माइनक्राफ्ट गेम में हनीकॉम्ब पाने की टिप्स

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

माइनक्राफ्ट (Minecraft) दुनिया में सबसे पॉपुलर ऑनलाइन गेम में से एक है। और Minecraft में मधुकोश (honeycomb) प्राप्त करना मुश्किल नहीं है; बस आपको एक मधुमक्खी का छत्ता या घोंसला ढूँढना है, फिर इसके लेवल 5 तक पहुंचने का इंतज़ार करें और फिर तीन छत्ते को कटाई करने के लिए कैंची (shears) का उपयोग करें। हालाँकि, जैसे वास्तविक दुनिया में होता है, वैसे ही मधुमक्खी के छत्ते से मधुकोश लेने से मधुमक्खियां गुस्सा हो सकती हैं और आप पर हमला कर सकती हैं। तो फिर मधुमक्खियों द्वारा हमला किए बिना आपको मधुकोश कैसे मिलेगा? मधुमक्खियों को परेशान और नाराज किए बिना माइनक्राफ्ट में छत्ते की सुरक्षित कटाई कैसे करें, साथ ही अपने हनीकॉम्ब से मोमबत्तियाँ, लच्छेदार ताँबा, और यहाँ तक कि अपने खुद के हनीकॉम्ब तक जैसी चीजें कैसे बनाई जाएँ, ये जानने के लिए इस विकिहाउ गाइड को पढ़ना जारी रखें।

विधि 1
विधि 1 का 2:

मधुकोश को सुरक्षित रूप से प्राप्त करना (Getting Honeycomb Safely)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पहले कैंची (shears) तैयार करें:
    यदि आपके पास अभी तक आपकी इन्वेंट्री (inventory) में कैंची नहीं है, तो आप 2 लोहे की सिल्लियों (iron ingots) का उपयोग करके आसानी से एक बना सकते हैं:
    • 3 x 3 क्राफ्टिंग टेबल खोलें।
    • 1 लोहे की सिल्ली को ग्रिड के केंद्र में रखें (पंक्ति 2 में दूसरे वर्ग में)।
    • दूसरी लोहे की सिल्ली को तीसरी पंक्ति में पहले बॉक्स में रखें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मधुमक्खी के घोंसले या छत्ते की तलाश करें:
    मधुमक्खी के घोंसले जंगल में स्वाभाविक रूप से विकसित होते हैं, जबकि मधुमक्खी के छत्ते खिलाड़ी द्वारा बनाए जाते हैं। आप मीडो बायोम (Meadow biomes) में ओक (oak) और बर्च (birch) के पेड़ों से लटके मधुमक्खी के घोंसले पा सकते हैं। मधुमक्खी का घोंसला पेड़ की पत्तियों के ठीक नीचे लटका हुआ होता है।
    • आप बहुत कम बार ही सही, लेकिन Plains, Sunflower Plains, और Flower Forest बायोम में भी मधुमक्खी के घोंसले पा सकते है।
    • जब भी कोई मधुमक्खी एक रात बिताने के बाद घोंसले या छत्ते को छोड़ती है, तो उसका शहद का स्तर 1 लेवल बढ़ जाएगा। छत्ते को केवल तभी काटा जा सकता है जब मधुमक्खी के नेस्ट या मधुमक्खी के छत्ते में शहद का स्तर 5 तक पहुँच गया हो, इसके पहले आप इसे नहीं काट पाएंगे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सीधे छत्ते या...
    सीधे छत्ते या मधुमक्खी के नेस्ट के नीचे कैम्पफायर जलाएं: मधुमक्खियों को नाराज किए बिना हनीकॉम्ब को इकट्ठा करने के लिए, आपको छत्ते के ठीक नीचे (5 ब्लॉक के अंदर) कैम्पफायर जलाने की जरूरत होगी। कैम्पफायर का धुआँ मधुमक्खियों को शांत करेगा, जिससे वो आप पर हमला नहीं करती हैं। कैम्पफायर को आप 3 छड़ी, 1 चारकोल या कोयला (coal) और 3 लकड़ी या लट्ठों (logs) से बना सकते हैं।[१] कैम्पफायर बनाने के लिए:
    • 3 x 3 क्राफ्टिंग टेबल खोलें।
    • पहली पंक्ति में, दूसरे बॉक्स में 1 छड़ी को रखें।
    • दूसरी पंक्ति में, इन वस्तुओं को क्रम में रखें: एक छड़ी, एक टुकड़ा चारकोल या कोयला और एक छड़ी।
    • तीसरी पंक्ति में, हर तीन बॉक्स में लकड़ी का टुकड़ा या एक लट्ठा रखें।
    • मधुमक्खी के नेस्ट या मधुमक्खी के छत्ते के ऊपर 1 ब्लॉक साफ करें ताकि धुआं उस तक पहुंच सके।
    • सीधे मधुमक्खी के नेस्ट या छत्ते के नीचे 1 ब्लॉक खोदें।
    • आपके द्वारा खोदे गए छेद में कैंपफायर रखें। कैंपफायर अपने आप जल उठेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मधुमक्खियों की रक्षा करें:
    ठीक वास्तविक दुनिया की तरह ही, मधुमक्खियां माइनक्राफ्ट पारिस्थितिकी तंत्र (Minecraft ecosystem) के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।[२] बशर्ते क्षेत्र में मधुमक्खियां सुरक्षित रहती हैं, तब तक आप हर बार शहद के लेवल के 5 पर पहुँचने पर, आप मधुमक्खी के घोंसले या मधुमक्खी के छत्ते से हनीकॉम्ब इकट्ठा करना जारी रख सकते हैं। अगर आप मधुमक्खियों को परेशान किए बिना हनीकॉम्ब को इकट्ठा करना चाहते हैं, तो यहाँ पर कुछ चीजें दी गई हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं:
    • Java Edition में, कैंपफायर के ऊपर एक कार्पेट रखें; धुआँ कार्पेट पर से होकर जाएगा, लेकिन मधुमक्खियां सुरक्षित रहेंगी।
    • Bedrock Edition (Windows 10, कंसोल बगैरह) में, कार्पेट का इस्तेमाल न करें; बल्कि इसके बजाय, मधुमक्खी के छत्ते के नीचे छेद में कैंपफायर रखें और छेद के चारों ओर एक बाड़ लगा दें। छत्ते की कटाई के बाद आपको कैंपफायर को बुझा देना चाहिए (यदि आप Minecraft के दूसरे संस्करण का उपयोग कर रहे हैं तो इसकी जरूरत नहीं होगी)—आप कैंपफायर पर पानी का ब्लॉक रखकर ऐसा कर सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 3 हनीकॉम्ब को...
    3 हनीकॉम्ब को कलेक्ट करने के लिए कैंची का इस्तेमाल करें: जब नेस्ट या छत्ता शहद के लेवल 5 पर पहुँच जाए, तब हनीकॉम्ब कटाई के लिए रेडी हो जाता है। जब आपको शहद ओवरफ़्लो होते दिखना शुरू हो जाए, तब आप समझ जाएंगे कि नेस्ट या छत्ता अब तैयार है। अब जैसे कि धुआँ मधुमक्खियों को शांत कर रहा है, तो हॉटबार में कैंची लें, फिर हनीकॉम्ब की कटाई के लिए उसका इस्तेमाल करे:
    • Java, Windows 10, और Education Edition: नेस्ट को क्लिक और होल्ड करें।
    • Pocket Edition: नेस्ट को टेप और होल्ड करें।
    • Xbox One: RT दबाएँ और दबाए रखें।
    • PS4: R2 दबाएँ और दबाए रखें।
    • Nintendo Switch: ZR दबाएँ और दबाए रखें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 एक बार फिर...
    एक बार फिर से शहद भर जाने के बाद मधुमक्खी के छत्ते या नेस्ट में लौट आएं: जब तक क्षेत्र में मधुमक्खियां घूम रही हैं तब तक आप मधुमक्खी के छत्ते या मधुमक्खी के छत्ते से मधुकोश की कटाई जारी रख सकते हैं।
    • अगर आप Bedrock Edition खेल रहे हैं, तो कैंपफायर को बुझाना न भूलें। बाद में आप धधकते तीर से शूट करके, इस पर एक पत्थर या स्टील से निशाना बनाकर या फिर उस पर आग लगाने वाली वस्तु से मारकर फिर से जला सकते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 2:

मधुकोश का इस्तेमाल (Uses for Honeycomb)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मोमबत्ती बनाएँ:
    आप 1 तार को 1 मधुकोश से जोड़कर एक मोमबत्ती बना सकते हैं, जो बाद में एक सुंदर और रमणीय प्रकाश स्रोत बन जाता है।
    • 3 x 3 क्राफ्टिंग टेबल खोलें।
    • पहली पंक्ति के दूसरे बॉक्स में एक धागा रखें।
    • दूसरी पंक्ति के दूसरे बॉक्स में एक हनीकॉम्ब रखें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपना स्वयं का छत्ता (beehive) बनाएँ:
    अगर आप मधुमक्खियों को पालना चाहते हैं, तो आप 3 हनीकॉम्ब और 6 लकड़ी के तख्तों को जोड़कर फूलों से भरे क्षेत्र में मधुमक्खी का छत्ता बना सकते हैं। एक बार मधुमक्खी का छत्ता तैयार हो जाए, तो आप मधुमक्खियों को लाने की कोशिश करके और घर में आने के लिए लालच देकर मधुमक्खी को इकट्ठा कर सकते हैं। मधुमक्खी का घर बनाने के लिए:
    • 3 x 3 क्राफ्टिंग टेबल खोलें।
    • क्राफ्टिंग ग्रिड की पहली पंक्ति को लकड़ी के 3 तख्तों से भरें।
    • दूसरी पंक्ति को 3 हनीकॉम्ब से भरें।
    • तीसरी पंक्ति को किसी भी 3 लकड़ी के तख्तों से भरें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐसा तांबा बनाएं जिसमें जंग न लगे:
    मधुकोश को तांबे के एक ब्लॉक के साथ मिलाने से एक वेक्स किया तांबे का ब्लॉक (waxed copper) बनता है जो समय के साथ हरा नहीं होता है। इसे इस प्रकार बनाएं::
    • 3 x 3 क्राफ्टिंग टेबल खोलें।
    • ग्रिड पर पहले बॉक्स में एक कॉपर ब्लॉक रखें।
    • पहली पंक्ति में, दूसरे बॉक्स में एक हनीकॉम्ब रखें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बिल्डिंग के लिए हनीकॉम्ब ब्लॉक बनाएँ:
    हनीकॉम्ब ब्लॉक सिम्पल, सजाने वाले ब्लॉक होते हैं, जिन्हें आप माइनक्राफ्ट में चीजों को बनाने के लिए यूज कर सकते हैं।[३] हनीकॉम्ब ब्लॉक बनाने के लिए आपको केवल 4 हनीकॉम्ब की जरूरत पड़ेगी:
    • 3 x 3 क्राफ्टिंग टेबल खोलें।
    • पहली पंक्ति में, पहले बॉक्स में एक हनीकॉम्ब रखें और दूसरे को दूसरे बॉक्स में रखें।
    • दूसरी पंक्ति में, पहले बॉक्स में एक हनीकॉम्ब रखें और दूसरे को दूसरे बॉक्स में रखें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,०१८ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,०१८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?