कैसे अपने जूते का साइज़ पता करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

हम सभी लोगों ने, किसी न किसी समय पर, ऐसे जूते पहनने की कोशिश की है जो हमारे लिए या तो बहुत छोटे थे या बहुत बड़े। यह मजेदार नहीं है, और इससे आप चोट लगने के जोखिम को उठाते हैं। अपने जूते का एकदम सही साइज़ जानना, जूते खरीदने के लिए बहुत जरूरी है। अपने जूते के साइज़ को पहले से पता करने से स्टोर में आपका कम समय लगता है और आपको ऐसे जोड़े को खरीदने से बचाता है जो आपको फिट न आयें और फिर उसे वापस करना पड़े। अपने जूते का साइज़ पता करने के लिए, केवल नीचे दिये गए चरणों का पालन करें!

भाग 1
भाग 1 का 2:

घर पर अपने पैर को नापें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जमीन पर एक कागज़ के टुकड़े को टेप से लगाएँ:
    आप अपने पैर की नाप के लिए उसकी रूपरेखा को ट्रेस (trace) करने जा रहें हैं, इसलिए इसे कालीन या किसी अन्य ऐसी सतह पर करने से बचें, जिस पर लिखना मुश्किल हो।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपना पैर कागज़ के ऊपर मजबूती से रखें:
    आपका पैर थोड़ा मुड़ा हुआ होना चाहिए और आपकी शिन (shin) आपके एंकल (ankle) के सामने होनी चाहिए। अपने पैरों को पेपर पर बनी लाइनों के परपेंडीकुलर (perpendicular) रखने की कोशिश करें। आप खड़े हो सकते हैं, एक कुर्सी पर बैठ सकते हैं या नीचे झुक सकते हैं।[२]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to अपने जूते का साइज़ पता करें
    आप चाहें तो उन मोजों को पहन सकते हैं जो जूते के साथ उसे खरीदने के बाद पहनेंगे, लेकिन जूते मत पहनिए।[३]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to अपने जूते का साइज़ पता करें
    अपने मार्कर का प्रयोग करते हुए एक सीधी रेखा खींचे जो रूपरेखा के प्रत्येक साइड को छुए।[४]
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to अपने जूते का साइज़ पता करें
    एक टेप मैज़र (tape measure) या रूलर से ऊपर से नीचे तक नापिए। इस नम्बर को लिख लीजिये। आपके जूते का साइज़ मुख्यतः इसी नम्बर पर निर्भर करेगा।[५]
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to अपने जूते का साइज़ पता करें
    दाहिने और बाएँ ओर की लाइनों के बीच नापिए और इस नम्बर को लिखिए। कई जूते विभिन्न चौड़ाई में आते हैं, अतः यह नम्बर तय करेगा कि कौन सा वर्जन (version) खरीदना है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 हर नम्बर से इंच का 3/16 भाग घटाइए:
    इसकी वजह आपके वास्तविक पैर, और पेंसिल द्वारा बनाई गई रेखा, के बीच की छोटी सी जगह को एकोमोडेट (accommodate) करना है।[६]
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 अपने पैर की...
    अपने पैर की लंबाई और चौड़ाई कि नाप के आधार पर, एक साइज़िंग चार्ट (sizing chart) पर, अपने जूते का साइज़ पता करें: पुरुष और महिलाएं अलग अलग साइज़ का इस्तेमाल करते हैं, जैसा कि अलग अलग देश भी करते हैं।[७]
भाग 2
भाग 2 का 2:

परिणामों को समझना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 महिलाओं
    के लिए: महिलाओं के साइज़ेस (sizes), आकार के चार्ट के अनुसार, अपनी लंबाई नाप को नीचे पाएं:
    • 4 = 8 3/16" या 20.8 centimeter (8.2 in) लंबाई में
    • 4.5 = 8 5/16" या 21.3 centimeter (8.4 in)
    • 5 = 8 11/16" या 21.6 centimeter (8.5 in)
    • 5.5 = 8 13/16" या 22.2 centimeter (8.7 in)
    • 6 = 9" या 22.5 centimeter (8.9 in)
    • 6.5 = 9 3/16" या 23 centimeter (9.1 in)
    • 7= 9 5/16" या 23.5 centimeter (9.3 in)
    • 7.5 = 9 1/2" या 23.8 centimeter (9.4 in)
    • 8 = 9 11/16" या 24.1 centimeter (9.5 in)
    • 8.5 = 9 13/16" या 24.6 centimeter (9.7 in)
    • 9 = 10" या 25.1 centimeter (9.9 in)
    • 9.5 = 10 3/16" या 25.4 centimeter (10.0 in)
    • 10 = 10 5/16" या 25.9 centimeter (10.2 in)
    • 10.5 = 10 1/2" या 26.2 centimeter (10.3 in)
    • 11 = 10 11/16" या 26.7 centimeter (10.5 in)
    • 11.5 = 10 13/16" या 27.1 centimeter (10.7 in)
    • 12 = 11" या 27.6 centimeter (10.9 in)
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पुरुषों
    के लिए: पुरुषों के साइज़ेस (sizes), आकार के चार्ट के अनुसार, अपनी लंबाई नाप को नीचे पाएं:
    • 6 = 9 1/4" या 23.8 centimeter (9.4 in) लंबाई में
    • 6.5 = 9 1/2" या 24.1 centimeter (9.5 in)
    • 7 = 9 5/8" या 24.4 centimeter (9.6 in)
    • 7.5 = 9 3/4" या 24.8 centimeter (9.8 in)
    • 8 = 9 15/16" या 25.4 centimeter (10.0 in)
    • 8.5 = 10 1/8" या 25.7 centimeter (10.1 in)
    • 9= 10 1/4" या 26 centimeter (10.2 in)
    • 9.5 = 10 7/16" या 26.7 centimeter (10.5 in)
    • 10 = 10 9/16" या 27 centimeter (10.6 in)
    • 10.5 = 10 3/4" या 27.3 centimeter (10.7 in)
    • 11 = 10 15/16" या 27.9 centimeter (11.0 in)
    • 11.5 = 11 1/8" या 28.3 centimeter (11.1 in)
    • 12 = 11 1/4" या 28.6 centimeter (11.3 in)
    • 13 = 11 9/16" या 29.4 centimeter (11.6 in)
    • 14 = 11 7/8" या 30.2 centimeter (11.9 in)
    • 15 = 12 3/16" या 31 centimeter (12.2 in)
    • 16 = 12 1/2" या 31.8 centimeter (12.5 in)
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने पैर की चौड़ाई पर विचार करें:
    कई जूतों में चौड़ाई का भी साइज़ होता है, जो AA, A, B, C, D, E, EE से EEEE तक होता है। B महिलाओं के लिए औसत होता है, और D पुरुषों के लिए औसत होता है। A और उसके पहले, पतले (कम चौड़े) होते हैं, E और उसके बाद, चौड़े और अतिरिक्त-चौड़े होते हैं (नीचे चार्ट देखें)।[८]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 निर्माता (manufacturer) या...
    निर्माता (manufacturer) या जूता स्टोर से बात करें यदि आपके एक्सट्रीम नाप (extreme measurements) हैं।
पुरुषों के जूतों की चौड़ाई, इंच/मिलीमीटर में
साइज़AAABCDEEEEEE
62.8/712.9/743.1/793.3/843.5/893.7/943.9/994.1/104
2.8/713.0/763.2/813.4/863.6/913.8/973.9/994.1/104
72.9/743.1/793.3/843.4/863.6/913.8/974.0/1024.2/107
2.9/743.1/793.3/843.5/893.7/943.9/994.1/1044.3/109
83.0/763.2/813.4/863.6/913.8/973.9/994.1/1044.3/109
3.1/793.3/843.4/863.6/913.8/974.0/1024.2/1074.4/112
93.1/793.3/843.5/893.7/943.9/994.1/1044.3/1094.4/112
3.2/813.4/863.6/913.8/973.9/994.1/1044.3/1094.5/114
103.3/843.4/863.6/913.8/974.0/1024.2/1074.4/1124.6/117
10½3.3/843.5/893.7/943.9/994.1/1044.3/1094.4/1124.6/117
113.4/863.6/913.8/973.9/994.1/1044.3/1094.5/1144.7/119
11½3.4/863.6/913.8/974.0/1024.2/1074.4/1124.6/1174.8/122
123.5/893.7/943.9/994.1/1044.3/1094.4/1124.6/1174.8/122
12½3.6/913.8/973.9/994.1/1044.3/1094.5/1144.7/1194.9/124
133.6/913.8/974.0/1024.2/1074.4/1124.6/1174.8/1224.9/124
13½3.7/943.9/994.1/1044.3/1094.4/1124.6/1174.8/1225.0/127

टिप्स

  • अगर हो सके तो हमेशा जूतों को पहले ट्राइ करें।
  • हर ब्रांड के जूते का साइज़ थोड़ा भिन्न होता है, इसलिए, एक साइज़ ऊपर या नीचे जाने के लिए तैयार रहें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Victor Adrian
सहयोगी लेखक द्वारा:
Victor Adrian
यह आर्टिकल हमारे सहायक लेखकों की टीम में से एक सहायक लेखक, Victor Adrian द्वारा लिखा गया है। विकीहाउ आर्टिकल्स लिखने वाले सहायक लेखक हमारी सम्पादकीय (editors) टीम के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी सामग्री यथासंभव सटीक और व्यापक है। यह आर्टिकल ५८,४९८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: जूते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५८,४९८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?