कैसे अपने पसंदीदा लड़के के सामने पेश आएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप जिस लड़के को पसंद करते हैं, उसके आसपास खुद को शांत रखना आपको असंभव प्रतीत हो सकता है। जैसे ही आप उसे देखते हैं, आपको पसीना आना शुरू हो सकता है, आपके पैर ढीले पड़ने लगते हैं और आप एक पांच साल के बच्चे की तरह बड़बड़ाना शुरू कर देते हैं- या कुछ इससे भी बुरा, आप खुद को अपने पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर पूह-बियर जैसा व्यवहार करता हुआ महसूसू कर सकते हैं, क्योंकि आप उस अजीब सन्नाटे को बर्दाश्त नहीं कर सकते। चिंता ना करें – आप का अपने क्रश के आसपास होने पर इस तरह से महसूस करना पूरी तरह से स्वाभाविक है। शांत हो जाएं, खुद को फिर से संगठित करें, और बस ध्यान रखें कि वो भी आपकी ही तरह नर्वस है, और आप स्वाभाविक रूप से व्यवहार करना शुरु कर देंगें और कुछ ही समय में उसे प्रभावित करने में सक्षम हो जाएगें।

विधि 1
विधि 1 का 2:

उसका ध्यान खींचें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नजरों से संपर्क करें:
    आकस्मिक झलकें ही रखें, नहीं तो वह परेशान हो सकता है। जब वह आपकी आंखों में देखता है, प्यारी सी मुस्कान दें और आप जो कर रहे थे वापस करना शुरू कर दें। अगर आप बैठकर पूरे दिन उसे घूरेंगें, तो वह समझेगा कि आप जुनूनी हैं। जब आप उससे बात करते हैं, तो बजाय जमीन पर घूरने के उसकी नजरों में देखने के लिए आश्वस्त रहें, और जिस तरह आप अपने आप को संभालते हैं उससे वह प्रभावित हो जाएगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चेंज के लिए उससे पूछें:
    सौ रूपये का चेंज मांगें। या टाइम पूछें, जैसे कि आप किसी क्लास या मूवी के लिए लेट हो रहे हैं। या उससे किसी छात्र कार्यालय को चला रहे लोगों के बारे में पूछें। कुछ सिंपल पूछें, कोई बड़ी बात नहीं।
    • जब आप उससे बात कर रहे हैं तो बातचीत के दौरान थोड़े-थोड़े समय में उससे नजरे हटाना ठीक है। पूरी बातचीत के दौरान उसकी आँखों में घूरना थोड़ा ज्यादा हो सकता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसके दोस्तों को आपको नोटिस करने दें:
    इसका मतलब यह नहीं कि उसके दोस्तों के साथ जबरन फ्लर्टिंग करें जब तक वो आपको नेटिस करने पर मजबूर ना हो जाएं। इसका मतलब कि आप उसके दोस्तों के आसपास शांत और मजेदार बनें, और उन्हें थोड़ा सा जानने का प्रयास करें। अन्य लोगों के साथ थोड़ी सी फ्लर्टिंग करना ठीक है और इससे आपके क्रश के पैर जमीन पर रहेंगें, लेकिन अगर आप अति करते हैं, तो वह आपके बारे में गलत धारणा बना सकता है। इसके बजाय, दयालु और रुचिकर बनें, उसके मित्रों से उनके पसंदीदा खेल या सप्ताहांत योजनाओं के बारे में पूछें और सिर्फ शांत रहने की कोशिश करें बजाय यह दिखाने के कि आप उसके दोस्त को पसंद करती हैं।
    • अगर उसके दोस्त आपको नोटिस करते हैं और आपको पसंद करते हैं, तो वे आपके क्रश के सामने यह बात करेंगे और इससे वो आपको और अधिक नोटिस करेगा।
    • अगर आप उसके दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं, तो वे पार्टियों के लिए आपको बाहर आमंत्रित कर सकते हैं, और इससे आपकी क्रश के साथ घूमने की संभावना बढ़ जाएगी।
    • वह आपको पसंद करता है या नहीं, यह पूछने के लिए दोस्तों को भेजने से बचें। उसे लगेगा कि आप उसे एक रिश्ते में बंधने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। उसे यह सीधे सीधे पता चल जाएगा और उसे यह अच्छा नहीं लगेगा। यहाँ तक कि दोस्तों से यह पूछना कि उसकी जिंदगी कैसी चल रही है, इससे उसे मूल रूप से यह पता चल जाएगा कि आपको उस पर क्रश है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसे यह देखने...
    उसे यह देखने दें कि आप एक बढ़िया समय बिता रहे हैं: अगर वह आपके आसपास है, लेकिन आपसे बात नहीं कर रहा है, तो दुखी या बोर होते हुए अपना काम ना करें और उसे आपसे बात शुरू करने के लिए इंतजार करें। इसके बजाय, आप के आसपास के लोगों के साथ मजे करें, हंसे, मज़ेदार कहानियाँ सुनाएँ, और इधर-उधर देखने के बजाय अपना काम करें और एक ऐसे इंसान बने जिसके साथ अन्य लोग अपना समय बिताना चाहें। उसे आप के पास आने दें और बात शुरू करने दें, चूंकि अन्य लोग आपकी उपस्थिति का आनंद ले रहे हैं।
    • अगर आप ज्यादा डिमांड वाली और लोगों से घिरी हुई लगेगीं, तो वह दूर नहीं जाएगा; इसकी बजाय, वह आपको और भी अच्छे से जानना चाहेगा।
    • लड़के मजाकिया लड़कियों के साथ रहना पसंद करते हैं। उसे आपको मजे करते हुए देखने दें, ना कि अपने फोन पर मज़े करने के लिए कुछ ढ़ूंढते हुए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 जो आप के...
    जो आप के व्यक्तित्व में नहीं हैं वैसा कोई कार्य न करें: अगर आप क्रश से बात कर रहे हैं, तो सबसे अच्छी चीज जो आप कर सकते हैं चाहे वह बकवास ही क्यों ना लगे, अपने व्यक्तित्व में रह कर करें। सब के बावजूद, आप यही चाहते हैं कि वह आप को पसंद करें, है ना, ना कि आपकी दृष्टि के हिसाब से जो सही व्यक्ति हो उसे? आपको उसे एक बार में अपने बारे में सब कुछ नहीं बताना है, बस आप आम तौर पर अपने दोस्तों के साथ जिस तरह से, कम परिचित की तरह रहते हैं बस वैसा रहें। आप पहली बार में, शर्म महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप जितना अधिक उससे बात करेंगे, उतने अधिक आरामदायक होते चले जाएंगें।
    • आपको लगेगा लड़के सिर्फ क्यूट और शांत लड़कियों को पसंद करते हैं जो मुस्कुराकर उनके बाल चेहरे से हटाती हैं, या लड़कियां जो पूरे समय चापलूसी करती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। पुरुषो को स्वतंत्र महिलाएं अधिक आकर्षित लगती हैं, जो खुद से प्यार करती हैं और सबके साथ सुखद महसूस करती हैं, और वे इसे सिर्फ दिखाने के लिए नहीं करतीं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 बकवास करने से बचें:
    आप सोचते होंगे, गपशप करने या आपके जानकार लोगों के बारे में भयानक बातें कहने से आपके क्रश को आप एक दिलचस्प व्यक्ति लगेंगें, जबकि वास्तव में गपशप के समय आपके क्रश को आप पर अस्थायी रूप से दिलचस्पी हो सकती है, वह सोच सकता है कि आप एक तुच्छ व्यक्ति है जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। कोई भी पुरुष एक ऐसी लड़की के साथ नहीं रहना चाहता, जो हमेशा बकवास बातें करें क्योंकि आप उसे ड्रामेबाज लगेगें और कोई भी लड़का किसी ड्रामेबाज के साथ नहीं रहना चाहेगा, विशेष रूप से गर्ल ड्रामेबाज के साथ।
    • इसके बजाय सकारात्मक बातें करें। आप अपनी नकारात्मक ऊर्जा महसूस कराने के बजाय, अपने क्रश को आपके साथ रहने पर एक मजेदार और सुखद अनुभव कराना चाहेगें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 ईर्ष्या नहीं करें:
    यह सबसे बुरी चीज है जो आप एक लड़की के रूप में एक पुरुष को आकर्षित करने के लिए कर सकते है। अगर आप उसे अन्य लड़कियों के साथ बाहर घूमते हुए देखते हैं, तो उससे ना पूछे कि क्या वह उन्हें पसंद करता है, या उन लड़कियों को बेवकूफ, बदसूरत या मोटा नहीं कहें। इससे आप सिर्फ हास्यास्पद रूप से असुरक्षित और अत्यधिक ईर्ष्यालु लगेंगे। अगर आप अपने क्रश के साथ डेटिंग शुरू करने से पहले ही एक ईर्ष्यालु व्यक्ति की तरह लग रही हैं, तो वह पहले से ही भविष्य में आपकी एक अविश्वसनीय रूप से ईर्ष्यालु प्रेमिका के रूप में कल्पना करेगा।
    • अगर आप दोनों की जानकार कोई लड़की आती है, तो उस महिला को बधाई दें। उसे लगेगा कि आप खुद से इतना प्यार करती हैं, कि आपको अन्य महिलाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत महसूस नहीं होती है।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 उसके शौक के बारे में उससे पूछें:
    समझें: लड़कों को अपने बारे में बात करना पसंद होता है। कौन नहीं करना चाहेगा? अगर आप अपने क्रश के साथ घूमने का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको दिखाना होगा कि आप उसकी परवाह करती हैं, वो भी उसकी चापलूसी किए बिना या अजीब तरह से उसके बाइसेप्स दबाएं बिना। इसके बजाय, उसके पसंदीदा खेल के बारे में उससे पूछें या अगर वह किसी स्कूल की टीम में है, तो उसके खेल के बारे में पूछें। उसके पसंदीदा बैंड, पसंदीदा टीवी शो, या पसंदीदा भोजन के प्रकार के बारे में बात करें। आप निश्चित रूप से, अपने बारे में भी बातें साझा कर सकते हैं; और ध्यान रखें उसे ऐसा महसूस नहीं कराएं कि उसकी पूछताछ की जा रही है, सिर्फ ऐसे पेश आएं कि आप उन्हें जानना चाहते हैं।
    • कुछ लड़के शर्मीले होते हैं और खुद के बारे में इतनी बात करना पसंद नहीं करते। अगर आपको ऐसा लगता है, तो आप विषय को बदल दें और कोई ऐसी बात करें जो आप दोनों कर सकें, जैसे कि सप्ताहांत की योजनाओं के बारे में बात करें।
विधि 2
विधि 2 का 2:

उसका ध्यान बनाएं रखें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 हर किसी के साथ अच्छे बनें:
    यह बहुत सिंपल है, लेकिन बहुत प्रभावी है। उसके साथ और अन्य लोगों के साथ भी अच्छे रहें। उसे लगेगा कि आप एक बहुत सुखद व्यक्ति हैं। अगर आप दूसरों के साथ कठोर और मतलबी हैं, लेकिन उसके साथ अच्छे हैं, तो इससे आप बहुत आगे नहीं जा पाएंगें। एक समय में बहुत अच्छे बनकर और दूसरे समय में अभिमानी बनकर, आप फेक लगेगें। दिमाग से खेल खेलने से आप मूडी और उच्च रखरखाव वाले बन जाएगें।
    • अगर वह आपके साथ डेटिंग के बारे में सोच रहा है, तो उसे यह आसान लगेगा क्योंकि वह देखेगा कि आप हर किसी के साथ घुल-मिल जाते हैं। कोई भी पुरुष ऐसी लड़की के साथ डेट नहीं करना चाहेगा, जो हर किसी के साथ लड़ाई करती हो या मतलबी हो।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 फ्लर्ट करें:
    कुछ लोगों में, फ्लर्टिंग स्वाभाविक रूप से होती है। यदि ऐसा है, तो यह करें। यदि नहीं है, तो आँखों से संपर्क बनाकर मुस्कुराएं और थोड़ी सी बातचीत करके उसे दिखाएँ कि आप रुचि रखते हैं। उसे अपनी रूचि जताने के लिए आप अपना शरीर उसकी तरफ घुमा सकते हैं ना कि दूसरी तरफ और बातचीत करते समय उसे हल्के से छू भी सकते हैं। अगर आप अभी उसे जानना शुरू कर रहे हैं, तो आप उसे थोड़ा तंग भी कर सकते हैं, वह अच्छी तरह से जवाब देंगा।
    • फ्लर्टिंग करने का एक और तरीका थोड़ा सा चंचल होना है। आपको हमेशा गंभीरता से बात करने की जरूरत नहीं है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसकी तारीफ करें:
    निचली स्तर की, सरल तारीफें बढ़िया होती हैं। अगर आपको उसके बारे में कोई सिंपल चीज मिलती है, जिससे आप उसकी तारीफ कर सकते हैं, तो करें। उसके रूप का कोई सुंदर हानिरहित पहलू या गुणवत्ता लें जो काबिले-तारीफ हो। आप ऐसे कह सकती हैं, "आप क्रिकेट में इतना अच्छे है और साथ में स्कूल में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, यह वाकई लाजजबाव है।" "मुझे तुम्हारा नया हेयर-कट बहुत पसंद आया।" आप इसे जितना व्यक्तिगत बना सकते हैं, बनाएं; ऐसा कुछ कह कर उसे असहज बनाने की कोई जरूरत नहीं है, कि "तुम उस शर्ट में बहुत हॉट लग रहे हो।" जब आप एक-दूसरे के साथ डेटिंग करें, उस समय के लिए ऐसी तारीफ छोड़ दें।
    • हर बातचीत में आप एक बार से अधिक उसकी तारीफ ना करें। अगर आप तारीफें करते रहेंगे, तो वह अभिभूत महसूस करेगा या आपको चापलूस समझेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 शारीरिक संपर्क बनाएं:
    अगर वह आपको चिढ़ा रहा है, तो उसे एक हल्का धक्का दें, या घुटने पर एक चंचल थपकी दें। ध्यान रखें कि वो सिर्फ मस्ती लगे। अगर ऐसा है कि आप ही उसे हमेशा छूते है, तो या तो उसे इसमें दिलचस्पी नहीं है या फिर उसे छुए जाने में शर्म आ रही है। अगर आप उसके बगल में खड़े या बैठे हैं, तो अपने घुटनों से छूने या कोहनी से रगड़ने को स्वाभाविक बनाने की कोशिश करें। देखें कि वह एक साधारण स्पर्श का जवाब कैसे देता है। हो सकता है कि उसे ये अच्छा लगे।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उससे बात करते समय उसका नाम लें:
    लोगों को उनका नाम सुनना अच्छा लगता है, तो आप जब उससे बात करें तब उसका उपयोग करें। आपको अपनी बातचीत के दौरान एक बार या दो बार से अधिक इसका उपयोग करने की जरूरत नहीं है; इतना उसे विशेष महसूस कराने के लिए पर्याप्त होगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 एक मजेदार वक्ता बनें:
    उसे मजेदार कहानियां सुनाएं कि आपने सप्ताहांत में क्या किया था। आपने खबर में क्या हास्यास्पद सुना उस बारे में बात करें। आपके डांस या पियानो बजाने के शौक पर चर्चा करें। बातचीत को बनाएं रखें और अपने नासमझ साइड को दिखाने और उसे अपने बकवास चुटकुलों पर हंसाने से डरें नहीं। बस मजेदार बनें, बात करने में गतिशील व्यक्ति बनें, और वह आपसे और अधिक बात करने के लिए वापस आएगा।
    • अगर बातचीत रूक जाती है और आपके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं हैं, तो कोई बात नहीं। मुस्कुराएं और फिर कोई भी बात करें भले ही यह कोई यादृच्छिक बात हो। एक छोटी सी चुप्पी के साथ असहज नहीं महसूस करें; अगर आप और आपका क्रश एक दूसरे के साथ कम्फर्टेवल हैं, तो बहुत जल्द आप दोनों चुप्पी साझा करने में भी सहज हो जाएंगें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 दिमाग शांत रखें:
    अगर आप असहज महसूस कर रहे हैं, तो भी आप जितना रह सकते हैं, शांत रहने की कोशिश करें। आप अपने क्रश के आसपास रहने पर भी नर्वस हुए बिना या बहुत ज्यादा बात किए बिना, उत्साहित और मजेदार बन सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप बहुत उत्तेजित हो रहे हैं, तो एक गहरी सांस लें और शांत हो जाएं। अगर आप को उसके चेहरे से दूर देखना पड़े तो देखें। अगर पूरी तरह से शांत होना आपके व्यक्तित्व में नहीं है, तो ऐसा करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसके आसपास रहने पर बहुत अधीर या उत्साहित दिखने से बचें, नहीं तो वह थोड़ा अभिभूत हो सकता है।
    • खुद को शांत रखना और आप परवाह नहीं करते ऐसा दिखाना, दोनों में अंतर है। वह अभी भी सोच सकता है कि आप उसका साथ दे रह हैं।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 उसके साथ साज़िश करें:
    एक बार आपको उसका खिंचाव मिल गया है, तो अब आप उसे अपनी तरफ आने का मौका दें। आप उसका ध्यान खींचें और उसे देखने दें कि आप ही वो लड़की हैं जिसे वो और बेहतर तरीके से जानना चाहता है। आप इसे थोड़ा रहस्यमय बनकर कर सकते हैं और अभी मेज पर अपने सारे पत्ते नहीं डालें; उसे आप के बारे में और अधिक जानने दें। जब आप उससे बात कर रही हैं, और एक बढ़िया बातचीत चल रही हैं तो बातों को गर्म होने देने का इंतजार करने के बजाय, गुड-बाय कहें; इससे वह आपसे फिर मिलना चाहेगा और बातचीत को जारी रखना चाहेगा।
    • अगर वह आपकी साजिश का शिकार हो गया है, तो वह आप के साथ और समय बिताना चाहेगा, यहां तक कि अकेले आपके साथ। अगर वह आपसे बाहर जाने का पूछता है, तो बहुत उत्साहित ना हो, लेकिन उसे दिखाएं कि आप खुश हैं।

सलाह

  • स्वच्छता पर ध्यान दें, और हमेशा आकर्षक दिखें: अपने दाँत ब्रश करें, अपने बालों को शैम्पू करें, अपने कपड़ों को दाग से बचाएँ।
  • सुनिश्चित करें आपकी सांसों से हमेशा अच्छी खुशबू आ रही है - अगर नहीं आ रही है तो थोड़ी मिन्टी गम चबाएं।
  • मुस्कुराएं। आत्मविश्वास से काम करें। सकारात्मक हाव-भाव रखें और आँखों के संपर्क का प्रयोग करें।
  • अपनी सुविधा क्षेत्र में पोशाक पहनें। अगर आप असहज महसूस करते हैं, तो लड़के नोटिस करते हैं।
  • स्वाभाविक रहें। अगर आप बाधाओं का सामना करते हैं, तो वह नोटिस करेगा और आपमें और अधिक विश्वास करेगा।
  • आँखों से संपर्क करना उसका ध्यान आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है; अगर आप में से कोई एक दूसरे को घूरता हुआ दिखता है, तो एक दूसरे को कुछ समय घूरने का प्रयास करें। नीचे देखें और उस पर अपनी आँखें झटकें। एक और चाल है, उसकी नजर को थामें, फिर जल्दी से कहीं दूर देखें और दोबारा धीरे धीरे वापस देखें।
  • मुख्य बातें याद रखें। जन्मदिन जैसी चीजों को याद रखें। उसे लगेगा आप वास्तव में उसकी परवाह करते हैं और यह भी समझ जाएगा कि आप रुचि रखते हैं।
  • जब आप उसके साथ हैं, तो भले ही उसके चुटकुलें मजाकिया नहीं हों, फिर भी उन पर हँस कर आप फ्लर्टिंग कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें अगर आप बहुत ज्यादा हंसेंगे यह उसका मूड ऑफ कर सकता है।
  • उसके दोस्त बनें। अगर वह आपको दोस्त के रूप में स्वीकार नहीं करता है, तो आपका रिश्ता अच्छी तरह से काम नहीं करेगा। सलाह दें और उसकी मदद करें।
  • हताश नहीं दिखें, बस सांस लें और रिलेक्स रहें। अगर आप उसके दोस्तों के साथ घूमते है, तो यह उससे बात करने का अच्छा मौका होगा।
  • अच्छे कपड़े पहनें ताकि उसे लगे कि आप अपने और अपने अच्छे की परवाह करते हैं।
  • उसका पीछा नहीं करें, नहीं तो वह तुम्हें एक पागल समझेगा। अच्छे मैनर्स सीखें।
  • अगर वह आपका नंबर पूछता है (और आप अभी उससे मिले हैं) तो उसे अपना सेलफोन नंबर दें। (कभी भी उसे अपने घर का फोन नंबर नहीं दें! आप नहीं चाहेंगे कि, आप घर पर हों ऐसा सोचकर वह गलती से आपके माता पिता को कॉल करे?)
  • अगर आप दोनों ज्यादा बात नहीं करते हैं, तो एक दूसरे को जानना शुरू करें। अपने पसंदीदा विषय पर बात करें जैसे वीडियो गेम और वह आप पर ध्यान देंगे।
  • सुनिश्चित करें अगर आप कर सकते हैं तो अच्छा स्मेल करें-मगर बहुत तेज स्मेल भी ना करें।
  • उसे जानने दें आप कैसे हैं। चैटिंग करें या अगर आपको अकेले शर्म महसूस होती है, तो अपने ग्रुप के साथ, उसके और उसके दोस्तों से जाकर मिलें।
  • अगर आप पहले से ही दोस्त हैं, लेकिन सबसे अच्छे दोस्त नहीं हैं, तो आप एक फिल्म के लिए उससे पूछें और अगर वे हाँ कहते हैं, तो उसके बगल में बैठें। अगर वह आप के आसपास हाथ डालने की कोशिश करता है, तो चिल्लाएं नहीं, इसका मतलब है कि वह तुम्हें पसंद करता है।
  • अगर आपको लगता है कि वह आपको पसंद करता है, तो पूछने से डरे नहीं! और अगर वो हाँ कहता है, या आपकी तारीफ करता है तो धन्यवाद कहें और उसकी भी तारीफ करें! लेकिन अभी नहीं बाद में, ताकि उसे नहीं लगे कि आप बहुत कोशिश कर रहे हैं।
  • धैर्य रखें। अगर आपने उससे बात नहीं की है, तो यह देखने का इंतजार करें कि वह पहला कदम उठाता है या नहीं।
  • मदद के लिए अपने दोस्तों से पूछें। इसका मतलब यह नहीं है कि वे उससे पूछेंगे कि वो आपको पसंद करता है या नहीं। इसका मतलब यह है कि जब वे उसके साथ हैं तब आपके बारे में थोड़ी बात कर सकते हैं या शायद आपको आपके क्रश के लिए थोड़ा और अधिक आकर्षक होने में मदद कर सकते हैं।
  • जब आप दोनों एक साथ चल रहे हैं तो अपने हाथ उस पर रगड़ें।
  • अगर आपका क्रश मतलबी है, तो उस पर क्रश करना बंद कर दें। अंदर से वह वास्तव में अशिष्ट, मतलबी और एक उपद्रवी हो सकता है। यदि आपकी आपके क्रश के दोस्तों के साथ दोस्ती है, तो उनसे उसके बारे में हर एक जानकारी पूछें। यह आपको एक बड़ा संकेत दे देगी।
  • अगर आप अभी भी डेट के लिए बहुत छोटे हैं, तो उसे लन्च में आप के साथ बैठने के लिए या अवकाश में उसके साथ खेलने के लिए पूछें।
  • अगर इस व्यक्ति के अतीत में बहुत से बुरे रिश्तें रहे हैं और आपको डर है कि वह आप के साथ भी ऐसा ही करेगा, तो इस रिश्ते को खत्म करना ही सबसे अच्छा होगा।
  • उसके डेस्क या लॉकर में एक नोट डालने की कोशिश करें। वह इसे देखेंगा और समझ जाएगा कि आप रुचि रखते हैं।
  • अजीब कार्य न करें, आप उसे अपने मोल्स नहीं दिखाएं और अनुचित कार्य नहीं करें।
  • कभी भी डेट के दौरान अपने फोन को नहीं घूरें! उसे लगेगा कि आप इसे अन्य दिनों की तरह ले रहे हैं, सिर्फ दोस्तों को मैसेज करने के लिए या वह यह भी सोच सकता है कि आप उसके वहां होने की परवाह नहीं करते!
  • अगर वह आपसे बाहर जाने के लिए पूछता है तो यह एक संकेत है कि वह आपको पसंद करता है। अगर वह एक समूह में जाना चाहता है, तो वह शायद इसे धीमी गति से ले जाना चाहता है या वह आपको पसंद नहीं करता।
  • जब आप उससे बात कर रही है, और एक बहुत गंभीर बातचीत चल रही है, तो उस समय बीच में वहां से ना जाएँ। यदि आपको जाना ही है, तो जब वह बात नहीं कर रहा है, तब विनम्रता से कहें कि आपको जाना होगा, मगर या तो मै मैसेज करूंगी या बाद में/जल्द ही तुमसे मिलूंगी।
  • खुद को व्यक्त करें, मजाकिया बनें, सामान्य रहें। उसका ध्यान खींचें। अजीब होने की कोशिश नहीं करें, इससे वे दूर चलें जाएंगें। उसका ध्यान खींचने के लिए, जो आपने नहीं किया है वह करें या जो वह पसंद करता है, करें इससे वो प्रभावित होंगें।
  • समझें कि कब आपको किसी पुरुष से बाहर जाने के लिए पूछना चाहिए। सबसे पहले आपको सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप उसे पसंद करते हैं और वह आप के लिए सही व्यक्ति है।
  • जब आप अपनी पसंद के आदमी के आसपास होते हैं, तो खुद को व्यक्त करें। अजीब तरह से पेश ना आएँ या ड्रामा क्वीन बनने की कोशिश ना करें, इससे कोई बेहोश भी हो सकता है।
  • आप उसे सीधे नहीं बताए कि आप उसे पसंद करते हैं। इस कारण वो डर सकते हैं और दूर जा सकते हैं।

चेतावनी

  • केवल उसे प्रभावित करने के लिए ज़्यादा मेकअप ना करें। एक बार फिर खुद को व्यक्त करें और आपको जो सही लगे पहनें।
  • अपनी बातचीत संतुलित रखें। केवल उसके बारे में या केवल अपने के बारे में बात नहीं करें।
  • जीवन में सब कुछ नाटक के रूप में नहीं करें। लड़के शांत और एकत्र इंसान को पसंद करते हैं। अजीब बात है, लेकिन अतिशयोक्तिपूर्ण नहीं है।
  • एक अलग व्यक्ति की तरह पेश न आएँ। आप चाहते है कि वो आपसे प्यार करें ना किसी दूसरे से।
  • उसका पीछा ना करें! पीछा करना अजीब लगता है। उसके साथ रहना और उसके आसपास रहना, दोनों एक सी बातें हैं। अगर बातचीत 30 सेकंड के लिए बंद हो जाती है, तो अपने आप को माफ करें। बात को उससे पहले खत्म करने की कोशिश करें, ऐसा करने से आप उसे जुनूनी नहीं लगेंगे और उसे लगेगा कि आपको दूसरे शौक भी हैं।
  • उसे पाने के लिए "बहुत मेहनत" नहीं करें। इससे उसे गलत मैसेज मिल सकता है और उसकी रुचि बढ़ने से रोक सकता है।
  • सुनिश्चित करें कि आपके मित्रों को वह एक अच्छा इंसान लगता है। यदि वे ऐसा नहीं कहते हैं, तो इससे आपको उसे पाने में मुसीबत हो सकती है और अधिक महत्वपूर्ण बात आपके दोस्तों के बीच यह झगड़े का कारण बन सकता है।
  • हर किसी से उसके बारे में बातें नहीं करें।
  • उसके चारों ओर बहुत ज्यादा नहीं घूमें! इससे उसे लगेगा कि आप उसका पीछा कर रहे हैं। आपका लक्ष्य उस लड़के को पाना है। अगर आप उससे दूर नहीं रहेंगे, तो वह आप से दूर चला जाएगा।
  • याद रखें, सभी लड़के अलग होते हैं। कुछ लड़कों को शारीरिक संपर्क भी पसंद नहीं होता!
  • अगर आप एक लड़के को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपने दोस्तों को कभी साथ नहीं ले जाएं!
  • कभी भी पागलों की तरह (या बहुत ज्यादा) नहीं हंसें। वह आपसे दूर जा सकता है ।
  • डेट के तुरंत बाद उसे फोन नहीं करें। एक या आधे दिन प्रतीक्षा करें, जब तक वह फोन करने के लिए आपको कहता नहीं है।
  • अगर उसकी कोई गर्लफेंड या एक्स-गर्लफेंड है, तो सावधान रहें। उस लड़की से दोस्ती करने की कोशिश करें, ताकि आप जब भी अपने क्रश से बात करें, हर बार वह आपको घूरे नहीं। अगर यह उसकी गर्ल-फ्रेंड है ना कि एक्स, तो उसके साथ ज्यादा फ्लर्टिंग ना करें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कपड़े, जिनमें आप अच्छा महसूस करें! वास्तविक रहें!
  • डिओड्रेन्ट
  • ताजा सांसें
  • स्वच्छ नाखून
  • स्वच्छ बाल
  • मित्रतापूर्ण रवैया
  • आत्मविश्वास

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Cristina Morara
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Cristina Morara. क्रिस्टीना मोरारा एक पेशेवर मैचमेकर, डेटिंग कोच, रिलेशनशिप एक्सपर्ट और Stellar Hitch Private Matchmaking की संस्थापक हैं, जो लॉस एंजिल्स में स्थित एक लक्ज़री मैचमेकिंग सेवा है जो देश भर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। एक पूर्व कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में, क्रिस्टीना अपने विशिष्ट वैश्विक नेटवर्क और विस्तृत, गर्मजोशीपूर्ण दृष्टिकोण के माध्यम से सही साथी खोजने में माहिर हैं। क्रिस्टीना ने विलनोवा विश्वविद्यालय से संचार और मनोविज्ञान में BA किया है। स्टेलर हिच को हफिंगटन पोस्ट, चेल्सी हैंडलर की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री, एबीसी न्यूज, द टुनाइट शो, वॉयज एलए और सेलिब्रिटी पर्सपेक्टिव में चित्रित किया गया है। यह आर्टिकल १३,३४१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: सामाजिक रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १३,३४१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?