ग्रह

खगोलीय वस्तु

सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण। इनके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह और हैं - सीरीस, प्लूटो और एरीस। प्राचीन खगोलशास्त्रियों ने तारों और ग्रहों के बीच में अन्तर इस तरह किया- रात में आकाश में चमकने वाले अधिकतर पिण्ड हमेशा पूरब की दिशा से उठते हैं, एक निश्चित गति प्राप्त करते हैं और पश्चिम की दिशा में अस्त होते हैं। इन पिण्डों का आपस में एक दूसरे के सापेक्ष भी कोई परिवर्तन नहीं होता है। इन पिण्डों को तारा कहा गया। पर कुछ ऐसे भी पिण्ड हैं जो बाकी पिण्डों के सापेक्ष में कभी आगे जाते थे और कभी पीछे - यानी कि वे घुमक्कड़ थे। Planet[1] एक लैटिन का शब्द है, जिसका अर्थ होता है इधर-उधर घूमने वाला। इसलिये इन पिण्डों का नाम Planet और हिन्दी में ग्रह रख दिया गया। शनि के परे के ग्रह दूरबीन के बिना नहीं दिखाई देते हैं, इसलिए प्राचीन वैज्ञानिकों को केवल पाँच ग्रहों का ज्ञान था, पृथ्वी को उस समय ग्रह नहीं माना जाता था।

हमारे सौरमण्डल के ग्रह - दायें से बाएं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण
सौर मंडल के ग्रहों, सूर्य और अन्य पिंडों के तुलनात्मक चित्र

ज्योतिष के अनुसार ग्रह की परिभाषा अलग है। भारतीय ज्योतिष और पौराणिक कथाओं में नौ ग्रह गिने जाते हैं, सूर्य, चन्द्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु। ग्रह दो प्रकार के होते है। आंतरिक ग्रह और बाह्य ग्रह। आंतरिक ग्रह में बुध शुक्र पृथ्वी मंगल,और बाह्य ग्रह में बृहस्पति शनि अरुण और वरुण है।मंगल और बृहस्पति के कश्चाओ के मध्य एस्टेरॉयड चक्कर लगाते है। [1]

*बुध[2]*शुक्र[3]*पृथ्वी[4]*मंगल[5]°बृहस्पति[6]°शनि[7]°युरेनस[8]°नेप्चून[9]
खगोलीय चिन्ह[q]MercuryVenusEarthMarsJupiterSaturnUranusNeptune
सूर्य से औसत दूरीकि.मी.
AU
57,909,175
0.38709893
108,208,930
0.72333199
149,597,890
1.00000011
227,936,640
1.52366231
778,412,010
5.20336301
1,426,725,400
9.53707032
2,870,972,200
19.19126393
4,498,252,900
30.06896348
भूमध्यरेखीय व्यासकि.मी.2,439.64
0.3825
6,051.59
0.9488
6,378.1
1
3,397.00
0.53226
71,492.68
11.209
60,267.14
9.449
25,557.25
4.007
24,766.36
3.883
पृष्ठ क्षेत्रकि.मी.275,000,000
0.1471
460,000,000
0.9010
510,000,000
1
140,000,000
0.2745
64,000,000,000
125.5
44,000,000,000
86.27
8,100,000,000
15.88
7,700,000,000
15.10
आयतनकि.मी.36.083×1010
0.056
9.28×1011
0.87
1.083×1012
1
1.6318×1011
0.151
1.431×1015
1,321.3
8.27×1014
763.59
6.834×1013
63.086
6.254×1013
57.74
द्रव्यमानकि.ग्रा.3.302×1023
0.055
4.8690×1024
0.815
5.9742×1024
1
6.4191×1023
0.107
1.8987×1027
318
5.6851×1026
95
8.6849×1025
14
1.0244×1026
17
घनत्वग्राम / से.मी.35.435.245.5153.9401.330.701.301.76
भूमध्यरेखीय गुरुत्वमीटर /सेकण्ड 23.708.879.813.7123.128.968.6911.00
पलायन वेगकि.मी./सेकण्ड4.2510.3611.185.0259.5435.4921.2923.71
घूर्णन कालदिन58.646225−243.0187[h]0.997269681.025956750.413540.44401−0.71833[h]0.67125
कक्षीय कालवर्ष0.24084670.615197261.00001741.880847611.86261529.44749884.016846164.79132
औसत कक्षीय वेगकि.मी./सेकण्ड47.872535.021429.785924.130913.06979.67246.83525.4778
उत्केंद्रता (Eccentricity)0.205630690.006773230.016710220.093412330.048392660.054150600.047167710.00858587
आनति (झुकाव)कोण7.003.390[4]1.851.312.480.761.77
धुरीय झुकावकोण0.0177.323.4425.193.1226.7397.8629.58
औसत पृष्ठ तापमानकेल्विन440 - 100730287227152 [j]134 [j]76 [j]72 [j]
औसत वायु तापमानकेल्विन2881651357673
वायुमंदालीय संयोजनHe  Na+  P+ CO2  N2N2  O2CO2  N2  ArH2  HeH2  HeH2  He  CH4H2  He  CH4
ज्ञात उपग्रहों की संख्या001279622713
वलयNoNoNoNoYesYesYesYes
Planetary discriminant[l][o]9.1×1041.35×1061.7×1061.8×1056.25×1051.9×1052.9×1042.4×104

अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने वर्ष २००६ में नई परिभाषा दी जिसके अनुसार, ग्रह उन्हीं आकाशीय पिंडों को माना जायेगा जो -

१. अपनी निश्चित कक्षा में परिक्रमा करते हों।२. ऐसे खगोलीय पिंड जो अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति से अपनी कक्षा के आस पास अवस्थित अन्य पिंडों को या तो खुद में समाहित कर ले या कक्षा से पूर्णतया बाहर कर दे या कुछ उनमें से चंद्रमा बन जाए।३. ऐसे खगोलीय पिंड जिनसे पर्याप्त द्रव्यमान हो ताकि वह अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति के माध्यम से अपने लगभग गोलाकार स्वरूप को संतुलित रख सकें।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Indian (2021-02-14). "All Planet names in Hindi & English". India Web Guide (अंग्रेज़ी में). मूल से 14 फ़रवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-02-14.
  2. NASA Mercury Fact Sheet Archived 2015-11-06 at the वेबैक मशीन and NASA Solar System Exploration Factsheet Archived 2014-04-08 at the वेबैक मशीन NASA Retrieved on 2008-11-17 (unless otherwise cited)
  3. NASA Venus Factsheet Archived 2016-03-08 at the वेबैक मशीन and NASA Solar System Exploration Factsheet Archived 2006-09-29 at the वेबैक मशीन NASA Retrieved on 2008-11-17 (unless otherwise cited)
  4. NASA Earth factsheet Archived 2010-10-30 at the वेबैक मशीन and NASA Solar System Exploration Factsheet Archived 2009-08-27 at the वेबैक मशीन NASA Retrieved on 2008-11-17 (unless otherwise cited)
  5. NASA Mars Factsheet Archived 2010-06-12 at the वेबैक मशीन and NASA Mars Solar System Exploration Factsheet Archived 2011-07-21 at the वेबैक मशीन NASA Retrieved on 2008-11-17 (unless otherwise cited)
  6. NASA Jupiter factsheet Archived 2011-09-26 at the वेबैक मशीन and NASA Solar System Exploration Factsheet Archived 2013-12-25 at the वेबैक मशीन NASA Retrieved on 2008-11-17 (unless otherwise cited)
  7. NASA Saturn factsheet Archived 2011-08-18 at the वेबैक मशीन and NASA Solar System Exploration Saturn Factsheet Archived 2011-05-17 at the वेबैक मशीन NASA Retrieved on 2008-11-17 (unless otherwise cited)
  8. NASA Uranus factsheet Archived 2011-08-04 at the वेबैक मशीन and NASA Solar System Exploration Uranus Factsheet Archived 2014-04-22 at the वेबैक मशीन NASA Retrieved on 2008-11-17 (unless otherwise cited)
  9. NASA Neptune factsheet Archived 2017-12-09 at the वेबैक मशीन and NASA Solar System Exploration Neptune Factsheet Archived 2017-12-09 at the वेबैक मशीन NASA Retrieved on 2008-11-17 (unless otherwise cited)
  वा  
सौर मण्डल
सूर्यबुधशुक्रचन्द्रमापृथ्वीPhobos and Deimosमंगलसीरिस)क्षुद्रग्रहबृहस्पतिबृहस्पति के उपग्रहशनिशनि के उपग्रहअरुणअरुण के उपग्रहवरुण के उपग्रहनेप्चूनCharon, Nix, and Hydraप्लूटो ग्रहकाइपर घेराDysnomiaएरिसबिखरा चक्रऔर्ट बादल
सूर्य · बुध · शुक्र · पृथ्वी · मंगल · सीरीस · बृहस्पति · शनि · अरुण · वरुण · यम · हउमेया · माकेमाके · एरिस
ग्रह · बौना ग्रह · उपग्रह - चन्द्रमा · मंगल के उपग्रह · क्षुद्रग्रह · बृहस्पति के उपग्रह · शनि के उपग्रह · अरुण के उपग्रह · वरुण के उपग्रह · यम के उपग्रह · एरिस के उपग्रह
छोटी वस्तुएँ:   उल्का · क्षुद्रग्रह (क्षुद्रग्रह घेरा‎) · किन्नर · वरुण-पार वस्तुएँ (काइपर घेरा‎/बिखरा चक्र) · धूमकेतु (और्ट बादल)