कैसे पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

पिनव्हील (Pinwheels) काफी खूबसूरत डेकोरेशन और लगभग सभी उम्र के बच्चों को पसंद होते हैं। इन्हें पार्टी में अपने यार्ड को डेकोरेट करने के लिए यूज करें या फिर खुशी के साथ अपने बच्चों को इनके ब्राइट कलर्स को स्पिन करते हुए देखें। जैसे ही आप एक बेसिक पिनव्हील बना लेते हैं, फिर आप कुछ और स्पोक्स या छड़ के साथ में एक फ़ैन्सी पिनव्हील भी बना सकते हैं। आप चाहें तो डिस्क शेप पिनव्हील भी बना सकते हैं। ये घूमेगी नहीं, लेकिन ये एक वॉल डेकोरेशन या ओर्नामेंट के रूप में खूबसूरत दिखेगी।

विधि 1
विधि 1 का 3:

एक सिम्पल पिनव्हील बनाना (Making a Simple Pinwheel)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पेपर की एक स्क्वेर शीट के साथ में शुरुआत करें:
    आप चाहें तो अपनी पसंद के किसी भी साइज का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कुछ 6 इंच या 15 cm बड़ा इस काम के लिए अच्छी तरह से काम करेगा।[१] कुछ कलरफुल चुनें; डबल-साइडेड स्क्रेपबुकिंग पेपर अच्छी तरह से काम करेगा, क्योंकि इसमें दोनों साइड पर डिजाइन होती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    स्क्वेर के कॉर्नर से सेंटर की तरफ चार डाइगोनल लाइंस बनाएँ: पेपर पर एक रूलर रखें, ताकि ये टॉप लेफ्ट कॉर्नर से बॉटम राइट कॉर्नर तक जाए। एकदम परफेक्ट लाइन बनाने के लिए रूलर को एक गाइड की तरह यूज करें। टॉप राइट कॉर्नर और बॉटम लेफ्ट कॉर्नर के लिए इसी स्टेप को दोहराएँ।[२]
    • आप चाहें तो इसकी बजाय एक X बनाने के लिए पेपर को कॉर्नर से कॉर्नर तक भी फ़ोल्ड कर सकते हैं।[३]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    जब आप सेंटर से आधा से एक इंच (1.27 से 2.54 सेंटीमीटर) पर आ जाएँ, तब रुक जाएँ। पूरा सेंटर तक न काटें, नहीं तो आपका पिनव्हील अलग हो जाएगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    आपके पेपर पर अब छोटे, मोटे कोने रहेंगे और लंबे पतले कोने भी होंगे। सुनिश्चित करें कि आप केवल लंबे, स्किनी कोने को ही सेंटर की तरफ मोड़ रहे हैं। साथ ही, सुनिश्चित करें कि सारे कॉर्नर सेंटर में ही ओवर्लेप हो रहे हैं।[४]
    • पेपर को फ़ोल्ड न करें। आपको उसे घुमाए रखना है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सेंटर से एक पुश पिन लगाएँ:
    सुनिश्चित करें कि आप सभी चारों कोनों को कैच कर रहे हैं और पिन पेपर की मिडिल में से जा रही है। छेद को बढ़ाने या थोड़ा और चौड़ा करने के लिए पिन को पेपर में रोटेट करें।[५]
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    आपको 1 से 3 मोतियों की जरूरत पड़ेगी। सुनिश्चित करें कि ये सभी एक ही साइज और शेप की हैं। ये मोती पिनव्हील को डोवेल या डंडे से दूर रखेगा और उसे घूमने देगा।
    • प्लास्टिक पोनी बीड्स यूज न करें; क्योंकि ये बहुत बड़ी होती हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    डोवेल में एक पायलट होल (pilot hole) या शुरुआती छेद बनाएँ: एक थंबटेक या नुकीली चीज का इस्तेमाल करके टिप से लेकर नीचे तक एक करीब आधे इंच या 1.27 cm का छेद बनाएँ।[६] थंबटेक को तब तक अंदर दबाएँ, जब तक कि ये फंसा न रह जाए, फिर उस पर हथोड़ी से हल्का स्ट्राइक करें। पूरा होने पर उसे खींचकर बाहर निकाल लें।
    • डोवेल को पहले कुछ मिनट के लिए गुनगुने पानी में सोखें; ये उसे टूटने से रोकने में मदद करेगा।
  8. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    अगर पिन लूज है, तो उसे बाहर निकालें, छेद में ग्लू से कुछ मोती एड करें, फिर उसे फिर से वापस दबा दें। पिनव्हील को बार टेस्ट स्पिन करें, फिर अगर जरूरत लगे, तो पिन को थोड़ा और बाहर निकाल लें। अगर पुशपिन का भाग डोवेल के पीछे से बाहर निकला है, तो आपको पाइलर्स की मदद से उसे फ़ोल्ड करने की जरूरत पड़ेगी।
विधि 2
विधि 2 का 3:

एक फ़ैन्सी पिनव्हील बनाना (Making a Fancy Pinwheel)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पेपर से एक हेक्सागन शेप बनाएँ:
    आप जिस पेपर का यूज करना चाहते हैं, उस पर एक हेक्सागन शेप बनाएँ या प्रिंट करें। कैंची से या एक रूलर और तेज धार की ब्लेड से हेक्सागन शेप काटें।[७]
    • स्क्रेपबुकिंग पेपर खासतौर से इस काम के लिए काम करता है, खासतौर से वो अगर डबल-साइडेड टाइप का हो।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    सारे कोनों को जोड़ें, ताकि वो सभी सेंटर में मिलें: रूलर और एक पेंसिल का यूज करके हेक्सागन पर कोने से कोने तक लाइंस ट्रेस करें। जब आप ऐसा कर लेंगे, तब आपके पास सेंटर में अब एक * शेप होगा।[८]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    जब आप सेंटर से करीब एक तिहाई भाग पर पहुँच जाएँ, तब रुक जाएँ। लाइंस को पूरे बीच तक न काटें, नहीं तो हेक्सागन कटकर अलग हो जाएगा।[९]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    टॉप से शुरू करें और जब तक कि आप वापस उसी जगह न पहुँच जाएँ, जहां से आपने शुरुआत की थी, तब तक सर्कल के ऊपर बढ़ते जाएँ। सुनिश्चित करें कि सारे कोने पिनव्हील के मिडिल में ओवर्लेप कर रहे हैं। हालांकि, पेपर को क्रीज़ न करें या मोड़ें नहीं; क्योंकि आपको उन खूबसूरत कर्व्स को ऐसे ही रखना है![१०]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पिनव्हील के सेंटर से एक पिन लगाएँ:
    सुनिश्चित करें कि आप फ़ोल्ड किए सभी कोनों को उसमें कैच कर रहे हैं। पिन की टिप को पिनव्हील के पीछे से बाहर निकल आने दें। छेद को बड़ा और ढीला करने में मदद के लिए, पिन को थोड़ा सा हिलाएं।
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    आपको केवल 1 से 3 मोतियों की ही जरूरत पड़ेगी। ये पिनव्हील को डोवेल से अलग रखने में मदद करेंगे और उसे स्पिन होने देंगे। हालांकि, बड़े बीड्स, जैसे कि पोनी का यूज करने से बचें।
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    एक थंबटेक या नुकीली चीज का इस्तेमाल करके टिप से आगे एक करीब आधे इंच या 1.27 cm का छेद बनाएँ अगर आपको थंबटेक को डोवेल में डालने के लिए हथोड़ी की जरूरत पड़े, तो उसे यूज करें, फिर थंबटेक को खींचकर बाहर निकालें।
  8. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    पिनव्हील को एक बार टेस्ट स्पिन करें। अगर ये कहीं अटकता है, तो पुशपिन को थोड़ा सा और बाहर निकाल लें। अगर पुशपिन डोवेल के पीछे से बाहर निकल आती है, तो पाइलर्स या हथोड़ी की मदद उसे मोड़ें। अगर पिन काफी लूज है, तो उसे बाहर निकाल लें, छेद में थोड़ी ग्लू लगाएँ, फिर उसे वापस अंदर दबाएँ।
विधि 3
विधि 3 का 3:

एक डेकोरेटिव पिनव्हील बनाना (Making a Decorative Pinwheel)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    पैटर्न्ड स्क्रेपबुकिंग पेपर को चार पट्टियों में काटें: एक 12-इंच (30.5 -सेंटीमीटर) स्क्वेर स्क्रेपबुकिंग पेपर लें। मेटल रूलर और क्राफ्ट ब्लेड का यूज करके पेपर को चार, 3 इंच या 7 से 8 cm चौड़े स्ट्रिप्स में काटें।[११]
    • प्राइज़ और लेबल के लिए, बॉटम एज के साथ में कुछ स्क्रेपबुकिंग पेपर में व्हाइट स्ट्रिप रहती हैं। आपको पहले उसे काटकर अलग करना होगा।
    • ये पिनव्हील गिफ्ट, दीवार या ओर्नामेंट की डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने के हिसाब से बने होते हैं। ये रेगुलर पिनव्हील की तरह स्पिन नहीं होते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    स्ट्रिप्स को चौड़ाई के हिसाब से फैन-फ़ोल्ड करें: पहले फर्स्ट स्ट्रिप लें और संकरी किनार को आधे से 1 इंच या 1.5 से 2 cm ऊपर मोड़ें। उस फ़ोल्ड को बाकी के पेपर को फ़ोल्ड करने के लिए एक गाइड के जैसे इस्तेमाल करें। इसी स्टेप को बाकी की तीनों स्ट्रिप्स के लिए रिपीट करें।[१२]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    किसी एक लंबी किनार में डिजाइन एड करने के बारे में सोचें: स्ट्रिप को वापस ऊपर फ़ोल्ड करें, ताकि ये एक बंद फैन की तरह नजर आए। संकरी किनार पर एक एंगल काटें। एक बार में एक ही स्ट्रिप पर काम करें, नहीं तो पेपर सफाई से काटने के हिसाब से काफी मोटा हो जाएगा।[१३]
    • आपको इस स्टेप को करने की जरूरत नहीं है। ये केवल आपके आपके पिनव्हील को थोड़ी ज्यादा तराशी हुई किनार देगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    एक लंबी स्ट्रिप बनाने के लिए सारे पीस को एक-साथ जोड़ें: अपनी पहली स्ट्रिप की संकरी किनार के ऊपर एक टेप की स्ट्रिप लगाएँ। उसे अगले स्ट्रिप के सँकरे सिरे पर रखें, फिर उन्हें एक-साथ दबाएँ। जब तक कि आपको एक लंबी स्ट्रिप न मिल जाए, तब तक इसी तरह से स्ट्रिप्स को कनैक्ट करते रहें।[१४]
    • अगर स्ट्रिप्स के दोनों सिरों को अपोजिट डाइरैक्शन में फ़ोल्ड किया गया है, तो वो या तो एक V या ^ शेप बनाएँगी। किसी एक सिरे को तब तक ट्रिम करें, जब तक कि दोनों एक ही डाइरैक्शन में नहीं आ जाती।
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    एक डिस्क बनाने के लिए पहली और आखिरी स्ट्रिप्स को स्टेच करें: एक सँकरे सिरे के साथ में थोड़ी ग्लू या डबल-साइडेड टेप लगाएँ। दूसरे सँकरे सिरे को उसकी ओर ले आएँ और दोनों को एक-साथ दबाएं।[१५]
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    अगर डिस्क फ्लेट नहीं हो रही है, तो आपको पीछे से सपोर्ट देने के लिए ग्लू की जरूरत पड़ेगी। डिस्क को पलटें, ताकि पीछे का भाग आपकी ओर फेसिंग रहे। एक डोवेल, स्ट्रॉ या स्क्युअर (छोटी लकड़ी) को चुनें, जिसकी ऊंचाई भी ठीक डिस्क ही की तरह हो। आपकी चुनी हुई स्टिक को डिस्क के सेंटर में, ठीक दो धारियों के बीच में हॉट ग्लू से लगाएँ।[१६]
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    डिस्क के सामने किसी एम्बेलिशमेंट या सजावट को हॉट ग्लू से लगाएँ: एक फ़ैन्सी लुक के लिए, आप मेल खाते पेपर से छोटे सर्कल काट सकते हैं, फिर उसे सामने ग्लू से चिपका कर छेद को कवर कर सकते हैं।[१७] एक ज्यादा रस्टिक टच के लिए, आप इसकी जगह बड़े बटन यूज कर सकते हैं।
  8. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    कार्डस्टॉक से लेकर पिनव्हील के पीछे तक एक सर्कल कट करें: ऐसा करने से आपके लिए पिनव्हील को दीवार, गिफ्ट और बाकी के दूसरे आइटम्स पर सिक्योर करना आसान बन जाएगा। अच्छा होगा अगर आप मैचिंग कलर का यूज करें, लेकिन आप चाहें तो अलग कलर्स भी यूज कर सकते हैं।[१८]
    • एक सर्कल ट्रेस करने के लिए एक कप, जार या लिड का इस्तेमाल करें।
  9. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to पिनव्हील बनाएँ (Make a Pinwheel)
    पिनव्हील को सिक्योर करने के लिए डबल-साइडेड टेप का यूज करें: पिनव्हील के पीछे, ठीक कार्डस्टॉक सर्कल पर डबल साइडेड टेप की कुछ पट्टियाँ लगाएँ। पिनव्हील को आपके सोचे हुए बैनर के गिफ्ट पर सिक्योर करें।
    • अगर आप पिनव्हील को दीवार पर लगा रहे हैं, तो इसकी जगह पर डबल-साइडेड, फ़ोम म्यूटिंग टेप यूज करें।
    • वैकल्पिक रूप से, आप बैनर बनाने के लिए कई पिनव्हील को धागे में लगा सकते हैं।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 समाप्त।

सलाह

  • पतले प्लास्टिक, जैसे कि एसीटेट, बाइंडर डिवाइडर्स या स्टेंसिल प्लास्टिक से अपने पिनव्हील को बनाएँ।
  • और भी फ़ैन्सी पिनव्हील के लिए, स्टिक को एक्रिलिक पेंट से पेंट करें या फिर पहले ही स्प्रे कर लें। पिनव्हील एड करने से पहले उसे सूखने दें।
  • पिनव्हील को एड करने के पहले डोवेल पर खूबसूरत रिबन लपेटें।
  • आप चाहें तो डोवेल की जगह पर ड्रिंकिंग स्ट्रॉ यूज कर सकते हैं। ये उतने ड्यूरेबल तो नहीं होंगे, लेकिन इन्हें असेंबल करना आसान होगा।
  • एक फ़ैन्सी टच के लिए बीड, बटन या चार्म को पिन पर पिनव्हील के सामने ग्लू से चिपकाएँ।
  • पेपर की दो शीट को एक के बाद एक ग्लू से चिपकाकर अपना खुद की डबल-साइडेड स्क्रेपबुकिंग बनाएँ।[१९]
  • प्लेन पेपर को रबर स्टैंप्स से डेकोरेट करें।[२०]
  • आप चाहें तो एक थंबटेक से पेंसिल इरेज़र के साइड में सभी चीजों को सिक्योर करके आसान पिनव्हील बना सकते हैं।[२१]

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

एक सिम्पल पिनव्हील बनाना

  • कलरफुल पेपर
  • पेंसिल
  • रूलर
  • कैंची
  • पुशपिन
  • छोटे बीड्स
  • थंबटेक
  • हथोड़ी (अगर जरूरत हो)
  • छोटा, पतला डोवेल

एक फ़ैन्सी पिनव्हील बनाना

  • कलरफुल पेपर
  • पेंसिल
  • रूलर
  • कैंची
  • पुशपिन
  • छोटे बीड्स
  • थंबटेक
  • हथोड़ी (अगर जरूरत हो)
  • छोटा, पतला डोवेल

एक डेकोरेटिव पिनव्हील बनाना

  • कलरफुल पेपर
  • पेंसिल
  • रूलर
  • कैंची
  • डबल-साइडेड टेप
  • हॉट ग्लू गन और हॉट ग्लू स्टिक्स
  • स्टेप्लर
  • कार्डबोर्ड स्क्रेप्स या बटन

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,१२६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिल्प
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,१२६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?