कैसे लड़कियों को आकर्षित करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आपके आसपास ऐसी ना जाने कितनी ही लडकियाँ मौजूद हैं, जो ना सिर्फ अच्छी दिखती हैं, बल्कि काफी आकर्षक भी होती हैं। उनके सामने किस तरह का बर्ताव करना है और उन से किस तरह से पेश आना है, ये भी काफी जरूरी होता है। आप अगर लड़कियों को आपकी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको ना सिर्फ आपके लुक्स की तरफ ध्यान देना होगा, बल्कि आपकी बातों के साथ-साथ आपके बर्ताव पर भी ध्यान देना होगा।

विधि 1
विधि 1 का 2:

उसे खुश करना (Making Her Happy)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसे जानने की कोशिश करें:
    उससे बात करें, और उनकी बातों को भी सुनें। उसकी फैमिली, उसके बचपन और उसके धर्म और उसकी राजनीतिक रूचि के बारे में जानने की कोशिश करें, साथ ही उसकी पसंद, नापसंद के बारे में जानें। उसके जवाबों की आलोचना या मज़ाक ना करें: ये उसकी सोच है, आपकी नहीं! उसके विचारों का, उसकी राय का और उसके विश्वास का सम्मान करें। लड़कियों को, उनके साथ में एक इंसान की तरह ही बर्ताव करना अच्छा लगता है, तो आप भी उसके साथ में समान लोगों की तरह व्यवहार करें। अगर आप किसी लड़की की नजरों में खुद को आकर्षक दर्शाना चाहते हैं, तो बाकी के लोगों की ही तरह उसकी भी इज्जत करना एक अच्छी शुरुआत हो सकती है।
    • उदाहरण के लिए, उससे, उसकी पसंदीदा हॉबी के बारे में जानें और फिर उससे पूछें, कि आखिर कैसे उसने इस हॉबी को चुना। ये उससे बात करने का, उसके बचपन के बारे में जानने का और उसके और उसकी फैमिली के बारे में जानने का एक अच्छा तरीका है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आप दोनों के...
    आप दोनों के बीच में मेल खाती चीजों के बारे में जानें: जैसे कि उसे भी गिटार बजाना पसंद है….आपको भी गिटार पसंद है….वाह! अब आपके पास में बात करने के लिए कुछ तो है! उससे पूछें कि उसे किस तरह के म्यूजिक में दिलचस्पी है, वो किस तरह की फिल्में देखना पसंद करती है और यह जानें कि वह अपने खाली समय में क्या करना पसंद करती है। अगर रूचियों में आपको कोई समानता नज़र आए, तो ये एक-दूसरे को जानने का और बीच में एक रिश्ता बनाने का एक अच्छा तरीका है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसके एक अच्छे फ्रेंड बनें:
    अगर हम आपको गारंटी देते, कि आपको फ्रेंड-जोन नहीं किया जाएगा, तो हम झूठ बोल रहे होंगे। लेकिन किसी भी लड़के के साथ फ्रेंड बनकर आप उसे दिखा सकते हैं, कि आप कितने अच्छे इंसान हैं, जो कि उसे आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है। उसे महसूस कराएँ कि आपके साथ रहने से उसको कितनी ख़ुशी मिलेगी और इससे दुगनी खुशी आपको उनके साथ में रहने से मिलेगी।
    • मुश्किल भरे समय में उसके साथ खडे रहें, मदद से उसका ध्यान परेशानी के ऊपर से हट जाएगा, उसे जब भी आपकी जरूरत हो तब उसके पास रहें और जब वो बात करे, तब उनकी बातों को सुनें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 असामान्य बर्ताव ना करें:
    उसकी तरफ घूरे नहीं और ना ही उसकी आँखों में देखें। बिना किसी बात के उनके आसपास ना मंडराएं। उसकी बॉडी के किसी एक अंग या भाग को….घूर-घूरकर (भले ही आपको कितना भी इच्छा हो) ना देखें। बिना लड़की की अनुमती के और जब तक कि आप उसे अच्छी तरह से नहीं जान लेते, उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश ना करें और गलती से भी पिक अप लाइनों का इस्तेमाल ना करें। आपका ऐसा बर्ताव देखकर वो डर जाएगी और इसकी वजह से, उसकी नजरों में आप का आकर्षण भी कम हो जाएगा।
विधि 2
विधि 2 का 2:

एक अद्भुत व्यक्ति बनें (Being Awesome)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने आत्म सम्मान...
    अपने आत्म सम्मान को और अपने आत्मविश्वास को बढाएं: आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान दोनों ही बड़े आकर्षक गुण हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं, जिन्हें अपने आप पर और अपने काम पर विश्वास हो। कुछ ऐसे काम करें, जिससे आपका आत्म-विश्वास बढ़ता हो, जैसे कि वालंटियर करें, एक नई स्किल सीख लें या फिर ट्रेवल करें।
    • आप चाहें तो होम्स फॉर ह्यूमैनिटी (Homes for Humanity) जैसे ऑर्गेनाइजेशन को वालंटियर करके भी अपने आत्मविश्वास को बढा सकते हैं। ये इस तरह के काम करके आप अपने आपको और साथ ही दूसरों के सामने ये साबित कर सकेंगे कि आप भी कुछ कर सकते हैं और बदलाव ला सकते हैं।
    • आप चाहें तो एक नई स्किल को सीखकर, जैसे एक दूसरी भाषा सीखकर भी अपने आत्मविश्वास में इजाफा कर सकते हैं। इन्हें सीखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, ये तो आप बस किसी ऑनलाइन साईट की मदद से और काफी आसानी से व मुफ्त में भी कर सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी तुलना दूसरों से कभी ना करें:
    अपने आप की तुलना करके, आपको कुछ बेहतर महसूस नहीं होने वाला है। आप अगर कभी किसी के जैसे बनना भी चाहेंगे, तो वो सिर्फ आप ही होंगे, जिसके जैसे आप बन सकते हैं! सारी दुनिया को दिखा दें, कि आप कितने अच्छे हैं और किसी और की तरह बनने का ख्याल अपने दिमाग से निकाल दें।
    • अपने अलावा किसी और की तरह बनने की कोशिश ना करें। लड़कियां आपके इस बनावटी और झूठे व्यवहार पर ध्यान तो देंगी, लेकिन इसे पसंद नहीं करेंगी। आपके एक अच्छे और सभ्य परिवार में जन्म लेने के बाबजूद, किसी गिरोह के गुंडे की तरह नकल करना? ये दिखावा है। वो तो इसे फ़ौरन ही पहचान लेगी। ऐसा करने के बजाय आप जैसे हैं वैसे ही बने रहें और अपने आप से खुश रहें। लड़कियों को आपका यही गुण बहुत आकर्षित करेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपना और अपने लुक्स का पूरा ख्याल रखें:
    अपनी पर्सनल साफ-सफाई को और अपने वार्डरॉब की सफाई को नजरअंदाज ना करें। आप अगर अपने ही शरीर का अच्छी तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, तो फिर लडकियाँ आपको क्यों पसंद करेंगी? स्वयं को साफ सुथरा रखें और अच्छे कपड़े पहने। अगर आप खुद को पसंद करेंगे, अपना ख्याल रखेंगे तभी लड़कियां आपकी ओर आकर्षित होंगी। अपने बालों और शरीर को हर रोज धोयें, डिओडोरेंट लगाएं और साफ-सुथरे और बिना दाग-धब्बों वाले कपड़े पहनें, और साथ ही अपने दांतों को भी साफ रखें।
    • आपको हर रोज एक नामी ब्रांड के कपड़े ही पहनने की जरूरत नहीं है। लड़कियां कपड़ों के ब्रांड़ पर और आपकी टी-शर्ट पर क्या लिखा है, पर ज्यादा गौर नहीं करती हैं, बल्कि वो तो सिर्फ आपके सही फिट आने वाले कपड़े और आप पर खिलने वाले रंगों पर ही ध्यान देती हैं।
    • एकदम से इसकी अति भी ना कर दें। आपके बालों पर कोई एक जेल अच्छा तो लग सकता है, लेकिन इसे ध्यान से इस्तेमाल करें, ऐसा ना लगे कि आपके बाल एकदम कड़क हो गये हैं, आप तो जानते ही होंगे?
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मिलनसार रहें:
    लड़कियों से कभी भी गुस्से से, उदास मन से या परेशानी में बात ना करें। अगर बात करते वक्त उसे आपकी बातें बेतुकी या पागलों भरी लगेगी तो वो आपसे क्यों बात करना चाहेगी, इसके बाद भी वो आपको क्यों डेट करेगी? लड़कियों से मुस्कुराते हुए व प्यार से बात करें, इस तरह उन्हें आपसे बात करने में हिचकिचाहट महसूस नहीं होगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 एक अमेजिंग इंसान बनें:
    लड़कियां जैसे इंसान को डेट करना पसंद करती हैं, आप भी वैसे ही बन जाएँ। आपको लड़कियों के सामने स्मार्ट बनने की जरूरत नहीं है, लेकिन अपने ज्ञानी और जिज्ञासु गुणों को दर्शाने की कोशिश जरुर करें। एक ऐसे विनम्र इंसान बनने की कोशिश करें, जो अपने आसपास मौजूद लोगों की लाइफ को सुधारना चाहता है। अपनी लाइफ के लिए भी कुछ करें। ये हिस्सा काफी जरूरी होता है। आगे बढ़ें और अपनी जिंदगी को हर पल बेहतर बनाने का फैसला करें।
    • आप जिन विषयों में रूचि रखते हैं उनसे जुडी किताबों को पढ़कर अपनी जानकारी को और भी बढ़ा लें। क्या आप जानते हैं कि तलवार जैसे हथियारों के विकास से जुडी कई किताबें उपलब्ध हैं? या डायनासोर अपने शिकार को कैसे मारते थे, के विषय से संबंधित कई किताबें बाज़ार में उपलब्ध हैं? ऐसी किताबों को पढ़कर अपने ज्ञान को बढाएं।
    • अपने सपनों के बारे में सोचें। आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं? आपका सबसे बड़ा जुनून क्या है? अपने जुनून को लड़कियों के सामने पेश करना भी काफी आकर्षिक होता है: आपकी बातें सुनकर लड़कियां सोचेंगी कि आप उनसे भी उतना ही प्यार करेंगे जितना आप अपने जुनून...फुटबॉल या जो भी आपका सपना है, से करते हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 संवेदनशील और मजाकिया बनें:
    उसकी मदद करने की और हमेशा उसे खुश रखने की कोशिश करें। उसकी एक मुस्कान उसके पूरे दिन को बेहतर बना सकती है। उसके सामने हमेशा कूल बनने की और उसके आसपास रहते हुए हर वक्त अपने फ्रेंड्स से बात करने की कोशिश ना करें। कुछ वक्त उसके साथ अकेले बिताने के लिए निकालें और उसके साथ काफी विनम्रता से बात करें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 स्कूल/कॉलेज में अच्छा प्रदर्शन करें:
    आपको हमेशा सबसे अच्छे ग्रेड्स लाने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन जहाँ तक हो सके, आपको "A" और "B" के बीच में ग्रेड लेकर आना चाहिए। अच्छी ग्रेड्स पायें, लेकिन इसकी वजह से अहंकारी भी ना बन जाएँ। अगर उसे किसी असाइनमेंट को पूरा कर पाने में कठिनाई हो रही है या फिर किसी टेस्ट के लिए तैयारी कर पाने में कुछ परेशानी है, तो उसकी मदद कर दें। हालाँकि अगर वो कहती हैं, कि उसे आपकी मदद की जरूरत नहीं है, तो इसे दिल पे लेने की जरूरत नहीं है।
    • हमेशा व्यवस्थित रहना भी काफी जरूरी होता है। आपको हमेशा उसके सामने अव्यवस्थित और किसी चीज़ को ढूंढते रहते हुए नहीं नजर आना चाहिए। बहुत सारी लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं, जो व्यवस्थित होने के साथ ही अपना असाइनमेंट समय पर पूरा करते हैं।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 किसी स्पोर्ट में शामिल हो जाएँ:
    इस तरह से ना सिर्फ काफी सारी, खासतौर पर चीयरलीडर्स और स्पोर्ट्स खेलने वाली और भी लडकियाँ आपकी तरफ आकर्षित होंगी, बल्कि इससे आपके कोंफिड़ेंस में भी बढ़त होगी। लड़कियों को ऐसे ल;लड़के अच्छे लगते हैं, जो एथलिट होने के साथ-साथ शेप में भी हों। किसी स्पोर्ट्स में अपना हाँथ आजमाएँ और अपने कॉलेज की टीम में शामिल हो जाएँ।

सलाह

  • इस बात को समझें, कि "आकर्षण" रिश्ते का सिर्फ एक हिस्सा है।
  • लड़कियों को वही लड़के पसंद आते हैं जो उन्हें समझते हैं, रिश्ते में एक दूसरे की बात सुनना बहुत जरूरी है।
  • उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करें, ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास बढता है।
  • उन्हें समझने की कोशिश करें, इस तरह उनसे बातचीत करने में आसानी होगी।
  • हमेशा उनके साथ अच्छा व नम्र स्वभाव रखें तथा उनके विचारों का व उनके भावनाओं का सम्मान करें।
  • लड़की से बात करते वक्त अपना ध्यान मोबाइल में या किसी को मैसेज करने में ना लगाएं। बल्कि अपना पूरा का पूरा 100% ध्यान उसी की तरफ रहने दें और आप केवल उनसे बातचीत करें।
  • हँसी मज़ाक करके माहौल को खुशनुमा बनाना केवल तभी काफी मजेदार होता है, जब आपको मालूम हो कि किस बात का मजाक करना है, तो जरा सा सावधान रहें किसी भी बात को बहुत ज्यादा भी ना खींचें। कुछ लड़कियों को मज़ाक अच्छा लगता है! लेकिन जरा ख्याल रहे कि आप मजाक में भी किसी तरह की डबल-मीनिंग और भद्दी बातें करके, अपनी सीमाओं को पार ना करने पायें।
  • हमेशा ही उसे खुश करने की कोशिश करें।
  • उसकी भावनाओं और विचारों का सम्मान करें।
  • ना सिर्फ उसके लिए, बल्कि हर किसी के लिए, एक जेंटलमैन बनना कभी ना भूलें।

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 144 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २,८२,४७० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: सामाजिक रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,८२,४७० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?