आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप अपने पुराने जूतों को फिर से नया बनाने के लिए या फिर उनमें अपनी खुद की बनाई डिजाइन एड करने के लिए, उन्हें पेंट कर सकते हैं। अपने जूते के टाइप के अनुसार, लेदर पेंट, स्प्रे पेंट, एक्रिलिक पेंट (acrylic paint) और यहाँ तक कि मार्कर्स (markers) भी मुमकिन विकल्प हो सकते हैं। आप जिन कलर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए पेपर पर पहले डिजाइन प्लान कर लें। साफ करने के लिए रबिंग अल्कोहल (rubbing alcohol) का इस्तेमाल करें, लेकिन अपने जूतों को बहुत ज्यादा गीला न होने दें। उन्हें सूखने दें और एक बार फिर से साफ करें। केनवस शूज (Canvas shoes) में अलग प्रोसेस इस्तेमाल होगी। हर मामले में, पेंट को एक-बराबर लगाएँ और उसे सूखने दें। अगर जरूरत पड़े, तो पॉलिश्ड लुक पाने के लिए एक और कोट लगाएँ। अब आपने अपने पैरों के लिए एक आर्ट वर्क तैयार कर लिया है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

पेंट और डिजाइन चुनना (Choosing Paint and a Design)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 लेदर या विनाइल...
    लेदर या विनाइल शूज के लिए लेदर या स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करें: लेदर प्रॉडक्ट्स, जिनमें शूज भी शामिल हैं, के ऊपर इस्तेमाल करने के लिए एक्रिलिक पेंट्स मौजूद हैं। आप उन्हें लोकल क्राफ्ट स्टोर पर से खरीद हो सकते हैं। ये पेंट्स ब्रश पर एक स्मूद और लास्टिंग फिनिश देते हैं। हार्डवेयर स्टोर से खरीदे हुए स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करना, एक और दूसरा विकल्प है। जरूरत से ज्यादा स्प्रे नहीं कर पाने के लिए एक बहुत छोटे नोजल वाले स्प्रे केन की तलाश करें।[१]
    • वैसे तो अपने शूज को स्प्रे पेंट करना आसान है, लेकिन आप इसे बहुत ज्यादा डिटेल्स के साथ में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। स्प्रे करना उस समय ज्यादा अच्छे से काम करता है, जब आप जब अपने पूरे शूज को केवल एक ही कलर से पेंट कर रहे हों। पेंट करने के पहले जूते की लेस या धागे को निकालना मत भूलें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कपड़े के जूतों...
    कपड़े के जूतों के लिए फेब्रिक पेंट का इस्तेमाल करें: ये एक्रिलिक पेंट खासतौर से फेब्रिक पेंटिंग के लिए ही तैयार किया गया होता है। इसे एक ब्रश के साथ अप्लाई किया जाता है और ये काफी ड्यूरेबल या टिकाऊ होता है। ये कलर्स की बहुत बड़ी वेराइटी में उपलब्ध हैं, यहाँ तक कि ग्लिटर ऑप्शन में भी आते हैं। एक और अच्छी बात ये है कि आमतौर पर सूखने के बाद इनमें दरार नहीं पड़ती है।[२]
    • आप लेदर या विनाइल शूज के लिए भी फेब्रिक पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, आपको शूज को उसके फेब्रिक के बेस तक जोरदार सैंड करना होगा, नहीं तो पेंट उसे पर नहीं चिपकेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 डिटेल्ड डिजाइन के...
    डिटेल्ड डिजाइन के लिए पेंट मार्कर्स का इस्तेमाल करें: आप पेंट मार्कर्स को ज़्यादातर आर्ट सप्लाई या क्राफ्ट स्टोर्स पर से खरीद सकते हैं। ये सुपर थिक से लेकर अल्ट्रा स्किनी तक की कई तरह की टिप साइजेस में आते हैं। एक ही कलर के कई मार्कर्स खरीद लेना अच्छा आइडिया होता है, ताकि आप उनके साथ में एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। आपको खुद भी पेंट को टेस्ट करना होगा, क्योंकि इनमें से कुछ की कंसिस्टेंसी ज्यादा गाढ़ी होती है।[३]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक डिजाइन बना लें:
    अगर आप एक सिंगल शेड में अपने जूते को पेंट करने का सोच रहे हैं, तो फिर ये तो कलर को चुनने की तरह ही आसान होता है। अगर आप एक और डिटेल ड्रॉइंग या पेंटिंग करने का सोच रहे हैं, तो फिर शुरू करने के पहले उसका स्केच बना लेना चाहिए। आप फोटोशॉप (Photoshop) जैसे एक कंप्यूटर प्रोग्राम का इस्तेमाल करके एक 3-डी डिजाइन भी बना सकते हैं।[४]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 परमानेंट मार्कर और...
    परमानेंट मार्कर और रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करके, एक टाई-डाई लुकिंग केनवस शूज बनाना एक और मजेदार तरीका है: मार्कर्स से अपनी डिजाइन बना लें और कलर्स को लगाने के लिए एक कॉटन स्वेब का इस्तेमाल करें। ये उन्हें एक सॉफ्ट लुक देगा।
    • इस बात के बारे में विचार कर लें, कि आपकी डिजाइन हर एंगल से, जिसमें पीछे का और ऊपर की तरफ का व्यू शामिल है, से कैसी दिखने वाली है।
    • अगर आप अभी सिर्फ शुरुआत ही कर रहे हैं, तो फिर ऐसी किसी भी डिजाइन को बनाने से बचें, जिसमें कई तरह के कलर्स की लेयर का इस्तेमाल होने वाला हो या फिर कोई बहुत ही मुश्किल इमेज हो। इसकी बजाय, एक ऐसी डिजाइन चुनें, जिसमें कलर के बड़े-बड़े ब्लॉक्स हों, जियोमेट्रिक इमेजेस या फिर एक सिम्पल स्वर्ल (swirl) पैटर्न हो।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने जूतों को तैयार करना (Preparing the Shoes)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जूते की सर्फ़ेस...
    जूते की सर्फ़ेस पर पेंसिल से अपनी डिजाइन को आउटलाइन करें: अगर आप आपके मार्क्स को बहुत ज्यादा हल्का बनाएँगे, तो फिर ये किसी हल्के से पेंट के नीचे भी दिखाई नहीं देंगे। कुछ लोग एक पतले ब्रश या फिर एक पतले टिप मार्कर से भी उनकी पेंसिल आउटलाइन को बनाने का चुनते हैं।[५]
    • अपनी ड्रॉइंग को मार्कर से फाइनलाइज करने के पहले, उस डिजाइन के सिमीट्रिकल (एक जैसी), अगर आप ऐसा ही चाहते हैं, होने की पुष्टि कर लें। देख लें कि उसकी उँगलियाँ, हील्स और साइड्स एक-दूसरे की मिरर इमेज हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी वर्कस्पेस को पेपर से ढँक लें:
    इसके पहले कि आप पेंटिंग करना शुरू करें, एक सीधी, स्थिर टेबल की तलाश करें और उसे पूरा क्राफ्ट पेपर या न्यूज़पेपर से ढँक दें। ये आपको गलती से आपकी वर्कस्पेस के ऊपर पेंट की कुछ बूंदों के गिरने की वजह से आपकी वर्क सर्फ़ेस को खराब करने से बचा लेगा।[६]
    • आप चाहें तो एक ओपन ब्राउन पेपर ग्रोसरी बैग्स काट सकते हैं और उसे टेबल के ऊपर और उसकी किनार पर सिक्योर कर दें।
    • अगर आप व्हाइट या लाइट फेब्रिक शूज के साथ में काम कर रहे हैं, तो न्यूज़पेपर के साथ काम करने को लेकर सावधानी बरतें। न्यूज़प्रिंट कपड़े के ऊपर काले निशान छोड़ सकती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 जूतों के एक पुराने पेयर के ऊपर प्रैक्टिस करें:
    ये हमेशा एक विकल्प नहीं होता है, लेकिन अगर आपके पास में एक ऐसा पुराना पेयर है, जो सस्ता भी है, तो आप इस टेक्निक को उनके ऊपर प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपको ये समझ आ जाएगा कि पेंट अपने सही टेक्सचर में है या नहीं और कलर भी आपकी इच्छा के अनुसार सही है। आप चाहें तो पुराना सामान रखने वाली किसी स्टोर से शूज की एक पेयर खरीदकर, उन पर प्रैक्टिस कर सकते हैं।[७]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जूते की सर्फ़ेस को साफ कर लें:
    नेचुरल लेदर शूज के लिए, रबिंग अल्कोहल में एक कॉटन बॉल भिगोएँ और उसे अपने जूते की सर्फ़ेस पर आराम से रगड़ें। मैनमेड लेदर शूज के लिए, एक कॉटन बॉल को एसीटोन में भिगोएँ और उससे शूज को साफ करें। अगर आप कपड़े के जूते को पेंट कर रहे हैं, जो थोड़े गंदे हैं, तो उन्हें गुनगुने पानी और साबुन में भीगे एक कपड़े से साफ कर लें। ऐसा करने से जूते की सतह पर मौजूद गंदगी निकल जाएगी और उस पर पेंट को लगे रहने में मदद मिलेगी।[८]
    • पेंट करना शुरू करने से पहले, सफाई करने के बाद, अपने जूतों को पूरा सूखने दें।
    • सुनिश्चित करें कि आप क्लीनिंग के लिए 100% एसीटोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, न कि एक मिक्स्ड नेल पॉलिश रिमूवर का।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अगर आपके जूते...
    अगर आपके जूते शाइनी लेदर के हैं, तो फिनिश को सैंड करके अलग कर दें: पेटेंट चमड़े के जूते उनकी चमकदार उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी सर्फ़ेस पर पेंट का चिपक पाना मुश्किल होता है। एक फ़ाइन ग्रेड सैंडपेपर ले आएँ और उसे छोटे सर्कल्स में मूव करके, जूते की सर्फ़ेस के ऊपर रगड़ें। अब जब तक कि शूज में एक डल (dull) अपीयरेंस न दिखना शुरू हो जाए, तब तक ऐसा करना जारी रखें।[९]
    • अपने शूज की तर देखें और सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा की हुई सैंडिंग हर एक एंगल से एक-समान दिख रही है। नहीं तो, पेंटिंग के बाद में आपको शूज के ऊपर अलग-अलग दिखने वाला अपीयरेंस दिखाई दे सकता है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अंदर के हिस्से और सोल को टेप से ढँक लें:
    पेंटर टेप की एक पतली स्ट्रिप को शूज की उस पूरी सर्फ़ेस पर लगा लें, जिसे आप पेंट नहीं करना चाहते हैं। इसका मतलब आपको शूज की सोल को भी चारों तरफ से कवर करना होगा। कुछ लोग शूज को गीले होने के बाद उनके शेप को बनाए रखने के लिए, शूज के अंदर न्यूज़पेपर भी भर दिया करते हैं।[१०]
विधि 3
विधि 3 का 3:

पेंट लगाना (Applying the Paint)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक समान, छोटे...
    एक समान, छोटे ब्रश स्ट्रोक्स के साथ फेब्रिक या लेदर पेंट लगाएँ: अगर आप एक्रिलिक पेंट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने ब्रश को पेंट में डुबोएँ और फिर छोटे-छोटे स्ट्रोक्स में पेंट को शूज पर लगाएँ। जब तक कि आप उस हिस्से को पूरा कोट नहीं कर लेते और आपको जूते की ओरिजिनल सर्फ़ेस नजर नहीं आ जाती, तब तक अपने ब्रश को रीफ़ील करते जाएँ।[११]
    • एक #6 या #8 ब्रश सीधा होता है और ये किनार वाले एरिया को पेंट करने के लिए अच्छे रहते हैं। एक #0 या #1 राउंड ब्रश में एक फ़ाइन शेप होता है, जो डिटेल्स के लिए अच्छे से काम करता है। एक #1 या #2 फैन ब्रश पेंट को शूज की फ्लेट साइड पर आसानी से फैला सकता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक कवर्ड लुक...
    एक कवर्ड लुक के लिए एक स्पंज से फेब्रिक या लेदर पेंट अप्लाई करें: एक छोटा बाथ या स्क्रब स्पंज ले आएँ। अपने पेंट को एक छोटे बाउल में डालें। स्पंज की किनार को बाउल में डुबोएँ। फिर, एक्सट्रा पेंट को सामने रखे पेपर के टुकड़े के ऊपर निकाल दें। इसके बाद, आप पेंटेड स्पंज को शूज के ऊपर तेजी से, उसके पूरे पेंट होने तक प्रैस करना शुरू कर सकते हैं।
    • अगर आप लेयर कलर्स या फिर जूते के मूल रंग को आंशिक रूप से दिखाना चाहते हैं तो ऐसा करना आपके लिए एक शानदार तरीका हो सकता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर आप एक...
    अगर आप एक सिंगल कलर पाना चाहते हैं, तो पेंट को शूज के ऊपर स्प्रे करें: अपने स्प्रे केन की नोजल को अपने शूज से करीब 4-6 इंच दूर रखें। पूरे शूज के ऊपर एक-समान कोट अप्लाई करने के लिए, नोजल ट्रिगर को ज़ोर से दबाएँ। सभी एरिया को एक-समान रूप से कवर करने की पुष्टि कर लें।[१२]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 शूज को एक ग्लिटर मिक्स्चर से कोट करें:
    एक प्लास्टिक कप ले आएँ और उसमें 1/2 कप मॉड पॉज (Mod Podge) भर लें। एक छोटा कंटेनर ग्लिटर भी एड करें और उन सबको एक-साथ मिलाएँ। ग्लिटर मिक्स्चर को अपने शूज के वर्तमान कपड़े के ऊपर लगाने के लिए एक पेंट ब्रश का इस्तेमाल करें। आप इसे नए पेंट किए शूज के ऊपर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सबसे पहले अच्छी तरह से सूखा होना चाहिए।[१३]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 शूज को सूखने दें:
    शूज को कम से कम एक घंटे या जब तक कि वो पूरे सूख न जाएँ, तब तक के लिए, पेपर से कवर की हुई टेबल के ऊपर छोड़ दें। फिर, आप जरूरत के हिसाब से पेंट के दूसरे कोट को अप्लाई कर सकते हैं। आपको उन्हें पहनने के लिए 2 से 3 दिनों का इंतज़ार भी करना होगा। इससे आपके शूज को अंदर (अगर पेंट अंदर चला जाता है) और बाहर से सूखने का पूरा समय मिल जाता है।[१४]
    • अपने ब्रश और स्पंज को कोट्स के बीच में सूखने से बचाए रखने के लिए, उन्हें प्लास्टिक रैप में रख दें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 प्रोटेक्टिव टेप को धीरे-धीरे निकाल लें:
    टेप के हर एक पीस के सिरों को पकड़ें और फिर जब तक कि वो शूज से पूरा निकल न जाए, तब तक थोड़ा सा प्रैशर अप्लाई करें। सारे पीस निकालने तक ऐसा ही करते रहें। अगर आपको कोई भी छोटा पीस बचा हुआ नजर आता है, तो मेटल ट्वीजर्स की मदद से उन्हें आराम से निकाल लें।[१५]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 एक्रिलिक सीलर पर...
    एक्रिलिक सीलर पर एक स्प्रे अप्लाई करें और अपने शूज को धोने से बचें: अगर आप आपकी डिजाइन के पानी से खराब होने को लेकर परेशान हैं, तो आप अपने पूरे हुए शूज पर एक एक्रिलिक सीलर स्प्रे से (लेदर शूज के लिए) स्प्रे कर सकते हैं। ये आपके शूज पर बारिश के पानी से बचा लेगा, लेकिन फिर भी अपने शूज को मशीन में धोने के बारे में सोचना अभी भी अच्छा विचार नहीं होगा। अगर वो गंदे हो जाते हैं, तो उस जगह पर गरम पानी में भीगे वॉश क्लॉथ से साफ कर लें।

सलाह

  • अगर आप सूखने की प्रोसेस में तेजी लाना चाहते हैं, तो आप शूज को फैन के सामने रखकर भी सुखा सकते हैं। या फिर, ब्लो-ड्रायर से उनमें 5 से 10 मिनट के लिए गरम हवा डाल सकते हैं।[१६]

चेतावनी

  • पेंट को केवल अच्छे हवा वाले कमरे में ही स्प्रे करें। अगर पेंट का धुआँ आप तक पहुँचने लग जाता है, तो खिड़कियाँ खोल दें।[१७]

एसीटोन को अच्छे हवा वाले कमरे में या एक मास्क लगाकर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। किसी दूसरे साफ लिक्विड के साथ में कनफ्यूज होने से बचने के लिए, उसके लेबल होने की पुष्टि कर लें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • जूते
  • एक्रिलिक पेंट्स
  • फेब्रिक पेंट्स
  • स्प्रे पेंट्स
  • पेंट मार्कर्स
  • पेपर
  • पेंसिल
  • पेंट ब्रश
  • स्पंज
  • ग्लिटर
  • क्राफ्ट पेपर या न्यूज़पेपर
  • रबिंग अल्कोहल
  • एसीटोन (Acetone)
  • गरम पानी
  • साबुन
  • पेंटर वाला टेप
  • मॉड पॉज (Mod Podge)
  • एक्रिलिक सीलर स्प्रे

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १०,०३१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: जूते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,०३१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?