कैसे अपने एक्स (ex) को जलाइए

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किसी भी रिलेशनशिप (relationship) को समाप्त करना सबसे कठिन अनुभवों में से एक हो सकता है। आघात और गुस्से के बीच आप अपने एक्स को जलाना भी चाहेंगी। अपने एक्स में जलन उत्पन्न करने का प्रयास करना घातक हो सकता है और उससे लग सकता है कि आप हताश हैं। अपने एक्स में जलन पैदा करने की जगह अपने आप पर फ़ोकस करिए। इस समय का उपयोग अपने शरीर और मस्तिष्क को रिजुविनेट (rejuvenate) करके बात को वहीं समाप्त करने के लिए करिए। मगर, यदि आपको अपने एक्स को जलाना ही है, तब ये कुछ तरकीबें हैं जिनसे आप अपने एक्स को जला भी सकेंगी और स्वयं को उदासीन तथा शांत रख सकेंगी।

विधि 1
विधि 1 का 2:

स्वयं पर फ़ोकस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपना जीवन जिएँ:
    यह एक मूल सिद्धान्त जैसा लगता है, मगर अपने एक्स को जलाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि अपना जीवन जिया जाये। इससे भी बड़ी बात यह है कि, कि अपने जीवन का आनंद लें। जीवन में जहां भी हों, उसी में खुश रहिए। आपके खुश रहने से आपके एक्स को पता चलता है कि आप अकेले भी खुश हैं वह भी तब जबकि वह आपके जीवन में नहीं है।[१]
    • जो कहिए वही रहिए: केवल खुश होने का ढोंग मत करिए, बल्कि वास्तव में असली ख़ुशी को महसूस करिए। हो सकता है कि ब्रेक-अप के कारण आप दुखी हों, मगर दूसरी चीज़ों पर ध्यान दीजिये। काम करना, व्यायाम करना, दोस्तों के साथ घूमना फिरना, या जो कुछ भी करने में आपको मज़ा आता है, उसे करना मत बंद कर दीजिये। उसकी जगह, वह करते रहिए और बल्कि उससे भी अधिक कुछ करिए। कोई नई हॉबी पाल लीजिये या ऐसा कुछ करिए जो कि आपने पहले नहीं किया हो।
    • सोशल मीडिया पर चित्र पोस्ट करिए। जब हाइक पर हों तब सेलफ़ी लीजिये, दोस्तों के साथ बाहर घूमते हुये कोई चित्र पोस्ट करिए, और जब आप ऐसा कुछ कर रही हों जो आपने पहले नहीं किया हो, तब किसी और से कहिए कि वैसा करते समय आपका चित्र ले। जब आपका एक्स इन चित्रों को देखेगा, तब उसे पता चलेगा कि आप उसके बिना भी अपना जीवन जी रही हैं, और आपको खुश और शानदार चीज़ें करता हुआ देख कर जलने लगेगा।[२]
  2. Step 2 अपने "मी (me)" फ़ेज़ पर जाइए:
    चूंकि अब आप अकेले हैं, तब अपने पर फ़ोकस करिए। अपने एक्स के फ़ोन के इंतज़ार में घर में इधर से उधर घूमते मत रहिए। उसको वापस अपने जीवन में लाने की कोशिश मत करिए। उससे संपर्क करने की कोशिश मत करिए। उसकी जगह, इस समय को अपने पर लगाइए। वो चीज़ें करिए जिनसे आपको ख़ुशी मिलती हो। अपने आप को खुश करने की प्रक्रिया में, आप अपने एक्स को जलायेंगी क्योंकि आप उससे अलग होने के ग़म में दुखी होने की जगह कुछ और कर रही होंगी। इसके अलावा, चाहे आप घर में भटक रहे होंगी या अपने अगले एडवेंचर पर जा रही होंगी, आपकी एक्स को खबर तो मिल ही जाएगी। उसके बारे में सोचते नहीं रहने से बढ़िया अपने एक्स को जलाने का कोई और तरीका नहीं है।[३]
    • उन दोस्तों को फ़ोन करिए जिनसे आपने बहुत समय से संपर्क नहीं किया है। उनके साथ कहीं मज़ेदार यात्रा पर जाने की तैयारी करिए जिससे आपका ध्यान ब्रेकअप से हट जाएगा।
    • किसी यात्रा पर जाइए। अकेले रहने के कारण अपने वीकेंड गेटअवे (weekend getaway) या किसी दिन भर की मज़ेदार यात्रा पर जाने से खुद को मत रोकिए। घर से बाहर निकलिए और थोड़ा अपने इलाके में घूमिए फिरिए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 शरीर को सुंदर बनाइये:
    बैठ कर आइसक्रीम और चॉकलेट खाते रहने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है, सिवा इसके कि वज़न कुछ 3-4 किलो बढ़ जाएगा। ब्रेकअप होने पर हताश हो जाने के स्थान पर, ज़िंदगी में कदम आगे बढ़ाइए। अपना वज़न थोड़ा कम करिए और अपने शरीर को थोड़ा सुडौल बनाइये ताकि आपके सुधरे हुये सुडौल शरीर को देख कर आपका एक्स और अधिक जले।[४]
    • जिम जॉइन (join) करिए: आप वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं, क्लासों में जा सकते हैं और घर से बाहर निकल सकते हैं। आपको कोई मिल भी सकता है। अगर आप जिम न जॉइन (join) करना चाहें, तब घर से बाहर जाइए। दौड़ने जाइए, हाइक पर जाइए, साइकल चलाइये, या कायाक चलाये। किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि करिए।
    • व्यायाम से आपका विश्वास बढ़ता है। जब आप छोटे-छोटे लक्ष्य प्राप्त करती रहती हैं, जैसे एक मील भागना या हाइक करना या ट्रेल पर चलना, तब उससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ता है। विश्वास तो अवश्य ही एक ऐसी चीज़ है जिसे आप अपने एक्स को जला सकते हैं। दृढ़, विश्वासपूर्ण व्यक्ति होना जलन का एक कारण होता है।[५]
    • व्यायाम से न केवल आप बेहतर दिखेंगी, बल्कि इससे आपको बेहतर महसूस भी होगा। किसी गतिविधि में शामिल होने से, आपका ध्यान ब्रेकअप से हटेगा, और व्यायाम करने से आपके दिमाग़ में एण्डोर्फीन रिलीज़ (release) होते हैं जिनसे आपका मूड सुधरने में सहायता मिलती है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने आप को बदल डालिए:
    ब्रेकअप के कारण किसी का भी आत्म विश्वास हिल जाता है। अपने आप को आकर्षक और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाने के लिए, कुछ ऐसा करिए कि आप अपने को संवार सकें। बाल कटवाइए। दाढ़ी बढ़ाइए। नए जूते ख़रीद लीजिये। नए कपड़े ख़रीद लीजिये।[६] अपने लिए कुछ बढ़िया करिए जिससे आपको बेहतर लग सके।
    • बड़े परिवर्तनों की जगह साधारण परिवर्तन ही करिए। केवल इसलिए कि आप भावनाओं में डूबे हुये हैं, जा कर अपना सिर मत मुंडवा लीजिये, ज़बान मत छिदवा लीजिये और न ही अपनी बालों को नीला रंग लीजिये। उस सबकी जगह इसको थोड़ा कम ही रखिए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 हमेशा शानदार दिखिए:
    आप चाहे जहां भी जाएँ, सबसे बढ़िया दिखिए। चाहे आप किराने की दुकान पर जाएँ, या जिम जाएँ, बस यही ध्यान रखिएगा कि आप सबसे बढ़िया ही दिखें। इसका मतलब यह नहीं कि आप सबसे बढ़िया कपड़े पहनें, मगर प्रस्तुति योग्य और आकर्षक दिखिए। घर से निकलने से पहले खुद से पूछिये, “क्या मैं चाहूँगी कि मेरे एक्स मुझे इस तरह देखे?”[७]
    • जब आपका एक्स आपके आस-पास हो, तब शानदार दिखना उसे जलाने का एक बढ़िया तरीका है। अपने एक्स को दिखाइये कि वह क्या खो रहा है।[८]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 दूसरे लोगों को डेट करिए:
    केवल इसलिए कि आप अभी अपने ब्रेकअप से उबर नहीं पाये हैं इसका यह मतलब नहीं है कि आप दूसरे लोगों को डेट नहीं कर सकते हैं, विशेषकर तब, जबकि आप उसको कोई भाव नहीं देते हों। आपको बिलकुल परफेक्ट व्यक्ति की तलाश करने की ज़रूरत नहीं है। जब बात आपके एक्स तक पहुंचेगी, कि आप डेट कर रहे हैं, तब उसे जलन तो ज़रूर ही होगी।[९]
    • व्यक्ति का इस्तेमाल मत करिए: याद रहे, कि जिसको आप डेट कर रहे हैं, उसकी भी भावनाएँ हैं। उसकी जगह, उसको बता दीजिये कि यह सब कैजुयल (casual) है। उसे चूमिए मत, और यह जो कुछ भी है, इसको उससे अधिक मत दिखाइए।
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपने एक्स को जलाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐसा नाटक करिए कि आप ठीक हैं:
    अपने एक्स को जलाने का एक बढ़िया तरीका यह है कि उसे यह न दिखाया जाये कि आप अपसेट (upset) हैं। चाहे आपका दिल टूटा हुआ ही क्यों न हो, ढोंग करिए कि आप ठीक हैं। ब्रेकअप की बातें मत करिए, और अपने एक्स को यह मत देखने दीजिये कि आप दुखी हैं। अपने एक्स को यह सोचने दीजिये कि संबंध समाप्त होने की आपको कोई चिंता नहीं है।
    • ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा मत करिए। न तो अपना स्टेटस अपडेट करिए और न ही ट्वीट करिए कि आप दुखी हैं, दुख भरे गीत पोस्ट करने से बचिए, और यह ध्यान रखिए कि आप गूढ़ पोस्ट न करें। आपका एक्स इसको देख कर सोच सकता है कि आप सम्बन्धों की बातें कर रही हैं।[१०]
    • कोशिश करिए कि बहुत बातूनी न लगें। ठीक होने और खुश होने का ढोंग करने में अंतर होता है। आप असली रहना चाहती हैं, ताकि आपके एक्स को पता न चले। अपनी खुशी में अपने एक्स को शामिल मत करिए। ऐसे अपडेट जिनमें हो, "अकेले हो कर बहुत खुश हूँ!" या "बिना एक्स के बहुत खुश हूँ!" ये टिप्पणियाँ दिखाती हैं कि निश्चय ही आप ठीक नहीं हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने कॉमन मित्रों से संबंध बनाए रखिए:
    जब आप ब्रेकअप करें, तब उन दोस्तों के साथ उतना बैठना न बंद कर दीजिएगा जो आपके और आपके एक्स के कॉमन फ़्रेंड्स हों। उसकी जगह, जब आपको कहीं निमंत्रित किया जाये तब उन दोस्तों के साथ जाइए, या कहीं साधारण डिनर के लिए जाइए जहां आप दोनों जाया करते थे।[११]
    • दोस्त बनाए रखने से यह फ़ायदा होता है कि आपको याद रहता है कि वे लोग आपके भी दोस्त थे। केवल इस कारण से कि आपका ब्रेकअप हो गया है, अच्छे दोस्त खो देना ठीक नहीं है।
    • ऐसे दोस्तों के साथ मिलने जुलने से, जो आप दोनों के दोस्त हों, आपको अपनी खबरें एक्स तक पहुंचाने में भी सहायता मिलती है। यह दिखाने का भी यह एक अच्छा तरीका है कि आप मज़े में हैं और दुख के सागर में डूबी नहीं हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सभी संपर्क समाप्त कर दीजिये:
    अपने एक्स को जलाने का एक तरीका यह है कि अलग होने के बाद अपने संपर्कों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाये। इसके लिए एक उचित समय तय कर लीजिये, जैसे कि 3-4 सप्ताह। शायद इस तरह संपर्क समाप्त होने से आपके एक्स को यह सोचने पर मजबूर होना पड़े कि आप क्या कर रहे हैं। क्या आप आगे बढ़ चुके हैं? क्या आप दूसरों के साथ डेट कर रही हैं? क्या आप अभी ही ब्रेकअप से उबर चुकी हैं?[१२]
    • अगर आपका एक्स आपको टेक्स्ट करे या कॉल करे, तब जवाब मत दीजिये। अगर आपका एक्स आपसे सोशल मीडिया पर संपर्क करना चाहे, जवाब मत दीजिये, उसे न तो टेक्स्ट करिए और न ही कॉल करिए, खास तौर पर संबंधों के बारे में बात करने के लिए। थोड़ी दूरी बनाए रखिए।[१३]
    • आप दिखाना चाहते हैं कि आप बात को भूल कर आगे बढ़ चुके हैं और ब्रेकअप से परेशान नहीं है।
    • कुंजी यही है कि आप अपने एक्स को अपने बारे में सोचने पर मजबूर कर दें और वह यह सोचने लगे कि आप क्या कर रहे हैं, किससे मिल रहे हैं, या आप कहाँ जा रहे हैं।
    • देर रात में अपने एक्स को टेक्स्ट करने के प्रलोभन से बचिए। देर रात का अकेलापन आपको ऐसी चीज़ें करने पर मजबूर कर सकता है जिन पर आपको सुबह अफ़सोस हो सकता है। अगर आपका एक्स काम-संबंधों के लिए कॉल करे तब भी जवाब मत दीजिये। मजबूत बने रहिए और इन सभी संदेशों की उपेक्षा कर दीजिये।[१४]
    • खामोशी के समय के बाद, साधारण टिप्पणियाँ दे कर जवाब दीजिये। ऐसा कुछ कहा जा सकता है, "हेलो," तो उनके टेक्स्ट को कोई चतुराईपूर्ण मगर संक्षिप्त जवाब दीजिये। बातों को हल्का-फुल्का और कैजुयल ही बनाए रखिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 विपरीत सेक्स वालों...
    विपरीत सेक्स वालों के साथ अपने चित्रों को पोस्ट करिए: अपने एक्स को परेशान करने का एक अच्छा तरीका है कि आप विपरीत सेक्स के साथ अपने चित्र पोस्ट करें। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है, कि वह कोई सहकर्मी है, दोस्त है, या किसी का भाई/बहन है। किसी के साथ इंटरएक्ट (ineract) करना और अपने एक्स को यह देखने देना कि आप किसी और के साथ हैं, दिखाने में मदद करता है कि आप आगे बढ़ रहे हैं। इससे यह भी दिखाई पड़ता है कि उसकी जगह कोई और ले रहा है, जिससे जलन ट्रिगर (trigger) होती है।[१५]
    • तय करिए कि आपके एक्स द्वारा कौन से सोशल मीडिया आउटलेट के देखे जाने की संभावना है। फिर उसी पर किसी और के साथ अपने कुछ बढ़िया चित्र पोस्ट करिए।
    • बस अति मत करिएगा: दस भिन्न लोगों के साथ चित्र मत पोस्ट करिए, और बहुत ढेर सारे चित्र मत पोस्ट करिए। आप अपने एक्स को चिढ़ाना चाहती हैं कि आप किसी और के साथ हैं। बस यह ज़ाहिर मत होने दीजिये कि आप यह सब उसे जलाने के लिए कर रहे हैं। आप नहीं चाहेंगे कि वह हताश हो जाये।[१६]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 विपरीत सेक्स के साथ समय बिताइए:
    विपरीत सेक्स के दोस्तों के साथ समय बिताने से भी आपके एक्स को जलन हो सकती है। विपरीत सेक्स के लोगों से मिलिये, फ़्लर्ट करिए और मज़ा लीजिये। ऐसा करने का प्रयास करिए ताकि आपके एक्स को इसका पता चल सके। ऐसा करने के लिए या तो आप इस सोशल मीडिया के जरिये से फैला सकते हैं या ऐसे दोस्तों के सामने विपरीत सेक्स वालों से फ़्लर्ट करके जिन्हें आप दोनों जानते हों।[१७]
    • दूसरे लोगों के साथ सावधानीपूर्वक फ़्लर्ट करिए। अगर अंतिम लक्ष्य अपने एक्स को पाने का है, तब किसी और के साथ डेट करने से तो वह दूर ढकेल दिया जाएगा। अगर आप यही चाहते हों, तब आप अपनी संभावनाओं को समाप्त नहीं करना चाहेंगी।
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Sarah Schewitz, PsyD

    Sarah Schewitz, PsyD

    लव & रिलेशनशिप सायकोलॉजिस्ट
    सारा स्केवित्ज़, PsyD एक सायकोलॉजिस्ट हैं जिन्हे 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है, और जो कपल्स और अन्य लोगों को प्यार और रिश्तों में सुधार और उनके पैटर्न को बदलने में मदद करते हैं। सारा एक ऑनलाइन सायकोलॉजी प्रैक्टिस Couples Learn की फाउंडर हैं।
    How.com.vn हिन्द: Sarah Schewitz, PsyD
    Sarah Schewitz, PsyD
    लव & रिलेशनशिप सायकोलॉजिस्ट

    अपने एक्स को जलाने के लिए किसी और की भावनाओं से मत खेलिएगा। प्रेम और सम्बन्धों के विशेषज्ञ डॉ सारा श्वीट्ज़ का कहना है: "अपने एक्स को जलाने वाला पल शायद आपका सबसे अच्छा पल नहीं होगा, और यह अवश्य ही किसी ब्रेकअप से निबटने का सबसे पक्का तरीका नहीं है, मगर यदि आपको इससे अच्छा लगता है, तब यह कोई बड़ी बात भी नहीं है, बशर्ते कि इससे किसी को नुकसान न पहुंचे।"

  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 शिष्टतापूर्वक व्यवहार करिए:
    जब आप अपने एक्स को देखें, तब शिष्टतापूर्वक व्यवहार करें। उनसे बात करके, मुस्कुरा कर, और उनसे पूछ कर कि वह कैसे हैं, आप प्रदर्शित करेंगे कि आप उससे उबर कर आगे बढ़ रही हैं। इससे भी उसको जलाने में मदद मिलेगी। बाद में वह यह भी सोच सकता है कि आप कितनी शिष्ट और महान हैं।
    • बातचीत को हल्का फुल्का और प्राकृतिक ही रखिए। अपने एक्स को एक परिचित ही समझिए। सतही सवाल पूछिये, न कि यह कि अब वह किसे डेट कर रहा है। अगर आपसे पूछा जाये कि आपका क्या हाल है, तब बताइये कि आप ठीक हैं। बस इसकी भी अति मत कर दीजिएगा। आप नहीं चाहेंगी कि आपका एक्स समझे कि आप ढोंग कर रही हैं।[१८]
    • उसके साथ रूड (rude) मत होइएगा। यह एक क्लासिक तरीका है जिससे आप यह दिखाती हैं कि अभी आप ब्रेकअप से उबर नहीं पाई हैं। अगर आप उससे कोई कठोर बात कहेंगी, तब उसे यह सोच कर खुशी होगी कि अच्छा हुआ जो आप दोनों ने ब्रेकअप कर लियी।[१९]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपने एक्स के जीवन की उपेक्षा करिए:
    अपने एक्स यह मत दिखाइए कि आपको उसके जीवन में कोई दिलचस्पी है। जब वह अपने जीवन से संबंधित कोई पोस्ट अपडेट करे, जैसे कि कोई प्रोमोशन या कोई ट्रिप, तब उसमें आप शामिल ही न होइए। न तो उस पोस्ट को लाइक करिए, न उस पर कमेन्ट करिए और न ही उसकी चर्चा अपने मित्रों से करिए। ऐसा प्रदर्शित करिए कि आपको उसकी ख़बर ही नहीं है।[२०]
    • अगर कोई आपके एक्स के बारे में कोई बात उठाता है, तब चाहे आपको पता ही क्यों न हो, तब भी ऐसा कहिए कि आपको पता ही नहीं है। यह सुनिश्चित करिए कि आपके एक्स को स्पष्ट हो जाये (चाहे ग्रेपवाइन से ही क्यों न हो), कि आपकी दिलचस्पी उसके जीवन में नहीं है और आप उसकी ख़बर नहीं रख रही हैं।

सलाह

  • बहुत अधिक प्रयास मत करिए, वरना आप हताश लगेंगी।
  • इसे बिलकुल ज़ाहिर मत लगने दीजिये, वरना आपके एक्स को पता चल जाएगा और उसे जलन नहीं होगी।
  • बिना सोचे समझे लोगों से या उसके दोस्तों से संपर्क मत बनाइये। इससे आप हताश लगेंगी।
  • अति मत करिएगा। आप अपने एक्स की भावनाओं से खेल रही हैं। और याद रखिए कि आपका एक्स भी एक व्यक्ति है और उसकी भी भावनाएँ हैं।
  • पार्टी में जाइए, और उसके सामने ही किसी नए के साथ मेक आउट (make out) करिए। कपड़े वगैरह मत उतारने लगिए, मगर हाँ थोड़ा बहुत चूमना वगैरह ठीक है।
  • अपने एक्स को यह मत दिखाइए कि आपकी उसमें तनिक भी दिलचस्पी है। जब वह अपने जीवन की घटनाओं के बारे में अपडेट्स दे, जैसे कि प्रोमोशन या ट्रिप वगैरह, तब उसमें बिलकुल हिस्सा मत लीजिये। न तो पोस्ट को लाइक करिए, न कमेंट करिए, और न ही उसका अपने मित्रों से ज़िक्र करिए।
  • अगर आपकी उसके सभी दोस्तों से दोस्ती होने की कॉमन परिस्थिति हो, आप उनके साथ बहुत घूमते हों, तब चीजों को बदल दीजिये। अपने आप को बदलिए और अपने नए रूप में शानदार दिखिए।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Sarah Schewitz, PsyD
सहयोगी लेखक द्वारा:
लव & रिलेशनशिप सायकोलॉजिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Sarah Schewitz, PsyD. सारा स्केवित्ज़, PsyD एक सायकोलॉजिस्ट हैं जिन्हे 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है, और जो कपल्स और अन्य लोगों को प्यार और रिश्तों में सुधार और उनके पैटर्न को बदलने में मदद करते हैं। सारा एक ऑनलाइन सायकोलॉजी प्रैक्टिस Couples Learn की फाउंडर हैं। यह आर्टिकल ४,५४६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,५४६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?