कैसे चेक करें कि क्या कार चोरी की है

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

हज़ारों कार्स हर साल चोरी होती हैं, और अक्सर इस आशय से कि उनको वापस बेच दिया जाये। अगर आप बाज़ार में पुरानी यूज्ड कार ख़रीदने गए हैं, तब यह देखने के लिए कि कहीं कार चोरी की तो नहीं है, VIN चेक परफ़ॉर्म करिए। आपको अपनी इन्श्युरेंस कंपनी को भी कॉल करना चाहिए, और वेहिकल के टाइटल और सर्विस हिस्टरी को ध्यान से एनालाइज़ करना चाहिए। आप चोरी की कार ख़रीद रहे हैं, इस संबंध में अनेक रेड फ्लैग्स हैं जिनके बारे में आपको पता रहना चाहिए।

विधि 1
विधि 1 का 3:

VIN चेक परफ़ॉर्म करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 वेहिकल आइडेंटिफ़िकेशन नंबर (VIN) का पता लगाइये:
    प्रत्येक कार का VIN होता है, जिसे आपको चेक करना चाहिए ताकि आप सर्च परफ़ॉर्म कर सकें। VIN में 17 कैरेक्टर्स होते हैं तथा वह कार के सोशल सिक्यूरिटी नंबर की तरह होता है। विक्रेता आपको जो भी VIN नंबर दे, उसे यूं ही स्वीकार मत कर लीजिएगा। वेहिकल का अपने आप बारीक निरीक्षण कीजिये और VIN पता लगाइए। आपको VIN निम्न जगहों पर मिल सकता है:
    • स्टीयरिंग व्हील में सामने की ओर डैशबोर्ड के निचले बाएँ कोने पर
    • ड्राइवर की ओर वाले डोरजैम्ब में अंदर की ओर
    • पिछले व्हील वेल में पहिये के ठीक ऊपर
    • कार फ्रेम में सामने की ओर, उस कंटेनर के निकट जिसमें विंडशील्ड वॉशर फ्लुइड होता है
    • इंजन ब्लॉक के सामने की ओर
    • स्पेयर टायर के नीचे
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चेक कर लीजिये...
    चेक कर लीजिये कि VIN के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है:[१] पूरे VIN लेबल को वेहिकल पर सिक्यूरली लगा होना चाहिए और उसका कोई भी कोना उखड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। इसके अलावा देखिये कि उसमें कोई स्क्रैचेज़, फाड़ने के निशान, या निकालने के निशान न हों।
    • इसके अलावा VIN लेबल पर अपनी उँगलियाँ फिराइए। छूने पर उसे बिलकुल स्मूथ होना चाहिए।[२] अगर वह स्क्रैची होगा, तब इसका मतलब है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
    • VIN लेबल को किसी स्क्रू या प्लग से छुपा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हो, तब इसका मतलब है कि मालिक शायद VIN को छुपाने की कोशिश कर रहा है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 VINchek वेबसाइट को सर्च करिए:
    नेशनल इन्श्युरेंस क्राइम ब्यूरो (NICB) का एक VINCheck डेटाबेस है जो उन सभी वेहिकल्स का VIN एकत्रित करके रखता जिनकी चोरी होने की सूचना मिली होती है।[३] NICB वेबसाइट पर वीआईएन एंटर करिए। आप 24 घंटों के अंदर पाँच सर्चेज कर सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फ्रॉड को रिपोर्ट करिए:
    अगर वेहिकल चोरी की है तब पुलिस को कॉल करिए, और वेहिकल के बारे में रिपोर्ट करिए। यूएसए में आपको 800-835-6422 पर NICB को खबर देनी चाहिए या TIP411 पर गुमनाम टिप देनी चाहिए।
    • आप अपनी स्थानीय पुलिस को भी कॉल कर सकते हैं। विक्रेता के बारे में जितनी हो सके, उतनी जानकारी शेयर करिए: नाम, पता, एपीयरेंस।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अन्य तरीकों का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने इन्श्युरर से संपर्क करिए:
    आपके इन्श्युरर के पास अपना डेटाबेस होता है जिसे आप संभावित क्लोन्स की उपस्थिति के लिए चेक कर सकते हैं। कार क्लोनिंग तब होती है जबकि चोर किसी चुराई हुई कार की VIN प्लेट की जगह कोई दूसरी लगा देता है। नई VIN आम तौर पर किसी अन्य कार से चुराई गई होती है।[४]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 टाइटल सर्च करके देखिये:
    अपनी स्टेट के मोटर वेहिकल विभाग (DMV) या उसी जैसे किसी अन्य विभाग से कार के VIN को दे कर आप टाइटल सर्च कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह लिस्ट किया होना चाहिए कि क्या कभी कार को किसी इन्श्युरेंस कंपनी द्वारा साल्वेज किया गया था या टोटल लॉस घोषित किया गया था।[५]
    • टाइटल सर्च कराने में खर्च होता है, इसलिए दाम और पेमेंट का स्वीकार्य तरीका जानने के लिए पहले ही DMV से बात कर लीजिये।
    • यह सुनिश्चित कर लीजिये कि विक्रेता की जानकारी टाइटल पर दी गई जानकारी से मैच करती हो।[६] अगर दोनों में कोई अंतर है, तब इसका मतलब कि कार शायद चुराई गई थी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने मेकेनिक से कहिए कि कार का इंस्पेक्शन करे:
    अगर VIN के साथ छेड़छाड़ की गई होगी तब आपका मेकेनिक शायद उसे स्पॉट कर सकेगा।[७] इसके अतिरिक्त, आपका मेकेनिक कार की ओवरऑल कंडीशन भी चेक कर सकेगा ताकि आप कोई कबाड़ न खरीद लें। कभी भी बिना अपने मेकेनिक को दिखाये यूज्ड कार न खरीदें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कार की सर्विस के रिकॉर्ड का रिव्यू करिए:
    कार के VIN का उल्लेख उसके उस सर्विस के रिकॉर्ड में भी होना चाहिए, जो कि शायद ओनर आपके साथ शेयर करेगा। यह सुनिश्चित कर लीजिये कि सर्विस के रिकॉर्ड में दिया गया VIN कार में दिखते हुये VIN से मैच करता हो। अगर नहीं करता है, तब शायद कार चोरी की होगी।
    • इसमें तो कोई संदेह नहीं कि यह छुपाने के लिए कि कार चुराई गई है, कार का ओनर सर्विस रिकॉर्ड में हेरा फेरी करेगा ही। इसलिए आप शायद सर्विस एजेंसी से खुद ही यह जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको VIN की ज़रूरत तो पड़ेगी ही।[८] जब आपको रिपोर्ट मिले तब सर्विस के रिकॉर्ड में दिये गए कार के विवरण का मिलान उस कार से करिए जो आप खरीदना चाह रहे हैं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

रेड फ्लैग्स को पहचानिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर यूज़र सेल...
    अगर यूज़र सेल फोन का इस्तेमाल करता है, तब सावधानी से आगे बढ़िए: चोर बहुत इधर उधर घूमते हैं, इसलिए वे अपना बिजनेस सेल फ़ोन से ही करना पसंद करते हैं। या यह भी हो सकता है कि उनके पास शायद फिक्स्ड लाइन फ़ोन हो ही नहीं।[९] जब आप कार को देखें, तब यूज़र से पूछिये कि वो कहाँ रहते और काम करते हैं। अगर वे हिचकिचाते हैं, तब शायद आप चोरी की कार खरीद रहे हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 जिन कार्स के...
    जिन कार्स के संबंध में अखबारों में या ऑनलाइन विज्ञापन आते हैं, उनसे सावधान रहिए:[१०] हालांकि बहुत सारी वैध सेल्स भी इस तरह होती हैं, मगर अधिकांश चोरी की कारों का विज्ञापन भी ऑनलाइन या अखबारों में दिया जाता है। हमेशा ही किसी विख्यात डीलर या परिचित से ही खरीदना बेहतर होता है।
    • इन्टरनेट या किसी भी अन्य सोर्स से डीलर की ख्याति का पता लगा लीजिये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बिक्री के बिल की मांग करिए:
    आप बेशक किसी न किसी प्रकार का डॉक्युमेंट चाहेंगे जिससे यह साबित हो सके कि आपने कार खरीदी है। अगर विक्रेट उसे देने में आनाकानी करता है, तब वहाँ से चले जाइए। आम तौर पर आपको बिक्री का एक बिल चाहिए होगा, जिसमें निम्न जानकारी दी गई हो:
    • कार का मेक, मॉडेल और वर्ष
    • VIN
    • विक्रेता का नाम और पता
    • आपका नाम और पता
    • बिक्री की राशि
    • विक्रेता के सिग्नेचर और तारीख
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कोई भी डील...
    कोई भी डील जो इतनी अच्छी हो कि विश्वास करने का मन नहीं करता हो, उससे सावधान रहिए:[११] अगर आप चकित हों कि इतनी बढ़िया डील आपको कैसे मिल रही है, तब कुछ तो गड़बड़ है। सवाल पूछिये कि विक्रेता इतने कम दाम में क्यों बेचने की कोशिश कर रहा है। अगर बात समझ में न आए तब वहाँ से चले जाइए।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,४७९ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,४७९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?