कैसे अपने कंप्यूटर पर पोर्न देखना बंद करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप अपने कंप्यूटर पर पोर्न न देखने के तरीके खोज रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप पोर्न देखने की लत से झूझ रहे हैं जो कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है और साथ ही साथ आपका कीमती समय भी नष्ट कर रही है। अगर आप ज़िंदगी का मज़ा लेना चाहते है और पोर्न की सनक से अपना पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो इससे निपटने के लिए निचे दिए गए कुछ उपायों को पढ़े और अमल करें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

जाने कि आपको कोई समस्या है

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्वीकार करें कि...
    स्वीकार करें कि आप बहुत समय पोर्न देखने पर खर्च कर देते हैं: इससे पहले की आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर पोर्न देखना बंद कर पाएं आपको खुद समझना और स्वीकार करना होगा कि ये आपके दिन का बहुमूल्य समय ख़राब कर देता है और आपकी भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य पर उल्टा असर करता है। [१]
    • Brainbuddy एक नि:शुल्क एप्प है जो आपको ये तय करने में मदद कर सकता है कि आपका पोर्न का उपयोग नियंत्रण से बाहर हो गया है।
    • सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं कि कितना पोर्न अत्यधिक पोर्न है, क्योंकि इसे नापने के लिए कोई निर्धारित घंटे या सप्ताह में इतनी बार देख सकने की कोई निर्धारित संख्या नहीं है जो कह सके की आपको इसका व्यसन है या नहीं। इसलिए आवश्यक है कि चेतावनी के संकेत भांपना सीखे और खुद निर्णय करें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 स्वीकार करें की...
    स्वीकार करें की आप पोर्न देखना रोक नहीं सकते हैं: किसी भी सामान्य व्यक्ति के लिए लगभग असंभव ही है कि वो किसी कामोत्तेजक दृश्य के बीच में पोर्न देखना बंद कर दें, परन्तु अगर आप सुबह उठकर निश्चय करते हैं कि पोर्न नहीं देखेंगे लेकिन फिर बिना पोर्न देखे एक दिन या कुछ घंटे भी नहीं गुजार पाते हैं तो इसका अर्थ है की आपको इसकी लत लग गई है। अगर आप रोकना चाहते हैं लेकिन रोक नहीं पा रहे हैं तो निश्चित ही यह एक समस्या है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपना प्लान ध्यान में रखें:
    अगर आप खुद को हर वक़्त पोर्न के बारे में सोचते हुआ पाते हैं जैसे क्लास के दौरान या काम करते हुए, और तो और दोस्तों के साथ घूमते समय भी या फिर पोर्न कब देखे की योजना बनाते रहते हैं तो निश्चित ही हालत गंभीर है। कभी कभी पोर्न के बारे में सोचना ठीक है लेकिन जब आप कंप्यूटर के पास न हो और फिर भी पोर्न के बारे में ख़याल आए तो इसका मतलब आपको कुछ समस्या है।
    • अगर आप जब भी अपने पर्सनल कंप्यूटर पर होते हैं तो हर बार पोर्न देखते हैं या जब भी आप पुस्तकालय में सार्वजनिक कंप्यूटर पर होते हैं या अपने दोस्त के कंप्यूटर पर हो और मन में पोर्न देखने की तीव्र इच्छा होने लगती है तो इसका मतलब आपने कंप्यूटर को पोर्न से जोड़ लिया है। इसका मतलब है कि आपको खुद को सुधारने के लिए इन दोनों को अलग अलग देखने की आवश्यकता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने संबंधों का मूल्यांकन करें:
    क्या पोर्न के साथ अपने संबंधो की वजह से आपके निजी रिश्तों को हानि हो रही है? अगर आपको बिस्तर में परेशानी हो रही है क्योकिं आप बिना पोर्न देखे उत्तेजित नहीं हो पाते या अपनी नयी crush के साथ घूमने की बजाय पोर्न देखते रहते हैं तो समस्या आपका इंतजार कर रही है आपको ये भुगतना ही पड़ेगा।
    • याद रहे पोर्न की लत का अर्थ हो सकता है की आपकी ज़िन्दगी में कई बड़ी समस्याएं है जैसे सेक्स की लत या डिप्रेशन मतलब अवसाद।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सारे कारण कागज...
    सारे कारण कागज पर लिखें कि आप पोर्न देखना क्यों छोड़ना चाहते हैं: सिर्फ यह सोचकर कि पोर्न देखना शर्म वाली वाली बात है या सामाजिक तौर पर अस्वीकार्य है पोर्न देखना छोड़ने की बजाय गहराई से सोचकर कारण ढूंढे कि पोर्न देखने से आपके जीवन पर नकरात्मक असर हो रहा है और कैसे इसे रोकने से आपकी स्थिति में सुधार आ सकता है। यहाँ पोर्न न देखने के कुछ अच्छे कारण दिए जा रहे हैं:
    • क्योंकि आप अपने दोस्तों, प्रियजनों और परिचितों के साथ अच्छे और प्यारे रिश्ते में लौटना चाहते हैं।
    • क्योंकि आप ज़िन्दगी को इस पल में जीना चाहते हैं न की आपकी कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर।
    • क्योंकि आप अपने व्यसनों का गुलाम नहीं होना चाहते।
    • क्योंकि आप अपनी नींद खो रहे हैं, समय पर खाना भूल जा रहे हैं और आपकी समस्या की वजह से बीमार या कमजोर महसूस कर रहे हैं।
    • क्योंकि आप महसूस कर रहे हैं की आपने अपना स्वाभिमान, अपनी गरिमा और स्वयं की ज़िन्दगी के ऊपर से नियंत्रण खो दिया है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

छोड़ने के लिए कदम उठाए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पोर्न देख सकने को मुश्किल बनाए:
    यद्यपि बहुत सारे लोग अपना अधिकांश दिन कंप्यूटर के सामने गुजरते हैं लेकिन पोर्न एक्सेस करने को मुश्किल बनाने के कई तरीके हैं। अगर आप दिन में 2-3 बार पोर्न देखता हैं तो अपने कंप्यूटर पर पोर्न ब्लॉकर लगाए, जैसे की K9 वेब-प्रोटेक्शन, जो पोर्न साइट्स को ब्लॉक करता है। इस तरह आपको इसे एक्सेस करने के लिए लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। ये आपको पोर्न देखने के लिए कम उत्साहित करेगा।
    • जितना हो सके इंटरनेट सर्फ करने से बचें और दूसरों की उपस्थिति में कंप्यूटर उपयोग करें। बंद जगहों पर अकेले कंप्यूटर पर न रहे।
    • अति आवश्यक न होने पर अपना वायरलेस इंटरनेट बंद कर दें। इंटरनेट फिर से ऑन करने के लिए कोई लम्बी प्रक्रिया या सजा रखें जैसे वायरलेस का पासवर्ड पेचीदा और लम्बा रखें या इंटरनेट ऑन करने पर खुद को बर्तन साफ़ करने की सजा दें।
    • पोर्न तक पहुंचना बहुत आसान है इसलिए पोर्न की लत लगने ka यह भी एक कारण है- इसे कठिन बनाकर शायद आप बार बार इसे नहीं देखना चाहेंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक एक दिन करकर लक्ष्य तक पहुंचे:
    अगर पोर्न देखने में आपके दिन का बहुत बड़ा हिस्सा जाता है तो इसे पूरी तरह देखना बंद करना लगभग नामुमकिन ही है। अचानक देखना छोड़ने की बजाए इसे धीरे धीरे बंद करने का प्लान बनाए। कुछ इस तरह से:
    • पहला, जल्दी जल्दी हस्थमैथुन कर के पोर्न देखने की समयावधि सीमित करने की कोशिश करें। इसे चालू करें, स्वयं उत्तेजित हो जाये और इसे बंद कर दे।
    • इसके पश्चात, दिन में कितनी बार पोर्न देखने की संख्या सिमित करें। अगर आप दिन में पांच बार देखते हैं तो सप्ताह के अंत तक सिर्फ एक बार देखने की आदत लाएं। परन्तु सावधान रहे, इसे अपना नया जुनून न बना ले।
    • स्वयं को पुरस्कृत करें। अगर आप बिना पोर्न देखे पूरा एक दिन गुजर लेते है तो अपनी मनपसंद कुछ चीज़ खुद को गिफ्ट करें, जैसे कोई आइसक्रीम या अपनी पसंद के जूते।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 व्यस्त रहे:
    आपका पोर्न व्यसन इसलिए शुरू हुआ हो क्योंकि आप अकेले बोर होते थे और कुछ अच्छा करने की सूझ नहीं होगी। लेकिन अब समय आज्ञा है कि अपनी ज़िन्दगी अपने हाथों में ले और एक सार्थक दिनचर्या बनाए जिससे आपके पोर्न देखने का समय न्यूनतम हो। यहाँ कुछ तरीके दिए जा रहे हैं:
    • कसरत करें। जॉगिंग, पैदल चलने या टीम खेलों के प्रति प्रेम जगाए। कुछ शारीरिक कसरत करने से आप स्वयं को फिट और अच्छा भी महसूस करंगे और ये आपको कंप्यूटर से भी दूर रखेगा।
    • कंप्यूटर से दूर रखने वाली चीजों का शौक डाले। बाहर में पेंटिंग करे, फोटोग्राफी करें या पार्क में बैठकर पढ़े। कंप्यूटर से दूर आपका जीवन जितना सार्थक हो सके उसके लिए हरसंभव कोशिश करें।[२]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 सार्थक रिश्ते निभाए:
    घनिष्ट दोस्तों या परिचितों के साथ समय बिताने से आपके अंदर विश्वास जगेगा और आपको कंप्यूटर से दूर भी रखेगा। किसी को जानने और उसे प्यार करने से पोर्न आपको कम मनोहर लगेगा।
    • अपने लिए कार्यक्रम बनाए। दिन का जितना समय हो सके खुद को व्यस्त रखें। सुबह उठते ही अपना कार्यकर्म तय कर ले ताकि पोर्न देखने के समय की गुंजाईश ही न बचे।
विधि 3
विधि 3 का 3:

निरंतरता रखे

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी सीमाएं तय करें:
    जब अपने छोड़ना शुरू कर दिया हो तब वापस अपनी पुरानी आदत में पड़ने से बचें। अगर इसे अपने दिन में एक बार तक ला दिया है तो ज़्यादा खुश न हो। अपना अंतिम लक्ष्य तय करें। क्या आप पूरी तरह पोर्न देखना बंद करना चाहते हैं?
    • एक बार आप पोर्न के साथ अपने सम्बन्ध तोड़ देते है अपनी नयी ज़िन्दगी के लिए कुछ बाते सोच लें। उन्हें कागज पर लिख लें। उन्हें अपने किसी घनिष्ठ और समझदार दोस्त के साथ साझा करें ताकि खुद को जवाबदायी बना सकें।[३]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 हस्त-मैथुन सामान्य चीज है:
    बहुत संभव है की आप हस्थमैथुन करने के लिए पोर्न देखते हो और फिर पोर्न देखने के लिए शर्मिंदा भी होते हो। लेकिन, हस्त मैथुन करना पूरी तरह प्राकृतिक है, हाँ, लेकिन पोर्न देखना नहीं, यह एक व्यसन है जिसे ठीक किया सकता है।
    • हस्त-मैथुन करने में लज्जित न हो। अगर आप किशोर अवस्था में है और हस्त मैथुन की दुनिया में खोना चाहते है तो आप निश्चित ही खुद को आनंद देने वाले तरीके ढूंढ रहे होंगे-और ये ठीक है। दिन में एक या दो बार हस्तमैथुन करना सामान्य है और तनाव दूर करने का स्वास्थ्यकारी तरीका है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने करीबी दोस्त से इस बारे में बात करें:
    चाहे आपका दोस्त आपके लिए कोई समाधान न ढूंढ सके लेकिन आप किसी से बात कर सके यही आपको अकेला महसूस नहीं होने देगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जानें कि कब मदद लेने की जरुरत है:
    जब अपने खुद के बल पर पोर्न न देखने की नाकाम कोशिश कर ली हो तो आपको औरों की सहायता की जरुरत है। यद्यपि आपको दूसरों से बात करने में शर्म होगी लेकीन भविष्य के लिए अच्छा है और आपके इसके लिए पछतायेंगे नहीं। यहाँ कुछ मदद के रास्तों के बार में दिया जा रहा है:
    • इंटरनेट पर मदद तलाशें। [४]. इस विषय पर खोज करें और जाने की अन्य लोग जो इस से गुजर चुके है उनकी क्या सलाह है। लेकिन अगर इंटरनेट पर समय बिताना आपके पोर्न देखने को बढ़ा देता है तो ऑनलाइन रहने का समय कम कर दीजिये और इसकी बजाये अपने दोस्त से बात करें।
    • 12 चरण वाले कार्यक्रम से जुड़े। अपने इलाके के कार्यकर्मों के माध्यम से मदद ढूढ़ने की कोशिश करें जो आपको मदद कर सके। आपको बहुत जानकारी मिलेगी और जानकर सांत्वना भी मलेगी की आपकी तरह और भी लोग इस समस्या से झूझ रहे हैं।
    • याद रहे की ऐसे कई कार्यक्रम धार्मिक स्वभाव वाले होते है। ये आपके जीवन की दिशा बदलने में बहुत ही कारगर हो सकते हैं, लेकिन किसी भी कार्यक्रम से जुड़ने से पहले उसके बारे में तहकीकात कर ले।

सलाह

  • कंप्यूटर पर और उसके आसपास अपने परिवारजनों की फोटो लगाए। अपने प्रियजनों की मुस्कुराती हुई तस्वीर आपको ऐसी चीजे देखने से रोक सकती है जिनसे वो नाराज़ होंगे।
  • अगर आपका कोई दोस्त भी आपकी तरह पोर्न का आदि है तो उसे भी अपने साथ इस चुनौती से सामना करने के लिए बुलाए।
  • पोर्न देखने के अच्छे और बुरे कारण लिख कर देखें, देखें कि कौन भारी है।
  • लोगों को पोर्न नहीं देखना चाहिए खासकर की बच्चों को, यह दिमाग के व्यसन वाले हिस्से को उकसाता है।
  • सार्वजनिक स्थानों पर समय बिताए जहां आप पोर्न नहीं देख सकते।
  • नियमित कसरत करना शुरू कर दे, टहलने जाएं,किताबें पढ़े। सेक्स के बारे में न सोचने की कोशिश करें।
  • अपने परिवार के सभी सदस्यों के बारे में सोचे। सोचे की आपको पोर्न देखते हुए देखकर वो कितना शर्मिंदा होंगे।
  • अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड है तो उसके साथ ये बात शेयर करें, इसमें आपको शर्म आ सकती है लेकिन निश्चित है ये फायदेमंद होगा, और आपके दिमाग में उसी का खयाल होगा।
  • कंप्यूटर में settings-general-restriction-websites पर जाए। पोर्न से सम्बंधित सभी वेबसाइट की सूची बनाइए। अपने दोस्त को इस पर पासवर्ड लगाने के लिए कहे जो सिर्फ उन्हें पता हो। इस तरह आप उन्हें चाह के भी नहीं देख सकेंगे।
  • जब आपके दिमाग में पोर्न के बारे में विचार आने लगे, रुके और सोचे, ‘’मैं इससे कई बेहतर हूँ’’।

चेतावनी

  • पोर्न की लत और सेक्स की लत के बिच अंतर देखे। अगर आपको सेक्स का व्यसन है तो आप बहुत ही खतरनाक स्थिति में हो सकते हैं, जहां आप अपनी इच्छाओं को काबू करने में असमर्थ हो। अगर ऐसा है तो तुरंत मदद ले।

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 169 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ११,४९७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ११,४९७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?