99).
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अनेक लेखकों द्वारा...
    अनेक लेखकों द्वारा प्रस्तुत कार्य का, सामग्री के बीच में दृष्टांत दीजिये: यदि तीन या उससे कम लेखक हों तब उन सभी के नाम कोष्ठक में वर्णक्रमानुसार लिखिए और उसके बाद पृष्ठ संख्या लिखिए। यदि तीन से अधिक लेखक हों, तब वर्णक्रम में सबसे पहले आने वाले लेखक का अंतिम नाम लिखिए और उसके बाद et.al और फिर पृष्ठ संख्या लिखिए।
    • तीन या उससे कम लेखक: The authors state, “citing quotes can be annoying” (Hu, Koller, and Shier 45).
    • तीन से अधिक लेखक: The authors state, “citing different sources can be confusing” (Perhamus et al. 63).
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अज्ञात लेखक के...
    अज्ञात लेखक के कार्य का सामग्री के बीच में दृष्टांत देना: लेखक के नाम के स्थान पर कार्य का संक्षिप्त शीर्षक दीजिये।
    • यदि आप इसमें से दृष्टांत दे रहे हैं How to Cite like a Champion and be Better than Other Writers सामग्री के बीच में दृष्टांत ऐसे दिया जाएगा: Citing sources can get annoying because “it can take a while” (Cite like a Champion 72).
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सामग्री के बीच...
    सामग्री के बीच में वेब पृष्ठ के लिए दृष्टांत दीजिये: इस स्थिति में या तो वेब पृष्ठ लेखक, वेबसाइट, या लेख का शीर्षक कोष्ठक में दीजिये। आपको पृष्ठ संख्या देने की आवश्यकता नहीं है।
    • If you are looking at a website called Obvious Observations: The sky is blue but “clouds are white” (Obvious Observations).
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 किसी साक्षात्कार अथवा...
    किसी साक्षात्कार अथवा व्यक्तिगत सम्प्रेषण के लिए सामग्री के बीच में दृष्टांत दीजिये: उद्धृत-कार्य-पृष्ठ पर दिये गए स्त्रोतों की सूची में आने वाली पहली प्रविष्टि को सम्मिलित करिए – आम तौर पर साक्षात्कार देने वाले का अंतिम नाम।
    • यदि आपको जॉन स्मिथ नामक व्यक्ति से ई मेल प्राप्त होता है: An email message confirmed that “the sky is indeed blue” (Smith).
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उद्धृत कार्य पृष्ठ बनाइये:
    यहाँ पर आप अपने लेख में उद्धृत या जिनका दृष्टांत दिया गया हो, उन सभी स्त्रोतों की ग्रंथसूची संबंधी सूचनाएँ सूचीबद्ध करते हैं। आपको अपने स्त्रोतों को वर्णक्रमानुसार सूचीबद्ध करना चाहिए।
    • एक लेखक सूची वाली पुस्तक का दृष्टांत देने के लिए: अंतिम नाम, प्रथम नाम. पुस्तक का शीर्षक. प्रकाशन का शहर: प्रकाशक, प्रकाशन का वर्ष. प्रकाशन का माध्यम. [८] (Sinclair, Upton. The Jungle. New York: Doubleday, Page & Company, 1906. Print.
    • अनेक लेखकों वाली पुस्तक का दृष्टांत देने के लिए: वर्णक्रमानुसार प्रथम लेखक का अंतिम नाम, प्रथम नाम, और तब अन्य लेखकों का प्रथम नाम, अंतिम नाम. पुस्तक का शीर्षक. प्रकाशन का शहर: प्रकाशक, प्रकाशन का वर्ष. प्रकाशन का माध्यम. [९] (Hu, Carol, Kat Koller, and Marie Shier. The Book About Stuff. San Francisco: Some Publisher, 2013. Print.
    • अज्ञात लेखक की पुस्तक का दृष्टांत देने के लिए: प्रकाशन का शीर्षक. प्रकाशन का शहर: प्रकाशक, प्रकाशन का वर्ष. प्रकाशन का माध्यम.[१०] (A Book without an Author. San Francisco: Some Publisher, 2013. Print.
    • वेबसाइट के पृष्ठ का दृष्टांत देने के लिए: “लेख का नाम.” वेबसाइट का नाम. साइट से सम्बद्ध संस्था/ संगठन का नाम (स्पॉन्सर या प्रकाशक), स्त्रोत के निर्माण की तिथि (यदि उपलब्ध हो अन्यथा n.d.). प्रकाशन का माध्यम. पहुँच की तिथि.[११] (For example, “Blah Citing Quotes Blah.” Citings R’ Us. Writing Corporation, n.d. Web. 23 Aug 2013.)
    • व्यक्तिगत साक्षात्कार का दृष्टांत देने के लिए: साक्षात्कार देने वाले का अंतिम नाम, प्रथम नाम. व्यक्तिगत साक्षात्कार. तिथि.[१२] (Upadhye, Neeti. Personal interview. 23 Aug 2013.)
    • प्रकाशित साक्षात्कार का दृष्टांत देने के लिए: साक्षात्कार देने वाले का अंतिम नाम, (साक्षात्कार लेने वाले का नाम) के साथ साक्षात्कार. प्रकाशन या कार्यक्रम (वर्ष): यदि उपयुक्त हो तो पृष्ठ संख्या. प्रकाशन का माध्यम.[१३] (Doe, John. Interview with Jane Doe. Good Morning Moon (2013). Radio.)
    • व्यक्तिगत संदेश का दृष्टांत देना: प्रेषक का अंतिम नाम, प्रथम नाम. “संदेश का शीर्षक.” माध्यम. तिथि. (Perhamus, Cody. “Regarding your questions about the sky.” Email to the author. 23 Aug 2013.)
विधि 3
विधि 3 का 3:

CMS में दृष्टांत देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 यदि आप सामग्री...
    यदि आप सामग्री के बीच में दृष्टांत देने के स्थान पर फ़ुटनोट या एंडनोट देना पसंद करते हैं तब CMS का उपयोग करिए: CMS, उन शोध प्रबंधों और निबंधों के लिए अच्छा है जिनमें अनेक स्त्रोत और उद्धरण दिये होते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तय करिए कि...
    तय करिए कि आप फुटनोट्स और एंडनोट्स में से किसका उपयोग करने वाले हैं: सामग्री के बीच में दिये गए प्रत्येक उद्धरण के बाद सुपरस्क्रिप्ट में संदर्भ क्रमांक लिखिए। (वह ऐसी दिखती है.^1) प्रत्येक सुपरस्क्रिप्ट क्रमांक किसी न किसी फुटनोट या एंडनोट से सम्बद्ध होता है। फुटनोट्स प्रत्येक पृष्ठ के सबसे निचले भाग में पाये जाते हैं तथा उनमें आपके द्वारा उद्धृत सभी संदर्भ सूचनाएँ सम्मिलित की जाती हैं। एंडनोट्स लेख के अंत में आते हैं, कार्य-उद्धृत-पृष्ठ जैसे ही दिखते हैं, हालांकि एंडनोट्स का प्रारूप अलग प्रकार का होता है। (इनके अंतर की चर्चा अगले चरणों में की जाएगी।)[१४]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सामग्री के बीच में दृष्टांत दीजिये:
    उद्धरण की लंबाई की चिंता किए बिना, प्रत्येक उद्धरण के अंत में एक ऊपर उठाया हुआ क्रमांक डालिए। यह क्रमांक उस फुटनोट से सहसंबद्ध होगा जो कि पृष्ठ के सबसे नीचे दिखाई पड़ेगा।[१५]
    • The people who worked in the meat factories of Chicago at the turn of the century “were tied to the great packing-machine, and tied to it for life.”^1
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फुटनोट या एंडनोट बनाइये:
    दोनों ही नोटों का प्रारूप एक जैसा ही होता है। यदि आप फुटनोट प्रयोग करने का चयन करते हैं, तब उनको उस पृष्ठ के सबसे निचले भाग पर रखिए जिस पर सुपरस्क्रिप्ट्स हों। फुटनोट्स को उन्हीं पृष्ठों पर रखिए जहां पर उनसे सम्बद्ध सुपरस्क्रिप्ट्स हों। आपके पास उपयोग में लायी गई प्रत्येक सुपरस्क्रिप्ट्स के लिए एक फुटनोट होना चाहिए। यदि आप एंडनोट प्रयोग करने का चयन करते हैं, तब उनको ‘नोट्स’ शीर्षक वाले पृष्ठ पर अपने निबंध की सामग्री के बाद स्थान दीजिये। आपके पास उपयोग में लायी गई प्रत्येक सुपरस्क्रिप्ट्स के लिए एक एंडनोट होना चाहिए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 किसी पुस्तक से...
    किसी पुस्तक से लिए गए उद्धरण के लिए फुटनोट/ एंडनोट बनाइये: आपको इन्हें सूचीबद्ध करना चाहिए: लेखक का प्रथम और अंतिम नाम, पुस्तक का शीर्षक (प्रकाशन स्थल: प्रकाशक: प्रकाशन वर्ष), पृष्ठ संख्या.[१६]
    • सामग्री के बीच में दिये गए उद्धरणों का उदाहरण: The people who worked in the meat factories of Chicago at the turn of the century “were tied to the great packing-machine, and tied to it for life.”^1
    • फुटनोट या एंडनोट का उदाहरण: Upton Sinclair, The Jungle (Doubleday, Page & Company: 1906), 99.
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 इन्टरनेट के वेबपृष्ठ से फुटनोट/ एंडनोट बनाना:
    आपको सूचीबद्ध करना चाहिए: प्रथम और अंतिम नाम, “वेब पृष्ठ का शीर्षक”, इटालिक्स में प्रकाशन संस्था या वेबसाइट का नाम, प्रकाशन तिथि तथा/ या पहुँच की तिथि, उपलब्ध होने पर। यदि वेब पृष्ठ के लेखक का नाम नहीं उपलब्ध हो, तब ऐसे सूचीबद्ध करिए: “वेब पृष्ठ का शीर्षक”, इटालिक्स में प्रकाशन संस्था या वेबसाइट का नाम, प्रकाशन तिथि तथा/ या पहुँच की तिथि, यदि उपलब्ध हो, URL.[१७]
    • लेखक वाले वेब पृष्ठ का उदाहरण: John Doe, “Citing Sources,” Organization of Writing Fanatics, last modified August 23, 2013, www.blahcitingblahblah.com (ध्यान रखिए कि यह एक नकली स्त्रोत है)
    • लेखक ज्ञात नहीं होने वाले वेब पृष्ठ का उदाहरण: “Citing Sources,” Organization of Writing Fanatics, last modified August 23, 2013, www.blahcitingblahblah.com (ध्यान रखिए कि यह एक नकली स्त्रोत है)
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 किसी साक्षात्कार या...
    किसी साक्षात्कार या व्यक्तिगत सम्प्रेषण के लिए फुटनोट/एंडनोट बनाइये: अप्रकाशित साक्षात्कार के लिए ऐसे सूची बनाइये: साक्षात्कार देने वाले का नाम, लेखक के साथ चर्चा में (कार्य), तिथि. प्रकाशित साक्षात्कार के लिए सूची: साक्षात्कार देने वाले का नाम, जिसके द्वारा साक्षात्कार लिया गया उसका नाम, कंपनी या संस्था, तिथि. व्यक्तिगत सम्प्रेषण के लिए सूची: व्यक्ति का नाम, सम्प्रेषण का प्रकार, तिथि.[१८]
    • अप्रकाशित साक्षात्कार: John Doe, (musician) in discussion with the author, Aug 23, 2013.
    • प्रकाशित साक्षात्कार: John Doe, interviewed by Jane Doe, Music Lovers, Aug 23, 2013.
    • व्यक्तिगत सम्प्रेषण: John Doe, email to the author, Aug 23, 2013.
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 उद्धृत कार्य की ग्रंथसूची बनाइये:
    यह ऐच्छिक है – यह देखने के लिए कि क्या आपको उद्धृत कार्य या ग्रंथ सूची बनानी है विशिष्ट निर्देशों का संदर्भ लीजिये। यदि आप केवल उन्हीं स्त्रोतों को सूचीबद्ध करते हैं जिनको आपने वास्तव में अपने लेख में उद्धृत किया है तब पृष्ठ को “उद्धृत कार्य” शीर्षक दीजिये। यदि आप अपने शोध में उद्धृत तथा अनुद्धृत सभी कार्यों का इसमें प्रयोग करते हैं तब पृष्ठ का शीर्षक ‘ग्रंथसूची’ दीजिये। सभी कार्यों और साधनों को वर्णक्रमानुसार सूचीबद्ध करिए। सामग्री को सूचीबद्ध करने के लिए, आप के द्वारा उपयोग में लाये गए स्त्रोत के अनुसार (नीचे दिये गए) विशिष्ट प्रारूप का अनुपालन करिए:
    • एक लेखक की पुस्तकों के लिए: अंतिम और प्रथम नाम. पुस्तक का शीर्षक. प्रकाशन स्थल: प्रकाशक, प्रकाशन का वर्ष.[१९]
    • दो लेखकों वाली पुस्तकों के लिए: अंतिम नाम, प्रथम और अंतिम नाम. पुस्तक का शीर्षक. प्रकाशन स्थल: प्रकाशक, प्रकाशन का वर्ष.[२०]
    • अज्ञात लेखक वाले स्त्रोत: पुस्तक का शीर्षक: प्रकाशन स्थल: प्रकाशक, प्रकाशन का वर्ष.[२१]
    • लेखक वाला वेब पृष्ठ: अंतिम नाम, प्रथम नाम. ‘वेब पृष्ठ का शीर्षक.” इटालिक्स में प्रकाशन संस्था या वेबसाइट का नाम.प्रकाशन तिथि तथा/ या उपलब्ध होने पर पहुँच की तिथि. URL.[२२]
    • बिना लेखक वाला वेब पृष्ठ: “वेब पृष्ठ का शीर्षक.” इटालिक्स में प्रकाशन संस्था या वेबसाइट का नाम.प्रकाशन तिथि तथा/ या उपलब्ध होने पर पहुँच की तिथि. URL.[२३]
    • प्रकाशित साक्षात्कार: साक्षात्कार देने वाले का अंतिम नाम, प्रथम नाम, स्थान जहां साक्षात्कार हुआ, जिसके द्वारा साक्षात्कार लिया गया हो उसका प्रथम और अंतिम नाम, तिथि.[२४]

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 17 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ५,९९६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,९९६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?